Home Blog Page 412

*अनुपयोगी कंडम सामग्री की नीलामी 26 को*

0


आशीष कश्यप बिलासपुर, /जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नगर सेना ने बताया कि विभाग के अंतर्गत जिले के शासकीय निष्प्रयोज्य घोषित भण्डार सामग्रियों की नीलामी की कार्यवाही 26 मई को सवेरे 11 बजे कुदुदण्ड स्थित होमगार्ड कैम्प परिसर में की जाएगी। निष्प्रयोजित घोषित कंडम समानों में होमगार्ड जवानों की वर्दी सामग्री जैसे पेन्ट, शर्ट, टोपी, जूता, कम्बल, दरी, बेल्ट, मोनो, बेल्ट, वेब, मच्छरदानी, बरसाती, किट बाक्स, ग्रेट कोट, जर्सी खाखी, अंगोला शर्ट, वॉटर-बाटल, पलंग नेवाड़, प्लास्टिक चेयर, फायर होज रील पाईप एवं अन्य अनुपयोगी कंडम सामग्री भी शामिल है। सम्पूर्ण सामग्री एक ही लाट में नीलामी की जाएगी। इच्छुक खरीददार नीलामी तिथि के एक दिन पूर्व कार्यालयीन समय में आकर नीलामी की जाने वाली सामग्री देख सकते हैं।
प्रत्येक खरीददार को बोली लगाने से पहले 1 हजार रूपए की नगद प्रतिभूति राशि जमा करना होगा, जिन खरीददारों की बोली स्वीकार नहीं होगी, उन्हें जमा की गई प्रतिभूति राशि वापर कर दी जावेगी। खरीददार की उच्चतम बोली परिवेक्षक अधिकारी द्वारा स्वीकार किये जाने पर संपूर्ण राशि जमा कर उसी दिन संपूर्ण सामग्री को उठाना होगा। बोली लाट में जहां है, जितना है, के आधार पर स्वीकार होगी। नीलामी बोली की स्वीकृति अथवा अस्वीकृति का अधिकार नीलामी कमेटी को होगा।

*पीएम आवास योजना : लाभार्थी परिवारों के लिए गृह प्रवेश उत्सव का आयोजन*

0


आशीष कश्यप बिलासपुर/राज्य शासन क निर्देशानुसार बिलासपुर सहित पूरे राज्य में पीएम आवास योजना ग्रामीण के हितग्राहियों के लिए आज गृह प्रवेश समारोह आयोजित किया गया। इसी कड़ी में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायतबिलासपुर श्री संदीप कुमार अग्रवाल द्वारा जिले में गृह प्रवेश उत्सव आयोजित करने हेतु समस्त जनपदों को निर्देशित किया गया था। जिले में सभी ब्लॉक के लाभार्थी परिवारों के लिए गृह प्रवेश उत्सव मनाया गया।
गृह प्रवेश कार्यक्रम को यादगार बनाने हेतु प्रत्येक लाभार्थी के घर में दीप प्रज्वलन, रंगोली सजावट, स्वागत तोरण तथा हवन-पूजन जैसी सांस्कृतिक एवं धार्मिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस आयोजन में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी को प्राथमिकता दी गई है, जिससे जनभागीदारी को बढ़ावा मिले और समुदाय का सशक्त जुड़ाव सुनिश्चित किया जा सके। गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई और उन्हें संबंधित योजनाओं से जोड़ने की पहल की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल एक आवास देना नहीं, बल्कि लाभार्थियों के जीवन में सामाजिक व आर्थिक बदलाव लाना है।

 *सार्वजनिक स्थान पर लोगो को चाकू दिखाकर डराने धमकाने वाले आरोपी गिरफ्तार।*

0

♦️ *आरोपीगणो के कब्जे से धारदार एक नग चाकू को जप्त किया गया।*

♦️ *आरोपी को तारबाहर चैक के पास से किया गया गिरफ्तार।*

♦️ *आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत किया गया कार्यवाही।*

*नाम आरोपीः- 1. रमेश गुप्ता पिता स्व. कामता प्रसाद गुप्ता 52 वर्ष सा. तारबाहर चैक थाना तारबाहर बिलासपुर।*

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 12.05.2025 के मुखबीर सूचना मिली कि तारबाहर चैक के पास एक व्यक्ति शराब के नशे में अपने हाथ में धारदार चाकू लेकर लहरा है और आम रास्ता से गुजरने वाले राहगीरो में भय उत्पन कर रहा है कि सूचना पर थाना प्रभारी कृष्णचंद सिदार द्वारा हमराह स्टाफ के तत्काल मौके पर पहुचा तो आरोपी पुलिस को देखकर भाग रहा था जिसे घेराबंदी कर दौडाकर पकडा गया। आरोपी रमेश गुप्ता पिता स्व. कामता प्रसाद गुप्ता 52 वर्ष सा. तारबाहर चैक थाना तारबाहर बिलासपुर के कब्जे से एक नग धारदार चाकू को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णचंद सिदार, उनि रामनरेश यादव आर. रूपलाल चंद्रा, राहुल राजपूत का विशेष योगदान रहा।

*मोबाइल चोरी कर लेने व पुरानी रंजिश के आक्रोश में हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

0

🔹 चाकूबाजी के फरार आरोपी को रिपोर्ट के चंद घंटे में किया गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी –
1. रवि गढ़ेवाल/सूर्यवंशी पिता रामाधार सूर्यवंशी उम्र 41 वर्ष निवासी परसदा (नवापारा) थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।

आशीष कश्यप बिलासपुर:-दिनाँक 11/05/2025 को प्रार्थिया उमा बाई खरे निवासी परसदा (लखराम) की थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 11/05/2025 सुबह करीबन 06:00 बजे इसके पति लक्ष्मण खरे दिशा मैदान के लिये गॉव में तालाब की ओर गया था, तालाब के पास रवि गढ़ेवाल के मोबाइल को उठा लेने की बात पर आहत लक्ष्मण खरे के सांथ विवाद होने के बाद लक्ष्मण वापस आकर गाँव के रामकृष्ण किराना दुकान के पास बैठा था, उसी समय रवि गढ़ेवाल अपने घर से चाकू लेकर आया और मोबाइल चोरी करने तथा पुरानी रंजिश पर गाली गलौच करते हुये, रवि गढ़ेवाल अपने पास रखे चाकू से लक्ष्मण खरे की हत्या करने की नीयत से गला, पीठ, कँधा, चेहरा में प्राणघातक हमला कर गंभीर चोट पहॅुचाया है, और वहाँ से भाग गया। कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर मामला गंभीर प्रवृत्ति का होने से थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा उक्त संबंध को उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर प्राप्त दिशा निर्देश पर त्वरित कार्यवाही करते हुये घटनास्थल पर एफएसएल टीम के द्वारा मौके से साक्ष्य सबूत इकट्ठा किया गया व आरोपी की पतासाजी हेतु टीम गठित कर आरोपी को थाना सीपत क्षेत्र से गिरफ्तार आरोपी रवि गढ़ेवाल को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, उपनिरी. मेलाराम कठौतिया, आर. राजेन्द्र साहू का विशेष योगदान रहा।

*मोबाइल लूट के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में*

0

🚨 नुकीले कड़े से मारने का किया था प्रयास

🚨 आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रायकु नुकीला कड़ा और लूटा मोबाइल किया गया जप्त

🚨 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश

नाम आरोपी :- नबी अली उर्फ नब्बू पिता यूसुफ अली उम्र 23 साल पता चुचुचियापारा ओवर ब्रिज के नीचे सिरगिट्टी बिलासपुर 2. सरफराज खान पिता शाहिद खान उम्र 28 साल पता चुचुचियापारा सिरगिट्टी हाल मुकाम राजकिशोर नगर थाना सरकंडा

आशीष कश्यप बिलासपुर :मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09.05.2025 को रात्रि करीबन 12 बजे प्रार्थी जितेंद्र तांडी निवासी हीरापुर थाना सीनापल्ली जिला नोआपाडा उड़ीसा वर्तमान पता रेड डायमंड स्टाफ रूम तोरवा अपनी पत्नी गुड्डी बाग के साथ पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रायपुर जाने हेतु रेलवे स्टेशन बिलासपुर पैदल जा रहा था जो ट्रेन लेट होने से वापस होटल जा रहे थे रेलवे तोरवा ओवर ब्रिज के पहले रात्रि करीब 01.30 बजे पहुंचे थे वहां दो अज्ञात व्यक्ति मिले और ऑटो के लिए पूछने लगे प्रार्थी द्वारा मन करने पर वे दोनों व्यक्ति प्रार्थी के पीछे पीछे चलने और सुनसान जगह पाकर हनुमान मंदिर के सामने प्रार्थी और उसकी पत्नी को धमकाकर नुकीले कड़े से मारने की कोशिश की और मोबाइल को लुट कर ले गए कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 193/2025 धारा 309(4) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । जिसकी जानकारी तत्काल जिले के पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह भापुसे को दी गई जिनके द्वारा तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी तथा लूटे गए मोबाइल को बरामद करने के निर्देश दिए गए जिसके परिपालन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेंद्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री अक्षय प्रमोद सबद्रा भापुसे के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी तोरवा के नेतृत्व में टीम गठन कर अज्ञात आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी जो मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही नबी अली और सरफराज खान को पकड़कर पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किये आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल और घटना में प्रयुक्त नुकीला कड़ा जप्त किया गया है आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।

*पत्नी की आत्महत्या का जिम्मेदार पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

🚨 आरोपी पति के किसी अन्य महिला से था अवैध संबंध

🚨आरोपी पति अपने पत्नी के साथ करता था मारपीट

🚨 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश

नाम आरोपी :- ओब्रे हेल पिता एम हेल उम्र 40 साल पता 1261 /1 एन ई कॉलोनी बिलासपुर पैतृक निवास ग्राम सिलपहरी थाना सिरगिट्टी बिलासपुर

आशीष कश्यप बिलासपुर :थाना तोरवा में पंजीबद्ध मर्ग 17/24 धारा 174 दंड प्रक्रिया संहिता की जांच दौरान मृतिका विनीता साहनी पति ओब्रेहेल उम्र 37 साल पता एन ई कॉलोनी के पिता राजकुमार साहनी और उसके भाई विपिन साहनी से पूछताछ की गईं जो कि मृतिका के पति ओब्रेहेल का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध था जिसके कारण वह अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर प्रताड़ित करता था जिससे परेशान होकर मृतिका विनीता साहनी दिनांक 06.04.2024 को अपने निवास स्थान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लीं मर्ग जांच में मृतिका के मोबाइल का परीक्षण कराया गया जिससे मृतिका के मारपीट की पुष्टि हुई मर्ग जाच पर से आरोपी ओब्रेहेल के विरुद्ध अपराध क्रमांक 194/25 धारा 306 भारतीय दंड विधान डर कर विवेचना में लिया गया जिसकी जानकारी तत्काल जिले के पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह भापुसे को दी गई जिनके द्वारा तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए जिसके परिपालन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेंद्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री अक्षय प्रमोद सबद्रा भापुसे के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी तोरवा के नेतृत्व में टीम गठन कर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी ओब्रेहेल को पकड़ा गया रही जिससे पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।

➡️ *अवैध रेत परिवहन करने वालों के विरुद्ध सरगांव पुलिस की कार्यवाही*

0

➡️ *अवैध रेत परिवहन करने वालों के विरुद्ध सरगांव पुलिस की कार्यवाही

➡️ *एक आरोपी सहित 02 हाइवा को किया गया जप्त*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) *‘‘ऑपरेशन बाज’’* अभियान चलायी जाकर सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया था कि थाना क्षेत्र के असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाई जाए एवं आपराधिक तत्वों पर त्वरित कार्रवाई की जाए बीट भ्रमण कर आ सूचना संकलन मजबूत की जाए इसी क्रम में सरगांव पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की ग्राम ठेलकी बासीन स्थित शिवनाथ नदी से अवैध रूप से रेत तस्करों के द्वारा रात्रि में रेत निकालकर परिवहन किया जा रहा है कि की प्राप्त सूचना को पुलिस अधीक्षक के द्वारा गंभीरता से लेते हुए प्रभावी कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी सरगांव को निर्देशित किया गया जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पथरिया श्री नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में दिनांक 12.05.2025 की रात्रि में उक्त स्थल पर दबिस दी गई जिसमें वाहन क्रमांक सीजी-11 बीके 6899 के चालक बद्री नारायण केवट के द्वारा एवं वाहन क्रमांक सीजी-22 के 5551 वाहन में अवैध रेत भरकर परिवहन करते पाए जाने पर जप्त कर विधिवत कार्रवाई की गई।

उक्त कार्यवाही में थाना सरगांव पुलिस कि महत्वपूर्ण भूमिका रही

*असामाजिक तत्वों पर लगातार ताबड़तोड कार्यवाही जारी*

0

➡ *मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर ‘‘आपरेश बाज’’ चलायी जाकर अवैध नशीले पदार्थ बिक्री एवं तस्करी करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी*

➡ *आरोपी पप्पू लहरे को सार्वजनिक स्थान पर सट्टा-पट्टी लिखते हुये किया गया गिरफ्तार*
➡ *आरोपी के कब्जे से 1650 रूपये, कागज पर अंक में लिखा एक सट्टा-पट्टी एवं एक इस्तेमाली डाटपेन को किया गया जप्त*


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:– पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा आसमाजिक तत्वों एवं मादक पदार्थ बिक्री व तस्करी करने वालों के विरूद्ध *‘‘ऑपरेशन बाज’’* अभियान चलायी जाकर समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को कड़ी कार्यवाही करने निर्देश दिया गया है। उक्त निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुंगेली श्री नवनीत पाटिल से मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना लोरमी पुलिस साइबर सेल को दिनांक 12.05.2025 को देहात भ्रमण पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम गोंड खाम्ही में शराब भट्ठी मोड पास 01 व्यक्ति कागज में अंकों पर पैसों का हार-जीत का सट्टा-पट्टी लिख रहा है कि मुखबीर सूचना तस्दीक हेतु लोरमी पुलिस एवं साइबर सेल टीम द्वारा गवाहों के साथ रवाना हुये, मुखबीर द्वारा बताये स्थान ग्राम शराब भट्ठी मोड पास एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़े जिसे पूछताछ व गवाहों के समक्ष चेक करने पर वह व्यक्ति अपना नाम पप्पू लहरे पिता छेदी लहरे गोविंद उम्र 30 वर्ष साकिन गोड खाम्ही थाना लोरमी, जिला मुंगेली का होना बताया जिसके कब्जे से 1650 रूपये, एक कागज में अंक दर्शित लिखा सट्टा-पट्टी एवं इस्तेमाली पेन को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 234/2025 धारा 6, 4(क) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 पंजीबद्ध कर विधिवत् कार्यवाही किया गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अखिलेश वैष्णव थाना प्रभारी लोरमी, उप निरीक्षक सुशील कुमार बन्छोर साइबर सेल प्रभारी मुंगेली, सुउनि. निर्मल घोष, प्रआर. दयाल गवास्कर, यशवंत डाहिरे, लोकेश सिंह राजपूत, नरेश यादव, आरक्षक राकेश बंजारे, हेमसिंह, भेषज पांडेकर, कवि टोप्पो एवं रेखराम नेताम की अहम भूमिका रही।

*कलेक्टर ने ली राइस मिलर्स की बैठक, बचे धान की नीलामी में हिस्सा लेने दिए निर्देश*

0

*13 मई को नीलामी का दूसरा चरण*

आशीष कश्यप बिलासपुर,/ कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राइस मिलर्स की बैठक ली। उन्होंने मिल मालिकों को बचे हुए धान की नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने के निर्देश दिए। प्रथम चरण के बाद लगभग 700 स्टैक धान नीलामी के लिए संग्रहण केंद्रों में बचा है।
राज्य शासन द्वारा बचे हुए धान का विक्रय दर निर्धारित कर नीलामी किया जा रहा है। नीलामी का प्रथम चरण पूर्ण हो चुका है। दूसरा चरण कल 13 मई को निर्धारित है। गौरतलब है कि नान और एफसीआई को देने के बाद जिले में 1100 स्टैक धान बचा था। प्रथम चरण की नीलामी में 400 स्टैक धान उठ चुका है। अब लगभग 700 स्टैक धान विभिन्न संग्रहण केंद्रों में बचा हुआ हैं। इन स्टैकों की प्राइस मैचिंग करते हुए उठाव के निर्देश कलेक्टर ने राइस मिलर्स को दिए। राज्य शासन ने मोटा धान पुराने बारदाना के लिए 1900 और नए बारदाना के लिए 1950 रुपए प्रति क्विंटल विक्रय दर निर्धारित किया है। पतला धान पुराना बोरा के लिए 2050 रुपए और नया बोरा के 2100 रुपया तय किया गया है। जिले में 176 राइस मिलें हैं। इनमें 155 अरवा मिल और 21 उसना राइस मिल शामिल हैं। संग्रहण केंद्रों में धान के उठाव में हमाल की समस्या बताई गई। डीएमओ को इसका समाधान के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने राइस मिलर्स द्वारा बताई गई अन्य समस्याएं भी नोट किए और उचित समाधान के लिए राज्य शासन से पहल करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने आवंटित स्टैक को 15 दिन में अनिवार्य रूप से उठाव पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में खाद्य नियंत्रक अनुराग भदौरिया, डीएमओ शंभूनाथ गुप्ता, नान के प्रबंधक संजय तिवारी, सभी फूड इंस्पेक्टर सहित राइस मिल एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

*सुशासन तिहार में रीना यादव और सीमा बघेल को मिला नया राशनकार्ड*

0

*त्वरित निराकरण के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जताया आभार*

आशीष कश्यप बिलासपुर,/ छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन तिहार से आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान मिल रहा है, सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविरों में पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सरल, पारदर्शी एवं त्वरित रूप से प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में सुशासन तिहार में आवेदन करने पर निगम क्षेत्र की दो हितग्राहियों रानी यादव और सीमा बघेल को त्वरित रूप से नवीन राशनकार्ड प्रदान किए गए।
नगर निगम क्षेत्र के जोन क्रमांक 2 की निवासी श्रीमती रानी यादव ने प्राथमिकता श्रेणी के अंतर्गत राशनकार्ड हेतु आवेदन किया था। जांच में पाया गया कि वह असंगठित क्षेत्र में श्रमिक के रूप में कार्यरत हैं और उनका नाम श्रमिक कार्ड में मजदूर (रेजा, कूली) के रूप में दर्ज है। पात्रता की पुष्टि के बाद उन्हें नवीन प्राथमिकता राशनकार्ड प्रदान किया गया।
इसी तरह श्रीमती सीमा बघेल ने सामान्य राशनकार्ड के लिए आवेदन दिया था, जांच में यह पाया गया कि वह संयुक्त एवं सामान्य परिवार से संबंध रखती हैं, और उनके पति श्री सतीश बघेल भारतीय रेलवे में लोको पायलट के रूप में कार्यरत हैं।समाधान शिविर में आवश्यक दस्तावेजों की पुष्टि के बाद उन्हें नवीन सामान्य राशनकार्ड जारी किया गया।
दोनों हितग्राहियों ने राज्य शासन की सुशासन तिहार की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से उन्हें बिना किसी कठिनाई के सरकारी सुविधा का लाभ प्राप्त हुआ है। रानी यादव ने बताया कि पहले कई बार प्रयास के बावजूद राशनकार्ड नहीं बन सका था, लेकिन इस योजना ने उनके परिवार की बड़ी समस्या का समाधान कर दिया। वहीं सीमा बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जनसाधारण के लिए सुशासन की जो पहल शुरू की है उससे आम लोगों को राहत मिल रही है।
उल्लेखनीय है कि ‘ सुशासन तिहार ‘ का उद्देश्य राज्य के प्रत्येक पात्र नागरिक तक सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता एवं प्रभावशीलता के साथ पहुंचाना है। राशनकार्ड, पेंशन, श्रमिक कार्ड, स्वास्थ्य बीमा के साथ ही साफ सफाई,बिजली और पेयजल समस्याओं का इस पहल के माध्यम से तेजी से समाधान किया जा रहा है। सुशासन तिहार से प्रशासन और नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय का स्थापित हो रहा है और आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है।