Home Blog Page 410

*समाजिक कार्यकर्ता श्री मति रंजना विभिन्न जगहों पर आंतरिक परिवाद व लैंगिक उद्दीपन निवारण समिति के8 सदस्य*

0

*समाजिक कार्यकर्ता श्री मति रंजना विभिन्न जगहों पर आंतरिक परिवाद व लैंगिक उद्दीपन निवारण समिति के8 सदस्य*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-वेल विशर फाउंडेशन की कोषाध्यक्ष श्रीमति रंजना सिंह लैंगिक उद्दीपन निवारण समिति की सदस्य बनी। बता दे कि रंजना सिंह काफी समय से सामाजिक कार्यो में सक्रिय है। स्वामी आत्मानंद स्क्युल, अघोरविद्या पीठ स्कूल व शासकीय इंद्र जीत महाविद्यालय में उन्हें आंतरिक परिवाद व निवारण समिति का सदस्य बनाया गया है। वेल विशर फाउंडेशन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बधाई दी।

*शिक्षक ने भेंट की विधानसभा अघ्यक्ष को सफलता की राहें पुस्तक।*

0

लोरमी ग्राम सुकली में राजपूत क्षत्रिय समाज ने महाराणा प्रताप मूर्ति का अनावरण कर हर्षोल्लास के साथ महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह थे।इस भव्य आयोजन के दौरान मुंगेली जिला के लोरमी विकास खंड में पदस्थ नवाचारी शिक्षक रघुनाथ राठौर ने सफलता की राहें पुस्तक डॉ. रमन सिंह को भेंट किए, इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव विधायक घर्मजीत सिंह, जनपद अघ्यक्ष श्रीमती वर्षा विक्रम ठाकुर, कपिल सिंह, घंशु राजपूत, रामकलम परिहार आदि उपस्थित रहे।यह पुस्तक प्रदेश के उत्कृष्ट शिक्षकों के नवाचारों और सफलता की कहानियों पर आधारित हैं जो शिक्षा जगत में नया आयाम स्थापित करने का कार्य कर रहे हैं।उत्कृष्ट शिक्षकों के अनुभव पर आधारित सफलता की राहें पुस्तक में एससीआरटी रायपुर के स्कूल लीडर शिप अकादमी के राष्ट्रीय सेमिनार में शामिल शिक्षकों के प्रेणादायक कहानिया दर्ज हैं।उनमें मुख्य रूप से शामिल हैं-मुंगेली जिला से रघुनाथ राठौर, बस्तर-कृष्ण पाल राणा ,सइदा खान, ममता सिंह सरगुजा जिले से मिथलेश पाठक, प्रज्ञा शुक्ला, सुचिस्मिता सिंह, शिक्षक डिगेश्वर साहू, संतोष तारक संतोष प्रकृति, राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त शिक्षक डॉ .प्रमोद शुक्ला आदि हैं।इस महत्वपूर्ण अवसर पर विधानसभा अघ्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने रघुनाथ राठौर को उनकी प्रेरणा दायक पुस्तक के लिए शुभकामनाएं दी और उनकी प्रयासों की सराहना की।सफलता की राहें पुस्तक शिक्षकों और छात्रों के लिए प्रेणास्रोत बनने जा रही हैं जो शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और गुणवत्ता को बढ़ावा देने का कार्य करेंगी।

*विधायक भावना बोहरा द्वारा संचालित लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग में NEET की कोचिंग प्रारंभ, लगभग 60 से अधिक बच्चों ने लिया प्रवेश*

0

0.हमारा लक्ष्य युवाओं को बेहतर शिक्षा, सुविधा और उनका उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करना है : भावना बोहरा।

हिमांशु सिंह ठाकुर- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/ कवर्धा– पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा विधानसभा क्षेत्र के ऐसे युवा जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं परन्तु संसाधनों की कमी व परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से वह पीछे रह जाते हैं उनके लिए सार्थक प्रयास किया जा रहा है भावना बोहरा द्वारा पंडरिया में संचालित लक्ष्य नि:शुल्क कोचिंग सेंटर में IIT-JEE, NEET और CGPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को निःशुल्क कोचिंग की सुविधा मिल रही है इसी कड़ी में आज NEET परीक्षा की तयारी करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए कोचिंग शुरू हो गई है जिसमें लगभग 60 से अधिक बच्चों ने प्रवेश लिया है इस प्रकार विधानसभा के लगभग 220 से अधिक छात्र-छात्राओं को यहां सर्वसुविधाओं के साथ निःशुल्क कोचिंग का लाभ उनके घर व गाँव के आस-पास ही मिल रहा है जिसकी वजह से उन्हें आर्थिक रूप से भी लाभ हो रहा है इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सभी प्रवेशी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन युवाओं के ऊपर ही हमारे देश व प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की नींव टिकी हुई है इसलिए उन्हें बेहतर शिक्षा मिल सके इसके लिए हम सभी का संयुक्त प्रयास आवश्यक है लक्ष्य नि:शुल्क कोचिंग सेंटर की स्थापना का हमारा मुख्य उद्देश्य ऐसे प्रतिभावान विद्यार्थियों जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं तथा संसाधनों की कमी होने की वजह से वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पाते हैं उन्हें प्रोत्साहित करना है और उन्हें भी बेहतर शिक्षा प्रदान करना है ताकि वे अपने सपनों को पूरा कर सकें संसाधनों की कमी की वजह से कोई भी बच्च शिक्षा ग्रहण करने से वंचित न रहे इसके लिए हम निरंतर प्रयास कर रहें हैं और आगे भी हमारा प्रयास जारी रहेगा हमें ख़ुशी है कि आज लगभग 200 से अधिक बच्चों को हमारे इस प्रयास से लाभ मिल रहा है इससे कहीं न कहीं उनके परिजनों को भी आर्थिक व मानसिक संबल मिल रहा है भावना बोहरा ने आगे कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हमारे पंडरिया विधानसभा का कोई भी युवा शिक्षा के क्षेत्र में पीछे न रहें उन्हें बेहतर शिक्षा और सुविधा मिल सके तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु साधन व संसाधन की कमी उन्हें अपने सपनों को पूरा करने में कोई अवरोध न बन सके इसके लिए हम कृतसंकल्पित हैं हमारे युवाओं को बेहतर शिक्षा मार्गदर्शन और एक मंच देना चाहते हैं जिसके माध्यम से वे सही राह पर चल सकें विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां अर्जित कर अपने समाज माता-पिता, क्षेत्र और हम सभी का नाम रोशन कर सके अपने लिए एक बेहतर भविष्य सुनिश्चित कर सके एवं आर्थिक व संसाधनों के अभाव में पीछे न रह सकें प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा भी प्रदेश में शिक्षण संस्थानों में सुविधाओं का विस्तार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों को मिल सके इसके लिए लगातार भागीरथी प्रयास किया जा रहा है बुधवार को कैबिनेट की बैठक में भी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए राज्य के शासकीय विद्यालयों में “मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान” का संचालन करने का सराहनीय निर्णय लिया गया है जिससे बच्चों को और बेहतर शिक्षा मिलेगी।

—————————————-

♦️ *पुरानी रंजिश पर आपस में विवाद कर क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों पर सरकण्डा पुलिस का प्रहार।*

0

♦️ *समूह बनाकर आम रास्ते पर आपस में कर रहे थे वाद विवाद।*

♦️ *पूर्व में आरोपियों के विरूद्ध दर्ज किया गया है अपराध।*

♦️ *बदमाशों को गिरफ्तार कर किया गया प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।*

♦️ *थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों पर की जायेगी कड़ी कार्यवाही।*
—————————————————-
*नाम अनावेदक:-*
01. हिमांशु श्रीवास पिता मन्नू राम श्रीवास उम्र 22 वर्ष
02. अमन लहरे पिता राजू लहरे उम्र 27 वर्ष।
03.सहारा यादव पिता संतोष यादव उम्र 28
*तीनो निवासी एकता कालोनी अशोक नगर, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)*
04. गौकरण उर्फ कोंदू साहू पिता ललित साहू उम्र 21 वर्ष निवासी बगदई मंदिर के पास अशोक नगर थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
05. सुदामा साहू पिता आर्यन साहू उम्र 20 वर्ष निवासी बगदई मंदिर के पास अशोक नगर सरकण्डा।
06. नंदराम श्रीवास पिता दुर्गा श्रीवास उम्र 38 वर्ष निवासी बंधवापारा सरकण्डा।
07. अभिषेक गोश्वामी उर्फ अंशु पिता चेतन गोश्वामी उम्र 20 वर्ष निवासी मुरूम खदान अशोक नगर सरकण्डा।
08. करण यादव उर्फ के.डी पिता फेकूराम यादव उम्र 19 वर्ष निवासी मुरूम खदान ईमलीबाड़ा अशोक नगर सरकण्डा।
09. खिंटू साहू उर्फ टंकू पिता राम भवन साहू उम्र 20 वर्ष निवासी बगदई मंदिर अशोक नगर सरकण्डा।
10. गणेश यादव उर्फ दादू पिता घासीराम यादव उम्र 20 वर्ष निवासी बगदई मंदिर के पास अशोक नगर सरकण्डा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
—————————————————-

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 15.05.2025 के दरम्यानी रात सूचना मिला कि अशोक नगर चौक में कुछ लड़के आम रास्ते पर आपस में वाद विवाद कर शांतिभंग कर रहे हैं, उक्त सूचना पर तत्काल टीम मौके पर भेजा गया जहां पुलिस टीम को आते देख कुछ लड़के भागने लगे किन्तु उपरोक्त अनावेदक मौके पर खड़े रहे जिन्हे समझाने का प्रयास करने पर पुलिस टीम के साथ बहस करते हुये पूर्व में हुये मारपीट की घटना की बात पर से पुलिस टीम के साथ ही विवाद करने पर उतारू हो गये जिससे घटना के संबंध में तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा अनावेदकों के विरूद्ध प्रतिबंधक धाराओं के तहत् वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये जिसके परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकण्डा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में अनावेदकों को पकड़कर थाना लाया जाकर प्रतिबंधक धाराओं के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया है।

*नाबालिक बालिका को शादी करने का झांसा देकर बहला फुसला कर भगा ले जाकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार थाना चांपा पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

0

* प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

* आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 203/25 धारा 137(2), 351(2),64 (2)(m) BNS,4,6 पास्को एक्ट के तहत की गई कार्यवाही*

*आरोपी रोहन सिंह राजपूत उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड क्रं 10 मोदी चौक चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का विवरण इस प्रकार है कि नाबालिक बालिका को किसी अज्ञात आरोपी द्वारा बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने की सूचना रिपोर्ट पर दिनांक 14/05/25 को थाना चांपा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विवेक शुक्ला (IPS)* के निर्देशन में अज्ञात आरोपी की लगातार पता – तलाश किया जा रहा था इसी क्रम में *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं एसडीओपी चांपा श्री यदुमणि सिदार* के कुशल मार्गदर्शन में मुखबिर सूचना मिला कि आरोपी रोहन सिंह राजपूत निवासी मोदी चौक वार्ड क्रं 10 चांपा के द्वारा नाबालिक बालिका को बहला फुसला भगा ले जाने की सूचना मिलने पर आरोपी की पतासाजी कर पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर कर भगा ले जाकर दैहिक शोषण करना जुर्म स्वीकार करने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चांपा, उनि. भवानी चौहान, सउनि अरूण सिंह, महिला प्रधान आरक्षक पुष्पालता साहू, मआर. संगिता लहरे, आरक्षक मुद्रिका दुबे, आर.गोपेश्वर सिंह सराहनीय योगदान रहा।

*17 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार थाना अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

0

* आरोपी बसंत सूर्यवंशी उर्फ मुनकु उम्र 55 वर्ष निवासी चक्की पारा वार्ड 11 अकलतरा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.)*

*आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-श्री विवेक शुक्ला (भा.पु.से.) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर_ चांपा* के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में थाना अकलतरा पुलिस द्वारा दिनांक 15/05/2025 को अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध करवाई किया गया जिसमें आरोपी बसंत सूर्यंवंशी उर्फ मुनकु निवासी चक्की पारा वार्ड 11अकलतरा के कब्जे में 17 लीटर अवैध कच्ची महुआ शरबा कीमती 3500/
रूपये को बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध विधिवत धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय,सउनि दाउलाल बरेठ, प्र.आर.अवधेश तिवारी,आरक्षक भूषण राठौर, सोमेश शर्मा शेषनारायण साहू, म.आर. अंजना लकडा का योगदान सराहनीय रहा।

*विधायक भावना बोहरा ने नगर पालिका एवं जनपद पंचायत पंडरिया और नगर पंचायत पांडातराई अंतर्गत विकास कार्यों की समीक्षा कर दिए दिशा-निर्देश*

0

0.पालिका व पंचायत की समीक्षा बैठक में विधायक भावना बोहरा ने की विकास कार्यों की समीक्षा अधिकारियों को तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश।

हिमांशु सिंह ठाकुर-=ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/ कवर्धा– पंडरिया विधानसभा विधायक भावना बोहरा द्वारा लगातार नगर पालिका एवं पंचायत स्तर पर हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा की जा रही है आज जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र विधायक कार्यालय पंडरिया में विधायक भावना बोहरा ने नगर पालिका पंडरिया एवं जनपद पंचायत पंडरिया तथा नगर पंचायत पांडातराई की संयुक्त समीक्षा बैठक विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की और विकास कार्यों एवं अधोसंरचना निर्माण को गुणवत्तापूर्ण एवं तय समय में पूरा करने तथा जनता द्वारा प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया इसके साथ ही उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की और जनता को उसका लाभ समय पर दिलाने एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ कार्य करने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए समीक्षा बैठक में विधायक भावना बोहरा ने नगर में अवैध रूप से अतिक्रमण एवं जमीन पर किये गए कब्जों को प्राथमिकता से हटाए जाने,हरिनाला पुल निर्माण और सड़क निर्माण कार्य की प्रगति और उसमें तेजी लाने अटल चौक निर्माण कार्य बाईपास निर्माण तथा नगर व जनपद पंचायत अंतर्गत हो रहे सभी सड़कों के निर्माण कार्य की प्रगति व वास्तविक स्थिति के बारे में जानकारी ली और सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं तय समय पर पूरा करने के निर्देश भी दिए इसके साथ ही नए सब्जी मंडी में विस्थापना जनपद पंचायत मद के अंतर्गत जमीन शहर में पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने तालाबों का गहरीकरण व सौन्दर्यीकरण गांधी चौक स्थित ट्रांसफर्मर के विस्थापना के संबंध में चर्चा कर कार्यों की समीक्षा की उन्होंने गर्मी को देखते हुए नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त जल आपूर्ति और बिजली आपूर्ति के प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों का भी जायजा लिया एवं जनता को बिजली व पानी को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसलिए व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त करने की बात अधिकारियों को कही है वहीं नगर पंचायत पांडातराई अंतर्गत धरसा में हुए अतिक्रमण को हटाने पानी टंकी निर्माण कार्य की जांच करने विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्यों की प्रगति और पेयजल एवं बिजली आपूर्ति नगर के प्रमुख चौक-चौराहों के सौन्दर्यीकरण, तालाबों के गहरीकरण व सौन्दर्यीकरण जैसे विभिन्न और निर्माण कार्यों की वास्तविक स्थिति से अवगत हुईं विधायक भावना बोहरा ने बताया कि पंडरिया नगर को एक आदर्श नगर बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं लगभग डेढ़ वर्षों में पंडरिया नगर के लिए लगभग 24 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात डबल इंजन भाजपा सरकार के सुशासन में मिली है वर्षों से नगरवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग हरिनाला पुल निर्माण के लिए 76 लाख रुपए से अधिक की स्वीकृति मिली है और निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है डबल इंजन भाजपा सरकार के नेतृत्व में पंडरिया नगर को विकसित एवं समृद्ध बनाने के लिए लगातार अधोसंरचना निर्माण सड़कों का निर्माण,सड़क,बिजली पानी की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है अधोसंरचना मद के तहत पंडरिया नगर में कुल 3 करोड़ 14 लाख रुपए से अधिक के कार्यों को स्वीकृति मिली है बजट 2025-26 में 16 करोड़ 63 लाख रुपए के विकास कार्यों को मुख्यमंत्री ने स्वीकृति प्रदान की है इसके साथ ही प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में डबल इंजन भाजपा सरकार बनने के बाद से नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों अधोसंरचना निर्माण हेतु 21 करोड़ रुपए से अधिक की स्वीकृति मिली है और कार्य प्रगति पर हैं नगर वासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पांडातराई बायपास के लिए 8 करोड़ रुपए पांडातराई नगर से फास्टरपुर मार्ग के निर्माण हेतु 15 करोड़ रुपए, पोंड़ी-पांडातराई-पंडरिया मार्ग में (एन. एच. 130 ए) हॉफ नदी पर उच्च्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ 43 लाख रुपए से अधिक की स्वीकृति मिली है हमारा प्रयास है लगातार इन सभी विकास कार्यों की समीक्षा की जाए जिससे सभी कार्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ जनता के समक्ष भी रहें और उन्हें निर्माण कार्यों की प्रगति के संबंध में जानकारी भी मिलती रहे हमारा उद्देश्य हमारे पंडरिया विधानसभा को विकसित सर्वसुविधायुक्त बनाना है ताकि जनता को इसका लाभ मिल सकें और आर्थिक गतिविधयों को भी बढ़ावा मिले बैठक में नगर पालिका पंडरिया अध्यक्ष मंजुला देवी कुर्रे उपाध्यक्ष सुमित तिवारी नगर पंचायत पांडातराई अध्यक्ष सरिता सोनी उपाध्यक्ष मनोज ठाकुर जनपद पंचायत अध्यक्ष नंदिनी साहू उपाध्यक्ष छत्रकिशोर तिवारी सभी वार्ड के पार्षद जनपद सदस्य, एवं सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी और जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

—————————————-

*माननीय मुख्यमंत्री छ. ग. शासन सहायक अभियंता (उत्पादन) के पदों पर भर्ती का कोटा पुनरीक्षित करने के सम्बन्ध में|*

0

सन्दर्भ- 1. मुख्य अभियंता (मा. संसा.) छ. रा. वि.पा. कं. लि., रायपुर का आदेश क्र. 01-01/पी डी -तीन /1677/2356/ रायपुर, दिनांक 05.05.2020.
2. छ. रा. पा. कम्पनीज की 18 मार्च 2021 को सम्पन्न हुई 66वीं मीटिंग में पारित एजेंडा क्र. 66/20

बिलासपुर:-उपरोक्त विषयान्तर्गत आपसे सादर निवेदन है, कि मुख्य अभियन्ता (मा. संसा.) छ. रा. वि.पा. कं. लि., रायपुर द्वारा किये गए आदेश (संदर्भ क्र.-01) के माध्यम से उत्पादन कंपनी में कार्यरत कनिष्ठ अभियंताओं के साथ छल किया जाना प्रतीत हो रहा है| इस आदेश के अनुसार कनिष्ठ अभियंता से सहायक अभियंता के पद पर पदोन्नति की सीमा जो किया पूर्व में 70% सीधी पदोन्नति थी, उसे घटाकर 40% कर दिया गया है जो कि सभी कनिष्ठ अभियंताओं के हितों को संकट में डाल रहा है| पूर्व में कंपनी द्वारा आदेश संदर्भ क्र. -02 को पारित किये जाने के पीछे तत्कालीन कंपनी प्रबंधन ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को ध्यान में रखा था, जो कि निम्नानुसार है –

1. *कम्पनी पर आर्थिक बोझ में कमी* – महोदय, पूर्व काल एवं वर्तमान में भी कंपनी में अधिक संख्या में सहायक अभियंता का उच्च वेतनमान प्राप्त कर चुके कनिष्ठ अभियंता कार्यरत हैं, जिन्हें तत्काल पदोन्नति देने से कंपनी को किसी प्रकार का आर्थिक बोझ वहन नहीं करना पड़ेगा तथा सहायक अभियंता के पद पर पूर्व से ही कंपनी में कार्यरत अनुभवी, दक्ष एवं पारंगत अभियंता कंपनी को अपना सर्वस्व लगाकर सेवा देंगे| परन्तु, यदि सहायक अभियंता के पद पर नये अभियंता की भर्ती की जाएगी तो नये अभियंताओं को प्रशिक्षण देना होगा तथा अलग से वेतन एवं अन्य भत्ते भी दिए जायेंगे जो कि कंपनी पर अधिक आर्थिक बोझ बढ़ाएंगे|
2 *. स्थानीय युवाओं के रोजगार में वृद्धि* -माननीय छ. ग. शासन के प्रमुख लक्ष्यों में स्थानीय युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान करना है| सहायक अभियंता के पद पर भर्ती खुली भर्ती होती है, जिसमे छत्तीसगढ़ राज्य के युवाओं के साथ ही भारत के सभी युवा प्रतियोगिता करते हैं, जिससे स्थानीय युवाओं के रोजगार के अवसर कम हो जाते हैं| जबकि शासन के नियमानुसार, कनिष्ठ अभियंता पद पर केवल छतीसगढ़ राज्य के मूल निवासी ही प्रतियोगिता करते हैं, जिससे रिक्त पदों पर केवल स्थानीय युवाओं हेतु रोजगार सुनिश्चित होता है| संदर्भ क्र. 01 में किया गया आदेश स्थानीय युवाओं हेतु रोजगार के अवसर कम करता है तथा रोजगार की प्रकिया कों और अधिक दुर्गम बनाता है|

3. *नियमों की गलत व्याख्या*- कनिष्ठ अभियंता के पद हेतु परीक्षा में डिप्लोमा एवं डिग्री प्राप्त अभियंता दोनों को प्रतियोगिता की अनुमति होती है, परन्तु सहायक अभियंता के पद हेतु परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए डिग्री होना आवश्यक है, आदेश क्र. सन्दर्भ -02 से डिप्लोमा प्राप्त अभियंताओं के रोजगार के अवसर कम हो रहे हैं | इसके साथ ही कम्पनी में डिप्लोमा प्राप्त अभियंता पदोन्नति लेते हुए अधीक्षण अभियंता के पद तक पहुँचते हैं, जिसे आधार बनाकर कंपनी प्रबँधन द्वारा गलत व्याख्या की जा रही है, कि कनिष्ठ अभियँता आगे चलकर मुख्य अभियंता नहीं बन पाएंगे जिससे प्रबंधन को समस्या होगी, जबकि इसके उलट कनिष्ठ अभियंता के भर्ती में डिप्लोमा के साथ ही डिग्री एवं पोस्ट ग्रेजुएट अभियंता भी कंपनी में सेवा दे रहे हैं जो कि समय के साथ पदोन्नति प्राप्त करते हुए मुख्य अभियंता के पद तक पहुँच सकते हैं| महोदय, जब पूर्व व्यवस्था के द्वारा कनिष्ठ अभियंता के वेतनमान पर ही अधिक योग्यता प्राप्त अभियंता कंपनी कों सेवा दे सकते हैं, तो नियम बदलकर सहायक अभियंता के पद पर भर्ती करते हुए कंपनी एवं शासन पर आर्थिक बोझ डालकर करदाताओं के धन कों अकारण व्यर्थ किया जाएगा जो कि अनुचित है
आप के कुशल नेतृत्व में राज्य निरन्तर उन्नति कर रहा है और आप राज्य के निवासियों के रोजगार के नित नए अवसर प्रदान कर रहे हैं हमें पूर्ण विश्वास है छत्तीसगढ़ के रोजगार में अन्य राज्य के लोगों पिछले दरवाजे से भर्ती करने की प्रबन्धन की उपरोक्त आदेश को निरस्त करने की कृपा करेंगे
धन्यवाद
|इंजीनियर बी बी जायसवाल
प्रांतीय अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल
पत्रोंपाधि अभियंता संघ

*माननीय केंद्रीय मंत्री भारत सरकार तोखन साहू जी एवं रामरूप दास महाराज जी के कर कमलो से किया गया उदघाटन*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर:-श्रीजी क्रॉप साइंस प्राइवेट लिमिटेड एक भारतीय कृषि व्यवसाय कंपनी है जो बीज, फसल सुरक्षा उत्पादों और अन्य संबंधित सेवाओं का निर्माण और वितरण करेंगी यह छत्तीसगढ़ , मध्यप्रदेश एवं भारत के संपूर्ण प्रदेशों में किसानों को उन्नत समाधान प्रदान करने और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने के लिए समर्पित रहेगी
फसल सुरक्षा उत्पाद:
श्रीजी कीटनाशक, कवकनाशक और खरपतवारनाशक जैसे फसल सुरक्षा उत्पादों का निर्माण करती है।
फसल समाधान:
श्रीजी किसानों को उनके विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुरूप अनुकूलित फसल समाधान प्रदान करती है।
उत्पादकता बढ़ाना:
किसानों को बेहतर फसल उत्पादकता प्राप्त करने में मदद कराना

उत्पादकता में सुधार:

कृषि पद्धतियों को बेहतर बनाकर कृषि उत्पादन में सुधार करना।

पर्यावरण सुरक्षा:

टिकाऊ कृषि प्रथाओं को बढ़ावा देकर पर्यावरण की रक्षा करना।

भोजन सुरक्षा:

भोजन सुरक्षा सुनिश्चित करने में योगदान करना।

कार्यक्रम में उपस्थित छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों से व्यापारी बंधु एवं बॉयर एफएमसी कोर्टेवा ,सिंटेंटा,टाटा, जयलक्ष्मी , इचीवान बसंत एग्रो ,नाथ सीड , एवं विभिन्न कंपनियां के कर्मचारी उपस्थित रहे

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का श्रीजी क्रॉप साइंस प्राइवेट लिमिटेड किस अध्यक्ष एवं डायरेक्टर ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया है

 

*कांग्रेसी पार्षद प्रतिनिधि पर कृषक की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़ित ने कलेक्टर से की शिकायत*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली। जिले के मोहतरा ग्राम में स्थित कृषि भूमि को लेकर एक बार फिर अवैध प्लॉटिंग और जबरन कब्जे का मामला सामने आया है। मुंगेली निवासी राजेन्द्र देवांगन ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए दीनदयाल वार्ड के वर्तमान कांग्रेसी पार्षद प्रतिनिधि श्रवण सोनकर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। देवांगन ने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि वर्ष 2024 में पार्षद प्रतिनिधि सोनकर ने उनकी कृषि भूमि के लगभग 02 डिसमिल क्षेत्र पर अवैध रूप से कब्जा कर उसकी प्लॉटिंग करते हुए विक्रय कर दिया था। उन्होंने बताया कि सीमांकन एवं नापजोख के बाद उक्त अतिक्रमण की पुष्टि भी हुई थी। हालांकि कुछ राशि पार्षद प्रतिनिधि द्वारा उन्हें दी गई, किंतु वह भूमि के मूल्य के अनुरूप नहीं थी। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि उन्होंने अपनी भूमि की सुरक्षा के लिए तारबंदी की थी, लेकिन 13 मई 2025 को सोनकर द्वारा बाड़ को क्षति पहुंचाते हुए पुनः अवैध कब्जे का प्रयास किया गया। देवांगन ने यह भी आरोप लगाया है कि पार्षद प्रतिनिधि लगातार उन्हें भूमि बेचने के लिए दबाव बना रहे हैं और अपने राजनीतिक प्रभाव का हवाला देकर डराने का प्रयास कर रहे हैं। देवांगन ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित राजस्व अधिकारियों को स्थल निरीक्षण हेतु निर्देश देने की मांग की है, साथ ही दोषियों के विरुद्ध विधिसंगत कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की है।