Home Blog Page 403

♦️ *झपटमारी करने वाला बदमाश पर सरकण्डा पुलिस का प्रकार।*

0

♦️ *झपटमारी किये मोबाईल एवं सोने का चेन कुल 90000रू. का मशरूका बरामद।*

♦️ *आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश।*
—————————————————-
*नाम आरोपी*
मनीष गंधर्व उर्फ दादू पिता धन्नू गंधर्व उम्र 19 वर्ष निवासी शनिचरी बाजार सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
—————————————————-

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी राममूर्ति साहू पिता दषरथ लाल साहू उम्र 53 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 56, चांटीडीह सरकण्डा का रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 30.05.2025 को वह अपने ससुराज से वापस चांटीडीह जा रहा था रात्रि करीब 11.45 बजे शनिचरी शराब भट्ठी से पहले नया बैराज के सामने चांटीडीह मोड़ के पास मोबाईल से बात कर रहा था कि उसी समय वहां पर खड़े दो लड़के आये ओर मोबाईल एवं गले में पहने सोने के चैक को झपटा मारकर छिनकर बैराज की ओर भाग गये है, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, घटना के संबंध में तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम बनाकर आरोपी की पता तलाश किया जा रहा था कि आज दिनांक 04.06.2025 को मुखबीर से सूचना मिला कि दिनांक 30.05.2025 के रात्रि में मनीष गंधर्व अपने साथी अंकित साहू के साथ रास्ते में आने-जाने वाले लोगों को रोक-रोककर परेषान कर रहे थे, मुखबीर की उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुये संदेही मनीष गंधर्व को शनिचरी बाजार में घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपने साथी अंकित साहू के साथ मिलकर प्रार्थी के साथ झपटमारी करना स्वीकार करते हुये झपटे हुये सोने के चैन एवं मोबाईल बरामद कराया जिसे विधिवत् जप्त कर आरोपी मनीष गंधर्व को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है, आरोपी अंकित साहू फरार है।
उक्त कार्यवाही में प्र आर प्रमोद सिंह, प्र आर बलवीर सिंह, आर विवेक राय, आर विकास यादव, आर संजीव जांगड़े और आर एस के पाटले का सराहनीय योगदान रहा।

*आपरेशन प्रहार के तहत सिटी कोतवाली पुलिस की सटोरियों के विरूद्ध कार्यवाही।*

0

> छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम एवं धारा 112 बीएनएस के तहत की गयी कार्यवाही

> जप्ती सट्टा पट्टी एवं नगदी 690 रूपये

गिरफ्तार आरोपी –

01.- दीपक गंधर्व उर्फ नांचा पिता स्व. सुखदेव गंधर्व उम्र 23 वर्ष निवासी चिंगराजपारा मुक्तिधाम के पास थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ.ग.।

गिरफ्तारी दिनांक-03.06.25

आशीष कश्यप बिलासपुर– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा आपरेशन प्रहार के तहत जुआ, स‌ट्टा एवं आबकारी एक्ट पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री अक्षय प्रमोद साबद्वा (भा.पु.से) के मार्गदर्शन में निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय थाना प्रभारी थाना सिटी कोतवाली के नतृत्व में सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर शनिचरी फर्नीचर दुकान के पीछे गली में दबिश देकर आरोपी दीपक गंधर्व उर्फ भांचा पिता स्व. सुखदेव गंधर्व उम्र 23 वर्ष निवासी चिंगराजपारा मुक्तिधाम के पास थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ.ग को अको में रूपये पैसों का दाव लगाकर स‌ट्टा प‌ट्टी लिखते हुए स‌ट्टा खिलाते पकड़ा गया आरोपी के द्वारा अपने परिचित मनोहर खत्री निवासी सिंधी कालोनी जरहाभाठा बिलासपुर नामक व्यक्ति के लिए अंको का सट्टा प‌ट्टी लिखकर कमीशन में जुआ खेलना बताया गया तथ बतौर कमीशन मनोहर खत्री के लिए स‌ट्टा प‌ट्टी लिखना बताया है प्रकरण में मनोहर खत्री फरारा है जिसकी पत्ता तलाश जारी है। आरोपियों के विरुद्ध अपक 294/25 धारा 6 (क) छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 112 बीएनएस काअपराध दर्ज कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायाकि रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही पर थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, प्रआर विनोद यादव आर नुरुल कादीर, गोकूल जांगडे, धीरेन्द्र सिंह, का विशेष योगदान रहा है।

*पिक अप वाहन से अवैध कबाड़ जप्त,दर्री से कोरबा ले जा रहा था।*

0

आरोपियों के कब्जे से लोहे का एंगल, राड, छड़, दरवाजा, लोहा कुल 3910 किलोग्राम कबाड़ जप्त।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री नितिश ठाकुर के मार्गदर्शन पर पेट्रोलिंग के दौरान एक सफेद रंग का टाटा पिक-अप वाहन क्रमांक cg12 BH 9123 दर्री डैम के पास दिखा जो दर्री से कोरबा की ओर जा रहा था जिसके संबंध मे संदेह होने पर रोककर वाहन चालक विकास टंडन से पूछताछ करने पर संतोषजनक उत्तर नही दिया तथा पिक-अप वाहन मे लोड लोहे का एंगल, राड, छड़, दरवाजा, लोहा कुल 3910 किलोग्राम कबाड़ मिला जिस संबंध मे चालक के पास कोई वैध कागजात अथवा अधिकार पत्र नही होना बताया एवं वाहन का कागजात अथवा स्वयं का ड्रायविंग लायसेंस भी नही होना बताया। आरोपी से बरामद लोड लोहे का एंगल, राड, छड़, दरवाजा, लोहा कुल 3910 किलोग्राम कबाड़ को धारा 106(1) बीएनएसएस के अन्तर्गत जप्त कर इस्तगासा तैयार किया जाकर जांच कार्यवाही में लिया गया।


उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन मे निरीक्षक ललित कुमार चंद्रा, प्र.आर. उदय कुमार सिंह, आरक्षक सरोज साहू, सतीश मरकाम, आशीष महादेवा की सराहनीय भूमिका रही।

नाम पता आरोपी –
(1) विकास टंडन पिता देवप्रकाश टंडन उम्र 20 वर्ष साकिन नीलगिरी बस्ती दर्री थाना दर्री जिला कोरबा (छ.ग.)
(2) बुधवार मंझवार पिता स्व. कमलसाय मंझवार उम्र 42 वर्ष साकिन ग्राम केन्दई चौकी मोरगा थाना बांगो जिला कोरबा (छ.ग.)

 

*बीजेपी मोवा मंडल मे दीपक हरपाल को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया*

0

मनोज शुक्ला ब्यूरो रायपुर,भाजपा मोवा मंडल का गठन मनीष नागौड़े अध्यक्ष भाजपा मोवा मंडल /नवनियुक्त पदाधिकारी भारतीय जनता पार्टी मोवा मंडल मे निरंजन दीप को सह प्रचार प्रसार मंत्री बनाया गया वही दीपक हरपाल को कार्यकारिणी सदस्य बनाये जाने पर सड्डू मोवा कार्यकताओं में खुशी का माहौल है,दीपक हरपाल विगत कई वर्षों से पार्टी के लिए निरंतर निस्वार्थ भावना कार्य कर रहे थे साथ आम जनता के बीच उनकी छबि मिलनसार व्यक्तित्व के धनी होने के कारण अच्छी मानी जाती है,पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा काफी वर्षो से जुड़ी है,पार्टी के कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने में दीपक हरपाल आगे नजर आते हैं दीपक हरपाल सभी समाज के लोगों से जुड़े हैं, इनकी उत्कृष्ठ कार्यशैली ओर कर्तव्यनिष्ठा के चलते आज दीपक हरपाल को मोवा मंडल मे कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है,

*मोडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध यातायात पुलिस की कार्रवाई – 13 प्रकरणों में चालानी कार्रवाई कर साइलेंसर किया जप्त।*

0

 

कोरबा – पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में, नगर पुलिस अधीक्षक (साइबर एवं यातायात) श्री रविन्द्र कुमार मीना के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा संशोधित (मॉडिफाई) साइलेंसर के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत लगातार कारवाही की जा रही है।इस अभियान के अंतर्गत बीते कल 13 दुपहिया वाहनों पर कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से लगाए गए संशोधित साइलेंसरों को जब्त किया गया तथा मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत 29,900 रू का समन शुल्क वसूल कर चालानी कार्रवाई की गई।

अब तक इस अभियान के तहत कुल 96 मॉडिफाई साइलेंसरों पर कार्रवाई करते हुए ₹2,20,800/- का चालान किया जा चुका है।

संशोधित साइलेंसरों से उत्पन्न अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण न केवल आमजन के स्वास्थ्य एवं शांति को प्रभावित करता है, बल्कि यह मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का भी उल्लंघन है।

कोरबा पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे अपने वाहनों में किसी भी प्रकार का अवैध परिवर्तन न करे। एवं यातायात नियमों का पालन करे।

*फर्जी तरीके से मोबाईल सिम जारी करने वाले आरोपी गिरफ्तार साइबर टीम जांजगीर एवं थाना अकलतरा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही*

0

*आरोपी दिनेश कुमार देवांगन उम्र 38 वर्ष निवासी गोपीया पारा अकलतरा जिला जांजगीर चांपा*

*आरोपी के कब्जे से बरामद 01 नग रेडमी मोबाईल, 02 नग फिंगर प्रिंट डिवाइस*

*आरोपी के विरुद्ध धारा 420 भादवि 67(C) आईटी एक्ट ,42(3),(E) टेली कम्युनिकेंशन एक्ट के तहत की गई कार्यवाही*

*मामले को गंभीरता से लेते हुए, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि रेल्वे स्टेशन अकलतरा के पास दिनेश मोबाईल नाम से मोबाईल दुकान संचालित है मोबाईल दुकान मे विभिन्न कंपनी के मोबाईल के एसेसेरिज एंव मोबाईल रिपेयर का काम किया जाता है, मोबाईल दुकान का संचालक दिनेश देवांगन के द्वारा अपने मोबाईल से ओटीपी के माध्यम से अलग अलग ग्राहकों के नाम से फर्जी सिम जारी कराना पाये जाने से अपराध क्रमांक 232/25 धारा 420 भादवि 67(C) आईटी एक्ट, 42(3), (E) टेली कम्युनिकेंशन एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था।

मामले को गंभीरता से लेते हुए *पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* के निर्देशन में तथा *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप* के कुशल मार्गदर्शन में विवेचना दौरान आरोपी दिनेश कुमार देवांगन निवासी गोपीया पारा अकलतरा को हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकर किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 03.06.25 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी अकलतरा, निरीक्षक सागर पाठक प्रभारी साइबर सेल, साइबर टीम सउनि विवेक सिंह प्रधान आर मनोज तिग्गा, विवेक सिंह, आर शाहबाज अहमद, श्रीकांत सिंह, गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, हजारी लाल मेरसा तथा थाना अकलतरा से सउनि राजेन्द्र क्षत्रिय का सराहनीय योगदान रहा।

*कर्मचारी संघ मांग युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में खामियों को लेकर कर्मचारी संघ ने जताया विरोध, पारदर्शिता की मांग*

0

कर्मचारी संघ मांग

युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में खामियों को लेकर कर्मचारी संघ ने जताया विरोध, पारदर्शिता की मांग

राकेश खरे ब्यूरो बिलासपुर रायपुर प्रदेश में स्कूलों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया को लेकर जहां एक ओर सरकार शिक्षकों की समुचित नियुक्ति की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर शिक्षकों के साथ-साथ तृतीय वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने इस प्रक्रिया में गंभीर खामियों का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया है। संघ का कहना है कि स्कूलों की सूची जल्दबाजी में तैयार की गई है, जिसमें कई विसंगतियाँ पाई गई हैं। राज्य सरकार का दावा है कि युक्तियुक्तकरण का उद्देश्य एकल शिक्षक और शिक्षक विहीन स्कूलों में अध्यापकों की पूर्ति करना है, ताकि शैक्षणिक गतिविधियाँ बाधित न हों। इसके तहत अतिशेष शिक्षकों की सूची जारी की गई है, जिन्हें इन जरूरतमंद स्कूलों में स्थानांतरित किया जाना है। लेकिन कर्मचारी संघ का कहना है कि यह प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से नहीं की गई और कई योग्य शिक्षकों को अनावश्यक रूप से सूची में शामिल कर दिया गया है।छत्तीसगढ़ तृतीय वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने इस मुद्दे पर आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया है कि कुछ अधिकारी अपने परिचितों को बचाने के उद्देश्य से पक्षपातपूर्ण निर्णय ले रहे हैं। संघ ने मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जाए और दावा-आपत्ति के लिए समय दिया जाए ताकि कोई भी कर्मचारी अन्याय का शिकार न हो। संघ के विरोध को लेकर शीघ्र ही एक ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें अधिकारियों से पारदर्शिता और न्याय की मांग की जाएगी। प्रधानपाठक रोहित कुमार भांगे ने भी इस प्रक्रिया में स्वयं से जुड़ी विसंगति को साझा करते हुए कहा कि यदि सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो शिक्षक वर्ग में असंतोष और बढ़ेगा।

 

*आईओसीएल गोपालपुर और एनटीपीसी पावर प्लांट, कोरबा में सफल सुरक्षा अभ्यास आयोजित*

0

कोरबा – आज इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल), गोपालपुर और एनटीपीसी पावर प्लांट, कोरबा* में अलग-अलग सुरक्षा प्रशिक्षण अभ्यास (सेफ्टी ड्रिल) सफलतापूर्वक आयोजित किए गए। इन अभ्यासों का मुख्य उद्देश्य संयंत्रों में आपातकालीन स्थितियों के दौरान कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों और आपदा प्रबंधन टीमों की तैयारी एवं प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत करना था। मॉक ड्रिल में कोरबा पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे। किसी भी आपदा की स्थिति में पुलिस और प्रशासन के साथ आईओसीएल और एनटीपीसी के बीच समन्वय सुनिश्चित करने के लिए यह अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल के बाद, यह समझने के लिए डी-ब्रीफिंग की गई कि अधिक प्रभावी परिणाम सुनिश्चित करने के लिए क्या किया जा सकता है।

आईओसीएल, गोपालपुर में सुरक्षा अभ्यास
आईओसीएल परिसर में आयोजित इस ड्रिल के दौरान रासायनिक रिसाव, आगजनी और अन्य औद्योगिक आपात स्थितियों का सिमुलेशन किया गया। कर्मचारियों को सुरक्षित निकासी, फायर फाइटिंग, प्राथमिक उपचार और आपातकालीन प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया गया।

एनटीपीसी पावर प्लांट में आपदा प्रबंधन ड्रिल
एनटीपीसी कोरबा में हुए सुरक्षा अभ्यास में प्लांट में संभावित दुर्घटनाओं, सशस्त्र हमला, आग लगने की स्थिति और बड़े पैमाने पर बचाव अभियान का सिमुलेशन किया गया। इसके अंतर्गत मॉक ड्रिल के माध्यम से विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम और मेडिकल सहायता प्रक्रियाओं का अभ्यास किया गया।

*वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक हैं महाराणा प्रताप : केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू*

0

*वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक हैं महाराणा प्रताप : केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू*

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने आज तखतपुर में आयोजित महाराणा प्रताप जयंती समारोह में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि अर्पित की।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन स्वतंत्रता, आत्मसम्मान और मातृभूमि के प्रति समर्पण की अनुपम मिसाल है। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और मातृभूमि की रक्षा के लिए आजीवन संघर्ष किया।

छत्तीसगढ़:-केंद्रीय मंत्री ने प्रसिद्ध हल्दीघाटी युद्ध का उल्लेख करते हुए कहा कि यह युद्ध केवल सैन्य संघर्ष नहीं, बल्कि स्वतंत्रता और स्वाभिमान के लिए अडिग संकल्प का प्रतीक है। चेतक जैसे वीर घोड़े की निष्ठा और महाराणा प्रताप की नेतृत्व क्षमता आज भी सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है।

श्री साहू ने युवाओं से आह्वान किया कि वे महाराणा प्रताप जैसे महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लें और अपने जीवन में साहस, सत्य, राष्ट्रधर्म और आत्मबल को अपनाएं। उन्होंने कहा कि जो सुख में अहंकार और संकट में भय से झुक जाते हैं, उन्हें न तो सफलता मिलती है और न ही इतिहास उन्हें याद रखता है।”
विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर तखतपुर विधायक श्री धर्मजीत सिंह, पूर्व विधायक श्री राजू सिंह क्षत्रिय, सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*धोखाधडी कर शादी करने वाले आरोपी सकरी पुलिस की गिरफत में*

0

 मैरिज ब्यूरो की संचालिका द्वारा धोखे में रखकर अपने ही पति से कराई प्रार्थिया की शादी

आरोपी का नाम – 01.संजय कुमार चौधरी पिता कृष्ण कुमार उम्र 34 वर्ष साकिन भारूखेडा थाना चोटाला जिला सिरसा (हरियाणा)

02-चित्रा कुमार पति संजय कुमार चौधरी उम्र 28 वर्ष साकिन भारूखेडा थाना चोटाला जिला सिरसा (हरियाणा), हामु अमेरी थाना सकरी

आशीष कश्यप बिलासपुर– प्रार्थिया दिनांक 29-05-2025 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि ,वह वर्तमान मे विनोबानगर मे किराये के मकान मे रहती है तथा ब्युटी पार्लर का काम करती है सन 2024 मे प्रार्थिया के परिवार वाले गुरूघासीदास ग्रुप मे विवाह हेतु प्रार्थिया का प्रोफाईल डाले थे जिसे देखकर सतनाम मैरिज ब्युरो बिलासपुर के संचालिका चित्रा कुमारी द्वारा प्रार्थिया से संपर्क किया गया तथा संजय कुमार भारूखेडा का प्रोफाईल दिखाकर संजय के बारे में जानकारी दी और बताया कि वह पठारीकापां जिला मुंगेली (छ०ग०) का मूल निवासी है एवं वर्तमान में हरियाणा में नवोदय विद्यालय में शिक्षक के पद पर पदस्थ है एवं वहीं पर परिवार के साथ रहता है, सतनाम मैरिज ब्यूरो की संचालिका चित्राकुमारी की बातो में विश्वास करते हुए प्रार्थिया के परिवार वाले दोनेा की शादी सतनामी समाज के रिति रिवाज के साथ गिरौदपुरी धाम में दिनांक 14-12-2024 को कराया गया। विवाह के बाद प्रार्थिया संजय कुमार के साथ हरियाणा चली गयी । दोनो संजय के परिवार के साथ रहने लगे, कुछ दिन बाद प्रार्थिया को जानकारी हुई कि संजय कुमार पूर्व से ही शादीशुदा है और उसका एक पुत्र भी है तथा वह कोई नौकरी भी नही करता है प्रार्थिया के पूछने पर उसके परिवार वालो ने बताए की उसकी पत्नी अपने बच्चे को छोड़कर 3-4 साल पूर्व अपने प्रेमी के साथ भाग गयी और इस समय कहाँ है इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं है, चूंकि संजय के पास कोई काम नहीं था तो दोनो बिलासपुर आकर विनोबा नगर में रहने लगे और तथा प्रार्थिया अपना ब्यूटीशियन का काम करने लगी प्रार्थिया को अपने पति संजय कुमार के हरकतो पर शंका होने पर संजय के मोबाइल को चेक किया गया । प्रार्थिया को जानकारी हुई की मैरिज ब्यूरो की संचालिका चित्रा कुमारी ही संजय कुमार की पत्नि है । संजय कुमार एवं चित्रा कुमारी ने मिलकर साजिस कर प्रार्थिया को धोखे में रखकर विवाह कराया गया है प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया । श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा मामले की गंभीरता को देख हुए तत्काल आरोपियो को गिरफतार कर सक्त कार्यवाही करने निर्देशित दिये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) श्री निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक प्रदीप आर्य द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करते हुए, आरोपियो को अमेरी से गिरफतार किया गया । आरोपियो को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य, सउनि राजकुमार वस्त्रकार, मप्रआर मालती तिवारी की भूमिका सराहनीय रही ।