Home Blog Page 407

*केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने जांजगीर जिला के पामगढ़ विधानसभा में मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए*

0

*केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू जांजगीर-चांपा जिले के प्रवास पर, जहां विविध कार्यक्रम में शामिल हुए*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-आज छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विधानसभा अंतर्गत ग्राम व्यासनगर नंदेली में आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ के 122वें संस्करण का सीधा प्रसारण स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों के साथ सुना। यह कार्यक्रम भाजपा युवा मोर्चा मण्डल उपाध्यक्ष श्री धनजीत सिंह के निवास पर आयोजित हुआ।
प्रधानमंत्री जी ने इस अवसर पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए इसे सिर्फ एक सैन्य अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र की सामूहिक संकल्प शक्ति और आधुनिक भारत की वीरता की मिसाल बताया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जैसे क्षेत्रों में शिक्षा की सफलता और कोरिया जिले के आदिवासी किसानों द्वारा उत्पादित जैविक ‘सोन हनी’ की राष्ट्रीय और वैश्विक सराहना की।
इस दौरान मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम केवल संवाद नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणा है।
छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों का राष्ट्रीय मंच पर उल्लेख हम सभी के लिए गर्व की बात है। यह राज्य की प्रतिभा, परिश्रम और परिवर्तनशीलता का प्रमाण है।”
—

*पामगढ़ विधानसभा के ग्राम मेंहदी स्थित प्रभु हनुमान मंदिर में श्रीराम नवमी महोत्सव मे केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू शामिल हुए*

ग्राम मेंहंदी स्थित प्रभु हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित श्रीराम नवमी महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर भगवान श्रीराम और हनुमान जी के जीवन मूल्यों को जनमानस के लिए आदर्श बताया कि श्रीराम मर्यादा और धर्म की स्थापना के प्रतीक हैं, तो हनुमान जी भक्ति, सेवा और संकल्प की प्रेरणा हैं।
यह पर्व हमें बताता है कि राष्ट्र निर्माण का मार्ग भक्ति और कर्तव्य से होकर जाता है।”
श्री साहू ने मारुति सेवा समिति एवं ग्रामवासियों को आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह महोत्सव केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने वाला, जनआस्था और संस्कारों का उत्सव है।”

*भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले श्री साहू – मोदी की गारंटी, विष्णु का सुशासन और संगठन की शक्ति है हमारी पूंजी*

जिला पंचायत जांजगीर-चांपा क्षेत्र क्रमांक 15 में आयोजित भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

अपने उद्बोधन में श्री साहू ने कहा कि:
“एक राष्ट्र, एक चुनाव” जैसी पहलें भारत के लोकतंत्र को और अधिक प्रभावी बनाएंगी।
“ऑपरेशन सिंदूर” राष्ट्र की सुरक्षा, सेवा और शौर्य का प्रतीक है।
“मोदी की गारंटी” जनविश्वास का नाम है, और “विष्णु का सुशासन” विकास की रीढ़ है।
जांजगीर-चांपा और शक्ति जिलों में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत कर आगे बढ़ाया जा रहा है।
इस पूरे कार्यक्रम श्रृंखला में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अम्बेश जांगड़े, मण्डल अध्यक्ष श्री विश्वनाथ प्रताप यादव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती संतोषी मनोज रात्रे, सरपंच श्री संतोष गोंड़ (नंदेली), श्री अमितेन्द्र सिंह (मुलमुला) सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

*अवैध शराब परिवहन करने वाला आरोपी सकरी पुलिस की गिरफ्त में।*

0

 आरोपी के कब्जे से 7.380 लीटर देशी प्लेन शराब कीमती 3280 रूपये तथा मोटर सायकल क्रमांक सीजी 10 एसी 9032 को जप्त किया गया ।

 आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।

 “ऑपरेशन प्रहार” के तहत इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगा।

नाम आरोपी – रवि कुमार वर्मा उर्फ सोनू पिता बजरंग लाल वर्मा उम्र 35 वर्ष निवासी दैहानपारा सैदा थाना सकरी जिला बिलासपुर

आशीष कश्यप बिलासपुर– श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा “आपरेशन प्रहार’’ के तहत थाना क्षेत्र में अवैध नशा के विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देशित दिये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) श्री निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक प्रदीप आर्य द्वारा नशा के कारोबार करने वालो की पतासाजी हेतु मुखबीर लगाया गया था कि दिनांक 25-05-2025 को रात्रि 00-20 बजे जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि रवि कुमार वर्मा उर्फ सोनू निवासी दैहानपारा सैदा अपनी मोटर सायकल से अधिक मात्रा में अवैध रूप से शराब रखकर बटालियन रोड सकरी होते हुए अपने घर तरफ जा रहा है कि मुखबीर सूचना के निशानदेही पर रवि कुमार वर्मा उर्फ सोनू पिता बजरंग लाल वर्मा उम्र 35 वर्ष निवासी दैहानपारा सैदा थाना सकरी जिला बिलासपुर को बटालियन रोड सकरी के पास घेराबंदी कर अवैध शराब परिवहन करते पकडा गया आरोपी के कब्जे से 41 पाव (7.380 लीटर) देशी शराब कीमती 3280 रूपये तथा मोटर सायकल क्रमांक सीजी 10 एसी 9032 को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है आरोपी को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।

विशेष योगदान- निरीक्षक प्रदीप आर्य, सउनि विजय राठौर, आर सुमंत कश्यप, रामचन्द्र कश्यप, पवन बंजारे

◆ *पुरानी रंजिश को लेकर लोहे का प‌ट्टीनूमा राड से हत्या करने के नियत से प्राण घातक हमला करने वाला आरोपी गिरफतार।*

0

◆ *घटना में प्रयुक्त एक लोहे का प‌ट्टीनूमा राड जप्त।*

*गिर० आरोपी का नाम-* शिव खाण्डे पिता परस खाण्डे उम्र 28 साल निवासी गतौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आवेदक सतोष कांत दिनाक 23.05.2025 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22.05.2025 को अपने एकलौता लडका शशीकांत उम्र 20 साल के साथ किराना दुकान में था तब दोपहर करीब 04:00 बजे मेरे दुकान के पास समुद कुमार खाण्डे उम्र 48 साल निवासी गतौरा ने नशे के हालत में बैठा था और मेरे दुकान से पानी पाउच राजश्री को खरीदा और उसका पैसा नहीं दिया पानी पाउच को वहीं फाडकर सतोष गेंदले के सिर में जबरन डाल रहा था जिसको सामान का पैसा दो कहने पर अचानक गुस्से में आकर मुझे मा बहन की गंदी गंदी गाली दिया और जान से मारने की धमकी दिया और तुम्हारा पैसा अभी देता हूँ कहकर वहा से मोटर सायकल स्टार्ट करके अपने घर गया और सुमेद्र खाण्डे ने 100 रूपये लाकर मेरे लड़का शशी कात को मां बहन की गाली देते हुए पैसा को दिया तब मैं सुमेन्द्र खाण्डे को गाली गलौच करने से मना किया तब वह गाली देते हुए अपने घर तरफ चला गया फिर कुछ देर बाद सुमेन्द्र खाण्डे ने अपने छोटे भाई शिव खाण्डे उम्र 28 साल को साथ में लेकर शाम करीबन 06.30 बजे आया और दोनो भाई ने मिलकर मेरे लडका शशीकांत को आज इसका मर्डर कर देने की धमकी दे रहे थे इसी बीच मेरी पत्नि अशोक बाई एवं छोटा भाई सतराम कांत हल्ला सुनकर घर तरफ से दौडते हुए मेरे दुकान के पास पहुंचे थे की शिव खाण्डे ने हाथ में रखे लोहे के पाईप से मेरा लडका शशीकांत को जान से मारने की नियत से सिर में प्राण घातक हमला कर दिया जिससे उसके सिर में गभीर चोट लगी खून से लथपथ होकर जमीन में गिर गया था मैअपने पत्नि अशोक बाई एवं छोटा भाई सतराम कांत साथ बीच बचाव करने के लिए गये तो सुमेन्द्र खाण्डे एवं उसके घर के अन्य लोग ने मिलकर हाथ मुक्का पत्थर लकड़ी के डण्डा से हम तीनों को मारपीट किये है।
प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध विवेचना कार्यवाही में लिया गया है। हमले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (ips) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं उप पुलिस अधीक्षक (मस्तुरी) श्री एल सी मोहले के दिशा निर्देश पर विवेचना के दौरान आरोपी शिव खाण्डे पिता परस खाण्डे उम्र 28 साल निवासी गतौरा थाना मस्तरी जिला बिलासपुर को उसके घर में दबिश देकर पकड़ा गया तथा घटना में प्रयुक्त एक लोहे का पट्टीनुमा औजार आरोपी के पेश करने पर जप्त किया गया। आरोपी दिनांक घटना को अपराध घटित करना स्वीकार करने पर आरोपी कोआज दिनाक 25.05 2025 को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

*उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक हरिशचन्द्र टाण्डेकर उनि सुजान जगत आरक्षक देव सहाय जायसवाल का विशेष योगदान रहा है।*

*उप निरीक्षक शिल्पा दुबे आबकारी वृत्त अकलतरा जिला जांजगीर चांपा की कार्यवाही*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-आबकारी उप निरीक्षक शिल्पी दुबे के सख्त निगरानी के कारण, अकलतरा क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और निर्माण में कमी आई है, उनके खुफिया तंत्र और सघन दौरे के कारण अवैध शराब माफियाओं में खौफ है, जो कि इस क्षेत्र के लिए बहुत अच्छा है, दुबे मैडम ऐसे ही अपने कार्य में तत्पर रहें तो जल्द ही क्षेत्र से अवैध शराब माफियाओं का खात्मा हो जाएगा। शराब से होने वाले बुराइयों से लड़ने में मैडम अपनी संपूर्ण क्षमता से जूझ रही हैं, यदि इसी प्रकार उनका समर्पण अवैध शराब के खात्मा करने में रहा तो वो दिन दूर नहीं कि ये इलाका अवैध शराब माफियाओं से मुक्त हो जायेगा।

जांजगीर चांपा कलेक्टर के निर्देशानुसार व सहायक आयुक्त आबकारी श्री अलेख राम सिदार के विशेष मार्गदर्शन में जिला-जांजगीर चांपा में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब भंडारण पर कार्यवाही
दिनांक 18- 05-2025
-कुल प्रकरण = 02
-जप्ती मदिरा= 19लीटर महुआ शराब
*धारा-34(1)(क)34(2) 59(क)=02 प्रकरण

. आबकारी वृत अकलतरा के अंतर्गत ग्राम खटोला , थाना – अकलतरा निवासी आरोपी हरिप सिंह पिता -नाथु राम,उम्र – 35 वर्ष,साकिन – खटोला, थाना- अकलतरा,ज़िला -जाँजगीर-चाँपा के रिहायशी मकान की तलाशी लेने पर प्लास्टिक बोरी में भरा 12लीटर महुआ शराब बरामद होने व नगर पालिका परिषद अकलतरा वार्ड नंबर 13 निवासी संजय कुमार राय,पिता- विजय राय, उम्र- 33 वर्ष, निवासी- अकलतरा वार्ड नंबर 13, थाना – अकलतरा के रिहायशी मकान की तलाशी लेने प्लास्टिक बोरी में भरी 07 लीटर महुआ शराब बरामद होने पर उक्त आरोपीयों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क34(2)एवं 59(क) के तहत कार्यवाही कर जेल दाखिल किया गया।
उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक शिल्पा दुबे एवं मुख्य आरक्षक अनवर मेमन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

*दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर जोन की सांसदों की बैठक में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने रखीं जनहित से जुड़ीं अहम मांगें*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर,  – दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन की सांसदों की बैठक आज आयोजित हुई, जिसमें भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर के सांसद श्री तोखन साहू ने क्षेत्र की जनता से जुड़े कई अहम मुद्दों और विकास योजनाओं को गंभीरता से उठाया।

बैठक में श्री साहू द्वारा प्रस्तुत प्रमुख सुझाव एवं मांगें निम्नलिखित रहीं:

1. संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाया जाए, ताकि यात्रियों को नियमित, सुविधाजनक और तेज़ आवागमन की सुविधा मिल सके।

2. बुधवारी बाजार के दुकानदारों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करते हुए उन्हें स्थायी दुकानों की उचित व्यवस्था दी जाए।

3. रेलवे स्टेशन क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत, पार्किंग में डिवाइडर निर्माण और बेहतर यातायात प्रबंधन किया जाए।

4. गतौरा, घुटकु सहित सभी छोटे स्टेशनों पर मूलभूत सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराई जाएं।

5. बिलासपुर स्थित रेल नीर प्लांट का संचालन अविलंब प्रारंभ किया जाए, जिससे शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

6. रेलवे क्षेत्र में स्थित मरीमाई मंदिर तालाब का संरक्षण एवं संवर्धन किया जाए।

7. ‘वोकल फॉर लोकल’ नीति के अंतर्गत रेलवे निर्माण कार्यों में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाए।

8. मां मरही के दर्शनार्थ भनवारटंक स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए लोकल ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया जाए।

9. जयराम नगर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा किया जाए।

10. वाणिज्य विभाग में वर्षों से पदस्थ अधिकारियों के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों के मद्देनज़र उनका स्थानांतरण किया जाए।

11. सांसदों द्वारा भेजे गए पत्रों और सुझावों का समय पर उत्तर दिया जाए एवं उनकी जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

12. श्री साहू ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि सांसदों को बैठक में उठाए गए मुद्दों पर संतोषजनक उत्तर नहीं मिलता, ऐसी पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए।

केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू ने रेलवे प्रशासन को निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों के सुझावों एवं जनहित के मुद्दों को पूरी गंभीरता से लिया जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और समग्र विकास सुनिश्चित हो।

*मारपीट करने वाले आरोपियो के उपर बिलासपुर पुलिस का प्रहार*

0

♦️चंद घण्टों में आरोपियों को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया
♦️आरोपियों का घटना स्थल एवं उनके मोहल्ले में निकाला गया जुलुस

अपराध क्रमांक- 281/25 धारा 333,296,115 (3),351(2),3(5) BNS 25,27 आर्म्स एक्ट

नाम आरोपी:- 01 शुभम सोनी पिता श्याम सोनी उम्र 26 साल साकिन कतियापारा बिलासपुर
02- राहुल सिंह पिता जोगेन्दर सिंह उम्र 24 साल साकिन उदाई चौक कतियापारा बिलासपुर
03 मिथलेश सिंह पिता राकेश सिंह ठाकुर उम्र 25 साल साकिन उदाई चौक कतियापारा बिलासपुर
04- रोहन साहू पिता लिला साहू उम्र 19 साल साकिन उदाई चौक कतियापारा बिलासपुर
05- काब्यांशु बिनोबिया पिता राजकुमार विनोदीया उम्र 21 साल साकिन उदाई चौक कतियापारा बिलासपुर

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि, थाना सिटी कोतवाली में प्रार्थी प्रार्थी अशोक गुप्ता की रिपोर्ट पर की दिनांक 23/5/2025 को प्रार्थी का लड़का शेखर गुप्ता रात करीबन 10/30 बजे ऑफिस से अपने घर कतिया पारा वापस आया तो उसके घर के सामने कुछ लड़के खड़े थे गाड़ी को किनारे करने को बोला तो उसी बात को लेकर. राहुल सिह, मिथिलेश सिह, एवं शुभम के द्वारा शेखर गुप्ता को गाली गलीचे कर चले गए, थोड़ी देर बाद आरोपी राहुल, मिथिलेश, शुभम अपने अन्य साथियो के साथ हाथ में डंडा लाठी लेकर, प्रार्थी के घर आए और प्रार्थी घर अंदर घुस कर मां बहन की अश्लील गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर लाठी डण्डा हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे एवं राहुल सिंह चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दिया आरोपियों द्वारा मारपीट करने से प्रार्थी अशोक गुप्ता और आहत शेखर गुप्ता को चोट आयी है जिनका सिम्स अस्पताल बिलासपुर में इलाज चल रहा है,प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 281/25 धारा 333,296,115(2),351(2),3(5) bns दर्ज कर विवेचना की गयी प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह द्वारा त्वरित कार्यवाही के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय प्रमोद सभद्रा के मार्गदर्शन में. आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु तत्काल टीम बनाकर. दबिश दी गयी आरोपी राहुल ,शुभम सोनी, मिथिलेश सिह, रोहन साहू, काव्यांशु विनोदीया को घटना के 2 घण्टे के अंदर पकड कर हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी आरोपियों द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपियों की निशानदेही पर डण्डा , चाकू एवं अपराध में प्रयुक्त मोटर सायकिल, स्कूटी की जप्त की गयी आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर गांधी चौक से घटना स्थल कतियापारा में आरोपियों की निशानदेही पर जप्ती कार्यवाही की गयी, घटना क्षेत्र कतियापारा, गांधी चौक में आरोपियों का जुलूस निकाला गया l आरोपियों को दिनाक 24/5/25 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु भेजा गया। प्रकरण के अन्य फरार आरोपियों का पता तलास किया जा रहा है ।

*पुलिस द्वारा सटोरियों पर लगातार ताबड़तोड कार्यवाही जारी*

0

➡ *मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर ‘‘आपरेशन बाज’’ चलायी जाकर अवैध नशीले पदार्थ बिक्री व तस्करी एवं सटोरियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी*
➡ *आरोपी बब्बू खान उर्फ रूस्तम खान को सार्वजनिक स्थान पर सट्टा-पट्टी लिखते हुये किया गया गिरफ्तार*
➡ *आरोपी के कब्जे से 1040 रूपये, अंक में लिखा 03 सट्टा-पट्टी एवं एक इस्तेमाली डाटपेन को किया गया जप्त*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा आसमाजिक तत्वों एवं मादक पदार्थ बिक्री व तस्करी करने वालों के विरूद्ध *‘‘ऑपरेशन बाज’’* अभियान चलायी जाकर समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को कड़ी कार्यवाही करने निर्देश दिया गया है। उक्त निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुंगेली श्री मयंक तिवारी से मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस द्वारा दिनांक 24.05.2025 को मुखबीर से सूचना मिला कि रेस्ट हाउस मुंगेली के पास 01 व्यक्ति कागज में अंकों पर पैसों का हार-जीत का सट्टा-पट्टी लिख रहा है कि मुखबीर सूचना तस्दीक हेतु सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस द्वारा गवाहों के साथ रवाना हुये, मुखबीर द्वारा बताये स्थान रेस्ट हाउस मुुंगेली के पास एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़े जिसे पूछताछ व गवाहों के समक्ष चेक करने पर वह व्यक्ति अपना नाम बब्बू खान उर्फ रूस्तम पिता इंदू खान उम्र 65 वर्ष निवासी दाऊपारा एन्ड्रूज वार्ड मुंगेली थाना मुंगेली, जिला मुंगेली का होना बताया जिसके कब्जे से 1040 रूपये, 03 नग कागज में अंक दर्शित लिखा सट्टा-पट्टी एवं इस्तेमाली पेन को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 224/2025 धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 पंजीबद्ध कर विधिवत् कार्यवाही किया गया ।
उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक गिरीजाशंकर यादव थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली, सउनि. रोशन टंडन, आरक्षक योगेश यादव एवं विकास सिंह की विशेष भूमिका रही।

*थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम मुड़पार में जुआ खेलने वाले 05 जुवाड़ीयानो को किया गिरफ्तार थाना नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

0

* आरोपियों के कब्जे से नगदी 10420/रू एवं 52 पत्ती तास, बोरी फट्टी*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* के निर्देशन में जिले में जुआ/सट्टा खेलाने एवं खेलने वालों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री उदयन बेहार* के कुशल मार्गदर्शन पर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए जांजगीर पुलिस द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में *DSP श्री जितेन्द्र खूंटे* के नेतृत्व में थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर थाना नवागढ़ क्षेत्र ग्राम मुड़पार में रेड कार्यवाही कर 5 जुवाड़ीयानो को जुआ खेलते पकड़ा जाकर विधिवत गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्यवाही किया गया।

*जुवाड़ीयानो का नाम*

01. संजय कुमार उम्र 45 वर्ष साकिन भवतरा थाना पामगढ़
2. उमेश कुमार साहू उम्र 20 वर्ष साकिन सलखन थाना शिवरीनारायण
3. राजा धीवर उम्र 21वर्ष साकिन सलखन थाना शिवरीनारायण
4. हेमलाल उम्र 45 वर्ष साकिन बुंदेला थाना शिवरीनारायण
5. मनोज कुमार केेंवट उम्र 35 वर्ष साकिन सलखन थाना शिवरीनारायण

उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक पारस पटेल, थाना प्रभारी नवागढ़, प्रधान आरक्षक प्रेमलाल दिवाकर, आरक्षक जनक राम कश्यप, रमेश भारद्वाज, राजू कश्यप, मुकेश राज, चंद्रमणि कश्यप, रामदेव साहू, अभिषेक जायसवाल एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

*प्रदेश मीडिया सह प्रभारी फैजान अहमद (सेबू) के निवास पर वक्फ बोर्ड चेयरमैन का हुआ भव्य स्वागत अंबिकापुर प्रवास के दौरान बिलासपुर पहुंचे*

0

राकेश खरे ब्यूरो बिलासपुर :-केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त, डॉ सलीम राज के बिलासपुर आगम पर शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी जनप्रतिनिधि, मस्जिद के मुतवल्ली गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ,समाज को कैसे विकसित दिशा में ले जाकर देश के विकास में योगदान में कंधे से कंधा मिला कर साथ दे इस स्वागत प्रोग्राम में शामिल होकर डॉ सलीम राज जी ने कहा जब भी बिलासपुर आता हु आप सब से मिल कर बहुत अपना पन मिलता है मूछें बहुत खुशी मिलती है। इस मौके पर वक्फ बोर्ड के सदस्य फैसल रिजवी, हज कमेटी के सदस्य गुलाम रहमान रायगढ़, वहीदुल्ला भाई, यूसुफ हुसैन बंटी भाई, इकबाल हक, मेमन जमात से अनवर शेखानि, यूसुफ रजा बरकाती, सैय्यद इंसान अली,जुल्फिकार भाई, सिकंदर खान, ,, सिकंदर खान, जीशान सिद्दीकी, शाहिद रज़ा, मोपका से गुलाम मोहम्मद, मौलाना मंज़र, सफीक भाई, शाहिद भाई, कोटमी सुनार से डॉ नफीस खा, डॉ नदीम खान, राजू। बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

*अंतरजिला छड़ (सरिया) चोर गिरोह का पर्दाफाश थाना चांपा/ जांजगीर कोतवाली ,सायबर टीम पुलिस पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, लाखों का माल बरामद*

0

*अंतरजिला छड़ (सरिया) चोर गिरोह का पर्दाफाश थाना चांपा/ जांजगीर कोतवाली ,सायबर टीम पुलिस पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, लाखों का माल बरामद*

* चोर गिरोह में थाना जांजगीर एवं चांपा के प्रकरण में आरक्षक सहित 04 आरोपी एवं 04 नाबालिक शामिल*

* पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सरिया छड़, ग्रेनाइट पत्थर और पत्थर की चौखट चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह में शामिल एक आरक्षक, जो वर्तमान में जांजगीर -चांपा रक्षित केंद्र में पदस्थ है, जिसके अलावा पिकअप वाहन मालिक/चालक सहित अन्य आरोपियों को चोरी के माल समेत गिरफ्तार किया गया है।*

* आरोपियों के कब्जे भवन निर्माण सामग्री छड़, ग्रेनाइट पत्थर सहित अन्य सामग्री तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल एवं पिकअप वाहन कुल कीमती 10 लाख रुपये जप्त किया गया*

*पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) द्वारा चोरी में संलिप्त आरक्षक* के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे भी आरोपी बनाकर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करने वाले या किसी भी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने वाले अधिकारी/कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

* थाना जांजगीर कोतवाली क्षेत्र में हुए सरिया चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार एवं माल बरामद*

* नाम आरोपीगण*

01- शशिकांत कश्यप पिता खेत राम कश्यप उम्र 32 वर्ष निवासी सेमरिया थाना बिर्रा हाल पता- भाटापारा जांजगीर वार्ड नंबर 25 (आरक्षक)

02- उदय कुमार यादव पिता दिलीप कुमार यादव उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम बक्सरा बलौदा पन्तोरा हाल मुकाम कोथारी जिला कोरबा

03- राजू देवांगन पिता छत लाल देवांगन उम्र 46 वर्ष निवासी अमोदा नवागढ़

04 मनीष मिश्रा पिता निलेश मिश्रा 19 वर्ष निवासी भैंस मुड़ा थाना उरगा जिला कोरबा

*नाबालिग़ (विधि से संघर्षरत बालक* ) – 04

चोरी के अपराध को गंभीरता से लेते हुए *श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा* द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी करवाई करने का निर्देश दिया गया जिस पर *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उदयन बेहार एवं SDOP चांपा श्री यदुमणि सिदार* के मार्गदर्शन में थाना चांपा तथा साइबर सेल की विशेष टीम गठित कर सभी आरोपियों को पकड़ा गया ।

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी हनी अग्रवाल ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की इसका घटोली चौक के पास चांपा मे दुकान है जिसमें भवन निर्माण सामग्री की बिक्री करता है। घटना दिनांक 18-19.05.2025 के दरम्यानि रात इसके दुकान के सामने रखें 3.5 टन राड (सरिया) को किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया गया है। इसी तरह पास के एक अन्य दुकान संचालक तनिष्का टाइल्स बिरमा राम गुरज़र ने बताया कि इसका मार्बल टाइल्स का शोरूम है जहां से इसी घटना दिनांक को अज्ञात आरोपियों द्वारा ग्रेनाइट पत्थर तथा अन्य सामग्री चोरी कर लिया गया है उक्त घटना के संबंध में सूचना प्राप्त होने पर थाना चांपा में तत्काल पृथक पृथक अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक पुलिस टीम मौके की ओर रवाना किया गया पुलिस टीम के द्वारा घटनास्थल पहुंचकर साक्ष्य संकलन की गई ,जांच के दौरान पुलिस टीम ने सूचना तंत्र ,तकनीकी निगरानी और सक्रियता से अन्वेषण के दौरान पता चला कि पुलिस लाइन जांजगीर में पदस्थ आरक्षक शशिकांत कश्यप भी चोरी की घटना में संलिप्तता होने के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को बताया गया जिस पर प्रकरण में विस्तृत जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त होने पर थाना चांपा ,जांजगीर कोतवाली एवं साइबर सेल से एक संयुक्त टीम आरोपियों की पता तलाश हेतु रवाना किया गया जो पुलिस टीम के द्वारा आरक्षक शशिकांत कश्यप को उसके निवास भाटापारा वार्ड क्रमांक 25 जांजगीर से पकड़ा गया और आरक्षक से पूछताछ करने पर आरक्षक प्रारंभिक तौर पर पुलिस टीम को गुमराह करता रहने परंतु बारीकी से तथा तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पूछताछ करने पर आरक्षक ने अपने अन्य साथियों के साथ अलग-अलग स्थान पर चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया तथा पूछताछ पर बताया ,सभी मिलकर चोरी करना स्वीकार किए घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाते थे उक्त आरक्षक के निशानदेही पर अलग-अलग स्थान से 04 नाबालिक एवं 04 आरोपी सहित कुल 08 को पकड़ा गया जिनके कब्जे से चोरी के छड़ (सरिया), ग्रेनाइट पत्थर तथा अन्य निर्माण सम्बन्धी सामग्री तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल पल्सर क्रमांक CG11AZ7026 एवं पिकअप वाहन क्रमांक CG11AF5288 कुल कीमती 10 लाख रुपए को बरामद किया गया जाकर 04 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, तथा 04 विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा ।

* उक्त आरक्षक शशी कांत कश्यप वर्तमान में पुलिस लाइन जांजगीर में आरक्षक के पद पर पदस्थ है और जांजगीर के वार्ड क्रमांक 25 भाटापारा में अपना स्वयं का मकान बना रहा है उक्त आरक्षक के द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ अलग-अलग थाना क्षेत्र में हार्डवेयर सामग्री बिक्री करने वाली दुकानों से अलग – अलग घटना दिनांक को अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर निर्माण सामग्री जैसे छड़ सीमेंट ग्रेनाइट पत्थर को चोरी किया गया है चोरी करके अपने निर्माणाधीन मकान में उपयोग कर रहा था तथा चोरी का कुछ हिस्सा बंटवारे में अपने अन्य साथियों को दिया है उक्त आरक्षक के विरुद्ध थाना चांपा में अपराध क्रमांक 210/ 25 धारा 303 (2)BNS तथा अपराध क्रमांक 212/25 धारा 303 (2),3(5) BNS तथा कोतवाली थाना में अपराध क्रमांक 248/ 25 धारा 303(2) BNS का अपराध पंजीबद्ध किया गया है सभी तीनों मामलो मे उक्त आरक्षक को गिरफ्तार किया गया है, तथा उक्त आरक्षक के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही पृथक से की जाएगी*

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चांपा, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, सउनि अरुण सिंह, मुकेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र कुमार टंडन, प्रकाश राठौर, आर. डीकेश्वर साहू, मुद्रिका दुबे, सुमंत कंवर, माखन साहू,पदम राज सिंह तथा सायबर सेल से प्रआर मनोज तिग्गा, विवेक सिंह, आरक्षक गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, शहबाज अहमद,अर्जन यादव, हजारी लाल मेरसा सायबर सेल का सराहनीय योगदान रहा।