*सार्वजनिक स्थल पर हथियार लहराते 3 आरोपी गिरफ्तार*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा पुलिस द्वारा अवैध देशी कट्टा दिखाकर सार्वजनिक स्थान पर लोगों को डरा रहे 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 3 कट्टा, 3 कारतूस, 5 मोबाइल एवं मोटरसाइकल जब्त किया गया।
*सार्वजनिक स्थल पर हथियार लहराते 3 आरोपी गिरफ्तार*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा पुलिस द्वारा अवैध देशी कट्टा दिखाकर सार्वजनिक स्थान पर लोगों को डरा रहे 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 3 कट्टा, 3 कारतूस, 5 मोबाइल एवं मोटरसाइकल जब्त किया गया।
*प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत सौंपी चाबी*
*पहाड़ी कोरवा आवासीय विद्यालय भेलवाडीह के विद्यार्थियों को दी गई अध्ययन सामग्री*
*5 दिव्यांग जनों को दिया गया ट्रायसायकल*
*टीबी मरीजों को दिया गया फूड बास्केट*
*लाभान्वितों ने राज्यपाल को दिया धन्यवाद*

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर :- अपने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के प्रवास के दौरान राज्यपाल श्री रमेन डेका द्वारा विभिन्न शासकीय योजना के तहत हितग्राहियों को हितग्राहीमूलक सामग्री प्रदान किया गया। राज्यपाल श्री रमेन डेका के द्वारा समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत ग्राम पंचायत महाराजगंज के श्रीमती भाग्यवती कुमारी, ग्राम पकराडी के राजेश कुमार पोया को ट्रायसायकल प्रदान किया गया।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत डौरा के कांता, ग्राम कपिलदेवपुर की भागमनिया सिंह एवं ग्राम कर्री चलगली के पुष्पेंद्र पोर्ते को मोटराईज्ड ट्रायसायकल प्रदान किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत ग्राम पंचातय अधौरा के हितग्राही श्री बैजनाथ व श्री देवशरण तथा ग्राम अधौरा खास की निवासी कवलपति को आयुष्मान वय वंदना कार्ड तथा प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ग्राम पंचायत पस्ता के टीबी मरीज श्री अनमोल कुजूर, ग्राम चित्तविश्रामपुर के सोनू उरांव एवं ग्राम दहेजवार के मानकुवारी को पोषण आहार के तहत फूड बास्केट प्रदान किया गया।
आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के अंतर्गत पहाड़ी कोरवा आवासीय विद्यालय भेलवाडीह के विद्यार्थी कुमारी करीना, कुमारी ललीता, कुमारी अजंती, करन कुमार, आशिष कुमार को राज्यपाल श्री रमेन डेका के द्वारा कॉपी, पेन, कम्पास बॉक्स भी प्रदान किया गया। राज्यपाल श्री रमेन डेका के द्वारा जिले में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छाग्राही दीदियों को सम्मानित भी किया गया। जिसमें विकासखण्ड शंकरगढ़ के ग्राम पंचायत महुआडीह की सितारा स्व-सहायता समूह, विकासखण्ड वाड्रफनगर के ग्राम पंचातय फुलीडूमर की देवी महिला स्व-सहायता समूह तथा विकासखण्ड कुसमी के ग्राम पंचायत घुटराडीह की पतंजली महिला स्व-सहायता समूह की स्वच्छाग्राही दीदियां शामिल हैं। इसी प्रकार राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत विभिन्न महिला स्व-सहायता समूहों को चक्रीय निधि एवं बैंक लिंकेज के द्वारा कुल 68 लाख 70 हजार रुपये की राशि का चेक प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना अंतर्गत एक हितग्राही को आवास की चाबी सौंपी गई। हितग्राहीमूलक योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।

आशीष कश्यप बिलासपुर, / अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन जिला शाखा के द्वारा मंथन सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अवनीश शरण का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। फेडरेशन के संभाग प्रभारी जी. आर. चंद्रा, जिला संयोजक डॉ. बी. पी. सोनी तथा महासचिव किशोर शर्मा ने बताया कि कलेक्टर द्वारा अपने कार्यकाल में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किया जिसमें प्रत्येक मंगलवार को शाम 4.00 बजे जनदर्शन कार्यक्रम आरंभ कर अधिकारियों-कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण किया गया। इस अभिनव पहल हेतु अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन जिला फेडरेशन के पदाधिकारी के द्वारा उनको स्मृति चिन्ह अभिनंदन पत्र शॉल एवं श्रीफल प्रदान कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने अपने विचार व्यक्त कर कहा कि उनके सभी सफल कार्यक्रम में आप सभी का पूर्ण सहयोग रहा है। अधिकारियों-कर्मचारियों की सामूहिक योगदान से मैंने अपना कार्य पूर्ण किया इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं।
स्वागत समारोह में जी. आर. चंद्रा, डॉक्टर बी. पी. सोनी, राजेंद्र दवे, किशोर शर्मा, सुनील यादव, देवेंद्र ठाकुर, विजय तिवारी, चंद्रशेखर पांडे, अश्वनी पांडे, रमेश द्विवेदी, प्रशांत पांडे, हेमंत शर्मा, प्रवीन शर्मा, कुसुम कांता तिर्की, सुधा लता सोनी, अजंता रजक, धना बाई, रेखा अनंद, प्रेमवती माझी, अशोक कुमार ब्रह्मभट्ट, विश्राम केवट, उमेश कश्यप, कैलाश गजभिए, एक. के. भीमते, डॉक्टर लखन प्रसाद मनहर, डॉक्टर ए. एस. रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे
आरोपी के कब्जे से 24.45 लीटर कीमती 14,820 रूपये का अंग्रेजी शराब किया गया जप्त।
आरोपी के खिलाफ 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत् की गयी कार्यवाही।
आरोपी कंश मांझी पिता कोमरू मांझी उम्र 25 वर्ष साकिन बड़गांव थाना उमरकोट जिला नवरंगपुर (उड़ीसा) को गिरफ्तार कर विधि से संघर्षरत एक अपचारी बालक को किया गया निरुद्ध।

कोंडागांव:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 22/04/2025 को जरिये मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम छिनारी की ओर से बीजापुर की ओर एक पल्सर मोटर सायकल क्रमांक OD 24 K 7409 में दो बोरी में शराब रखकर दो व्यक्ति के द्वारा अवैध रूप से शराब परिवहन किया जा रहा है कि सूचना पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कौशलेन्द्र देव पटेल (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री रूपेश कुमार (रा.पु.से.) पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी कोमल प्रसाद राठौर के नेतृत्व में थाना अनंतपुर के स्टाफ द्वारा मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर नाकेबंदी की कार्यवाही किया गया।
ग्राम बीजापुर शिशु मंदिर मेन रोड़ के पास तिरहा के सामने रोड़ किनारे गाड़ी को रोका गया जो उक्त मोटर सायकल में दो व्यक्ति बैठे मिले जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम कंश मांझी पिता कोमरू मांझी उम्र 25 वर्ष साकिन बड़गांव थाना उमरकोट जिला नवरंगपुर (उड़ीसा) एवं विधि से संघर्षरत बालक का होना बताए कार्यवाही के दौरान आरोपी के कब्जे से माईल स्टोन ब्लू 90 एमएल 90 नग, रॉयल स्टेज 180 एमएमल 15 नग, हंटर बीयर 650 एमएमल 07 नग, किंगफिसर 650 एमएमल 04 नग , टुबांर्ग बियर 650 एमएल 10 नग, कुल 126 नग जुमला 24.45 लीटर कीमत 14,820 रूपए और परिवहन में प्रयुक्त एक पल्सर मोटर सायकल क्रमांक OD-24 K-7409 कीमत करीबन 70 हजार रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है. आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।
*प्रदेश में मोदी की एक और गारंटी पूरी: डिजिटल सेवाओं की पहुंच अब गांव तक, ग्रामीणों को मिलेगी नकद भुगतान सहित नागरिक सुविधाएं*
*मुख्यमंत्री ने ‘मोर गांव-मोर पानी महाअभियान’ का शुभारंभ कर जल संरक्षण दिलाई शपथ*
*प्रदेश के 11 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों में चलेगा जल संरक्षण अभियान*
*पंचायतें लोकतंत्र की जड़ें हैं, इन्हें सशक्त बनाना सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय*
*मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों से की चर्चा, लाभार्थियों ने साझा किए अपने अनुभव*
*पीएम आवास प्लस प्लस का सर्वे जारी, मुख्यमंत्री ने कहा – सर्वे में शामिल होकर योजना से लाभान्वित*

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर // त्रि स्तरीय पंचायती राज संस्थाएं ग्रामीण विकास की मूल कड़ी हैं। मैं पांच साल पंच रहा और निर्विरोध रूप से सरपंच का दायित्व संभालने का अवसर भी मिला। अपनी ज़िम्मेदारी निभाते हुए यदि आप अच्छा काम करेंगे तो जनता का स्नेह हमेशा मिलेगा और गांव के विकास में आप बड़ी भूमिका निभा पाएंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर से ‘अटल डिजिटल सुविधा केंद्र’ का वर्चुअल शुभारंभ कर पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए यह बातें कही। उन्होंने कहा कि पंचायती राज दिवस के खास मौके पर शुरू हुई इस योजना से छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में डिजिटल क्रांति आएगी और प्रदेश के सरकारी सेवाओं और योजनाओं की पहुंच आम लोगों तक सुगम होगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जल संरक्षण के उद्देश्य से प्रदेश के 11 हजार 693 ग्राम पंचायतों में मोर गांव मोर पानी महाअभियान का शुभारंभ कर पंचायत प्रतिनिधियों और नागरिकों से जल संरक्षण का आह्वान करते हुए शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री श्री साय ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंचायतें हमारे लोकतंत्र की जड़ें हैं और इन्हें मजबूत करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की जनता से वादा किया था कि ग्राम पंचायतों में नगद भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि ग्रामीणों को बैंक शाखाओं तक न जाना पड़े। आज मोदी की इस गारंटी को पूरा करते हुए अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया गया है।
उन्होंने कहा कि हमारे बुजुर्ग पेंशनधारी, महतारी वंदन योजना से लाभान्वित माताएं बहनें, अन्नदाता किसानों को पीएम किसान निधि समेत डीबीटी से प्राप्त राशि के आहरण की सुविधा अब गांव में ही मिलने लगेगी। श्री साय ने कहा कि ग्रामीणों को अब लंबी दूरी तय कर बैंक नहीं जाना पड़ेगा और समय के साथ-साथ उनके आने-जाने में खर्च होने वाली राशि की भी बचत होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जाति, निवास, जन्म, मृत्यु प्रमाणपत्र, पेंशन योजनाएं, राशन कार्ड जैसी सरकारी सेवाएं भी ग्रामीणों के लिए आसान और सुगम हो जाएंगी। श्री साय ने विश्वास जताया कि यह योजना डिजिटल इंडिया मिशन को जमीनी स्तर पर मजबूती देगी और ग्रामीण क्षेत्रों में पारदर्शी व उत्तरदायी शासन प्रणाली को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि आज 1460 ग्राम पंचायतों में यह व्यवस्था शुरू हुई है और आने वाले समय में इस योजना को विस्तार दिया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में भू जल स्तर में लगातार कमी हो रही है और जल संचयन के उद्देश्य से मोर गांव मोर पानी महाअभियान का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि जल संचयन की दिशा में आप सभी को गंभीरता के साथ कार्य करना है। वर्षा जल संचयन के साथ-साथ वाटर हार्वेस्टिंग जैसे उपायों को भी अपनाने की दिशा में आगे बढ़ना होगा। इन प्रयासों के माध्यम से ही हम आने वाले समय में प्रदेश में पानी की कमी को दूर कर पाएंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के 51 हजार परिवारों को पीएम आवास की 300 करोड़ से अधिक की राशि जारी की है। प्रधानमंत्री सभी जरूरतमंद परिवार को पक्का घर मिले इसकी लगातार चिंता करते हैं। उन्होंने बताया कि अभी आवास प्लस प्लस का सर्वे चल रहा है और इसका दायरा बढ़ाते हुए कुछ अतिरिक्त छूट के प्रावधान भी किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने सर्वे में शामिल होकर योजना का लाभ लेने की बात कही और पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि वे भी इसकी जानकारी आमजन तक पहुंचाएं।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अटल डिजिटल सुविधा केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं की पहुंच को सशक्त बनाएगा। इन केंद्रों के माध्यम से नागरिकों को जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, आय-जाति निवास प्रमाणपत्र, भूमि दस्तावेज, डिजिटल भुगतान और ई-डिस्ट्रिक्ट की अनेक सेवाएं आसानी से ग्राम पंचायत स्तर पर ही उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनपद की 10 ग्राम पंचायतों में पहले चरण में यह सुविधा प्रारंभ की जा रही है और आगामी छह महीनों में 8,000 से अधिक पंचायतों में इन केंद्रों की स्थापना की जाएगी।
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि जल संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। पारंपरिक जल स्रोतों का पुनर्जीवन, वर्षा जल संग्रहण और भू-जल स्तर को पुनःस्थापित करने हेतु मोर गांव-मोर पानी महाभियान प्रारंभ किया गया है। हर ग्राम पंचायत में नागरिकों की सहभागिता से जल संचयन की योजनाएं बनाई जाएंगी और उनका क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने सरपंचों, जनपद एवं जिला पंचायत सदस्यों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में जल स्रोतों की पहचान कर उनके पुनर्निर्माण और संरक्षण की दिशा में सक्रिय कार्य करें।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायती राज लोकतंत्र की जड़ है और ग्राम विकास की रीढ़ है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी सुविधाओं से वंचित न रहे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपूर्ण मकानों की सूची तैयार कर उनका समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी दयानंद, सचिव पंचायत श्री भीम सिंह, संचालक पीएम आवास ग्रामीण श्री तारन प्रकाश सिन्हा सहित अधिकारी कर्मचारी और प्रदेश के विभिन्न जिलों से पंचायत प्रतिनिधि, हितग्राही और आमजन वर्चुअली मौजूद रहे।

*मुख्यमंत्री ने अटल डिजिटल सुविधा केंद्र के हितग्राहियों और जनप्रतिनिधियों से किया संवाद*
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अटल डिजिटल सुविधा केंद्र के शुभारंभ के अवसर पर सूरजपुर, धमतरी, बस्तर, कबीरधाम, रायगढ़ और जशपुर जिले के विभिन्न हितग्राहियों से योजना को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि यह योजना ग्रामीणों की सुविधा की दृष्टि से प्रारंभ किया गया है और इसकी जानकारी अधिक से अधिक लोगों को दी जाए।
बस्तर जिले के नानगुर ग्राम पंचायत की श्रीमती सुमनी बघेल ने मुख्यमंत्री को बताया कि महतारी वंदन से प्रति माह उन्हें 1 हजार रूपये की राशि मिलती है। जिसे वह पोस्ट ऑफिस में जमा कर रही हैं ताकि आठवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही बेटी को कम्प्यूटर क्लास के लिए लैपटॉप दिलवा सके। उनके पंचायत में अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र खुल जाने से अब उन्हें पैसों के लेन-देन के लिए 18 से 20 किलोमीटर की दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी और न ही बैंक की लम्बी कतारों में खड़ा होना पड़ेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद देते हुए कहा कि केन्द्र के शुभारंभ से पैसे और समय दोनों की बचत हो रही है। इसी तरह धमतरी जिले की ग्राम अछोटा की श्रीमती चेतना देवांगन ने बताया कि आज उन्होंने अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र से 2 हजार रूपये निकाले हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि गांव में ही सुविधा केंद्र खुलने से पैसे निकालने के लिए अब उन्हें पहले जैसी परेशानियों का सामना नहीं करना होगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने सूरजपुर जिले के भैयाथान पंचायत की सकीना बेगम से बात करते हुए कहा कि आज हमने मोदी की एक और गारंटी को पूरा किया है। इससे आपको शासन की योजनाओं से मिलने वाले राशि के नकद आहरण की सुविधा पंचायत में ही मिल जाएगी। इसी तरह रायगढ़ के तमनार पंचायत की श्रीमती सुभद्रा साव ने मुख्यमंत्री को बताया कि हर माह महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि से वह अपनी बिटिया को ट्यूशन पढ़ाती हैं और अब आसानी से गांव में ही पैसे निकाल पाएंगी।

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में आज सामाजिक संस्था स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी द्वारा एक शांतिपूर्ण कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। यह मार्च महाराणा प्रताप चौक से प्रारंभ होकर सवर्ण स्तंभ, पुराना बस स्टैंड तक पहुँचा, जहाँ बड़ी संख्या में शहरवासियों ने एकत्र होकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मार्च के समापन पर संस्था के संयोजक रामपाल सिंह ने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय आतंकी घटना न केवल हमारे देशवासियों पर हमला है, बल्कि यह सम्पूर्ण मानवता के विरुद्ध कृत्य है। ऐसे समय में हमें एकजुट होकर शांति, एकता और सौहार्द का संदेश देना चाहिए।”
संस्था के अध्यक्ष महावीर सिंह ने कहा कि कैंडल मार्च के माध्यम से समाज ने इस अमानवीय कृत्य के प्रति अपना विरोध प्रकट किया है और शांति व मानवता के समर्थन में अपनी प्रतिबद्धता जताई है। वहीं सह-संयोजक रामशरण यादव ने भारत सरकार से अपील करते हुए कहा, “हम सभी को अन्याय के विरुद्ध और मानवता के पक्ष में एकजुट होकर सरकार का समर्थन करना चाहिए। इस विभत्स घटना के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाने चाहिए।”

इस अवसर पर समाज सेविका विभा मसीह, पूर्व सरपंच संघ जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह प्रतिष्ठित व्यवसायी संतोष सोनी, हेमंत वैष्णव संस्था के संयोजक रामपाल सिंह, सहसयोंजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव विनोद यादव, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार, दिनेश गोयल, सतपाल मक्कड़, गोखलेश सिंह, विकास जैन, दीपक जैन, श्रेणिक पारेख, आशीष सोनी, अनीश जैन, नीलेश केशरवानी, गिरीश सुथार, रणवीर सिंह, अनुराग सिंह, कोमल चौबे, सुनील वाधवानी, रघुराज सिंह, नागेश साहू, पप्पू शर्मा, राहुल मल्लाह, पवन यादव, श्रेयांश बैद, वैभव ताम्रकार, चित्रकान्त सिंह, रवि साहू, आर्या सिंह, दिलबाग सिंह, श्रीओम सिंह, धीरज लोढ़ा, सुरेश यादव, अमित साहू, देवेंद्र सिंह, परमेश्वर देवांगन सहित नगर के अनेक जागरूक और संवेदनशील नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मोमबत्तियाँ जलाकर शहीदों की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की और आतंकवाद के खिलाफ अपनी एकजुटता का परिचय दिया।
यूपीएससी और मेडिकल में मिली दोहरी सफलता पर क्षेत्र में खुशी की लहर

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली यूपीएससी 2024 में अर्पण चोपड़ा की सफलता और पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में ऋषि चोपड़ा द्वारा MBBS फाइनल ईयर में टॉप फाइव में स्थान प्राप्त करने पर नगर में हर्ष का माहौल है। इस दोहरी उपलब्धि पर नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने चोपड़ा परिवार से भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
रोहित शुक्ला ने अर्पण के पिता अभय चोपड़ा, और ऋषि चोपड़ा के माता-पिता पार्षद विनय चोपड़ा एवं वीणा चोपड़ा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पूरे मंगोली नगर के लिए अत्यंत गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि अर्पण और ऋषि जैसे युवा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष देवेंद्र वैष्णव और नगर परिषद सभापति सूरज यादव भी उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने चोपड़ा परिवार को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
नगरवासियों में भी चोपड़ा परिवार की इस ऐतिहासिक उपलब्धि को लेकर गर्व की भावना देखने को मिली। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि यह सफलता युवाओं के लिए एक सकारात्मक संदेश है कि कठिन परिश्रम और समर्पण से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, // कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार पथरिया विकासखण्ड के ग्राम सल्फा में रेत के अवैध भंडारण पर बड़ी कार्यवाही की गई है। खनिज अधिकारी ने बताया कि तहसीलदार सरगांव एवं नायब तहसीलदार के संयुक्त दल के द्वारा गंगा बाई चक्रधारी, अश्वनी कौशल, राहुल महिलांगे, सुरेन्द्र साहू, शत्रुघ्न ठाकुर, पप्पू सतनामी, विकास अग्रवाल सहित कुल 07 लोगों के द्वारा डंप किए गए लगभग 01 हजार ट्रैक्टर-ट्राली रेत के अवैध भंडारण पर प्रकरण तैयार कर जब्ती की कार्यवाही की गई। इसके साथ ही अवैध रेत परिवहन करते 01 ट्रैक्टर को जब्त किया गया।
*मुख्यमंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले में दिवंगत श्री दिनेश मिरानिया के पार्थिव शरीर को दिया कंधा, अंतिम संस्कार में शामिल होकर दी श्रद्धांजलि*
*परिजनों से मुलाकात कर दिया सरकार की ओर से सहायता का भरोसा*
*स्वर्गीय श्री मिरानिया के पावन स्मृतियों को सहेजने के लिए सरकार करेगी प्रयास*

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर // मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में दिवंगत प्रदेश के कारोबारी श्री दिनेश मिरानिया के अंतिम संस्कार में शामिल होकर पार्थिव शरीर को कंधा दिया। उन्होंने स्वर्गीय श्री दिनेश मिरानिया के पार्थिव देह पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से मृतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्री साय ने शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय श्री मिरानिया के पावन स्मृतियों को सहेजने और चिर स्थायी बनाने लिए सरकार किसी सड़क या चौक को उनके नाम पर करने की बात कही।
श्री साय ने कहा कि आतंकवादियों की इस कायराना हरकत ने देश की आत्मा पर चोट किया है। पूरे प्रदेश के लिए भी यह दुख और पीड़ा का क्षण है। घिनौनी आतंकवादी घटना में प्रदेश ने अपना एक बेटा खो दिया है। उन्होंने कहा कि धारा 370 हटने से जम्मू कश्मीर में शांति स्थापित हुई, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिला और घाटी के विकास को गति मिली थी। आतंकवादियों ने पर्यटकों के जरिए कश्मीर और देश को अस्थिर करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि पूरा देश एकजुटता के साथ इस अमानवीय कृत्य का बदला लेगा। श्री साय ने कहा कि पाकिस्तान के शह पर हुई इस हमले का अंजाम उसे भुगताना पड़ेगा।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी, केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू, विधायक श्री किरण देव, विधायक श्री राजेश मूणत और नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे।

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा“सुशासन तिहार” अभियान के अंतर्गत कोरबा पुलिस द्वारा आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में चौकी सीएसईबी द्वारा क्षेत्र में प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में पम्प हाउस क्षेत्र से एक प्रार्थी द्वारा आवेदन प्रस्तुत कर बताया गया कि उनका पुत्र विगत 5-6 वर्षों से मानसिक रूप से अस्वस्थ है तथा उसका व्यवहार अत्यधिक आक्रामक हो गया है। उसकी हरकतों से परिवारजन एवं पड़ोसी भयभीत रहते हैं तथा कभी भी कोई गंभीर घटना घटित हो सकती है।
आवेदन प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए त्वरित जांच की गई। प्रार्थी, गवाहों एवं वार्ड पार्षद के कथन लिए गए एवं अनावेदक का चिकित्सकीय परीक्षण जिला चिकित्सालय कोरबा में कराया गया। चिकित्सकीय पुष्टि के उपरांत अनावेदक के विरुद्ध धारा 25, मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम के तहत इस्तगाशा तैयार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
माननीय न्यायालय के आदेशानुसार अनावेदक को उपचार हेतु मानसिक चिकित्सालय, सिंदरी (बिलासपुर) भेजा गया है।
कोरबा पुलिस नागरिकों की सुरक्षा एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने हेतु सतत रूप से तत्पर है।