Home Blog Page 418

*जिले के एफ. एल. एन. सह नवाजतन वारियर्स का हुआ रायपुर में सम्मान*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली विद्यालय में एफ. एल. एन. व नवाजतन का गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कराने वाले प्रदेश के जिलों से चयनित शिक्षकों का सम्मान एस. सी. आर. टी. द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किया गया । एफ. एल. एन. व नवाजतन का गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कराने वाले शिक्षकों को वारियर्स के रुप में सम्मानित किया गया । मुंगेली जिला से संकुल केंद्र दाबो के अन्तर्गत शासकीय प्राथमिक शाला सिल्ली के प्रधान पाठक देवप्रसाद पात्रे व संकुल केंद्र पंडरभट्ठा के अन्तर्गत शासकीय प्राथमिक शाला धपई की प्रधान पाठक श्रीमती स्नेहा सिंह परिहार को मुंगेली जिला के एफ. एल. एन. व नवाजतन वारियर्स सम्मान रायपुर में प्राप्त हुआ । इस अवसर पर एस आर जी लोरमी अन्नपूर्णा परिहार, संकुल केंद्र दाबो के शैक्षिक समन्वयक रामेश्वर प्रसाद साहू के साथ ही शिक्षक प्रशांत परिहार, मनोज अंचल, गिरधर मानिकपुरी भी उपस्थित रहे । इस तरह के सम्मान प्राप्त होने से निश्चित रुप से जिले अन्य शिक्षक भी प्रेरित होंगे और बेहतर परिणाम देने की दिशा में कार्य करेंगे ।

*जिले में अक्ती का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया*

0

*बच्चे के साथ-साथ महिलाओं से बढ़चढ़ कर बारात में लिया हिस्सा*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली— जिले में अक्ती का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से लोग मटका, सत्तू, तिली आदि का दान करते रहे। बच्चों ने शाम को घर-घर में गुड्डेगुड़ियों का विवाह रचाकर एक दूसरे को बधाई देते रहे। ग्रामीण क्षेत्र में बड़ी संख्या में विवाह होने के चलते देर रात्रि तक बारातियों को आनाजाना लगा रहा। अक्षय तृतीया को शुभ मुहुर्त मानकर ग्रामीण क्षेत्र में बड़ी संख्या में विवाह का आयोजन किया जाता है। नगर में बुधवार को पर्व को लेकर बाजार में भीड़ देखी गई। अक्ती पर्व के लिए गोल बाजार में भी रौनक रही। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र से काफी संख्या में लोग गुड्डे-गुडिया एवं मटके खरीदने पहुंचे थे। 40 से 100 रुपए जोड़े के बावजूद खरीदारों के उत्साह में कमी नहीं रही। शहर व आसपास के लोग अक्षय तृतीय या एक दिन पहले ही खरीदारी करते है। मटका बेच रहे कुम्हारों का कहना है कि दो दिनों से देवताओं को अर्पित किए जाने वाले मटके की बिकवाली हो रही है। इस दिन मटकी में जल दान करने की भी परंपरा है। सुबह से लोग मटका सत्तू अनाज रूपए आदि का दान करते रहे। कई सालों बाद शुभ नक्षत्र में पड़े अक्ती के इस त्यौहार पर लोगों को मंदिरों एवं पंडितों को दान-दक्षिणा करते रहे। अक्ती पर गुड्डे-गुड़ियों का विवाह रचाने के लिए बच्चे उत्साहित रहे। बच्चों ने छोटा मण्डप बनाकर गुड्डे-गुड़ियों को सजाकर विवाह कराया। इस अवसर पर आस पड़ोस में शादी का न्योता देकर विधि-विधान से शादी की रस्म पूर्ण की गई। ग्रामीण सहित शहरी क्षेत्रों में शुभ मुहुर्त मानकर बड़ी संख्या में विवाह होते रहे।
जिले के नगर पालिका के अंतर्गत बशीर खा वार्ड में जय माँ काली मंदिर समिति, श्री राम प्रभात फेरी एवं श्री हनुमान चालीसा पाठ परिवार खर्रीपारा द्वारा अक्ति पर्व को बड़े धूमधाम से मनाया। समिति के लोगों ने गुड्डा, गुड्डी की विवाह हेतु शादी का कार्ड भी छपवाया गया और बारात भी निकाली गई, जिसमें बच्चे के साथ-साथ महिलाओं से बढ़चढ़ कर बारात में हिस्सा लिया। बारात मानस भवन शंकर मंदिर शिक्षक नगर से निकाली और पूरा नगर भ्रमण करते हुए काली मंदिर परिसर पहुंची। जहां पंडित द्वारा विधि विधान से मंत्रोच्चारण कर विवाह कार्यक्रम को संपन्न कराया। इस दौरान अमन पथ के ब्यूरो चीफ पदमनी देवांगन, सोशल मीडिया प्रचारक कोमल देवांगन, राजू देवांगन, नारद देवांगन, पंच राम कुम्भकार, रमेश कुलमित्र सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी मौजूद रहे।

*दुकान में चोरी करने वाला आरोपी प्रदीप पटेल  गिरफ्तार।*

0

 

कोरबा – पुलिस अधीक्षक महोदय  सिद्धार्थ तिवारी, अति० पुलिस अधीक्षक महोदय  नितिन ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय भुषण एक्का के मार्गदर्शन पर लगातार अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के परिपालन में थाना प्रभारी उरगा राजेश्न तिवारी के नेतृत्व में उरगा पुलिस टीम के द्वारा लगातार कठोर कार्यवाही कि जा रही है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 04.11.2024 को प्रार्थी लक्ष्मी कांत मिश्रा पिता श्रीनाथ मिश्रा थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पेश किया जिसमें उसके फल दुकान भैसमा मे रखे थैला मे 180000/- रूपये को उसका नौकर प्रदीप पटेल जो उसके फल दुकान में काम करता था चोरी कर लेकर भाग गया था कि रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर कायम कर विवेचना मे लिया गया विवेचना के दौरान प्रार्थी से पूछताछ किया गया जो अपने एफआईआर को ताईद कर कथन लेखबध्द किया गया। प्रकरण में चोरी गये 180000/- रूपये के संबंध में आरोपी प्रदीप पटेल के पता तलाश हेतु मुखबीर तैनात किया गया था मुखबीर से सूचना मिली कि आरोपी प्रदीप पटेल अपने घर बेंदरकोना आया हुआ है आरोपी को थाना तलब कर लाया गया आरोपी प्रदीप पटेल पिता अमृत लाल पटेल उम्र 24 वर्ष साकिन बेदरकोना का मेमोरेण्डम कथन लेखबध्द किया गया जो अपने कथन मे दिनांक घटना को दुकान से 180000/- रूपये चोरी करना स्वीकार किया प्रकरण के आरोपी के द्वारा चोरी के रकम को जम्मु काश्मीर, राउरकेला मे घुम फिर कर खर्च करना बताया बजे 50,000/- रूपये पेश करने पर समक्ष गवाहन जब्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी का उक्त कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना सबुत पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।

उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी उप निरी० राजेश्न तिवारी, प्रआर 304 अजय यादव, आर. 146 दौलत कैवर्त, आर. एवं आर. 835 नरेश कंवर, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*नीट कोचिंग के छात्रों द्वारा जिला चिकित्सालय का भ्रमण*

0


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:- डॉ. भीमराव अम्बेडकर शिक्षण संस्थान छत्तीसगढ़ से संबद्ध डॉ. ब्रास मास्टर की एकेडमी द्वारा जेईई, नीट, बी.एस.सी.नर्सिंग एवं सीयूईटी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए 45 एवं 75 दिवसीय निःशुल्क क्रैशकोर्स कोचिंग 25 मार्च से दी जा रही है जिसमें आसपास से लगभग 50 से अधिक प्रतिभागी छात्र-छात्रा सम्मिलित हो रहे हैं। प्रतिभागियों को एक दिवसीय आऊटडोर क्लास के रूप में शैक्षणिक भ्रमण में जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहाँ डॉ. एम.के.राय सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक के निर्देशन में कौंसलर दिलीप बसंत द्वारा जिला चिकित्सालय परिसर के विभिन्न विभागों जैसे पंजीयन, पूछताछ, आयुष्मान कार्ड, पुलिस सहायता कक्ष, औषधि वितरण, मातृत्व, शिशुरोग विभाग, फिजियोथेरेपी, नेत्र रोग, स्त्रीरोग, इंजेक्शन कक्ष, नाक-कान-गला रोग विभाग, दंत चिकित्सा, क्रिटिकल मेडिसिन विभाग, मनोरोग, आयुष विभाग एवं स्पर्श क्लीनिक, ऑपरेशन थियेटर, बी.पी.शुगर जाँच, ईसीजी, पैथोलेब, एक्सरे, सोनोग्राफी, भण्डार कक्ष, गहन चिकित्सा कक्ष, ड्रेसिंग रूम, आपातकालीन सेवा, महिला वार्ड, जनरल वार्ड, शिशु वार्ड, नर्सिंग स्टॉफ, टीकाकरण केन्द्र, ब्लड बैंक, सिकलसेल, कोविड सेंटर आदि एवं उनके गतिविधियों की संक्षिप्त जानकारी दी गई। इससे पूर्व डॉ. एम.के.राय ने कहा कि सफलता का शार्टकट नहीं होता अतएव रटना नहीं केवल समझकर पढ़ें। जीवन में कई काम हैं यदि किसी एक काम में सफलता नहीं मिलती है तो कार्यक्षेत्र बदल दें पर जीवन में कभी हार न मानें, चिकित्सा क्षेत्र एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें जीवनभर परीक्षाएं होती है अतः रूचिकर विषय के साथ आगे बढ़ सकते हैं। चिकित्सालय परिसर भ्रमण करने एवं विभिन्न विभागों की जानकारी होने से भविष्य में परिवार एवं समाज के लिए सहयोगी बन सकेंगे। जुनुनी छात्रों को नींद, भूख, प्यास एवं अन्य गतिविधियां छोड़ केवल लक्ष्य दिखाई देता है। यदि छात्रों में जुनुन हो तो सफलता निश्चित है। संस्था प्रमुख द्वारा जिला प्रशासन एवं चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग का सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया गया।

डॉ. संदीप पाटिल, डॉ. प्रगति कौशिक, डॉ. हरेन्द्र भारद्वाज, अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ. साहू, नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. देवेश खाण्डे, दंत चिकित्सक डॉ. रश्मि बंजारे पाटले द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस अवसर पर संस्थाध्यक्ष राजेन्द्र दिवाकर, व्यवस्थापक एच.आर.भास्कर, नीट कोच पदमनी रात्रे, पूनम बैस, जे.आर.साहू, प्रेमचंद टंडन, सहप्राचार्य छत्रपाल डाहिरे, प्राचार्य श्रीमती आशा दिवाकर एवं कोचिंग प्राप्त करने वाले छात्र-छात्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

*विष्णु का सुशासन कल्याणकारी, हर वर्ग के लिए कार्य कर रही सरकार : श्री अरुण साव*

0

*उप मुख्यमंत्री ने 1.49 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन, विकास कार्यों के लिए 50 लाख देने की घोषणा की*

*सामूहिक विवाह में भी हुए शामिल, 20 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे*

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव राजनांदगांव के घुमका में विकास कार्यों के भूमिपूजन और मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने घुमका नगर पंचायत में एक करोड़ 49 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में घुमका में विभिन्न कार्यों के लिए 50 लाख रुपए देने की घोषणा की। इनमें विद्युतीकरण के लिए नौ लाख 85 हजार रुपए, सड़क में बोर्ड लगाने के लिए नौ लाख 83 हजार रुपए तथा तीन द्वारों के लिए दस-दस लाख रुपए शामिल हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा घुमका में आयोजित सामूहिक विवाह में 20 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। श्री साव ने सभी जोड़ों को आशीष प्रदान करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दीं। सांसद श्री संतोष पाण्डेय और विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल भी दोनों कार्यक्रमों में शामिल हुईं।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के अंतर्गत यहां 20 जोड़ों का विवाह हो रहा है, 40 परिवारों में खुशियां आ रही हैं। आज का दिन ऐतिहासिक है, सामूहिक विवाह के साथ ही एक करोड़ 49 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार हर व्यक्ति के विकास के लिए कार्य कर रही है। राज्य और केंद्र सरकार हर परिवार के आवास और इलाज की व्यवस्था के साथ ही सामूहिक विवाह कार्यक्रमों के माध्यम से बेटे-बेटियों के विवाह की चिंता भी दूर कर रही है। छत्तीसगढ़ में विष्णु का सुशासन कल्याणकारी है।

सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि आज बड़ी खुशी का दिन है, सामूहिक विवाह में 20 दम्पति परिणय सूत्र में बंधे हैं, उनके जीवन में कृपा और समृद्धि आए। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव घुमका नगर पंचायत की सोच के अनुरूप सुंदर शहर की परिकल्पना से समग्र विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल ने भी सभी नवदम्पत्तियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह शासन की महत्वपूर्ण योजना है। इससे गरीब एवं जरूरतमंदों को मदद मिल रही है। राज्य तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र साहू, राजनांदगांव जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव और समाज सेवी श्री कोमल सिंह राजपूत सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और अधिकारी-कर्मचारी भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

*जेएसडब्ल्यू महानदी पावर प्लांट में विकास कार्यों को मिल रही गति: मजदूरों ने नीतियों को सराहा*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर जिले के अकलतरा क्षेत्र में संचालित जेएसडब्ल्यू महानदी पावर प्लांट जो कि कभी केएसके प्रबंधन के अधीन था। अपने स्थापना से ही विवादों में रहा प्लांट के दिवालिया होने पश्चात एनसीएलटी के द्वारा जेएसडब्ल्यू ने स्वामित्व हासिल किया । जेएसडब्ल्यू कंपई अधिग्रहण पश्चात विकास कार्य तेजी से प्रारंभ हो गया है।
प्लांट के अंदर सौंदर्यीकरण के कार्य की बात करें तो रूखी पड़ी बाउंड्री की दीवारों पर पेंटिंग का कार्य, बंजर पड़े जमीनों पर गार्डनिंग, अनेकों जगह पेड़ पौधे भारी संख्या में लगातार लगाए जा रहे हैं, प्लांट के सभी एरिया में उनके लोकेशन बोर्ड तथा सुरक्षा बोर्ड लगाकर मजदूरों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। विकास कार्यों में सबसे ज्यादा प्रभावित करने में जो कार्य है वह सड़कों में बने अनेकों स्पीड ब्रेकरों को उखाड़ कर समतलीकरण करना है, मजदूरों इस कार्य को लेकर उत्साह है। कहते हैं की केएसके प्रबंधन की गलत नीतियों के कारण कोई एक पाइप लाइन भी रोड क्रास किया है वहीं पर बिना मतलब के ब्रेकर बना दिया गया था। जेएसडब्ल्यू प्रबंधन ने सबसे पहले प्लांट अंदर बेमतलब के लगे अत्यधिक स्पिड ब्रेकरो को तत्काल हटा दिया।
गौरतलब है की प्लांट में मजदूरों ने जेएसडब्ल्यू प्रबंधन पर जिस प्रकार भरोसा जताया है वर्तमान में प्रबंधन की नीतियों से अधिक विकास कार्य हो रहा है। आने वाले दिनों में जिस प्रकार जेएसडब्ल्यू प्रबंधन द्वारा प्लांट में विकास को गति मिल रही है उससे लगता है पूरे क्षेत्र में विकास की गंगा बहने वाली है।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार जेएसडब्ल्यू प्रबंधन द्वारा बहुत जल्दी मजदूरों तथा क्षेत्र वासियों को स्कूल, अस्पताल जैसे मूलभूत सुविधाए उपलब्ध कराई जाएगी वही सड़कों का दुरुस्तीकरण कर बेतरतीब वाहनों को अलग से एंट्री गेट बनाकर यातायात सुविधाओ सुधार लाया जाएगा।
जेएसडब्ल्यू प्रबंधन द्वारा बहुत जड़ी विस्तार परियोजनाओं का क्रियान्वय करने की जानकारी मिली है । प्लांट विस्तार परियोजना से क्षेत्र के लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे ।

*36 वर्ष की शानदार सेवाओं के बाद सेवानिवृत्त हुई ,प्राध्यापिका डॉ कमलजीत श्रीवास्तव*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली शासकीय वीरांगना अवंतीबाई लोधी महाविद्यालय पथरिया में हिंदी विभाग में पदस्थ सहायक प्राध्यापिका और विभागाध्यक्ष डॉ. कमलजीत श्रीवास्तव 36 वर्ष की शानदार सेवाओं के बाद दिन बुधवार को सेवानिवृत्त हो गई।प्रथम नियुक्ति 11 दिसंबर 1989 से लेकर बुधवार 30 अप्रैल 2025 को सेवानिवृत होने तक उन्होंने महाविद्यालय की व साहित्य की निरंतर उन्नति में अपना सहयोग प्रदान किया है।महाविद्यालय की पत्रिका “प्रेरणा” की संपादक रही,उन्होंने छात्रों के रचनात्मक साहित्य और उनके अंदर छिपे प्रतिभा को निखार लाने का सृजनात्मक प्रयास किया।उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देती हुई कही कि कभी भी कोशिश करना बंद मत करना अगर एक राह में असफलता मिले तो अगली प्रयास में दुगनी मेहनत करना सफलता आवश्य मिलेगी।साथ ही उपस्थित छात्र-छात्राओं ने भी सप्रेम भेंट देते हुए अपने विचार रखी और प्राध्यापिका के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए दीर्घायु, स्वास्थ्य,सुखमय जीवन की कमाना की।इस मौके पर शासकीय वीरांगना अवंतीबाई लोधी महाविद्यालय पथरिया के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुरेश कुमार राजपूत ने भेंट की।वह एम.ए. हिंदी साहित्य का छात्र भी रहा।उन्होंने कहा आपकी शिक्षाएं हमें हमेशा मार्गदर्शिता करेगी,आपकी संरक्षण में पांच वर्षों तक का छात्र-जीवन बड़ा अनमोल रहा।आपकी प्रेरणा और मार्गदर्शन हमें आगे बढ़ने का साहस देती हैं,आगे भी आपकी आशीर्वाद और मार्गदर्शन की कमाना की। मंच संचालन और आभार व्यक्त करते हुए अतिथि व्याख्याता अजय साहू ने कहा कि आपने हमें न केवल पुस्तकीय शिक्षा दिया बल्कि जीवन के महत्वपूर्ण पाठ भी सिखाया।मुझे गर्व हैं कि हमनें आपके साथ शिक्षा प्राप्त की। अन्ततः अंतिम क्षणों में सभी महाविद्यालय परिवार भावुक हुए और नम आंखों से विदाई दी गई।

*अक्ती तिहार पर रचाई गुड्डे-गुड़िया की शादी: गली-मोहल्लों में सजे मंडप, विवाह गीत पर बच्चों के साथ बड़े भी झूमे*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार को अक्षय तृतिया (आक्ती तिहार) का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस पर्व को लेकर जिले में काफी उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी धूमधाम से अक्ति के पूर्वक को मनाया जा रहा है । इस दौरान हर गली-मोहल्ले में मंडप सजे। विधिवत विवाह की परंपराएं निभाई गईं और गुड्डे-गुड़ियों की शादी की। विवाद गीत बजते रहे और बच्चों से लेकर बड़ों तक ने उस पर जमकर डांस किया। शादी के बाद गुड़ियों की विदाई की भी रस्म निभाई गई। वहीं किसानों ने अपने खेतों में पहुंच कर बीज की बोआई की।

अरसे से फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर अलग-अलग न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

0

ताबड़तोड़ कार्यवाही में 19 स्थायी वारंट एवं 107 गिरफ्तारी वारेंट तामील किया गया।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नकेल कसने तथा अरसे से फरार स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटियों की तमिल के निर्देश के बाद जिला कोरबा के सभी थानों में वारंटियों के गिरफ्तारी की ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई। विगत तीन दिवस के भीतर विभिन्न थानों में 19 स्थाई तथा 107 गिरफ्तारी वारंटियों सहित कुल 126 अरसे से फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर अलग-अलग न्यायालय में प्रस्तुत किया गया । पुलिस इस कार्यवाही से अपराधियों में अफरा तफरी देखी गई ।


थाना उरगा, कोतवाली, बालको, पाली, दर्री, करतला, हरदी बाजार, कुसमुंडा, दीपका, बांकीमोंगरा, सिविल लाइन रामपुर, कटघोरा तथा बांगो और पुलिस चौकी कोरबी, जटगा, मोरगा, मानिकपुर एवं CSEB में वारंटो की तामिली हुई ।पुलिस अधीक्षक ने स्थाई वारंट तमिल करने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा करते हुए बताया कि अपराध, अपराधियों तथा वारंटी के विरुद्ध धर पकड़ का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा ।

*कबाड़ लदा टाटा अल्ट्रा ट्रक को पुलिस ने किया जप्त।* 

0

कोरबा – पुलिस ने थाना कुसमुंडा सर्वमंगला चौकी अंतर्गत दिनांक 28 अप्रैल 2025 को रात 23:55 बजे एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए वाहन क्रमांक CGAU 12 6480, जो टाटा अल्ट्रा ट्रक है जिसमे कबाड़ लदा था,को जप्त किया। इस वाहन का चालक मेहुल जातरे, पिता संजय जातरे, उम्र 24 वर्ष, निवासी मंदिर चौक, बिलासपुर, वर्तमान पता राताखार, के द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।वाहन की तलाशी के दौरान 14 टन वजन की लोहे की कटी हुई चादरें तथा 130 नग लोहे की चादर के प्लेट बरामद किए गए।उक्त संपत्ति पर धारा 106 बीएनएस के तहत जप्त किया गया है और वैधानिक कार्रवाई के लिए पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।