Home Blog Page 409

*मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर ‘‘आपरेशन बाज’’ के दौरान मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्यवाही*

0

➡ *04 अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को अवैध गांजा परिवहन करते किया गया गिरफ्तार*
➡ *आरोपियो के कब्जे से 45 किलोग्राम गांजा, तस्करी में प्रयुक्त कार एवं 05 नग मोबाइल को किया गया जप्त*
➡ *अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों के विरूद्ध थाना सरगांव में अपराध क्रमांक 53/2025 धारा 20(बी) नारकोटिक्स एक्ट के तहत किया गया कार्यवाही*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा असामाजिक तत्वों एवं मादक पदार्थ की अवैध बिक्री व तस्करी करने वालों के विरूद्ध *‘‘ऑपरेशन बाज’’* अभियान चलायी जाकर समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को कड़ी कार्यवाही करने निर्देश दिया गया है। उक्त निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक पथरिया श्री नवनीत पाटिल के कुशल मार्गदर्शन पर सायबर सेल मुंगेली एवं थाना सरगांव संयुक्त पुलिस टीम को दिनांक 21.05.2025 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक सफेद रंग के डिजायर कार क्रमांक सीजी-11 बीके-8355 में अवैध मादक पदार्थ गांजा भरकर बलौदाबाजार की ओर से परिवहन करते मुंगेली, जांजगीर के तरफ जाने वाले है कि सूचना तस्दीक पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के मुखबीर के बताये स्थल पर पहुंचकर उक्त डिजायर वाहन को चन्द्रखुरी रेस्ट हाउस के पास मेन रोड पर घेराबंदी कर पकड़ा जिसमें चालक सहित 04 व्यक्ति सवार थे, जिनसे गवाहों के समक्ष तथ्यात्मक पूछताछ करने पर अपना नाम 1.विरेन्द्र कुमार यादव पिता स्व. अनुज यादव उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम चोरभटठी थाना पथरिया जिला मुंगेली (छ.ग.) 2.मोनू कुशवाह पिता सरीराम कुशवाह लहार थाना लहार जिला भिण्ड (म.प्र.) हा.मु. जांजगीर कचहरी चौक पास थाना सिटी कोतवाली जांजगीर चांपा (छ.ग.) 3.महेन्द्र क्षत्री पिता विष्णु क्षत्री उम्र 60 वर्ष निवासी जोरपारा वार्ड क्र.07 सदर थाना जिला कालीहांडी (उडीसा) 4.श्रीराम कुर्रे पिता स्व. मनोहर कुर्रे उम्र 56 वर्ष निवासी ग्राम कुटराबोड़ वार्ड क्र.10 भाटापारा थाना पामगढ़, जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.) का होना बताये, जिनकी तलाशी लेने पर चारो तस्करों के कब्जे से मटमैली प्लास्टिक बोरी में रखे 02 किलो वाले 20 पैकेट में 40 कि.ग्रा. व 01 किलो वाले 05 पैकेट में 05 कि.ग्रा. कुल मादक पदार्थ गांजा वजन 45 किलोग्राम कीमती 4,50,000 रूपये व परिवहन में प्रयुक्त डिजायर कार क्रमांक सीजी-11 बीके-8355 कीमती 6,50,000 रूपये जुमला किमती 11,00000 रूपये एवं 05 नग मोबाइल जप्त कर आरोपीगण विरेन्द्र यादव, मोनू कुशवाहा, महेन्द्र क्षत्री एवं श्रीराम कुर्रे का कृत्य अपराध धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का पाये जाने से दिनांक 21.05.2025 को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।


उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सुशील कुमार बंछोर प्रभारी साईबर सेल मुंगेली, उप निरी. संतोष शर्मा थाना प्रभारी सरगांव, प्रआर. दयाल गावस्कर, रवि जांगड़े, लोकेश सिंह राजपूत, यशवंत डाहिरे, नरेश यादव, जयप्रकाश दुबे, आरक्षक भेषज पाण्डेकर, रामकिशोर कश्यप, राकेश बंजारे, महेन्द्र सिंह ठाकुर, हेमसिंह, बसंत कुमार, जितेन्द्र सिंह, रिपीन बनर्जी, भेलेश्वर जायसवाल, रामू निषाद एवं भंवर लाल ध्रुव की सराहनीय भूमिका रही।
*‘‘जप्त संपत्ति’’*
(01)- *45 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 4,50,000 (चार लाख पचास हजार) रुपए*
(02)- *परिवहन में प्रयुक्त डिजायर कार कीमती 6,50,000 (छः लाख पचास हजार) रुपए*
(03)- *कुल जुमला कीमती 11,00,000 (ग्यारह लाख) रुपए*
(04)- *05 नग एंड्राइड मोबाइल फोन*

*सिंध यूथ युवा समिति मुंगेली के द्वारा एक देश एक चुनाव पर संगोष्ठी का आयोजन श्री झूलेलाल धाम में किया गया जिसमे मुख्य वक्ता के रूप मे मुंगेली के विधायक पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले उपस्थित रहे।*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली/ सिंध यूथ सेवा समिति द्वारा झूलेलाल धाम मुंगेली में एक राष्ट्र एक चुनाव के संदर्भ में आयोजित संगोष्ठी में विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ देश मे चुनाव सुधारों की एक दिशा में महत्वपूर्ण कदम है जो जनमानस के लिए एक अच्छी पहल साबित होगी प्रशासनिक सुगमता होगी,भारत देश एक समृद्शाली और शक्तिशाली देशों मे शुमार होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने कहा की एक देश एक चुनाव हर दृष्टिकोण से सही है बार-बार चुनाव होने से हर कार्य प्रभावित होता है हमें इस दृष्टि से सकारात्मक विचार करते हुए कार्य करना चाहिए. एक देश एक चुनाव के संयोजक सुनील पाठक ने कहा की इससे खर्च,समय की बचत होगी वहीं प्रशासनिक लाचारी भी ख़त्म होगी इसीलिए हम सबको एक मत होकर सर्व समिति से एक राष्ट्र एक चुनाव का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने उपस्थित सभी से एक राष्ट्र एक चुनाव पर उनकी राय मांगी जिस पर सभी ने एक स्वर मे हाथ उठाकर समर्थन किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सिंध युवा समिति के संरक्षक मोहन भोजवानी पूर्व विधायक विक्रम मोहले, जिलापंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय, जिलापंचायत उपाध्यक्ष शांति देवचरण भास्कर, नगरपालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, पूर्व भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक, लोरमी जनपद की अध्यक्ष वर्षा सिंह, सयोजक रवि शर्मा हरिशंकर वर्मा,कोटूमल दादवानी, मंडल अध्यक्ष राजीव श्रीवास, जिलापंचायत सदस्य प्रतिनिधि उदय जायसवाल, अनुराग सिंह, रामशरण यादव, राजेश्वर टंडन,कलीम बागड़ी,उत्तम साहू, जीवन पटेल, धनराज सिंह उपस्थित रहे। संचालन ग्रामीण मण्डल महामंत्री एवं एक राष्ट्र एक चुनाव का संयोजक नितेश भारद्वाज ने व आभार प्रदर्शन विनय साहू लोरमी ने किया।

*छत्तीसगढ राज्य उपचर्यागृह रोगोपचार संबंधि स्थापनाएं अनुज्ञापन अधिनियम 2013 अंतर्गत पर्यवेक्षी प्राधिकारी, नर्सिग होम एक्ट अंतर्गत *

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली छत्तीसगढ राज्य उपचर्यागृह रोगोपचार संबंधि स्थापनाएं अनुज्ञापन अधिनियम 2013 अंतर्गत पर्यवेक्षी प्राधिकारी, नर्सिग होम एक्ट अंतर्गत कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में दिनांक 20.05.2025 को शारदा लाईफ केयर अस्पताल एवं एस.बी. हेल्थ केयर हॉस्पिटल, बिलासपुर रोड मुंगेली का निरीक्षण डॉ. कमलेश कुमार, जिला नोडल अधिकारी, नर्सिग होम एक्ट, डॉ.रविशंकर प्रसाद देवांगन, जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अधिकारी, प्रभारी लिपिक दीपक प्रजापति के द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान शारदा लाईफ केयर हॉस्पिटल में मरीजों का इनडोर केश सीट एवं ओटी नोट्स अपूर्ण पाया गया। एसओपी के अनुसार ओटी कल्चर रिपोर्ट नही पाया गया। पीसीपीएनडीटी एक्ट के अंतर्गत प्रसूति एवं स्त्रीरोग के अलावा अन्य पुरूषों का सोनोग्राफी होना पाया गया। हॉस्पिटल में आर.एम.ए. के द्वारा नार्मल प्रसव और एपिजियोटॉमी का कार्य किया जाना पाया गया। जो नर्सिग होम एक्ट के नियम के विपरित है। शारदा लाईफ केयर हॉस्पिटल के संचालक को हॉस्पिटल का संचालन छत्तीसगढ राज्य उपचर्यागृह रोगोपचार संबंधि स्थापनाएं अनुज्ञापन अधिनियम के तहत कड़ाई से पालन करने हेतु निर्देश दिये गये है।

सोनोग्राफी का संचालन गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनिक अधिनियम 1994 अंतर्गत करने हेतु निर्देशित किया गया। एस.बी. हेल्थ केयर हॉस्पिटल, बिलासपुर रोड मुंगेली का निरीक्षण के दौरान आईपीडी केश सीट एवं ऑपरेशन किये गये मरीजों को ओ.टी. नोट्स भी अपूर्ण पाया गया। एसओपी के अनुसार ओटी कल्चर रिपोर्ट नही पाया गया। शारदा लाईफ केयर अस्पताल एवं एस.बी. हेल्थ केयर हॉस्पिटल, बिलासपुर रोड मुंगेली को पाई गई कमियों के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया । कारण बताओ नोटिस का जवाब संतोष प्रद नही होने पर नर्सिग होम एक्ट नियमों के अधीन कड़ी कार्यवाही की जावेगी।

**प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण , छत्तीसगढ़ के 5 स्टेशन शामिल**

0

**भिलाई रेलवे स्टेशन में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू हुए शामिल**

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से “अमृत भारत स्टेशन योजना” के तहत पुनर्विकसित 103 रेलवे स्टेशनों एवं अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के भिलाई रेलवे स्टेशन में केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू उपस्थित रहे।

श्री साहू ने इस अवसर पर कहा कि
**”प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे का तेज़ी से आधुनिकीकरण हो रहा है। छत्तीसगढ़ अब रेलवे के क्षेत्र में एक ‘मॉडल राज्य’ बनकर उभर रहा है।”**

उन्होंने बताया कि आज उन्हें गर्व है कि वे छत्तीसगढ़ में रेलवे क्षेत्र में हो रहे ऐतिहासिक विकास कार्यों की जानकारी साझा कर रहे हैं। यह सिर्फ रेलवे ट्रैक का विस्तार नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक नई ऊर्जा और आधुनिकता का परिचायक है।

श्री साहू के भाषण मुख्य बिन्दुओं पर केन्द्रीत रहा

*ऐतिहासिक बजट एवं परियोजनाएं**

* वित्तीय वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ को ₹6,925 करोड़ की रिकॉर्ड राशि आवंटित की गई है।
* वर्तमान में ₹47,447 करोड़ की लागत से अनेक रेलवे परियोजनाएं राज्य में प्रगति पर हैं।

*अमृत भारत स्टेशन योजना*

* देशभर में 1337 स्टेशनों का वर्ल्ड क्लास पुनर्विकास जारी है।
* छत्तीसगढ़ के 32 प्रमुख स्टेशन, जिनमें रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग शामिल हैं, ₹1680 करोड़ की लागत से पुनर्विकसित किए जा रहे हैं।
* आज उद्घाटन किए गए 103 स्टेशनों में छत्तीसगढ़ के 5 स्टेशन – **डोंगरगढ़, भानुप्रतापपुर, भिलाई, उरकुरा और अंबिकापुर** – भी शामिल हैं।

प्रमुख निर्माणाधीन रेल परियोजनाएं

* **राजनांदगांव–नागपुर तीसरी लाइन** – ₹3544 करोड़
* **बिलासपुर–झारसुगुड़ा चौथी लाइन** – ₹2135 करोड़
* **बोरिडांड–अम्बिकापुर**, **गौरेला–पेंड्रा रोड–गेवरा रोड**, **खरसिया–धरमजयगढ़** जैसी परियोजनाएं औद्योगिक और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा देंगी।

हाल ही में स्वीकृत बड़ी परियोजनाएं

* **खरसिया–नया रायपुर–परमालकसा रेल लाइन** – ₹7854 करोड़
* **रावघाट–जगदलपुर नई रेल लाइन** – ₹3513 करोड़ (दल्लीराजहरा–रावघाट–जगदलपुर परियोजना का दूसरा चरण)
* **सरदेगा–भालूमाड़ा** सहित कई अन्य रेलमार्गों को भी स्वीकृति दी गई है।

*भविष्य की योजनाएं*

* **अंबिकापुर–बरवाडीह** और **धर्मजयगढ़–पत्थलगांव–लोहरदगा** रेल लाइनों के लिए **फाइनल लोकेशन सर्वे** की स्वीकृति, जिसकी अनुमानित लागत ₹26,552 करोड़ से अधिक है।

विद्युतीकरण की ऐतिहासिक उपलब्धियां

* **छत्तीसगढ़ के सभी रेल मार्गों का 100% विद्युतीकरण** पूर्ण हो चुका है। यह उपलब्धि पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा दक्षता और गति के क्षेत्र में ऐतिहासिक मील का पत्थर है।

श्री तोखन साहू ने कहा कि “हमारा लक्ष्य है हर गांव, हर कस्बा, हर नागरिक तक सुविधा, संपर्क और समृद्धि पहुंचाना। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हम ‘विकसित भारत’ के सपने को रेलगाड़ी की रफ्तार से साकार कर रहे हैं।

इस कार्यक्रम में **विधायक श्री ललित चन्द्राकर**, **विधायक श्री रिकेश सेन**, तथा **भारतीय रेल के वरिष्ठ अधिकारी** उपस्थित रहे।

*पूर्व सरपंच रामीन बाई ने लगाया आरोप – उच्च पद पर आसीन व्यक्ति के दबाव में मेरे साथ अन्याय मुख्यमंत्री कार्यालय में दिया आवेदन*

0

DocScanner 19-May-2025 11-31 am

पूर्व सरपंच कोटमी सोनार रामीन बाई ने मुख्यमंत्री को आवेदन देकर शिकायत की है कि सीईओ हिमांशु गुप्ता के द्वारा उनसे बत्तमीजी की गयी, उनका हाथ पकड़ कर खींचा गया जिसकी रिपोर्ट उन्होंने अकलतरा थाना और अजाक थाने में दर्ज कराई थी लेकिन रिपोर्ट के इतने माह बीतने के बावजूद अब तक सीईओ हिमांशु गुप्ता के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है । उन्होंने यह। भी बताया कि मोहम्मद इलाही जब कोटमी सोनार में सचिव थे तब की यह घटना है जिसके वे गवाह है जिसके कारण उन्हें धार्मिक भावनाओ को आहत करने मामले में हिमांशु गुप्ता ने फंसाया है । एक आदिवासी महिला की गरिमा और सम्मान के साथ खिलवाड़ किया गया और महिला मामले में गंभीर लिखने वाली पुलिस प्रशासन ने कुछ नहीं किया बल्कि हिमांशु गुप्ता के पद के सामने घुटने टेक दिए ।

आदिवासी मुख्यमंत्री के राज में आदिवासी महिला के साथ यह अपमान

आज छत्तीसगढ़ के मुखिया एक आदिवासी को बनाया गया है जिससे आदिवासी समुदाय खुद पर गर्व करे लेकिन एक महिला के साथ इतना बड़ा अन्याय हुआ है लेकिन प्रशासन का एक रोआ भी नहीं कांपा है उल्टे सीईओ हिमांशु गुप्ता के पद के सामने सब बौने हो गये है । रामिन बाई ने लिखा है कि जब मेरे जैसी आदिवासी और सरपंच रहते हुए ऐसी घटनाएं घटती हैं और उस पर महीनों कोई संज्ञान नहीं लिया जाता है तो महिलाओं के मामले में क्या गंभीरता और कैसा अधिकार । विदित हो कि सचिव इलाही मोहम्मद ने भी बताया कि सीईओ हिमांशु गुप्ता ने पहले मुझे धमकी दी कि इस मामले से दूर रहो अन्यथा अभी स्थानांतरण हुआ है, अब आईटी का छापा पड़ेगा और तुम पर गाड़ी चढ़वा दूंगा ।

*तखतपुर के ग्राम घोरामार में गौचर भूमि पर कब्जे का सरपंच उप सरपंच ने लगाया आरोप, कलेक्टर से की मामले की शिकायत,,,,पढ़े पूरी खबर।*

0

अक्षत सिंह ठाकुर ब्यूरो बिलासपुर = बिलासपुर जिले के तखतपुर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत घोरामार में कुछ लोगों द्वारा गौचर शासकीय भूमि पर कब्जा किया गया है व घर का निर्माण किया गया है व हरे भरे पेड़ की भूमि हैं उस पर कब्जा किया जा रहा है पूर्व में 2024 में sdm व तहसीलदार से मामले की शिकायत की गई थी जिसमें कार्यवाही की गई थी परन्तु कुछ व्यक्तियों द्वारा लगातार क्षेत्र का अतिक्रमण किया जा रहा है और आदेशों की अवेहलना की जा रही है, व शासकीय भूमि पर निर्माण कार्य किया जा रहा है, इस पूरे मामले में आज कलेक्टर कार्यालय में महिला समूह व यहां के उप सरपंच व सरपंच ने मामले की शिकायत कलेक्टर से की है अब देखने वाली बात यह है कि इस मामले पर कलेक्टर क्या एक्शन लेते हैं,

*आनन्द मार्ग द्वारा बहतराई वृद्धाश्रम में नारायण सेवा।*

0

आनन्द मार्ग द्वारा बहतराई वृद्धाश्रम में नारायण सेवा।


आशीष कश्यप बिलासपुर :-आनन्द मार्ग प्रचारक संघ की बिलासपुर भुक्ति द्वारा आज मार्ग गुरुदेव की 104 वीं जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बहतराई वृद्धाश्रम में नारायण सेवा किया गया। बिलासपुर भुक्ति के भुक्ति प्रधान श्री शिव शरण एवं बिलासपुर भुक्ति से आनन्द मार्गी श्री करुणाकर भोय, श्री उमेश वर्मा, श्री तुषार वर्मा, श्री चितेश देव एवं श्रीमती बबीता वर्मा ने सामाजिक जन कल्याण समिति द्वारा मातारानी की कुटिया नाम से संचालित वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्ध जनों को दैनिक ज़रूरत की राशन सामग्री प्रदाय की। इस अवसर पर वृद्धाश्रम की संचालक श्रीमती नीतू दुबे ने आनन्द मार्ग प्रचारक संघ की बिलासपुर भुक्ति की टीम को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आगे भी सहयोग की अपेक्षा जताई।

गौरतलब है कि हाल ही में आनन्द मार्ग प्रचारक संघ की बिलासपुर भुक्ति द्वारा मार्ग गुरु के 104 वीं जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया. आज आनन्द मार्ग प्रचारक संघ विश्व के 180 से भी अधिक देशों में योग , आसन, धर्म, दर्शन, नारायण सेवा, कल्याण मूलक कार्यक्रम के माध्यम से भक्ति, ज्ञान और कर्म का संदेश प्रसारित कर रहे हैं. आत्म मोक्षार्थ जगत हिताय को मानव जीवन का लक्ष्य मान विश्व में मानवता का संदेश देने के लिए प्रतिबद्ध आनन्द मार्ग के अनुयायी गण सनातन धर्म के अनुपालन के लिए समर्पित हैं.
बहतराई स्थित मातारानी की कुटिया वृद्धाश्रम में हुए नारायण सेवा की जानकारी आनन्द मार्ग प्रचारक संघ के बिलासपुर भुक्ति के भुक्ति प्रधान श्री शिव शरण ने दी.

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ग्राम सेमरहा में 25 लाख रुपए के अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों का किया भूमिपूजन*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/ पंडरिया– पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ग्राम सेमरहा में जनता की मूलभूत सुविधाओं के मद्देनजर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण योजना के तहत 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन, सीसी रोड और मुक्तिधाम सह शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर ग्रामवासियों को बधाई दी इस दौरान उन्होंने विगत वर्ष वनांचल क्षेत्र बहपानी में हुए दुखद सड़क दुर्घटना में दिवंगत ग्राम सेमरहा निवासियों के वार्षिक श्राद्ध एवं स्मृति में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुई और बच्चों से मुलाकात उनका हालचाल जाना साथ ही उनकी पढ़ाई व विभिन्न विषयों पर उनसे संवाद कर प्रोत्साहित किया इस अवसर पर भावना बोहरा ने बताया कि हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत परिवारों को बेहतर सुविधा,साधन और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए विकास कार्यों और अधोसंरचना निर्माण कार्य आज दुगुनी रफ़्तार से हो रहें हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ की डबल इंजन भाजपा सरकार हमारे सुदूर और वनांचल क्षेत्रों को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है आज इसी कड़ी में ग्राम सेमरहा में 25 लाख रुपए के अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया जिससे क्षेत्रवासियों को सुविधा और लाभ मिलेगा हमारे वनांचल क्षेत्रों के विकास और जनजातीय समुदाय के लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए जिस प्रकार हमारी सरकार निरन्तर प्रयास कर रही है उसके सकारात्मक परिवर्तन स्पष्ट रूप से दिख रहें है आज गाँव-गाँव में पक्की सड़कों का निर्माण हो रहा है जल जीवन मिशन से शुद्ध पानी पहुँच रहा है पर्याप्त बिजली की आपूर्ति से हर गाँव रोशन हो रहा है महतारी वंदन योजना से महिलाएं सशक्त हो रही हैं पक्के आवास मिल रहें हैं भूमिहीन किसानों को आर्थिक सहायता मिल रही है योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन और प्रत्यक्ष रूप से लाभ ऍम जनता को मिल रहा है ये सभी विष्णु के सुशासन एवं डबल इंजन सरकार में ही सार्थक हो रहें हैं उन्होंने आगे कहा कि अन्त्योदय के मूल मंत्र और सबका साथ विकास के लक्ष्य के साथ हमारा प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास हो वहां की तस्वीर बदले मूलभूत एवं आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था हो जिससे लोगों का जीवनस्तर बेहतर हो। हमें विश्वास है कि इन विकास कार्यों से ग्रामवासियों को सुविधा मिलेगी साथ ही विकास की मुख्यधारा से जुड़कर वह भी समृद्ध पंडरिया के हमारे संकल्प को पूरा करने में सहभागी बनेंगे इस दौरान ग्राम सेमरहा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में भी भावना बोहरा शामिल हुईं और उन्होंने पूजा-अर्चना कर बहपानी में हुए सड़क हादसे में ग्राम सेमरहा के दिवंगतजनों के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और हादसे में अपने परिजनों को खोने वाले उन सभी 24 बच्चों से मुलाकात की उन्होंने कहा कि विगत एक वर्षों में मेरा हमेशा प्रयास रहा कि उन सभी बच्चों के हर सुख-दुःख में सहभागी बनकर अपने प्रयासों से उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकूं एक अभिभावक के रूप में उनकी शिक्षा, रोजगार और विवाह की जो जिम्मेदारी हमने ली है उसे पूरा करने के लिए हम पूर्णतः प्रतिबद्धत हैं विदित हो कि इस दुखद हादसे में जिन बच्चों ने अपने परिजनों को खोया उन बच्चों के अभिभावक के रूप में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने उनके शिक्षा, रोजगार और विवाह तक की जिम्मेदारी निभा रहीं हैं।

—————————————-

*गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर के लिए प्रियंका का चयन*

0

लोरमी,,,,,राजीव गाँधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी की राष्ट्रीय सेवा योजना बालिका इकाई तथा बी कॉम तृतीय वर्ष की छात्रा कू प्रियंका साहू का चयन गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर के लिए हुआ हैं।इस संदर्भ में महाविद्यालय प्रो डॉ नरेंद्र सलूजा ने बताया हैं कि भारत सरकार ,युवा एवं खेल मंत्रालय ,राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ के द्वारा 06 जून से 12 जून 2025 को गुजरात विद्यापीठ अहमदाबाद में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर के लिए प्रियंका का चयन किया गया हैं। प्रियंका के चयन होने पर महाविद्यालय रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी डॉ आर एस साहू एवं प्रो निधि सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय एकता शिविर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला एक कार्यक्रम है जो राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित किया जाता है। यह शिविर देश के विभिन्न हिस्सों से लोगों को एक साथ लाता है ताकि राष्ट्र की विविधता में एकता को बढ़ावा दिया जा सके.। प्राचार्य डॉ एन के धुर्वे ने कहा कि राष्ट्रीय एकता का मतलब है विविधता के बावजूद सभी नागरिकों का एकजुट होना। यह देश की अखंडता, सुरक्षा और समृद्धि को सुनिश्चित करता है। एकता से सामाजिक सद्भाव, विकास और समृद्धि को बढ़ावा मिलता है। यह विभिन्न धर्मों, भाषाओं और संस्कृतियों के बीच सहयोग को प्रोत्साहित करता है। उन्होंने आगे कहा कि प्रियंका का चयन राष्ट्रीय एकता शिविर में होने से महाविद्यालय परिवार ही नहीं बल्कि संपूर्ण लोरमी क्षेत्र गौरवान्वित हुआ हैँ । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रो एन एस परस्ते,डॉ एस के जांगड़े,डॉ एच एस राज,श्री पी पी लाठिया,डॉ अर्चना भास्कर,प्रो विवेक साहू ,प्रो महेंद्र पात्रे, प्रो नितेश गढ़ेवाल, प्रो हेमा टंडन, प्रो देवेंद्र जायसवाल, श्री आर के श्रीवास्तव, श्री पुरनेश जायसवाल, श्री एन आर जायसवाल, श्री जी आर जायसवाल, श्रीमती सुषमा उपाध्याय, प्रो मनीष कश्यप,डॉ गंगा गुप्ता, प्रो अमित निषाद, प्रो गुरुदेव निषाद, प्रो श्रेया श्रीवास्तव, प्रो सुषमा दहरिया, श्री अविनाश निर्मलकर, श्री पी बी शर्मा , श्री भागबली जायसवाल,श्री शिव यादव, श्री मुकेश यादव, श्री उमाशंकर राजपूत, श्री सुबुद्धि यादव, श्री नतेंद्र ध्रुव, श्री जितेन्द्र दूबे, श्री नंदू जायसवाल आदि ने प्रियंका को शुभकामनाएं दी हैं।

*चिंगावरम, सुकमा में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं मंत्री केदार कश्यप का दौरा*

0

*चिंगावरम पहुँचकर उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने 17 मई 2010 को नक्सलियों द्वारा किए गए बम विस्फोट में शहीद हुए वीर जवानों और ग्रामीणों को दी श्रद्धांजलि*

*सुकमा के चिंगावरम में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा: रैली में शामिल हुए गृहमंत्री श्री विजय शर्मा और प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप*

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर/उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा और वन मंत्री श्री केदार कश्यप एकदिवसीय दौरे पर आज सुकमा जिले के चिंगावरम पहुंचे। उनके साथ बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री पी. सुंदरराज, कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव तथा महिला आयोग की सदस्य सुश्री दीपिका सोरी भी उपस्थित थीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ चिंगावरम में 17 मई 2010 को नक्सलियों द्वारा किए गए बम विस्फोट में शहीद हुए वीर जवानों और ग्रामीणों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किया गया। शहीदों के चित्रों पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर बस दुर्घटना से प्रभावित परिवारों और ग्रामीणों ने भी वीर बलिदानियों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने सभी शोक संतृप्त परिवारों से सीधा संवाद किया, उनका हालचाल जाना और पूर्व की घटना से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।

गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ग्रामीणों को सभी शासकीय योजनाओं का लाभ पहुँचा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय स्वयं आदिवासी समाज से हैं और पूरे प्रदेश का नेतृत्व कर रहे हैं।

गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने स्पष्ट किया है कि 31 मार्च 2026 तक देश से सशस्त्र माओवाद पूर्णतः समाप्त कर दिया जाएगा और अगले एक साल के भीतर प्रदेश में शांति व्यवस्था स्थापित कर दी जाएगी। उन्होंने जनता से अपील की कि यदि कोई भटके हुए लोग उनके संपर्क में हों, तो उन्हें समझाकर समाज की मुख्यधारा में लाएं।

वनमंत्री श्री केदार कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री श्री अमित शाह का आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने बस्तर के विकास और इसे नक्सलमुक्त करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि यह संकल्प प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का भी संकल्प है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार चिंगावरम के एक-एक व्यक्ति के साथ है। वर्तमान में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हुई है और यह क्षेत्र आने वाले एक वर्ष के भीतर नक्सलमुक्त होगा और विकास की ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा। मैं हमारे अमर शहीदों को प्रणाम करता हूँ, जिनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।

कार्यक्रम के अंत में गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने बस दुर्घटना में शहीद हुए वीर जवानों और ग्रामीणों के परिजनों को शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने चिंगावरम में शहीदों की स्मृति में एक सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की, जिसमें सभी बलिदानियों की तस्वीरों के साथ एक स्मारक भी स्थापित किया जाएगा। उन्होंने पंचायत में एक रंगमंच निर्माण, एक स्टॉप डेम की मरम्मत और पक्की सड़क निर्माण की भी घोषणा की।

ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में आज चिंगावरम में एक भव्य तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा और वन मंत्री श्री केदार कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे।

रैली में चिंगावरम और आसपास के ग्रामीणों ने भारी उत्साह और देशभक्ति के जोश के साथ भाग लिया। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोग तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ चल रहे थे। इस आयोजन ने न केवल सुरक्षा बलों के अदम्य साहस को सम्मानित किया, बल्कि यह भी दर्शाया कि अब बस्तर का आम नागरिक भी आतंक और भय के विरुद्ध खड़ा है।