Home Blog Page 422

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के पंडरी में स्वरा प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ किया*

0

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के पंडरी में स्वरा प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ किया*

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के पंडरी में स्वरा प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ किया और प्रतिष्ठान के संचालक को अपनी शुभकामनाएं दी। स्वरा प्रतिष्ठान में शहरवासियों को आधुनिक फैशन और डिजाइनर कपड़ों का अच्छा कलेक्शन मिलेगा।

*Nava Raipur Atal Nagar Development Authority Becomes Debt-Free*

0

*Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai’s Policies led to the Debt-Free Status achieved today*

*Accelerated Development in the Capital City*

Yogesh pathak Raipur,/ Nava Raipur Atal Nagar Development Authority, formerly known as NRDA, has officially become debt-free. The Authority has successfully repaid the entire outstanding debt of Rs 1,788 crore, which had been borrowed from the Government of India and various nationalised banks. In addition, a government guarantee of Rs 100 crore has been returned to the state government. This milestone has been attributed to the financial prudence, policy-driven governance, and transparent administration of Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai.

This achievement is expected to accelerate the pace of infrastructure development and the execution of new projects in Nava Raipur.

Nava Raipur, the modern and meticulously planned capital of Chhattisgarh, had availed substantial loans for its development—primarily for land acquisition, construction of roads, government buildings, and institutions such as the Hidayatullah National Law University. However, the burden of debt and the consequent interest payments had strained the Authority’s cash flow. Under the leadership of Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai, the Chhattisgarh government emphasised financial self-reliance and implemented policies that enhanced revenue and paved the way for debt elimination.

Expressing his satisfaction over the development, Chief Minister Shri Sai said that the debt-free status of the Nava Raipur Atal Nagar Development Authority is a positive indicator. “Through financial discipline, transparency, and strategic planning, we have ensured not only debt relief for the Authority but also charted its course towards self-sufficiency and new heights of development,” he said. He added that this milestone reflects the government’s commitment to transforming Nava Raipur into a modern, employment-oriented city with world-class amenities.

The policies of the Chhattisgarh government encouraged the commercial utilisation of the Authority’s properties. Initiatives such as the proposed Medi-City, a Pharmaceutical Park, the foundation of a semiconductor plant by renowned firm Polymatek, and the establishment of the National Institute of Fashion Technology have significantly boosted private investments. The state government, through the third supplementary budget of 2024–25, allocated Rs 1,043 crore to the Nava Raipur Atal Nagar Development Authority along with additional funding for industrial areas, thus strengthening revenue channels. Furthermore, the Chhattisgarh Arrears Tax, Interest and Penalty Settlement (Amendment) Ordinance-2025 provided relief to traders and spurred economic activities, which indirectly benefited the Authority.

With the debt cleared, all properties of the Authority are now unencumbered, facilitating easier transactions and commercial utilisation. This will improve cash flow and enable faster implementation of infrastructure projects, public services, and new initiatives. Chief Minister emphasised that this will transform Nava Raipur into a hub for medical tourism and industrial development, while simultaneously creating better facilities and generating local employment.

The success of the Nava Raipur Atal Nagar Development Authority stands as a shining example of financial discipline and strategic governance. It serves as a model for other urban development authorities across the country. Chief Minister Shri Sai affirmed the government’s vision of making Nava Raipur not only the pride of Chhattisgarh but also a model city for the entire nation.

Finance Minister Shri OP Choudhary highlighted that Nava Raipur is poised to become the new growth engine of Chhattisgarh’s economy. Institutions such as the RBI, NABARD, regional offices of NTPC, the Balco Cancer Hospital, and the Sri Sathya Sai Sanjeevani Hospital have already been established here. Nava Raipur is also emerging as a major centre for the IT sector, with upcoming projects in semiconductor manufacturing and data centres. A Medi-City is being planned over 100 acres to offer world-class medical services at both national and international levels.

Significantly, in the state budget for 2025–26, the Chhattisgarh government has made provisions for developing an “Edu-City” across approximately 100 acres. Nava Raipur already houses the third-largest international cricket stadium in India. In view of the city’s growing importance, Rs 40 crore has been allocated for the upgrade, operation, and maintenance of the Integrated Command and Control Centre. Additional allocations include Rs 20 crore for the Viksit Bharat Iconic Destination Project, Rs 10 crore for e-bus services, Rs 20 crore for a sewage treatment plant, Rs 37 crore for the establishment of a Science City, and Rs 20 crore for a library.

A commercial office complex, designed as plug-and-play office spaces, is also being developed at a cost of Rs 156 crore. In the CBD Commercial Tower, space has been allocated to companies such as Teleperformance, Square Business, and CSM, expected to generate 2,000 IT-based employment opportunities. Budget provisions have also been made for the establishment of a new SDM and tehsil office in Nava Raipur.

This remarkable transformation positions Nava Raipur as a beacon of sustainable urban development and reflects the Chhattisgarh government’s long-term vision for progress, prosperity, and public welfare.

*छत्तीसगढ़ निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम अब छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम होगा, मुख्यमंत्री श्री साय ने की घोषणा*

0

*दिव्यांगों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर,/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में छत्तीसगढ़ निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने छत्तीसगढ़ निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री लोकेश कावड़िया को नए दायित्व के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम का नाम परिवर्तित कर छत्तीसगढ़ दिव्यांग जन वित्त एवं विकास निगम करने की घोषणा की। साथ ही मुख्य मंच से इस अवसर पर 15 दिव्यांग हितग्राहियों को ऋण, 11 दिव्यांग हितग्राहियों को ऋण अदायगी करने पर ब्याज सब्सिडी एवं श्रवण बाधित दिव्यांग को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि हमारी सरकार दिव्यांगों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। दिव्यांगों के जीवन स्तर को बेहतर करने के लिए छत्तीसगढ़ की सरकार द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हमें दिव्यांग बच्चों का सर्वे कर उनके व्यवसाय एवं नए स्टार्टअप के लिए ऋण प्रदान कर मदद करनी चाहिए, ताकि उनके जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार आ सके।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि दिव्यांगजनो के जीवन में खुशहाली लाने के लिए हमें हर संभव प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान दंतेवाड़ा जिले में आए थे, तब दिव्यांगजनों से उनका विशेष लगाव देखने को मिला था। आज हमारी सरकार ने बेहद अनुभवी सामाजिक कार्यकर्ता को इसकी जिम्मेदारी दी है, जिसका सीधा लाभ दिव्यांग साथियों को मिलेगा।

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े ने कहा कि हमारी सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्पों के आधार पर दिव्यांगों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने एवं उनके कौशल विकास पर जोर दे रही है। इस अवसर पर उन्होंने लोकेश कावड़िया को नए दायित्व के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

पदभार ग्रहण समारोह में शासकीय दिव्यांग स्कूल माना के छात्र-छात्राओं द्वारा बहुत ही आकर्षक गीत गाया गया, जिसने सबका मन मोहा।इसके साथ ही राजनांदगांव के दिव्यांग स्कूल के श्रवण बाधित छात्रों द्वारा देशभक्ति नृत्य का मंचन भी किया गया।

इस अवसर पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा, विधायक श्री राजेश मूणत, श्री मोतीलाल साहू, श्री पुरंदर मिश्रा, रायपुर नगर निगम महापौर श्रीमती मीनल चौबे सहित विभिन्न मंडल आयोगों के अध्यक्षगण, छत्तीसगढ़ निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में दिव्यांग छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

*मिनीमाता का पूरा जीवन मानवता एवं जन कल्याण के लिए समर्पित : श्री अरुण साव*

0

*मिनीमाता के मूर्ति अनावरण एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री*

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर. . उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा है कि सतनामी समाज एवं छत्तीसगढ़ के गौरव पूर्व सांसद स्वर्गीय मिनीमाता का जीवन जन सेवा एवं संघर्षों में व्यतीत हुआ है। उन्होंने गरीबों, दीन-हीनों एवं जरूरतमंदों की सेवा में आजीवन अपने आप को समर्पित किया था। उनका पूरा जीवन मानवता एवं जन कल्याण के लिए समर्पित रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम भंडेरा में आयोजित स्वर्गीय मिनीमाता के मूर्ति अनावरण एवं सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। सांसद श्री भोजराज नाग, विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद और श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कार्यक्रम में कहा कि उस दौर में जब महिलाओं को अपने घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं थी, स्वर्गीय मिनीमाता को छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद बनने का गौरव हासिल हुआ था। उन्होंने कहा कि गरीबों और वंचित वर्गों के साथ-साथ पीड़ित मानवता की सेवा में मिनीमाता का योगदान अनुपम एवं अद्वितीय है। हम सभी को गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा की सीख मिनीमाता से लेना चाहिए।

सांसद श्री भोजराज नाग ने वंचित वर्गों के कल्याण तथा समाज के नवनिर्माण में स्वर्गीय मिनीमाता के योगदानों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि मिनीमता ने जीवन पर्यंत समाज में फैली कुरीतियों और विसंगतियों को दूर करने में बहुमूल्य भूमिका निभाई। विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने स्वर्गीय मिनीमाता के योगदानों को रेखांकित करते हुए उन्हें समाज के शोषित, पीड़ित एवं वंचित वर्गों का सच्चा हितैषी बताया। उन्होंने कहा कि आप सबकी कृपा और आशीर्वाद से ग्राम भंडेरा के मेरे जैसे एक साधारण व्यक्ति को विधायक बनने का गौरव प्राप्त हुआ है।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले समाज के प्रतिभाशाली लोगों का सम्मान किया गया। पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, पूर्व विधायक सर्वश्री बिरेन्द्र साहू, राजेन्द्र राय, दयाराम साहू तथा नगर पंचायत गुण्डरदेही के अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन सहित अनेक जनप्रतिनिधि तथा सतनामी समाज के पदाधिकारी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

*मुख्यमंत्री श्री साय दैनिक भास्कर -प्राइड ऑफ छत्तीसगढ़ 2024 कार्यक्रम में शामिल हुए*

0

*समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया*

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के कोर्टयार्ड मैरियट होटल में आयोजित दैनिक भास्कर के प्राइड ऑफ छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और व्यापार, इनोवेशन, कला, प्रशासन, खेल, रियल एस्टेट सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को दैनिक भास्कर की ओर से सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में सम्मानित की जा रही विभूतियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के लिए दैनिक भास्कर की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में विभिन्न सेक्टरों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करने की यह अच्छी पहल है। इससे सम्मानित होने वाले लोगों का मान सम्मान बढ़ता है, उनको प्रोत्साहन मिलता है और अन्य लोगों को अच्छे कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। सम्मानित लोग उत्साह के साथ कार्य करते हुए समाज में आदर्श प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सभी की भागीदारी हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दैनिक भास्कर समाचार पत्र खबरों को आम जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ सामाजिक सरोकार से जुड़ी अपनी जिम्मेदारी भी बखूबी निभा रहा है। यह कार्यक्रम इसका एक बेहतरीन उदाहरण है। दैनिक भास्कर-प्राइड ऑफ छत्तीसगढ़ अवॉर्ड के जरिए समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में अच्छा काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम में पूरे देश में लोगों द्वारा किए जा रहे नवाचार और अच्छे कार्यों से देश को परिचित कराते हैं। इससे ऐसे लोगों का मान – सम्मान बढ़ता है और अन्य लोगों को अच्छे कामों के लिए प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर दैनिक भास्कर छत्तीसगढ़ के संपादक श्री शिव दुबे और बिजनेस हेड श्री देवेश सिंह सहित दैनिक भास्कर परिवार के सदस्य, प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।

श्री शिव दुबे ने कहा कि यह कार्यक्रम दैनिक भास्कर द्वारा हर वर्ष आयोजित किया जाता है। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और विकास नीतियों से छत्तीसगढ़ को देश में नई पहचान दिलाई है। छत्तीसगढ़ सालों से नक्सल समस्या से जूझता रहा है, मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में बेहतर रणनीति और दृढ़ इच्छाशक्ति से छत्तीसगढ़ को जल्द ही नक्सल समस्या से मुक्ति मिलेगी।

*बेटे की हत्या करने वाले पिता व चाचा को किया गया गिरफ्तार*

0

➡️ *मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में हत्या के अज्ञात आरोपियों को 24 घण्टे के भीतर पकड़ने में मिली सफलता*

➡️ *थाना पथरिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कंचनपुर मे हुई हत्या के आरोपी निकले पिता व चाचा*

➡️ *अपने पुत्र/भतीजा की हत्या कर गुमराह करने वाले आरोपी पिता शिवचरण श्रीवास व चाचा राजेन्द्र श्रीवास को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।*

➡️ *घटना मे प्रयुक्त पुल के नीचे छिपाकर रखे बांस के डण्डा को किया गया जप्त*

➡️ *आरोपियो के विरूद्ध अपराध क्र. 78/25 धारा 103(1), 238 (ख), 3(5) बीएनएस दर्ज*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:-दिनांक 23.04.2025 के रात्रि करीब 11.00 बजे ग्राम कंचनपुर निवासी शिवचरण श्रीवास ने ग्राम कोटवार के घर जाकर बताया कि मेरा लड़का भोला श्रीवास घर के आंगन मे लहू-लुहान पड़ा है तब घर जाकर देखने पर शिवचरण का लड़का भोला श्रीवास अपने घर के आंगन मे लहू लुहान पड़ा था उसके सिर मस्तक, पीठ, पैर, हाथ, भुजा मे लाठी जैसे किसी वस्तु मारपीट करने पर गंभीर चोट लगा है और उसकी मृत्यू हो गया है, किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा भोला श्रीवास को मारपीट कर हत्या कर दिये है, ग्राम कंचनपुर का ग्राम कोटवार की रिपोर्ट पर दिनांक 24.04.2025 के रात्रि 02.40 बजे थाना पथरिया मे सूचना प्राप्त होने पर मर्ग कायम कर अपराध क्र. 78/25 धारा 103 (1) बीएनएस के तहत हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये जिसके परिपालन मे अति. पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छावड़ा व उप पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत पाटिल, अनुविभागीय अधिकारी मुंगेली श्री मयंक तिवारी के मार्गदर्शन मे पथरिया पुलिस के द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी करते हुये परिजनो तथा गवाहो का कथन लिया गया, विवेचना दौरान मृतक भोला श्रीवास का अक्सर अपने पिता शिवचरण से झगड़ा विवाद का होना पता चला जिस पर मृतक भोला श्रीवास के पिता शिवचरण को मनोवैज्ञानिक ढंग से पुछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया जिसमे बताये कि मेरा लड़का भोला श्रीवास (मृतक) हमेशा मुझे शराब पीकर गाली गलौज करता था, दिनांक 23.04.2025 के रात्रि करीब 09.00 बजे लड़का भोला श्रीवास शराब पीकर घर आया और शिवचरण (पिता) को गाली गलौज करते उसके गला को पकड़ लेना, जिस पर गाली गलौज को सुनकर शिवचरण का भाई राजेन्द्र श्रीवास आकर गाली क्यो दे रहे हो कहकर भोला श्रीवास को हाथ झापड़ से मारपीट किया फिर गुस्सा मे आकर शिवचरण के द्वारा आंगन मे रखे बांस के डण्डा से लड़का भोला को 05-06 डण्डा मारना बताये जिससे लड़का भोला जमीन पर गिर गया और उसके सिर से खुन निकलने लगा उसके बाद छोटे भाई राजेन्द्र श्रीवास के द्वारा डण्डा को छिपा देना बताये।

मृतक भोला श्रीवास का डॉक्टर से शार्ट पीएम रिपोर्ट प्राप्त कर प्रकरण मे आरोपीगण के विरूद्ध धारा 238 (ख), 3(5) बीएनएस जोड़ी गई, घटना में प्रयुक्त डण्डे को ग्राम खैरझिटी रोड मे पुलिया के नीचे छिपाकर रखे राजेन्द्र श्रीवास के द्वारा पेश करने पर जप्त किया गया, आरोपीगण के द्वारा धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी 1. शिवचरण श्रीवास पिता दादुराम उम्र 55 वर्ष (मृतक का पिता) 2. राजेन्द्र श्रीवास पिता दादु राम उम्र 40 वर्ष (मृतक का चाचा) दोनो निवासी कंचनपुर थाना पथरिया जिला मुंगेली छ.ग. को दिनांक 24.04.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रघुवीर लाल चन्द्रा थाना प्रभारी पथरिया, सउनि नरेश साहू, प्र.आर. मुकेश कुर्रे, आर. लालजी आंनद, हलिश गेंदले, ईश्वर साहू, राजतिलक बंजारे, राजीव पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

*कोटा BMO को उठ रही हैं हटाने की मांग भ्रष्टाचार अनियमितता का लग रहा आरोप ,,,,, पढ़े पूरी खबर ।*

0

अक्षत सिंह ठाकुर  बिलासपुर:-अवैध कार्य को संरक्षण देने वाले खंड चिकित्सा अधिकारी कोटा और अवैध कार्य में संलिप्त कर्मचारियों विरुद्ध कार्यवाही करने की शिकायत को गंभीरता से न लेते हुए खंड चिकित्सा अधिकारी को संरक्षण प्रदान करते हुए अमान्य जांच कमेटी गठन कर लिपा पोती करते हुए rma और लिपिक द्वारा किए जा रहे अवैध कार्य को संरक्षण देने वाले खंड चिकित्सा अधिकारी को ही दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही का हास्यास्पद निर्देश जारी करना मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की मानसिकता स्पष्ट परिलक्षित हो रहा है ।
*सिविल सेवा (आचरण नियम) 1965 एवं मानव संसाधन नियम 2018 तथा शासन के आदेश का उल्लंघन करते हुए खंड चिकित्सा अधिकारी के संरक्षण में 2021 से ग्रामीण चिकित्सा सहायक केंदा, सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कोटा में बैठ कर खुद के नाम का एंबुलेंस चला कर निजी व्यवसाय कर रहा है,मरीजों को निजी अस्पतालों में भेजने के गोरख धंधा में संलिप्त रह कर अतिरिक अवैध आय प्राप्त कर रहा है । इतना ही नहीं bmo की मेहरबानी से बिना काम के उसे वेतन भी भुगतान किया जा रहा है साथ ही hwc प्रोत्साहन राशि भुगतान किया जा रहा है। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा में पदस्थ सहायक ग्रैंड तीन लिपिक जो क्लिनिक खोल कर मरीजों का खुलेआम बिना कोई योग्यता के इलाज कर रहा है साथ ही शासकीय दवाइयों को बेंच रहा है ।sdm कोटा द्वारा क्लिनिक पर छापा मार कर शील किया गया उसे भी संरक्षण देते हुए किसी प्रकार की कोई कार्यवाही न तो खंड चिकित्सा अधिकारी ने किया और न ही cmho द्वारा किया गया *
उक्त प्रकरण पर कलेक्टर से संघ द्वारा bmo एवं अवैध कार्य में लिप्त rma और लिपिक के विरुद्ध कार्यवाही हेतु शिकायत दर्ज कराया गया था जिस पर कलेक्टर द्वारा cmho को समय सीमा में जांच कर कार्यवाही करते हुए अवगत कराने निर्देशित किया गया था ।
खंड चिकित्सा अधिकारी कोटा द्वितीय श्रेणी का अधिकारी है ।जिनके विरुद्ध जांच कमेटी में उच्च पदधारी कम से कम 3सदस्य का होना अनिवार्य होता है । किंतु *cmho द्वारा डॉक्टर बांधी एक मात्र चिकित्सक एक लिपिक सहायक ग्रैंड तीन और एक संविदा कर्मचारी तृतीय संवर्ग की जांच कमेटी गठन* कर जांच कराया जा रहा था ।
*जिस पर संघ विरोध दर्ज कराते हुए अमान्य कारक जांच समिति को रद्द कर विधिमान्य जांच समिति* गठित करने की मांग करने बावजूद अवैध जांच समिति से आनन फानन में जांच कराया गया जिसकी भनक शिकायतकर्ता को नहीं होने दिया गया ।
*अवैध जांच समिति के अध्यक्ष डॉक्टर बांधी द्वारा जांच कर जो रिपोर्ट cmho को सौंपा गया उसमें शिकायतकर्ता के नाम का उल्लेख तो किया गया किंतु न तो शिकायतकर्ता का बयान लिया गया और न ही शिकायतकर्ता को जांच रिपोर्ट प्रदाय किया गया।*
संघ ने cmho के विरुद्ध कलेक्टर को शिकायत दर्ज कराते हुए उनके द्वारा कराए गए जांच को रद्द करते हुए कलेक्टर कार्यालय से अधिकारियों की समिति बना कर जांच कराने की मांग की है ।
*दोषियों को संरक्षणदाता जिस खंड चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ जांच उसी खंड चिकित्सा अधिकारी को कार्यवाही का निर्देश*
*सिविल सेवा (आचरण नियम) 1965 एवं मानव संसाधन नियम 2018 तथा शासन के आदेश का उल्लंघन करते हुए खंड चिकित्सा अधिकारी के संरक्षण में 2021 से ग्रामीण चिकित्सा सहायक सहायक सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कोटा में बैठ कर खुद के नाम का एंबुलेंस चला रहा है,मरीजों को निजी अस्पतालों में भेजने के गोरख धंधा में संलिप्त रह कर अतिरिक अवैध आय प्राप्त कर रहा है । इतना ही नहीं bmo की मेहरबानी से बिना काम के उसे वेतन भी भुगतान किया जा रहा है साथ ही hwc प्रोत्साहन राशि भुगतान किया जा रहा है।*
संघ द्वारा bmo को हटाते हुए rma एवं bmo के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की मांग करते हुए कलेक्टर और cmho को पत्र प्रेषित किया गया है ।

*गर्मी के मौसम में आगजनी की घटनाओं को लेकर कोरबा पुलिस की जनता से अपील*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – जिले में लगातार बढ़ते तापमान को ध्यान में रखते हुए कोरबा पुलिस द्वारा आगजनी की घटनाओं को रोकने हेतु सतर्कता बढ़ा दी गई है। गर्मी के इस मौसम में छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी आगजनी का कारण बन सकती है, जिसे देखते हुए शहर में पुलिस पेट्रोलिंग को और सघन किया गया है।

हाल के दिनों में कुछ स्थानों पर वाहनों में शॉर्ट सर्किट या अधिक गर्मी के कारण आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं में तेज़ी से आग फैलने का खतरा रहता है, जिसे समय रहते दमकल एवं पुलिस दल द्वारा नियंत्रित किया गया।

*कोरबा पुलिस की जनता से अपील:*

वाहन चालकों से अनुरोध है कि गाड़ियों की नियमित सर्विसिंग कराएं एवं वायरिंग की जांच करवाएं।

पेट्रोल या डीजल वाहनों में टंकी ओवरफिल न करें।

वाहन में कोई भी ज्वलनशील पदार्थ (जैसे परफ्यूम स्प्रे, लाइटर आदि) खुले में न छोड़ें।

एयर कंडीशनर (AC), कूलर, रेफ्रिजरेटर जैसे घरेलू उपकरणों का उपयोग करते समय विशेष सावधानी बरतें:

ओवरलोडिंग से बचें और समय-समय पर सर्विसिंग कराएं।

खुले तार और जर्जर उपकरणों का प्रयोग न करें।

AC और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को लगातार लंबे समय तक न चलाएं, बीच-बीच में बंद कर दें जिससे ओवरहीटिंग से बचा जा सके।

 

*आग लगने की किसी भी घटना की तुरंत सूचना दें:*

फायर स्टेशन, कोरबा: +91 7759 226922

डायल 112

कोरबा पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि इस भीषण गर्मी के मौसम में अतिरिक्त सतर्कता बरतें। थोड़ी सी सावधानी से बड़ी दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।

*नवीन कानून संहिताओं पर आयोजित कार्यशाला में पुलिस अधिकारियों सहित 131 विवेचक शामिल हुए।*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – कलेक्टर कार्यालय स्थित ऑडिटोरियम में नवीन कानून संहिताओं—भारतीय न्याय संहिता 2023 (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 (BNSS), एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 (BSA)—के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश ठाकुर के साथ कोरबा पुलिस के सभी राजपत्रित एवं गैर राजपत्रित अधिकारी सहित कुल 131 विवेचक सम्मिलित हुए।
कार्यशाला का उद्देश्य नवीन कानूनों के प्रावधानों की व्यावहारिक समझ को सुदृढ़ करना तथा विवेचना में आ रही जमीनी समस्याओं का समाधान करना था।

कार्यशाला में निम्न माननीय न्यायिक अधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया:

1. न्या.गरिमा शर्मा, विशेष न्यायाधीश NDPS एक्ट – भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 (BNSS)

2. न्या.डॉ. ममता भोजवानी, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो – भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 (BSA)

3. न्या.सीमा प्रताप चंद्रा, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश – भारतीय न्याय संहिता 2023 (BNS)

 

कार्यशाला में चर्चा के दौरान विवेचना में आ रही व्यावहारिक समस्याओं को न्यायिक अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिनका मौके पर ही समाधान किया गया। यह संवादात्मक सत्र प्रतिभागियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ।

*अवैध कबाड़ पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – पुलिस द्वारा अवैध कबाड़ कारोबार पर कठोर अंकुश लगाने और आमजन की सुरक्षा हेतु निम्नलिखित दो महत्वपूर्ण कार्यवाहियाँ की गयीं :

*कार्रवाई – अवैध कबाड़ परिवहन व वाहन जप्ती* की कोतवाली पुलिस को दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रत खान कोरबा में स्थित मुकेश कबड्डी के दुकान में भारी मात्रा में अवैध चोरी का कबाड़ लोहा, टीना कबर सामान को वाहन में लोड कर खपाने के लिए लेकर जा रहा है की सूचना पर पुलिस टीम के द्वारा राताखार स्थित कबाड़ दुकान जाकर घेराबंदी किया गया जहां पर पुलिस को देखकर कुछ लोग भाग गए जिसमें एक व्यक्ति उपस्थित मिला जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम राजेश कुमार उपाध्याय पिता मनहरण लाल उपाध्याय उम्र 48 वर्ष निवासी राताखार कोरबा का रहने वाला बताया तथा कबाड़ दुकान को मुकेश साहू का कबाड़ दुकान होना तथा दुकान में मजदूरी देखरेख करना बताया मौके पर दुकान में एक वाहन टाटा छोटा हाथी वाहन क्रमांक को (क्रमांक CG‑12 AB‑6488) अवैध रूप से लोहे‑टीन एवं मिश्रित धातु का कबाड़ लोड था। इस संबंध में राजेश कुमार उपाध्याय द्वारा वैध बिल/परमिट प्रस्तुत न करने पर धारा 94 बीएनएसएस व 106 बीबीएनएसएस के तहत वाहन व लगभग 2 टन कबाड़ जप्त किया गया।

*कार्यवाही– 2 : गाली‑गलौज व जान से मारने की धमकी पर पुलिस की कार्यवाही।*

आवेदक रवि साहू पिता विनोद साहू, निवासी रतारखार ने लिखित आवेदन में बताया कि 08 अप्रैल 2025 को गोदाम किराये पर लेने गया था तो मुकेश साहू ने उन्हें अश्लील गालियाँ दीं और जान से मारने की धमकी दी। प्राची के आवेदन पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 292/25 धारा 296, 351(2) बीएनएस दर्ज कर आरोपी की पतासाजी शुरू की गयी।