Home Blog Page 404

*दैहिक शोषण करने वाला आरोपी को पथरिया पुलिस द्वारा 12 घण्टे के भीतर किया गया गिरफ्तार*

0

➡️ *पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में पथरिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता*
➡️ *पत्नि बनाकर रखने की झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को 12 घंटे के भीतर किया गया गिरफ्तार*
➡️ *आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 114/2025 धारा 69, 64(2)(एम) बीएनएस के तहत किया गया कार्यवाही*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:-पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भापुसे) द्वारा निर्देश दिया गया है कि महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित प्रकरणों में तत्काल कार्यवाही कर शीघ्र निराकरण करने निर्देश दिया गया है।
दिनॉक 29.05.2025 को पीड़िता थाना पथरिया में ग्राम खपरी निवासी सालिकराम जोशी द्वारा पत्नि बनाकर रखूंगा कहकर वर्ष 2024 से अभी तक लगातार दैहिक शोषण किया जिससे पीडिता 07 माह का गर्भ ठहर जाने पर आरोपी द्वारा पत्नि बनाकर रखने से इंकार करने लगा जिसके संबंध में पीड़िता ने लिखित आवेदन पेश किया जिस पर थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 114/2025 धारा 69, 64(2)(एम) बीएनएस अपराध पंजीबद्व कर पुलिस अधीक्षक महोदय मुंगेली को प्रकरण के संबंध में अवगत कराया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक मुंगेली द्वारा तत्काल कार्यवाही कर आारोपी की शीघ्र गिरफ्तारी करने निर्देश दिया। उक्त निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक पथरिया श्री नवनीत पाटिल सेे मार्गदर्शन प्राप्त कर फरार आरोपी के पता तलाश के दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त होने पर ग्राम फूलवारी कलां में घेराबंदी कर आरोपी सालिकराम जोशी पिता बखरिया जोशी उम्र 73 वर्ष निवासी खपरी थाना पथरिया को पकड़कर थाना लाया जिससे बारिकी से तथ्यात्मक पुछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार करने पर दिनॉक 30.05.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक रघुवीर लाल चन्द्रा थाना प्रभारी पथरिया, सउनि. नरेश साहू, कृष्ण कुमार टंडन, प्रआर. मुकेश कुर्रे, रवि कुमार जांगड़े, आरक्षक हलीश गेन्दले, रामकिशोर कश्यप, स्वारथ लाल ध्रुव, जितेन्द्र राजपूत कृष्णानंद साहू, विनोद बंजारे एवं मआर. सीनू सूर्यवंशी का सराहनीय योगदान रहा।

➡ *पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, बिलासपुर डॉ. संजीव शुक्ला (भा.पु.से.) द्वारा जिला पुलिस मुंगेली के कार्यो का किया गया समीक्षा।*

0

➡ *पुलिस अधीक्षक कार्यालय के संवाद सभा कक्ष में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी समेत थाना/चौकी प्रभारी एवं विभिन्न शाखा प्रभारियों की ली बैठक*
➡ *अनुशासन और बेसिक पुलिसिंग के साथ-साथ 43 बिन्दुओं पर जिला पुलिस के कार्यों की समीक्षा*
➡ *मिशन सिक्योर सिटी के तहत जिले के व्यापारियों एवं दुकानदारों की बैठक लेकर अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाने दिये निर्देश*
➡ *नारकोटिक्स प्रकरणों में इण्ड-टू-इण्ड कार्यवाही करने हेतु दिये निर्देश*


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:-पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, बिलासपुर डॉ. संजीव शुक्ला (भा.पु.से.) जिला पुलिस मुंगेली के कार्यों की समीक्षा हेतु दिनांक 31.05.2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय मुंगेली पहुंचे जहां परंपरागत सलामी गार्ड का निरीक्षण करने उपरांत उन्होंने जिले में अपराध, यातायात, पुलिस कल्याण, अनुशासन समेत महत्वपूर्ण 43 बिंदुओं पर समीक्षा कर दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) को राज्य सरकार और पुलिस मुख्यालय की मंशानुरूप बेसिक पुलिसिंग करने तथा विभिन्न पहलुओं पर जिला पुलिस की कार्ययोजना के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिले के राजपत्रित अधिकारियों और थाना/चौकी प्रभारियों से बैठक में उन्होंने मुख्यतः नियमित परेड के जरिए अनुशासन बनाने, बेसिक पुलिसिंग, नवीन कानूनों एवं अन्य प्रशिक्षण, नवीन कानूनों के सख्त क्रियान्वयन, पर जोर दिया गया, जिसमें मुख्यतः अपराधों को अनावश्यक लंबित रखने पर नाराजगी जाहिर करते हुए अपराध दर्ज होने के 60 एवं 90 दिवस पूर्व निराकरण को प्राथमिकता देने एवं ई-साक्ष्य, ऑनलाइन पेशी इत्यादि नवीन कानून के तहत डिजिटलीकरण से जुड़े आधुनिक पोर्टल्स साइबर पोर्टल, एनसीआरबी पोर्टल, समन्वय पोर्टल, आई.यो. मितान पोर्टल, ई-साक्ष्य पोर्टल, सीसीटीएनएस पोर्टल आदि एप्लीकेशन के निरंतर उपयोग पर बल दिये। बेसिक पुलिसिंग के तहत विवेचकों के साप्ताहिक डायरी के सुपरविजन, बीट प्रणाली का विस्तार और विकेंद्रीकरण करते हुए प्रत्येक पुलिस अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुये थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में पुलिस कर्मचारियों के नाम, मोबाइल नंबर की उपलब्ध कराने निर्देशित किया गया। महिला संबंधी अपराध में 60 दिवस के भीतर प्रकरण का निराकरण नहीं करने पर संबंधित विवेचक को सजा दिलाने, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही में अधिक से अधिक बाउण्ड ओव्हर की कार्यवाही करने, अवैध मादक पदार्थ बिक्री करने वाले कड़ी कार्यवाही एवं नारकोटिक्स प्रकरण में इण्ड-टू-इण्ड कार्यवाही करने, निगरानी, गुण्डा बदमाश की लगातार चेकिंग करने एवं जनता से जुड़ी शिकायतें और सुशासन तिहार में प्राप्त शिकायतों तथा पुलिस विरुद्ध शिकायतों के संबंध में समीक्षा कर समयावधि में जांच कर उचित वैधानिक निराकरण करने एवं आम जनता से पुलिस का मधुर व्यवहार स्थापित करते बेहतर पुलिसिंग करते जनता के बीच पुलिस की छवि बेहतर बनाने निर्देश दिए गए। रक्षित निरीक्षक को अच्छे एवं खराब कार्य करने व अनुशासनहीनता वाले पुलिस कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक के समक्ष ओ/आर में पेश करने निर्देशित किया गया है।
मिशन सिक्योर सिटी के तहत जिले के व्यापारियों एवं दुकानदारों की बैठक लेकर अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिये, जिससे अपराधियों को पकड़ने में सहायता मिलेगी एवं रोड एक्सीडेंट से फौत होने पर घटनास्थल का निरीक्षण थाना प्रभारी स्वयं करें तथा अधिक लोगों की हताहत होने पर वरिष्ठ अधिकारी स्थल का निरीक्षण करने निर्देश दिया गया।
समीक्षा बैठक में मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सालिकराम धृतलहरे, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मुंगेली श्री मयंक तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक लोरमी/पथरिया श्री नवनीत पाटिल, उप पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन श्री संजय साहू, रक्षित निरीक्षक मुंगेली श्रीमती ख्रिष्ट नरगिस तिग्गा बघेल, जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारी तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

*ग्राम पंचायत कोयलारी लोरमी में समाधान शिविर का किया गया आयोजन आंगनबाड़ी सुपरवाइजर/कार्यकर्ताओ ने आम जनता की समस्याओं का किया निराकरण,,,,पढ़े पूरी खबर।*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली/लोरमी = मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र में ग्राम पंचायत कोयलारी में अंतिम दिन सुशासन समाधान शिविर का आयोजन किया गया शिविर में महतारी वंदन योजना के आवेदन प्राप्त हुए साथ ही साथ आम जनता की समस्याओं का निराकरण भी किया गया सुशासन शिविर में सुपरवाइजर प्रभा साहू ने शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को समझाया व महतारी वंदन योजना के आवेदन सहित अन्य आवेदन शिविर में प्राप्त हुए कोयलारी ग्राम पंचायत से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गणेशिया साहू, अनिता यादव , व आस पास के क्षेत्रों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जिसमें प्रमिला सिंह, गायत्री तिवारी ,चमेली यादव, मंजू बघेल, लक्ष्मी, चंद्रकांता, एवं बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सहायिका व आस पास के ग्रामीणों में शिविर में उपस्थित उपस्थित हुए।

*जांजगीर चांपा में सड़क हादस:-अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की हुई मौत,जा राह था ससुराल।*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा जांजगीर चांपा जिले के NH 49 आल्हा पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पैदल चल रहे युवक को जोरदार ठोकर मारी हैं। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था,उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित किया है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।

अकलतरा पुलिस जानकारी अनुसार,,यह घटना बीती रात करीबन 8 से 9 बजे की बीच की है नरेश यादव अपनी बाइक से ससुराल नारियरा जाने को निकला था। इस दौरान NH 49 में वह रुका और दूसरे तरफ लगी दुकान से कुछ लेने के लिए जा रहा था इस बीच अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने ठोकर मारी है सड़क में घसीटने के निशान भी हैं।

पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में सीएचसी अस्पताल अकलतरा लाया गया जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित किया है।

मृतक की पहचान नरेश यादव उम्र 30 वर्ष पकरिया (लटिया) के रूप में हुई हैं। जिसके शव का आज बुधवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

*ट्रेलर चालक की मौत, कारणों का पता पीएम के बाद*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत कटरा जंगल के समीप एक ट्रेलर चालक की लाश पाई गई। मिली जानकारी अनुसार 27 मई की रात्रि लगभग 2.00 बजे टीम 112 के द्वारा बलौदा पुलिस को सूचना मिली कि कटरा जंगल के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है जिसके हाथ पैर, घुटने और पैर के पंजों में चोट के निशान है । पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि वहां एक ट्रेलर खड़ी है और शव पड़ा है । तलाशी लेने पर पता चला कि वह लाश बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम भैसतरा निवासी नरेंद्र यादव पिता रामकुमार यादव 28 वर्ष की है जो रायपुर की किसी कंपनी में ट्रेलर चालक है । परिजनों को सूचना दी गई और शव का पंचनामा कर लाश का पोस्टमार्टम कराया गया । प्रथम दृष्टया यह मामला दूर्घटना लग रहा है। माना जा रहा है कि ट्रेलर चालक नरेंद्र यादव ट्रेलर खड़ा कर बात कर रहा होगा और रात होने के कारण किसी बड़ी गाड़ी की ठोकर से गिरकर बेहोश हो गया है और ज्यादा रक्त बहने से उसकी मौत हो गई है । मौत के सही कारण का पता पीएम रिपोर्ट से ही पता चल सकेगा । बलौदा पुलिस इस मामले में जांच कर रही है ।

*नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार थाना अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

0

* आरोपी के विरूद्ध धारा 137(2),87, 65(1) BNS 04,06 पाक्सो एक्ट के तहत की गई कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

*आरोपी सतनाम सिह जाटवर उर्फ चिंट निवासी बलौदा वार्ड 13 थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.)*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने की सूचना रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध दिनांक 18.04.25 को अपराध क्रमांक 137/25 धारा 137(2) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

नाबलिग बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए *पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय* के निर्देशन में तथा *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप* के मार्गदर्शन में आरोपी सतनाम सिंह जाटवर को जिला सक्ती जैजैपुर से तरफ से पकड़ा जिसको हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाकर दैहिक शोषण जुर्म स्वीकार किए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 28/05/2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मणिकात पाण्डेय थाना प्रभारी अकलतरा, सउनि दाउलाल बरेठ म.प्र.आर. रामकुमारी मार्को आरक्षक भूषण राठौर ,गौकरण राय का सराहनीय योगदान रहा।

*बुजुर्ग व्यक्ति को हत्या करने की नियत से प्राणघात्मक हमला करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार थाना शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

0

* आरोपी द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू से हमला कर पहुंचाया गंभीर चोट*

*नाम आरोपी राजा बंधन उम्र 22 वर्ष साकिन धरदेई थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर -चांपा*

*आरोपी के विरुद्ध धारा 296, 351(3),115 (2), 109(1)25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आहत रामयण कुर्रे दिनांक 22.05.2025 को रात्रि करीबन 08:00 बजे पड़ोस के घर से अपने मजदूरी का पैसा लेकर अपने घर वापस आ रहा था, कि रास्ते में आरोपी राजाबंधन द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की नियत से मारपीट करने लगे और चाकू से हमला कर दिया की रिपोर्ट पर थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 191/2025 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए *पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* के निर्देशन में आरोपी राजा बंधन को उसके सकुनत से घेराबंदी कर पकडा गया जिसको *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप* के मार्ग दर्शन में आरोपी को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पुछताछ कर मेमोरंण्डम कथन लिया गया जान से मारने की नियत से चाकू से प्राण घातक हमला कर गंभीर चोट पहुंचाना बताये जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी शिवरीनारायण सउनि जयनंदन प्रभारी पुलिस सहायता केंद्र राहौद, प्रआर जगदीश रत्नाकर, आरक्षक रामगोपाल भारती, राजेश कश्यप, विवेक सिंह, शिव कश्यप, बेदराम पटेल, आनंदराम सांडे का सराहनिय योगदान रहा।

*अशोक टोण्डे को मिला राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान*

0

*नवाचारी गतिविधियां समूह एडमिन टीम छत्तीसगढ़ का भव्य आयोजन*


मुंगेली लोरमी – भारत देश के सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों से जुड़ा एक मात्र एवं सबसे बड़ा स्व-प्रेरित नवाचारी शिक्षक समूह के छत्तीसगढ़ टीम द्वारा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान सह शैक्षिक संप्रवाह 2024-25 का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सह एस.सी. ई.आर.टी. रायपुर मे भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम में जिला मुंगेली के विकास खण्ड लोरमी अन्तर्गत शासकीय प्राथमिक शाला सेनगुड़ा के प्रधान पाठक अशोक कुमार टोण्डे को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उत्कृष्ट एवं नवाचारी कार्य हेतु राष्ट्रीय शिक्षा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही पूरे छ्त्तीसगढ़ से 155 शिक्षक/शिक्षिकाओ का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे जे.पी. रथ, अपर संचालक एस.सी. ई.आर.टी., डाँ बी. रघु सहायक संचालक एस.सी. ई.आर.टी., बी. एल. देवांगन डाईट प्राचार्य, डा एस के जैन डाईट रायपुर, के.के साहू डाईट रायपुर, समूह प्रमुख संजीव कुमार सूर्यवंशी सहित छत्तीसगढ़ की एडमिन टीम उपस्थति रहे.
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समूह प्रमुख संजीव कुमार सूर्यवंशी , चंद्रप्रकाश नायक सहित मुंगेली जिला टीम से श्रीमती गिरजा ध्रुव, श्री रमेश कुमार राठौर, विशेष मार्गदर्शक एवं प्रेरणास्रोत श्री शिव कुमार बंजारे, साक्षात्कार प्रमुख श्री रुद्र प्रताप सिंह राणा का सतत सहयोग प्राप्त हुआ। समूह से जुड़े सभी टीम मेबर शासकीय विद्यालय मे पदस्थ शिक्षक है जो सरकारी विद्यालय मे गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए आपस मे जुड़कर अतिरिक्त प्रयास कर रहे है. ये 2017 से लगातार प्रयासरत है एवं पिछले 4 वर्षो से लगातार इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहे है. इस कार्यक्रम की पूरी योजना, क्रियान्वयन, संचालन एवं समस्त व्यय इन शिक्षको द्वारा ही किया जाता रहा है.
*कई चरणों में हुआ अवार्ड के लिए चयन–* समूह प्रमुख एवं जिला टीम ने बताया कि इसमें कई चरणों के बाद अवार्ड के लिए छत्तीसगढ़ राज्य सहित अन्य राज्यों के शिक्षकों का चयन हुआ है। सर्वप्रथम इसके लिए वेबसाईट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किया गया। पूरे देश से 700+ से भी ज्यादा नॉमिनेशन प्राप्त हुए जिसको स्कूटनी एवं शॉर्टलिस्ट कर चयन समिति द्वारा संबंधित शिक्षकों का साक्षात्कार लिया गया एवं सबंधित से उनके कार्यो के प्रमाण में दस्तावेज मांगे गए हैं। दस्तावेजों का उच्च चयन समिति एवं जिला टीम के प्रमाणीकरण के पश्चात चयन सूची जारी किया है। जिसमें ग्राउंड लेवल पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक शामिल हैं. जिनको राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान 2024-25 में प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो पेन भेंट कर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमें समस्त नवाचारी गतिविधियां एडमिन टीम छत्तीसगढ़ की अहम भूमिका रही।

*अकलतरा नगर पालिका में सड़क नाली निर्माण को लेकर भ्रष्टाचार:- निर्माण कार्य हुआ गुणवत्ता विहीन,सीसी रोड में बने गड्ढे।*

0

अकलतरा नगर पालिका में सड़क नाली निर्माण को लेकर भ्रष्टाचार:- निर्माण कार्य हुआ गुणवत्ता विहीन,सीसी रोड में बने गड्ढे।

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा जिले के नगर पालिका अकलतरा के वार्ड नंबर 5 में लाखो रुपए की लागत से सीसी रोड का निर्माण और नाली निर्माण कार्य चल रहा है। मगर ठेकेदार की मनमानी से कार्य गुणवत्ता विहीन हुआ हैं। लाखो रुपए खर्च हो रहे है सीसी रोड में बीच बीच में गड्ढे हो चुके है रोड का काम चल रहा है। मोहल्ले के लोगों ने जब ठेकेदार को गड्ढे की जानकारी दी तो उसका कहना है कि मैं गड्ढा भरने का ठेका लिया हु क्या। वही नाली के ऊपर लगने वाला ढक्कन भी घटिया बनाया जा रहा है जो तस्वीर में साफ दिख रहा है थोड़ी मात्रा में केवल सीमेंट डाला गया रेत और गिट्टी साफ नजर आ रहा है। वही नगर पालिका के अधिकारी इंजिनियर निर्माण कार्य को देखने तक नहीं पहुंच रहे है जिससे ठेकेदार को पूरा बल मिल रहा है खराब सड़क नाली निर्माण करने के लिए। वही एक ही बारिश ने सीसी सड़क की पोल खोल दी है सीमेंट बह गया है केवल रेत और गिट्टी बचा है जो साफ दिख रहा है।

नगर पालिका अकलतरा सीएमओ संजय सिंह ने फोन के माध्यम से कहा कि जो भी शिकायतें है निर्माण कार्य यदि गुणवत्ता विहीन है तो उसकी जांच करने के बाद ही ठेकेदार पर कार्यवाही की जाएगी।

 

*वर्ष 2022 में मारपीट कर फरार हुआ आरोपी गुरमेल सिंह उर्फ बंटी सरदार को कोरबा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया*

0

*वर्ष 2022 में मारपीट कर फरार हुआ आरोपी गुरमेल सिंह उर्फ बंटी सरदार को कोरबा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया*

 

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में वर्ष 2022 में दर्ज एक गंभीर मारपीट के मामले में फरार चल रहा आरोपी गुरमेल सिंह उर्फ बंटी सरदार (आयु 40 वर्ष), निवासी – ग्राम भटगांव, थाना-अमगांव, जिला – गोंदिया (महाराष्ट्र), वर्तमान पता – 542/66 साकेत नगर, हीरापुर, थाना डीडी नगर, जिला – रायपुर (छ.ग.) को कोरबा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण:

दिनांक 30.12.2022 को थाना सिविल लाइन क्षेत्र में प्रार्थी कृष्णा राठौर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि वे हीरापुर स्थित एक होटल के पास खड़े थे, तभी आरोपी गुरमेल सिंह अपने साथियों के साथ वहां आया और प्रार्थियों के साथ गाली-गलौज करते हुए बेल्ट, लोहे की रॉड एवं हाथों से मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

उक्त घटना के संबंध में थाना राखी में अपराध क्रमांक–1337/2022 धारा 327, 294, 506, 323, 147 भादवि एवं 312 विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था। विवेचना के दौरान अन्य आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा चुका था, किंतु मुख्य आरोपी गुरमेल सिंह उर्फ बंटी सरदार लगातार फरार चल रहा था।

विशेष सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद डडसेना के मार्गदर्शन एवं एएसआई दुर्गेश राठौर के नेतृत्व में आर. जितेंद्र सोनी, योगेश राजपूत एवं शेख शाहनवाज की टीम गठित की गई।

सूचना अनुसार ग्राम चंडेडीह, तहसील पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा में आरोपी की मौजूदगी की जानकारी पर टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रार्थी को मां एवं बहन के साथ गाली-गलौज करते हुए, प्रार्थी के साथ बेल्ट व रॉड से मारपीट की थी।

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।