Home Blog Page 423

*पहलगाम में हुआ आतंकवादी हमला न सिर्फ कायरता की पराकाष्ठा है बल्कि मानवता पर भी गहरा आघात है, आतंकियों को बक्शा नहीं जाएगा : भावना बोहरा*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है इस हमले में हुई जानमाल की क्षति पर हर कोई शोक व्यक्त कर रहा है वहीं देशवासियों में आक्रोश भी स्पष्ट दिख रहा है वहीं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी पहलगाम में घटना स्थल पर पहुंचे और वहां की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया वहीं सेना ने आतंकवादियों की तलाश के लिए ऑपरेशन भी शुरू कर दिया है इसी बीच अमित शाह ने इस दुखद घटना में दिवंगत हुए 26 मासूमों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके परिवारजनों से भी मुलकात की और संवेदना व्यक्त की इस दुखद घटना पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा निर्दोष नागरिकों पर किया गया कायरतापूर्ण हमला अत्यंत निंदनीय है यह आतंकवादी हमला न सिर्फ कायरता की पराकाष्ठा है बल्कि मानवता पर भी गहरा आघात है किसी का धर्म पूछकर उनकी हत्या करना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हमें पूरा विश्वास है की केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं हमारे भारतीय सेना के जवान उन सभी आतंकवादियों को उनकी सही जगह जरुर पहुंचाएंगे इस दर्दनाक घटना में जिन परिवारों ने अपने सगे-संबंधियों को खोया है उनके प्रति मैं अपनी संवेदनाएं प्रकट करती हूँ इस कठिन समय में राष्ट्र एकजुट है और आतंक के विरुद्ध हमारी प्रतिबद्धता अडिग बनी रहेगी इस हादसे में हमारे रायपुर के दिनेश मिरानिया का भी निधन हुआ है और हम पूरे परिवार के साथ इस दुःख की घड़ी में उनके साथ खड़े हैं यह अत्यंत ही संवेदनशील घटना है और आतंकवाद के खिलाफ हम सभी देशवासी एक जुट होकर पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए साथ हैं घटना की जानकारी मिलते ही केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह घटना स्थल पर पहुंचकर वहां की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही तत्काल सेना द्वारा उन आतंकवादियों के खात्मे हेतु ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है हमें पूरा विश्वास है कि उन सभी आतंवादियों को बक्शा नहीं जाएगा इस घटना ने न केवल जम्मू-कश्मीर को बल्कि पूरे भारत को झकझोर कर रख दिया है लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है इससे स्पष्ट है कि इस हमले में पाकिस्तान की संलिप्तता है आतंकियों ने नकली वर्दी पहनकर और धर्म पूछकर निर्दोष लोगों को निशाना बनाया जिसमें नवविवाहित जोड़े परिवार और बच्चे शामिल थे इसके साथ ही एक वायु सेना के कर्मचारी और हमारे छत्तीसगढ़ के एक व्यवसायी सहित लगभग 26 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई भावना बोहरा ने आगे कहा कि विगत वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर के विकास और वहां की जनता हेतु लिए गए निर्णायक फैसलों से जम्मू-कश्मीर में शांति व अमन कायम हुआ है जो हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान और आतंकवादियों को रास नहीं आ रहा है इसलिए इस प्रकार के कायराना हरकत उनके द्वारा कर निर्दोश लोगों की हत्या की जा रही है जम्मू-कश्मीर में पर्यटन वहां की अर्थव्यवस्था का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है और वहां इस प्रकार की घटना करके शांति भंग करने व जम्मू-कश्मीर में खौफ का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है लेकिन गृह मंत्री अमित शाह और हमारे भारतीय सेना के जवान धर्म के नाम पर हिंसा करने वाले और आतंक फ़ैलाने वाले लोगों को जन्नत जरुर पहुंचाएंगे पहले पत्थरबाजी करके हमारे सेना के जवानों पर हमला और जम्मू-कश्मीर में आए दिन दंगा फैलाकर वहां डर का माहौल फ़ैलाने वाले लोगों पर जबसे नकेल कसी गई हैं तब से पाकिस्तान और उनके पोषित आतंकी संगठन बौखलाए हुए हैं और ऐसे कुकृत्य कर रहें हैं लेकिन जम्मू कश्मीर भारत का हमेशा से अभिन्न हिस्सा रहा है वहां के निवासियों की सुरक्षा के लिए हमारे सेना के जवान और केंद्र सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है हमें पूरा विश्वास है की इस कायरतापूर्ण हमले करने वाले आतंकवादी बचकर नहीं रह सकते और इस हादसे में पीड़ितों को न्याय जरुर मिलेगा।

—————————————-

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा की समीक्षा बैठक में सुतियापाट नहर विस्तारीकरण में आ रहे अवरोधों को जल्द दूर कर निर्माण पूरा करने के दिए दिशा निर्देश*

0

0.पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा में विकास कार्यों की समीक्षा कर जन समस्याओं के निराकरण हेतु अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- जनपद पंचायत सहसपुर लोहरा में पंडरिया विधायक भावना बोहरा जी ने विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की और लंबित शिकायतों और जनता द्वारा प्राप्त समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया इस दौरान उन्होंने बढ़ती गर्मी के मद्देनजर क्षेत्र में पर्याप्त पेयजल एवं बिजली आपूर्ति के लिए व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए विशेष रूप से अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए साथ ही विकास कार्यों को तय समय सीमा पर गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने की बात कही। बैठक में सभी जनपद सदस्य एवं विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे बैठक में विधायक भावना बोहरा द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत हुए सर्वे पर कार्य जल्द शुरू करने और हितग्राहियों की सूची जल्द तैयार करने पात्र हितग्राहियों की क़िस्त की राशि जल्द प्रदाय करने तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मरम्मत एवं नवीन स्वीकृत सड़कों को जल्द पूर्ण करने की बात कही जल आवर्धन योजना के तहत जल समस्या वाले ग्रामों में प्राथमिकता से पानी की व्यवस्था करने जिन ग्रामों में पानी के लिए मोटर लगे है वहां बिजली विभाग से समन्वय कर जल्द बिजली कनेक्शन करने और कार्य में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की बात कही लो वोल्टेज की समस्या का जल्द निराकरण करने स्कूल एवं सार्वजनिक स्थान के आसपास झुके हुए तारों को व्यवस्थित करने सूतियापाट नहर विस्तारीकरण में हो रहे समस्याओं का त्वरित निराकरण तथा ग्रामीणों को भूमि अधिग्रहण की राशि जल्द देने जर्जर स्कूलों को चिन्हांकित कर जल्द उसका जीर्णोद्धार एवं विद्यालयों में शौच्चालय,स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं तथा पाठ्य पुस्तक एवं गणवेश वितरण की पूर्व में तैयारी रखने, उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में नियमित रूप से सेनेटरी पैड एवं रिफिलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही इसके साथ ही समय समय पर खाद्य दुकानों, राशन दुकानों का निरीक्षण करने और पात्र हितग्राहियों के राशनकार्ड बनाने के तथा विभिन्न मूलभूत समस्याओं के निराकरण हेतु समय-समय पर शिविर लगाने की बात कही भावना बोहरा ने कहा कि क्षेत्र का विकास और जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर उन्हें सुविधाओं और शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाना हमारी प्राथमिकता है प्रदेश में ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार बनने के बाद से शहरों से लेकर हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास व अधोसंरचना निर्माण के कार्य तेजी से हो रहें हैं ऐसे में समय-समय पर उन विकास कार्यों की समीक्षा अत्यंत ही आवश्यक है जिससे हम तय समयावधि में गुणवत्तापूर्ण कार्य कर सकें और जनता को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिल सके मैंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं की किसी भी निर्माण कार्य में गुणवत्ता को लेकर किसी भी प्रकार का कोई समझौता या गड़बड़ी न हो इसका विशेष ध्यान रखें और जनता द्वारा की गई शिकायतों और समस्याओं का भी त्वरित निराकरण करने के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं बैठक में सभी जनपद सदस्यों के सुझाव भी हमने सुनें और उसपर भी अमल करने की बात कही है ताकि हर क्षेत्र में विकास कार्यों और शासकीय योजनाओं का लाभ सुचारू रूप से जनता को मिल सके उन्होंने बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए क्षेत्र में सिंचाई और पेयजल के लिए पर्याप्त जल और बिजली की आपूर्ति करने के लिए व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए भी विशेष रूप से अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं ताकि किसानों और आमजनों को समस्याओं का सामना न करना पड़े इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त और स्वास्थ्य केन्द्रों में दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने सौन्दर्यीकरण, नालियों की समय-समय पर सफाई, तालाबों के आस-पास स्वच्छता, विद्यार्थियों की सुविधा, विकास कार्यों और अधोसंरचना निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की और व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं को सुनिश्चित करने की बात कही है जनता की सुविधाओं का ध्यान रखना एवं केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उन्हें दिलाना और विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं तय समय पर पूरा करना ही हमारा प्राथमिक उद्देश्य है भावना बोहरा ने आगे कहा कि ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार का उद्देश्य एवं लक्ष्य स्पष्ट है कि भ्रष्टाचार को समाप्त कर विकास कार्यों को गति देना जिससे आम जनता को सुविधाओं और योजनाओं का लाभ मिल सके और उनकी उन्नति के साथ हमारे पंडरिया विधानसभा एवं प्रदेश की प्रगति भी सुनिश्चित हो सके हमें पूरा विश्वास है कि सुशासन की सरकार में हम इन सभी विकास कार्यों एवं जनकल्याण के कार्यों को पूर्ण पारदर्शिता के साथ पूरा करेंगे जबसे प्रदेश में ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार बनी है विकास कार्यों में तेजी आई है जनता को योजनाओं का लाभ मिल रहा है और अधोसंरचना निर्माण, व्यावसायिक गतिविधयों को बढ़ावा, किसानों और महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यालयों का उन्नयन और मूलभूत सुविधाओं का निरन्तर विस्तार सुनिश्चित हो रहा है जिसका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है और आगे भी अपने प्रदेश,नगर,शहर और गाँव के विकास हेतु हमारे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

—————————————-

*अंगना म शिक्षा ” पढ़ई तिहार” उज्जवल भविष्य की ओर पहला कदम*

0

*अंगना म शिक्षा – पढ़ई तिहार स्थान: शासकीय प्राथमिक शाला, नवागांव (घु). वि.ख. व जिला- मुंगेली *

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली शासकीय प्राथमिक शाला नवागांव (घु) में दिनांक 25 अप्रैल 2025 को “अंगना म शिक्षा – पढ़ई तिहार” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समस्त समुदायजनों विशेषतः माताओं को आमंत्रित किया गया था।

“अंगना म शिक्षा” कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2020 में की गई थी, जिसका उद्देश्य आंगनबाड़ी/बालवाड़ी के वातावरण से बच्चों को सहज रूप से विद्यालयी शिक्षा की ओर ले जाना रहा है। बीते चार वर्षों में यह पहल प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में एक सशक्त आधार स्तंभ के रूप में उभरी है।
“पढ़ई तिहार” का मुख्य उद्देश्य माताओं, अभिभावकों और समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए घर पर भी सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना है। यह भागीदारी बच्चों को न केवल मानसिक रूप से विद्यालय के लिए तैयार करती है|
कार्यक्रम में महिला शिक्षिकाओं की सक्रिय सहभागिता से माताओं को प्रेरित किया गया कि वे घर पर बच्चों के साथ मिलकर सीखने का वातावरण बनाएं।

सभी उपस्थित माताओं को बिंदी, नेल पॉलिश और हेयर रबर भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे उन्हें आत्मसम्मान और प्रेरणा की अनुभूति हुई।

उपस्थित गणमान्य व्यक्ति
कार्यक्रम में ग्राम सरपंच श्री नारायण साहू, पंचगण, प्रधान पाठिका श्रीमती सरोज वाला राय, सहायक शिक्षिका श्रीमती नैंसी मसीह एवं श्री लखन लाल कुर्रे के साथ-साथ एस.एम.सी. सदस्य, माताएं एवं बच्चे शामिल रहे।

“अंगना म शिक्षा – पढ़ई तिहार” न केवल बच्चों के लिए बल्कि माता-पिता के लिए भी सीखने और जागरूकता का माध्यम बना। यह आयोजन निश्चित ही शिक्षा को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक सशक्त कदम सिद्ध हुआ।

“शिक्षा का दीप – हर घर में, हर मन में।”

*C- मार्ट, मिलेट कैफे और धन्वंतरि मेडिकल हटा रामानुज देवांगन स्कूल खोलने सुशासन तिहार में पहुँचा आवेदन…शिक्षा के लिए दान में दी गई जमीन में चल रही दुकानदारी…*

0

शिक्षा के लिये दान की गई जमीन पर पुनः खोला जाये स्कूल – स्वतंत्र तिवारी

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली/ मुंगेली नगर को दानदाताओं की नगरी कहा जाता है। मुंगेली की पहचान शुरू से ही दानदाताओं के रूप में रही है, यहां के अधिकांश स्कूल व कालेज एवं कई भवनों को यहाँ के दानदाताओं ने अपनी पूँजी लगाकर शहर एवं जनता के विकास व उनके उत्थान के लिये सदैव ही दान के रूप में कुछ न कुछ दिया है इस बात को स्थानीय लोगों के साथ-साथ मुंगेली से जुड़े लोग भी काफी अच्छे से जानते है।


दानदाताओं के सबसे प्रथम क्रम में मुंगेली के ऐतिहासिक रहे रामानुज प्राथमिक शाला को ही देखा जाए तो पड़ाव चौक और नया बस स्टैंड के बीचों-बीच में स्थित था। कई दशकों पहले गरीब बच्चों के उचित पढ़ाई व शिक्षा के लिये मुंगेली के दानवीर रामानुज देवांगन के द्वारा एक प्राथमिक शाला भवन का निर्माण कराया गया, और इस स्कूल का नाम रामानुज प्राथमिक शाला रखा गया। यह स्कूल लगभग चार दशक सफलतापूर्वक संचालित होता रहा और यहाँ की काफी अच्छी शिक्षा व्यवस्था के कारण आज यहाँ से पढ़े छात्र डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, प्रोफेसर व कई प्रशासनिक पदों के साथ-साथ राजनीतिक पदों भी आसीन है और का नाम भी रोशन किये हैं।
आपको बता दे कि मुंगेली के दानवीर रामानुज देवांगन ने शिक्षा के उद्देश्य के लिये जिस विशाल भूमि और स्कूल भवन का दान किया था उसमें आज राज्य शासन द्वारा सी-मार्ट, मिलेट कैफे और धन्वंतरि मेडिकल संचालित किया जा रहा हैं। कई दशकों पहले यहां रामानुज प्राथमिक शाला संचालित था, बाद में नगर पालिका ने दानदाता की सहमति लेकर जर्जर हो चुके रामानुज प्राथमिक शाला को तोड़कर काम्पलेक्स बनाने व उसके प्रथम तक पर रामानुज प्राथमिक शाला बनाकर रामानुज देवांगन के नाम से ही नामकरण करने की बात बकायदा पत्र व्यवहार के माध्यम से स्वीकारी थी, पर नगर पालिका ने काम्पलेक्स तो बना दिया पर प्रथम तल पर स्कूल नहीं बना सकी लेकिन राज्य में कांग्रेस सरकार आई तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सी-मार्ट योजना की शुरुआत की, तब मुंगेली नगर पालिका व शासन प्रशासन की आंखों में दानदाता द्वारा शिक्षा के लिये दी गई जमीन दिखी और आनन-फानन में इस रामानुज स्कूल के जमीन पर बने काम्पलेक्स का स्वरूप बदलकर इसे सी-मार्ट बना दिया गया।

मुंगेली अम्बेडकर वार्ड निवासी अधिवक्ता स्वतंत्र तिवारी ने सुशासन तिहार में आवेदन देते हुए शासन-प्रशासन से मांग किया हैं कि अम्बेडकर वार्ड क्रमांक 13 में गौरव पथ में स्थित सीमार्ट, मिलेट कैफे व धनवन्तरि मेडिकल एक बड़े काम्प्लेक्स में संचालित है, उक्त भूमि दानदाता रामानुज देवांगन ने शिक्षा के उद्देश्य के लिये दिया था, पूर्व में यहां रामानुज देवांगन स्कूल संचालित था, जिसे अन्यत्र जर्जर भवन में संचालित किया जा रहा है। शिक्षा के लिये दान में दी गई जमीन पर व्यवसाय संचालित हैं इसीलिये सी-मार्ट, मिलेट कैफे व धनवन्तरि मेडिकल को हटाकर पुनः वहां शिक्षा के उद्देश्य के लिये दिये गये दान की जमीन पर रामानुज स्कूल खोला जाये।
अब देखना यह हैं कि शासन-प्रशासन द्वारा सुशासन तिहार में पहुंचें इस आवेदन पर क्या कार्यवाही किया जाता हैं।

^सर्व ब्राह्मण परिषद मुंगेली द्वारा शनिवार को दोपहर 1 बजे आयोजित *

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली / सर्व ब्राह्मण परिषद मुंगेली द्वारा शनिवार को दोपहर 1 बजे आयोजित जिले के विप्र जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री अरुण साव,केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एवं विधायक पुन्नूलाल मोहले शामिल होंगे।
सर्व ब्राह्मण परिषद मुंगेली द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि 26 अप्रैल शनिवार को दोपहर 1 बजे परशुरामजी चौक स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल सामुदायिक भवन मुंगेली में जिले के नवनिर्वाचित विप्र जनप्रतिनिधियों का सम्मान उपमुख्यमंत्री अरुण साव,केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू एवं मुंगेली विधायक व पूर्वमंत्री पुन्नूलाल मोहले के उपस्थिति में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मुंगेली रोहित शुक्ला,उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद मुंगेली जयप्रकाश मिश्रा, उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद पथरिया मनोज पांडे, सभापति जनपद पंचायत मुंगेली पवन पांडे, पार्षद नगर पालिका परिषद मुंगेली श्रीमती विजय लक्ष्मी शुक्ला, सभापति नगर पालिका परिषद लोरमी विश्वास दुबे, पार्षद नगर पालिका परिषद लोरमी श्रीमती सीमा मनीष त्रिपाठी, पार्षद नगर पालिका परिषद लोरमी धनंजय दुबे, सरपंच ग्राम पंचायत गस्तीकापा विकास उपाध्याय, सरपंच ग्राम पंचायत जेवरा पथरिया श्रीमती शशि प्रभात शर्मा, सरपंच ग्राम पंचायत गोल्हापारा लोरमी अमन तिवारी का सम्मान किया जाएगा। सर्व ब्राह्मण परिषद व अखण्ड ब्राह्मण समाज समिति ने सभी विप्रजनों को आमंत्रित किया है।

*लिटिल स्टार स्मार्टी पंडित ने धूमधाम के साथ मनाया अपना जन्मदिन*

0

बागपत, उत्तर प्रदेश विवेक जैन। सुप्रसिद्ध लिटिल स्टार, किड्स एक्टर व मॉडल स्मार्टी पंडित का बर्थडे गाजियाबाद के वलल्ला डी मॉल में धूमधाम के साथ मनाया गया। कई जानी-मानी हस्तियां उनकी बर्थडे पार्टी में शामिल हुई और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। स्मार्टी पंडित ग्रीन कलर की ड्रेस में बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही थी। जब वह मॉल में पहुँची तो उनके फैंस व दोस्तों ने उनका हूटिंग कर जोरदार स्वागत किया। उसके बाद स्मार्टी पंडित ने अपने दोस्तों संग केक काटा। सबसे पहले उन्होंने अपने डेडी कौशल मिश्रा को केक खिलाया और उसके बाद अपनी मम्मा रजनी मिश्रा को। तत्पश्चात सभी दोस्तों ने स्मार्टी पंडित को बारी-बारी से केक खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। सभी दोस्तों, फैन्स व रिश्तेदारों ने स्मार्टी पंडित को उपहार व गिफ्ट भेंट किये। इस दौरान कई गेम खेले गए, जिसमें स्मार्टी पंडित के सभी दोस्तों ने पूरी उत्साह के साथ भाग लिया। फिल्मी गानों पर सभी लोग जमकर झूमे और खूब धूम धड़ाका व मौज मस्ती की। इस मौके पर एक मैजिक शो का भी आयोजन किया गया, जिसका सभी ने जमकर लुफ्त उठाया। बर्थडे पार्टी में पहुंचे इंटरनेशनल अवार्डी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन ने स्मार्टी पंडित को उपहार भेंटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और कहा कि स्मार्टी पंडित की अविश्वसनीय उपलब्धि पर उन्हें नाज है। कहा कि स्मार्टी पंडित की प्रतिभा और कड़ी मेहनत ने उन्हें काफी प्रसिद्धि दिलाई है। उनका मानना है कि स्मार्टी पंडित आने वाले समय में और भी नई ऊंचाइयों को छूएगी, ऐसी उन्हें आशा ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है। स्मार्टी पंडित ऐड शूट, डिजिटल शूट, टीवी ऐड शूट, प्रिंट शूट, ई-कॉमर्स शूट भी करती है। केवल इतना ही नहीं स्मार्टी पंडित ने शॉर्ट मूवी व वेब सीरिज में भी काम किया है। स्मार्टी पंडित काफी टैलेंटेड है और डांसिंग, मॉडलिंग व एक्टिंग उसकी विशेष प्रतिभाओं में शुमार है। इस मौके पर गोपाल दास गुप्ता संयुक्त निदेशक उत्तर प्रदेश सरकार, एक्टर प्रकाश जोशी, विजयनगर के पूर्व पार्षद कुलदीप कुमार, ज्योति जी हरियाणवी एक्ट्रेस, दानिश कुमार आईएफ टीवी न्यूज़ समेत काफी हस्तियां मौजूद रही।

*पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में मुंगेली सिन्धी पूज्य पंचायत ने निकाला कैंडल मार्च, शहीदों को दी श्रद्धांजलि*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में आज मुंगेली सिन्धी पूज्य पंचायत द्वारा एक शांतिपूर्ण कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। यह मार्च श्री झूलेलाल मंदिर से प्रारंभ होकर हेमू कालाणी सिंधी कॉलोनी चौक तक पहुँचा, जहाँ बड़ी संख्या में सिंधी समाज के लोगों ने एकत्र होकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मार्च के समापन पर श्री झूलेलाल मंदिर के संरक्षक मोहन भोजवानी ने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय आतंकी घटना न केवल हमारे देश पर हमला है, बल्कि यह सम्पूर्ण मानवता के विरुद्ध कृत्य है। ऐसे समय में हमें शांति, एकता और सौहार्द का संदेश देना चाहिए।” काका हरबख्श राय ने कहा कि समाज ने कैंडल मार्च के माध्यम से इस अमानवीय कृत्य के प्रति अपना विरोध जताया है और शांति व मानवता के समर्थन में अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। परमहंस पार्षद जितेंद दावड़ा ने भारत सरकार से अपील करते हुए कहा, “हमें अन्याय के विरुद्ध और मानवता के पक्ष में एकजुट होकर सरकार का समर्थन करना चाहिए।” श्री झूलेलाल मंदिर के सह-सचिव विक्की आर्य ने कहा कि “भारत सरकार को चाहिए कि वह इस विभत्स घटना के गुनहगारों को कल्पना से भी अधिक कड़ी सजा दे ताकि पाकिस्तान को करारा जवाब मिल सके।” इस अवसर पर हरिकिशन, हरबख्श राय, मोहन भोजवानी, नंदलाल राजेश, तोलाराम बजाज , लक्ष्मण जेठवानी, अशोक रूपवानी, मनोहर रूपवानी, जितेंद दावड़ा, राजू वासवानी, संतु रावलानी, चेतन मंगलानी, राकेश वाधवानी, लख्खू शीतलानी, राहुल रूपवानी, विशाल रूपवानी, राजेश भगतानी, पुरन लाल राजेश, सोनी भाटवानी, जवाहर सत्यपाल, त्रिलोक भोजवानी, सागर जेठवानी, अतुल रूपवानी, विक्की आर्य सहित सिन्धी समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मोमबत्तियाँ जलाकर शहीदों की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की और आतंकवाद के खिलाफ अपनी एकजुटता और दृढ़ निंदा प्रकट की।

*छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कथा वाचक कामता प्रसाद की कथा सेतगंगा में 26 व 27 अप्रैल को*

0

*दो दिवसीय सेतगंगा में संगीत हरिकीर्तन कथा कार्यक्रम आयोजित*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली — मुंगेली विकासखंड के सेतगंगा स्थित श्री राम जानकी मंदिर प्रांगण में 26 एवं 27 अप्रैल की रात्रि 08 बजे से संगीत में हरि कीर्तन कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे कथा वाचक कामता प्रसाद शरण जी महाराज व जयगुरु संकीर्तन परिवार गरियाबंद द्वारा किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा शामिल होंगे। इसी तरह मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय, भाजपाआ जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शांति देव चरण भास्कर, जनपद पंचायत अध्यक्ष रामकमल ठाकुर, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पलता पद्मनी मोहल्ले,जिला पंचायत सदस्य रजनी मानिक सोनवानी, जनपद पंचायत सदस्य संगीता कमल टोंडर, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुख चंद साहू , ग्राम सेतगंगा सरपंच भारती जय देवांगन, उपसरपंच शिवकुमार योगेंद्र शर्मा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्री युवा शक्ति महामाया दुर्गा उत्सव समिति सेतगंगा के द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जोरो से तैयारी कर रहे है।

*दीपक जलाकर शहीद पर्यटकों की दी गयी श्रद्धांजलि*

0

*भाजपा मंडल सरगांव व नगरवासियों ने शहीद पर्यटकों की आत्मा शांति हेतु किया 2 मिनट का मौन धारण*

सरगांव-जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई अमानवीय कृत्य आतंकी हमले में निर्दोष 27 पर्यटकों की जान चली गयी और कई घायल हो गए। इस घटना ने देश की आत्मा को पूरी तरह झकझोर के रख दिया है। प्रदेश के एक बेटे ने भी अपनी जान इस हमले में गंवाई है ऐसे में पूरा देश एकजुटता के साथ खड़ा है और आतंकवाद की घोर विभर्तस्ना कर रहा। इसी तारतम्य में नगर पंचायत सरगांव में नगरवासियों और भाजपा मंडल सरगांव के द्वारा दीपक जलाकर बस स्टैंड माँ भक्त कर्मा स्थल से लेकर जय स्तम्भ चौक मोहभट्ठा मोड़ तक आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए इस घटना की निंदा करते हुए शहीद हुए निर्दोष पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई व उनकी आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन धारण किया गया।घटना के मद्देनजर लोगो मे आक्रोश है। वे दुख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है।इस अवसर परआतंकवाद की विभर्तस्ना करते हुए कहा गया कि
आतंकवादियों की इस कायराना हरकत ने देश की आत्मा पर चोट किया है। पूरे प्रदेश के लिए भी यह दुख और पीड़ा का क्षण है। घिनौनी आतंकवादी घटना में प्रदेश ने अपना एक बेटा खो दिया आतंकवादियों ने पर्यटकों के जरिए कश्मीर और देश को अस्थिर करने की कोशिश की है। हम सभी और पूरा देश एकजुटता के साथ इस अमानवीय कृत्य का बदला लेगा। पाकिस्तान के शह पर हुई इस हमले का अंजाम उसे भुगतना पड़ेगा। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो रणजीत सिंह हूरा, मण्डल अध्यक्ष सरगांव पोषण यादव, पूर्व मण्डल अध्यक्ष कैलाश सिंह ठाकुर, मण्डल अध्यक्ष भाजयुमो पंकज वर्मा,नगर पंचायत अध्यक्ष परमानन्द साहू,बाबा परेटन गिरी, रामकुमार कौशिक,तरुण अग्रवाल, रघु ठाकुर, उदित साहू, शिव पांडेय,ब्रजेश शर्मा, दुर्गेश वर्मा,शिव निर्मलकर, महावीर कौशिक आदि उपस्थित रहे।

*पत्रकारिता विवि के बालक छात्रावास में वाटर कूलर से निकला कीड़ा : साफ़ पेयजल के लिए तरस रहे हैं छात्र*

0

बच्चे कर रहे वाटर कूलर साफ़ : प्रभारी कर रहे ऐसी में आराम

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर | छत्तीसगढ़ के एकमात्र कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर के बालक छात्रावास में लगातार गंदगी एवं साफ सफाई न होने को लेकर छात्र परेशान है | लगातार छात्रावास का बाथरूम, वाटर कूलर, सहित कॉरिडोर पूरे तरीके से गंदगी से भरा हुआ मिलेगा | बीती रात वाटर कूलर में पानी पीने गए छात्र को उसमें कीड़ा भी दिखा इसके बाद आधी रात सभी छात्रों ने मिलकर उसकी साफ सफाई की | छात्रों द्वारा पूर्व में भी कई बार इसकी शिकायत हॉस्टल प्रभारी सहित अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों को की गई है परंतु इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया |

हॉस्टल के विद्यार्थियों ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जब भी हॉस्टल प्रभारी को इसकी शिकायत करने के लिए फोन किया जाता है वह फोन रिसीव नहीं करते | लिखित शिकायत करने पर भी कोई कार्यवाही नहीं की जाती | अगर छात्र इस प्रकार की समस्याओं का सामना करेंगे तो किस तरह वह अपनी पढ़ाई पूरी कर पाएंगे और इस लाचार कर देने वाली गर्मी में किस तरह छात्र बिना पानी के अपना जीवन यापन करेंगे यह एक सोचने का विषय है। इस पर विश्वविद्यालय प्रशासन को संज्ञान लेना चाहिए और कड़ी से कड़ी कार्यवाही संबंधित अधिकारी के ऊपर करनी चाहिए |