Home Blog Page 402

*भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से सौजन्य भेंट में तोखन साहू ने प्रस्तुत किया कर्तव्य विवरण; संगठन-शासन पर हुई चर्चा”*

0

*केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट*

*पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पीपल का पौधारोपण*

नई दिल्ली:-केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों, जनसेवा की दिशा एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत एवं विचारशील संवाद हुआ।

श्री साहू ने इस दौरान अपने जनकल्याणकारी कार्यों एवं कर्तव्यों पर आधारित विशेष स्मृति मैगजीन श्री नड्डा को भेंट की, जिसे उन्होंने सादर स्वीकार करते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया।

केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिल्ली स्थित अपने आवास पर पीपल का पौधा रोपित किया। यह पौधारोपण “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया गया, जो मातृत्व को समर्पित एक पर्यावरणीय पहल है।

इस अवसर पर श्री साहू ने कहा,
“यह पौधा मेरी माँ की स्मृति को समर्पित एक श्रद्धांजलि है। पर्यावरण का संरक्षण न केवल हमारी जिम्मेदारी है, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए एक अनिवार्य धरोहर भी है।”

*‘अफोर्डेबल हाउसिंग कॉन्फ्रेंस एंड अवार्ड्स 2025’ के तीसरे संस्करण में सम्मिलित हुए राज्य मंत्री श्री तोखन साहू*

0

*किफायती आवास के क्षेत्र में नवाचार और सतत विकास पर दिया बल*

नई दिल्ली:-केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने नई दिल्ली में आयोजित ‘अफोर्डेबल हाउसिंग कॉन्फ्रेंस एंड अवार्ड्स – 2025’ के तीसरे संस्करण में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने किफायती आवास क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे संस्थानों, निजी डेवलपर्स, वित्तीय संस्थानों और अन्य हितधारकों को सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की।

इस आयोजन का उद्देश्य प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘हाउसिंग फॉर ऑल’ के विजन को साकार करने की दिशा में काम कर रहे संस्थानों को प्रोत्साहित करना रहा। अर्रुकस मीडिया द्वारा आयोजित इस सम्मेलन को क्रेडाई, नरेडको और बीएमटीपीसी जैसे अग्रणी संगठनों का समर्थन प्राप्त था।

*पीएमएवाई: सिर्फ योजना नहीं, करोड़ों सपनों की नींव*

यह सम्मेलन केवल विचारों का आदान-प्रदान नहीं है, बल्कि उस दिशा का निर्धारण है, जिसमें भारत 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनेगा — जहां हर नागरिक को गरिमा और सुरक्षा के साथ रहने के लिए एक छत मिलेगी।
उन्होंने बताया कि PMAY-U के पहले चरण के अंतर्गत 1.18 करोड़ से अधिक घरों को स्वीकृति दी गई है, जिनमें से 85 लाख से अधिक घर पूर्ण होकर लाभार्थियों को सौंपे जा चुके हैं। वहीं PMAY 2.0 के तहत 5 लाख आवासों को मंजूरी दी जा चुकी है।
शहरी क्षेत्रों में यह योजना चार प्रमुख घटकों के माध्यम से क्रियान्वित की जा रही है:
1.स्वयं की भूमि पर निर्माण
2.सार्वजनिक-निजी भागीदारी के माध्यम से किफायती आवास
3.किराये के लिए किफायती आवास
4.ऋण ब्याज सहायता योजना

सम्मेलन के समापन पर श्री साहू ने सभी हितधारकों से आग्रह किया कि वे सस्टेनेबल हाउसिंग, हरित निर्माण तकनीकों और पर्यावरण-अनुकूल दृष्टिकोण पर गंभीरता से विचार करें।

“जब भारत 2047 में विकसित राष्ट्र के रूप में खड़ा होगा, तो हम गर्व से कह सकें — हमने न केवल इमारतें बनाईं, बल्कि सपनों को छत दी।”

*पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का लिया गया संकल्प*

0


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ तथा डॉ. भीमराव अम्बेडकर शिक्षण संस्थान द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला संघ के अध्यक्ष जेठमल कोटड़िया, जिला मुख्य आयुक्त राणाप्रताप सिंह, उपाध्यक्ष रामशरण यादव, कोषाध्यक्ष संतोष यादव, डी.ओ.सी. मोरध्वज सप्रे तथा विद्यालय के व्यवस्थापक एच.आर.भास्कर, प्राचार्य आशा दिवाकर, पदाधिकारी एवं सदस्यगण, शिक्षक-शिक्षिका तथा छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने गांव घर से लाये हुए पानी को एक बाल्टी में तथा खाद एवं मिट्टी को एक धमेला में एकत्रित किया गया।

जल तथा खाद में हाथ लगाकर महापंचामृत तथा महाखाद बनाया गया उसके बाद वृक्ष के चारो तरफ साफ-सफाई, खुदाई कर महाखाद डालकर महापंचामृत सींचा गया। सभी ने वृक्ष के चारों तरफ सुरक्षा कवच के रूप खड़े होकर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के संबंध में ’पर्यावरण बचाना है-जीवन सफल बनाना है। पर्यावरण है-तो हम हैं। पर्यावरण संरक्षण-हम करेंगे हम करेंगे।’ के नारे लगाये गये तथा संकल्प लिया गया। अंत में मां के नाम अपने साथ लाये गये फलदार एवं छायादार पौधों को परिसर में रोपे गये। उपाध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह से पानी का दूरूपयोग हो रहा है और अनावश्यक पेड़ कटाई हो रही है उसे रोका जाना चाहिए। पेड़ लगाकर फोटो खिंचाने तक सीमित न रहें बल्कि अधिक से अधिक पेड़ लगाकर बढ़ने तक संरक्षण दें। और हम प्रेरक का कार्य करें। जिला मुख्य आयुक्त ने कहा कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स संगठन के माध्यम से हमने संकल्प लिया है कि हम पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्य करते रहेंगे।

जल, जंगल और जमीन के संरक्षण और संवर्धन करने से मानव समाज का कल्याण होगा अन्यथा भविष्य में जल स्तर की कमी से सुखे की स्थिति, तापमान में वृद्धि जैसी भयावह स्थिति का सामना करना पड़ेगा। आओ हम सब मिलकर इस दिशा में कार्य करें। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रशिक्षण आयुक्त व संस्थाध्यक्ष राजेन्द्र दिवाकर ने की। इस अवसर पर गाइड केप्टन अनामिका भास्कर, शशिकला, जीनी, राजेश दिवाकर, जगदीश कांत, जितेन्द्र कुमार, जे.आर.साहू, छत्रपाल डाहिरे, प्रेमचंद टंडन, चरणदास बंजारे एवं छात्र-छात्रा आदि उपस्थित रहे।

*छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज मुंगेली इकाई के “अध्यक्ष” के पद पर नरेन्द्र कोटडिया मनोनीत किया गया*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुँगेली ✍🏻रायपुर- छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इस विस्तार के तहत प्रदेश भर के प्रमुख व्यापारियों और उद्योगपतियों को चेम्बर कार्यकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसमे मुंगेली से प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम आर्य एवं मंत्री प्रवीण वैष्णव के मार्गदर्शन से छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज मुंगेली इकाई के “अध्यक्ष” के पद पर नरेन्द्र कोटडिया मे. महावीर प्रोविजन स्टोर सदर बाज़ार, मुंगेली (छ.ग.) को मनोनीत किया गया है । आपका यह कार्यकाल वर्ष 2025-2028 तक का होगा।छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज को सशक्त बनाने तथा व्यवसायियों एवं उद्यमियों को चेम्बर से जोड़ने में आपका सक्रिय सहयोग रहा है सभी व्यापारियों ने और नगरपालिका के उपाध्यक्ष ने बधाई दी

* नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत मुंगेली जिले के प्रवास पर थे,*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली – नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत मुंगेली जिले के प्रवास पर थे, जहां उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला की माता जी की प्रथम पुण्यतिथि पर भागवत कथा में शिरकत की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। डॉ महंत के साथ कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पदाधिकारी मौजूद थे। भागवत कथा का आयोजन कोरोना महामारी के दौरान दिवंगत हुई आत्माओं को श्रद्धांजलि देने के लिए भी किया गया था, जो सामूहिक संवेदना और पुण्य समर्पण का एक माध्यम है। इस दौरान उनके साथ बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पाण्डेय सहित महामंत्री अर्जुन तिवारी, जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा, शहर अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा सहित थानेश्वर साहू, संजीत बनर्जी, चंद्रभान बारमते,दिलीप बंजारा, लक्ष्मी कांत भास्कर, संजय यादव,उर्मिला यादव, जागेश्वरी वर्मा, नगर पालिका के पार्षद गण, सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सहित जिला एवं शहर कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित रह,े उक्त जानकारी जिला कांग्रेस के मिडिया प्रभारी नवनीत शुक्ला ने दी ।

*मंगेली की शांत भूमि पर इन दिनों एक दिव्य माहौल गूंज रहा है, जहाँ आस्था की ध्वनि, भक्ति की लहर और शिव तत्व का अमृत एक साथ बह रहा है।*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली – परम पूज्य गिरिबापु के श्रीमुख से हो रही श्री शिवकथा के तीसरे दिन गुरुवार को ऐसा आध्यात्मिक वातावरण बना, जिसने हर भक्त के मन को छू लिया।
कथा में गिरिबापु ने शिव के नीलकंठ स्वरूप, सर्व रूप, ब्रह्मा जी ने नारद को शिव कथा प्रसंग सुनाना,भक्तों पर कृपा के प्रसंगों को इतने सहज और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया कि श्रोता केवल सुन नहीं रहे थे — वो हर प्रसंग को जी रहे थे।
“शिव वो नहीं जिन्हें हम बाहर खोजते हैं, शिव वो हैं जो भीतर मौन में बैठकर हमें जीवन का अर्थ समझाते हैं।
भजन की मधुर स्वर-लहरियों के बीच, जैसे-जैसे गिरिबापु शिवमहिमा का बखान करते गए, वैसे-वैसे वातावरण और भी भक्तिमय होता गया।
श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर कथा सुनते रहे, कुछ की आँखों से अश्रु बह निकले तो कुछ मौन होकर भीतर ही भीतर शिव से जुड़ते रहे।
कथा के उपरांत सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण हुआ। आयोजन स्थल को दिव्य दीपों, फूलों और रूद्राक्षों से सजाया गया था, जिससे पूरा परिसर कैलाश जैसा अनुभव दे रहा था।
कथा में मंगेली ही नहीं, आसपास के गांवों व शहरों से भी श्रद्धालु पहुंचे। कथा पंडाल से लेकर बाहर तक हर स्थान श्रद्धा से भरा हुआ था। आयोजन समिति की ओर से जलपान, बैठने और सुरक्षा की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई है

**प्रधानमंत्री आवास योजना सहित शहरी योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा, लाभार्थियों तक पहुंच सुनिश्चित करने पर केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू का जोर**

0

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर:-निर्माण भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू और केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल की संयुक्त अध्यक्षता में आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की प्रमुख योजनाओं एवं अभियानों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मंत्रालय के सचिव, संयुक्त सचिवगण एवं निदेशक स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में **अटल नवीनीकरण एवं शहरी परिवर्तन मिशन 2.0 (AMRUT 2.0)**, **स्वच्छ भारत मिशन (शहरी)**, **राष्ट्रीय शहरी डिजिटल मिशन**, **स्मार्ट सिटी मिशन**, **प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)**, **दीनदयाल अंत्योदय योजना–राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन**, **शहरी परिवहन**, और **पीएम-ईबस सेवा** जैसे प्रमुख कार्यक्रमों की प्रगति, चुनौतियों और समाधान पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।

मंत्रियों ने केंद्र सरकार के सफल एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान प्राप्त उपलब्धियों की समीक्षा करते हुए ‘संकल्प पत्र’ में किए गए वादों की पूर्ति हेतु मिशनों की पूर्ण संतृप्ति प्राप्त करने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया।

श्री तोखन साहू ने विशेष रूप से **छत्तीसगढ़ राज्य के शहरी क्षेत्र** में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कुछ पात्र लाभार्थियों को अंतिम किस्त न मिल पाने की स्थिति को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि भूमि दस्तावेजों के अभाव के कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है। इस पर मंत्रालय को निर्देशित किया गया कि राज्य स्तर पर समन्वय स्थापित कर इस बाधा का समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे हितग्राहियों को समयबद्ध लाभ मिल सके।

बैठक के उपरांत श्री तोखन साहू ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल से भी सौजन्य भेंट की। इस दौरान नगरीय जल प्रबंधन, बुनियादी अवसंरचना और दोनों मंत्रालयों के बीच समन्वय को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।

इसके अतिरिक्त, **स्वच्छ सर्वेक्षण के परिणामों की अंतिम समीक्षा** एवं **पुरस्कार वितरण समारोह** के आयोजन पर विचार किया गया। साथ ही शहरी परिवहन के अंतर्गत प्रस्तावित **मेट्रो परियोजनाओं की प्रगति** की भी समीक्षा की गई, जिन्हें **मार्च 2026** तक प्रारंभ करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

*बिलासपुर जिले के स्वास्थ्य विभाग में CHO पद में गड़बड़ी का मामला कई अभ्यर्थियों ने की मामले की शिकायत जांच अब तक नहीं हुई शुरू एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सवालों के कटघरे में,,,,, पढ़े पूरी खबर।*

0

बिलासपुर= बिलासपुर जिले के स्वास्थ्य विभाग में CHO पद पर वर्ष 2024 में विज्ञापन जारी किया गया था जिसमें कई अभ्यर्थियों ने मामले में cmho से शिकायत की है लेकिन इस पूरे मामले में आज दिनांक तक किसी भी प्रकार की कार्यवाही शुरू नहीं हो पाई है, बताते चले कि cho पद पर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है जबकि कई लोगों के द्वारा लगातार विभाग से यह शिकायत की गई थी विज्ञापन ही गलत आधार पर जारी किया गया है, और गलत गलत अनुभव अंक देते हुए योग्य व्यक्तियों को चयन नहीं किया गया है किसी अन्य कम अंक वाले अभ्यर्थियों को चयन व परीक्षा लेने वाले अधिकारियों पर भी कई सवाल उठाए गए हैं, अब देखने वाली बात यह है कि इस पूरे मामले में भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है क्या इस शिकायत के बाद अब तक जांच संबंधित कार्यवाही तो शुरू नहीं हो पाई है, जांच शुरू नहीं होने पर क्या आवेदक हाई कोर्ट का रुख अपनाते हैं, यह तो समय ही बताएगा।

➡️ *थाना लालपुर क्षेत्र में अवैध देशी मदिरा शराब परिवहन करते एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार*

0

➡️ *आरोपी प्रहलाद साहू के कब्जे से 60 देशी मदिरा प्लेन शराब एवं तस्करी में प्रयुक्त मो.सा. क्रमांक CG-09 JH-0582 जुमला कीमती 24,800 रूपये को किया गया जप्त*
➡️ *शराब तस्कर के विरूद्ध थाना लालपुर में अपराध क्रमांक 100/2025 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर किया गया कार्यवाही*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा असामाजिक तत्वों एवं मादक पदार्थ बिक्री व तस्करी करने वालों के विरूद्ध *‘‘ऑपरेशन बाज’’* अभियान चलायी जाकर समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को कड़ी कार्यवाही करने निर्देश दिया गया है। उक्त निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक लालपुर श्री एस.आर. धृतलहरे से कुशल मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना लालपुर पुलिस को दिनांक 03.06.2025 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति अपने कब्जे में देशी मदिरा शराब रखकर मोटर सायकल से ग्राम सांवतपुर तरफ से कुधुरताल की ओर जा रहा है, कि सूचना तस्दीक पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के साथ घेराबंदी कर ग्राम सांवतपुर बिजली ऑफिस के पास पकड़े, जिससे पूछताछ व गवाहों के समक्ष चेक करने पर वह व्यक्ति अपना नाम प्रहलाद साहू पिता रामसनेही साहू उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम कुधुरताल थाना लालपुर का होना बताया, जिसके कब्जे से एक ग्रे-कलर के पिट्ठू बैग में 40 पाव व मोटर सायकल के डिक्की में रखे 20 पाव देशी मदिरा प्लेन शराब कुल 60 पाव कीमती 4800 रूपये एवं शराब तस्करी में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक CG-09 JH-0582 कीमती 20,000 रूपये जुमला कीमती 24,800 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना लालपुर में अपराध क्रमांक 100/2025 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत् गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता थाना प्रभारी लालपुर, सउनि. रघुवीर राजपूत, आरक्षक तोरन सोनवानी, गुलाब रात्रे, देवेन्द्र नागरे, रमाकांत डहरिया एवं विजय बंजारे का सराहनीय योगदान रहा।

♦️ *अवैध नशीले पदार्थ बिक्री करने वाले के विरूद्ध ईण्ड टू ईण्ड विवेचना के तहत् फरार आरोपी गिरफ्तार।*

0

♦️ *ऊर्जा पार्क राजकिशोर नगर में नशीले सिरप बिक्री के लिए घूम रहे आरोपी को पूर्व में एक नाबालिक साथ किया गया है गिरफ्तार।*

♦️ *आरोपियों के कब्जे से 55 नग अवैध नशीली कफ सिरप किमती 10725रू. पूर्व में किया गया है बरामद।*

♦️ *पूर्व में झारखण्ड से फरार आरोपी सहित 2 आरोपी एवं नाबालिक को किया गया है गिरफ्तार।*

♦️ *थाना सरकंडा और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त कार्यवाही*

♦️ *आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश।*
—————————————————-
*नाम आरोपी -*
टानू महंत उर्फ तानू उर्फ भांचा पिता भागीरथी महंत उम्र 20 वर्ष निवासी नूतन चौक अटल आवास एन/13, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
———————————————————

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09.03.2025 को मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी अथर्व सौम्य सिंह एवं एक नाबालिक के कब्जे से प्रतिबंधित कफ सिरप 55 नग बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही करते हुये आरोपी अथर्व सौम्य सिंह को नाबालिक के साथ न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है, प्रकरण में *ईण्ड टू ईण्ड* विवेचना करते हुये मुख्य आरोपी भांचा उर्फ तानु महंत के द्वारा झारखण्ड देवघर से राज मेडिकल संचालक से सम्पर्क कर गिरफ्तार आरोपी अथर्व सौम्य सिंह एवं नाबालिक के माध्यम से प्रतिबंधित कफ सिरप मंगवाना पाये जाने पर प्रतिबंधित कफ सिरप उपलब्ध कराने वाले मेडिकल संचालक के संबंध में तकनीकी साक्ष्य एकत्र किया जाकर आरोपी रितुराज सिंह को देवघर झारखण्ड से गिरफ्तार किया गया है, प्रकरण में मुख्य आरोपी तानु उर्फ भांच मेश्राम फरार था जिसके संबंध में पतासाजी की जा रही थी कि आज दिनांक 04.06.2025 को मुखबीर से सूचना मिला कि तानु महंत उर्फ भांचा अपने घर नूतन चौक सरकण्डा आया हुआ है, उक्त सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से) को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश पाण्डेय दिशा निर्देशन में उप निरी. अवधेश सिंह के हमराह टीम तैयार कर आरोपी टानू उर्फ तानु महंत उर्फ भांचा को उसके सकुनत पर घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जूर्म स्वीकार किया जिससे विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।