Home Blog Page 408

*(आबकारी विभाग जाँजगीर चांपा की कार्यवाही )*

0


मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार व सहायक आयुक्त आबकारी अलेख राम सिदार के विशेष मार्गदर्शन में जिला-जांजगीर में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब निर्माण एवं भंडारण पर कार्यवाही की गई –
दिनांक -23/05/2025
-जप्ती मदिरा= 06.00 बल्क लीटर महुआ मदिरा |
*धारा-34(2)=01 प्रकरण |

. ज़िला जाँजगीर -चाँपा के ग्राम -पहरिया में आरोपी विजय सिंह s/o भऊराम चौहान ,साकिन-पहरिया,थाना-बलौदा,ज़िला -जाँजगीर चाँपा (छ.ग.)के रिहायशी मकान से 06.00 लीटर महुआ शराब बरामद होने पर उक्त आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2),59(क)के तहत कार्यवाही कर जेल दाखिल किया गया।
उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक यीवरेश कुमार एवं मुख्य आरक्षक देवदत्त जायसवाल ,आरक्षक गीता कमल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ग्राम कुम्ही, बोड़तरा खुर्द और छीतापार कला में 70 लाख रुपए से अधिक के अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों का किया भूमिपूजन*

0

0.सेवा, सुशासन और विकास, छत्तीसगढ़ की डबल इंजन भाजपा सरकार का उद्देश्य और लक्ष्य है : भावना बोहरा।

हिमांशु सिंह ठाकुर- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/ कवर्धा– पंडरिया विधानसभा के ग्रामीण अंचलों में जनता की सुविधाओं और विकास हेतु विधायक भावना बोहरा द्वारा निरंतर अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जा रहा है इसी कड़ी में आज विधायक भावना बोहरा ने ग्राम कुम्ही बोड़तरा खुर्द और छीतापार कला में 70 लाख रुपए से अधिक की लागत से होने वाले चेक डेम सीसी रोड, सामुदायिक भवन, आंगनबाड़ी केंद्र और शौचालय निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया और ग्रामवासियों को बधाई दी इस दौरान ग्राम कुम्ही में 15 लाख 72 हजार रुपए की लागत से आंगनबाड़ी केंद्र व शौचालय, ग्राम बोड़तरा खुर्द में 20 लाख की लागत से चेकडेम और ग्राम छीतापार कला में 20 लाख की लागत से चेकडेम 10 लाख की लागत से सामुदायिक भवन, 2 लाख 60 हजार की लागत से सीसी रोड एवं 2 लाख रुपए की लागत से मंच निर्माण कार्य इस प्रकार कुल 70 लाख 32 हजार रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया इसके साथ ही क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग कुम्ही से बोड़तरा मार्ग का 3 करोड़ 32 लाख 45 हजार रुपए की लगात से होने वाला नवीनीकरण कार्य भी प्रगति पर है इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि किसी भी प्रदेश की उन्नति तभी हो सकती है जब वहां के गाँव में सुविधाओं और संसधानों का निरंतर विकास होता है समय के साथ कदम से कदम मिलाकर जनता की सुविधाओं का विस्तार करना और अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों को गति देने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ जनता को मिले, सुगम आवागमन, मूलभूत सुविधाएँ, सामाजिक व सांस्कृतिक योजनाओं के लिए भवन व मंच, पक्के आवास, स्वच्छ पेयजल एवं बिजली जैसे आवश्यक सुविधाओं का निरंतर विस्तार हो यही हमारा लक्ष्य है छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है तब से छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना विकास से लेकर कल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से जन-जन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है पंडरिया विधानसभा में विकास कार्य प्रगति पर हैं, जनता को योजनाओं का लाभ मिल रहा है उन्होंने आगे कहा कि हमारे ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और ग्रामीणों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए जिस प्रकार हमारी सरकार निरन्तर प्रयास कर रही है उसके सकारात्मक परिवर्तन स्पष्ट रूप से दिख रहा है आज गाँव-गाँव में पक्की सड़कों का निर्माण हो रहा है जल जीवन मिशन से शुद्ध पानी पहुँच रहा है पर्याप्त बिजली की आपूर्ति से हर गाँव रोशन हो रहा है महतारी वंदन योजना से महिलाएं सशक्त हो रही हैं पक्के आवास, भूमिहीन किसानों को आर्थिक सहायता मिल रही है योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन और प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिल रहा है ये सभी विष्णु के सुशासन एवं डबल इंजन सरकार में ही सार्थक हो रहें हैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सुशासन तिहार से सरकार सीधे जनता के घर व गाँव पहुंचकर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान कर रहें हैं सेवा और सुशासन यही छत्तीसगढ़ की डबल इंजन भाजपा सरकार का उद्देश्य और लक्ष्य है इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता,जनप्रतिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

—————————————-

➡️ *नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा लेजाकर बलात्कार करने वाले आरोपी को सहयोगी सहित किया गया गिरफ्तार*

0

➡️ *नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा लेजाकर बलात्कार करने वाले आरोपी को सहयोगी सहित किया गया गिरफ्तार*
➡️ *आरोपियों से घटना में प्रयुक्त सोल्ड होण्डा मोटर सायकल को किया गया जप्त*
➡️ *आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र. 72/25 धारा 137(2), 87, 64(ड), 3(5) बीएनएस एवं 4,6 पाक्सो एक्ट के तहत किया गया कार्यवाही*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भापुसे) द्वारा निर्देश दिया गया है कि महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित प्रकरणों में तत्काल कार्यवाही कर शीघ्र निराकरण करने निर्देश दिया गया है। उक्त निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबडा एवं उप पुलिस अधीक्षक लालपुर श्री सालिकराम धृतलहरे सेे मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना लालपुर में अपहृता के पिता द्वारा दिनांक 29.04.25 को थाना लालपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया था, कि उसकी नाबालिग लडकी को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने कि रिपोर्ट पर थाना लालपुर में अप.क्र. 72/2025 धारा 137(2) बीएनएस अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया था। घटना के कुछ दिन बाद अपहृता अपने घर आने पर परिजन की सूचना पर अपहृता को बरामद कर कथन लिया गया गया जिन्होने अपने कथन में बतायी कि आरोपी मंजीत खुंटे से मुलाकात मोबाईल फोन के जरिये हुयी थी। जिन्होने अपने मामा रूपदास के जरिये अपहृता को अपने पास बुलवाया और शादी का झांसे में रखकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनायी है, पीड़िता का महिला चिकित्सक से परीक्षण कराया गया, जिस पर डॉक्टर द्वारा अपह्रता के साथ शारीरिक संबंध होना लेख किये जाने पर प्रकरण मंे धारा 87, 64(ड), 3(5) बीएनएस एवं 4,6 पाक्सो एक्ट जोडी गयी। प्रकरण में पीड़िता के साथ बलात्कार होने की पुष्टि होने पर आरोपी मंजीत खुंटे अपने मामा रूपदास धृतलहरे के सहयोग से जुर्म कारित करना स्वीकार किया। घटना के आरोपी मंजीत खुंटे पिता विजय खुंटे उम्र 19 वर्ष निवासी बड़े पौनी थाना फास्टरपुर जिला मुंगेली एवं रूपदास धृतलहरे पिता मोहन धृतलहरे उम्र 29 वर्ष निवासी हरदीबांध थाना लोरमी को दिनांक 23.05.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही मे उप निरीक्षक अमित गुप्ता थाना प्रभारी लालपुर, सउनि रघुवीर राजपूत, आरक्षक तोरन सोनवानी, देवेन्द्र नागरे, मनीष गेंदले, संजय पात्रे एवं महिला आरक्षक 116 अनीता नेताम की भूमिका सराहनीय रहा।

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ग्राम रोहरा एवं डोंगरियाकला में 52 लाख रु. से अधिक के अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों का किया भूमिपूजन*

0

0.साधन और संसाधन के साथ ही अधोसंरचना निर्माण से हर क्षेत्र की प्रगति सुनिश्चित करने के लिए हम कृतसंकल्पित हैं :-भावना बोहरा

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/ कवर्धा:- पंडरिया विधानसभा को विकसित और समृद्ध बनाने एवं एक आदर्श विधानसभा के रूप में नई पहचान दिलाने के लिए विधायक भावना बोहरा लगातार विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर जनता की सुविधाओं के लिए कार्य कर रही हैं ग्राम रोहरा एवं ग्राम पंचायत डोंगरियाकला में विधायक भावना बोहरा द्वारा 52 लाख 46 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाले सी.सी.रोड सामुदायिक भवन एवं अटल सद्भावना भवन का विधिवत भूमिपूजन किया और क्षेत्रवासियों को इन विकास कार्यों के लिए बधाई दी इस दौरान उन्होंने ग्राम रोहरा में 14 लाख 46 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाले सी.सी. रोड और ग्राम डोंगरिया कला में विधायक निधि से 13 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन एवं विभिन्न मद अंतर्गत 25 लाख रुपए की लागत से अटल सद्भावना भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि ग्राम रोहरा एवं डोंगरिया कला में 52 लाख रुपए से अधिक के अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया समृद्ध पंडरिया के अपने संकल्प को पूरा करने और जनता की आकांक्षाओं अनुरूप क्षेत्र की प्रगति हेतु यह विकास कार्य महत्वपूर्ण कड़ी हैं जनता की सुविधाओं का विस्तार एवं क्षेत्र की प्रगति ही डबल इंजन भाजपा सरकार का ध्येय है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल मार्गदर्शन में आज हमारा प्रदेश दिन प्रतिदिन उन्नति कर रहा हैbसेवा,सुशासन और विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने एवं समृद्ध पंडरिया-विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के अपने संकल्प पूर्ति हेतु हम प्रतिबद्ध हैं और डबल इंजन भाजपा सरकार में हर व्यक्ति और क्षेत्र का विकास सुनिश्चित हो रहा है साधन और संसाधन के साथ ही अधोसंरचना निर्माण से हर क्षेत्र की प्रगति सुनिश्चित करने के लिए विकास की यात्रा निरंतर जारी है विगत डेढ़ वर्षों में छत्तीसगढ़ में डबल इंजन भाजपा सरकार बनने के बाद से विकास कार्यों में निरंतर तेजी आई है आज हर गाँव, वनांचल क्षेत्रों दूरस्थ अंचलों हर नगर एवं शहर में विकास के कार्य तेजी से हो रहें हैं जिससे जनता को सुविधा हो रही है वहीं अधोसंरचना निर्माण कार्यों से प्रदेश की आर्थिक प्रगति भी सुनिश्चित हो रही है आज हर गाँव में पक्की सड़कों के निर्माण से सुदृढ़ एवं बेहतर आवागमन की सुविधा मिलने से आम जनता को सहूलियत हो रही है शासकीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से लेकर विकास कार्य धरातल पर दिखाई दे रहें हैं पूर्ण पारदर्शिता से जनता की समस्याओं को सुनकर उसका निराकरण हो रहा है वहीं सुशासन तिहार के माध्यम से सरकार और प्रशासन खुद जनता के बीच पहुंचकर उनसे संवाद कर रहीं हैं योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है और समस्याओं का स्थल पर ही निराकरण कर रही है यही सही मायने में प्रदेश में सेवा और सुशासन की सरकार को चरितार्थ करता है मोदी की गारंटी में किये अपने वादों को अक्षरश: पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पूर्ण प्रतिबद्ध हैं और आने वाले समय में विकास के यह कार्य निरंतर जारी रहेंगे इस अवसर पर नगर पंचायत पांडातराई अध्यक्ष सरिता सोनी उपाध्यक्ष मनोज ठाकुर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीपपुरी गोस्वामी जनपद पंचायत सदस्य रानी चंद्रवंशी सरपंच बैजनाथ चंद्रवंशी उपसरपंच लक्ष्मीन निर्मलकर रविशंकर चंद्रवंशी तुषार चंद्रवंशी जनप्रतिनिधिगण भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

—————————————

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विभिन्न ग्रामों में 81 लाख रुपए के अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों का किया भूमिपूजन*

0

0.ग्रामीण क्षेत्रों का समुचित विकास और जनसुविधाओं का विस्तार हमारी प्राथमिकता है : भावना बोहरा

हिमांशु सिंह ठाकुर- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/ कवर्धा:- पंडरिया विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने एवं जनता की मूलभूत व आवश्यक सुविधाओं के विस्तार के लिए विधायक भावना बोहरा द्वारा निरन्तर अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया जा रहा है गुणवत्तापूर्ण और तय समय में विकास कार्यों को पूरा करने के लिए वे स्वयं विधानसभा में होने वाले सभी कार्यों की समय-समय पर समीक्षा कर रहीं हैं वहीं उनका निरिक्षण भी कर रही है आज भावना बोहरा ने व्यापारियों एवं जनता की मूलभूत सुविधाओं के मद्देनजर विभिन्न ग्रामों में 80 लाख 91 हजार रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया इस दौरान उन्होंने ग्राम गोरखपुर कला में सामुदायिक भवन, सुरजपुरा में नाली,शौचालय एवं भवन, ग्राम कोसमंदा में भवन, रणवीरपुर में व्यवसायिक परिसर, डोंगरिया में सी.सी. रोड, नवघटा में भवन एवं ग्राम उड़िया खुर्द में सी.सी.रोड निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि हमारे देश की पहचान हमारे गाँव से है इसलिए हमारे ग्रामीण क्षेत्रों का निरन्तर विकास और जनता की मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है यह सभी निर्माण कार्य हमारे ग्रामीण क्षेत्रों के विकास एवं जनता की सुविधाओं का विस्तार करने में बहुमूल्य भूमिका निभाएंगे जब से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है तब से छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना विकास से लेकर कल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से जन-जन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है पंडरिया विधानसभा में विकास कार्य प्रगति पर हैं जनता को योजनाओं का लाभ मिल रहा है महिलाओं का सशक्तिकरण, किसानों को सम्मान और युवाओं को रोजगार के साथ हमारे वृद्धजनों को आयुष्मान योजना के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल रहा है उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार मोदी की गारंटी में किये अपने वादों को पूरा करते हुए डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की जनता की आकाँक्षाओं अनुरूप कार्य किये जा रहें हैं ध्रुव गति से अधोसंरचना विकास के साथ ही मूलभूत सुविधाओं जैसे सड़क,बिजली,पानी जैसी आवश्यक सुविधाओं पर भी जमीनी स्तर पर कार्य किये जा रहें हैं जिसका सकारातमक परिणाम दिखाई दे रहा है आज हमारा प्रदेश भय और भ्रष्टाचार को मुक्त कर प्रदेश में सुशासन स्थापित कर रही है जहाँ पूर्ण पारदर्शिता के साथ विकास और अधोसंरचना निर्माण के कार्य तेजी से पूरे किये जा रहें हैं और साधन एवं संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित होने से हमारे ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिक प्रगति सुनिश्चित हुई है हमें पूरा विश्वास है कि आज इन सभी विकास कार्यों से ग्रामवासियों को सुविधा मिलेगी और हमारा लक्ष्य एवं प्रयास भी यही है कि जनता की समस्याओं का समाधान कर विकास व उनका सशक्तिकरण करना इस अवसर पर भाजपा रणवीरपुर मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

—————————————-

*प्रदेश के 885 अस्पतालों में19वर्ष से नियमों को ताक में रख कर चल रही समितियां*

0

अक्षत सिंह ठाकुर ब्यूरो बिलासपुर*रिन्युवल,बजट अनुमोदन,आम सभा,साधारण सभा नहीं फिर भी जीवनदीप समितियों वैध!*
जिले सहित राज्य भर के 885 शासकीय अस्पतालों( जिला चिकित्सालय,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) में वर्ष 2006 -7 में जीवनदीप समितियां बनी,नियम कायदे तय हुए ,बाकायदा पंजीयन कराया गया। लेकिन इसके बाद आज तक पंजीयन का नवीनीकरण नहीं कराया गया न ही विधिवत किसी समिति की आमसभा हुई और न ही बजट का अनुमादन करवाया गया।
इस बीच जिला अस्पतालों से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में समितियां अवैधानिक रूप से संचालित होते आ रही हैं । सारे नियम कायदों को ताक में रख कर समितियां मरीजों से राशि वसूल करती रहीं साथ में शासन द्वारा प्रदाय किए जा रहे करोड़ों रुपए के अनुदान राशि में अनियमितता करने के साथ साथ संलग्न कर्मचारी अधिकारी अपने जेब में डाल रहे हैं । नियम के अनुसार हर वर्ष ऑडिट कराये जाने का प्रावधान है । लेकिन प्रदेश के किसी भी समिति ने स्थानीय निधि संपरीक्षा से ऑडिट नहीं कराई ।
छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने इसे गंभीरता से लेते हुए वर्ष 2019- 20 में बिलासपुर जिला के 47 स्वास्थ्य केंदों में संचालित जीवनदीप समितियों का ऑडिट कराए जाने कलेक्टर बिलासपुर से अनुरोध करने पर पहली बार जिला चिकित्सालय, कोटा,तखतपुर, मस्तूरी और मानसिक चिकित्सालय ऑडिट कराया गया।
बिलासपुर जिला का बिल्हा ब्लॉक सहित प्रदेश की किसी भी समिति की ऑडिट आज तक नहीं कराई गई ।जबकि संचालक स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा ऑडिट कराने सभी cmho को निर्देश भी जारी किया जा चुका है । बावजूद किसी भी cmho ने निर्देश का पालन करना छोड़ समितियों में किए जा रहे भ्रष्टाचार को संरक्षण प्रदान करते आ रहे है ।
*वर्ष 2016-17 में पहली बार समितियों ने किया क्रय समिति का गठन*
2006से 2016 तक नियम विरुद्ध समितियों ने शासन द्वारा दिए गए अनुदान राशि ,मरीजों से प्राप्त राशि के साथ साथ दानदाताओं द्वारा भी दिए गए राशि से में से करोड़ों रुपए का खर्च दिखा कर वित्तीय अनियमितता को अंजाम दिया गया ।
*भ्रष्टाचार का जरिया बनी हुई है जीवनदीप समितियां,* प्रदेश के 885 जीवन दीप समिति में से प्रत्येक समिति को केंद्र शासन से जीवनदीप समिति, अनटाइड फंड,और मेंटनेंस ग्रांट नाम मद से प्रत्येक वर्ष लाखों रुपए अनुदान के रूप में मिलता है । साथ ही dmf फंड से तथा आयुष्मान योजना से भी लाखों रुपए का आय होता है ।जिसका खूब बंदरबांट किया जाता है ।
*सिर्फ पांच वर्ष की जांच में करोड़ों की अनियमितता आई सामने जिसकी विभागीय जांच कर दोषियों विरुद्ध कार्यवाही करने तथा दोषियों से राशि की वसूली की टिप के आधार पर विभागीय जांच शुरू*
जिला चिकित्सालय बिलासपुर में 5,66,00000=00 की अनियमितता का खुलासा हुआ जिसे संबंधितों से वसूली योग्य माना है ।जिसके लिए दोषियों विरुद्ध विभागीय जांच शुरू हो चुका है ।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा सहित 10 phc की जीवन दीप समितियों ने 20905816=00 की अनियमितता की गई । जिसमें से रतनपुर pch में हुए 5727180=00 की अनियमितता तथा 420000=00 की वसूली हेतु संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं रायपुर द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में दोष सिद्ध पाए जाने उपरांत विधिवत कार्यवाही हेतु संचालक ने उच्च स्तरीय जांच प्रारंभ कर दिया है ।
शेष सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में हुए घोटालों की राशि वसूली हेतु cmho द्वारा नोटिश जारी किया जा चुका है ।
*ऑडिटर को जीवन दीप समितियों के मठाधीश नहीं प्रस्तुत कर सके खर्च से संबंधित ये रिकॉर्ड*👇
– वाह्य रोगी अतः रोगी एवं जांच कक्ष के रसीद बुक
– वाह्य रोगी ,अतः रोगी एवं जांच कक्ष की दैनिक संग्रहण
– कैश बुक
– व्यय प्रमाण
– चेक बुक
– बैंक पास बुक
– नहीं मिला बैठक रजिस्टर(आम सभा, साधारण सभा ,कार्यकारणी सभा)
– रसीद बुक स्टॉक रजिस्टर
– स्थाई- स्थाई एवं सामग्री उपकरण स्टॉक रजिस्टर
– पंजीयन नवीनीकरण दस्तावेज
– साधारण सभा एवं कार्यकारणी सभा में संशोधन कर समितियों में अध्यक्ष, सचिव ,सदस्य रखने आयोजित किए गए साधारण सभा में पारित निर्णय दस्तावेज तथा पंजीयक को प्रेषित दस्तावेज।
– *जीवन दीप समितियों का बिना पंजीयन नवीनीकरण कराए तथा नियमों में बिना संशोधन कराए अपात्र एवं अमान्य अध्यक्ष, सचिव,सदस्य द्वारा अवैध जीवनदीप समितियों का अवैध रूप से वित्तीय संचालन*
राज्य शासन द्वारा प्रदेश के स्वास्थ्य केंद्रों में संचालित रोगी कल्याण समिति को विस्तार देते हुए 2006 जीवनदीप समिति का नाम देते हुए उसके संचालन हेतु जारी नीति निर्देश जिसमें संशोधन करने का अधिकार शासन को ही है ।किसी संचालक स्तर के अधिकारी को नहीं है ।मिशन संचालक nhm द्वारा 2010 में संशोधन करते हुए chc स्तर पर वित्तीय प्रबंधन के लिएकार्यकरणी सभा में ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक/ लेखा प्रबंधक(संविदा nhm) को द्वितीय हस्ताक्षरी / सदस्य रखा गया।वहीं phc स्तर पर कार्यकारणी सभा का अध्यक्ष तहसीलदार की जगह bmo तथा सदस्य के रूप में bpm को जोड़ा गया ।उक्त को मान्य करने के लिए साधारण सभा की बैठक कर विधिवत संशोधन निर्णय पारित कर निर्णय की प्रति पंजीयक रजिस्टार फर्म सोसाइटी को भेज कर अनुमोदन लेना था ।लेकिन प्रदेश के किसी भी समिति ने कोई बैठक नहीं की ।
आश्चर्य की बात यह भी है कि मिशन संचालक ने उक्त संशोधन के लिए शासन से न तो कोई अनुमति ली और न ही संशोधन करने की कोई सूचना दी ।
विगत 15 वर्षों से प्रदेश के 885 स्वास्थ्य केंद्रों में बिना पंजीयन नवीनीकरण कराए अवैध रूप से संचालित जीवनदीप समितियों को संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रतिवर्ष करोड़ों रुपए उनके खातों में अंतरित करते आ रही है ।जो आम गरीब, लाचार मरीजों के उपचार के लिए आर्थिक सहयोग होना था उसे समितियों में अवैध रूप से बैठे अधिकारी बंदर बांट करते आ रहे है ।
*विगत 20 वर्ष से संचालित885 जीवनदीप समितियों में से मात्र 47 समितियों का सीमित अवधि का किए गए वित्तीय अंकेक्षण में लगभग 15से 20 करोड़ की अनियमितता उजागर हुआ है ।*
*यदि 885 केंद्रों का अंकेक्षण कराया जाता है अनियमितता की राशि अरबों रुपए का होना पाया जाएगा ।*

*”शिक्षाविद सतीश प्रकाश सिंह शिक्षा जगत के महत्वपूर्ण मुद्दों पर 23 मई को अंबिकापुर में शिक्षक समुदाय को करेंगे सम्बोधित “*

0

प्राचार्य पदोन्नति तथा शिक्षा जगत के मुद्दों पर 23 मई 2025 को अंबिकापुर में सरगुजा संभाग स्तरीय बैठक आयोजित।

अंबिकापुर -“छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” तथा “छत्तीसगढ़ राज्य सर्वशासकीय सेवक अधिकारी- कर्मचारी पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” तथा “छत्तीसगढ़ प्रगतिशील एवं नवाचारी शिक्षक महासंघ (Chhattisgarh Progressive & Innovative Teachers Federation- CGPITF) के द्वारा प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में विगत 12 वर्षों से लंबित प्राचार्य पदोन्नति के लिए तथा शिक्षा जगत के अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर अनवरत रूप से कार्य किया जा रहा हैं।
इस कड़ी में 23 मई 2025 को अंबिकापुर में सरगुजा संभाग स्तरीय बैठक आयोजित की गई हैं। यह बैठक 23 मई 2025 को प्रातः 11 बजे, स्थान- संजय पार्क, अंबिकापुर में आयोजित होगी।
बैठक में छत्तीसगढ़ के प्रख्यात शिक्षाविद एवं राष्ट्रीय विचारक सतीश प्रकाश सिंह उपस्थित होंगे।
शिक्षा के सर्वांगीण विकास तथा शिक्षा जगत की नीतियों में सुधार लाने के लिए प्रदेश में सर्वोपरि रूप से कार्य कर रहें शिक्षाविद एवं योजनाकार सतीश प्रकाश सिंह द्वारा प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में विगत 12 वर्षों से रुकी हुई प्राचार्य पदोन्नति तथा व्याख्याता पदोन्नति, शिक्षक पदोन्नति, युक्तियुक्तकरण, सहित शिक्षा जगत के अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर शिक्षक समुदाय को सम्बोधित करेंगे।

उल्लेखनीय हैं कि “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” द्वारा शासन के समक्ष मांग कर पूर्ण प्रयास किया जा रहा हैं कि स्कूल शिक्षा विभाग के “टी एवं ई संवर्ग” में प्राचार्य पदोन्नति का आदेश, नियमानुसार कॉउंसलिंग किया जाकर प्रदेश के रिक्त सभी प्राचार्य के पदों पर पदोन्नति कर, नये शिक्षा सत्र के प्रारम्भ होने के पूर्व पदस्थापना आदेश जारी किया जावें।

“छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” द्वारा शासन से स्कूल शिक्षा विभाग की भर्ती तथा पदोन्नति नियमों की विसंगतियों को दूर किये जाने की मांग की गई है, ताकि स्कूल शिक्षा विभाग में सभी प्रकार की पदोन्नति बाधा रहित ढंग से सम्पन्न हो सकें।

“छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” द्वारा पूर्ण प्रयास किया जा रहा हैं कि प्राचार्य पदोन्नति से वंचित पात्रता रखने वाले सभी व्याख्याता एवं प्रधान पाठकों की प्राचार्य पद पर पदोन्नति हो सकें। इसके लिए प्रदेश के सभी संवर्गों के शिक्षक समुदाय को एकजुट करने के लिए विभिन्न जिले/संभाग में समर्थन अभियान प्रारम्भ किया गया हैं। जिसमें सम्पूर्ण शिक्षक समुदाय का सहयोग मिल रहा हैं।
सरगुजा संभाग की बैठक में “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के प्रदेश संयोजक शिक्षाविद सतीश प्रकाश सिंह के साथ एक्सपर्ट पैनल के स्टेट मेंबर अशोक कुमार चौहान, टीका राम सारथी, कमल कुमार खूंटे, अश्वनी कुमार कांत सम्मिलित होंगे।

सरगुजा संभाग के प्रभारी त्रिवेणी प्रसाद झारिया एवं संभागीय संयोजक अनिल कुमार तिग्गा ने प्राचार्य पदोन्नति, व्याख्याता पदोन्नति, युक्तियुक्तकरण के मुद्दे तथा शिक्षक हित सम्बन्धी कार्यों में सक्रिय योगदान देने के लिए सरगुजा संभाग के सभी संवर्ग के शिक्षक समुदाय से दिनांक 23.05.2025 को समय – प्रातः 11 बजे, स्थान – संजय पार्क,अंबिकापुर में आयोजित सरगुजा संभाग स्तरीय बैठक में सम्मिलित होने की अपील की हैं।

*कोरबा पुलिस द्वारा पेट्रोल पंप संचालकों को जारी किए गए सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश।*

0

 पेट्रोल पंप परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु कोरबा पुलिस की पहल।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में सजग कोरबा अभियान के अंतर्गत जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इन दिशा-निर्देशों का उद्देश्य पेट्रोल पंप परिसरों को सुरक्षित बनाना एवं किसी भी आपराधिक गतिविधि को समय रहते रोका जाना है।

निर्देशों के अनुसार, प्रत्येक पेट्रोल पंप परिसर में CCTV कैमरे इस प्रकार लगाए जाएं कि मुख्य प्रवेश मार्गों और रोड साइड एरिया की स्पष्ट निगरानी हो सके तथा सभी कैमरे चालू अवस्था में हों। इन कैमरों की रिकॉर्डिंग सुरक्षित स्थान पर रखी जाए। पंप परिसर में रात्रिकालीन समय में भी पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था हो, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल नजर रखी जा सके। सुरक्षा गार्ड की तैनाती अनिवार्य रूप से की जाए और उनका चरित्र सत्यापन भी समय-समय पर कराया जाए।

सभी पेट्रोल पंपों में निकटतम थाना, पुलिस कंट्रोल रूम और आपातकालीन नंबरों की जानकारी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाए। यदि किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की उपस्थिति महसूस हो, तो उसकी सूचना तुरंत संबंधित थाना को दी जाए। नकदी के संग्रहण और संवहन के दौरान विशेष सावधानी बरती जाएl

कोरबा पुलिस सजग कोरबा अभियान के माध्यम से व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सतत रूप से प्रयासरत है।

*मानिकपुर SECL खदान में हुए मारपीट के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

0

पुलिस की कार्यवाही में पूर्व में 04 आरोपी को भेजा गया था नायक रिमांड पर।

प्रार्थी, सोशल मीडिया एवं फुटेज के आधार पर अन्य 08 फरार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।

 

कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी एलेश पी आनंद पिता आनंद उम्र 40 वर्ष सा० मुड़ापार कालीबाड़ी पास चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा ने एक लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत कर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया कि यह केसीसी कंपनी मे कार्य करता है कलिंगा कम्पनी अंतर्गत अकांउट विभाग मे कार्य करता है यह दिनांक 17.05.2025 को अपने डयूटी मे कार्य कर रहा था की शांम करीब 05.30 के आसपास सुरेश पटेल, समेश पटेल, उदय पटेल एवं अन्य लोग के०सी०सी० कार्यालय मानिकपुर माईस में आफिस आये और अपने साथ मे एक आवेदन रखे थे, उसी आवेदन की बात को लेकर सुरेश पटेल, समेश पटेल, उदय पटेल एवं उसके अन्य साथीयों के द्वारा जबरन कार्यालय में घुस कर लोहे का रॉड, डंडा को रखकर चकधर मोहंती, दीपक डे को मां बहन का गंदी-गंदी गाली गलौज कर जान से मारने का धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट किये है जिससे चक्रधर मोहंती एवं दीपक डे को काफी चोंट आई है। जिनको इलाज के लिए एनकेएच अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है का रिपोर्ट दर्ज कराया है जो प्रार्थी के रिपोर्ट पर पुसके मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा में अपराध क्रमांक 353/2025 धारा 296, 351(2), 115(2), 324(4), 3(5) बी०एन०एस० का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

इसकी सूचना श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा मामले की गंभीरता से जांच करने के संबंध में निर्देशित करने पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नितीश ठाकुर यातायात एवं साइबर सेल प्रभारी रविंद्र कुमार मीना व नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के मार्गदर्शन में पुलिस की एक संयुक्त टीम बनाकर आरोपियों की पताशादी कर धर पकड़ करने के निर्देश प्राप्त हुए।

वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश पर पुलिस टीम के द्वारा दौरान घटनास्थल एवं सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कार्यवाही किया गया। विवेंचना एवं संकलित साक्ष्य के आधार पर प्रकरण में उक्त धारा के अतिरिक्त धारा 191(2), 191(3), 308(4), 333, 241, 117(2) बीएनएसएस का अपराध घटित होना पाये जाने से प्रकरण में धारा जोड़ी गई। प्रकरण में आरोपीयान आलोक कुमार पटेल, विजय कुमार यादव, उदय कुमार पटेल एवं सुरेश पटेल के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर नाइक रिमांड पर भेजा गया है सोशल मीडिया एवं फुटेज के आधार पर अन्य फरार आरोपियों लव कुमार पटेल, राजकुमार पटेल, सुशील कुमार पटेल, अजय कुमार पटेल, संजय कुमार सारथी, जितेन कुमार पटेल, धनीराम यादव, सरजू कुमार जांगड़ाकी पहचान कर मानिकपुर पुलिस ने उन्हें भी तलब कर घटना के संबंध में पूछताछ किया एवं घटना में संलिप्तता पाने पर 08 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजो।

*सर्राफा व्यापारियों एवं गोल्ड लोन कंपनियों को जारी किए गए सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश*

0

सोने-चांदी से जुड़े प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुदृढ़ करने हेतु कोरबा पुलिस की प्रभावी पहल।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में सजग कोरबा अभियान के अंतर्गत जिले के सर्राफा व्यापारियों एवं गोल्ड लोन कंपनियों/वित्तीय संस्थानों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने हेतु दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इस पहल का उद्देश्य सोने-चांदी जैसे संवेदनशील व्यवसायों को अपराध से सुरक्षित बनाना, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को आधुनिक बनाना तथा आमजन का विश्वास बनाए रखना है।

जारी निर्देशों के अनुसार, प्रत्येक सर्राफा दुकान एवं गोल्ड लोन कार्यालय में उच्च गुणवत्ता वाले CCTV कैमरे लगाए जाएं, जो मुख्य प्रवेश द्वार, लेन-देन काउंटर, सेफ रूम तथा बाहरी क्षेत्र की स्पष्ट निगरानी सुनिश्चित करें। इन कैमरों की रिकॉर्डिंग को कम से कम 30 दिनों तक संरक्षित रखा जाए और उनकी कार्यप्रणाली की समय-समय पर जांच की जाए। रात्रिकालीन समय में प्रतिष्ठानों के भीतर और बाहर उचित रोशनी की व्यवस्था हो ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को आसानी से पहचाना जा सके।

सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने हेतु प्रशिक्षित एवं सत्यापित सुरक्षा गार्डों की तैनाती की जाए, विशेषकर कैश कलेक्शन, आभूषणों के परिवहन और दुकान बंद करने के समय। प्रत्येक प्रतिष्ठान में स्थानीय थाना, पुलिस कंट्रोल रूम और डायल 112 जैसे आपातकालीन नंबरों की जानकारी स्पष्ट रूप से प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित की जाए। यदि किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की मौजूदगी अनुभव हो, तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दी जाए। नकदी एवं आभूषणों के संग्रहण व परिवहन के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए।

कोरबा पुलिस सजग कोरबा अभियान के माध्यम से व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा व्यापारियों व आम नागरिकों के मध्य सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करने हेतु सतत रूप से प्रयासरत है।