Home Blog Page 416

➡️ *अवैध नशीले पदार्थ बिक्री एवं तस्करी करने वालों के विरूद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी*

0

➡ *थाना लोरमी क्षेत्रांतर्गत ग्राम रबेली तिराहा के पास अवैध कच्ची महुआ शराब परिवहन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*
➡ *आरोपी विष्णु साहू से 50 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 4000 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त हीरो स्पलेण्डर वाहन कीमती 50000 जुमला 54000 रूपये को किया गया जप्त*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा आसमाजिक तत्वों एवं मादक पदार्थ बिक्री व तस्करी करने वालों के विरूद्ध *‘‘ऑपरेशन बाज’’* अभियान चलायी जाकर समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को कड़ी कार्यवाही करने निर्देश दिया गया है। उक्त निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक पथरिया श्री नवनीत पाटिल से मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना पथरिया पुलिस एवं साइबर सेल टीम को दिनांक 06.05.2025 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम साप्ताहिक बाजार पथरिया से जुनवानी की ओर मोटर सायकल हीरो स्पलेण्डर क्रमांक सीजी-12 बीके-4988 से 01 व्यक्ति अत्यधिक मात्रा में अवैध देशी मदिरा शराब परिवहन कर रहा है कि सूचना पर पथरिया पुलिस व साइबर सेल टीम द्वारा गवाहों के साथ तस्दीक हेतु रवाना हुये, मुखबीर द्वारा बताये स्थान बिजली ऑफिस के पास घेराबंदी कर पकड़ा और गवाहों के समक्ष पूछताछ एवं चेक करने पर वह व्यक्ति अपना नाम विष्णु उर्फ शोभनाथ साहू पिता स्व. बद्री प्रसाद उम्र 52 वर्ष निवासी पड़ियाईन थाना पथरिया, जिला मुंगेली का होना बताया, जिसके कब्जे से एक लाल सफेद रंग के थैला में रखे 50 देशी मदिरा प्लेन शराब कीमती 4000 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त पल्सर वाहन कीमती 50,000 रूपये जुमला कीमती 54,000 रूप्ये को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 93/2025 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय आदेश पर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।
इसी प्रकार थाना पथरिया क्षेत्रांतर्गत सार्वजनिक स्थानों पर बैठकर शराब पीने वाले 04 शराबियों परमेश्वर पिता महंगू निर्मलकर निवासी पथरिया, मोहन मरकाम पिता धनीराम निवासी गंधीरवाडीह, उमेश दिवाकर पिता भानसिंह निवासी केवटाडीह एवं पुनरास पाटले पिता रामबगस निवासी हथनीकला थाना मुंगेली के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत धारा 36(च) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रघुवीर लाल चंद्रा थाना प्रभारी पथरिया, उप निरीक्षक सुशील कुमार बंछोर प्रभारी साईबर सेल मुंगेली, प्रआर. दयाल गावस्कर, लोकेश राजपूत, यशवंत डाहिरे, नरेश यादव, आरक्षक भेषज पाण्डेकर, राकेश बंजारे, हेमसिंह ठाकुर, थाना पथरिया से सउनि. कृष्ण कुमार टंडन, प्रआर. प्रकाश साहू, आर. हलीश गेंदले एवं जितेन्द्र ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जांजगीर में नवनिर्मित तहसील कार्यालय भवन का किया लोकार्पण*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / सुशासन तिहार के तहत ‘संवाद से समाधान’ की भावना के साथ आकस्मिक दौरे पर जांजगीर पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जिलेवासियों को 142 वर्षों बाद एक ऐतिहासिक सौगात दी। उन्होंने नव-निर्मित तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। अंग्रेजी शासन काल में वर्ष 1883 में बना पुराना तहसील भवन अब इतिहास बन गया है और उसकी जगह 4 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नया भवन जनता को समर्पित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि आमजन तक सेवाओं की सरल, सहज और सुगम पहुँच सुनिश्चित हो और यह नवीन तहसील कार्यालय उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि इस भवन से क्षेत्र के 54 गांवों और 24 पटवारी हल्कों के नागरिकों को राजस्व से जुड़ी सभी सेवाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी।
नवीन तहसील भवन में प्रशासनिक और न्यायिक कार्यों के कुशल संचालन के लिए आवश्यक समस्त सुविधाएं विकसित की गई हैं। इसमें लोक सेवा केंद्र के माध्यम से जाति, निवास, आय प्रमाण-पत्र जैसी सेवाएं प्रदान की जाएंगी, वहीं आवक-जावक शाखा में दस्तावेजों का नियमानुसार प्रेषण और आवाज सुनिश्चित किया जाएगा। न्यायालयीन दस्तावेजों के संधारण के लिए नजीर शाखा, निर्वाचन से संबंधित कार्यों के लिए निर्वाचन शाखा, भूमि व राजस्व अभिलेखों के लिए कानूनगो शाखा तथा राजस्व वसूली और आर्थिक प्रबंधन के लिए मालजमादार कक्ष की स्थापना की गई है। साथ ही, कार्यालय भवन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी, तहसीलदार, अतिरिक्त तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार के प्रशासनिक और न्यायिक कार्यों के लिए सर्वसुविधायुक्त कक्ष बनाए गए हैं।
इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, अध्यक्ष खनिज विकास निगम छत्तीसगढ़ श्री सौरभ सिंह, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, पूर्व विधायक श्री अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गगन अग्रवाल, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद सहित कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में सड़क निर्माण के स्वीकृति प्रस्ताव पर विलंब को लेकर जताई नाराजगी*

0

*जांजगीर-चांपा, सक्ती एवं कोरबा जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर योजनाओं एवं कार्यक्रमों की अद्यतन स्थिति की गहन समीक्षा की*

*जनहित के कामों में लापरवाही के लिए कलेक्टर, एसपी होंगे जिम्मेदार*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जांजगीर-चांपा जिले के जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में तीन जिलों जांजगीर-चांपा, सक्ती एवं कोरबा में संचालित शासकीय योजनाओं, निर्माण कार्यों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने बीते वित्तीय वर्ष में बजट में जांजगीर-चांपा जिले में स्वीकृत सड़कों की मंजूरी में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्राथमिकता के आधार पर तत्काल प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री श्री साय राज्य सरकार के सुशासन तिहार के तीसरे चरण के शुरूआत के पहले दिन आज सक्ती, कोरबा जिले के भ्रमण के बाद जांजगीर-चांपा पहुंचे थे। जहां उन्होंने तीनों जिलों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बैठक में कहा कि राज्य सरकार पारदर्शिता के साथ प्रदेश में सुशासन स्थापित करने का काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य में सुशासन तिहार मनाया जा रहा है। सुशासन तिहार के दो चरण पूर्ण होने के बाद तीसरा चरण की शुरुआत आज से हुई है। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ साल में अच्छा काम हुए हैं लेकिन इनकी गति और गुणवत्ता और बढ़ाने की जरूरत है। कलेक्टर, एसपी और अच्छा काम करें। अधिकारी ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण इलाकों का दौरा करें।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि आम जनता और जनप्रतिनिधियों से सौहाद्र पूर्ण बर्ताव करें। उन्होंने अधिकारियों को पूरे समर्पण के साथ ईमानदारी से अपने जिम्मेदारी का निर्वहन करने को कहा। मुख्यमंत्री ने बैठक में स्पष्ट रूप से कहा कि जनहित के कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिले में इसके लिए सीधे कलेक्टर और एसपी जिम्मेदार होंगे।
बैठक में मुख्यमंत्री ने ग्रामीण बस सुविधा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सभी कलेक्टरों को जिलेवार रूट निर्धारण की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीणों को परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ी पहल है। मुख्यमंत्री ने संस्थागत प्रसव, सिकलसेल स्क्रीनिंग तथा जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को आय, जाति एवं निवास प्रमाणपत्र सत्र प्रारंभ होते ही वितरित किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने राजस्व रिकॉर्ड, स्वामित्व योजना, आयुष्मान भारत, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना इत्यादि की प्रगति की समीक्षा करते हुए हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुँचाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसामान्य को जेनेरिक दवाइयों के उपयोग हेतु जागरूक किया जाए एवं चिकित्सकों को मरीजों को जेनेरिक दवाएं लिखने हेतु प्रेरित किया जाए, जिससे जनऔषधि केन्द्रों से रियायती दर पर दवाएं प्राप्त की जा सकें। कृषि विभाग को फसल चक्र परिवर्तन के तहत मूँगफली की खेती को बढ़ावा देने के निर्देश देते हुए उन्होंने खाद-बीज भंडारण एवं वितरण की तैयारी की भी समीक्षा की।

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत 47 हजार आवासों की धीमी प्रगति पर भी मुख्यमंत्री ने चिंता जताई। अधिकारियों द्वारा राजमिस्त्री एवं सेंटरिंग टीमों की कमी को प्रमुख कारण बताया गया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण युवाओं को मिस्त्री का प्रशिक्षण देकर इस समस्या का समाधान निकालने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना अंतर्गत निःशुल्क रेत आपूर्ति की व्यवस्था पहले से की गई है, जिसमें हितग्राहियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि संयुक्त परिवार में विवाहित पुत्रों के नाम पर जमीन नहीं होने पर आवास स्वीकृति में बाधा आ रही है। ऐसी स्थिति में पिता मात्र 5 सौ रुपए का दानपत्र लिख दे तो, इसका लाभ मिल सकता है।

बैठक में वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने पंजीयन विभाग द्वारा आरंभ की गई 10 नवीन जनहितकारी सुविधाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए विशेष तकनीकी कार्यशालाओं का आयोजन कर अधिकारियों को प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री साय ने अंत में अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों के साथ सम्मानजनक संवाद बनाए रखें और छत्तीसगढ़ के समावेशी एवं विकसित भविष्य के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करें।

बैठक में सांसद श्रीमती कमलेश जांगडे, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद, तीनों जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

*राष्ट्रीय अधिवेशन दलित एवं पिछड़े वर्ग के हक एवं अधिकार के लिए एक कदम*

0

“कैरियर गाइडलाईन, बिजनेस बिल्डिंग सेेमीनार एवं राजनैतिक परिचर्चा” विषय पर राष्ट्रीय अधिवेशन

आशीष कश्यप बिलासपुर -स्थानीय पाटीदार भवन उस्लापुर बिलासपुर (छ.ग.) में आठवे नैशनल कान्फ्रेंस का आयोजन 3 एवं 4 मई को सुबह 09 बजे से सायं 05 बजे तक किया जा रहा है। जिसमें 3 मई को कैरियर गाईडलाईन एवं बिजनेस बिल्डिंग सेमीनार व 4 मई को राजनीतिक परिचर्चा कान्फ्रेंस जिसमें पूरे देश के अलग-अलग हिस्सों से विद्वान आमंत्रित किये गये है साथ ही साथ स्थानीय स्तर के विद्वानों, राजनेताओं एवं प्रबुद्धजन भी हिस्सा ले रहे है। अतः इस कार्यक्रम की सफलता के लिये आपकी उपस्थिति एवं सहयोग प्रार्थनीय है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वैज्ञानिक कीर्ति कश्यप एवं इंजीनियर रामजी सिंह जी एवं उनकी पूरी टीम का सहयोग सराहनीय है।
उपरोक्त जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर श्री तोरण प्रसाद यादव ने दी।

आयोजक
बी.बी.ए./बी.बी.एस.

 

 

 

 

*आगामी 8 मई को बिलासपुर मे होने वाली संभाग स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है*

0


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली – आगामी 8 मई को बिलासपुर मे होने वाली संभाग स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी मे बिलासपुर संभाग स्तरीय रैली के
संयोजक एवं पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक, खरसिया उमेश पटेल मुंगेली जिला पहुँचे, जहाँ उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, समस्त ब्लॉक अध्यक्षगण एवं पदाधिकारीगण, वरिष्ठ कांग्रेसजन, सम्मानित कार्यकर्ता, पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी, निगम-मंडल-प्राधिकरण के पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारीगण, नगर पालिका अध्यक्ष, पार्षदगण एवं पार्षद प्रत्याशीगण, जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत के पदाधिकारी, सदस्य एवं सरपंच, महिला कांग्रेस, सेवा दल, युवा कांग्रेस, एन एस यू आई सभी अनुषांगिक संगठन, मोर्चा, विभाग, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, जोन, सेक्टर एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता की बैठक लेकर आगामी 8 मई को होने वाली रैली के लिए दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान श्री पटेल ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी 8 मई को बिलासपुर मे सविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है,, जिसमे बढ़ी संख्या मे भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि “हमारे नेता राहुल गांधी जो कहते हैं, वह दूरदर्शिता साबित होती है कृ पहले जाति जनगणना का मज़ाक उड़ाया गया, अब बीजेपी खुद उसे करने की बात कर रही है। आज संविधान और आरक्षण पर हमला हो रहा है, इसलिए 8 मई को मुंगेली की ’संविधान बचाओ रैली’ में सभी कार्यकर्ता ज़रूर शामिल हों।“
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने कहा कि आगामी 8 मई को सविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है,, इसी कड़ी मे संभाग स्तरीय रैली के संयोजक उमेश पटेल का आगमन हुआ है,, बाबा साहब अम्बेडकर द्वारा बनाये गए सविधान मे बदलाव कि जो कोशिश की जा रही है हम उसका विरोध करते है। अगर जरूरत पडी तो संविधान की रक्षा के लिए आखरी श्वास तक लडेगे ।
जिला संगठन प्रभारी आलोक सिंह ने कहा कि जिस तरह भाजपा सविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है हम उसका विरोध करते है और आगे ज़ब भी देश कि अस्मिता के साथ खिलवाड़ होगा कांग्रेस पार्टी विरोध करेगी।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, जिला संगठन प्रभारी आलोक सिंह,विकेक बाजपाई संजीत बनर्जी थानेश्वर साहू, आत्मा सिंह क्षत्रिय महेंद्र गंगोत्री, दिलीप बंजारा स्वतंत्र मिश्रा संजय यादव श्रीमती उर्मिला यादव मायारानी सिंह,राहुल सिंह,मंजू शर्मा,निधि पौराणिक, राजेन्द्र यादव, राजेश छैदईया, रणजीत सिंह सागर सोलंकी, राम कुमार साहू, अभिलाष सिंह, कलेश्वर गर्ग, अजय साहू, कुलदीप पाटले, संजय चंदेल, सूरज यादव, प्रिंशु दुबे, पथरिया से उमेश सोनी, राजा िंसह, पुष्पा धृतलहरे, शिव धृतलहरे सहित पथरिया ब्लाक कांग्रेस, लोरमी से नरेश पाटले, मनीष त्रिपाठी, विद्यानंद चंद्राकर, लखन कश्यप, अरूण कुलमित्र लोरमी ब्लाक कांग्रेस सहित शहर,ब्लाक,लोरमी, पथरिया, डिंडोरी, सरगांव के पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

*जगद्गुरु स्वामी शंकराचार्य जी ने दिया अद्वैत वेदांत का मंत्र, ईश्वर ही एकमात्र सत्य है, और हम सभी उस परम सत्य का अंश हैं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव*

0

*आदि शंकराचार्य जी ने सनातन धर्म एवं अद्वैत वेदांत से संपूर्ण भारत को एक सूत्र में बांधा : डिप्टी सीएम अरुण साव*

*रायपुर में गोस्वामी समाज के लिए बनेगा समाजिक भवन, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की 25 लाख रुपए की घोषणा की*

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर। जगद्गुरु स्वामी शंकराचार्य जी का जीवन हम सभी के लिए एक प्रेरणास्रोत है। उन्होंने मात्र 32 वर्ष की अल्पायु में सनातन धर्म को न केवल फिर से जीवित किया, बल्कि उसे एक दार्शनिक और सामाजिक आधार भी प्रदान किया। उनके अद्वैत वेदांत का सिद्धांत हमें सिखाता है कि “ब्रह्म सत्यं, जगत् मिथ्या” – अर्थात्, ईश्वर ही एकमात्र सत्य है, और हम सभी उस परम सत्य का अंश हैं। उन्होंने दशनाम संप्रदाय की स्थापना कर हमें एक संगठित ढांचा दिया, जिस पर आज हमें गर्व हैं।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ये बातें रायपुर के शहीद स्मारक भवन ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ सनातन दशनाम गोस्वामी समाज द्वारा आयोजित जगद्गुरु शंकराचार्य जयंती उत्सव समारोह में कही। उन्होंने आगे कहा कि, जगद्गुरु स्वामी शंकराचार्य जी ने सनातन धर्म एवं अद्वैत वेदांत से संपूर्ण भारत को एक सूत्र में बांधा। आज उनके आदर्शों को छत्तीसगढ़ सनातन दशनाम गोस्वामी समाज आगे बढ़ा रहा है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, आज सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्य कमजोर पड़ रहे हैं, हमें शंकराचार्य जी के संदेश को और अधिक प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाना होगा। हमारी युवा पीढ़ी को सनातन धर्म के महत्व से अवगत कराना होगा। उन्होंने कहा कि, हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि हम जगद्गुरु शंकराचार्य जी के आदर्शों को अपने जीवन में उतारेंगे और छत्तीसगढ़ में सनातन को और अधिक सशक्त बनाएंगे। समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री साव ने समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले समाज के गौरव को सम्मानित किया। साथ ही रायपुर में समाजिक भवन के निर्माण के लिए 25 लाख रुपए की घोषणा की।

इस अवसर पर महंत डॉ. रामसुंदर दास जी, महंत श्री विवेक गिरी जी, श्री मोहन पुरी जी, डॉ. संजय गिरी जी, श्री सुंदर बन जी, श्री प्रभाकर कृष्ण बन जी, श्री वेदपुरी गोस्वामी जी, श्री योगेंद्र पुरी जी, श्री रमेश पुरी जी, श्री कोमल गिरी गोस्वामी जी, डॉ. श्रीकांत गिरी जी सहित समाज के पदाधिकारी एवं सामाजिक जन उपस्थित रहे।
…… ……..

*नगर पालिका उपाध्यक्ष मिश्रा के निर्देश पर नगर पालिका की टीम ने की अतिक्रमण पर कार्रवाई*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली— मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा के निर्देश पर नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी द्वारा अतिक्रमण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में जवाहर वार्ड, विनोबा भावे एवं तिलकवार्ड में आसपास को अतिक्रमण मुक्त किया। इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष मिश्रा ने कहा कि मुख्य सड़क मार्गों पर कई लोगों द्वारा दुकान लगाकर अतिक्रमण किया गया है, जिससे आमजनों को आवागमन में समस्या हो रही है। आवेदन को संज्ञान में लेते हुए नगर पालिका की टीम ने तत्काल प्रभाव से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की। मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशीष तिवारी और पुलिस बल की मौजूदगी में उक्त वार्ड एवं सड़क के समीप लगे दुकान को हटाते हुए अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

* पश्चिम बंगाल निवासी आरोपी का फर्जी आधार/पेन कार्ड तैयार कर, बनाने वाला सहयोगी आरोपी को किया गिरफ्तार थाना अकलतरा पुलिस की कार्यवाही*

0

* पश्चिम बंगाल निवासी आरोपी द्वारा च्वाईस सेंटर संचालक आरोपी से अपना अलग पता एवं जाति बदल कर बनवाया गया था फर्जी पेन कार्ड एवं आधार कार्ड*

* कोटमीसोनार के सरपंच की सूचना रिपोर्ट पर थाना अकलतरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए फर्जी आधार कार्ड बनवाने वाले पश्चिम बंगाल निवासी आरोपी एवं उनके सहयोगी फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले च्वाईस सेंटर के संचालक के विरुद्ध की गई त्वरित कार्यवाही*

* जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा घटना को दृष्टिगत रखते हुए अभियान चलाकर जिले के होटल/ढाबा को चेकिंग की जा रही है एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है*

* जांजगीर चांपा पुलिस की अपील यदि किसी भी व्यक्ति को विदेशी नागरिक होने या अन्य संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी मिलती है तो तत्काल उसकी सूचना पुलिस को दे*

* सहयोगी आरोपी शुभम साहू उम्र 26 वर्ष निवासी बेलटोकरी (कोसोंदी) थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर*

* प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

* प्रकरण के मुख्य आरोपी अलून गिर उम्र 30 वर्ष निवासी पिंकनीधार थाना दिनहट जिला कुचबिहार पश्चिम बंगाल हा.मु. कोटमीसोनार को पूर्व में गिरफ़्तार कर भेजा जा चुका है न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि ग्राम पंचायत कोटमीसोनार के सरपंच घर दिनांक 03.04.25 के रात्रि 07.30 बजे एक ब्यक्ति आए और अपना परिचय सोनू यादव स्टेशन पारा कोटमीसोनार का होना बताया जो अपने एवं अपनी पत्नि के आधार कार्ड में पता परिवर्तन के फार्म में शील व हस्ताक्षर करने लाया था फार्म को पढने पर पूजा यादव पति अलून गिर एवं अलून गिर पिता बयजार अली लिखा हुआ था पूछने पर बताया कि मेरे असली नाम अलून गिर है ग्राम मेऊ पामगढ का रहने वाला बताया। भाषा बोली से छतीसगढ का रहने वाला नही होने पर सरपंच को संदेह हुआ पूछताछ करने पर बताया कि वह बचपन से दिल्ली में रहा है वही पूजा यादव से शादी करना बताये गंभीरता से पूछने पर अपना जन्म स्थान पश्चिम बंगाल का होना बताया जबकि आधार कार्ड में अलून गिर मेऊ पामगढ तथा पूजा यादव पति सुनिल यादव ग्राम कुरूवां जिला बेमेतरा उल्लेखित है जो हिन्दू नाम रखकर ग्राम कोटमीसोनार में रहता है जो अन्य प्रदेश से आकर कोटमीसोनार में बसा है जिसे संदेह होने पर उसे फार्म में कल हस्ताक्षर करके दूंगी कहकर वापस भेज दिया उसके बाद वह नही आया जिससे सरपंच को संदेह होने पर अलून गिर के द्वारा शासन प्रशासन को धोखा देने की नियत से फर्जी आधार कार्ड बनवाकर कुटरचना किया है की सूचना रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 156/2025 धारा 319(2),336(2),336(3) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था।

मामले को गंभीरता से लेते हुए *श्री विवेक शुक्ला (IPS) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा* के निर्देशन में तथा *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप* के कुशल मार्गदर्शन में विवेचना दौरान आरोपी अलून गिर पिता बयजर अली उम्र 30 वर्ष निवासी पिंकनीधार थाना दिनहट जिला कुचबिहार पश्चिम बंगाल हा.मु. कोटमीसोनार को हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर अपने मेमोरेण्डम कथन में जयराम नगर के पास शुभम च्वाईस सेंटर ग्राम कोसोंदी से अपना अलग पता एवं जाति बदल कर फर्जी पेन कार्ड एवं आधार कार्ड बनवाना बताया । जिस पर शुभम च्वाईस सेंटर ग्राम कोसोंदी के संचालक शुभम साहू उम्र 26 वर्ष से पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया जिसने अलून गिर पिता बयजर अली का फर्जी तरीके से पता एवं जाति बदलना अपना जुर्म स्वीकार किया आरोपी शुभम साहू द्वारा फर्जी आई डी दस्तावेज तैयार कर आरोपी अलून गिर का शासन प्रशासन को धोखा देने के उद़देश्य में सहयोगी पाये जाने से घटना में प्रयुक्त इलेक्ट्रानिक संसाधन एक थम इम्प्रेशन बायोमेट्रिाक्स, एक नग लेपटाप, एक मानीटर, एक सीपीयू, एक कलर प्रिंंटर, एक की बोर्ड, माउस, एक स्कैनर, एक आईआरटीएस कैमरा, एक मल्टी फिंगर स्कैनर, एक पोर्टेबल कैमरा, एक नग मार्को एवं एक नग मोबाईल फोन को जप्ती की गई *आरोपी शुभम साहू* को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 02.05.25 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी अकलतरा, उप निरी. के.के.साहू, प्र.आर. निसार परवेज का सराहनीय योगदान रहा।

*बागपत के विपुल जैन को केटी विंग फाउंडेशन ने किया सम्मानित*

0

– भगवान परशुराम जी व सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए किया गया बागपत के वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन को सम्मानित

– केटी विंग फाउंडेशन के संस्थापक केटी भईया ने विपुल जैन को पटका पहनाकर व भगवान परशुराम जी की भव्य प्रतिमा भेंट कर किया सम्मानित

विवेक जैन बागपत, उत्तर प्रदेश। केटी विंग फाउंडेशन द्वारा जनपद बागपत के पिलाना गांव में भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में इंटरनेशनल अवार्डी, महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन बागपत को सम्मानित किया गया। केटी विंग फाउंडेशन के संस्थापक कपिल त्यागी उर्फ केटी भईया ने विपुल जैन को पटका पहनाकर व भगवान परशुराम जी की भव्य प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। केटी भईया ने बताया कि विपुल जैन को यह सम्मान भगवान परशुराम जी व सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए प्रदान किया गया है। विपुल जैन ने इस अवसर पर भगवान परशुराम जी के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि भगवान परशुराम जी शास्त्र एवं शस्त्र विद्या के पूर्ण ज्ञाता रहे हैं। प्राणी मात्र का हित ही उनका सर्वाेपरि लक्ष्य रहा। वह तेजस्वी, ओजस्वी, वर्चस्वी महापुरुष हैं। न्याय के पक्षधर होने के कारण भगवान परशुराम जी हमेशा अन्याय का विरोध करते रहे। भगवान परशुराम जी ने सदैव दीन दुखियों, शोषितों और पीड़ितों की निरंतर सहायता और रक्षा की है। हमें भगवान परशुराम के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। कहा कि भगवान परशुराम जैसी महान विभूतियों के जीवन से प्रेरणा लेते हुए व अपने जीवन को सार्थक बनाते हुए समस्त समाज में एकता व अखंडता की मिशाल कायम करनी चाहिए। विपुल जैन ने केटी विंग फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किये जाने के लिए फाउंडेशन के संस्थापक कपिल त्यागी उर्फ केटी भईया का धन्यवाद अदा किया और उनका आभार व्यक्त किया। विपुल जैन ने कहा कि मेरी इस उपलब्धि में वे सभी महान लोग बराबर के साझेदार है, जिनके सहयोग, आर्शीवाद और प्रार्थनाओं से वर्ष 2023-2024 में मुझे नवजीवन प्राप्त हुआ।

*उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने डड़सेना कलार समाज के सामाजिक भवन का किया लोकार्पण*

0

*डिप्टी सीएम अरुण साव ने डड़सेना कलार समाज के वार्षिक अधिवेशन को किया संबोधित*

*वार्षिक अधिवेशन नई पीढ़ी को अपने मूल्यों से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है : डिप्टी सीएम अरुण साव*

*कोकपुर में सामाजिक भवन विस्तार के लिए 15 लाख रुपए एवं चारामा में सामाजिक भवन बनाने के लिए 25 लाख रुपए की घोषणा की*


कांकेर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज कांकेर जिले के ग्राम कोकपुर में डड़सेना कलार समाज द्वारा आयोजित सामाजिक भवन के लोकार्पण एवं वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए। इस अवसर पर समाजिक जनों को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री साव डड़सेना कलार समाज की एकता, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि डड़सेना कलार समाज ने राज्य की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। समाज का यह वार्षिक अधिवेशन नई पीढ़ी को अपने मूल्यों से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। सामाजिक कुरीतियों को दूर करने एवं नए नियमावली पर चर्चा करने का मंच है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सामाजिक भवन के निर्माण को समाज के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया, जिससे आने वाली पीढ़ियों को स्थायी मंच उपलब्ध होगा। उन्होंने समाज के युवाओं से शिक्षा, कौशल विकास, समाज सेवा एवं सनातन संस्कृति को बचाने में सक्रिय भागीदारी की बात कही की। श्री साव ने कोकपुर समाजिक भवन विस्तार के लिए 15 लाख रुपए एवं चारामा में सामाजिक भवन निर्माण के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की।

कार्यक्रम में सांसद श्री भोजराज नाग जी, विधायक श्री आशाराम नेताम जी, श्री महेश जैन जी, श्री शिशुपाल सिंह जी, श्री अरुण कौशिक जी, श्री पुरुषोत्तम जैन जी, श्री सोनीलाल जैन जी, श्री सतीश लाठिया जी, श्री शालिनी राजपूत जी, श्री देव कुमार जैन जी, श्री हलधर साहू जी, बृजेश चौहान जी, श्री दिलीप जायसवाल जी, सामाजिक पदाधिकारी एवं समाज के लोग उपस्थित रहे।
…… …… ……..