Home Blog Page 413

*मोर गांव मोर पानी महा- अभियान के तहत जल के प्रत्येक बूंद को सहेजने की तैयारी*

0

*कलेक्टर ने दिए व्यापक प्रचार प्रसार के निर्देश*

आशीष कश्यप बिलासपुर, /जिले के सभी 486 ग्राम पंचायतो में मोर गांव मोर पानी महाअभियान के संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसके तहत जल के समुचित उपयोग एवं जल संकट की जानकारी देते हुए कम से कम भूजल के उपयोग एवं फसल चक्र तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण आगामी मानसून में करने हेतु जानकारी गांवों में दी जा रही है इसके लिए सभी ग्राम पंचायत में विशेष संगोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है जिसके माध्यम से सामूहिक स्थान पर जल जागरुकता व्यापक पैमाने पर लाने का प्रयास कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देश में किया जा रहा है।
जिले में बड़े पैमाने में बारहमासी नालों पर बोरी बंधान के कार्य कराए जाने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए हैं जिसके परिपालन में बोरी बंधान का कार्य व्यापक रूप जन भागीदारी और श्रमदान के माध्यम से प्रारंभ कर दिया गया है, इसमें ग्रामीणों का विशेष सहयोग मिल रहा है। इसके लिए ग्रामीण जनों में जागरूकता के साथ-साथ जल के समुचित उपयोग के लिए समझ पैदा की जा रही है इसके परिणाम स्वरूप ग्रामीण जन अपने से ही आगे आकर बोरी के कार्य को परिणित कर रहे हैं।
इसके साथ-साथ जिले में फेल हो चुके बोरवेल को सैंड फिल्टर रिचार्ज स्पीड के माध्यम से फिर से प्रारंभ किए जाने का प्रयास किया जा रहा है साथ ही भूजल स्तर पर रिचार्ज के लिए पर्कोलेशन टैंक एवं मनरेगा की डबरियों में इंजेक्शन वेल तकनीक से भूजल को रिचार्ज करने के निर्देश कलेक्टर द्वारा सभी जिला और जनपद स्तरीय अधिकारियों को दिए गए है।
केंद्रीय ग्राउंडवाटर बोर्ड के रिपोर्ट के अनुसार जिले की बिल्हा और तखतपुर विकासखंड सेमी क्रिटिकल श्रेणी में आते हैं जिनके ग्राम पंचायत में जल संकट की संभावना है जल संकट से बचने के लिए ग्राम पंचायत में विशेष अभियान चलाकर जन जागरूकता और जल के समुचित उपयोग तथा भूजल स्तर को बढ़ाने हेतु संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। महात्मा गांधी नरेगा के तहत भी जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य लिए जा रहे हैं ताकि भूजल स्तर में वृद्धि हो सके l
जलदूत मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से भूजल स्तर की जानकारी प्रत्येक मानसून के पूर्व और मानसून के पश्चात रिकॉर्ड की जाती है इसकी जानकारी भी ग्राम पंचायत भवन अथवा सार्वजनिक स्थलों पर लिखकर ग्रामीण जनों को ग्राम के भूजल स्तर की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है ताकि ग्रामीण जनों में भूजल संवर्धन और संरक्षण के लिए जागरूकता लाई सके। इसके तहत जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए शपथ भी ग्रामीण जनों द्वारा ली जा रही है।

*श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल से रायपुर की बनी है अलग पहचान – श्री अरुण साव*

0

*श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री, उत्कृष्ट सेवाएं देने वाली नर्सेज को किया सम्मानित*

आशीष कश्यप बिलासपुर. . श्री सत्य साईं बाबा ने सबसे प्रेम और सबकी सेवा करने का संदेश दिया है। बाबा के बताए मार्ग पर चलकर श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल द्वारा अब तक 36 हजार से अधिक हार्ट सर्जरी की जा चुकी है। बच्चों की निःशुल्क हार्ट सर्जरी कर संस्थान ने सेवा परमो धर्म: के आदर्श को प्रस्तुत किया है। अस्पताल ने हजारों बच्चों को नया जीवन दिया है। किसी को जीवनदान देना पुण्य का काम है। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर आज आयोजित कार्यक्रम में ये बातें कहीं।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि श्री सत्य साईं अस्पताल में केवल भारत के ही नहीं, बल्कि 15 अन्य देशों के लोग भी निःशुल्क उपचार कराने आते हैं। अब तक अन्य देशों के एक हजार से अधिक बच्चों की हार्ट सर्जरी हो चुकी है। यहां तीन लाख से अधिक बच्चों के हृदय की निःशुल्क जांच भी की गई है।

श्री साव ने कहा कि बाबा श्री सत्य साईं का आशीर्वाद छत्तीसगढ़ पर हुआ है। इससे रायपुर की एक अलग पहचान बनी है। किसी अनजान से प्रेम और सेवा करना सहज काम नहीं है। यहां बच्चों और उनके माता-पिता के चेहरे देखकर लग रहा है कि उन्हें दुनिया की बड़ी खुशी मिल गई है। यह अमूल्य खुशी देने वाला श्री सत्य साईं अस्पताल है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने अस्पताल में उपचार करा चुके बच्चों एवं उनकी माताओं से मुलाकात की एवं उन्हें फल व मिठाई वितरित की। परिजनों ने मंच पर अस्पताल में इलाज के अपने अनुभव साझा किए। श्री साव ने कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले नर्सिंग स्टॉफ को सम्मानित किया।

श्री सत्य साईं अस्पताल के चेयरमैन डॉ. श्रीनिवास ने कहा कि आज गौतम बुद्ध का निर्वाण दिवस है। काशी के सारनाथ में गौतम बुद्ध ने पहला उपदेश दिया था। उसी काशी में एक और सेवा केंद्र शुरू होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन श्री सत्य साईं बाबा ने विश्व को सब से प्रेम और सबकी सेवा करने का मूल मंत्र दिया था। यहां निःशुल्क उपचार के बाद अब निःशुल्क नर्सिंग की शिक्षा दी जा रही है। यहां देश और समाज के सेवक तैयार किए जा रहे हैं। हम लोगों के दिलों में सेवा का भाव जोड़ रहे हैं। पद्मश्री से सम्मानित डॉ. राधेश्याम बारले सहित अस्पताल प्रबंधन के अधिकारी-कर्मचारी भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

*राज्यपाल श्री रमेन डेका से 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के प्रावीण्य सूची मंे स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों ने की मुलाकात*

0

श्री डेका ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान और पांच-पांच हजार रूपये प्रोत्साहन राशि दी*

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर/राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा इस वर्ष आयोजित 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में सर्वोच्च अंक लेकर प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले रायपुर जिले के विद्यार्थियों ने मुलाकात की। श्री डेका ने सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा मेडल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया और पांच-पांच हजार रूपये प्रोत्साहन राशि दी।
इस अवसर पर श्री डेका ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया और कहा कि बच्चों के सामने बेहतर भविष्य है। वे जिस क्षेत्र में कैरियर बनाना चाहते है उस क्षेत्र में लगन और परिश्रम के साथ आगे बढे़। जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन का बहुत बड़ा योगदान होता है। विद्यार्थी अनुशासन का पालन करें। अध्ययन के साथ-साथ योग, ध्यान एवं खेल गतिविधियां भी करें। अपने माता-पिता और गुरूजनों का सम्मान करें। मानवीय गुणों और परस्पर सहयोग की भावना के साथ-साथ अपने आस-पास के प्रति भी जागरूक रहते हुए जीवन का आनंद उठाएं।
इस अवसर पर उपस्थित विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से बच्चे अपने भविष्य को उज्जवल बनाएं और प्रदेश का नाम रोशन करें।
कार्यक्रम में श्री डेका ने प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले कक्षा 10वीं की कुमारी साई संजना, नमन कुमार ठाकुर, केतन साहू, कुमारी खुशबू सेन, कुमारी पूर्वी साहू, महक, राम सोनी, कुमारी नेहा चक्रधारी, कुमारी काव्या वर्मा, कुमारी दिव्या तिवारी, चित्रांश देवांगन, को सम्मानित किया। इसी तरह कक्षा 12वीं के प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाली कुमारी पल्लवी वर्मा, कुमारी रूचिका साहू, कुमारी कीर्ति यादव, कुमारी रूची कल्यानी, कुमारी भूमिका देवांगन को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में राज्यपाल की संयुक्त सचिव सुश्री निधि साहू, जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर डॉ. विजय खंडेलवाल सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी तथा पालकगण उपस्थित थे।

*मानवीय संवेदनाओं के साथ कार्य करें – श्री डेका* *राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट*

0


योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर,/ राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के महानिदेशक श्री सुब्रत साहू के नेतृत्व में वर्ष 2024 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की।
राज्यपाल श्री डेका ने परिवीक्षाधीन अधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि अपना कर्तव्य भली-भांति निभाते हुए देश और समाज की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहें और मानवीय संवेदनाओं के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग के कल्याण को प्राथमिकता दें साथ ही अपने अधीनस्थों के प्रति भी संवेदनशील रहें।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, संचालक छत्तीसगढ प्रशासनिक अकादमी श्री टी सी महावर, प्रशिक्षण निदेशक श्रीमती सीमा सिंह सहित परिवीक्षाधीन अधिकारी श्री फड़तरे अनिकेत अशोक सहायक कलेक्टर जशपुर, श्री अरविंद कुमारन टी. सहायक कलेक्टर बिलासपुर, श्री अक्षय डोसी सहायक कलेक्टर रायगढ़, श्री क्षितिज गुरभेले सहायक कलेक्टर कोरबा और श्री विपिन दुबे सहायक कलेक्टर जिला बस्तर उपस्थित थे।

*10लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार डभरा पुलिस की कार्यवाही*

0

आनंद राठौर ब्यूरो सक्ती:-श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय अंकिता शर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री हरीश यादव (रा.पु.से.), एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर डमरा अंजली गुप्ता (रा.पु.से.) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे, अवैध जुओं, सट्टा, शराब और नशीले मादक पदार्थों पर रोकथाम के लिए दिये गए कड़े निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी डभरा के द्वारा थाना क्षेत्र में मुखबिर तैनात किया गया था। घटना दिनांक 11. 05.2025 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम चुरतेली का राजाराम कुर्रे अपने घर जाने वाली गली में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु अधिक मात्रा में रखा है की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी राजाराम कुर्रे पिता बनाउराम कुर्रे उम्र 40 वर्ष साकिन चुरतेली थाना डभरा के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 150/2025 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर दिनांक 11.05.2025 को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक कमल किशोर महतो के नेतृत्व में सउनि. एच.एन. ताम्राकर प्र. आर. मिथुन सुल्तान, आरक्षक राजेश धिरहे, राकेश हरवंश, एकेश्वर चन्द्रा, महेश मधुकर म. आरक्षक मालती बघेल का विशेष योगदान रहा।

*अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश महासचिव बने विजयपाल यादव*

0

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। नगर के मेरठ रोड स्थित यादव महासभा के सचिव राजेंद्र यादव के आवास पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विजयपाल यादव को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा का प्रदेश महासचिव बनने पर उनका स्वागत किया गया। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट ने विजयपाल यादव को समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने, शिक्षा के प्रति जागरूक करने, सदस्यता कार्यों, सामाजिक कुरीतियों के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा समाज के व्यक्तियों को साथ लेकर चलने पर उन्हें प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौपी है। इस मौके पर विजयपाल यादव ने उनका आभार व्यक्त करते हुए सभी को साथ लेकर चलने, समाज हित में कार्य करने तथा शिक्षा के स्तर को बढ़ावा देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आनंद यादव तथा संचालन राजेंद्र यादव सचिव यादव महासभा ने किया। इस मौके पर एडवोकेट मूलचंद यादव डीजीसी, एडवोकेट विपिन यादव, मुनीष यादव कस्टम इंस्पेक्टर, संजीव यादव, सुखबीर यादव, जगवीर यादव, जगदीश यादव, सुरेंद्र यादव, नरेंद्र यादव, अनुज यादव, मुकेश यादव प्रधान डोलचा, सरदार सिंह यादव, एडवोकेट सोनू यादव, जगपाल यादव, विजयपाल यादव प्रबंधक फुलेरा कॉलेज, अनिल यादव, प्रमोद प्रकाश शर्मा प्रधानाचार्य पदडा कॉलेज, राष्ट्रदीप यादव, राजकुमार यादव आदि मौजूद रहे।

*सीएसईबी कॉलोनी के एनडी क्वाटर में हुई चोरी का खुलासा*

0

*02 अपचारी बालक के साथ एक खरीदार अजय यादव व एक बालिग आरोपी शिवम कश्यप गिरफ्तार*

*पकड़े गए आरोपियों से कुल सोने चांदी का मशरुका लगभग 4 लाख रुपए का सामान बारामद*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की प्रार्थी पीव्ही सुब्रमणियम पिता स्व पीवाय राव उम्र 37 साल पता-एनडी-42 सीएसईबी कॉलोनी कोरबा पूर्व थाना सिविल लाईन रामपुर कोरबा का दिनांक 29.04.2025 को तेलंगाना राज्य से कोरबा समय लगभग 12.30 बजे अपने घर वापस आया तो देखा कि घर के पीछे का दरवाजा को तोड़कर आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम की चोरी हो जाने कि रिपोर्ट दर्ज कराया। जिस पर थाना सिविल लाइन कोरबा में अप क. 253/2025 धारा-331(4), 305 (ए) बीएनएस एवं जोड़ी गई धारा 317 (2), 112 (2) बीएनएस पंजीबद किया जाकर प्रकरण की विवेचना में लिया गया श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा मामले की गंभीरता से जांच करने के संबंध में निर्देश करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री नीतिश ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी सिविल लाईन रामपुर को एक टीम बनाकर आरोपी की पतासाजी करने निर्देश दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद डनसेना के नेतृत्व में एक टीम बनाया गया। टीम के सदस्यों के द्वारा घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा एवं मुखबीरों को तैनात किया गया। इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि अपचारी बालकों के साथ शिवम कश्यप पैसा खर्च कर रहा हैं शराब का सेवन कर रहे हैं सूचना के आधार पर तीनों संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। जो संदेही अपचारी बालक निकले। अपचारी बालक से चोरी गए मशरुका बरामद किया गया। शेष चोरी के समान को अजय यादव निवासी मोहलाईनभाठा कटघोरा को बेचना बताया। पकड़े गए हिरासत में लिए गए संदेही पूर्व में चोरी के मामले में निरुद्ध हो चुके हैं। संदेहियों से पूछताछ कर सोने का हार, सोने की चैन, सोने अंगूठी, चांदी का लोटा, चांदी का दो नग पायल, चांदी का चैन, कांसा का थाली, पीतल का लोटा कुल मशरुका 4 लाख रुपए का सामान बरामद किया गया है। पर्याप्त साक्ष्य होने से विधिवत शिवम कश्यप पिता श्री घनाराम कश्यप उम्र 19 साल पता आरामशीन, कुटी दुकान के पास, थाना सिविल लाईन रामपुर, जिला कोरबा, अजय यादव पिता स्व० श्री सतीष यादव उम्र 24 साल पता जेल रोड मोहलाईन भाठा थाना कटघोरा, जिला कोरबा व दो अपचारी बालक को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रमोद डनसेना थाना प्रभारी सिविल लाईन के नेतृत्व में सउनि दुर्गेश राठौर, प्रआर 190 राकेश सिंह, आर. 483 जितेंद्र सोनी, आर. 470 योगेश राजपूत, आर. 342 संदीप भगत, आर. 343 शेख शहबान, आर. 777 प्रमेंद्र चंद्रा, आर. 313 धर्मेंद्र यादव, आर. 776 सुरेंद्र राठिया, आर 707 ज्योति टोप्पो, मआर 173 रेहाना फतिमा, मआर 14 रजनी कंवर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*नाम आरोपी:-*
01. शिवम कश्यप पिता श्री घनाराम कश्यप उम्र 19 साल पता आरामशीन, कुटी दुकान के पास, थाना सिविल लाईन रामपुर, जिला कोरबा

02. खरीदार अजय यादव पिता स्व० श्री सतीष यादव उम्र 24 साल पता जेल रोड मोहलाईन भाठा थाना कटघोरा, जिला कोरबा

*हत्या के प्रकरण में फरार आरोपी पिन्टू उर्फ लोकेश पटेल को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमाण्ड पर*

0

*आरोपी के द्वारा नवंबर वर्ष 2024 में मृतिका पूजा पटेल का गला दबाकर की थी हत्या*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना उरगा के मर्ग क्र. 145/2024 धारा 194 बीएनएसएस मर्ग जांच के दौरान मृतिका पूजा पटेल के शव का पंचनामा वारिसान व गवाहो के कथनों व पीएम तथा क्युरी रिपोर्ट उपरान्त प्रथम दृष्टया मृतिका पूजा पटेल की मृत्यु दिनांक घटना समय 25.11.2024 को 15:20 बजे के पूर्व उसके स्वयं के घर के अंदर कमरा सिलियारी भांठा उरगा में अज्ञात आरोपी के द्वारा मुंह गला दबाकर हत्या करना पाये जाने से अपराध कमांक 188/25 धारा 103 (1) बीएनएस पंजीबद्ध किया जाकर प्रकरण की विवेचना में लिया गया। श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के द्वारा मामले की गंभीरता से जांच करने के संबंध में निर्देशित करने पर अति० पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री नितीश ठाकुर (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भुषण एक्का (रा.पु.से) के मार्गदर्शन पर उपनिरीक्षक राजेश तिवारी थाना प्रभारी उरगा के नेतृत्व में थाना उरगा पुलिस के द्वारा प्रकरण की गंभीरता से विवेचना कर हर पहलु में जांच प्रारंभ की गई। जांच के दौरान मृतिका के माता पिता व भाई बहन से पूछताछ करने पर जानकारी प्राप्त हुई की मृतिका पूजा पटेल व संदेही लोकेश पटेल का माह मई 2024 से प्रेम संबंध चल रहा था, तथा दोनो आपस में मोबाईल फोन से बातचीत करते आ रहे थे। घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण के दौरान घटना स्थल से प्राप्त एक ज्वेलर्स सराफा सक्ती का पन्नी का छोटा पाउच मिला था जिस पर संदेह के आधार पर ज्वेलर्स संचालक से पुछताछ किया गया जिसके जानकारी दी गई दिनांक 23.11.2024 को ग्राम आमापाली सक्ती निवासी लोकेश पटेल के द्वारा एक चांदी का चैन क्रय किया गया था जिसका भुगतान उसने अपने मोबाईल फोन से फोन पे के माध्यम से किया गया था, जिस पर ज्वेलर्स संचालक के बैंक एकाउंट की जानकारी प्राप्त की गई। प्रकरण की विवेचना के दौरान संदेही लोकेश पटेल का पता तलाश कर मिलने पर प्रकरण के संबंध में पूछताछ किया गया जो बताया की मृतिका पूजा पटेल के साथ प्रेम संबंध होना, घटना दिनांक को मोटर सायकल में मृतिका के घर पहुंचा मृतिका घर मे अकेली थी बातचीत के दौरान अन्य लड़कों से बात न करने बोलने से मृतिका और लोकेश के बीच झगड़ा मारपीट हुआ तब लोकेश मृतिका के चेहरे गले मे गमछा को लपेट कर हाथ से गला दबा कर हत्या कर कालेज के एक प्रश्न पत्र में सुसाइड नोट पुजा के तरफ का लिखकर वही जमीन में फेंक गमछा ले गया, अपना बैग छोड़ मो• सा • से रायगढ भाग गया, आरोपी के निशानदेही से घटना मे प्रयुक्त गमछा , मोटरसाइकिल आदि सबूत जप्त कर वैधानिक कर्यवाही करते हुए आरोपी लोकेश पटेल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक राजेश तिवारी के नेतृत्व में सउनि परमेश्वर गुप्ता, सउनि संतराम सिन्हा, आरक्षक 52 नितेश तिवारी, आरक्षक 464 प्रेमचंद साहु, आरक्षक 64 झंगल मंझवार, आरक्षक 730 महासिंह, सैनिक 217 शान्तनु राजवाड़े की सक्रिय भूमिका रही।

*डॉ भीमराव अम्बेडकर शिक्षण संस्थान छत्तीसगढ़ द्वारा बुद्ध जयंती मनाया गया ।*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली डॉ भीमराव अम्बेडकर शिक्षण संस्थान छत्तीसगढ़ द्वारा बुद्ध जयंती मनाया गया । सर्व प्रथम विश्व में शान्ति के दूत तथागत भगवान गौतम बुद्ध तथा डॉ भीमराव अम्बेडकर के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर बुद्ध वंदना की गई । संस्था के व्यवस्थापक एच आर भास्कर ने कहा कि जिनके जीवन में सत्य, अहिंसा ,शील,संयम, दया, करुणा का समावेश होता है वह महानता को प्राप्त करता है ऐसा बुद्ध का संदेश है अतः अपने जीवन को सफल बनाने के लिए बुद्ध के संदेशों का अनुशरण करना चाहिए । संस्था अध्यक्ष राजेन्द्र दिवाकर ने बताया कि आज परिवार, समाज, राज्य, देश और विश्व स्तर पर अंतर कलह, वैमनस्य, हिंसा का प्रभाव बढ़ रहा है ऐसे परिस्थितियों में विश्व शांति के लिए बुद्ध के उपदेशों का अनुशरण करना निहायत जरुरी हो जाता है

 

अतः बुद्ध जयंती मनाना तभी सार्थक होगा जब सभी ओर वसुधैव कुटुंबकम् की भावना के साथ विश्व शांति के लिए अधिक से अधिक प्रयास हों। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती आशा दिवाकर, शशिकला, प्रेमचन्द, छात्र छात्रा उपस्थित रहे ।

*डॉ भीम राव आम्बेडकर शिक्षण संस्थान छत्तीसगढ़ द्वारा डॉ भीम राव आम्बेडकर आवासीय विद्यालय परिसर मुंगेली *

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली डॉ भीम राव आम्बेडकर शिक्षण संस्थान छत्तीसगढ़ द्वारा डॉ भीम राव आम्बेडकर आवासीय विद्यालय परिसर मुंगेली  में जिला स्तरीय 10 वी एवं 12 वी बोर्ड परीक्षा 2025 में 75 %से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी जाति वर्ग के प्रतिभावान छात्रों के लिए एक दिवसीय निःशुल्क कैरियर गाइडेंस कार्यशाला एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 24 मई शनिवार को प्रातः 10 बजे से दो सत्र में आयोजन किया जा रहा है प्रथम सत्र में कैरियर गाइडेंस एवं द्वितीय सत्र में प्रतिभा सम्मान जिसमें जिले के समस्त शासकीय /अशासकीय शालाओं में अध्ययनरत छात्र -छात्रा अपने रिजल्ट के इंटरनेट कॉपी और अपने एक अभिभावक के साथ उपस्थित हो सकते हैं पूर्व से पंजीयन भी करा सकते हैं. विस्तृत जानकारी के लिए संस्था के मो. नम्बर 9303901651 पर संपर्क करें उक्त जानकारी संस्था अध्यक्ष राजेंद्र दिवाकर एवं सचिव एच आर भास्कर ने दी है।