Home Blog Page 405

*मृत शिक्षकों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति हेतु प्रक्रिया जारी, आपत्तियाँ 7 दिवस के भीतर आमंत्रित*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली —जिले के शिक्षा विभाग के अंतर्गत दिवंगत शासकीय सेवकों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान किए जाने की प्रक्रिया जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, मुंगेली द्वारा प्रारंभ कर दी गई है। इस संबंध में विभिन्न आवेदकों द्वारा प्रस्तुत आवेदन-पत्रों और अभिलेखों का परीक्षण पूर्ण कर लिया गया है और नियुक्ति प्रक्रिया प्रचलन में है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिन आवेदकों की अनुकंपा नियुक्ति प्रक्रियाधीन है, वे निम्नलिखित हैं:

महेश कुमार जायसवाल, पिता स्व. श्री मनोहरलाल जायसवाल,
दिवंगत पद: सहायक शिक्षक (एल.बी.)
कार्यस्थल: शासकीय प्राथमिक शाला कंसरी, विकासखंड लोरमी, जिला मुंगेली
निवास: ग्राम दरवाजा, पोस्ट अखरार, विकासखंड लोरमी

सौरभ ज्ञानिक, माता स्व. श्रीमती संध्या ज्ञानिक,
दिवंगत पद: प्रधान पाठक
कार्यस्थल: शासकीय प्राथमिक शाला कुटेलीपारा, विकासखंड लोरमी
निवास: ग्राम पेन्ड्रीडीह, जरहागांव

अविनाश कुमार वाद्यकार, पिता स्व. धन्नू लाल वाद्यकार,
दिवंगत पद: शिक्षक (एल.बी.)
कार्यस्थल: शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, खाम्हीकुर्मी, जरहागांव

आशुतोष कुमार कसेर, पिता स्व. राजेन्द्र कुमार कसेर,
दिवंगत पद: सहायक शिक्षक (एल.बी.)
कार्यस्थल: शासकीय प्राथमिक शाला पकरिया, विकासखंड पथरिया
निवास: वार्ड क्रमांक 05, कसेर पारा, रतनपुर, जिला बिलासपुर

श्रीमती राजकुमारी पटेल, पति स्व. ईश्वर कुमार पटेल,
दिवंगत पद: सहायक शिक्षक (एल.बी.)
कार्यस्थल: शासकीय प्राथमिक शाला केशरूवाडीह, विकासखंड मस्तूरी
निवास: ग्राम खुंडेभाठा, पोस्ट जयरामनगर, विकासखंड मस्तूरी

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि यदि उपरोक्त अनुकंपा नियुक्ति प्रक्रियाधीन आवेदनों के संबंध में किसी भी व्यक्ति, संस्था या दावेदार को कोई दावा या आपत्ति हो, तो वे विज्ञप्ति प्रकाशन की तिथि से 7 दिवस के भीतर संबंधित कार्यालय में प्रमाण सहित लिखित में आपत्ति/अभ्यावेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

कार्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी प्रकार के दावे या आपत्तियाँ स्वीकार नहीं की जाएंगी।

*शासकीय प्राथमिक शाला पलानसरी संकुल केंद्र चमारी चि. विकासखंड मुंगेली*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली शासकीय प्राथमिक शाला पलानसरी संकुल केंद्र चमारी चि. विकासखंड मुंगेली में विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रतिभा मंडलोई बी. आर. सी. प्रमुख सूर्यकांत उपाध्याय सी. ए. सी. ब्रजेश्वर मिश्रा के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार भारत की भाषाई विविधता बेहतर शिक्षण अनुभूति एवं सीखने के परिणामों के लिए बहु भाषा को बढ़ावा देने भारतीय भाषा समर कैंप का आयोजन किया गया।शालाओं में भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन पूर्व में छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आदेशित समर कैंप के साथ किया गया। आज 28 मई 2025 को समर कैंप के तीसरा दिवस चित्रकला गतिविधि का आयोजन किया गया।

*श्री राधे ज्ञान वाटिका लाइब्रेरी का भव्य शुभारंभ, विधायक देवेंद्र यादव रहे मुख्य अतिथि*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली— भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने पारिवारिक एवं सामाजिक भावना को ध्यान में रखते हुए मुंगेली पहुंचकर श्री राधे ज्ञान वाटिका लाइब्रेरी के शुभारंभ समारोह में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर उन्होंने रिबन काटकर तथा कृष्ण, राधे एवं माँ सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
शुभारंभ अवसर पर यादव ने हरिश्चंद्र यादव सहित समस्त विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा समाज में शिक्षा के प्रचार-प्रसार हेतु इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से अध्यक्ष नगर पालिका मुंगेली रोहित शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र वैष्णव, अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, जिला मुंगेली घनश्याम वर्मा, कांग्रेस महामंत्री संजय यादव, संजीत बनर्जी, थानेश्वर साहू, महेन्द्र यादव, सुरज यादव, राजशेखर यादव, रामकुमार यादव , सर्व यादव समाज साथ ही, पाच राज यादव महा समिति के संरक्षक रामप्रकाश यादव, सचिव दिलीप यादव, कोषाध्यक्ष रुपचंद यादव, उपाध्यक्ष व उपसरपंच विनय यादव, जिला संगठन मंत्री मकराल यादव, विशेष आमंत्रित सदस्य सतीश यादव, नवागढ़ राज से सचिव विरेंद्र यादव, उपाध्यक्ष दुखी राम यादव, मिडिया प्रभारी घनश्याम यादव, शिवम यादव, अभिषेक यादव, संगठन मंत्री सतीश यादव, राजेन्द्र यादव, मिडिया प्रभारी राजेश यादव, मुकेश यादव, हंसराम यादव, तथा अन्य सदस्य विनोद यादव, अश्विनी यादव, सेउकराम यादव, राजू यादव, बबलू यादव, रजनीश यादव, दुर्गा यादव, रोहणी यादव, सोनू यादव, लक्ष्मण यादव, कान्हा यादव सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में पाच राज यादव महा समिति के अध्यक्ष धनीराम यादव ने समस्त अतिथियों के प्रति “अतिथि देवो भव:” की भावना के साथ आभार व्यक्त किया।

*सुरक्षित सेनेटरी अपशिष्ट प्रबंधन एवं मासिक धर्म स्वच्छता पर आयोजित कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री*

0

*मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों, चुप्पियों और पर्यावरणीय चुनौतियों पर विचार करने का अवसर – श्री अरुण साव*

*विशेषज्ञों ने नगरीय निकायों के मास्टर ट्रेनर स्वच्छता दीदियों को सुरक्षित सेनेटरी अपशिष्ट प्रबंधन एवं मासिक धर्म स्वच्छता की दी जानकारी*

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर. . उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव आज “शक्ति संवाद – स्वच्छता से सशक्तीकरण की ओर” विषय पर आयोजित कार्यशाला में शामिल हुए। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर रायपुर के नवीन विश्राम भवन में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में विशेषज्ञों ने नगरीय निकायों के मास्टर ट्रेनर स्वच्छता दीदियों को सुरक्षित सेनेटरी अपशिष्ट प्रबंधन एवं मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एमिटी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर श्री पीयूष कांत भी कार्यशाला में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर स्वच्छता दीदियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी को मास्टर ट्रेनर के रूप में यहां मिली जानकारी को राज्य के 10 हजार स्वच्छता दीदियों के साथ ही लाखों बहन-बेटियों तक पहुँचाना है, ताकि मासिक धर्म स्वच्छता विषय पर जो झिझक बहनों में है, उसे दूर किया जा सके। उन्होंने सेनेटरी नेपकिन के उपयोग के बाद उसके सही निपटान की प्रक्रिया को भी ध्यान में रखने को कहा। श्री साव ने कहा कि 28 मई को पूरी दुनिया में विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह न केवल महिलाओं के माहवारी स्वच्छता के अधिकार को उजागर करता है, बल्कि इस विषय से जुड़ी भ्रांतियों, चुप्पियों और पर्यावरणीय चुनौतियों पर विचार करने का अवसर भी प्रदान करता है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि मासिक धर्म स्वच्छता दिवस का उद्देश्य मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना तथा महिलाओं एवं लड़कियों को स्वच्छ व सुरक्षित माहौल प्रदान कर उनके अधिकारों की रक्षा करना है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत निर्मित शौचालयों में स्वास्थ्य सुविधाओं में वृद्धि ने महिलाओं और बालिकाओं के बेहतर मासिक धर्म स्वच्छता प्रथाओं में योगदान दिया है। इस अभियान ने मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन के बारे में जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के सीईओ श्री शशांक पाण्डेय ने कार्यशाला में कहा कि आज हम यहाँ एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय पर बात कर रहे हैं। आज का दिन न केवल महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़ा है, बल्कि समाज की सोच, जागरूकता और संवेदनशीलता से भी जुड़ा हुआ है। हर साल 28 मई को विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया जाता है, ताकि इस विषय पर खुलकर चर्चा हो और जागरूकता बढ़ाकर इससे जुड़ी भ्रांतियों, असहजता और चुप्पी को समाप्त किया जा सके। हमारे समाज में आज भी इस पर खुलकर बात नहीं की जाती।

श्री पाण्डेय ने बताया कि आज सुरक्षित सेनेटरी अपशिष्ट प्रबंधन एवं मासिक धर्म स्वच्छता पर विभाग द्वारा प्रथम कार्यशाला आयोजित की गई है। आगे सभी नगरीय निकायों में भी ऐसी कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता दीदियों को उनके स्वास्थ्य के विषय में जागरूक किया जाएगा, ताकि वे सुरक्षित वातावरण में कार्य करते हुए प्रदेश की 10 हजार स्वच्छता दीदियों को मार्गदर्शन प्रदान कर उन्हें प्रशिक्षित कर सके।

एम्स (AIIMS) के पूर्व निर्देशक पद्मश्री से सम्मानित डॉ. रणदीप गुलेरिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कार्यशाला में मौजूद स्वच्छता दीदियों को माहवारी स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। एमिटी यूनिवर्सिटी की डॉ. आकांक्षा सिंह ने मासिक धर्म स्वच्छता विषय पर प्रस्तुतिकरण के माध्यम से स्वच्छता दीदियों को सेनेटरी पैड के निपटान और मासिक धर्म के दौरान जरूरी सावधानियों से अवगत कराया। यूनिसेफ के वॉश (Wash) विशेषज्ञ श्री आशीष कुमार ने निजी स्वच्छता पर प्रस्तुतिकरण दिया।

कार्यशाला में राज्य के एसएलआरएम सेंटर में कार्यरत स्वच्छता दीदियों को घरेलू हानिकारक अपशिष्टों के व्यवस्थित निपटान एवं एसएलआरएम सेंटर के जोखिम रहित संचालन के लिए प्रस्तुतिकरण दिया गया। डॉ. सबापथी एस. ने मासिक धर्म स्वच्छता संबंधित स्टार्ट-अप, ‘समर्थन’ संस्था की श्रीमती ऋतु वर्मा और श्री देवीदास ने मासिक धर्म स्वच्छता एवं निजी स्वच्छता पर प्रस्तुतीकरण दिया। सूडा के अतिरिक्त कार्यपालन अधिकारी श्री दुष्यंत कुमार रायस्त सहित नगरीय प्रशासन विभाग एवं सूडा के अधिकारी भी कार्यशाला में मौजूद थे।

*पेड़ गिरने से बाधित हुआ रायपुर-मुंगेली मार्ग, अध्यक्ष शुक्ला की पहल और प्रशासन की तत्परता से रात 12 बजे बहाल हुआ यातायात*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली। रायपुर-मुंगेली मार्ग पर मंगलवार देर रात एक भारी-भरकम पेड़ गिरने से यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने तत्परता दिखाते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग को सूचना दी। ट्रैफिक पुलिस ने भी तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया।प्रशासन की तत्परता और समन्वय से सिटी कोतवाली पुलिस, वन विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई। पेड़ को हटाने का कार्य तेजी से किया गया और रात करीब 12 बजे सड़क को पूरी तरह साफ कर यातायात सुचारु कर दिया गया। राहत कार्य के दौरान मुंगेली तहसीलदार कुणाल पांडेय समेत अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई और जनप्रतिनिधियों की सक्रियता की सराहना की।

*बिजली संकट और झूठे आरोपों के बीच बोले “जनता के लिए जेल जाना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे”- नगर पालिका अध्यक्ष शुक्ला*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली। नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने मंगलवार को आयोजित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में समाधान शिविर में जनता को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार और विभागीय अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज उठाने वालों को दबाने के लिए सरकार तरह-तरह की नीतियाँ अपना रही है, और अब वही स्थिति उनके साथ भी उत्पन्न हुई है। शुक्ला ने बताया कि बीते कई दिनों से मुंगेली शहर बिजली संकट से जूझ रहा है। लगातार कॉल करने के बावजूद विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं और न ही कोई त्वरित समाधान दे रहे हैं। इससे जनता में भारी आक्रोश है।
नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। इस दिशा में अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं। लेकिन इसी क्रम में एक नाराज कर्मचारी द्वारा उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाकर उन्हें फँसाने की साजिश की जा रही है। अध्यक्ष शुक्ला ने यह भी आरोप लगाया कि जब वह जनता के हित में आवाज उठाते हैं, तो नगर पालिका के ही कुछ अधिकारी, विशेष रूप से सीएमओ, पुलिस विभाग में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की कोशिश करते हैं। अपने उद्बोधन के दौरान उन्होंने कहा, “अगर जनता के हक की लड़ाई लड़ते हुए मुझे जेल भी जाना पड़े, तो मैं पीछे नहीं हटूंगा। मैं हर हाल में जनता के साथ खड़ा हूँ।” शिविर में मौजूद लोगों ने अध्यक्ष के इस साहसिक बयान पर तालियों से उनका समर्थन किया।

*कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने सरगांव राष्ट्रीय राजमार्ग का किया निरीक्षण*

0

*ब्लैक स्पॉट्स पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम करने के दिए निर्देश*

*सीसीटीवी कैमरे और संकेतक बोर्ड लगाने की हिदायत*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली,// कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने मंगलवार को सरगांव क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर स्थित प्रमुख ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था की विस्तारपूर्वक जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर पंचायत कार्यालय मोड़, मोहभट्ठा मोड़, पथरिया मोड़ और पेंड्री डीह बाईपास जैसे संवेदनशील स्थानों पर दुर्घटना की संभावनाओं को देखते हुए आवश्यक सुधारात्मक उपायों के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने नेशनल हाईवे विभाग को निर्देशित किया कि सभी मोड़ों पर बने सुरक्षा चबूतरों में मजबूत रेलिंग, रिफ्लेक्टिव रेडियम और स्पष्ट संकेतक बोर्ड लगाए जाएं, ताकि राहगीरों को रात के समय भी कोई परेशानी न हो। उन्होंने सभी सीसीटीवी कैमरों को तत्काल चालू करने, ब्लैक स्पॉट्स पर ब्रेकर और रम्बल स्ट्रिप्स की व्यवस्था करने तथा स्ट्रीट लाइटों को क्रियाशील करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पेंड्रीडीह बाईपास क्षेत्र में ग्रामवासियों की सुविधा हेतु सुगम आवागमन की व्यवस्था करने पर विशेष बल दिया। इसके उपरांत कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक के साथ विश्राम गृह चन्द्रखुरी का भी अवलोकन किया और उसके उन्नयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसी क्रम में उन्होंने सरगांव स्थित विदेशी मदिरा दुकान का आकस्मिक निरीक्षण किया और स्टॉक मेन्टेनेन्स एवं विक्रय प्रणाली की जांच की। निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष श्री परमानंद साहू, तहसीलदार श्री अतुल वैष्णव, नायब तहसीलदार श्री लीलाधर क्षत्रि, थाना प्रभारी श्री संतोष शर्मा, ईई पीडब्ल्यूडी श्री गोपाल सतपथी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

*मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन ने बदली छत्तीसगढ़ की तस्वीर : तोखन*

0

*सल्फा में आयोजित सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर और भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू*

आशीष कश्यप बिलासपुर।* केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू मंगलवार को सल्फा में आयोजित सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर और भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन से आज पूरे छत्तीसगढ़ में तस्वीर बदलने लगी है। प्रदेश के हर घर में आज भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के चलते खुशहाली और समृद्धि आई है। कार्यक्रम में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, भाजपा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी – कार्यकर्ता और जिला प्रशासन के विभिन विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

*पीएम आवास की चाबी पाकर खिल उठे हितग्राहियों के चेहरे*

इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन ने प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत हितग्राहियों को नए आवास की चाबी और किसानों को खेती के उपकरण भी सौंपे। पीएम आवास की सौगात पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। तोखन ने कहा कि आज किसी को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अपने घर की चाबी मिली, तो किसी किसान भाई को खेती के लिए उपकरण — यह दृश्य जनकल्याण के हमारे संकल्प को और भी मजबूत करता है। हमारी सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक लाभार्थी तक योजनाओं का लाभ सहजता से पहुँचे और कोई भी वंचित न रहे।

 

*लोरमी और गौरकापा में शनिदेव जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए तोखन, मांगी प्रदेश-देश की खुशहाली*

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने क्षेत्र के दौरे में मंगलवार को लोरमी और पंडरिया विधानसभा के गौरकापा में आयोजित शनि जयंती महोत्सव में उपस्थित होकर देश और प्रदेशवासियों के लिए आशीर्वाद मांगा और समृद्धि की कामना की। श्री साहू ने कहा कि पावन शनि जयंती महोत्सव में सहभागिता कर आत्मिक शांति और संतोष की अनुभूति हुई। भगवान शनिदेव न्याय, कर्म और दायित्व के प्रतीक हैं, उनकी आराधना कर जनकल्याण, सामाजिक न्याय और राष्ट्र की निरंतर उन्नति की प्रार्थना की। भगवान शनिदेव की कृपा हम सभी पर बनी रहे — यही प्रार्थना है।

*बिल्हा पुलिस द्वारा की गयी वैधानिक कार्यवाही।*

0

’’ पत्नि का मायके मे रहना बना घटना का कारण।
’’ आरोपी घटना को अंजाम देने रात्रि होने खेत मे छिपा हुआ था।
’’ घटना मे प्रयुक्त मोसा व बाॅस का कमचील किया गया जप्त।
’’ आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।
’’ नाम आरोपी- लक्ष्मण खाण्डे पिता चंदू लाल खाण्डे उम्र 35 वर्ष साकिन बघेलकांपा थाना
तखतपुर जिला बिलासपुर छ0ग0।

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी महेश बंजारे पिता भीखम प्रसाद बजारे उम्र 55 वर्ष निवासी केंवाछी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर दिनांक 27.05.2025 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 26.05.2025 के रात्रि मे इसकी बहु की बहन अनिता खाण्डे व उसकी माॅ तुलसी बाई सोनवानी एक ही खाट मे सोई हुई जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार वस्तु से पैर मे चोट पहुॅचाने की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर थाना प्रभारी द्वारा हालात से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर तत्काल पेट्रोलिंग वाहन के मदद से रात्रि मे पता तलाश किया जहाॅ एक व्यक्ति मोटर सायकल क्र. सीजी-10-बीएन-3209 हीरो स्प्लेंडर मे मिला नाम पूछने पर अपना नाम लक्ष्मण खाण्डे पिता चंदू लाल खाण्डे उम्र 35 वर्ष साकिन बघेलकांपा थाना तखतपुर का होना बताये जिसे रात्रि मे घूमने के बारे मे कडाई से पूछताछ करने पर अपनी पत्नि अनिता खाण्डे की केंवाछी मे होने की जानकारी मिलने एवं ससुराल नही आने से नाराजगी वश केंवाछी आकर पत्नि अनिता खाण्डे को बाॅस के कमचील से मारपीट कर भागना बताया। आरोपी से घटना मे प्रयुक्त बाॅस का कमचील जप्त कर प्रकरण मे धारा 331(6) भा.न्या.सं. जोडी जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सुचना परिजन को अवगत कराकर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक जी.एल.चन्द्राकर, प्र.आर. 183 शत्रुहन कौशिक, आरक्षक अर्जुन जांगडे व मौसम साहू की अहम भूमिका रही।

*पेड़ गिरने से बाधित हुआ रायपुर-मुंगेली मार्ग, अध्यक्ष शुक्ला की पहल और प्रशासन की तत्परता से रात 12 बजे बहाल हुआ यातायात*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली। रायपुर-मुंगेली मार्ग पर मंगलवार देर रात एक भारी-भरकम पेड़ गिरने से यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने तत्परता दिखाते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग को सूचना दी। ट्रैफिक पुलिस ने भी तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया।प्रशासन की तत्परता और समन्वय से सिटी कोतवाली पुलिस, वन विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई। पेड़ को हटाने का कार्य तेजी से किया गया और रात करीब 12 बजे सड़क को पूरी तरह साफ कर यातायात सुचारु कर दिया गया। राहत कार्य के दौरान मुंगेली तहसीलदार कुणाल पांडेय समेत अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई और जनप्रतिनिधियों की सक्रियता की सराहना की।