Home Blog Page 400

*संविधान बचाने सड़क पर उतरे कांग्रेसी*

0

सभा और शिक्षा न्याय यात्रा कर किया युक्ति युक्त करण का विरोध

लोरमी: संविधान बचाओ यात्रा एवं सभा का आयोजन ब्लॉक काँग्रेस कमेटी लोरमी में किया गया। जिसके मुख्य अतिथि राष्ट्रीय काँग्रेस सचिव और भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव रहे।
काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेस्ट हॉउस लोरमी से पैदल यात्रा करते हुए रानीगांव स्थित भवन में सभा का आयोजन किया।जिसमें मुख्य अतिथि यादव ने संबोधित करते हुए कहा
आपको तय करना है देश कैसे चलाना है। मौलिक अधिकार तभी मिल संविधान की सुरक्षा करेंगे।
लोरमी भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। पांच लोंगो को मंत्री जी सुनते हैं।लोरमी के गांव गांव मैं गया हूं लोंगो के जरूरतों को उप मुख्यमंत्री पूरा नहीं कर पा रहे। जो पांच से ऊपर नहीं उठ पा रहे वो क्या कलोगों का विकास करेंगे। इस आंदोलन को गांव गांव तक ले जाने की जरूरत है। बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है बीजेपी सरकार इसलिए युक्तियुक्त करण नहीं होने देंगे। नौकरी देने का वादा साय सरकार पूरा नहीं कर पा रही तभी स्कूल बंद कर रहे है।राहुल गांधी ने संविधान बचाओ न्याय यात्रा पूरे देश में निकाला जिससे संविधान की अलख अंतिम इकाई तक पहुचें। स्थानीय भवन में सभा का आयोजन किया गया। सभा मंच को जागेश्वरी वर्मा, खुशबु वैष्णव, हेमिन मंगेशकर, हेमंत मानिकपुरी, अशोक सोनवानी, मायारानी सिंह, मनीष त्रिपाठी, थानेस्वर साहू, देवेन्द्र यादव ने संबोधित करते हुए युक्तियुक्तकरण बेरोजगारी, संविधान बचाओ सम्बन्धित विचार रखे। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में यह आंदोलन संपन्न हुआ।शिक्षा विभाग का घेराव कर SDM को ज्ञापन सौपा गया।जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मंच का संचालन ब्लाक अध्यक्ष नरेश पाटले ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिलाष जायसवाल, मोहन डडसेना, राजा त्रिपाठी एवं साथी ने सहयोग किया।

इनकी रही उपस्थिति

छाया विधायक थानेस्वर साहू, संजीत बनर्जी, लतारानी वैष्णव, जवाहर साहू, अरुण कुलमित्र, विद्यानंद चंद्राकर लखन कश्यप, जाकिर हुसैन, नीतेश पाठक, कौशिल्या यादव ,पार्षद सालीक बंजारे, धनंजय दुबे, शशांक वैष्णव, आकाश वैष्णव, सविता पाठक,लल्ला ठाकुर, मनोज अहिरवार, उत्तम ध्रुव, डोमन डडसेना , धनुक दीवान, लक्ष्मीनारायण जायसवाल, राजेश जायसवाल, नोहर चतुर्वेदी, राजेश चंद्राकर, लतीफ खान, परसादी यादव, लाला साहू, तोरण खाण्डे, रामजी ध्रुव, देवा मार्को, रानू चंद्राकर, मध्यम पटेल राम निहोरा कश्यप प्रकाश वैष्णव आदि

*> महिला एवं बच्चों का अश्लील विडीयो वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।*

0

*> महिला एवं बच्चों का अश्लील विडीयो वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।*

नाम आरोपी

01 सिद्धांतराय कुर्रे पिता राजेश कुर्रे उम्र 20 वर्ष निवासी गुरु घासीदास मोहल्ला अकलतरा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा छ.ग.। गिरफ्तारी दिनांक 07.06.25

आशीष कश्यप बिलासपुर:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर से एनसीआरबी नई दिल्ली से प्राप्त साईबर टीप लाईन रिपोर्ट 126076613 के संबंध में कार्यवाही करने हेतु आदेश प्राप्त होने पर पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय प्रमोद साबद्धा (मा.पु.से) के मार्गदर्शन पर आदेश के परिपालन में संबंधित साईबर टीप लाईन रिपोर्ट से संबंधित दस्तावेज एवं सी.डी. का अवलोकन किया गया, जिसमें साईबर टीप लाईन सीसीपीडब्लयुसी योजना के अंतर्गत भारत सरकार गृह मंत्रालय के एनीसीआरबी नई दिल्ली द्वारा प्रेषित साईबर टीप लाईन रिपोर्ट नंबर 126975613 के संदेही द्वारा शोसल मिडिया एप्प के माध्यम से महिला एवं बच्चों की अश्लील विडियो/फोटो अपलोड/प्रशारित कराना घटना दिनांक 10.06.2022 को घटना समय 10.20 बजे घटना स्थल टिकरापारा दयालबंद रोड बिलासपुर में मोबाईल नंबर 8349911180 के धारक सिद्धांतराय कुर्रे पिता राजेश कुर्रे उम्र 20 वर्ष निवासी गुरू घासीदास मोहल्ला अकलतरा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा छ.ग. के द्वारा विडियो/फोटो प्रशारित करना लेख है प्रकरण के आरोपी रिपोर्ट दिनांक से फरार हो गया था मुखबीर के सूचना के आधारा पर आरोपी को दबिस देकर पकडा गया है. आरोपी से पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना दिनांक 10.06.2022 को अपने मोबाईल नंबर 8349911180 से सोशल मीडिया फेसबुक में नाबलिग बच्चे एवं महिला का अश्लील वीडियो वायरल करना बताया है, आरोपी का कृत्य प्रथम दृष्टिया धारा 67-बी सूचना प्रद्योगिकी (संसोधन) अधिनियम 2000 धारा 15(2) लैगिंक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 पाये जोने से थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक-245/25 धारा धारा 67-बी आईटी एक्ट 15 (2) पास्को एक्ट के तहत आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी विवेके कुमार पाण्डेय, सउनि गजेन्द्र शर्मा हमराम स्टॉफ आर. गोकुल जांगडे, नुरुल कादिर, धीरेन्द्र सिंह के विशेष योगदान रहा है।

*प्रदेश में स्कूल शिक्षा की स्थिति को बेहतर बनाने और शिक्षा व्यवस्था में कसावट के लिए प्राचार्य पदोन्नति हैं अतिआवश्यक- सतीश प्रकाश सिंह।*

0

रायपुर– “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” तथा “छत्तीसगढ़ राज्य सर्वशासकीय सेवक अधिकारी- कर्मचारी पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” तथा सहयोगी संगठन “छत्तीसगढ़ प्रगतिशील एवं नवाचारी शिक्षक महासंघ (Chhattisgarh Progressive and Innovative Teachers Federation- CGPITF) ने प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में कार्यरत हज़ारों नियमित व्याख्याता एवं प्रधान पाठकों की प्राचार्य पदोन्नति की आवाज़ को शासन तक पहुंचाने में कारगर पहल की हैं। गौरतलब हैं कि “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” तथा छत्तीसगढ़ प्रगतिशील एवं नवाचारी शिक्षक महासंघ के द्वारा प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में विगत 12 वर्षों से लंबित प्राचार्य पदोन्नति के लिए सभी स्तरों पर अनवरत रूप से कार्य किया जा रहा हैं।

इस कड़ी में “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल द्वारा दिनांक 04.06. 2025 एवं 05.06.2025 को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन तथा इंद्रावती भवन में सम्पर्क कर सचिव स्कूल शिक्षा विभाग,संचालक लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़,अवर सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, विभागीय उच्च अधिकारियों से मुलाक़ात करके ज्ञापन सौंप कर प्राचार्य पदोन्नति के मार्ग में बाधित सभी क़ानूनी मामलों का उचित समाधान किए जाने के लिए त्वरित पहल करने, माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ के द्वारा प्राचार्य पदोन्नति के लंबित सभी मामलों में फैसला आने के बाद त्वरित रूप से कार्यवाही कर प्रदेश में प्राचार्य के रिक्त सभी पदों पर जून माह में ही काउंसलिंग पूर्ण कर पदस्थापना आदेश जारी करने की मांग की गई हैं।

प्राचार्य पदोन्नति को लेकर चर्चा के दौरान प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने सचिव स्कूल शिक्षा विभाग,संचालक लोक शिक्षण संचालनालाय छत्तीसगढ़,अवर सचिव स्कूल शिक्षा विभाग तथा उच्च अधिकारियों को विभाग में 35/40 वर्षों की सेवा करने के बाद भी बिना प्राचार्य पदोन्नति पाएं प्रत्येक माह 150/200 की संख्या में रिटायर्ड हो रहें वरिष्ठ नियमित व्याख्याता एवं प्रधान पाठकों की पीड़ा से अवगत कराया गया।

“छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने सचिव स्कूल शिक्षा विभाग,संचालक लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़,अवर सचिव स्कूल शिक्षा विभाग तथा विभागीय उच्च अधिकारियों से प्रबल मांग की हैं कि, प्राचार्य पदोन्नति के सभी क़ानूनी मामलों का उचित समाधान करने त्वरित पहल किया जाएं तथा प्राचार्य पदोन्नति के सभी मामलों का क़ानूनी समाधान किया जाकर जून महीने में ही प्राचार्य पदोन्नति की नियमानुसार काउंसिलिंग पूर्ण करके प्राचार्य के रिक्त समस्त पदों पर पदस्थापना किया जावें। ताकि प्राचार्य विहीन विद्यालयों में पदोन्नति के बाद पूर्णकालिक प्राचार्य के पदस्थ होने से प्रदेश में शिक्षा का स्तर और ऊँचा हो सकेगा। श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए तथा विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था में कसावट लाने के लिए प्राचार्य पदोन्नति अतिआवश्यक हैं।

प्रतिनिधिमंडल से चर्चा के दौरान सचिव स्कूल शिक्षा विभाग,संचालक लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़,अवर सचिव स्कूल शिक्षा विभाग,विभागीय उच्च अधिकारियों ने प्राचार्य पदोन्नति के सभी क़ानूनी मामलों का समाधान किये जाने के लिए उचित पहल करने तथा प्राचार्य पदोन्नति के मामलों का क़ानूनी समाधान उपरांत शीघ्र प्राचार्य पदोन्नति करने के लिए पूर्ण आश्वासन दिए हैं।

प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने सचिव स्कूल शिक्षा विभाग,संचालक लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़, अवर सचिव स्कूल शिक्षा विभाग,विभागीय उच्च अधिकारियों से हुई सार्थक चर्चा से उम्मीद जताई हैं कि प्राचार्य पदोन्नति के मामलों में माननीय हाई कोर्ट छत्तीसगढ़ के फ़ैसले के बाद शासन द्वारा प्रदेश में पिछले 12 वर्षों से बाधित रही प्राचार्य पदोन्नति का मार्ग शीघ्र ही प्रशस्त किया जावेगा।

“छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह के साथ संतोष टंडन कोरबा जिला, रूपचंद जांगड़े जी.पी.एम.जिला, संतोष कुमार महादेवा जी.पी.एम. जिला, श्रीमती जया ईशाक जगदलपुर बस्तर जिला उपस्थित थी।

गौरतलब हैं कि “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा प्राचार्य पदोन्नति से सम्बंधित विभिन्न कानूनी पहलुओं को लेकर विद्वान अधिवक्ताओं /विधिक सलाहकारों के मार्गदर्शन में विधि के अनुरूप सतत रूप से कार्य किया जा रहा हैं। प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने न्याय की उम्मीद जताते हुए बताया कि प्राचार्य पदोन्नति के मामलों में माननीय हाई कोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुप्रतिक्षित फ़ैसले के बाद प्रदेश में शीघ्र ही प्राचार्य पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा।

दिनांक 9 जून 2025 को माननीय हाई कोर्ट छत्तीसगढ़ बिलासपुर में प्राचार्य पदोन्नति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला आना हैं। माननीय हाई कोर्ट छत्तीसगढ़ के द्वारा दिनांक 9 जून 2025 को दिए जाने वाले महत्वपूर्ण फ़ैसले से प्राचार्य पदोन्नति की दिशा तय होगी। इसी तारतम्य में प्राचार्य पदोन्नति के लिए प्रदेश में सतत संघर्षरत “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के सदस्यों की एक आवश्यक बैठक दिनांक 09.06.2025 (दिन-सोमवार) को समय – प्रातः 9:00 बजे, स्थान – इंडियन कॉफी हाउस, उच्च न्यायालय परिसर, बिलासपुर में आयोजित की गई हैं।

*अवैध कबाड़ के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाह।*

0

कोरबा – पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार मीणा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री  विमल कुमार पाठक के निर्देशन में अवैध कबाड़ के विरुद्ध लगातार कारवाही की जा रही है।दिनांक 07/06/2025 को थाना दीपका पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मलगांव क्षेत्र में कुछ अज्ञात व्यक्ति चोरी के लोहे के सरिया, रॉड एवं अन्य कबाड़ को पिकअप, ऑटो एवं अन्य वाहनों से परिवहन कर रहे हैं। प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मलगांव में दबिश दी गई, जहाँ पाँच वाहनों से बड़ी मात्रा में अवैध कबाड़ बरामद किया गया। इस संबंध में चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए थाना दीपका में इस्तगासा क्रमांक 08-11/2025 धारा 106 बीएनएसएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

जप्त संपत्ति का विवरण:

1. ऑटो क्रमांक CG 12 S 4328 – लगभग 300 किलोग्राम लोहे का सरिया

2. टाटा एस क्रमांक CG 12 S 2328 – लगभग 400 किलोग्राम लोहे का सरिया

3. टाटा एस क्रमांक CG 12 BM 5032 – लगभग 600 किलोग्राम लोहे का सरिया

4. पिकअप क्रमांक CG 12 BG 1958 – लगभग 400 किलोग्राम लोहे का सरिया

5. टाटा एस क्रमांक CG 12 BK 8946 – 2 नग ऑक्सीजन सिलेंडर, 1 नग एलपीजी सिलेंडर, कटिंग सेट, होस पाइप, नोजल एवं हैंड कटिंग उपकरण

 

कुल जप्त कबाड़: लगभग 1.7 टन

गिरफ्तार आरोपी:

1. विकास राय, पिता – स्व. राजकुमार राय, उम्र – 21 वर्ष, पता – सर्वमंगला रोड, थाना कोतवाली, कोरबा

2. बाबा प्रसाद, पिता – कृष्ण गोपाल नामदेव, उम्र – 27 वर्ष, पता – सर्वमंगला रोड, थाना कोतवाली, कोरबा

3. नंद नायडू, पिता – राजू नायडू, उम्र – 25 वर्ष, पता – सर्वमंगला रोड, थाना कोतवाली, कोरबा

4. बलराम यादव, पिता – स्व. रामधन यादव, उम्र – 37 वर्ष, पता – रामसागर पारा, थाना कोतवाली, कोरबा

*छत्तीसगढ़ राज्य शासन कैबिनेट मंत्री के अध्यक्ष डॉक्टर सलीम राज के नेतृत्व में पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया*

0

राकेश खरे बिलासपुर:-इस अवसर पर डॉक्टर सलीम राज ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण हम सब की जिम्मेदारी है प्रत्येक आदमी को चाहिए कि अपनी जिंदगी में 50 पेड़ अनिवार्य रूप से लगाए एवं उसकी देखभाल भी करें ताकि आने वाली पीढ़ी को हम एक अच्छा वातावरण देकर जाएं यह कार्यक्रम रायपुर स्थित वक्त बोर्ड कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में सीईओ फारूकी साहब अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश शाह प्रभारी मीडिया फैजान अहमद शिबू मौलाना युसूफ राजा बरकती सिकंदर खान शाहिद राजा सलाउद्दीन अशरफी साहब समेत बोर्ड के कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे

♦️ *सीपत पुलिस के द्वारा ग्राम देवरी में अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार 19 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त आरोपी को भेजा गया जेल*⚡⚡

0

*गिरफ्तार आरोपी*—-
रामेश्वर उर्फ रमेश बंजारे पिता अगम दास बंजारे उम्र 48 साल साकिन देवरी थाना सीपत, जिला बिलासपुर, छ0ग०

*जप्त शराब*
कच्ची महुआ शराब 19 लीटर कीमती 5700 रूपये

आशीष कश्यप बिलासपुर :-विवरण इस प्रकार है कि अवैध नशा पर लगाम लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा पु से) के निर्देश पर दिनांक 06.06.2025 को ग्राम देवरी में अवैध कच्ची महुआ शराब भारी मात्रा में बिक्री करने की सूचना पर सीपत थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी के द्वारा सीपत पुलिस की टीम तैयार कर ग्राम ग्राम देवरी में रेड कार्यवाही किया गया जहां रामेश्वर उर्फ रमेश बंजारे पिता अगम दास बंजारे उम्र 48 साल साकिन देवरी थाना सीपत, जिला बिलासपुर, छ0ग० से 19 लीटर कच्ची महुआ शराब को जप्त कर आरोपी रमेश बंजारे के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

* *थाना कोटा पुलिस के द्वारा चेतना अभियान के तहत ग्राम नेवरा की महिलाओं का चेतना समिति गठित किया गया *

0

* *थाना कोटा पुलिस के द्वारा चेतना अभियान के तहत ग्राम नेवरा की महिलाओं का चेतना समिति गठित किया गया *

आशीष कश्यप बिलासपुर– मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक श्री संजीव शुक्ला (भा.पु.से) एवं श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा महिलाओं को आगे बढ़ाने हेतु महिला शशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए चेतना अभियान के तहत चेतना मित्र समिति का गठन किया गया है। जिसके परिपालन श्रीमती अर्चना झा (रा. पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमती नूपुर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा के मार्गदर्शन पर थाना कोटा निरीक्षक श्री तोप सिंह नवरंग के द्वारा दिनांक 07.06.2025 को ग्राम नेवरा के महिलाओं को नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु आइडेंटिटी कार्ड वितरण कर ग्राम चेतना समिति का गठन किया गया है। महिलाओं को चेतना समिति से जोड़ कर अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभाने हेतु प्रोत्साहित किया गया है।

* *थाना कोटा पुलिस के द्वारा चेतना अभियान के तहत ग्राम नेवरा की महिलाओं का चेतना समिति गठित किया गया *

0

 *थाना कोटा पुलिस के द्वारा चेतना अभियान के तहत ग्राम नेवरा की महिलाओं का चेतना समिति गठित किया गया *

आशीष कश्यप बिलासपुर– मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक श्री संजीव शुक्ला (भा.पु.से) एवं श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा महिलाओं को आगे बढ़ाने हेतु महिला शशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए चेतना अभियान के तहत चेतना मित्र समिति का गठन किया गया है। जिसके परिपालन श्रीमती अर्चना झा (रा. पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमती नूपुर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा के मार्गदर्शन पर थाना कोटा निरीक्षक श्री तोप सिंह नवरंग के द्वारा दिनांक 07.06.2025 को ग्राम नेवरा के महिलाओं को नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु आइडेंटिटी कार्ड वितरण कर ग्राम चेतना समिति का गठन किया गया है। महिलाओं को चेतना समिति से जोड़ कर अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभाने हेतु प्रोत्साहित किया गया है।

♦️ *चोरी के प्रकरण को सुलझाने में सरकण्डा पुलिस को मिली सफलता।*

0

♦️ *झपटमारी के फरार आरोपी को पकड़ने पर हुई चोरी का खुलासा।*

♦️ *चोरी गई मशरूका सोने चांदी के जेवर किमती 200000रू. बरामद।*

♦️ *झपटमारी के आरोपी के साथ चोरी में शामिल अन्य साथी तथा चोरी के सामान खरीदी करने वाले सुनार को किया गया गिरफ्तार।*
—————————————————-
*नाम आरोपी:-*
01. अंकित साहू पिता गजेन्द्र साहू उम्र 23 वर्ष निवासी खरगहना थाना कोटा, हा.मु. चांटीडीह सब्जीमण्डी सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
02. अनीश मेमन उर्फ परवेज पिता साहिद मेमन उम्र 22 वर्ष निवासी रतनपुर बड़ी बाजार, हा.मु. नूतन चौक सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
—————————————————-

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी राममूर्ति साहू पिता दशरथ लाल साहू उम्र 53 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 56, चांटीडीह सरकण्डा का रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 30.05.2025 को वह अपने ससुराल से वापस चांटीडीह जा रहा था रात्रि करीब 11.45 बजे शनिचरी शराब भट्ठी से पहले नया बैराज के सामने चांटीडीह मोड़ के पास मोबाईल से बात कर रहा था कि उसी समय वहां पर खड़े दो लड़के आये और मोबाईल एवं गले में पहने सोने के चैन को झपटा मारकर छिनकर बैराज की ओर भाग गये है, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया जाकर त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी मनीष गंधर्व उर्फ दादू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है, प्रकरण में आरोपी अंकित साहू फरार था जिसकी पतासाजी किया जा रहा था कि आज दिनांक 07.06.2025 को सूचना मिला कि अंकित साहू शनिचरी रपटा में सोने चांदी के जेवर बिक्री करने के लिए घूम रहा है, उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराने पर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर मौके पर भेजा गया जहां आरोपी अंकित साहू को घेराबंदी कर पकड़ कर पूछताछ करने पर अपने साथी दादू उर्फ मनीष गंधर्व के साथ मिलकर प्रार्थी राममूर्ति साहू से झपटमारी करना स्वीकार करते हुये बताया कि चिंगराजपारा में भी एक मकान में अपने अन्य साथी अनीश मेमन के साथ मिलकर सोने चांदी के जेवर किमती करीब 200000रू. का चोरी करना एवं कुछ जेवर को रतनपुर के ज्वेलर्स पंकज सोनी के पास 30000रू. में बिक्री करना एवं इसके साथी अनीश मेमन अपनी मां शबाना बेगम के माध्यम से छ.ग.राज्य ग्रामीण बैंक में कुछ जेवर को गिरवी रखना बताते हुये अपने पास रखे जेवर बरामद कराये, उक्त बरामद जेवर के संबंध में पतासाजी करने पर दिनांक 05.06.2025 को प्रार्थिया श्रीमति अनुपा साहू निवासी चिंगराजपारा के रिपोर्ट पर दर्ज अपराध क्रमांक 805/2025 धारा 331(4) 305(ए) बीएनस का मशरूका होना पाये जाने पर उक्त मशरूका प्रकरण में वाजाप्ता शुमार किया गया एवं चोरी के जेवर खरीदी करने वाले सुनार पंकज सोनी पिता रमेश सोनी उम्र 32 वर्ष निवासी बनियापारा रतनपुर एवं आरोपी अनीश मेमन के मा शबाना बेगम पति शाहिद खान उम्र 22 वर्ष निवासी रतनपुर बड़ी बाजार हा.मु. नूतन चौक सरकण्डा को विधिवत् गिरफ्तार कर बिहार राज्य विरूद्ध अर्नेस कुमार में पारित माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार कार्यवाही किया गया एवं आरोपी अंकित साहू को उक्त दोनो प्रकरणों में पृथक-पृथक एवं आरोपी अनीश मेमन को अप.क्र. 805/25 में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में पुलिस थाना सरकंडा से प्र आर प्रमोद सिंह, प्र आर बलवीर सिंह, आर विवेक राय, आर विकास यादव, आर एस के पाटले और आर संजीव जांगड़े का उल्लेखनीय योगदान रहा है जिनकी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सराहना की गई है।

*थाना चकरभाठा के दो प्रकरणों में गुमशुदा दो नाबालिक अपहृता को किया गया बरामद*

0

*साइबर सेल की मदद से एक को पुणे महाराष्ट्र से एवं दूसरे को गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से आरोपियों के अभिरक्षा से किया गया बरामद*

नाम आरोपी –
01. दिनेश दुबे उर्फ दऊवा पिता राधेलाल दुबे उम्र 20 वर्ष निवासी कोड़ापुरी पुल के पास सकरी बिलासपुर।

02. शमीर नोनिया पिता लक्ष्मी प्रसाद नोनिया उम्र 22 वर्ष निवासी खरौद थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा।

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा जिला बिलासपुर में गुम बालक बालिकाओं एवं गुम स्त्री पुरुष के खोजबीन हेतु चलाए जा रहे आपरेशन तलाश अभियान के तहत जिला बिलासपुर के समस्त थाना प्रभारियों को थाना में दर्ज गुम एवं अपहरण के प्रकरणों में गुमशुदा व्यक्तियों एवं बच्चों को तलाश करने के दिए गए शख्त निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अनुज कुमार एसीसीयू एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्रीमति रश्मित कौर चावला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चकरभाठा उत्तम साहू द्वारा थाना स्तर पर ठीम बनाकर वरिष्ठ कार्यालय से अनुमति प्राप्त कर साइबर सेल बिलासपुर की मदद से एक टीम गाजियाबाद एवं एक टीम पुणे महाराष्ट्र रवाना किया गया था दोनो टीमों द्वारा कड़ी मेहनत एवं तत्परता पूर्वक कार्य करते हुए थाना चकरभाठा के दोनो प्रकरणों में गुमशुदा बालिकाओं को आरोपियों के अभिरक्षा से बरामद करते हुए दोनों आरोपियों को थाना लाया गया आरोपियों से पृथक पृथक पूछताछ करने पर दोनों अपहृत बालिकाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाना बताए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध नाबालिक बालिकाओं का अपहरण कर बलात्कार करने की धाराओं के तहत कार्यवाही कर दोनो आरोपियों को रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में निरीक्षक उत्तम साहू, सहायक उपनिरीक्षक राधेलाल ध्रुवे, प्रधान आरक्षक अमर चन्द्रा, महिला प्रधान आरक्षक उर्मिला कुजूर, आरक्षक छोटेलाल पटेल महिला आरक्षक प्रियंका सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।