Home Blog Page 411

*मोबाइल चोरी कर बिक्री करने वाले आरोपी को बेलगहना पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

*मोबाइल चोरी कर बिक्री करने वाले आरोपी को बेलगहना पुलिस ने किया गिरफ्तार*
धारा 35(1-5) BNSS, 303,317 BNS

*विभिन्न कंपनियों के 05 नग मोबाइल, कीमती लगभग 120000 रू*

नाम आरोपी – धर्मेंद्र सोनी उर्फ़ बंधु सोनी उम्र 55 वर्ष निवासी टेंगनमाडा चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर

आशीष कश्यप बिलासपुर– मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आज दिनांक 14.05.2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम टेंगनमाडा के धर्मेन्द्र उर्फ बन्धु सोनी चोरी का मोबाईल रखकर बिकी हेतु ग्राहक ढूंढ रहा है सूचना का मुखबिर पंचनामा तैयार क़र वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया जो श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया, के परिपालन व निर्देशानुसार व श्रीमती अर्चना झा (रा. पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर हमराह स्टॉफ के मुखबिर सूचना पर घेराबंदी कर रेल्वे स्टेशन के पास धमेन्द्र उर्फ़ बन्धु सोनी को पकडकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करते हुये बताया कि वह आज से तीन-चार माह पूर्व सिम्स बिलासपुर एवं विवेकानंद गार्डन तथा बिलासपुर चिरमिरी ट्रेन से मोबाईल चोरी किया है जिसमें से दो नग मोबाइल को पेश करने पर जप्त क़र मेमोरंडम लेकर पुछताछ पर चोरी का तीन मोबाईल अपने पुत्र को बेचने को देना बताया,जो मोबाइल बिक्री रकम को शराब पीने व अन्य काम में खर्चा करना बताया, नाबालिक बालक को उसके मां के समक्ष पुछताछ करने पर वह बन्धु सोनी के द्वारा चोरी का तीन
मोबाईल को बिक्री करने बोलने पर तीन नग मोबाईल को क्रमशः ग्राम टेंगनमाडा निवासी अंशुल जान, सूरज साहू,अजय रजक को 8000 रू, 6000 रू, 1500 रू में बिक्री करना बताते हुये बिक्री की रकम अपने पिता बन्धु सोनी उर्फ ‘धमेन्द्र सोनी को देना बताया। आरोपी के मेमोरंडम पर अंशुल जान के कब्जे से एक नग समसग मोबाईल, सूरज साहू कब्जे से एक नग मोबाईल तथा अजय रजक से एक नग मोबाईल को जप्त किया गया है। उक्त तीनो से पूछताछ में बताया कि धमेन्द्र उर्फ बन्धु सोनी लड़का नाबालिक बालक से खरीदना बताया है। आरोपी धर्मेद्र सोनी उर्फ़ बंधु सोनी के विरूद्ध धारा 35(1-5) BNSS, 303,317 BNS का पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार क़र न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। उक्त कार्यवाही में चौकी बेलगहना प्रभारी उप भावेश शेंडे , ASI भरत राठौर, आरक्षक ईश्वर नेताम, विजेंद्र कोल की विशेष भूमिका रही।

*आईटीआई कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 15 मई को*

0


रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा कोरबा /औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोरबा में गुरूवार 15 मई को प्रातः 9.30 बजे से प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से एल एंड टी कंस्ट्रक्शन स्किल्स ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट नीरवैलूर कांचीपूरम तमिलनाडू द्वारा तकनीशियन पद व्यवसाय विद्युतकार/वायरमेंन, वेल्डर, प्लंबर, कारपेंटर, फिटर, मेशन/ड्राफ्टसमेन सिविल/सर्वेयर, मोल्डर/शीट मेटल वर्कर/फायर टेक्नॉलाजी एण्ड इडस्ट्रियल सेफ्टी मैनेजमेंट के 30-30 पद की भर्ती की जायेगी। संबंधित व्यवसाय से आईटीआई उत्तीर्ण इच्छुक आवेदक अपने समस्त मूल दस्तावेज एवं दो सेट फोटो कापी तथा पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित स्थान एवं समय पर उपस्थित होकर कैंप का लाभ उठा सकते हैं।

*सुशासन तिहार 2025 के तहत कोरबी में समाधान शिविर हुई आयोजित*

0

*4126 में से 2320 आवेदनों का हुआ निराकरण*


रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा/ सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत आज जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम कोरबी में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कोरबी, सरमा, तनेरा, पुटीपखना, हरदेवा, पाली, बुढ़ापारा, कुल्हारिया, खम्हारमुड़ा, झिनपुरी एवं मिसिया ग्राम पंचायतें शामिल रहीं। इस शिविर में कुल 4126 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 2320 आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निराकरण कर दिया गया। समाधान शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा नागरिकों की समस्याएं सुनकर मौके पर निराकरण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने सौर ऊर्जा विभाग को कोरबी चौकी में सोलर लाइट लगवाने हेतु प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने तेंदूपत्ता संग्रहण कर रहे श्रमिकों को हाथियों से सावधानी बरतने की अपील भी की।
शिविर में शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र, जनपद पंचायत द्वारा 6 हितग्राहियों को राशन कार्ड व 5 को जॉब कार्ड, कृषि विभाग द्वारा 1 हितग्राही को मोटर पंप का वितरण किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष, जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा श्रीमती माधुरी देवी सिंह तंवर, उपाध्यक्ष श्री प्रकाश चंद जाखड, जिला पंचायत सदस्य श्री विद्वान सिंह मरकाम, जनपद सदस्य श्रीमती कुंती कोराम, श्री वेद प्रताप कोराम, श्रीमती ममता पुहुप, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पोड़ी उपरोड़ा श्री तुलाराम भारद्वाज, सीईओ जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा, तहसीलदार पोड़ी उपरोड़ा व पसान, श्री प्रताप मरावी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, 11 ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिवगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
इसी तरह विकासखंड पाली के ग्राम माखनपुर में आयोजित शिविर में सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों एवं शिविर में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई और हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

*प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी – कलेक्टर श्री अजीत वसंत*

0

*पेंशन,राशनकार्ड और वन अधिकार पत्र के प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से निराकरण के निर्देश*
*कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में दिये निर्देश*
*राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर प्रकरणों का समय पर निराकरण के दिए निर्देश*


रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा / कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के कार्य प्राथमिकता से किए जाएं। आवास निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में प्राप्त पेंशन,वन अधिकार और राशनकार्ड के आवेदन पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने दिव्यांग विद्यालय और वृद्धाश्रम की जानकारी लेते हुए सुचारू संचालन के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जनपद पंचायत सीईओ को निर्देश दिए कि प्रकरणों का निराकरण निश्चित समय अवधि में किया जाए।एक माह के ऊपर लंबित प्रकरण शून्य रखे जाएं। उन्होंने राशनकार्ड,वन अधिकार पत्र,पेंशन के प्रकरणों की मॉनिटरिंग के निर्देश सीईओ जिला पंचायत को दिए। कलेक्टर ने समाधान शिविर से पूर्व सम्बंधित ग्राम पंचायतों के आवेदकों के आवेदन का गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने लोक सेवा केंद्र अंतर्गत प्राप्त जाति, निवास,आमदनी सहित अन्य प्रमाणपत्रों के आवेदनों को समय-सीमा में जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देशित किया कि स्कूली विद्यार्थियों सहित आंगनबाड़ी केंद्र से इस सत्र में विद्यालय जाने वाले आरक्षित वर्ग के बच्चों का जाति प्रमाणपत्र शीघ्र बनाए जाए। कलेक्टर ने विभागीय जाँच के प्रकरणों में हुई कार्यवाही की जानकारी ली। बैठक में कलेक्टर ने स्कूलों और शिक्षकों के युक्ति युक्तकरण की कार्यवाही को पारदर्शिता के साथ शासन के निर्देशानुसार समय सीमा में करने के निर्देश डीईओ को दिए।उन्होंने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत आयुष्मान कार्ड, वयवन्दन कार्ड की समीक्षा करते हुए वयवन्दन कार्ड में आधार अपडेटेशन के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आरबीसी 6-4 अंतर्गत मृत्यु दिनाँक से सात दिवस के भीतर प्रकरण दर्ज करने और पीड़ित को समय पर मुआवजा वितरण के निर्देश दिए। उन्होंने बाल सम्प्रेषण गृह के संचालन और पहुँच मार्ग के संबंध में नगर निगम को निर्देशित किया। कलेक्टर ने जिले में नए आंगनबाड़ी भवन निर्माण करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग,अपर कलेक्टर श्री अनुपम तिवारी, मनोज कुमार बंजारे सहित सभी एसडीएम, अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने राजस्व सम्बंधित लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी प्रकरणों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने नक्शा-बटांकन के लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विवादित और मसाहती वाले प्रकरणों को छोड़कर अन्य क्षेत्रों के नक्शा बटांकन कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने त्रुटि सुधार के प्रकरणों में गंभीरता से करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि राजस्व विभाग की भी जिम्मेदारी बनती है कि राजस्व रिकार्ड त्रुटि रहित हो। उन्होंने पुराने राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सीमांकन सहित अन्य राजस्व प्रकरण के निराकरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने लोक सेवा केंद्र अन्तर्गत प्रकरणों को समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिए।

*छत्तीसगढ़ कायस्थ समाज मुंगेली के जिलाध्यक्ष बनें संजय वर्मा*

0


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:- छत्तीसगढ़ कायस्थ समाज के संरक्षक श्री रज्जन श्रीवास्तव जी की संस्तुति पर कायस्थ समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रमोद खरे जी के अनुमोदन से डॉ.संजय वर्मा को कायस्थ समाज मुंगेली का जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया अपनी इस नियुक्ति पर उन्होंने समाज प्रमुखों, प्रदेश प्रतिनिधियों व समाज के समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया सांथ ही जो जिम्मेदारी समाज ने उनपर दी है उसका पूरी ऊर्जा व तन्मयता से समाज में सभी को सांथ लेकर कार्य करने की बात कही नियुक्ति की खबर मिलते ही समाज के लोगों, शुभचिंतकों व इष्ट मित्रों ने उनको बधाई दिया।

*कृषि सखियां सिखाएंगी किसानों को जैविक खेती के गुर*

0

*कोटा में एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न*


आशीष कश्यप बिलासपुर,/कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत कोटा ब्लॉक के करगीकला में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत 21 कलस्टर में प्रति क्लस्टर दो कृषि सखी का चयन जिला समिति के द्वारा किया गया है, 42 चयनित कृषि सखियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। ये कृषि सखियां कोटा ब्लॉक के 2665 किसानों को जैविक खेती के विषय में जानकारी देंगी।
उप संचालक कृषि बिलासपुर श्री पी.डी. हथेश्वर ने बताया कि अब किसानों को प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना है ताकि किसानों को रसायन मुक्त खेती अपनाने और खेती की लागत कम करने में मदद मिल सके। इस प्रशिक्षण में कृषि विज्ञान केंद्र बिलासपुर की वैज्ञानिक शिल्पा कौशिक ने कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती में उपयोग की जाने वाली गौ आधारित इनपुट बीजामृत, जीवामृत, घनजीवामृत, दशपर्णी स्वयं तैयार कर खेती में उपयोग करने और किसानों को जागरूक करने कृषि सखियों को जानकारी दी गई। आगामी माह में और भी प्रशिक्षण सत्र आयोजित कर क्षेत्र में प्राकृतिक खेती के विषय में जानकारी दी जाएगी, जिससे किसान प्राकृतिक खेती करने की ओर अग्रसर होंगे।
वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखंड कोटा श्री संतोष टोण्डे ने कहा कि प्राकृतिक खेती से न केवल स्वस्थ वातावरण, उपयुक्त उत्पादकता तथा प्रदूषणमुक्त खाद्य प्राप्त होगा बल्कि इसके द्वारा संपूर्ण ग्रामीण विकास की एक नई स्वावलंबी प्रक्रिया शुरू होगी। प्रशिक्षण के दौरान शाखा प्रभारी प्राकृतिक खेती श्री विनोद साहू ने बताया कि प्राकृतिक खेती में कीट प्रबंधन की विभिन्न तकनीकों की जानकारी एवं खरीफ फसलों में प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले मित्र कीटों की पहचान बताने के साथ इनके संरक्षण के उपाय बताए गए तथा प्राकृतिक खेती की आवश्यकता, प्राकृतिक खेती के लाभ, प्राकृतिक खेती के महत्व एवं प्राकृतिक खेती में पोषक तत्व प्रबंधन, कीट एवं व्याधि नियंत्रण के विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तार से बताया।
ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री सुजीत कंवर ने कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती प्रारंभ करने के पूर्व खेत से मिट्टी नमूना लेने की तकनीक एवं मिट्टी नमूना लेकर जांच कराने के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया और किसानों को मिट्टी नमूना एकत्रित कर जांच करवाने हेतु जागरुक करने की सलाह दी। कार्यशाला में पी.डी. हथेश्वर, उप संचालक कृषि बिलासपुर, शिल्पा कौशिक,कृषि विज्ञान केन्द बिलासपुर, संतोष टोण्डे वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी वि.ख. कोटा, विनोद साहू, रामनरेश सेन, शिवकुमार साहू, प्रमोद राजपूत, धरम सिंह पैकरा, अमर सिंह पैकरा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं मीना पीआरपी सहित कृषि सखी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रही।

*कलेक्टर ने टीएल बैठक में की फ्लेगशीप योजनाओं की समीक्षा*

0

*घटिया निराकरण पर बिजली विभाग को शो कॉज नोटिस*


आशीष कश्यप बिलासपुर,/कलेक्टर संजय अग्रवाल ने अधिकारियों की बैठक लेकर राज्य सरकार की फ्लेगशिप योजनओं और लंबित मामलों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बिल्हा में बिजली विभाग को मिले आवेदन का घटिया तरीके से निराकरण पर जिम्मेदार अधिकारी को शो कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने 5 लाख लोगों का आयुष्मान कार्ड अभी तक नहीं बनाये जाने पर नाराजगी जाहिर की और 30 जून तक शतप्रतिशत बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्ड बनाने में सामाजिक संगठनों का सहयोग लेने को भी कहा है। बैठक में निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग के युक्ति युक्तकरण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कोई भी स्कूल अथवा शिक्षक इसके दायरे से छूटना नहीं चाहिए। इससे शिक्षक विहीन अथवा एक शिक्षकीय स्कूलों की समस्याएं दूर होंगी। उन्होंने कहा कि शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में शुरूआती दिक्कतें आ सकती हैं। ये दिक्कतें सभी जिलों में होती हैं। बावजूद इसके कुछ जिले अच्छा प्रदर्शन करते पाये गये हैं। उनके तौर-तरीके और अनुभव का लाभ लेकर हमें भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए। विशेषकर आयुष्मान कार्ड के सिलसिले में उन्होंने ये बातें कही। कलेक्टर ने अधिकारी-कर्मचारियों से कहा कि बिना अनुमति के कोई भी मुख्यालय से बाहर नहीं जायेगा। सभी सिविल सेवा आचरण नियमों का पालन करें। समय पर कार्यालय पहुंचे। शासकीय कार्य में अनुशासन हीनता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने अधिकारियों को सोमवार और मंगलवार को मुख्यालय में ही रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोग विभिन्न कामों को लेकर अफसरों से मुलाकात करने आते हैं, उनसे भेंट कर समस्या का निराकरण किया जाये। भू-अर्जन हो जाने के बाद उस जमीन का नामांतरण संबंधित विभाग के नाम पर हो जाने चाहिए। अन्यथा बाद में विवाद पैदा होता है। कलेक्टर ने कहा कि अगले महीने से स्कूल खुलने वाले हैं। इसलिए जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र शिविर लगाकर दिए जाएं। हाई कोर्ट एवं अन्य न्यायायल से जुड़े मामलों को लंबित नहीं रखने और इनके त्वरित निराकरण एवं पालन प्रतिवेदन भेजने के निर्देश दिए हैं।

नगर सैनिकों की लिखित परीक्षा हेतु ऑनलाईन आवेदन 30 मई तक*

0


आशीष कश्यप बिलासपुर,/होमगार्ड विभाग द्वारा 1715 महिला (छात्रावास ड्यूटी) एवं 500 पुरूष (जनरल ड्यूटी) नगर सैनिकों के पदों पर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा आयोजित की गई है। परीक्षा में शामिल होने पात्र अभ्यर्थियों को 30 मई 2025 के शाम 5 बजे तक छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाईट https://vyapamcg.cgstate.gov.in पर रजिस्ट्रेशन एवं ऑनलाईन आवेदन सबमिट करना होगा। लिखित परीक्षा 22 जून 2025 को राज्य के जिलों रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर एवं अंबिकापुर में होगी।

*प्रयास आवासीय विद्यालयों के प्राक्चयन परीक्षा का मॉडल उत्तर जारी*

0

*दावा-आपत्ति 15 मई तक*


आशीष कश्यप बिलासपुर बिलासपुर,/मुख्यमंत्री बाल भविष्य योजना के तहत प्रयास बालक एवं कन्या अवासीय विद्यालयों में सत्र 2025-26 में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा 20 अप्रैल 2025 को आयोजित की गई थी जिसका मॉडल उत्तर जारी कर दिया गया है। इस संबंध में दावा-आपत्ति 15 मई 2025 तक सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय बिलासपुर में प्रमाणित दस्तावेजों के साथ स्वयं उपस्थित होकर जमा किया जा सकता है। डाक द्वारा दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किया जाएगा। मॉडल उत्तर विभागीय वेबसाईट https://eklavya.cg.nic.in/ पर देखी जा सकती है।

*अंत्योदय स्वरोजगार एवं आदिवासी स्वरोजगार योजना के लिए आवेदन आमंत्रित*

0


आशीष कश्यप बिलासपुर, /जिले के अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लोग अंत्योदय स्वरोजगार योजना एवं आदिवासी स्वरोजगार योजना का लाभ लेने हेतु आवेदन कर सकते है। इसके लिए जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति द्वारा आवेदन आमंत्रित किये गये है।
आवेदन करने के लिए आवेदक को जिले का निवासी, अनसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग, आयु 18 से 50 के मध्य, आवेदक के परिवार की वार्षिक आमदनी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए 1 लाख 50 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन पत्र के साथ आय, जाति, निवास, आधार, राशन कार्ड, पूर्व में किसी शासकीय योजना में ऋण अनुदान प्राप्त न किया हो तथा ऋण बकाया न होने संबंधी शपथ पत्र, पासपोर्ट साईज के दो फोटोग्राफ्स प्रस्तुत करने होंगे। इच्छुक आवेदक पुरानी कंपोजिट बिल्डिंग कक्ष क्रमांक 17 के जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति एवं संबंधित जनपद पंचायत से निःशुल्क आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र कार्यालयीन समय में जमा किये जा सकते है। आवेदन की फोटोकॉपी, आवेदन में कांट-छांट, ओव्हरराईटिंग इत्यादि स्वीकार नहीं किये जाएंगे। यह योजना बैंक प्रवर्तित योजना है। योजनान्तर्गत संबंधित का ऋण प्रकरण संबंधित सेवा क्षेत्र की बैंक शाखा को प्रेषित किये जाएंगे।