Home Blog Page 414

*चौकी पोड़ी थाना बोड़ला पुलिस द्वारा दो महिला गांजा तस्करों को रंगे हाथों गिरफ़्तार कर 370 ग्राम गांजा बरामद*

0

कबीरधाम :-पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल, श्री पंकज पटेल एवं एसडीओपी बोड़ला श्री अखिलेश कौशिक के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी श्री विमल लावनिया के नेतृत्व में दिनांक 11.05.2025 को कार्यवाही की गई।

विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि दो महिलाएं नेउरगांव तिराहा, कॉलोनी पारा पोड़ी क्षेत्र में घूम-घूमकर गांजा बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर दोनों संदेहियों को पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपी महिलाएं:

1. हलिमा बी पति स्व. बशीर मोहम्मद, उम्र 52 वर्ष
2. परवीन पति स्व. ईजराइल मोहम्मद, उम्र 32 वर्ष
(निवासी – वार्ड क्रमांक 08, कुम्हार पारा, पोड़ी, चौकी पोड़ी, थाना बोड़ला, जिला कबीरधाम)

तलाशी के दौरान हलिमा बी के पास से काले रंग के बैग में 370 ग्राम मादक पदार्थ (गांजा) की कुल 81 पुड़िया बरामद की गई। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने गांजा को घूम-घूमकर बिक्री करने की बात स्वीकार की।

*आरोपियों के विरुद्ध NDPS Act की धारा 20(B)(ii)(A)* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

*उक्त कार्रवाई में सउनि संदीप चौबे, प्रधान आरक्षक लवकेश खरे, आरक्षक जीवन पटेल, रामविलास आडिले, बद्री बांधेकर तथा महिला आरक्षक हुलसी चंद्रवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।*

*एस डी एम सहित चार अधिकारी को ई ओ डबल्यू ए सी बी ने किया गिरफ्तार*

0

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर:-आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो और भ्रष्टाचार निरोधक विंग द्वारा आज डीएम एफ में घोटाले से संबंधित तत्कालीन एक एस डी एम और तीन जनपद सी ई ओ गिरफ्तार कर लिया है डीएमएफ घोटाले का बड़ा खुलासा हुआ ईओडब्ल्यू-एसीबी ने इस मामले में चार अधिकारियों को गिरफ्तार किया है

गिरफ्तार किए गए अधिकारियों में भरोसा राम ठाकुर, भूनेश्वर सिंह राज,राधेश्याम मिर्झा और वीरेंद्र कुमार राठौर शामिल हैं।

ईओडब्ल्यू-एसीबी सूत्रों ने बताया कि इन अधिकारियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। चारों अधिकारियों को विधिवत गिरफ्तार कर  न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 13 मई 2025 तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

क्या है डीएमएफ घोटाला?
डीएमएफ घोटाला छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक बड़ा घोटाला है, जिसमें जिले के खनिज और अन्य विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से बड़ी मात्रा में धनराशि का गबन किया गया है। इस मामले में ईओडब्ल्यू-एसीबी ने जांच शुरू की थी और अब तक कई अधिकारियों और कर्मचारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

ईओडब्ल्यू-एसीबी की कार्रवाई

ईओडब्ल्यू-एसीबी ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए चार अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। इन अधिकारियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। ईओडब्ल्यू-एसीबी की जांच अभी भी जारी है और आगे भी कई और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

जिले में हड़कंप
कोरबा जिले में इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है। जिले के अधिकारी और कर्मचारी इस कार्रवाई के बाद सकते में हैं ईओडब्ल्यू-एसीबी की इस कार्रवाई से जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को बल मिला है कोरबा सहित जांजगीर चापा जिले में भी डी एम एफ घोटाले की जांच ई डी कर रही है। कोरबा के अधिकारियों की गिरफ्तारी से जांजगीर जिले के अधिकरियों के का खड़े हो गए हैं चापा जिले के घोटाले की फाईल दो वर्ष पहले ही बन चुकी है ईडी और राज्य के आर्थिक अपराध से संबंधित अधिकारी अभी बडे घोटाले की जांच में बिजी है।

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में हुए शामिल*

0

*सामुदायिक शेड के निर्माण के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की, बागबाहरा से पिथौरा मार्ग में बनेगा भव्य स्वागत द्वार*

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर. . उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड के घोयनबहारा में आयोजित सूरमाल साहू समाज के सामूहिक आदर्श विवाह स्वर्ण जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। समारोह में समाज के 28 जोड़ों का विधिवत विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वर्ष 1975 में इस आयोजन की नींव रखने वाले वरिष्ठ दंपत्तियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन सामाजिक समरसता, एकजुटता और पारिवारिक मूल्यों का अद्भुत उदाहरण है। पिछले 50 वर्षों से निरंतर इस परंपरा को निभाना अनुकरणीय है। समाज में एकजुटता और सहयोग का यह स्वरूप हमें भविष्य के लिए नई प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, समृद्ध और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम में घोयनबहारा में सामुदायिक शेड के निर्माण के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने बागबाहरा से पिथौरा मार्ग में भव्य स्वागत द्वार के निर्माण की भी घोषणा की। यह द्वार क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को और सुदृढ़ करेगा।

सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने भी समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 1975 में शुरू किया गया यह सामूहिक विवाह आयोजन आज एक सामाजिक आंदोलन बन चुका है। यह केवल विवाह नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना, सह-अस्तित्व और समानता का प्रतीक है। उन्होंने आयोजन समिति को बधाई देते हुए समाज की इस सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया। विधायक श्री द्वारिकाधीश यादव, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेंद्र साहू, पूर्व सांसद श्री चुन्नीलाल साहू, साहू समाज के जिला अध्यक्ष श्री धरमदास साहू, जिला स्काउट गाइड संघ के अध्यक्ष श्री येतराम साहू, सूरमाल साहू समाज के संरक्षक श्री नारायण लाल साहू, श्री भेखलाल साहू और श्री देवेश साहू सहित समाज के सैकड़ों गणमान्यजन एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में समारोह में उपस्थित थे।

*लोरमी पुलिस द्वारा चंद घंटो में चाकूबाज विशाल ध्रुव व प्रेम सारथी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल*

0

मुंगेली ,लोरमी:-पुलिस अधीक्षक महोदय मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भापुसे) के आदेशानुसार श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय मुंगेली, श्री नवनीत कौर छाबडा एवं श्रीमान अनुविभागीय पुलिस अधिकारी लोरमी श्री नवनीत पाटील के मार्ग दर्शन पर थाना लोरमी में प्रार्थी शरद कोल पिता सुरेश कोल उम्र 26 साल साकिन महामाया पारा लोरमी की रिपोर्ट पर अपराध क्र. 223/25 धारा 296,351 (2),115(2),3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रार्थी चश्मदीद गवाहों के कथन के आधारा पर दिनांक 10.05.2025 के रात्रि को मां बहन की गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का व चाकू से मारने वाले आरोपी (1)विशाल ध्रुव (2)प्रेम सारथी को हिरासत में लेकर पुछताछ कर मेमोरण्डम लिया गया जो अपने मेमोरण्डम कथन में घटना कारीत करना स्वीकार करने पर घटना में प्रयुक्त एक पटटीदार चाकू को पेश करने पर धारा 25,27 आर्म्स एक्ट की धारा जोडी जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया |न्यायिक रिमांड मिलने पर जेल दाखिल किया गया उक्त कार्यवाही में समस्त थाना स्टॉफ लोरमी की अहम् भूमिका रही।

*लोरमी पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब परिवहन करने वाले आरोपी होरीलाल कश्यप के विरूद्ध 34 (2) 59 (क) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल*

0

* *आरोपी होरीलाल कश्यप के कब्जे से 52 पाव देशी प्लेन शराब किमती 4160 रूपय एक मोटर सयाकल किमती 25000 जुमला किमती 29160 रूपय जप्त किया गया*

* *आरोपी सालिक राम कश्यप के द्वारा शराब बिक्री करते पाये जाने पर 20 पाव देशी प्लेन शराब जप्त कर 34 1 क आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया*

* *लोरमी में सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करने वाले शराबियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट का 04 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया*

मुंगेली:-लोरमी:-श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भापुसे) के आदेशानुसार थाना क्षेत्र में जुआ सट्टा आबकारी एक्ट की कार्यवाही हेतु जारी निर्देश तथा श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय मुंगेली, नवनीत कौर छाबडा एवं श्रीमान अनुविभागीय पुलिस अधिकारी लोरमी श्री नवनीत पाटील के मार्ग दर्शन पर माइनर एक्ट की कार्यवाही हेतु दिशा निर्देष प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही कर लोरमी में अवैध रूप से शराब परिवहन करने वाले आरोपी होरीलाल कश्यप पिता रामसिंह कश्यप उम्र 42 साल साकिन लिम्ही थाना तखतपुर जिला बिलासपुर के द्वारा अपने मोटर सायकल क सीजी 10 ए एक्स 8801 में 9. 600 बल्क लीटर देशी प्लेन शराब परिवहन करते पाये जाने पर. 34(2) 59 (क) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया एव आरोपी सालिक राम कश्यप पिता भिखु कश्यप उम्र 38 साल साकिन सरईपतेरा के द्वारा शराब बिक्री करते पाये जाने पर 20 पाव देशी प्लेन शराब जप्त कर 34 1 क आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया और लोरमी में सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करने वाले शराबी 1. धरमसुख राजपूत पिता सोनू सिंह उम्र 40 साल साकिन सुकली थाना ‘2. दुष्यंत राजपूत पिता मोतीलाल राजपूत उम्र 27 साल साकिन वेंकट नवागांव थाना लोरमी 3. संतोष दिवान पिता बिंदी दिवान उम्र 52 साल साकिन राम्हेपुर थाना लोरमी 4’. माहित राजपूत पिता रामलाल उम्र 35 साल साकिन गांधीडीह थाना लोरमी के विरूद्ध आबकारी एक्ट का 04 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया कार्यवाही में थाना लोरमी की अहम भूमिका रही

*आइक्यूएसी का संचालन नेक की दिशा में विषय पर नवीन शासकीय महाविद्यालय सकरी में दिनांक 10/05/2025 को एकदिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया गया।*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर:-आइक्यूएसी का संचालन नेक की दिशा में विषय पर नवीन शासकीय महाविद्यालय सकरी में दिनांक 10/05/2025 को एकदिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर रूबी मिल्होत्रा ने किया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर राजीव शंकर खेर प्राचार्य शासकीय मदनलाल शुक्ल स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीपत थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वप्रथम डॉक्टर खेर का स्वागत किया गया अपने स्वागत उद्बोधन में डॉ पी डी महंत सहायक अध्यापक हिंदी ने बताया कि खेर सर का व्यक्तित्व बहुमुखी प्रतिभा का धनी है उन्होंने अनुसंधान के क्षेत्र के साथ ही साथ उच्च शिक्षा विभाग के प्रत्येक क्षेत्र में अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया है।तत्पश्चात अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉक्टर रूबी मिल्होत्रा ने कहा कि नेक वर्तमान परिवेश में प्रत्येक महाविद्यालय की आवश्यकता बन गया है तथा नेक के बिंदुओं के आधार पर हमें महाविद्यालय में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करना चाहिए। तत्पश्चात एकदिवसीय व्याख्यान हेतु आमंत्रित डॉक्टर खेर ने नैक मूल्यांकन के विषय में विस्तृत जानकारी दी उन्होंने नेक मूल्यांकन हेतु आवंटित सात बिंदुओं पर चर्चा करते हुए प्रत्येक बिंदु के अंक विभाजन तथा उसके बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में होने वाली सभी गतिविधियों का हमें रिकॉर्ड सही तरीके से रखना चाहिए। शिक्षक नवाचार का उपयोग करते हुए विद्यार्थियों में पढ़ने के प्रति रुचि उत्पन्न करें उन्हें बाह्य परिवेश से अपने विषय को जोड़ना सिखाएं ।वर्तमान ज्वलंत मुद्दे पर भी विद्यार्थियों से चर्चा की जाए ताकि उनके व्यक्तित्व का विकास किया जा सके। नेक की आवश्यकता पर जोर देते हुए डॉक्टर खेर ने बताया कि वर्तमान समय जिस प्रकार ब्रांडिंग का है उसी प्रकार नेक हमें एक प्रकार से ब्रांड प्रदान करता है जिसे हमारे कॉलेज की स्थिति का पता चलता है। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर श्वेता जायसवाल IQAC प्रभारी ने किया। एवं आभार प्रदर्शन सुश्री बरखा हवाई सहायक अध्यापक गणित ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त सहायक अध्यापक डाक्टर पीडी महंत, डॉक्टर श्वेता जायसवाल ,श्रीमती चित्रलेखा श्रीवास ,सुश्री बरखा हलवाई, श्रीमती हर्षा देवानी, श्रीमती अजीता तिग्गा ,श्री आकाश पटेल ,श्री सौमित्र शर्मा उपस्थित थे।

*बिलासा पब्लिक स्कूल फुलवारी एफ बोड़तरा कला का 2024- 25 का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा।*

0

परदेशी यादव स्टेट हेड छत्तीसगढ़ लोरमी :-हाई स्कूल परीक्षा का परिणाम 70% तथा हायर सेकंडरी का परीक्षा परिणाम 86% रहा।संस्था की छात्रा तेजस्विनी साहू ने 96.83 अंक अर्जित कर मुंगेली जिले में पांचवीं रैंक हासिल की इसी तरह से सोहा पातरे 94.83% अंकों के साथ द्वितीय स्थान,सुभाष साहू 93.83% अंकों के साथ तृतीय, कोमल साहू 93.66% के साथ चतुर्थ,प्रशांत साहू93.33% पांचवें,भूपेश साहू 90.05% के साथ छठवें स्थान पर रहे ।
इसी तरह हायर सेकंडरी में वैभव विश्वकर्मा86.04% प्रथम,रेशमा 86.02% द्वितीय ,ऋतु जायसवाल 86%तृतीय,तरुण प्रसाद 84.06% चतुर्थ,उमाभावनी धुर्वे 83% पांचवे,गणेश कुमार साहू 83%छठवें स्थान पर रहे।
छात्र छात्राओं की सफलता पर विद्यालय और क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर श्री डीपी साहू,प्राचार्य श्री वीरेंद्र गंधर्व,प्रहलाद साकत, एस आर साहू ,कमलेश प्रधान,अर्जुन पाटले ,रामफल साहू ,राहुल डहरिया दुर्गेश सेन,कोमल साहू, सीएम यादव,प्रीति जांगड़े ,गंगाराम साहू ,गीता साहू,राकेश साहू ने बच्चो को शुभकामनाएं दी।

*सचिव तथा भूतपूर्व सैनिक इलाही मोहम्मद ने देश सेवा करने की इच्छा जताई*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-अकलतरा जनपद सीईओ हिमांशु गुप्ता और पंचायत सचिव इलाही मोहम्मद की लड़ाई लगातार सुर्खियां बन रही है । बताया जा रहा है जनपद पंचायत व्हाट्सएप ग्रुप में पंचायत सचिव इलाही मोहम्मद ने कुछ टिप्पणी किया था जिसमें टाइपिंग में गलती हुई थी जिसको लेकर लगातार अखबारों में प्रकाशित हो रहा है कि सचिव इलाही मोहम्मद ने हिंदू देवता हनुमान जी को हलुमान कहकर उनका अपमान किया है जबकि इसमें आपत्तिजनक कुछ भी नहीं है । इस विषय में जनपद पंचायत सीईओ के द्वारा अकलतरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है । सचिव इलाही मोहम्मद ने बताया कि मेरे द्वारा इसका अर्थ जीपीटी चैट में खोजा गया तो पता चला कि हनुमान जी को हलुमान कहकर भी पुकारा जाता था जिसका उल्लेख रामायण महाभारत पुराणों में है । सीईओ हिमांशु गुप्ता ने इस मामले को धार्मिक मामला बनाने की कोशिश की है जबकि वे एक जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी हैं उन्हें ऐसी अफवाहों को रोकना चाहिए लेकिन उन्होंने इस मुद्दे को तूल देने की कोशिश की है जबकि सचिव इलाही मोहम्मद के जानने वालों का कहना है कि लिखने में भले ही गलती हुई होगी परंतु जानबूझकर कर वे किसी का अपमान नहीं कर सकते हैं । वे हमारे पूजा-पाठ धार्मिक कार्यक्रमो में पूरी श्रद्धा से शामिल होते रहे हैं । अब बताया जा रहा है कि इलाही मोहम्मद ने गृह मंत्री को पत्र लिखकर देश की सेवा करने का मौका मांगा है और पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में भाग लेने की इच्छा जताई है और उन्होंने यह भी कहा कि भारत माता की रक्षा की खातिर अगर जान चली जाए तो परवाह नहीं । ऐसे भूतपूर्व सैनिक के साथ सीईओ हिमांशु गुप्ता का रवैया सबको समझ आ चुका है

* मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर ‘‘आपरेशन बाज’’ चलायी जाकर*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली अवैध नशीले पदार्थ बिक्री एवं तस्करी करने वालों के विरूद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी
➡ थाना लोरमी क्षेत्रांतर्गत ग्राम रबेली तिराहा के पास अवैध कच्ची महुआ शराब परिवहन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
➡ आरोपी विष्णु साहू से 50 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 4000 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त हीरो स्पलेण्डर वाहन कीमती 50000 जुमला 54000 रूपये को किया गया जप्त

गिरफ्तार आरोपी के नाम :- विष्णु उर्फ शोभनाथ साहू पिता स्व. बद्री प्रसाद उम्र 52 वर्ष निवासी पड़ियाईन थाना पथरिया, जिला मुंगेली (छ.ग.)

जप्त संपत्ति :-
1- 50 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 4000 रूपये
2- घटना प्रयुक्त हीरो स्पलेण्डर वाहन कीमती 50000 जुमला 54000 रूपये

*छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई। *

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेलीः- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई।  जिसमें डॉ. भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय मुंगेली में कक्षा 10वीं में कुल 29 छात्र-छात्रा सम्मिलित हुए जिसमें 06 प्रथम, 06 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। प्रथम सुनिता सोनकर 84, द्वितीय आरती खाण्डे 65.6, तृतीय स्थान पर मुस्कान जांगड़े 64.3 प्रतिशत रहीं । इसी तरह कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय में कुल 18 छात्र-छात्रा सम्मिलित हुए। जिसमें प्रथम 08 एवं 03 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। प्रथम कु. प्रियंका बंजारे 82.6, द्वितीय जान्हवी टोंडे 74.6 एवं तृतीय स्थान पर प्रियांशु दिवाकर 73.8 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण रहे। कक्षा में प्रथम आने पर दोनों छात्रों सुनिता सोनकर एवं प्रियंका बंजारे तथा सभी सफल छात्रों को संस्था एवं विद्यालय परिवार की ओर से बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। उक्ताशय की जानकारी विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती आशा दिवाकर ने दी।