Home Blog Page 417

*गंभीरता से करें लोगों की समस्याओं का निराकरण – श्री अरुण साव*

0

*उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा की*

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर. उप मुख्यमंत्री तथा कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज कांकेर जिला मुख्यालय में अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की प्रगति और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में अधिकारियों से कहा कि सुशासन तिहार सरकार का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसके अंतर्गत 5 मई से आम जनता की समस्याओं व मांगों के निराकरण की समीक्षा की जाएगी। सांसद श्री भोजराज नाग और विधायक श्री आशाराम नेताम भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कांकेर के सभी जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का निराकरण औपचारिकतापूर्ण नहीं, बल्कि गंभीरता से करें। विभिन्न क्षेत्रों में कांकेर श्रेष्ठ जिला है, इसे और बेहतर बनाने की दिशा में सभी अधिकारियों को समन्वित प्रयास करना होगा। सभी अधिकारी अपनी योग्यता, बुद्धिमता और क्षमता का पूर्ण उपयोग करते हुए शासन की मंशानुसार योजनाओं का समुचित क्रियान्वयन करें। उन्होंने विशेष रूप से पेयजल, नगरीय विकास, शिक्षा, निर्माण कार्य, जल संरक्षण, आवास तथा स्वास्थ्य विभाग में संचालित योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर दिया। साथ ही वर्षा ऋतु के पहले सभी निर्माण कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

उप मुख्यमंत्री तथा कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री श्री साव ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की समीक्षा करते हुए नगर पंचायत भानुप्रतापपुर और पखांजूर में आवास निर्माण की धीमी गति पर असंतोष प्रकट करते हुए इसमें तेजी लाने के निर्देश मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को दिए। उन्होंने अटल परिसरों के निर्माण की धीमी प्रगति पर भी नाराजगी जाहिर करते हुए इन्हें जल्द से जल्द पूर्ण करने को कहा।

श्री साव ने अमृत सरोवर योजना पर विशेष जोर देते हुए कहा कि जल संरक्षण के लिए सिर्फ प्रशासन ही नहीं, जनप्रतिनिधियों को भी आगे आना होगा, ताकि भावी पीढ़ी सुरक्षित रह सके। उन्होंने बैठक में लोक निर्माण विभाग के कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र पूर्ण करने तथा जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लाभ शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को दिलाने के लिए आवास प्लस 2.0 के तहत किए जा रहे सर्वे का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा।

श्री साव ने बैठक में स्कूल शिक्षा, स्वास्थ्य, आदिवासी विकास, नियद नेल्लानार एवं नई नक्सल पुनर्वास नीति के तहत योजनाओं के क्रियान्वयन, महिला एवं बाल विकास, राजस्व और मछली पालन सहित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री भरत मटियारा, राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, एसपी श्री इंदिरा कल्याण एलेसेला, जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मंडावी और डीएफओ श्री हेमचंद पहारे भी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।

*उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांकेर जिले के कानापोड़ में जल जीवन मिशन के कार्यों का किया निरीक्षण*

0

*ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के कार्यों पर जताई संतुष्टि, उप मुख्यमंत्री श्री साव से कहा- नल से दोनों टाइम मिल रहा शुद्ध पेयजल*

*कानापोड़ के ग्रामीणों को अब पोखर का पानी नहीं पीना पड़ता, पीएम मोदी और सीएम साय का जताया आभार : अरुण साव*

कांकेर। उप मुख्यमंत्री एवं कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव आज जिले के ग्राम पंचायत कानापोड़ में जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर योजना के जमीनी स्तर के क्रियान्वयन की जानकारी ली। श्री साव ने कानापोड़ में सबसे पहले पानी टंकी का जायजा लिया, फिर ग्रामीणों के घर में नल से पानी निकालकर देखा।

प्रभारी मंत्री साव से चर्चा के दौरान ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के कार्यों पर संतुष्टि जताई और उन्होंने बताया कि, नल से दोनों टाइम पर्याप्त पानी आ रहा है। पहले नल ना होने के कारण बहुत दूर से पानी लाना पड़ता था। अब पेयजल की गंभीर समस्या का समाधान हो गया है। वहीं ग्रामीणों ने हर घर नल से जल पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और श्री विष्णु देव साय जी के प्रति आभार व्यक्त किया।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी आजादी के बाद पहली बार नल से शुद्ध जल पहुंचाने की योजना बनाई है। इस योजना का उद्देश्य देश के प्रत्येक व्यक्ति के घर शुद्ध जल पहुंचाना है। इससे पहले लोगों को दूर से पानी लाना पड़ता था। मजबूरी में नदी, तालाब एवं पोखर का पानी पीना पड़ता था। कांकेर के कानापोड़ में पानी टंकी बनने और घरों में नल लगने के बाद शुद्ध व पर्याप्त पानी पहुंच रहा है। यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की योजना का कमाल है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, आज जल जीवन योजना की क्रियान्वयन की जानकारी लेने आया हूं। आप लोगों ने जल जीवन मिशन के कार्यों पर संतुष्टि जताई है। यह सुशासन सरकार के प्रति विश्वास को बताता है। श्री साव ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि, नल से जल पहुंचाने की व्यवस्था आप लोगों की है, खुद व्यवस्था संभालकर सरपंच की मदद करनी है।
…… …….

*कांग्रेस जनता की आंखों में धूल झोंकने संविधान बचाओ यात्रा निकाल रही है : उप मुख्यमंत्री अरुण साव*

0

*सरकार के अच्छे कामों का समर्थन करना आदर्श राजनीति का संकेत है : डिप्टी सीएम अरुण साव*


योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर निवास कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस के संविधान बचाओ यात्रा को स्वार्थ सिद्धि यात्रा बताया है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने अपने स्वार्थों और सत्ता के लिए हमेशा संविधान का उल्लंघन किया है। संविधान के साथ खिलवाड़ किया है। श्री साव ने कहा कि, कांग्रेस लंबे समय से सत्ता से बाहर है, और अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही हैं। तब उन्हें संविधान की याद आ रही है, और संविधान यात्रा निकाल रही है। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, भाजपा के लिए भारत का संविधान सर्वोपरि है। सरकार संविधान के अनुरूप चल रहा है। कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा जनता की आंखों में धूल झोंकने के लिए है।

श्री साव ने कुछ नेताओं द्वारा नक्सल अभियान का समर्थन किए जाने पर कहा कि, सरकार के अच्छे कामों का समर्थन करना यह आदर्श राजनीति का संकेत है। आज देश में नक्सलवाद और अलगाववाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में व्यापक अभियान चल रहा है। जिसकी पूरी दुनिया प्रशंसा कर रही है। उन्होंने कहा कि, जो राष्ट्र भक्त है, उन्हें सरकार की सराहना करनी चाहिए। और यह हो रहा है तो ये आदर्श राजनीति है।

श्री साव ने नक्सली खात्मे के लिए एएआई का सहारा लेने पर कहा कि, भारत सरकार ने मार्च 2026 तक देश से नक्सलियों के समूल नाश का संकल्प लिया है। वहीं इस अभियान की सफलता के लिए और नक्सलियों के खात्मे के लिए भारत सरकार राज्य सरकार के साथ मिलकर आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल कर रही है।
….. …..

*उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज निर्माणधीन भारतमाला प्रोजेक्ट रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेसवे का किया औचक निरीक्षण*

0

*रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेसवे का गुणवत्तापूर्ण निर्माण करें, एक्सप्रेसवे से छत्तीसगढ़ की जनता को होगा बड़ा लाभ : डिप्टी सीएम अरुण साव*

*बहू प्रतीक्षित भारतमाला परियोजना की रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेसवे का निर्माण जल्द होगा पूर्ण, छत्तीसगढ़ वासियों को लंबी दूरी तय करना नहीं पड़ेगा : उप मुख्यमंत्री अरुण साव*

*डिप्टी सीएम साव ने किया भारतमाला परियोजना के निर्माण का औचक निरीक्षण*

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज अचानक निर्माणधीन रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेसवे का औचक निरीक्षण करने अभनपुर पहुंचे, यहां उन्होंने निर्माणधीन ओवरब्रिज एवं सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान भारत माला प्रोजेक्ट एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सबसे पहले अभनपुर में निर्माणाधीन ओवरब्रिज कार्य का औचक निरीक्षण किया। मौके पर उपस्थित अधिकारियों से निर्माण की गुणवत्ता की जानकारी ली। साथ ही कार्य को निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करने की बात कही। इस दौरान अधिकारियों ने एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट कार्य की संपूर्ण जानकारी दी।

श्री साव ब्रिज निरीक्षण के बाद ग्राम पंचायत भेलवाडीह के पास पहुंचे, यहां उन्होंने सड़क निर्माण के संबंध पूछताछ की। इस दौरान अधिकारियों से सड़क निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि, निर्माण में सभी मानकों का ध्यान रखा गया है।

श्री साव ने निरीक्षण के बाद कहा कि, भारत सरकार की यह क्रांतिकारी परियोजना है, इसका लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा। इस हाइवे के बन जाने के बाद विशाखापट्टनम जाने में लंबी दूरी तय करना नहीं पड़ेगा। साथ ही यह आर्थिक गलियारा के रूप में महत्वपूर्ण साबित होगा।

गौरतलब है कि, रायपुर से विशाखापट्टनम तक 464 किमी लंबा 6 लेन का एक्सप्रेसवे का अधिकतर कार्य पूर्ण हो गया है। इस एक्सप्रेसवे के जरिए छत्तीसगढ़ से ओडिशा होते हुए आंध्र प्रदेश पहुंच सकेंगे। यह रायपुर को धमतरी, कांकेर, कोंडागांव, कोरापुट और सब्बावरम शहर को जोड़ेगा। यह एक्सप्रेसवे विशाखापट्टनम बंदरगाह पर समाप्त होगा। इसका निर्माण भारतमाला परियोजना के तहत किया जा रहा है।

….. ……..

*कस्तूरबा कन्या उच्च.माध्य.विद्यालय विनोबा नगर मुंगेली में वार्षिक परीक्षा फल घोषणा कार्यक्रम 2024-25*

0


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली वार्षिक परीक्षा फल कार्यक्रम के तहत कस्तूरबा कन्या उच्च. माध्य विद्यालय विनोबा नगर मुंगेली में कक्षा बालवाडी से नवमीं तक के विद्यर्थियो को प्रगति पत्र वितरण किया गया जिसमें संदीप मिश्रा जी प्रदेश उपा.भा .मानवअधिकार आयोग जिला सत्संग प्रमुख विश्व हिन्दू परिषद् जिला मुंगेली की अध्यक्षता एवं सुश्री प्रमिला ठाकुर मुख्य अतिथि में वार्षिक परीक्षा फल की घोषणा की गई सर्वप्रथम माँ सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया जिसमे संदीप मिश्रा जी के द्वार विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद देते हुए बताया की सरस्वती माँ को ज्ञान की देवी कहते हुए अपने शिक्षकों से अच्छी शिक्षा लेते रहना अपने जीवन में बेहतर उपलब्धि आप समाज को दे सकते हैं और अपने समाज को गौरवान्वित कर सकते हैं और शिक्षा के द्वारा देश विदेश में भी अपने नाम को भी ले जा सकते हैं शिक्षा ज्ञान के बिना जीवन अधुरा हैं अपने शिक्षकों का अनुसरण कर के हमेशा उनकी राह में चलना चाहिए प्राचार्य श्री. ब्रम्ह्दत्त त्रिपाठी जी के द्वारा बताया गया की हमें हमेशा लक्ष्य बड़ा रखना चाहिए भारतीय प्रशासनिक सेवा में कार्य करने का अवसर लक्ष्य बना के चलना चाहिए और अपना अतिरिक्त समान समाज में दान करना चाहिए हम जिस भी परिस्थिति में पढाई कर रहे हैं वह हमारे लिए श्रेष्ठ हैं परीक्षा प्रमुख मातेश्वरी देवांगन का विशेष योगदान रहा कार्यक्रम का संचालन जान्हवी ठाकुर के द्वारा किया गया
कुरुक्षेत्र थानेश्वर द्वारा आयोजित अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में इस विद्यालय को भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ जिसमे प्रावेशिका में सभी शिक्षिका उत्तीर्ण हुए एवं विद्यार्थी भी उत्तीर्ण हुए
कक्षा बालवाडी में प्रथम स्थान शिवन्या देवांगन,द्वितीय स्थान करन देवांगन, तृतीय स्थान आशका बंजारा, कक्षा पहली में प्रथम स्थान तेजेश्वरी सोनकर , द्वितीय स्थान तिकेस्वर सोनकर ,तृतीय स्थान यामिनी साहू, कक्षा दूसरी में प्रथम स्थान अभय कुमार ,द्वितीय स्थान आस्था साहू ,तृतीय स्थान धरमदास चतुर्वेदी, कक्षा तीसरी में प्रथम स्थान रिया मनहरे ,द्वितीय स्थान सचिन यादव, तृतीय स्थान अनुराग सोनकर,कक्षा चौथी में प्रथम स्थान माधुरी साहू , द्वितीय स्थान दिपांशी देवांगन, तृतीय स्थान सत्यम पात्रे,कक्षा पाचवीं में प्रथम स्थान काव्या बेस,द्वितीय स्थान खुशी साहू ,तृतीय स्थान वीर कुरे, कक्षा छठवी में प्रथम स्थान काव्या पात्रे, द्वितीय स्थान दिव्या भास्कर, तृतीय स्थान साक्षी घिडोरे,कक्षा सातवी में प्रथम स्थान राधिका यादव,द्वितीय स्थान शारदा यादव,तृतीय स्थान एकलव्य साहू, कक्षा आठवी में प्रथम संतोषी साहू , द्वितीय स्थान सरस्वती बरमाते, तृतीय स्थान दिपेश्वरी देवांगन, चतुर्थ स्थान आयुषी, दीपेश, पंचम स्थान रंजीता, तामेश ,कक्षा नवमी में प्रथम स्थान नीवी देवांगन,द्वितीय स्थान किरण, आस्था , तृतीय स्थान प्रियांशु भास्कर ,चतुर्थ स्थान दुर्गा, जगदीश,पंचम स्थान चंचल, कामनी,
सर्वाधिक उपस्थिति के विद्यार्थी
कक्षा बालवाडी में शिवन्या,कक्षा पहली में देविका, कक्षा दूसरी में ऋषभ गंधर्व कक्षा तीसरी में रौशनी ध्रुव,कक्षा चौथी में दिव्या पटेल, कक्षा पाचवीं में नामिनी बंजारे, कक्षा छठवी में संदीप कोशले, कक्षा सातवीं में लहरी यादव, कक्षा आठवी में थानेश्वर, कक्षा नवमीं में कामनी बंजारे,कक्षा दसवी में युसुफ खान,
बस्ता प्रतियोगिता
कक्षा बालवाडी में विशाल,कक्षा पहली में ज्योति साहू, कक्षा दूसरी में कृति साहू,कक्षा तीसरी में रोशनी, कक्षा चौथी में दिव्या पटेल, कक्षा पाचवीं में लखनी साहू , कक्षा छठवी में आँचल शर्मा, कक्षा सातवीं में पार्थ यादव,कक्षा आठवीं में मुस्कान देवांगन, कक्षा नवमीं में गीता कुम्भकार,कक्षा दसवी में अंजली,
गणवेश प्रतियोगिता
कक्षा बालवाडी में आशका बंजारे, कक्षा पहली में संदीप यादव, कक्षा दूसरी में नोमेश, कक्षा तीसरी में राज देवांगन, कक्षा चौथी में प्रियल गंधर्व, कक्षा पाचवीं में आतिशी, कक्षा छठवी में सोमजय, कक्षा सातवीं में प्रांशी, कक्षा आठवीं में दिव्यांशु, कक्षा नवमीं में दुर्गा देवांगन, कक्षा दसवी में कमलेश्वरी,
चित्रकला प्रतियोगिता
कक्षा बालवाडी में हरिता, कक्षा पहली में कार्तिक सप्रे, कक्षा दूसरी में सूरज, कक्षा तीसरी में मानशी, कक्षा चौथी में शशांक कोशले,कक्षा पाचवीं में तारकेश्वर, कक्षा छठवी में संजू साहू ,कक्षा सातवीं में यामनि,कक्षा आठवीं में वैशाली, कक्षा नवमीं में धनेश्वरी, कक्षा दसवी में सुमरन,
सत्र 2024 – 25 में हमारे विद्यालय में कुल 35 कार्यक्रम हुए हैं
कस्तूरबा महिला कल्याण आश्रम मुंगेली समिति के सदस्यों ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनकी उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके वार्षिक परीक्षा परिणाम से संतुष्ट हुए
अध्यक्ष- श्री अनिल सोनी,उपाध्यक्ष- श्री रविन्द्र पौराणिक, कोषाध्यक्ष- डी के सोलंकी, सचिव- श्री दीनानाथ केशरवानी,सहसचिव- श्री दिलीप सोनी, सदस्य सुनील सोनी,जेठमल कोटडिया, सहदेव सोनकर,स्वप्निल वर्मा,
प्राचार्य – श्री ब्रम्ह्दत्त त्रिपाठी
शिक्षक – आशुतोश उपाध्याय
शिक्षिकाए – सुश्री गीतांजलि देवांगन,सावित्री देवांगन,ज्योति यादव, जाया सोनी ,मुस्कान ठाकुर,प्रिया तिवारी,दीपांजलि देवांगन,प्रीति यादव, श्रेय यादव,मातेश्वरी देवांगन,जान्हवी ठाकुर

*सुशासन तिहार : लोगों की मांग और समस्याओं का तेजी से हो रहा है निराकरण – उपाध्यक्ष मिश्रा*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली— मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार सभी जिलों में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है। इस अभियान के पहले चरण में नागरिकों से उनकी समस्याओं व मांगों से संबंधित आवेदन आमंत्रित किए गए हैं जिन पर तत्परता से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में नगर पालिका के उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा ने नगर का भ्रमण किया और साफ-सफाई सहित अवैध अतिक्रमण को लेकर दुकानदारों को समझाइए दिया गया। इस दौरान उपाध्यक्ष मिश्रा ने विभिन्न वार्डो के पार्षदगणों के साथ माता परमेश्वरी चौक पहुँचे और वहां देवांगन समाज द्वारा माता परमेश्वरी चौक हेतु स्थान तय किया गया और चौक में ही खुले में पड़े ट्रांसफार्मर को सुव्यवस्थित करने के लिए सम्बंधित अधिकारी को निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने गोल बाजार पहुंच अवैध अतिक्रमण को लेकर लगातार आवेदन प्राप्त हुआ , जिसे संज्ञान में लेते हुए व्यापारियों के बीच पहुँचकर दुकान के बाहर रखें अपना समान को दुकान के अंदर रखने एवं जिला प्रशासन की सहयोग देने की अपील की। इस दौरान नगर पालिका के उपाध्यक्ष अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि जिले में शिविर के माध्यम से लगातार अतिक्रमण, बिजली, पानी, शहर की साफ-सफाई सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुआ है। इसके त्वरित निराकरण हेतु लगातार युद्ध स्तर पर लगे हुए है। इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद अरविंद वैष्णव रोशन सोनी निमेष देवांगन नारद देवांगन असलम खान विजय बंजारा एवं नगर पालिका के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

*नगर पालिका उपाध्यक्ष मिश्रा ने शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली — नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा ने रामगोपाल तिवारी वार्ड निवासी संतोष साहू के आकस्मिक निधन पर उनके निवास पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष मिश्रा ने कहा कि संतोष साहू भारतीय जनता पार्टी के एक सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता थे। उनके असामयिक निधन से न केवल पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है, बल्कि समाज ने भी एक सेवा भावी नागरिक को खो दिया है।
शोक व्यक्त करने पहुंचे उपाध्यक्ष मिश्रा के साथ परिवार के कृष्ण कुमार साहू समेत अन्य परिजन भी मौजूद रहे।

*नीट प्री मॉक टेस्ट का सफल आयोजन*

0


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली – डॉ. भीमराव अम्बेडकर शिक्षण संस्थान छत्तीसगढ़ से संबद्ध डॉ. ब्रॉस मास्टर-की एकेडमी द्वारा मुंगेली, बेमेतरा, कबीरधाम, जिले के नीट, जेईई, बीएससी नर्सिंग, सीयूईटी परीक्षा की तैयारी करने वाले कुल 53 छात्रों के लिए पाँचवी बार 45 दिवसीय निःशुल्क क्रैशकोर्स कोचिंग का आयोजन किया गया। डॉ. भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय परिसर में नेशनल टेस्टिंग एजेन्सी के गाइड लाइन के अनुसार प्रातः 11ः00 से 02ः00 बजे तक नीट प्री मॉक टेस्ट का आयोजन किया गया। परीक्षा प्रारंभ होने के पूर्व प्रवेश द्वार पर प्रातः 9 बजे से ही कोचिंग टीम द्वारा आधार कार्ड, प्रवेश पत्र एवं फोटो की जांच की गई। परीक्षार्थियों को सेनेटाइज कर मास्क वितरण पश्चात परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया । निर्धारित समयानुसार दो परीक्षार्थियों एवं दो वीक्षकों की उपस्थिति में प्रश्न पत्र एवं ओ.एम.आर. शीट के पैकेट को सीनियर डायरेक्टर राजेन्द्र दिवाकर तथा केन्द्राध्यक्ष श्रीमती आशा दिवाकर एवं सहायक केन्द्राध्यक्ष सह उपप्राचार्य छत्रपाल डाहिरे द्वारा खोला गया।

परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र (बुकलेट) एवं ओ.एम.आर. सीट वितरित किये गये। परीक्षा के दौरान आब्जर्वर प्रादेशिक सचिव एवं व्यवस्थापक एच.आर.भास्कर तथा यतेन्द्र भास्कर सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी पथरिया ने परीक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। परीक्षा उपरांत परीक्षार्थियों से ओ.एम.आर. सीट की मूल प्रति एकत्रित कर कार्बन प्रति वापस दी गई। परीक्षा समाप्त होते ही आंसर-की जारी किया गया। परीक्षा पश्चात छात्रों से फीडबैक भी लिया गया। मॉक टेस्ट के प्रति परीक्षार्थियों में काफी उत्साह देखा गया। परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था नीचे बड़े हॉल में किया गया था। जिसमें 53 परीर्क्षािर्थयों में से 40 उपस्थित रहे।

उक्त टेस्ट के आयोजन में वीक्षक का कार्य प्रेमचंद टंडन, पूनम बैस ने किया। कोचिंग, प्रशिक्षण, प्रश्न पत्र एवं परीक्षा व्यवस्था आदि की तैयारी करने में कोचिंग टीम के सदस्यों पदमनी रात्रे, साहू सर, पूनम बैस, नरेश कुमार, अनित साहू का विशेष योगदान रहा। अंत में संस्था के पदाधिकारियों द्वारा कोचिंग प्राप्त करने वाले छात्रों, अभिभावकों तथा कोचिंग टीम के सदस्यों के साथ बैठक पश्चात् मुख्य नीट परीक्षा के प्रवेश पत्र का वितरण किया गया। जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, संस्थाध्यक्ष राजेन्द्र दिवाकर व्यवस्थापक एच.आर.भास्कर एवं अभिभावकों के मार्गदर्शन में उक्त नीट प्री मॉक टेस्ट का आयोजन सफल रहा।

*शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर में परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।*

0

शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर में परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:-शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर संकुल केंद्र ढोलगी विकास खण्ड लोरमी जिला मुंगेली में कक्षा1से5तक के बच्चों का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।कार्यक्रम की शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा में दीप प्रज्वलित कर किया गया।शाला का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय परिवार की ओर से प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले एवं वर्ष में सबसे अधिक दिन विद्यालय आने वाले विद्यार्थियों को ईनाम वितरण किया गया।पंच दुर्गेश यादव ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दिया तथा उच्च कक्षा में और अधिक घ्यान लगाकर पढ़ाई करने के लिए सभी विद्यार्थियों को कहा। इस कार्यक्रम के दैरान शाला के प्रघान पाठक श्री रघुनाथ राठौर, शिक्षक रूपेश राजपूत, कोमल यादव, शान्ति बाई, दुखिया, विजय, घर्मराज, कुमारी बाई, सरोजिनी बैगा,आकाश, भल्लू यादव ,कुमार साहू ,त्रिभुवन यादव,वेदराम ,कृष्ण कुमार निषाद ,रामेश्वर यादव, शिवप्रसाद निषाद, प्यारेलाल साहू, जोनहुराम बैगा, मंगलीन बैगा,आदि उपस्थित रहे।

*स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी ने नवपदस्थ कलेक्टर कुंदन कुमार से सौजन्य मुलाकात कर संस्था द्वारा संचालित कार्यो की जानकारी दी।*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, नवपदस्थ मुंगेली कलेक्टर श्री कुंदन कुमार जी से आज टीम स्टार्स के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की और उनका आत्मीय स्वागत करते हुए जिले में संस्था द्वारा जनहित में किए जा रहे विभिन्न कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की।
इस मुलाकात के दौरान संस्था द्वारा जिले में संचालित प्रमुख पहलों की जानकारी दी गई, जिनमें व्यापारिक गतिविधियों के प्रोत्साहन हेतु व्यापार मेले का आयोजन, पर्यावरण जागरूकता के क्षेत्र में हरियर मुंगेली – सुघ्घर मुंगेली अभियान सहित स्वच्छता अभियान, विभिन्न विषयों पर जनजागरूकता अभियान के बारे में जानकारी प्रदान किया। संस्था ने बताया कि विगत 15 वर्षों से वह जिले में सतत रूप से पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता एवं नागरिक सहभागिता के क्षेत्र में सक्रिय योगदान दे रही है।
कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने संस्था की पहलों की सराहना करते हुए जनहित में संस्था के योगदान को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने नगर विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए संस्था से सुझाव मांगे तथा भविष्य में जिला प्रशासन एवं संस्था के बीच समन्वय के साथ कार्य करने का भरोसा जताया।
इस स्वागत भेंट के दौरान संस्था के संयोजक रामपाल सिंह, सह संयोजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, रणवीर सिंह, सूरज मंगलानी, राहुल मल्लाह, पवन यादव उपस्थित रहे।