Home Blog Page 401

*पावर सप्लाई लाईन एल्युमिनियम केबल तार चोरी करने वाले आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।*

0

कोरबा – पुलिस अधीक्षक महोदय सिद्धार्थ तिवारी, अति० पुलिस अधीक्षक महोदय नितिन ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय रविन्द्र कुमार मीना, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय भुषण एक्का के मार्गदर्शन पर थाना क्षेत्रांतर्गत चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु निर्देश प्राप्त होने पर थाना प्रभारी उरगा राजेश तिवारी के नेतृत्व में उरगा पुलिस टीम के द्वारा लगातार कठोर कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में सप्लाई लाईन एल्युमिनियम केबल तार चोरी करने वालों पर उरगा पुलिस कोरबा को सफलता प्राप्त हुई है। इसी तारतम्य में उरगा पुलिस के द्वारा दिनांक 24.03.2025 को रात्रि 20:50 बजे प्रार्थी मणीकांत झा पिता देवेन्द्र प्रसाद झा उम्र 50 वर्ष साकिन अडानी पावर प्लांट पताढी का डीप्टी जीएम के लिखित आवेदन पत्र कंपनी के तरफ से पावर सप्लाई के लिए टावर लगाकर सप्लाई लाईन एल्युमिनियम केबल तार लगाया गया है जिसे कुछ अज्ञात चोरो के द्वारा 08.03.2025 को रात्रि में लगभग 100 मीटर एल्युमिनियम तार को चोरी कर ले गए है तथा चार किलो मीटर तार को काट कर गिरा दिया है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है जो विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी जो दिनांक 05.06.2025 को मुखबीर की सूचना मिली की उक्त कनकी से चोरी एल्युमिनियम तार कोरबा सीतामणी निवासी प्रभुराज पटेल अपने अन्य साथियों के साथ चोरी करके सुखराम पटेल सूरज कुमार वर्मा को बेच कर अफरा तफरी किए है तथा कुछ माल को राताखार के मुकेश साहू के कबाडी दुकान में बेंच दिये है जिसकी सूचना पर हमराह स्टाफ को लेजाकर मुखबीर द्वारा बताए गए आरोपियो को थाना तलब कर लाया तथा घटना के सबंध में पूछताछ किया गया। आरोपियों से एल्युमिनियम तारा लगभग 2 किवंटल जप्त किया गया है। प्रभुराज पटेल से घटना में प्रयुक्त वाहन टाटा एस CG 12 4070 को उसके पोखरीपारा इमलीडुग्गु घर के बाड़ी से जप्त किया गया है। आरोपियों के द्वारा माल को चोरी करना एवं बिक्री करना खरीदी करने के संबंध में पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने विधिवत गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर सायबर सेल की टीम उप निरीक्षक अजय सोनवानी, प्र.आर. गुनाराम सिन्हा, आर. सुशील यादव, आर. आलोक टोप्पो, एवं उप निरीक्षक राजेश तिवारी थाना प्रभारी उरगा, सउनि परमेश्वर गुप्ता, प्र.आर407 बसन्त भैना, प्र.आर. 187 रामू कूर्मी, आर.52 नितेश तिवारी, आर. 103 विरेन्द्र अनंत, सैनिक चंद्रपाल पाटल, सान्तनु राजवाड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

नाम आरोपीगण:-

01. प्रभुराज पटेल पिता दुलारसाय पटेल उम्र 26 वर्ष साकिन ईमलीडुग्गु सीतामणी थाना कोतवाली जिला कोरबा (छ.ग.)

2. सुखराम पटेल पिता श्री मंगल राम पटेल उम्र 35 वर्ष निवास विकास नगर सीतामणी थाना कोतवाली जिला कोरबा

3. राजेश कुमार उपध्याय पिता मनहरण लाल उपध्याय उम्र 48 वर्ष निवासी राताखार अटल आवास क्वाटर नं. 117 थाना कोतवाली जिला कोरबा

4. सूरज कुमार वर्मा पिता शत्रुहन वर्मा उम्र 36 वर्ष निवासी मिशन रोड कोरबा थाना कोतवाली जिला कोरबा (छ.ग.)

*हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार।*

0

कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अक्ती राम धनवार पिता सरातु राम धनवार उम्र 42 वर्ष सा० मैनपारा फरसवानी थाना उरगा का दिनांक 06.06.2025 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 06.06.2026 को दोपहर 12.30 बजे अपने घर में बैठा हुआ था पड़ोसी रामचरण उसके घर के पीछे आम पेड़ पर आम तोड़ने के लिये चढ़ा हुआ था तो प्रार्थी ने भी रामचरण से आम फल दे देना बोलने पर क्यो ढुंगा आम फल को कहते हुये तुम तोड़कर ले जाओ तब प्रार्थी ने बोला कि आम फल नहीं दे रहे हो तो आम फल मत तोड़ो मना किया इतने मे रामचरण आम पेड़ से उतर कर गंदी गंदी गाली देते हुए अपने घर गया और घर से टांगी लेकर आया और आज तुझे जान से मारकर हत्या कर ढुंगा बोलते घर के तरफ आ रहा था उस समय प्रार्थी अपने घर के पास पत्थर में बैठा हुआ था तभी पीछे तरफ से गर्दन में टांगी से मारा तो प्रार्थी थोड़ा झुक गया इस कारण से गर्दन में नहीं पड़ते हुए गर्दन के पीछे भाग नाजुक जगह मे मारने से गंभीर चोट लगा दूसरी बार रामचरण धनवार के फिर से टांगी से मारने के हुआ तो पड़ोस में रहने वाले सुनेंद्र कुमार ने टांगी को पकड़ लिया, साथ ही प्रार्थी की लड़की बृहस्पति ने भी बीच बचाव किया उसका टांगी को छिन लिया इस कारण से प्रार्थी बाल बाल बच गया। राम चरण के द्वारा हत्या करने के उद्देश्य से ही टांगी से मारा था गर्दन के पीछे गंभीर चोंट लगने से उपचार उपरांत रिपोर्ट दर्ज कराया प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी उरगा द्वारा घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया एवं वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश के अनुसार थाना प्रभारी उरगा एवं उनके मातहत कर्मचारियों के द्वारा आरोपी रामचरण धनवार पिता पचुराम धनवार के विरूद्ध प्रथम दृष्टया अपराध धारा का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर आरोपी का न्यायिक रिमाण्ड भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर उप निरीक्षक राजेश तिवारी थाना प्रभारी उरगा, सउनि संतराम सिन्हा, प्र.आर. 187 रामू कूर्मी, आर.52 नितेश तिवारी, आर. 103 विरेन्द्र अनंत, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आरोपी:-
01. रामचरण धनवार पिता पचुराम धनवार उम्र 52 वर्ष सा० मैनपारा फरसवानी थाना उरगा जिला कोरबा (छ.ग.)

*फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर नौकरी लगाने वाले गिरोह का किया गया भंडाफोड़*

0

➡️ *मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर मुंगेली पुलिस को फर्जी दस्तावेज तैयार कर नौकरी दिलाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता*
➡️ *आरोपियों द्वारा फर्जी मूल निवास प्रमाण प्रत्र बनवाकर असल रूप में पेश कर धोखाधड़ी करते बीएसएफ में सरकारी नौकरी दिलाने वाले को पकड़ा गया*
➡️ *फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार*
➡️ *अंतर्राज्यीय गिरोह फर्जी दस्तावेज तैयार कर चरित्र सत्यापन कराने पहुंचे पुलिस कार्यालय जो चढ़े पुलिस के हत्थे*
➡️ *आरोपियों से फर्जी निवास प्रमाण पत्र, नोटरी का कोरा प्रमाण पत्र, दाखिल खारिज, सील, कूटरचित प्रमाण पत्र एवं 03 नग मोबाईल को किया गया जप्त*
➡️ *केन्द्रीय बल में एसआरई जिले से अतिरिक्त अंक मिलने की संभावना पर बनवाया गया फर्जी निवास प्रमाण पत्र*
➡️ *आरोपियों के विरूद्ध थाना लालपुर में अपराध क्रमांक 103/2025 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 3(5) बीएनएस किया गया पंजीबद्ध*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:-दिनांक 06.06.2025 को योगेन्द्र कुमार पिता प्रेमशंकर बघेल एवं प्रशांत राजपूत पिता मानसिंह दोनो अपने आपको ग्राम कंतेली का निवासी होना बताते हुये विशाल पिता यशपाल सिंह के चरित्र सत्यापन के संबंध में जानकारी प्राप्त करने पुलिस कार्यालय मुंगेली आये थे उक्त दोनों व्यक्ति एवं उनके द्वारा चाही गयी चरित्र सत्यापन के संबंध में संदिग्ध प्रतीत होने पर तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) को दिया गया। प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक मुंगेली द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा के पर्यवेक्षण एवं उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल के नेतृत्व में साइबर सेल मुंगेली एवं थाना लालपुर पुलिस की विशेष टीम गठित कर सूक्ष्मता से जांच करने का आदेश दिये, जिस पर पुलिस टीम द्वारा जांच तस्दीक हेतु ग्राम कंतेली पहुंचकर सरपंच प्रतिनिधि, कोटवार एवं गणमान्य लोंगो से जांच पूछताछ किया गया जिन्होंने विशाल पिता यशपाल सिंह नामक का कोई व्यक्ति गांव में नहीं रहना और न ही इस नाम के व्यक्ति को जानना बतायें, साथ ही संदिग्ध योगेन्द्र कुमार पिता प्रेमशंकर बघेल एवं प्रशांत राजपूत पिता मानसिंह के संबंध में किसी प्रकार का जानकारी नहीं होना बताया गया। संदिग्ध व्यक्ति योगेन्द्र कुमार एवं प्रशांत राजपूत से पृथक-पृथक तथ्यात्मक पूछताछ किये जाने पर क्रमशः अपने-अपने नाम 1. योगेन्द्र कुमार पिता प्रेमशंकर बघेल उम्र 29 वर्ष निवासी अंडला थाना खैर, जिला अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) 2. प्रशांत राजपूत पिता मानसिंह राजपूत उम्र 30 वर्ष साकिन डौकी थाना डौकी, जिला आगरा (उत्त रप्रदेश) का होना बताये हैं।
संदेही योगेन्द्र एवं प्रशांत से पूछताछ कर कथन लिया गया जो दिनांक 02.06.2025 को उत्तर प्रदेश से आकर बिलासपुर स्थित होटल अम्बे पैलेस में रूके थे, जिन्होंने विशाल पिता यशपाल सिंह को फतेहाबाद उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताये और उनकी कूटकरण कर फर्जी तरीके से दस्तावेज ग्राम कंतेली जिला मुंगेली छ.ग. का फर्जी मूल निवास प्रमाण प्रत्र बनवाकर असल रूप में पेश कर धोखाधड़ी करते बीएसएफ में सरकारी नौकरी में नियुक्ति दिलाया गया है। उक्त ठहरे स्थान में तलाशी लेने पर निवास प्रमाण पत्र, नोटरी का कोरा प्रमाण पत्र, दाखिल खारिज, सील, कुटरचित प्रमाण पत्र एवं 03 नग मोबाईल को जप्त कर आरोपियों द्वारा फर्जी तरीके से कूटरचित कर पैसे की लालच में दस्तावेज तैयार करना पाये जाने पर थाना लालपुर में अपराध क्रमांक 103/2025 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विधिवत दिनांक 07.06.2025 को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजी जा रही है।
केन्द्रीय बलों में कुछ व्यक्तियो के द्वारा फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर जिनमें आधार, निवास, जाति, प्रमाण पत्रों के आधार पर नियुक्ति हेतु सूचना प्राप्त हुई थी। केन्द्रीय बलों में एसआरई जिले से अतिरिक्त अंक मिलने की संभावना पर दूसरे प्रांतो से जिनमें राजस्थान, म.प्र. उ.प्र. के अभ्यर्थी द्वारा एजेंटो के माध्यम से निवास प्रमाण पत्र बनाने का रैकेट चला रहा हैं पूर्व में भी इस प्रकार का सूचना प्राप्त हुआ था जिसकी पुष्टि नहीं हुआ था, वर्तमान में फर्जी दस्तावेज तैयार करते पाये जाने पर वैधानिक कार्यवाही किया गया है, प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों के पता तलाश जारी है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना लालपुर, साइबर सेल एवं जिला विशेष शाखा के अधिकारी/कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*शराब सेवन एवं अन्य मादक द्रव्यों के नशे में वाहन चालन करने वाले वाहन चालको के विरुद्ध यातायात पुलिस बिलासपुर की सख्त कार्यवाही*

0

*🔹 विगत 2024-25 में 1229 से अधिक मादक द्रव्य सेवन कर वाहन चालन करने वालो के विरुद्ध की गई कार्यवाही, सभी प्रकरण भेजे गए माननीय न्यायालय*

आशीष कश्यप बिलासपुर*सभी प्रकरण सहित कुल 9680100/- रुपये आरोपी वाहन चालकों पर माननीय न्यायालय द्वारा अधिरोपित की गई अर्थदंड*
*🔹नशे की हालत में वाहन चलाने वाले सभी कार्यवाही में प्रकरण लाइसेंस निरस्तीकरण एवं वाहन से सम्बन्धी अन्य अग्रिम कार्यवाही हेतु भेजी जा रही है प्रकरण*
*🔹 नशे में वाहन चालन नहीं करने हेतु आदतन नशेड़ी वाहन चालकों को दी गई सख्त हिदायत*
*🔹 नशे में वाहन चालन की स्थिति पाए जाने पर लाइसेंस की जाएगी निलंबन एवं वाहनों की होगी जप्ती*
*🔹आदतन नशेबाज द्वारा घर की दयनीय स्थिति एवं परिवार की आर्थिक स्थिति का हवाला देकर ना कर सकेंगे यातायात पुलिस को गुमराह*
*🔹यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा प्रत्येक प्रकरण भेजी जा रही है माननीय न्यायालय*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल कार्यालय के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा आम जनमानस को यातायात नियमो के प्रति जागरूक करने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लगातार सचेत किया जा रहा है वही सड़क दुर्घटना होने वाले स्थलों का अवलोकन करते हुए आवश्यक सुधरात्मक एवं समाधान कारक प्रयास भी की जा रही है साथ ही यातायात नियमों के उल्लंघन हो रही सड़क हादसों में कमी लाने हेतु उल्लंघन कर्ता वाहन चालकों के विरुद्ध नियमित रूप से कार्यवाही भी जारी है।
इसी कड़ी में यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा सड़कों पर मदहोशी में वाहन चलाने वाले, नशे का सेवन कर यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन कर वाहन चालन हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है इस कड़ी में वर्ष 2024-25 में लगातार कार्यवाही करते हुए शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले के विरुद्ध यातायात अधिनियम के तहत 185 की कार्यवाही करते हुए 1229 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।सभी प्रकरण सहित कुल 9680100/- रुपये आरोपी वाहन चालकों पर माननीय न्यायालय द्वारा अधिरोपित की गई अर्थदंड।
शराब या अन्य मादक द्रव्य का सेवन कर वाहन चालन सड़क हादसों का एक महत्वपूर्ण कारणों में से एक है जिसमें नशे का सेवन किया हुआ वाहन चालक स्टेरिंग पर अपना नियंत्रण नहीं बना पाता और आवश्यकता पड़ने पर ब्रेक, क्लच एवं एक्सीलरेटर पर समुचित नियंत्रण नहीं होने के कारण न सिर्फ उसके स्वयं की जान के लिए जोखिम, उस वाहन में सवारी के रूप में अन्य बैठे हुए अन्य यात्रियों के लिए जोखिम की स्थिति बनती है अपितु सामने से आ रही वाहन चालक जिनके द्वारा यातायात नियमों का समुचित पालन किया जाता है उसके लिए भी जोखिम की स्थिति निर्मित कर दी जाती है।
इस तरह की घटना बिलासपुर जिले के सड़क दुर्घटना में देखने को मिली है अतः यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध नियमित रूप से कार्यवाही की जा रही है फिर भी नशे के आदि व्यक्तियों के द्वारा नशे के व्यसन ना छोड़कर नशे के हालात में ही वाहन चालान किया जा रहा है जो कि कभी भी भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं का संभावना निर्मित करती है।
नियमित रूप से यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा भी नशे के विरुद्ध अभियान के रूप में यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम भी चलाई जा रही है फिर भी नशे के आदी लोगों के द्वारा नशे के हालात में ही वाहन पुलिस के नजरों से बचकर चलाने की कोशिश की जाती है जिसके कारण कई बार सड़क हादसों की स्थिति बनती है इस तरह की सड़क दुर्घटनाओं की संभावना के बाउजूद भी लोगों में नशे को लेकर जिस तरीके का संवेदनशीलता एवं गंभीरता होनी चाहिए वह परिलक्षित नहीं हो रही है।
यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा समस्त यातायात के अधिकारी एवं कर्मचारियों को ब्रीथ एनालाइजर मशीन प्रदान करके अभियान चलाते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन कर शराब के नशे एवं अन्य मादक द्रव्यों के सेवन कर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से शराब सेवन की मात्रा का पता लगाकर उनके विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत नियमित रूप से कार्रवाई की जा रही है।
आम जनमानस से अपील है कि शराब व अन्य मादक द्रव्य के सेवन कर अपने घर, परिवार, परिजन एवं किसी भी व्यक्ति को वाहन चालन हेतु अवरुद्ध करें उन्हें मना करें अन्यथा कभी भी सड़क हादसों से न सिर्फ उसकी जान जोखिम में होगी अपितु अन्य मासूम वाहन चालक भी इस सड़क हादसों के चपेट में आने से मानवीय क्षति से इनकार नहीं की जा सकती।
यह विदित हो कि पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा नशे या मादक द्रव्यों के सेवन कर वाहन चालन करने वाले वाहन चालकों के द्वारा उनकी गलती के कारण कोई सड़क हादसा होती है और उसमें किसी प्रकार की मानवीय क्षति या आहत की स्थिति होती है तो उस वाहन चालक के विरुद्ध न सिर्फ मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत कार्यवाही की जा रही है अपितु अजमानतीय आपराधिक धाराओं में भी कार्यवाही की जा रही है।
अतः निश्चय ही ऐसे वाहन चालक को एवं उनके परिजन को किसी भी प्रकार की सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित शासन के सड़क दुर्घटना क्षतिपूर्ति योजना के अनुसार उन्हें क्षतिपूर्ति की भी पात्रता नहीं प्राप्त हो सकेगी। शराब सेवन के आदि व्यक्तियों से यातायात पुलिस बिलासपुर की विनम्रता पूर्वक अपिल है कि वह नशे या मादक द्रव्यों के सेवन कर किसी भी स्थिति में वाहन चालन ना करें अन्यथा मानवीय क्षति होने पर परिवार में जिम्मेदार व्यक्ति के महरूम होने की स्थिति में परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय एवं करुणामय होती है इस बात को समस्त ऐसे वाहन चालक जो नशे के आदी हैं और ऐसी स्थिति में ही वाहनों का चालन करते हैं उन्हें गंभीरता पूर्वक अपने परिवार एवं उन पर आश्रित व्यक्तियों की उनके नहीं होने की स्थिति में भविष्यगामी मानसिक परिकल्पना कर लेनी चाहिए।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई कर उन्हें जुर्माना या समन शुल्क हेतु मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत दंडित करना यातायात पुलिस का अंतिम विकल्प है इस हेतु लगातार जन जागरूकता एवं संरचनात्मक सुधार एवं फेसबुक, ट्विटर एवं इंस्टाग्राम आदि अनेक माध्यमों से लोगों को जागरुक कर किसी भी प्रकार के चालानी कार्रवाई से बचने हेतु लगातार अपील, गुजारिश, निवेदन, प्रचार प्रसार, एवं हिदायत दिया जा रहा है परंतु फिर भी नशे के आदी जिद्दी और हठी वाहन चालकों के द्वारा अपने आदतों से बाज नहीं आने की स्थिति में यह कार्यवाही निरंतर करनी पड़ रही है।
बेहतर आवागमन एवं सरल, सुगम सुव्यवस्थित, सुरक्षित तथा सुचारू यातायात हेतु आम जनमानस से लगातार अपील एवं निवेदन किया जा रहा है कि बिलासपुर शहर में किसी भी तरह की सड़क हादसों से बचने हेतु हम सबको मिलजुल कर सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है ताकि सड़कों पर कहीं पर भी जन हानि जैसे दुर्घटना घटित न हो।

*> अपहृत बालिका को भगाकर उडीसा ले जाने वाले आरोपी शनी सारथी को अकलतरा से किया गया गिरफ्तार।*

0

आरोपी अपहृता को लेकर. उड़ीसा से जम्मू कश्मीर ले जाने की फ़िराक़ में था जिसे रास्ते में अकलतरा से पकड़ा गया

नाम आरोपी –

01. शनी सारथी पिता चंद्र केशव सारथी उम्र 19 वर्ष निवासी महामायापारा स्वीपर मोहल्ला वार्ड कमांक-02 रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।

 

आशीष कश्यप बिलासपुर – प्रार्थिया ने थाना उपस्थित आंकर दिनाक 02.06.25 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिक बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगा कर ले गया है कि सूचना पर थाना सिटी कोतवाली में गुम इसान कमांक-27/25 व अप. क-290/25 धारा 137(2) बी.एन. एस कायम कर पता तलाश में लिया गया था प्रकरण में परिजनों/रिस्तेदारों का कथन लिया गया जिसमें अनावेदक शनी सारथी पिता चंद्र केशव सारथी उम्र 19 वर्ष निवासी महामायापारा स्वीपर मोहल्ला रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग. के उपर संदेह व्यक्त किया गया था. प्रकरण की गभीरता को देखते हुए घटना की सूचना श्रीमान बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह को दिया गया के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल(रा.पु.से) नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री अक्षय प्रमोद साबद्रा (मा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस के द्वारा आरोपी एवं अपहृता के पता साजी हेतु. टीम उडीसा बरगढ़ रवाना हुआ था जहां आरोपी का बरगढ़, सतिया नवागांव में पता किया जो पुछताछ पर पता चला कि वह छत्तीसगढ़ वापस जा रहे है वहां से जम्मू कश्मीर भागने की फिराक में हैं सूचना पर सर्वपाली जिला महासमुंद में पता किया जो आरोपी का कोई पता नहीं चला आरोपी गिरफ्तारी की. डर से भागकर अकलतरा जाकर वहां से जम्मू काशमीर जाने के फिराक में अपहृता के साथ छीपा हुआ था जिसे दबिश देकर आरोपी को पकड़ा गया एवं अपहृत बालिका को बरामद किया गया है प्रकरण में अपहृत बालिक का कथन कराया जिसमें अपहृत बालिका को अनावेदक शनी सारथी के द्वारा शादी का प्रलोभन का प्रलोभन देकर यहां बहा उड़ीसा ले जाना घुमाना बतायी है। प्रकरण में धारा 87 बीएनएस धारा 12 पारकों एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाहि की जा रहीं है।

उक्त कार्यवाही पर थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, उनि चंदन सिंह मरकाम हमराह प्रआर विनोद यादव हमरा स्टाफ आर सत्यादास टण्डन म.आर पुष्पा खरे का विशेष योगदान रहा है।

*➡️ नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले दुष्कर्मी को किया थाना फास्टरपुर पुलिस ने गिरफ्तार*

0

➡️ शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग बालिका को वर्ष 2023 में हैदराबाद भगा ले गया था आरोपी
➡️ अपहृत बालिका को पुलिस ने ढूंढ निकाला परिजनों को सौंपा
➡️ आरोपी गुलाब काटले पिता शिव कुमार काटले उम्र 24 वर्ष साकिन नवापारा पंडरिया थाना पंडरिया जिला कबीरधाम को न्यायालय पेश कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल

तितजराम साहू ब्यूरो मुंगेली श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा0पु0से0), अति0 पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा , पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मुंगेली श्री मयंक तिवारी के दिशा निर्देशन में जिले के थानों में दर्ज महिला एवं बालक/बालिका संबंधी अपराधों की शीघ्र निराकरण करने निर्देश प्राप्त हुआ, प्राप्त निर्देशों को अमल में लेते हुए थाना फास्टरपुर प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े एवं स्टाफ द्वारा कार्यवाही करते अपहृत बालिका और आरोपी को विशेष अभियान चलाकर आरोपी के परिजन के सहयोग से हैदराबाद से बुलाकर दस्तयाब किया, बालिका को परिजन को सौंपा और आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश कर जेल भेजा
थाना फास्टरपुर क्षेत्र के प्रार्थी ने दिनांक 20.12.2023 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिग पुत्री को संदेही आरोपी गुलाब काटले द्वारा बहला-फुसलाकर भगा कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना फास्टरपुर में गुम इंसान दर्ज कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 151/2023 धारा 363 भा.दं. सं. कायम कर विवेचना में लिया गया| मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी द्वारा गुम बालिका एव आरोपी के पतासाजी हेतु मुखबीर सुचना व तकनीकी विश्लेषण से पुलिस की सूझबूझ से अपहृता एवम् आरोपी के परिजन द्वारा हैदराबाद से मुंगेली बुलाया गया जानकारी प्राप्त होने पर अपहृता को आरोपी गुलाब काटले के कब्जे से थाना परिसर में दिनांक 04.06.2025 को मिलने पर दस्तयाब किया गया, अपहृत बालिका की महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया जिसमे आरोपी द्वारा दुष्कर्म करना बताने पर आरोपी का मुलाहिजा कराया गया प्रकरण में धारा 366, 376(2)(n)भादवि 4,6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई आरोपी गुलाब काटले को गिरफ्तार कर आज दिनांक 05.06.2025 को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया|
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, स उ नि विजय बंजारा, आर. 124 अजय रावत, मआर 387 तारण मिरे, सहयोगी हरीश बघेल के सराहनीय कार्य रहा|

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग में छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर प्रोत्साहित किया*

0

0.कड़ी मेहनत,एकाग्र मन और बेहतर शिक्षा व्यक्ति को जीवन में हमेशा सफल बनाते हैं : भावना बोहरा।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/ कवर्धा:- पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए संचालित लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग में आज उन्होंने अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर उन्हें प्रोत्साहित किया इस दौरान भावना बोहरा ने बच्चों के साथ अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव साझा कर उनका मार्गदर्शन किया साथ ही कोचिंग में पढ़ाई व सुविधाओं के संबंध में भी चर्चा कर मन लगाकर पढ़ाई करने की बात कही विदित हो की पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा विधानसभा क्षेत्र के ऐसे युवा जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं परन्तु संसाधनों की कमी व परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से वह पीछे रह जाते हैं उनके लिए सार्थक प्रयास किया जा रहा है उनके द्वारा पंडरिया में संचालित लक्ष्य नि:शुल्क कोचिंग सेंटर में IIT-JEE, NEET और CGPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले 220 से अधिक छात्र-छात्राओं को निःशुल्क कोचिंग की सुविधा मिल रही है इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लक्ष्य नि:शुल्क कोचिंग सेंटर की स्थापना का हमारा मुख्य उद्देश्य ऐसे प्रतिभावान विद्यार्थियों जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं तथा संसाधनों की कमी होने की वजह से वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पाते हैं उन्हें प्रोत्साहित करना है और उन्हें भी बेहतर शिक्षा प्रदान करना है ताकि वे अपने सपनों को पूरा कर सकें इन युवाओं के ऊपर ही हमारे देश व प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की नींव टिकी हुई है इसलिए उन्हें बेहतर शिक्षा मिल सके इसके लिए हम सभी का संयुक्त प्रयास आवश्यक है संसाधनों की कमी की वजह से कोई भी बच्च शिक्षा ग्रहण करने से वंचित न रहे इसके लिए हम निरंतर प्रयास कर रहें हैं और आगे भी हमारा प्रयास जारी रहेगा हमें ख़ुशी है कि आज लगभग 200 से अधिक बच्चों को हमारे इस प्रयास से लाभ मिल रहा है इससे कहीं न कहीं उनके परिजनों को भी आर्थिक व मानसिक संबल मिल रहा है भावना बोहरा ने आगे कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हमारे पंडरिया विधानसभा का कोई भी युवा शिक्षा के क्षेत्र में पीछे न रहें उन्हें बेहतर शिक्षा और सुविधा मिल सके तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु साधन व संसाधन की कमी उन्हें अपने सपनों को पूरा करने में कोई अवरोध न बन सके इसके लिए हम कृतसंकल्पित हैं हमारे युवाओं को बेहतर शिक्षा मार्गदर्शन और एक मंच देना चाहते हैं जिसके माध्यम से वे सही राह पर चल सकें विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां अर्जित कर अपने समाज, माता-पिता, क्षेत्र और हम सभी का नाम रोशन कर सके अपने लिए एक बेहतर भविष्य सुनिश्चित कर सके एवं आर्थिक व संसाधनों के अभाव में पीछे न रह सकें।

—————————————-

*अखिल भारतीय स्तर के 31 सम्मान एवं पुरस्कार हेतु कविताएँ नि:शुल्क आमंत्रित*।

0

*अखिल भारतीय कविता लेखन प्रतियोगिता `एक पेड़ मां के नाम ‘ का किया जा रहा आयोजन* ।
*शिक्षक साहित्य परिषद छत्तीसगढ़ का आयोजन*।


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली,लोरमी – शिक्षक साहित्य परिषद छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में प्रदत्त अखिल भारतीय स्तर के 31 सम्मान एवं पुरस्कार हेतु लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक पेड़ माँ के नाम शीर्षक पर रचित कविताएँ नि:शुल्क आमंत्रित की जा रही हैं। अखिल भारतीय स्तर पर कविताओं की उत्कृष्टता के आधार पर चयनित 31 कवियों को सम्मान स्वरूप स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र तथा रु. 1100/- की राशि भेंट की जाएगी। सम्मान एवं पुरस्कार हेतु एक पेड़ माँ के नाम शीर्षक पर लिखित कविताएँ ही स्वीकृत की जाएँगी। कविताएँ अधिकतम 24 पंक्तियों की होनी चाहिए। शिक्षक वर्ग हेतु उक्त में से 11 सम्मान एवं पुरस्कार पृथक हैं। केवल ई-मेल एड्रेस sspcg25@gmail.com या वाट्सएप्प नंबर 8839628223 पर प्रेषित रचनाएँ स्वीकृत की जाएँगी। कविताएँ, निर्धारित प्रपत्र में घोषणा-पत्र सहित अंतिम तिथि 22 जून 2025 तक अनिवार्य रूप से प्राप्त होनी चाहिए। उपर्युक्त जानकारी शिक्षक साहित्य परिषद छत्तीसगढ़ के प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य जिला मुंगेली से अशोक कुमार टोण्डे द्वारा प्रदान की गई ।

*कानन पेंडारी जुलाजिकल पार्क में गड़बड़ी हुई उजागर शिकायतकर्ता के आरोप पर संयुक्त कलेक्टर ने जॉच समिति की गठित,,,, पढ़े पूरी खबर।*

0

कानन पेंडारी जुलाजिकल पार्क में गड़बड़ी हुई उजागर शिकायतकर्ता के आरोप पर संयुक्त कलेक्टर ने जॉच समिति की गठित,,,, पढ़े पूरी खबर।


आशीष कश्यप बिलासपुर = बिलासपुर जिले के कलेक्टर कार्यालय से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जिसमें शिकायतकर्ता के आवेदन पर संयुक्त कलेक्टर बिलासपुर ने जांच समिति गठित की है आवेदन के अनुसार कानन पेंडारी में वर्ष 2024=25 में चिड़ियाघरों का विकास और उन्नयन कार्य करने के लिए 60 लाख रुपए के बजट में गड़बड़ी करने का आरोप , व आर्थिक अनियमितता , मनमानी गुणवत्ता हीन कार्य व पद का दुरुपयोग किया गया है, अब देखने वाली बात यह है कि इस पूरे मामले में जांच कब तक होती हैं

**प्रधानमंत्री आवास योजना सहित शहरी योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा, लाभार्थियों तक पहुंच सुनिश्चित करने पर केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू का जोर**

0

निर्माण भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू और केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल की संयुक्त अध्यक्षता में आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की प्रमुख योजनाओं एवं अभियानों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मंत्रालय के सचिव, संयुक्त सचिवगण एवं निदेशक स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।

नई दिल्ली’-बैठक में **अटल नवीनीकरण एवं शहरी परिवर्तन मिशन 2.0 (AMRUT 2.0)**, **स्वच्छ भारत मिशन (शहरी)**, **राष्ट्रीय शहरी डिजिटल मिशन**, **स्मार्ट सिटी मिशन**, **प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)**, **दीनदयाल अंत्योदय योजना–राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन**, **शहरी परिवहन**, और **पीएम-ईबस सेवा** जैसे प्रमुख कार्यक्रमों की प्रगति, चुनौतियों और समाधान पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।

मंत्रियों ने केंद्र सरकार के सफल एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान प्राप्त उपलब्धियों की समीक्षा करते हुए ‘संकल्प पत्र’ में किए गए वादों की पूर्ति हेतु मिशनों की पूर्ण संतृप्ति प्राप्त करने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया।

श्री तोखन साहू ने विशेष रूप से **छत्तीसगढ़ राज्य के शहरी क्षेत्र** में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कुछ पात्र लाभार्थियों को अंतिम किस्त न मिल पाने की स्थिति को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि भूमि दस्तावेजों के अभाव के कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है। इस पर मंत्रालय को निर्देशित किया गया कि राज्य स्तर पर समन्वय स्थापित कर इस बाधा का समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे हितग्राहियों को समयबद्ध लाभ मिल सके।

बैठक के उपरांत श्री तोखन साहू ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल से भी सौजन्य भेंट की। इस दौरान नगरीय जल प्रबंधन, बुनियादी अवसंरचना और दोनों मंत्रालयों के बीच समन्वय को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।

इसके अतिरिक्त, **स्वच्छ सर्वेक्षण के परिणामों की अंतिम समीक्षा** एवं **पुरस्कार वितरण समारोह** के आयोजन पर विचार किया गया। साथ ही शहरी परिवहन के अंतर्गत प्रस्तावित **मेट्रो परियोजनाओं की प्रगति** की भी समीक्षा की गई, जिन्हें **मार्च 2026** तक प्रारंभ करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।