Home Blog Page 415

*हाट-बाजार और पुष्पवाटिका उन्नयन के लिए 3.76 करोड़ स्वीकृत*

0

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव की घोषणा पर अमल, सुडा ने मंजूर की राशि*

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर. 8 मई 2025. राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) ने मुंगेली नगर पालिका में दो कार्यों के लिए तीन करोड़ 75 लाख 70 हजार रुपए मंजूर किए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव द्वारा अपने मुंगेली प्रवास के दौरान की गई घोषणाओं को पूर्ण करने सुडा द्वारा यह राशि स्वीकृत की गई है। राशि स्वीकृति के संबंध में सुडा द्वारा मुंगेली नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को परिपत्र जारी किया गया है।

सुडा द्वारा मुंगेली नगर पालिका में हाट-बाजार उन्नयन कार्य के तहत बुधवारी बाजार के उन्नयन के लिए एक करोड़ 80 लाख 98 हजार रुपए मंजूर किए गए है। उद्यान उन्नयन कार्य के अंतर्गत पुष्पवाटिका के उन्नयन के लिए भी एक करोड़ 94 लाख 72 हजार रुपए की स्वीकृति सुडा द्वारा दी गई है।

*रामगोपाल तिवारी वार्ड की दो बहनों ने बढ़ाया मुंगेली का मान जेसीस स्कूल की छात्राओं ने 10वीं और 12वीं में किया शानदार प्रदर्शन*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली। रामगोपाल तिवारी वार्ड स्थित मुंगेली नगर पालिका परिषद क्षेत्र की दो बहनों ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नगर का नाम रौशन किया है। विजय केशरवानी, जो प्राइवेट कार्य करते हैं, और उनकी पत्नी, जो शिक्षिका हैं, की बेटियां जेसीस स्कूल की छात्राएं हैं।

बड़ी बेटी माही केशरवानी ने कक्षा 12वीं की परीक्षा में 90.4% अंक प्राप्त किए हैं, जबकि छोटी बहन मॉली केशरवानी ने 10वीं में शानदार 97% अंक अर्जित कर विद्यालय और परिवार को गौरवान्वित किया है।

इस गौरवशाली उपलब्धि की जानकारी मिलते ही नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रोहित शुक्ला, रामगोपाल तिवारी वार्ड के पूर्व पार्षद संजय सिंह ठाकुर, सभापति सूरज यादव, पार्षद अजय साहू और पार्षद कुलदीप पाटले के साथ विजय केशरवानी के निवास पर पहुंचे। सभी ने दोनों बहनों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने कहा कि यह सफलता पूरे नगर के लिए प्रेरणादायक है। जेसीस स्कूल और रामगोपाल तिवारी वार्ड की यह उपलब्धि पूरे मुंगेली को गौरवांवित करती है।

*ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को सिंदूर की ताकत का हुआ एहसास, चुन-चुन कर आतंकी ठिकानों को किया नेस्तनाबूत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव*

0

*अंतर्राष्ट्रीय बेइज्जती के बाद भी नहीं सुधरा पाकिस्तान, आतंकवादियों के शव को पाक झंडे में लपेटकर निकाला जनाजा : उप मुख्यमंत्री अरुण साव*

*पाक के हर नापाक इरादों पर सेना का प्रचंड प्रहार जारी रहेगा : उप मुख्यमंत्री अरुण साव*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली*लोरमी राम्हेपुर के समाधान शिविर में 7 हजार से अधिक समस्याओं का मौके पर किया समाधान, लोगों को अनेक हितग्राही मूलक सामग्री किए वितरित : डिप्टी सीएम अरुण साव*

रायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज रायपुर निवास में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए भारतीयों जवानों की वीरता को सराहा है। उन्होंने कहा कि, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को सिंदूर की ताकत का एहसास हो गया है। भारतीय जवानों ने चुन-चुन कर आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूत किया है। इस जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान का एक बार फिर पूरी दुनिया के सामने चेहरा बेनकाब हुआ है। उन्होंने कहा कि, यह कार्रवाई पाकिस्तान के लिए बड़ा सबक है। भारत अब पाक पोषित आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।

श्री साव ने कहा कि, मीडिया रिपोर्ट से स्पष्ट हुआ है कि, अंतर्राष्ट्रीय बेइज्जती के बाद भी आतंकवादियों के शवों को पाकिस्तानी झंडे में लपेटकर खुलेआम जनाजा निकाला गया। इस जनाजे में पाक सेना के जवान और पुलिस कर्मी शामिल हुए। बड़े-बड़े अधिकारी भी इसमें शामिल हुए। शव को सैल्यूट किया गया। इससे स्पष्ट हो गया कि, पाकिस्तान और आतंकवादियों में कितना गहरा संबंध है। उन्होंने कहा कि, ऑपरेशन सिंदूर हमारे सेना के शौर्य, ताकत, इच्छाशक्ति का परिणाम है। इसका संदेश पूरी दुनिया में गया है। आगे श्री साव ने कहा कि, भारत पाकिस्तान के गीदड़ धमकी से डरने वाला नहीं है। भारत सरकार और सुरक्षा बल हर तरह से मुकाबला करने के लिए तैयार हैं।

प्रदेश में चल रहे राज्य सरकार के सुशासन तिहार पर उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, सुशासन तिहार का तीसरा चरण चल रहा है। वास्तव में जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का निराकरण हो रहा है। यही राम राज्य है, यहीं विष्णु का सुशासन है और यही सुशासन तिहार है।उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी गांव गांव जा रहे हैं। हमारे मंत्री और जनप्रतिनिधिगण शिविर में जाकर समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। श्री साव ने बताया कि, कल लोरमी विधानसभा के राम्हेपुर (एन) शिविर में लोगों की समस्याओं का समाधान किया। इस शिविर में लगभग 8000 आवेदन आए, जिसमें 57 आवेदनों को छोड़कर सभी आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया। शेष आवेदनों के निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। श्री साव ने कहा कि, समाधान शिविर में लोगों को अनेक योजनाओं का लाभ मौके पर मिला है। शिविर में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री प्रदान की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना की सांकेतिक चाबी, मछुआ समिति को जाल व आईस बॉक्स, उद्यानिकी विभाग द्वारा फलदार पौधे एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया। साथ ही शिविर में 20 करोड़ रुपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

……

* *लोरमी क्षेत्र में अवैध रूप से गौ तस्करी करने वाले अंतराज्यीय गीरोह को लोरमी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल*

0

* *आरोपीगण के विरूद्ध अपराध क्र. 215/25,216 धारा 4,6,10 छ0ग० कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत अपराध पंजीबद्ध*

* *आरोपीयों के कब्जे से कुल 29 रास बैल व बछडा को जप्त किया गया*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मुंगेली, श्री भोजराम पटेल (IPS) के आदेशानुसार एवं श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय मुंगेली नवनीत कौर छाबडा के मार्गदर्शन मे एवं श्रीमान उप पुलिस अधीक्षक महोदय लोरमी नवनीत पाटिल के निर्देशन मे थाना लोरमी क्षेत्र में प्रार्थी की रिपोर्ट पर अवैध रूप से लोरमी से मध्यप्रदेश गौ वंश को भुखे प्यासे हाकते पिटते हुए ले जाते पाये जाने पर अपराध क्र 215/25 धाग 4,6,10 छ. ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत आरोपीगण
1.भरु काठले पिता कुंजराम काठले उम्र 50 माल
2.गणेश काठले पिता भोकलू काठले उम्र 20 साल
3.दर्शन अनंत पिता अंजोर दास उम्र 50 साल
4 दिलीप धृतलहरे पिता भुवन कुमार उम्र 26 माल सभी निवासी ग्राम वेडापारा थाना लोरमी जिला मुंगेली के कब्जे से 20 नग बैल जप्त किया गया व
*अपराध* क्र 216/25 धाग 4,6,10 छ. ग.कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत जप्ती आरोपीगण
1.शिवलाल गोड़ पिता धनुआ गोड़ उम्र 50 माल
2.चैतराम ध्रुवे पिता मुखराम ध्रुवे उम्र 25 साल
3.सुनील परमते पिता दाऊ परमते उम्र 26 गाल
4 बुद्धू मरावी पिता रामयी उम्र 45 साल सभी निवासी बितानपुर बहेरा टोला थाना मामनापुर जिला डिंडोरी मध्यप्रदेश के कब्जे से 09 बछड़ा जप्त किया जाकर उपरोक्त आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है उक्त कार्यवाही में थाना लोरमी की अहम भूमिका रहीं।

*मनोनयन पत्र भारतीय जनता मजदूर संघ देश में संगठित व असंगठित क्षेत्र में श्रमिकों व उनके परिवारों को कल्याण हेतु विभिन्न रूप में कार्य कर रहा है सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए दी जा रही योजनाओं के बारे में कैंप लगाकर छोटी गोष्ठियां कर अवगत करना संघ का मुख्य उद्देश्य है।*

0

राकेश खरे ब्यूरो बिलासपुर :-श्रमिक कल्याण व सहयोग हेतु संघ ने इस क्षेत्र में कार्य करने के लिए सम्पूर्ण राष्ट में संगठन का विस्तार करने की योजना बनाई है। आदरणीय श्री शांत प्रकाश जाटव राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की अनुशंसा निर्देशानुसार श्री अमर दास महंत जी आपको प्रदेश सहसचिव (छ.ग.) (निर्माण श्रमिक फोरम) मनोनित करते हुए मुझे खुशी व भरोसा है कि इस क्षेत्र में आप कार्य कर इस क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों के कल्याण हेतु कार्य करने हेतु ऊर्जावान कार्यकर्ता देशे में जोड़ेगे, संगठन की राष्ट्रवादी विचारधारा को सभी सहयोगी कार्यकर्ताओं के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाएगे।

संगठन के उज्जवल भविष्य के लिए आओ मिलकर साथ चलें।

सूचनार्थ हेतु :
मा० राष्ट्रीय अध्यक्ष-भारतीय जनता मजदूर संघ मा० प्रदेश प्रभारी छ०ग०- भारतीय जनता मजदूर संघ

*जशपुर की बेटियों ने क्रिकेट में लहराया परचम*

0

*अंडर-15 स्टेट टीम में इचकेला छात्रावास की 9 बालिकाएं सलेक्ट*

*अंडर-19 टीम के लिए 6 बालिकाएं ट्रायल के अगले दौर में*

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बालिकाओं को दी बधाई*

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर, / छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा स्टेट टीम के चयन के लिए आयोजित ट्रायल स्पर्धा में जशपुर जिले के शासकीय प्री-मैट्रिक बालिका छात्रावास इचकेला की 9 बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-15 टीम में अपनी जगह बनाई है। जशपुर के इचकेला छात्रावास की ही 6 छात्राएं अंडर-19 की ट्रायल स्पर्धा के अगले दौर में पहुंची हैं। इचकेला छात्रावास की कुल 15 छात्राओं ने अपनी क्रिकेट प्रतिभा की बदौलत जशपुर जिले का नाम रौशन किया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले की बेटियों की क्रिकेट प्रतिभा की सराहना की है और उनकी इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह गौरवशाली उपलब्धि न केवल जशपुर, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार खेलों के विकास और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव मदद दे रही है।

स्टेट अंडर-15 टीम के लिए इंजील लकड़ा, जिज्ञासा कुजूर, अमीषा लकड़ा, रितु भगत, पूर्वांशी साहू, साक्षी यादव, गायत्री बाई, अभिलाषी बड़ा और संतोषी बाई चयनित हुईं हैं। इसी तरह अंडर-19 टीम के लिए आकांक्षा रानी, वर्षा बाई, नितिका बाई, झूमूर तिर्की, तुलसीका भगत और अलका रानी कुजूर ट्रायल के अगले दौर में पहुंच गई हैं, यह ट्रायल 08 मई को प्रातः 7 बजे से आरडीसीए ग्राउंड रायपुर में होगा।

गौरतलब है कि इचकेला छात्रावास की अधीक्षिका श्रीमती पंडरी बाई केे समर्पण से छात्रावास में न केवल खेल को बढ़ावा मिला, बल्कि वहां की आदिवासी बेटियां क्रिकेट के खेल में जशपुर जिले को गौरान्वित करने लगी है। यहां यह उल्लेखनीय है कि अधीक्षिका श्रीमती पंडरी बाई की बेटी आकांक्षा रानी, जो पहाड़ी कोरवा समुदाय से हैं और अंडर-19 बीसीसीआई टी-20 ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ टीम की प्रमुख खिलाड़ी के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं। आकांक्षा रानी के शानदार प्रदर्शन ने छात्रावास में रहने वाली अन्य बालिकाओं को क्रिकेट के खेल के प्रति आकर्षित किया, जिसके चलते इचकेला छात्रावास क्रिकेट खेल को लेकर प्रसिद्ध हो गया है। यहां अध्ययनरत बालिकाओं के क्रिकेट कोच श्री संतोष कुमार, मेंटोर श्री शंकर सोनी और छात्रावास वार्डन श्रीमती पंडरी बाई की अहम भूमिका रही है।

यह उल्लेखनीय है कि यह छात्रावास मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के गृह जिले में स्थित है। उनके नेतृत्व में आदिवासी अंचलों में शिक्षा और खेल के समन्वित विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा और राज्य सरकार की योजनाओं का ही परिणाम है कि आज छत्तीसगढ़ की बेटियाँ क्रिकेट के मैदान में राज्य और देश का नाम रौेशन कर रही हैं।

*मुख्यमंत्री श्री साय से सांसद श्री नवीन जिंदल ने की सौजन्य मुलाकात*

0

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर,/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कुरुक्षेत्र हरियाणा से लोकसभा सांसद श्री नवीन जिंदल ने सौजन्य मुलाकात की।

*धार्मिक भावना को ठेस पहुचाने वाले आरोपी पर पुलिस का प्रहार।*

0

♦️ *धार्मिक भावना को ठेस पहुचाने वाले आरोपी पर पुलिस का प्रहार।*

♦️ *आरोपी द्वारा इंस्टाग्राम में किया गया था अभद्र टिप्पणी।*

♦️ *आरोपी को मुर्शीदाबाद पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर बिलासपुर लाया गया।*

*नाम आरोपीः- मोहम्मद सद्दाम हुसैन पिता सज्जाद हुसैन उम्र 19 साल सा. मजलिसपुर थाना बरवान जिला मुर्शीदाबाद पश्चिम बंगाल।*

आशीष कश्यप बिलासपुर ⏩⏩⏩मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 20.07.2024 प्रार्थी तामेश उर्फ तामेश्वर कश्यप पिता श्री मंगलू राम कश्यप उम्र 38 साल साकिन विद्यानगर डीपूपारा चैक दुर्गा मंदिर के सामने थाना तारबाहर के द्वारा थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि को इंस्टाग्राम चलाने वाला व्यक्ति जिसका Mr.SAddam@sa.ddam01 के माध्यम से हिन्दु देवी देवताओ पर अभद्र टिप्पणी करते हुये घिनौनी कृत्य कर धार्मिक भावनाओ को आघात पहुचाया है जिसकी रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। उक्त प्रकरण में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा कडे कार्यवाही के निर्देश प्राप्त हुआ जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली अक्षय साबद्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कृष्णचंद सिदार के नेतृत्व में सउनि उमेश उपाध्याय एवं हमराह स्टाफ के टीम गठित कर प्रकरण में अज्ञात आरोपी कि पतासाजी के क्रम में सायबर सेल से इंस्टाग्राम आई डी धारक के संबंध में जानकारी प्राप्त किया जो आरोपी का लोकेशन मुर्शीदाबाद पश्चिम बंगाल का मिला लोकेशन के आधार पर तत्काल टीम मुर्शीदाबाद रवाना किया गया आरोपी के घर पुलिस पहुची तो आरोपी पुलिस को देखकर भाग रहा था जिसे घेराबंदी कर दौडाकर पकडा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णचंद सिदार, सउनि उमेश उपाध्याय आर. ख्वाजा असलम का विशेष योगदान रहा।

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुतियापाट नहर विस्तारीकरण कार्य को जल्द पूरा करने और सिंचाई एवं पेयजल आपूर्ति के लिए 78 करोड़ 45 लाख रुपए स्वीकृति की घोषणा की*

0

0.पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने जताया मुख्यमंत्री का आभार।

हिमांशु सिंह ठाकुर- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/ कवर्धा– आज कबीरधाम जिला के वनांचल क्षेत्र ग्राम दलदली में सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनता से संवाद कर उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा सुतियापाट नहर विस्तारीकरण परियोजना को जल्द पूरा करने और 26 गांव में सिंचाई योजना एवं 54 गांव में पेयजल आपूर्ति हेतु रामपुर (ठाठापुर)-दशरंगपुर-इंदौरी और मरका तक पाइप लाइन विस्तार हेतु 78 करोड़ 54 लाख रुपये की स्वीकृति देने की घोषणा की इसके साथ ही छीरपानी जलाशय से 66 गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए 1 करोड़ 23 लाख रुपए की स्वीकृति और दलदली में कन्हाई नदी द्वारा घरों तक जल आपूर्ति की घोषणा भी मंच से की गई जिससे किसानों और ग्रामवासियों में उत्साह दिखाई दिया और सभी ने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री के आगमन पर हैलीपैड में उनका स्वागत किया और कार्यक्रम में शिरकत करते हुए जनता को संबोधित किया इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा सुतियापाट नहर विस्तारीकरण एवं क्षेत्र के किसानों हेतु सिंचाई योजना और ग्रामवासियों के लिए पेयजल आपूर्ति हेतु पाइप लाइन विस्तारीकरण के लिए 78 करोड़ 54 लाख रुपये की स्वीकृति तथा छीरपानी जलाशय से 66 गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए 1 करोड़ 23 लाख रुपए की स्वीकृति और दलदली में कन्हाई नदी द्वारा घरों तक जल आपूर्ति की घोषणा करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया भावना बोहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा किसानों के हित और जनता की सुविधा के हेतु लिए गए इस निर्णय से सैकड़ों गाँव को लाभ मिलेगा सुतियापाट आहार विस्तारीकरण हेतु हमने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान कड़ा संघर्ष किया हजारों की संख्या में ग्रामवासियों किसानों के साथ हमने प्रदर्शन पदयात्रा और ट्रैक्टर एवं बैलगाड़ी यात्रा निकालकर इस मांग को पूरा करने के लिए निरंतर संघर्ष किया लेकिन प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल मार्गदर्शन व नेतृत्व में डबल इंजन भाजपा सरकार बनने के बाद इसकी स्वीकृति मिली और मार्च 2024 में इस कार्य का भूमिपूजन करने का अवसर मुझे मिला जो आजीवन मुझे स्मरणीय रहेगा इस नहर के विस्तारीकरण से जहाँ 26 गाँव के 3250 हेक्टेयर भूमि में किसानों को सिंचाई हेतु पर्याप्त जल की पूर्ति होगी जिससे हमारे किसानों के फसलों की पैदावर अधिक होगी और वे आर्थिक रूप से सशक्त होंगे उन्होंने आगे कहा कि सतियापाट नहर विस्तारीकरण परियोजना को गति देने और उसे जल्द से जल्द पूरा करने के साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा आज ग्राम दलदली में सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर में 26 गांव में सिंचाई योजना एवं 54 गांव में पेयजल आपूर्ति हेतु रामपुर (ठाठापुर)-दशरंगपुर-इंदौरी और मरका तक पाइप लाइन विस्तार हेतु 78 करोड़ 54 लाख रुपये की स्वीकृति देने की घोषणा से क्षेत्र के हजारों किसानों और जनता को सिंचाई एवं पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित होगी इसके साथ ही छीरपानी जलाशय से 66 गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए 1 करोड़ 23 लाख रुपए की स्वीकृति और दलदली में कन्हाई नदी द्वारा घरों तक जल आपूर्ति की घोषणा भी मंच से की गई सुशासन तिहार के माध्यम से मुख्यमंत्री सभी जनप्रतिनिधि और प्रशासन स्वयं जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का निराकरण कर रही है उनकी सुविधाओं का विस्तार कर रही है पूरी पारदर्शिता से विकास कार्यों और अधोसंरचना निर्माण के कार्यों को गति देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है प्रदेश के गरीब, युवा, किसान, महिला, व्यापारी एवं सभी वर्गों के उत्थान के लिए जनहितैषी योजनाएं एवं कल्याणकारी फैसले से प्रदेश की समृद्धि और हर व्यक्ति के विकास हेतु पूर्ण समर्पित होकर कार्य कर रही है हमने बनाया है,हम ही संवारेंगे” यह केवल एक नारा नहीं बल्कि भाजपा सरकार का संकल्प है कि जिस छत्तीसगढ़ को पृथक राज्य का दर्ज स्व.अटल जी ने दिया था उसे विकसित और समृद्ध बनाने के लिए हम निरंतर अपने दायित्वों को पूरा करें भावना बोहरा ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार ने सबसे पहले किसानों के हित में निर्णय लिया उन 18 लाख गरीब परिवारों के लिए निर्णय लिया जिन्होंने अपने पक्के आवास का सपना देखा था उन युवाओं के लिए निर्णय लिए जो रोजगार की तलाश कर रहे थे और जिनका भविष्य कांग्रेस ने सीजी-पीएससी जैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दी उन माताओं-बहनों के सशक्तिकरण के लिए निर्णय लिया गया जो पांच वर्षों तक अपेक्षित थी किसानों को दो वर्ष के बकाया धान बोनस मिला 3100 रुपए प्रति क्विंटल में आज धान खरीदी हो रही है महतारी वंदन योजना से प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना से प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक सहयता मिल रही है तेंदुपत्ता संग्राहकों को 5500 रुपए प्रति मानक बोरा और गरीब परिवारों को आवास मिला आज इन संकल्पों को पूरा करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में रुके विकास कार्यों को नए पंख दिए आज पूरे प्रदेश में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं अधोसंरचना निर्माण से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है तो वहीं जनता को सुविधा भी मिल रही है।

—————————————-

*क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर लगातार ताबड़तोड कार्यवाही जारी*

0

➡ *मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर ‘‘आपरेश बाज’’ चलायी जाकर अवैध नशीले पदार्थ बिक्री एवं तस्करी करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी*
➡ *आरोपी गोविंद को सार्वजनिक स्थान पर सट्टा-पट्टी लिखते हुये किया गया गिरफ्तार*
➡ *आरोपी के कब्जे से 1170 रूपये, लाइनिंगदार कागज में लाइन खींचकर अंक में लिखा दो सट्टा-पट्टी एवं एक इस्तेमाली डाटपेन को किया गया जप्त*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा आसमाजिक तत्वों एवं मादक पदार्थ बिक्री व तस्करी करने वालों के विरूद्ध *‘‘ऑपरेशन बाज’’* अभियान चलायी जाकर समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को कड़ी कार्यवाही करने निर्देश दिया गया है। उक्त निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुंगेली श्री मयंक तिवारी से मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना फास्टरपुर-सेतगंगा पुलिस द्वारा दिनांक 05.05.2025 को देहात भ्रमण पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम बड़े जल्ली बलवीर सोनवानी के दुकान के पास 01 व्यक्ति कागज में अंकों पर पैसों का हार-जीत का सट्टा-पट्टी लिख रहा है कि मुखबीर सूचना तस्दीक हेतु फास्टरपुर-सेतगंगा पुलिस द्वारा गवाहों के साथ रवाना हुये, मुखबीर द्वारा बताये स्थान ग्राम बड़े जल्ली बलवीर सोनवानी के दुकान के पस एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़े जिसे पूछताछ व गवाहों के समक्ष चेक करने पर वह व्यक्ति अपना नाम गोविंद सोनवानी पिता भोजराम सोनवानी उम्र 32 वर्ष साकिन बड़े जल्ली थाना फास्टरपुर-सेतगंगा, जिला मुंगेली का होना बताया जिसके कब्जे से 1170 रूपये, दो लाईनिंगदार कागज में अंक दर्शित लिखा सट्टा-पट्टी एवं इस्तेमाली पेन को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना फास्टरपुर-सेतगंगा में अपराध क्रमांक 17/2025 धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 पंजीबद्ध कर विधिवत् कार्यवाही किया गया एवं पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े थाना प्रभारी सेतगंगा-फास्टरपुर, सउनि. विजय बंजारा, प्रआर. मनोज साहू, आरक्षक मुकेश ठाकुर एवं बुंदेल पटेल की अहम भूमिका रही।