Home Blog Page 419

*87.5 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार।*

0

आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत की गई कार्यवाही।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में कोरबा पुलिस द्वारा जन शिकायतों के आधार पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा हे।इसी क्रम में थाना पाली पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए 87.5 लीटर अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने वाले 03 आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिला। पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे अभियान के दौरान दिनांक कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 155.15 लीटर अवैध शराब एवं शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण जप्त किए गए।

आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत की गई कार्यवाही:

1. थाना पाली
• शालिकराम जांगड़े, निवासी नुनेरा बंजारा पारा पाली
• दो महिला आरोपी, निवासी नायक मोहल्ला बाधाखार पाली

2.थाना बालको
• शत्रुघ्न चौहान, निवासी चेक पोस्ट ओएम कॉलोनी बालको

3. थाना हरदीबाजार
• महिला आरोपी, निवासी धतूरा हरदीबाजार
• विनोद कश्यप, निवासी धतूरा हरदीबाजार

4.थाना उरगा
• महिला आरोपी, धनवार मोहल्ला कनकी उरगा
• महिला आरोपी, धनवार मोहल्ला कनकी उरगा

आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के अंतर्गत की गई कार्यवाही:

1. थाना दीपका
• महिला आरोपी, निवासी बनखेता सिरकी दीपका
• महिला आरोपी, निवासी कसाईपाल दीपका

2. चौकी जटगा
• दिलहरण धनुहार आरोपी, निवासी छेवधरा जटगा

3.थाना पाली
• महिला आरोपी निवासी पानी टंकी मोहल्ला बांधाखार पाली

सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

*पहलगाम के शहीदों को आगर साहित्य समिति मुंगेली ने दी श्रद्धांजलि*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरा देश रोष और गुस्से से भरा हुआ है ।अपनों को खोने का गम है, जिस प्रकार से आतंकियों ने धर्म पूछकर गोली मारी वह अत्यंत आहत करने वाला है । नगर की सबसे पुरानी साहित्यिक संस्था आगर साहित्य समिति के साहित्यकारों ने एक विचार गोष्ठी के माध्यम से अपनी बातें रखी । इस अवसर पर संस्था के संयोजक प्रो. अशोक गुप्ता ने कहा- इस तरह का कायराना हमला हृदय को झकझोर देने वाला है । हम सरकार से उम्मीद करते हैं, कि इसका बदला सख्त से सख्त लिया जायेगा। वरिष्ठ साहित्यकार और वकील रविन्दर सिंह छाबड़ा ने कहा- देश कब तक इस तरह के पड़ोसी आतंकी घटनाओं को झेलते रहेगा ? एक बार भारत को कड़ा संदेश देने की आवश्यकता है। जिससे इस तरह फिर दोबारा घटना ना घटे। साहित्यकार व गजलकार स्वतंत्र तिवारी ने कहा – यह घटना बहुत ही पीड़ादायक है पड़ोसी देश को कायराना हरकत के लिए सबक सिखाने का सही वक्त आ गया है । इस समय देश को एकजुट-एक स्वर होने की जरूरत है । समिति के अध्यक्ष देवेंद्र परिहार ने कहा – आजादी के बाद देश ही भारत निरंतर आतंकी घटनाओं को झेलते आ रहा है, लेकिन एक तरफा शांति का विचार सफल नहीं होता है । जब पड़ोसी मुल्क जंग चाहता है तो उसे उसकी भाषा में समझाने की जरूरत है । देश के विकास और शांति की स्थापना में इस तरह के हमले का कोई स्थान नहीं है । इस अवसर पर आगर साहित्य समिति के सचिव देव गोस्वामी ने भी आतंकी घटना की निंदा की । अंत में आगर साहित्य समिति के सभी साहित्यकारों ने पहलगाम में अपने प्राण को निछावर करने वाली आत्माओं की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया । विचार गोष्ठी और श्रद्धांजलि सभा में प्रोफेसर अशोक गुप्ता, राकेश गुप्त निर्मल, रविन्दर सिंह छाबड़ा, देवेंद्र परिहार, स्वतंत्र तिवारी, महेंद्र यादव, देव गोस्वामी, हूप सिंह क्षत्रिय, मोहन उपाध्याय, श्रीमती विभा सोनी, ज्वाला प्रसाद कश्यप, रामा साहू, अशोक यादव सहित आगर साहित्य समिति मुंगेली के साहित्यकार उपस्थित रहे ।

*सेहत ठीक रखने पीने लगे हैं मिट्टी के मटके का पानी*

0

*फ्रिज का पानी पीने से लोग करने लगे हैं अब परहेज*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // गर्मी बढ़ने के साथ ही बाजार में लाल मटके की मांग बढ़ गई है। एक तरफ जलाऊ नहीं मिलने के कारण मिट्टी से तैयार लाल मटका महंगा हो गया है, वहीं दूसरी तरफ अपनी सेहत बचाने के लिए लोग फ्रिज के बजाये मटके का ठंडा पानी पीना पसंद कर रहे हैं। इन दिनों एक घड़े की डेढ़ सौ रुपए तक पहुंच गई है। मिट्टी के घड़े का ठंडा पानी पीने की परंपरा हमारे यहां आमतौर पर अक्षय तृतीया के दिन से शुरू होती है, किंतु लगातार बढ़ रही गर्मी के चलते लोग एकदम ठंडा पानी पीने लगे हैं। इधर फ्रिज का पानी पीने से सर्दी खांसी की शिकायत भी करने लगे हैं। इसके चलते ही आमतौर पर लोग प्राकृतिक रूप से घड़े का ठंडा पानी पीना पसंद कर रहे हैं। आयुर्वेद चिकित्सक भी लोगों को स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से मटका का अथवा तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने की सलाह देते हैं, इसलिए भी मटके की कीमत इन दिनों बढ़ी हुई है।

*दिनेश कुमार साहू (बल्ला) ने राहगीरों को पिलाया शीतल जल, समाज सेवा में निभा रहे अहम भूमिका*

गर्मियों की तेज धूप में जहां लोग घरों से निकलने से कतराते हैं, वहीं दिनेश कुमार साहू (बल्ला) ने अपने सेवा-भाव से राहगीरों के लिए मिसाल बनते जा रहे हैं। समाज सेवा के इस पुनीत कार्य में दिनेश का योगदान विशेष रूप से उल्लेखनीय है। वे पूरे समर्पण और निःस्वार्थ भावना से राहगीरों को शीतल जल पिलाते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। दिनेश साहू का यह समर्पण निःसंदेह प्रशंसनीय है। उनकी यह पहल न केवल सामाजिक उत्तरदायित्व का उदाहरण है, बल्कि दूसरों को भी प्रेरणा देती है। यह प्याऊ सेवा सभी लोगों के सहयोग से आयोजित की जा रही है, जो टीम भावना और सामूहिक प्रयास का प्रतीक है। स्थानीय लोग भी दिनेश साहू की इस पहल की सराहना कर रहे हैं और इसे सामाजिक एकता का मजबूत उदाहरण मान रहे हैं।

*समर्पित संस्था के सहयोग से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का 2 लाख रूपये बीमा राशि का लाभ हुवा*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली समर्पित गरीबी उन्मूलन एवम् सामाजिक अनुसन्धान केंद्र बिलासपुर के द्वारा वित्तीय साक्षरता केन्द्र कार्यक्रम भारतीय रिज़र्व बैंक के सहयोग से संचालित किया जा रहा है इसी कार्यक्रम के अंतर्गत मुंगेली जिला के मुंगेली ब्लॉक के ग्राम पंचायत कारेसरा मृतक भावना यादव की नार्मल मृत्यु हुवा था।
घटना की जानकारी मृतक के पति (नॉमिनी) श्री प्रमोद यादव द्वारा समर्पित संस्था के वित्तीय साक्षरता कार्यालय को दिया गया , ब्लॉक काउन्सलर अमित यादव एवं रूपेन्द्र यादव के सहयोग द्वारा नॉमिनी को साथ लेकर SBI ब्रांच मैनेजर लोरमी से चर्चा किया गया, तथा मृतका के पति श्री प्रमोद यादव को बीमा क्लेम के बारे में जानकारी देकर काम में सहयोग दिया गया एवं 2 लाख रूपये की राशि प्रदान करवाने में विशेष सहयोग प्रदान किया गया।
जिसके लिए मृतक के परिजन द्वारा वित्तीय साक्षरता केंद्र मुंगेली का धन्यवाद किया गया।
*विशेष सहयोग* श्री ललित कुमार (अग्रणी बैंक मैनेजर), श्री डी के पान (काउंसलर एलडीएम ऑफिस), ब्रांच मैनेजर लोरमी, समर्पित संस्था से केंद्र समन्वयक श्री आत्माराम मरावी, श्री अमित यादव, श्री रूपेंद्र यादव, श्री बालमुकुंद पटेल,श्रीमती शांति मरावी का रहा।

*कनेक्टीविटी बढ़ाने सड़कों एवं पुल-पुलियों के निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ करें पूर्ण – डॉ. कमलप्रीत सिंह*

0

*अनुबंध के मुताबिक समय-सीमा में कार्य को पूर्ण नहीं करने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश*

*लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने की निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा*

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर.. राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने बस्तर राजस्व संभाग में निर्माणाधीन सड़कों, पुल-पुलियों और भवनों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित बैठक में अधिकारियों से कहा कि बस्तर की स्थानीय जरूरतों के अनुसार कनेक्टीविटी बढ़ाने सड़कों एवं पुल-पुलियों के निर्माण कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता से संचालित कर अनुबंध के अनुसार समय-सीमा में पूर्ण करें। उन्होंने महत्वपूर्ण भवनों के निर्माण कार्यों को भी प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने को कहा। उन्होंने बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण में ज्यादा ध्यान केंद्रित करने के साथ ही भारत माला परियोजना की सड़क को जोड़ने वाली सड़कों सहित दस वर्षों से अधिक पुराने राज्य मार्गों के नवीनीकरण कार्य पर जोर दिया। डॉ. सिंह ने वर्किंग सीजन में कार्यों में तेजी लाते हुए टीम भावना के साथ काम कर आशातीत परिणाम हासिल करने को कहा। उन्होंने बारिश के पहले पूर्ण होने वाले पुल-पुलियों के लिए पहुंच मार्ग अनिवार्यतः बनाने के निर्देश दिए। इससे लोगों को आवाजाही में मदद मिलेगी।

लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने बस्तर में प्रगतिरत सड़कों, पुल-पुलियों और भवनों की कार्यवार समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कार्यादेश जारी होने के साथ ही सभी कार्यों में योजनाबद्ध ढंग से प्रगति के लिए पर्याप्त निर्माण सामग्री, मशीनरी, उपकरण और श्रमिकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने तकनीकी मापदंडों एवं गुणवत्ता के मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने फील्ड विजिट कर निर्धारित तकनीकी मापदंडों और गुणवत्ता मानकों का अनुपालन तथा कार्य प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

*ठेकेदारों को क्षमता के अनुरूप दें काम*

डॉ. सिंह ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को ठेकेदारों को उनकी क्षमता के अनुरूप कार्य देने को कहा। उन्होंने कहा कि ठेकेदार के पास प्लांट, मशीनरी, उपकरण इत्यादि संसाधनों की उपलब्धता पर नजर रखें, एक साथ तीन-चार निर्माण कार्य लेने वाले ठेकेदारों के कार्यों की मॉनिटरिंग पर अधिक ध्यान केंद्रित करें। नियमित निर्माण कार्य नहीं करने वाले, धीमी प्रगति वाले, अतिरिक्त समय देने के बाद भी निर्माण कार्य में प्रगति नहीं लाने वाले तथा काम को लम्बे समय तक बंद रखने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध अनुबंध की शर्तों के तहत कार्रवाई करें। काम को अपूर्ण छोड़कर जाने वाले ठेकेदारों को काली सूची में डालें और उन्हें सभी निविदाओं से बाहर रखें।

*भवन निर्माण के लिए सही स्थल का करें चयन*

लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने सार्वजनिक भवनों के निर्माण के लिए स्थानीय प्रशासन से समन्वय कर उपयुक्त स्थलों के चयन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक भवनों तथा आवासों का सदुपयोग सुनिश्चित हो, इसे दृष्टिगत रखते हुए वहां सड़क, पेयजल एवं बिजली की उपलब्धता सहित सभी जरूरी सुविधाएं सुलभ कराएं।

*सड़कों के निर्माण में रोड-सेफ्टी का रखें ध्यान*

डॉ. सिंह ने सड़कों के निर्माण के दौरान सड़क सुरक्षा के मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह बहुत जरूरी है। उन्होंने दुर्घटनाजन्य स्थलों को चिन्हित कर संकेतक बोर्ड व ब्लिंकर लगाने तथा डिवाइडर एवं गति अवरोधकों का निर्माण करने को कहा। उन्होंने सड़क सुरक्षा सम्बन्धी सभी मानकों को शामिल कर नवीन सड़कों के निर्माण के लिए कारगर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। डॉ. सिंह ने बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधीन आरआरपी फेज-एक और आरसीपीएलडब्ल्यूईए के प्रगतिरत कार्यों के साथ ही विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों, भवनों एवं सेतु निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण तथा चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल निर्माण कार्यों के प्राक्कलन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता श्री वी.के. भतपहरी, बस्तर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री जी.आर. रावटे, मुख्य अभियंता (सेतु निर्माण) श्री एस.के. कोरी और मुख्य अभियंता (विद्युत एवं यांत्रिकी) श्री टी.आर. कुंजाम सहित बस्तर एवं कांकेर मण्डल के अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता तथा ठेकेदार भी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।

*बच्चों के साथ गुमशुदा महिलाओं को मुंगेली पुलिस ने किया दस्तायाब*

0

➡ *मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में अलग-अलग गुम इंसान को सुरक्षित वापस लाने मिली बड़ी सफलता*
➡ *थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में दर्ज विभिन्न गुम इंसान महिलाओं के द्वारा अपने बच्चों को भी अपने साथ लेकर गये थे।*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को गुम इंसान व अपहरण के प्रकरणों की त्वरित निराकरण कर दस्तायाबी कर कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिया गया है।
दिनांक 22.04.2025 को प्रार्थी चन्द्र कुमार साहू पिता नकुल साहू उम्र 33 साल निवासी शिक्षक नगर मुंगेली थाना सिटी कोतवाली मुंगेली थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी पत्नी श्रीमति भगवती साहू उम्र 32 साल अपने 02 बच्चे लड़का एवं लड़की को लेकर बिना बताये घर से चली गयी है, आसपास एवं रिश्तेदारी में पता किया कोई पता नहीं चला जिसकी रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में गुम इंसान क्रमांक 37/2025 कायम कर जांच पतासाजी में लिया गया। उक्त घटना के संबंध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री भोजराम पटेल (भापुसे) एवं वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना प्रभारी मुंगेली गिरजाशंकर यादव के नेतृत्व में गुम महिला की शीघ्र पतासाजी हेतु थाना मुंगेली की विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुंगेली श्री मयंक तिवारी से मार्गदर्शन प्राप्त कर पुलिस टीम द्वारा पतासाजी के दौरान मुखबीर एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर गुम इंसान के पता तलाश हेतु पुलिस टीम जलांधर (पंजाब) भेजकर पता तलाश किया गया जहां पर गुम व्यक्ति श्रीमति भगवती साहू को उसके 02 बच्चे लडका एवं लड़की साहित पता तलाश कर सकुशल मुंगेली लाया गया तथा उसके परिजन चन्द्र कुमार साहू को सौपा गया।


इसी प्रकार दिनांक 25.04.2025 को प्रार्थी सुरेश कुमार साहू पिता रामदयाल साहू उम्र 34 साल निवासी टिंगीपुर चमारी का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी पत्नी लता बाई साहू उम्र 33 साल एवं 05 वर्षीय पुत्र को लेकर बिना बताये घर से कहीं चले जाने की रिपोर्ट पर गुम इंसान क्रमांक 40/2025 पंजीबद्ध कर पता तलाश के दौरान मुखबीर एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर गुम इंसान श्रीमती लता बाई साहू को उसके 05 वर्षीय पुत्र सहित 02 घण्टे के भीतर पता तलाश कर दस्तयाब कर गुम महिला एवं उसके 05 वर्षीय पुत्र को परिजन को सौपा गया।
दिनांक 25.04.2025 को ही प्रार्थी दीपक बघेल पिता दिलबोध बघेल उम्र 33 वर्ष निवासी चिल्फी घाटी थाना चिल्की घाटी जिला कबीरधाम छ.ग. ने अपनी पत्नी करूणा बघेल एवं 04 माह के बच्ची के साथ अपने ससुराल नुनियाकछार से अपने घर ग्राम चिल्फी घाटी जिला कबीरधाम जाने बस स्टैण्ड पहुंचकर बस स्टाप मुंगेली में बस निकलने का इंतजार कर रहे थे, उसी दौरान प्रार्थी के पत्नी श्रीमती करूणा बघेल अपनी 09 माह की बच्ची को लेकर बाथरूम जाना है बोलकर गयी और वापस नहीं आयी आसपास पता तलाश किया गया किन्तु पता नहीं चलने पर प्रार्थियों के रिपोर्ट पर गुम इंसान क्रमांक 39/2025 पंजीबद्ध कर पता तलाश के दौरान मुखबीर एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर गुम इंसान श्रीमती करूणा बघेल को उसके 09 माह के पुत्री सहित 02 घण्टे के भीतर पता तलाश कर दस्तयाब कर गुम महिला एवं उसके 09 माह के पुत्री सहित परिजन को सौपा गया।


उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक गिरीजाशंकर यादव, प्रआर. दिलीप साहू, राजेश बंजारे, प्रमोद वर्मा, चंद्रकुमार ध्रुव, भुवन डिंडोरे आरक्षक जलेश्वर कश्यप, मनोज टंडन, रवि श्रीवास, भागवत साहू, राधे लाल ध्रुव, अजय चंद्राकर एवं योगेश यादव की अहम भूमिका रही।
अपील है कि किसी भी प्रकार से महिलाओं एवं बच्चों की गुम होने की सूचना तत्काल पुलिस को दें एवं किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों के प्रचार-प्रसार से बचें।

*उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राजनांदगांव में साहू समाज के नवनिर्मित सामाजिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण*

0

*उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दानवीर भामाशाह जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी*

*साहू समाज का सामुदायिक भवन दुरस्त अंचलों से शहर आने वाले ग्रामीणों और छात्रों के लिए उपयोगी साबित होगा : उप मुख्यमंत्री अरुण साव*

राजनांदगांव। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज तहसील साहू संघ, राजनांदगांव के नवनिर्मित सामाजिक सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में श्री साव ने कहा कि, इस ऐतिहासिक भवन का उपयोग दुरस्त अंचलों से आने वाले ग्रामीणों एवं छात्रों के लिए उपयोगी साबित होगा। इस अवसर पर उन्होंने, समाज के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनों को दानवीर भामाशाह जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके द्वारा किए सद्कार्यों से अवगत कराया। वो केवल दानवीर नहीं थे, महाराणा प्रताप के सहयोगी और सलाहकार थे। उन्होंने अकबर की सेना को बार बार हराया। आज उस योद्धा की जयंती है। आप सभी को उनकी जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

श्री साव ने कहा कि, साहू समाज का ऐतिहासिक भवन नया स्वरूप में स्थापित हुआ है। यह सिर्फ एक इमारत नहीं है, बल्कि जरूरतमंद लोगों के साथ समय पर खड़े होने की जगह है। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने समाजसेवी एवं विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले सामाजिक जनों को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम को सांसद श्री संतोष पांडेय जी ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में सांसद श्री सांसद संतोष पांडेय जी, महापौर श्री मधुसूदन यादव जी, साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री टहल साहू जी, श्री भागवत साहू जी, श्री कमल किशोर साहू जी, श्री नीलमणि साहू जी, श्री कोलम सिंह राजपूत जी, श्रीमती अंजू साहू जी, श्री हेमंत साहू जी, श्रीमती गीता साहू जी, श्री वीरेंद्र साहू जी, श्री सतीश साहू जी, श्री मनोज साहू जी, श्री गोपाल साहू जी, श्रीमती देव कुमारी साहू जी , श्री धीरेन्द्र साहू जी, श्री विष्णु साव जी, श्री रविन्द्र वैष्णव जी, श्री रमेश पटेल जी, श्री चंद्रकांत साहू जी, श्री अंजनी साहू जी एवं सामाजिक जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
….. ….

*उप-मुख्यमंत्री अरुण साव राजनांदगांव के घुमका में आयोजित मां कर्मा जयंती समारोह में हुए शामिल*

0

*मां कर्मा ने त्याग और तपस्या से भगवान कृष्ण को किया प्रसन्न, निस्वार्थ भाव से की समाज सेवा : डिप्टी सीएम अरुण साव*

*साहू समाज की ताकत मेहनत और ईमानदारी, एकजुटता से बनाई अलग पहचान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव*

राजनांदगांव। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज कर्मा भवन, घुमका में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए श्री साव ने कहा कि, मां कर्मा की तरह निस्वार्थ भाव से समाज सेवा और भक्ति से हम ईश्वर को प्राप्त कर सकते हैं। माता कर्मा ने त्याग और तपस्या से भगवान को आने के लिए विवश किया। उन्होंने भगवान जगन्नाथ को खिचड़ी खिलाई। इससे हम सबको प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि, आज साहू समाज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। साहू समाज की ताकत एकता और एकजुटता है। ये सब समाज को साथ लेकर चलने वाला समाज है।

श्री साव ने कहा कि, आज तेली कुल के गौरव दानवीर भामाशाह की जयंती का कार्यक्रम है। वे महान योद्धा और कुशल रणनीतिकार थे। महाराणा प्रताप की सेना का नेतृत्व कर अकबर की सेना को हराने का काम किया। आज ऐसे वीर योद्धा की जयंती के कार्यक्रम पर उन्हें नमन करता हूं। उन्होंने अकबर को हराने के लिए अपनी सभी संपत्ति दान कर दी। दानवीर भामाशाह प्रखर राष्ट्र भक्त थे।

समारोह में सांसद मा. श्री संतोष पांडेय जी, श्री भागवत साहू जी, श्री जितेंद्र साहू जी, श्रीमती किरण वैष्णव जी, श्री भुनेश्वर बघेल जी, किरण बारले जी, श्री देव कुमारी साहू जी, विभा साहू साहू , श्री कमल किशोर साहू जी, डॉ वीरेंद्र साहू जज, श्री नीलमणि साहू जी, श्री कोमल राजपूत जी, श्रीमती शीला सिन्हा जी, नीरेंद्र साहू जी, सौरभ कोठारी जी, श्री नरेंद्र वर्मा जी, जी नीरा साहू जी, श्री मंथीर साहू जी एवं सामाजिक जन उपस्थित रहे।

*नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा ने जिलेवासियों को अक्षय तृतीया की दी शुभकामनाएं*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा ने जिलेवासियों को अक्ति (अक्षय तृतीया) तिहार की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। उपाध्यक्ष मिश्रा ने कहा कि अक्षय तृतीया के दिन आरंभ किए गए कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित मानी जाती है। इसलिए यह दिन अत्यंत शुभ और अक्षय (अविनाशी) माना गया है। यह सौभाग्य, सफलता और समृद्धि का प्रतीक दिवस है। विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए भी इस दिन अलग से मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती, इसलिए बड़ी संख्या में विवाह संस्कार इस दिन आयोजित होते हैं। इस अवसर पर समाज से बाल-विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने का आह्वान करते हुए कहा कि इस बुराई से समाज को मुक्त करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।


उपाध्यक्ष मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कृषि परंपरा में भी अक्ति तिहार का विशेष महत्व है। इस दिन से नई फसल के लिए तैयारियों की शुरुआत होती है। उन्होंने कहा कि मिट्टी के गुड्डे-गुड़ियों के विवाह की परंपरा के माध्यम से हमारे पूर्वजों ने धरती माता से हमारे संबंध को जीवंत रखा है। इस परंपरा के माध्यम से जीवन के आधार—माटी—का आदर और सम्मान करना सिखाया गया है।

*मानवाधिकार सहायता संस्थान के द्वारा संगठनात्मक विस्तार करते हुए प्रदेश स्तर के पदाधिकारीयों की गई नियुक्त*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मानवाधिकार सहायता संस्थान की ओर से बिलासपुर में विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें संघटनात्मक विस्तार करते हुए पदाधिकारी को उनके मूल उद्देश्य और कार्य से अवगत कराया गया। जिसमें डॉक्टर रमेश कुमार कश्यप राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवाधिकार सहायता संस्थान एवं मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग भारत के उपाध्यक्ष शामिल हुए। जिसमें मानवाधिकार सहायता संस्थान के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार राज कश्यप, महिला प्रदेश अध्यक्ष बिंदु यादव प्रमुख रूप से सम्मिलित रहे हैं।

संगठन के व्यापक विस्तार करने के लिए रूपरेखा बनाई गई जिसके अंतर्गत प्रदेश स्तर पर नियुक्ति की गई जिसमें प्रदेश व्यापारी संघ अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी (लोरमी) से नियुक्त किए गए। प्रदेश अध्यक्ष के लिए धरम  भार्गव को नियुक्त किया गया। चिकित्सा क्षेत्र के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमेश वैष्णव को नियुक्त किया गया। समस्त प्रदेश स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्तागण ने अपनी सहमति देते हुए नवनियुक्त पदाधिकारी को शुभकामनाएं और बधाई दी गई। डॉ रमेश कश्यप के द्वारा सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन के विस्तार से लोगों की जन समस्या से अवगत होकर हम निवारण की दिशा में पहल कर सकते हैं।संगठन से हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने, कार्य कुशलता बढ़ाने और एक साथ काम करने में मदद करता है। संगठन एक सकारात्मक प्रभाव डालता है, यदि  सही ढंग से और सही उद्देश्यों के लिए कार्य करने पर संगठन की उपयोगिता व महत्वता और अधिक बढ़ जाती है इसके लिए हम सभी को सक्रियता के साथ और एक जुटता के साथ सामंजस्य बनाकर के कार्य करना चाहिए। आगामी दिनों में छत्तीसगढ़ व्यापक रूप से संगठन का विस्तार करने के लिए हम सभी को एक जुटता के साथ कार्य करने की नितांत आवश्यकता है।


मानवाधिकार सहायता संस्थान के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार राज कश्यप ने संगठन को विस्तार करने की प्राथमिकता देते हुए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि संगठन के मूलभूत उद्देश्यों का जन प्रसार करते हुए कार्य किया जाना चाहिए। संगठन के कार्य में आपसी सामंजस्य होना अत्यंत अनिवार्य है। जिससे हम अपने उद्देश्यों के साथ कार्य करने में सफल हो सके।महिला प्रदेश अध्यक्ष बिंदु यादव ने नवनियुक्त पदाधिकारी को शुभकामनाएं और बधाई देते हुए संगठन के विस्तार में अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए सक्रियता का परिचय देंगे। जिससे संगठन का व्यापक विस्तार छत्तीसगढ़ में हो सके।

मानवाधिकार सहायता संस्था के प्रदेश स्तर एवं जिला स्तर पदाधिकारी और कार्यकर्तागण सम्मिलित रहे हैं।