Home Blog Page 420

*ग्राम झझपुरीकला में गौवंश पर हमले की जांच हेतु कांग्रेस जिला समिति ने गठित की जांच समिति*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, // विकासखण्ड लोरमी के ग्राम झझपुरीकला में गौवंश पर हुए हमले की गंभीर घटना को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी, मुंगेली ने तत्काल जांच समिति का गठन किया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के आदेशानुसार एवं महामंत्री संजय यादव के मार्गदर्शन में पांच सदस्यीय समिति बनाई गई है जो मौके पर जाकर जांच करेगी और आवश्यक रिपोर्ट सौंपेगी। जांच समिति के अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला होंगे। जबकि सदस्य के रूप में नरेश पाटले, अभिलाष सिंह, राजेश छैदइया और लखन कश्यप को शामिल किया गया है। जांच समिति को निर्देश दिए गए हैं कि वे घटनास्थल का निरीक्षण कर परिस्थितियों का अध्ययन करेंगे, प्रत्यक्षदर्शियों एवं प्रभावित गौपालकों के बयान दर्ज करें, तथा सभी आवश्यक साक्ष्यों का संकलन कर दस्तावेज तैयार करें। दोषियों की पहचान कर उचित कार्रवाई के लिए प्रशासन से समन्वय स्थापित करने का भी निर्देश दिया गया है। समिति को जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट जिला कांग्रेस महामंत्री संजय यादव को सौंपने के लिए कहा गया है। साथ ही, समिति को पारदर्शी और त्वरित जांच सुनिश्चित कर दोषियों के खिलाफ आवश्यक सुझाव प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए गए हैं। महामंत्री ने बताया कि जिले में लगातार ऐसे घटना देखने व सुनने के लिए मिल रहा है। हाल ही में घटित घटना लोगों को झकझोर के रख दिया है। इसके साथ ही पीड़ित पक्ष कि उनका रिपोर्ट थाना में दर्ज भी नहीं किया जा रहा है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में भारी आक्रोश है और स्थानीय लोग दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और गुनहगार को कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि इस प्रकार के घटना दोबारा ना हो। कांग्रेस जिला कमेटी ने इस घटना को निंदनीय बताते हुए पीड़ित गौपालकों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया है।

*लोरमी ग्राम झझपूरीकला में गौवंशों पर हमले की जांच हेतु कांग्रेस की समिति गठित, जिला महामंत्री संजय यादव ने जारी किया आदेश*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली। ग्राम झझपूरीकला में गौवंशों पर हुए निर्मम हमले की घटना ने जिले में आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। इस अत्यंत निंदनीय और अमानवीय कृत्य की सच्चाई सामने लाने तथा दोषियों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली ने जांच समिति का गठन किया है।

जिला महामंत्री संजय यादव ने पत्र जारी कर इस समिति के गठन की जानकारी दी। संजय यादव ने कहा,
“गौवंशों पर हमला हमारी संस्कृति और संवेदनाओं पर आघात है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए निष्पक्ष और त्वरित जांच आवश्यक है। जिला कांग्रेस कमेटी इसके लिए प्रतिबद्ध है।”

संजय यादव ने बताया कि जिला अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के निर्देशानुसार यह कदम उठाया गया है।
जिला अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने कहा,
“हम इस घटना को गंभीरता से ले रहे हैं। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। कांग्रेस पार्टी हमेशा न्याय के पक्ष में खड़ी रही है और इस मामले में भी पीड़ित पक्ष को पूरा न्याय दिलाया जाएगा।”

जांच समिति में रोहित शुक्ला को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि नरेश पाटले, अभिलाष सिंह, राजेश छैदईया और लखन कश्यप को सदस्य बनाया गया है।

समिति को निर्देशित किया गया है कि वे घटनास्थल का दौरा कर वस्तुस्थिति का आकलन करें, प्रत्यक्षदर्शियों एवं प्रभावित गौपालकों के बयान दर्ज करें, सभी आवश्यक प्रमाण एवं दस्तावेज संकलित करें तथा दोषियों की पहचान कर संबंधित प्रशासन से समन्वय स्थापित करें।
समिति को शीघ्र जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट जिला कांग्रेस कमेटी को सौंपने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष व त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

*एक विवाह ऐसा भी : खर्चीली शादी से बचने आदिवासी समाज ने सामूहिक विवाह का आयोजन कर पेश की अनोखी मिसाल, *

0

रीति – रिवाज से विवाह के बंधन में बंधे 31 जोड़े ,विधायक कौशिक और डिप्टी सीएम भी हुए कार्यक्रम में शामिल


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली।छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में आदिवासी समाज के द्वारा एक अनोखा मिसाल पेश करते हुए आदर्श गोंडवाना सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।समाज के पदाधिकारियों ने इस कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए कहा कि विवाह को एक आदर्श प्रथा के रूप में स्थापित करने के साथ ही शादियों में होने वाले खर्च से समाज और समाज के व्यक्तियों को खर्च मुक्त विवाह का वातावरण बनाना है,बता दे कि इस सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रम में 31 जोड़े वर – वधुओं का विवाह संपन्न हुआ।कार्यक्रम में पहुँचे डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि समाज सुधार की दिशा में आदिवासी समाज के द्वारा उठाया गया यह कदम निश्चित तौर पर अन्य समाजों के लिए भी प्रेरणादायक दायक है।विधायक धरम लाल कौशिक ने कहा कि समाज के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के वर वधुओं को मुख्यमंत्री सामुहिक कन्या विवाह योजना के तहत लाभ दिया गया।इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों के द्वारा दूल्हे-दुल्हन उपहार भेंट कर को आशीर्वाद भी प्रदान किया गया।

*सामाजिक पदाधिकारियों का ये है कहना*

केंद्रीय गोंड महासभा मुंगेली के जिला मीडिया प्रभारी कृष्णा ध्रुव ने कहा कि दिखावे के लिए हमारे समाज के लोग डीजे ,टेंट से लेकर धूमधाम से शादी करने के चक्कर मे अत्यंत ही खर्चीली शादी करते है ।यही वजह है कि शादी के बाद फिर कमाने खाने के लिए पलायन करने की भी नौबत आ जाती है,जिससे छुटकारा पाने के लिए यह कदम उठाया गया है।वीरेंद्र मरावी ,जिला अध्यक्ष केंद्रीय गोंड महासभा मुंगेली का कहना है कि आज की युवा पीढ़ी के लोग धूमधाम से शादी तो करते है लेकिन उसके बाद इसकी कीमत माता -पिता को बहुत ही नुकसान दायक के रूप में चुकानी पड़ती है,एक वर्ग समाज मे ऐसा भी होता है कि रोजमर्रा कमाई करके गुजर बसर करते है लेकिन विवाह के कार्यक्रम में रिश्तेदारों को समाज के लोगों को बड़ी संख्या में भोजन कराना पड़ता है जिससे बड़े पैमाने पर खर्च होते ।इसी तरह सुभाष परते,प्रदेश अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज युवा प्रकोष्ठ ने कहा आधुनिकता के इस दौर में हमारे समाज मे आज भी गोंडीय रीति रिवाज से विवाह सम्पन्न होता है,समाज के युवा से लेकर हर वर्ग के लोगो ने इस कार्यक्रम में अपनी सहभगिता निभाई है तब कहीं जाकर भव्य आयोजन हो पाया है,जिसमे जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने हम सबका हौसला बढ़ाया है।आने वाले समय मे बड़ी सँख्या में जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया जायेगा ।ताकि हमारा यह सामाजिक कार्य खर्च मुक्त विवाह के उद्देश्य को पूर्ण कर सके।

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने अधिवक्ताओं के साथ सुनी ‘मन की बात’*

0

*‘मन की बात’ के प्रेरक संदेशों से जागरूक होते हैं देशवासी, रचनात्मक विकास और सहभागिता के लिए होते हैं प्रेरित *

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर.. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने रविवार को रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में प्रदेशभर से आए शासकीय अधिवक्ताओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 121वीं कड़ी का प्रसारण सुना। उन्होंने ‘मन की बात’ सुनने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में स्थित साइंस सेंटर की सराहना की है। यह प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। प्रधानमंत्री ने इसे उम्मीदों की नई किरण बताया है।

श्री साव ने कहा कि हमारी सरकार बस्तर की शांति और विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। हमारी सरकार बनने के बाद वहां शांति स्थापित हो रही है और बस्तर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बस्तर ओलंपिक हो या बस्तर पंडुम, या फिर दंतेवाड़ा का साइंस सेंटर, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बस्तर के लिए उठाए गए कदमों की चर्चा राष्ट्रीय स्तर पर हो रही है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित नक्सल उन्मूलन अभियान का स्पष्ट असर बस्तर में देखने को मिल रहा है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ की यह कड़ी भी हमेशा की तरह प्रेरणादायी और ज्ञानवर्धक है। यह कार्यक्रम रचनात्मक परिवर्तन और देश के विकास में नागरिकों की सक्रिय सहभागिता को प्रोत्साहित करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने कार्यक्रम के माध्यम से आने वाले 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने को जो आह्वान किया है, वह लोगों को जरूर प्रेरित करेगा। ‘मन की बात’ के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे नवाचारों, सामाजिक पहलों और सकारात्मक परिवर्तनों की जानकारी देशवासियों तक पहुंचती है। इससे देशभर के लोग जागरूक होते हैं और उनमें ऊर्जा का संचार होता है।

*किराएदारों का सत्यापन के लिए कोरबा पुलिस चला रही अभियान….*

0

अटल आवास , फेरी करने वाले, किराएदार और संदिग्ध व्यक्तियों की हुई जांच ।

कोरबा पुलिस द्वारा 1844 व्यक्तियों की जांच का 127 ss रोल जारी किया गया है और 738 अन्य राज्य के मुसाफिरी दर्ज किया है।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के दिशा निर्देशन एवं नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर व रविंद्र कुमार मीना, नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का, पुलिस अधीक्षक दर्री विमल पाठक, कटघोरा एसडीओपी पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना/चौकी क्षेत्र अंतर्गत अवैध/अनधिकृत रूप से प्रवासियों की संभावना हो सकती है संस्कृतिक, जातीय, बोल-चाल, रहन-सहन में समानताएं होने के कारण कई बार ऐसे प्रवासियों पर ध्यान नहीं दिया जाता है ऐसे अवैध प्रवासियों नागरिक अधिकारों का उल्लंघन करने के साथ-साथ गंभीर सुरक्षा की चुनौतियां भी पैदा कर सकते हैं ऐसे तत्वों के विरुद्ध कोरबा पुलिस अभियान चल रही है इसके साथ-साथ फेरी करने वाले, किराएदार, अटल आवास और संदिग्ध व्यक्तियों का जांच अभियान चलाया गया।

कोरबा पुलिस के द्वारा कोतवाली क्षेत्र में मोतीसागर पारा, अटल आवास राताखार, रामसागर पारा, पुरानी बस्ती, थाना सिविल लाइन क्षेत्र में काशी नगर, थाना दर्री क्षेत्र में केनदईखार, अटल आवास लाटा, दर्री बस्ती, अयोध्यापुरी, थाना कटघोरा क्षेत्र में अटल आवास जेंजारा, खुडरीगढ हनुमानगढ़ी पहाड़ पुलिस टीम के द्वारा व्यक्तियों की सूची बनाकर थाने में विद्वत तरीके से दिया जाए और अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति होटल लॉज में रुका हो उसकी जानकारी भी तुरंत नजदीकी थाने में दिया जाए।

पुलिस टीम के द्वारा संदिग्धों और मुसाफिरों की जांच को लेकर क्षेत्र में घूम-घूम कर सामानों की फेरी करने वाले, सड़क किनारे जड़ी बूटी, कपड़े, खिलौने बेचने वाले तथा गैस चूल्हा आदि रिपेयर करने वालों को पुलिस थाना में तलब कर उनके वास्तविक पते, वर्तमान गतिविधियों तथा मुसाफिरी दर्ज कराने की जानकारी लिया गया। कुछ फेरीवालों ने थाने में मुसाफिरी दर्ज नहीं कराये थे उन्हें फटकार लगा कर उनका मुसाफिरी दर्ज किया गया। कोरबा पुलिस के द्वारा मुसाफिर चेक करते हुए अन्य राज्य से 738 अन्य जिले से 466 स्थानीय व्यक्ति 640 लोगों को किया गया चेक, संदिग्ध अजनबी (SS roll) के तहत 124, गिरफ्तारी वारंट 23, कोरबा पुलिस द्वारा कुल 1844 लोगों को किया गया चेक, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा, उड़ीसा , वेस्ट बंगाल जैसे राज्यो को एवं 466 अन्य दीगर ज़िलों को जारी किया गया है एवं उनके राज्य के नजदीकी थाने में संपर्क करके उनके बारे में जानकारी लिया गया।

थाना प्रभारियों द्वारा फेरीवालों को आपराधिक गतिविधियों से दूर रहकर सामान्य जीवन व्यतीत करने की समझाइश दी गई है और गलत काम धंधों में पाए जाने से कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देकर छोड़ा गया है।

मकानों में रहने वाले मकान मालिकों/ किराएदारों का सत्यापन किया गया और किराएदारों की सूची तैयार की गई। सत्यापन कार्य में लगे पुलिस के द्वारा किराएदारों के आईडी लेकर चेक किये और उनके काम काज की जानकारी लिया गया तथा उन्हें अवैधानिक गतिविधियों से दूर रहने की समझाइश दिये। पुलिस की टीम के द्वारा मकान मालिक की व्यक्तिगत जवाबदारी है कि वह थाने में किराएदार की सूचना दें। उन्होंने मकान मालिकों को हिदायत दिए कि वे मकान किराये पर देने से पूर्व अनिवार्य रूप से किराएदार का पुलिस वेरिफिकेशन कराये अगर कोई मकान मालिक नियमों का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही हो सकती है। कोरबा पुलिस की अपील है कि सभी अपने किराएदार और नौकरों का संबंधित थाने में जाकर अनिवार्य रूप से वेरिफिकेशन अवश्य करावें।

इस संपूर्ण कार्यवाही का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर व यातायात एवं साइबर सेल प्रभारी रविंद्र कुमार मीना, नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का, पुलिस अधीक्षक दर्री विमल पाठक, कटघोरा एसडीओपी पंकज ठाकुर एवं थाना चौकी से कल 156 अधिकारी कर्मचारियों ने इस अभियान में अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

*9 माह से लापता युवती को थाना लेमरू पुलिस ने खोज निकाला*

0

कोरबा – थाना लेमरू अंतर्गत कुंदरी चिंगार, ग्राम पंचायत डोकरमना निवासी फरियादी फते सिंह पोर्ते द्वारा अपनी 20 वर्षीय पुत्री के 09 माह पूर्व अचानक लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। युवती 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही थी और कार्यवश रायपुर गई। लेकिन जब जुलाई-अगस्त 2024 में परिजनों से संपर्क टूटने के पश्चात युवती का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था।

प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना लेमरू पुलिस द्वारा गुम इंसान क्रमांक 01/2025 के तहत सतत प्रयास किए गए। मोबाइल नंबर के साइबर तकनीकी विश्लेषण तथा साइबर सेल कोरबा के सहयोग से युवती की लोकेशन ट्रेस की गई। जांच के दौरान युवती को महाराष्ट्र राज्य के पुणे जिले के हिंजवड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत से सुरक्षित बरामद किया गया।

पुलिस टीम द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर युवती को परिजनों के सुपुर्द किया गया।

*गेवरा खदान से डीजल चोरी मामले मे 2 गिरफ्तार,210 लीटर डीजल, बोलेरो कैंपर व बुलेट वाहन जप्त।*

0

*गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी।*

कोरबा – पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक   रवींद्र कुमार मीणा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल कुमार पाठक के निर्देशन में दीपका पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई।घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 27/04/2025 को थाना दीपका में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि गेवरा खदान क्षेत्र में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा  डीजल चोरी की जा रही है। सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी दीपका श्री प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई प्रारंभ की गई।मुखबिर की सूचना के आधार पर खदान क्षेत्र में घेराबंदी कर चोरी कर रहे गिरोह को पकड़ा गया। उनके कब्जे से 6 जरीकेन में 210 लीटर डीजल, एक बोलेरो कैंपर (CG16CP8988) और एक बुलेट मोटरसाइकिल (CG12BR9762) बरामद की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने डीजल चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश एवं विधिक कार्रवाई प्रगति पर है।

दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपीगण:

1. उमाकांत सारथी उर्फ काले, पिता कुंजराम सारथी, उम्र 34 वर्ष, निवासी गेवराबस्ती, थाना कुसमुंडा।

2. अनुराग रजक, पिता गोरेलाल रजक, उम्र 19 वर्ष, निवासी घुईचुवा, चौकी चैतमा।

*प्रा.स्वास्थ केन्द्र पदमपुर में चिकित्सा के क्षेत्र से अनभिज्ञ नट समुदाय को बड़ी संख्या में जोड़कर उन्हें स्वास्थ्य के लिए जागरूक किया गया*

0

*नट समुदाय के 60 लोगो को जोड़कर स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाईयां दी*

*नट परिवारों को स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र से जोडकर मुख्यधारा में लाना हमारी प्राथमिकता है -डॉ मनीष बंजारा*


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली– नट परिवारों को स्वास्थ्य के लिए जागरूक करते हुए स्वास्थ्य क्षेत्र के मुख्यधारा मंे जोड़ने के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन पदमपुर के नट मोहल्ले में किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लगभग 60 नट समुदाय के लोग शामिल हुए। नट समुदाय के लोग इतनी बड़ी संख्या में आमतौर पे किसी स्वास्थ्य कार्यक्रम में शामिल नहीं होते है और तो और वे अपने स्वास्थ्य के ईलाज के लिए सरकारी और प्राईवेट अस्पतालों में नहीं जाते है। उनकी अपनी जीवनशैली अलग ही है और वे अपने स्वास्थ्य का ईलाज स्वयं परम्परागत तरीके से करते है। जो आज के इस आधुनिक युग में आपातकाल की स्थिति में समुदाय के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में वयोवृद्ध, टी.बी. कुष्ट, बी.पी.शुगर, एच.बी. मौसमी बिमारी का जांच कर निःशुल्क दवाईयां दी गई बिमारी और उसके तत्काल उपचार के लिए जानकारी देते हुए प्रेरित किया गया। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए। समाज के कमजोर वर्ग के लोगों में विधिक चेतना जागाते हुए लोगों को सही समय पर स्वास्थ्य सेवा देना जैसे अहम मुद्दों पर जोर दिया गया। शिविर में आम तौर पर स्वास्थ्य जांच, दवा वितरण, वॉकिंग स्टिक और परामर्श जैसी सुविधाएं दी गई हैं।

बता दे कि नट समुदाय की अपनी अलग भाषा और संस्कृति के चलते वे आज भीे स्वास्थ्य के नवीन टेक्नोलाॅजी से नहीं जुड़ पाये है जिससे उन्हें आप सरकारी अपस्तालों में ईलाज कराते नहीं पायेगें। इसके पीछे उनके संस्कृति व परम्परा का बड़ा व्यापक प्रभाव होता है। जिसमें वे ईलाज के लिए घरेलू व परम्परागत व झाड-फूक के ईलाज पर उनकी बड़ी आस्था होती है जिसके चलते इस समुदाय का और ईलाज के लिए वे इसी पर आश्रित रहते है। ये गरीब और घूमंतू प्रवृति के होते है इसलिए स्वास्थ्य सुविधाओं तक सीमित रहती है। इसके चलते आज के इस विकसित दौर में वे ईलाज के लिए सरकारी व्यवस्था का लाभ नहीं लेते है जिससे उन्हें कभी-कभी गंभीर स्थिति में अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ता है।

आज के इस विकसित और आधुनिक दौर में जब बीमारी का स्वरूप बेहद खतरनाक स्थिति तब जा पहुचा है जिसमें तत्काल ईलाज की आवश्यकता होती है। ऐसे समय में परम्परागत/घरेलू उपाय से इस समुदाय के लोग स्वस्थ नहीं हो पाते है। जिसे समझने का प्रयास पदमपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कार्यरत डां. मनीष बंजारा ने किया और बड़ी संख्या में नट समुदाय को एकत्र कर ईलाज के लिए आज की आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने हेतु समुदाय को स्वस्थ रहने के लिए जागरूक करने का किया गया प्रयास सराहनीय है। बता दे कि आज केन्द्र और राज्य सरकार आम जनता के स्वास्थ्य के लिए विभिन्न योजनाएं चलाकर लोगो को कई बड़ी बिमारियों से निजात दिलाने की प्रयास कर रही है। लेकिन नट समुदाय के लोग इस योजना के लाभ नहीं ले पा रहे है उन्हें जानकारी देकर सरकार की योजना का लाभ लेकर स्वस्थ्य रहने के लिए यह प्रयास किया गया है। उल्लेखनीय है कि नट समुदाय के अलावा और कई समुदाय है जो इन योजनाओं की जानकारी नहीं होने के कारण वे अपने परम्परागत ईलाज के लिए बाध्य रहते है। उन्हें भी ईलाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए प्रयास किया जायेगा।

इस अवसर पर ग्राम के सरपंच अनिल जायसवाल की भूमिका सराहनीय रही इसके साथ उपसरपंच विनय यादव, सचिव पंच, मितानिन, समस्त मितानिन, एवं स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

*सतनामी समाज के अध्यक्ष बने धर्मेंद्र चतुर्वेदी*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली जिले के ग्राम पंचायत लालाकापा में सतनाम समाज की बैठक का आयोजित की गई जिसमें सर्वसम्मति से धर्मेंद्र चतुर्वेदी को सतनामी समाज ग्राम पंचायत लालाकापा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, बता दे यह सामाजिक कार्य में बहुत सक्रीय रहते है, और युवाओं में बहुत पकड़ रखते हैं, abvp के छात्र नेता भी रह चुके हैं जिला संयोजक से प्रांत छात्रावास प्रमुख भी रह चुके हैं अभी बीजेपी के युवा मोर्चा में है , इसी क्रम में उपाध्यक्ष देवचंद डाहीरे, रोशन चतुर्वेदी सचिव, एकेश्वर् दिवाकर सह सचिव, सुरज डाहीरे कोषाअध्यक्ष को बनाया गया, इस अवसर पर राजेश ,सुनील, बिरेंद्र, सुभाष पात्रे, बलवंत मोहले, प्रदीप सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे,

*सुकली में महाराणा प्रताप की मूर्ति अनावरण में शामिल होंगे डॉ रमन सिंह एवं अरुण साव*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली राजपूत क्षत्रिय समाज लोरमी के द्वारा विधायक लोरमी के अगुवाई में राजपूत क्षत्रिय समाज परिक्षेत्र लोरमी के अध्यक्ष कपिल सिंह के साथ राजपूत समाज के अनेक वरिष्ठ व्यक्ति द्वारा विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ डॉ रमन सिंह से मिलकर ग्राम पंचायत सुकली में कुलभूषण महाराणा प्रताप की विशाल मूर्ति अनावरण के लिए मिलकर समय की मांग की गई। जिसके लिए डॉ रमन सिंह के द्वारा राजपूत समाज का सम्मान करते हुए महाराणा प्रताप मूर्ति अनावरण के लिए 11 मई को माननीय उपमुख्यमंत्री अरुण साव के साथ आने को सुनिश्चित किए। जिसके लिए समस्त राजपूत समाज एवं ग्रामवासी सुकली विधायक लोरमी एवं विधानसभा अध्यक्ष जी का विशेष आभार व्यक्त किए। महाराणा मूर्ति अनावरण के संबंध में समाजसेवी उमाशंकर सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप सनातन धर्म-संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन, देश की स्वतंत्रता के लिए मर मिटने की प्रेरणा प्रदान करने की जीवंत पाठशाला है। हमारे ग्राम सुकली में अनावरण हो रहा है इससे समाज के नौ युवा पीढ़ी को महाराणा प्रताप के जीवन शैली से प्रेरित होंगे। इस अवसर पर तितरा सिंह, विक्रम सिंह, मनमोहन सिंह, जेठू सिंह, रोशन सिंह, रामनिवास सिंह फौजी, नोहर सिंह, रामनिवास सिंह, घंसु सिंह, भूपेंद्र सिंह, गेंदराम सिंह एवं युगल किशोर सिंह मौजूद रहे।