Home Blog Page 399

♦️ *चोरी के 2 प्रकरणों को सुलझाने में सरकण्डा पुलिस को मिली सफलता।*

0

♦️ *चोरी के 2 प्रकरणों को सुलझाने में सरकण्डा पुलिस को मिली सफलता।*

♦️ *इलेक्ट्रीक कारखाना में दो बार किये किये थे चोरी।*

♦️ *चोरी गई मषरूका तांबा एवं पीतल का केबल किमती 200000 रू. बरामद।*

♦️ *आरोपी के साथ चोरी के सामान खरीदी करने वाले को भी किया गया गिरफ्तार।*
—————————————————-
*नाम आरोपी:-*
01. ईश्वर उर्फ गोलू सूर्यवंषी पिता जगन्नाथ सूर्यवंषी उम्र 27 वर्ष निवासी भाठापारा मोपका, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
02. टंटू उर्फ अजीत सूर्यवंशी पिता हुलास राम उम्र 25 वर्ष निवासी भाठापारा मोपका थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
03. शेखर धु्रव पिता रमेश धु्रव उम्र 23 वर्ष निवासी भाठापारा मोपका, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
04. सुभाष देवांगन पिता उमेन्द्र देवांगन उम्र 34 वर्ष निवासी सूर्या चौक चिंगराजपारा थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
—————————————————-

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिलीप कुमार श्रीवास्तव निवासी कश्यप् कालोनी सरकण्डा का दिनांक 05.06.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि डीवीएस इन्फ्रा एण्ड इलेक्ट्रीकल कारखाना खमतराई में संचालित करता है जो प्रतिदिन की तरह दिनांक 03.06.2025 को शाम करीब 07.30 बजे कारखाना बंद करके घर चला गया था दिनांक 04.06.2025 के सुबह करीब 09.30 बजे वह कारखाना के सामने का मुख्य गेट खुला हुआ था अंदर जाकर देखा तो आफिस का ताला एवं अंदर का दराज टूटा हुआ था, अंदर जाकर देखनेे पर कॉपर टेप, वेल्डिंग मशीन का केबल, कापर स्ट्रीप, पीतल का स्टर्ड राड, एवं सामान जुमला किमती करीब 150000रू. का कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गये है, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण की विवेचना दौरान अज्ञात आरोपियों की पतासाजी किया जा रहा था कि आज दिनांक 13.06.2025 को सूचना मिला कि ईश्वर उर्फ गोलू सूर्यवंशी कॉपर, पीतल का सामान बिक्री करने के लिए घूमते हुये देखे हैं उक्त सूचना से तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराने पर संदेही को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर संदेही ईश्वर उर्फ गोलू सूर्यवंशी को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर अपने साथी टंटू उर्फ अजीत सूर्यवंशी एवं शेखर धु्रव के साथ मिलकर प्रार्थी के कारखाना मंे चोरी करना स्वीकार करते हुये चोरी के सामान सुभाष देवांगन के पास बिक्री करना बताये, जिससे आरोपी का मेमोरण्डम के आधार पर उसके साथी टंटू उर्फ अजीत सूर्यवंशी एवं शेखर धु्रव को पृथक-पृथक घेराबंदी कर पकड़ कर पूछताछ कर चोरी के मशरूका बरामद किया गया, जो चोरी की मशरूका के साथ – साथ अन्य सामान बरामद हुआ जिसके संबंध में पता तलाश करने पर प्रार्थी के कारखाना में पूर्व में किये गये चोरी के रिपोर्ट पर दर्ज अपराध क्रमांक 446/2025 धारा 331(4) 305(ए) बीएनस का मशरूका होना पाये जाने पर उक्त मशरूका प्रकरण मंे वाजाप्ता शुमार कर आरोपीगण ईश्वर उर्फ गोलू सूर्यवंशी, टंटू उर्फ अजीत सूर्यवंशी, शेखर धु्रव, एवं सुभाष देवांगन को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में प्र आर प्रमोद सिंह, प्र आर बलवीर सिंह, आर विवेक राय, आर सत्या पाटले, आर संजीव जांगड़े और आर विकास यादव का उल्लेखनीय योगदान रहा जिनकी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा पु से) द्वारा सराहना की गई है ।

*मोटर सायकल चोरी करने वाले आरोपी पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस का प्रहार।*

0

मोटर सायकल चोरी करने वाले आरोपी पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस का प्रहार।

> चोरी की 01 नग मोटर सायकल किया गया जप्त।

नाम आरोपी

01. रोशन गिरी गोस्वामी पिता राजू उर्फ राजिव गिरी गोस्वामी उम्र 19 वर्ष निवासी हरदेव लाल मंदिर के पास थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग.।

गिरफ्तारी दिनांक 14.08.25

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी ज्ञानचंद वाधवानी पिता श्री वरियलदास वाधवानी उम्र 55 वर्ष निवासी गोंडपारा सिंधी गुरुद्वारा के पास शक्ति बेकरी थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर

छ.ग ने दिनाक 17.05.25 की थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 16.05.25 को अपनी मोटर सायकल सुपर स्प्लेण्डर CG1B/P 6181 को अपने घर के बाहर रोज की तरह रात्रि करीब 11.00 बजे खड़ी कर घर के अंदर चला गया था जो सुबह 08.00 बजे तो देख की मोटर सायकल को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया है प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतकली में अप क -272/25 घाया 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था प्रकरण में माल मशरूका की लगातार पतासाजी की जा रही थी श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह ( भापुसे) अति पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय प्रमोद साबदा (भापुसे) के द्वारा चोरी के प्रकरणों में गंभीरता से पतासाजी कर कार्यवाही करने के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपी रोशन गिरी गोस्वामी को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ किया गया जो प्रकरण की मशरूका मोटर सायकल सुपर स्लेण्डर कमांक- CG10/P 6181 को चोरी कर उपयोग करना एवं मोटर सायकल को जैन लस्सी के पीछे पुराना जगात मील के खण्डहर में छुपा कर रखाना बताया आरोपी से मोटर सायकल सुपर स्लेण्डर कमांक-CG10/P 6181 को जप्त कर आरोपी को दिनांक 14.06.25 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी विवेके कुमार पाण्डेय, सउनि गजेन्द्र शर्मा हमराह स्टॉफ आर. गोकूल जांगडे, नुरुल कादिर एवं धीरेन्द्र सिंह के विशेष योगदान रहा है।

*राजकीय वृक्ष साल तस्करों को अवैध परिवहन करते पुलिस द्वारा दबोचा गया*

0

➡️ *मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर मुंगेली पुलिस द्वारा ईमारती कच्ची लकड़ी तस्करों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता*
➡️ *साइबर सेल एवं लोरमी पुलिस टीम द्वारा रात्रि में चेकिंग दौरान इमारती लकड़ी का अवैध परिवहन करने वाले दो तस्करों को इमारती लकड़ी, पीकप वाहन के साथ पकडा गया*
➡️ *राजकीय वृक्ष साल तस्कर को पकड़कर कर किया गया वन विभाग के सुपुर्द*
➡️ *वन विभाग द्वारा वन संरक्षण अधिनियम के तहत् की जा रही कार्यवाही।*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा असामाजिक तत्वों, मादक पदार्थ बिक्री व तस्कर एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरूद्ध *‘‘ऑपरेशन बाज’’* अभियान चलायी जाकर समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को कड़ी कार्यवाही करने निर्देश दिया गया है। उक्त निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक लोरमी श्री नवनीत पाटिल से कुशल मार्गदर्शन प्राप्त कर साइबर सेल एवं थाना लोरमी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा रात्रि में चेकिंग के दौरान दिनांक 13.06.2025 को लोरमी कोटा मार्ग सर्किट हाऊस के पास पीकप वाहन क्रमांक सीजी-04 डीई-2051 को रोककर पकडे़, और वाहन को चेक करने पर छुपाकर रखे 49 नग ईमारती कच्ची लकड़ी राजकीय वृक्ष साल कीमती 1,00,000 रूपये मिला, जिसके संबंध में आरोपीगण अजय सोनवानी पिता भोलाराम उम्र 29 वर्ष एवं निर्मल सोनवानी पिता सुकृत उम्र 25 वर्ष दोनों निवासी बांधा चौकी जूनापारा थाना तखतपुर, जिला बिलासपुर से पूछताछ करने पर ग्राम बांधा से घाठापानी परिवहन करते ले जाना बताये। आरोपियों को ईमारती कच्ची लकड़ी राजकीय वृक्ष साल से भरी पीकप वाहन को थाना लोरमी लाया गया। जिन्हे अग्रिम कार्यवाही हेतु वन विभाग लोरमी को सुपूर्द किया गया। वन विभाग द्वारा वन संरक्षण अधिनियम के तहत् कार्यवाही की जा रही है।
उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सुशील कुमार बंछोर प्रभारी साइबर सेल मुंगेली, प्रआर. नोखेलाल कुर्रे, नरेश यादव, यशवंत डाहिरे, लोकेश राजपूत, रवि कुमार जांगडे, आरक्षक परमेश्वर जांगड़े, भेषज पाण्डेकर, राकेश बंजारे, रामकिशोर कश्यप, हेमसिंह, बसंत कुमार, जितेन्द्र सिंह एवं थाना लोरमी पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*थाना जांजगीर क्षेत्र के हनी ट्रैप में फंसाकर 17 लाख रूपयें फिरौती की मांग करने वाले आरोपी एक महिला एक पुरूष गिरफ्तार सायबर, थाना जांजगीर की त्वरित कार्यवाही*

0

*थाना जांजगीर क्षेत्र के हनी ट्रैप में फंसाकर 17 लाख रूपयें फिरौती की मांग करने वाले आरोपी एक महिला एक पुरूष गिरफ्तार सायबर, थाना जांजगीर की त्वरित कार्यवाही*

* प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अपराध कायमी पश्चात् महज 06 घंटे में आरोपियों को पकड़ने में मिली पुलिस को सफलता*

* आरोपियों द्वारा अपहृत युवक के मोबाईल से ही की जा रही थी फिरौती की मांग*

* आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोटर सायकल, दो स्कूटी को किया गया है बरामद*

*प्रार्थी अपने पुत्र को सही सलामत पाकर हुए गद गद*

* गिरफ्तार आरोपी का नाम*
01. अभय कुमार सूर्यवंशी पिता संतोष सूर्यवंशी उम्र 22वर्ष नि. वार्ड नं. 11 कुलीपोटा थाना जांजगीर जिला जांजगीर-चांपा
02. आयशा बेगम उर्फ अन्नू उर्फ अस्मिता साहु पति सलमान खान उम्र 26 वर्ष निवासी वैगिनबंधान ‘भोजपुर चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर-चांपा

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 12.06.2025 को शाम 07:00 बजे बुधराम साहू निवासी ग्राम बसंतपुर का रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका बेटा किशन साहू रोड तरफ घुमने निकला था कि रात्रि 08:00 बजे इसके बेटा किशन कुमार साहु के मोबाईल से प्रार्थी के मोबाईल में अज्ञात व्यक्ति फोन कर बोला कि तुम्हारा बेटा एक लड़की से गलत काम करते पकड़ाया है विडियो बना है जिसे छुडाना है तो 17 लाख रूपये लेकर पहरिया के आगे कोरबा रोड मे आवो नही तो तुम्हारे बेटा को मार देंगे बोल कर बेटा किशन को आरोपियों द्वारा गाली गलौच कर मारपीट कर रहे थे और प्रार्थी को बार-बार फोन कर रकम की मांग कर रहे थे नही देने पर तुम्हारे बेटा को मार देंगे बोल कर धमकी देने संबंध मे रिपोर्ट पर अपराध धारा 140 (2) बी.एन.एस. कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल *पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में थाना जांजगीर एवं सायबर सेल की टीम गठित कर घटना स्थल रवाना की गई, जो आरोपियों को पहरिया के आगे खेतो के बीच स्थित बोर के मकान के अंदर से एक *आरोपी अभय कुमार सूर्यवंशी* के कब्जे से अपहृत युवक को बरामद किया गया, आरोपी से पूछताछ पर उसने बताया कि अपने एक अन्य साथी तथा महिला साथी *आयशा बेगम उर्फ अन्नू उर्फ अस्मिता साहू* के माध्यम से वाटसप में चेट कर युवक को हनी ट्रैप में फंसाकर प्रार्थी से उसके पुत्र को वापस करने की एवज में 17 लाख रूपये की मांग की जा रही थी। प्रकरण की एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है।

*विवेचना दौरान* प्रकरण के आरोपी 01. अभय कुमार सूर्यवंशी निवासी वार्ड नं. 11 कुलीपोटा थाना जांजगीर 02. आयशा बेगम उर्फ अन्नू उर्फ अस्मिता साहु निवासी वैगिनबंधान भोजपुर चांपा के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, साइबर टीम सउनि विवेक सिंह, प्र.आर. मनोज तिग्गा, विवेक सिंह, आर प्रदीप दुबे, शहबाज अहमद का सराहनीय योगदान रहा।

*मोबाईल झपटमारी करने वाला आरोपी गिरफ्तार थाना अकलतरा पुलिस की कार्यवाही।*

0

* आरोपी द्वारा मोटर सायकल में लिफ्ट देने के बहाने, पीड़िता से किया गया झपटमारी।*

* आरोपी करण यादव पिता भागीरथी यादव उम्र 23 वर्ष साकिन पोडीभाठा अकलतरा जिला जांजगीर चांपा।*

*आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं एक झपटमारी का मोबाईल बरामद।*

* आरोपी के विरुद्ध धारा 304(2) BNS के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर।*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता दिनांक 11.06.25 को शाम करीबन 07.30 बजे बच्चो के साथ पैदल अकलतरा तरफ से पोडीदल्हा जा रही थी तभी आरोपी करण यादव महिला को जाते देख उसके पास आकर पूछा कहां जा रही हो तो पीड़िता बोली की पोडीदल्हा तरफ जा रही हूं तब आरोपी के द्धारा बोला की उसी तरफ जा रहा हूं तुम लोगो को छोड दूंगा प्रार्थिया उसके ऊपर विश्वास कर उसके साथ अपने दोनो बच्चो के साथ बैठकर पोडीदल्हा तरफ जा रहे थे कि आरोपी करण यादव रास्ते मे ही मो.सा का पेट्रोल खतम हो गया है कहकर मो.सा वही पर खडी कर दी तब प्रार्थिया वहां से मोटर सायकल से उतरकर रात्रि होने से मोबाईल का टार्च को जलाकर अपने बच्चे के साथ जा रही थी थोडी दूर आगे बढी तो आरोपी करण यादव द्वारा पीड़िता द्वारा हाथ में पकड़े मोबाईल को झपटमारी कर भाग गये की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 253/25 धारा 304(2) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया।

झपटमारी प्रकरण को गंभीरता को देखते हुए *पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* के निर्देशन में थाना अकलतरा पुलिस द्वारा *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप* के कुशल मार्गदर्शन में आरोपी करण यादव को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर झपटमारी करने के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय, सउनि बी.पी. खाण्डेकर, प्रआर. शरीफुददीन, आर. राजेन्द्र कहरा का योगदान सराहनीय रहा।

*जिला कलेक्टर निरीक्षण करने पहुंचे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा , डायरिया के चार मरीज मिले अकलतरी मे*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-जिला कलेक्टर गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा डायरिया के मरीजों को देखने पहुंचे और स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लिया । बताया जा रहा है कि अकलतरा अंतर्गत आने वाले ग्राम अकलतरी में डायरिया से चार मरीज अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हैं । इसकी खबर मिलने पर कलेक्टर जन्मेजय महोबे हास्पीटल पहुंचे और मरीजों का हालचाल पूछा इसके साथ अघोर आश्रम से आये फलों का वितरण भी जिला कलेक्टर के हाथों किया गया विदित हो कि गुरुवार को अघोर आश्रम पोड़ी दल्हा का स्थापना दिवस है साथ ही वे हास्पीटल के पीछे बन रहे अतिरिक्त कक्ष का भी निरीक्षण किया। इसके साथ ही वे पोषण पुनर्वास केंद्र की व्यवस्था देखने गये थे । उनसे जब अकलतरा में युक्तियुक्तकरण नीति में चल रही गड़बड़ी और उससे उपजे विवाद पर चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि वे इस मामले को एसडीएम विक्रांत अंचल को देखने कहां है ।

*कल्कि धाम देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक- अभिषेक वर्मा*

0

*कल्कि धाम देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक- अभिषेक वर्मा*


मनोज शुक्ला ब्यूरो रायपुर:-संभल- आज कल्कि धाम में शीला दान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें शिवसेना के वरिष्ठ नेता अभिषेक वर्मा सपरिवार शामिल हुए और अपनी पुज्य माता जी के नाम पर शीला दान किया और पुज्य शंकराचार्य सदानंद सरस्वती जी महाराज और कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम जी महाराज का आशीर्वाद लिया ।
इस अवसर पर बोलते हुए अभिषेक वर्मा ने बोला कि आज का दिन मेरे जीवन के उन दुर्लभ, दिव्य और ऐतिहासिक पलों में से है जिसे शब्दों में बाँधना कठिन है।

हम सब यहाँ एक ऐसे महायज्ञ के प्रारंभिक क्षण के साक्षी बन रहे हैं, जिसका उद्देश्य केवल ईंट, पत्थर और संरचना का निर्माण नहीं है, बल्कि यह एक धार्मिक पुनर्जागरण का संदेश है, एक ऐसी चेतना का उद्घोष है जो धर्म, न्याय और सत्य के अवतार, भगवान श्री कल्कि को समर्पित है।

हिंदू धर्म के अनुसार, जब धरती पर अधर्म अपने चरम पर होता है, जब पाप और पाखंड का अंधकार हर दिशा में छा जाता है, तब स्वयं नारायण कल्कि रूप में अवतरित होते हैं। यह अवतार केवल संहार नहीं करता, वह सत्य, धर्म और मर्यादा की पुनर्स्थापना करता है।

पिछले कुछ दशकों से कुछ कट्टरपंथी विदेशी ताकतें योजनाबद्ध ढंग से भारत की एकता, अखंडता और सनातन संस्कृति को कमजोर करने में जुटी हैं। यह षड्यंत्र कभी जनसंख्या असंतुलन के रूप में, कभी जिहाद जैसे माध्यमों से, तो कभी कट्टरता और अलगाववाद को हवा देकर सामने आता है।

लेकिन भारत केवल एक भूखंड नहीं, बल्कि एक धर्मखंड है, जहाँ सनातन धर्म की आत्मा बसती है। ऐसे में कल्कि धाम केवल आस्था के केंद्र नहीं, बल्कि उन राष्ट्रविरोधी ताक़तों के विरुद्ध हमारी वैचारिक और आध्यात्मिक चेतना के दुर्ग बनेंगे।

कल्कि धाम, केवल एक मंदिर नहीं होगा, यह एक प्रतीक होगा उस सनातन चेतना का, जो हजारों वर्षों से हमें जोड़ती आई है। यह धाम आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा कि कैसे अधर्म के विरुद्ध खड़ा होना भी एक आध्यात्मिक कर्म होता है।

इस महान परियोजना के सूत्रधार आचार्य प्रमोद कृष्णन जी। आचार्य जी को मैं 1990 के दशक के आरंभ से अपना मार्गदर्शक मानता आया हूँ, जब मैं मात्र 25 वर्ष का था। उनका सान्निध्य, उनकी दूरदृष्टि, और उनकी धर्मनिष्ठा ने मेरे जीवन को गहराई से प्रभावित किया है।

मैं पूज्य शंकराचार्य जी और आचार्य प्रमोद कृष्णन जी के चरणों में कृतज्ञता अर्पित करता हूँ कि उन्होंने मुझे इस ऐतिहासिक अवसर पर कुछ शब्द कहने का सौभाग्य प्रदान किया।

*पंडरिया नगर को स्वच्छ, समृद्ध और विकसित बनाने के लिए संकल्प से सिद्धि की हमारी यात्रा निरंतर जारी है :- भावना बोहरा*

0

0.पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया नगर में 92 लाख रुपए से अधिक के नवीन वाहनों एवं उपकरणों का किया लोकार्पण।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया नगर को विकसित, समृद्ध एवं सशक्त बनाने के लिए डबल इंजन भाजपा सरकार में निरंतर विकास कार्यों अधोसंरचना निर्माण और जनता की सुविधाओं के लिए सतत प्रयास किया जा रहा है इसी कड़ी में आज पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया नगर को स्वच्छ बनाने एवं नगर पालिका परिसद अंतर्गत विभिन्न कार्यों के सुचारू रूप संचालन हेतु 92 लाख 27 हजार रुपए से ख़रीदे गए वाहनों एवं विभिन्न उपकरणों का लोकार्पण कर नगरवासियों को बधाई दी इस दौरान भावना बोहरा ने नगर को स्वच्छ बनाने के लिए 1 जेसीबी 2 मिनी टिप्पर, डोर टू डोर कचरा एक्तात्रित करने के लिए 6 ई-रिक्शा 1 ट्रेक्टर एवं ट्रॉली, 1 लो बेड ट्रेलर एवं 10 व्हील बैरो का लोकार्पण किया नगर पालिका परिषद पंडरिया में इन नवीन वाहनों और उपकरणों के शामिल होने से अब नगर को स्वच्छ बनाने एवं विभिन्न क्षेत्रों में कचरे का प्रबंधन करने में आसानी होगी इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्षों में पंडरिया नगर में हो रहे विकास कार्यों अधोसंरचना निर्माण और सौन्दर्यीकरण के कार्यों से हमारा पंडरिया एक नया स्वरुप ले रहा है नगर को स्वच्छ बनाने एवं रोजाना निकालने वाले कचरों का प्रबंधन सुचारू रूप से करने के लिए आज इन सभी वाहनों और उपकरण का लोकार्पण किया गया है जिससे अब पंडरिया नगर को स्वच्छ रखने तथा नगर को कचरा मुक्त बनाने के हमारे संकल्प को बल मिलेगा प्रमुख नालों, तालाबों की निरंतर सफाई होगी नगर के अंदरूनी इलाकों में डोर टू डोर कचरा एकत्रित किया जाएगा वहीं सड़कों व प्रमुख चौक चौराहों से भी कचरा साफ़ करने में आसानी होगी कचरा संग्रहण में आसानी होगी जिससे उसका उचित प्रबंधन भी किया जाएगा जिससे पंडरिया नगर को स्वच्छ,स्वस्थ और समृद्ध बनाने के हमारे लक्ष्य को हम जरुर पूरा करेंगे हमारे इस प्रयास में नगरवासियों का भी बहुमूल्य सहयोग हमें अपेक्षित है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान में आमजनों की सार्वजानिक भागीदारी से हम पंडरिया नगर को एक नया स्वरुप देंगे उन्होंने कहा कि जनता की आकाँक्षाओं के अनुरूप हम विकसित व समृद्ध पंडरिया बनाने के लिए संकल्पों को सिद्धि तक ले जाने पूरी तत्परता से आगे बढ़ रहें हैं पंडरिया नगर को एक आदर्श नगर बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं विगत डेढ़ वर्षों में पंडरिया नगर के लिए लगभग 24 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात डबल इंजन भाजपा सरकार के सुशासन में मिली है वर्षों से नगरवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग हरिनाला पुल निर्माण कार्य पूर्णतः की ओर है पंडरिया बाईपास का निर्माण कार्य प्रगति पर है नए आवासों की स्वीकृति मिली है सभी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ जमीनी स्तर पर उनका संचालन किया जा रहा है जिससे नगरवासियों को लाभ मिल रहा है डबल इंजन भाजपा सरकार के नेतृत्व में पंडरिया नगर को विकसित एवं समृद्ध बनाने के लिए लगातार अधोसंरचना निर्माण,सौन्दर्यीकरण, सड़कों का निर्माण,सड़क,बिजली,पानी की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है स्कूलों का उन्नयन किया जा रहा है भावना बोहरा ने कहा कि हमने जितने भी संकल्प और वादे आपसे किये हैं उन्हें पूरा करने के लिए कटिबद्ध हैं आगामी समय में अटल संकल्प पत्र और हमर संकल्प पत्र में हमने जो अधोसंरचना विकास, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, स्ट्रीट वेंडर्स को आर्थिक सहयता,पीएम आवास योजना का विस्तार और अन्य जनकल्याण तथा विकास कार्यों को विस्तार देकर पंडरिया नगर को विकास के शिखर पर ले जाने का संकल्प किया है उसे अक्षरशः पूरा करेंगे हमारा लक्ष्य है कि पंडरिया को आने वाले समय में समृद्ध व एक विकसित नगर के रूप में विकसित करेंगे जहाँ जनता की आकाँक्षाओं के अनुरूप सुविधाओं का विस्तार करेंगे जनता ने भाजपा पर जो विश्वास प्रकट किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर अपना भरोसा जताया उसे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निभाया है जनहित की योजनाओं को धरातल पर लाकर जनता को सीधे उसका लाभ दिलाया है कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार को मिटाने का काम भाजपा के सुशासन में हुआ है और आज पंडरिया नगर भी विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है इस अवसर पर नगर पालिका पंडरिया की अध्यक्ष मंजुला देवी कुर्रे, उपाध्यक्ष सुमित तिवारी समस्त पार्षद, नगर पालिका पंडरिया के अधिकारी व कर्मचारी एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

—————————————-

*प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित 11 वर्ष संकल्प से सिद्धि की जीवंत मिसाल है : भावना बोहरा*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 जून को 11 साल पूरे कर लिए प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके 11 साल के कार्यकाल में देशवासियों की जिंदगी आसान हुई है कई बड़े व ऐतिहासिक फैसले, वैश्विक प्रतिनिधित्व देश की सुरक्षा में ऐतिहासिक उपलब्धियां और देश की प्रगति के साथ ही जनाकांक्षाओं को उन्होंने पूरा करते हुए हमेशा राष्ट्र के प्रति समर्पित रहे उनके कुशल नीतियों एवं योजनाओं से ही आज देश के हर व्यक्ति के जीवन में सकारातमक परिवर्तन स्पष्ट दिख रहा है वहीं आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरी है इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 11 सफलतम वर्ष पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं यह कालखंड एक राष्ट्रपुरुष की संकल्प, साधना और राष्ट्रभक्ति से गढ़ी गई उस यात्रा की कहानी है जिसमें भारत ने नारी सशक्तिकरण आर्थिक विकास, कृषक उत्थान, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए शिखर छुए हैं ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना से प्रेरित यह अमृतकाल, भारत को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पड़ाव है उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का सफल नेतृत्व करना केवल संकल्प, साधना और राष्ट्रभक्ति से ही संभव है अमृतकाल के सारथी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ‘नए भारत’ ने नारी सशक्तिकरण, आर्थिक विकास, कृषक उत्थान, विरासत के संरक्षण, विकास की गति, सांस्कृतिक पुनरूत्थान, राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा के निरंतर नए आयाम स्पर्श किए हैं आज उनके कुशल नीतियों का ही परिणाम है कि हमारा देश विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरी है आर्थिक क्षेत्र से लेकर अंतरिक्ष तक भारत हर क्षेत्र में महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है भावना बोहरा ने 11 वर्षों में देश में हुए ऐतिहासिक परिवर्तन आए हैं वहीं जनहितैषी योजनाओं से आमजनों के जीवन स्तर में सुधार आया है जन धन योजना, यूपीआई और डिजिटल इंडिया जैसी पहलों ने भारत को ‘पेपरलेस, लाइनलेस और टाइमलेस’ बनाते हुए विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया है धारा 370 का उन्मूलन, राम मंदिर का निर्माण, तीन तलाक की समाप्ति और आतंकवाद के विरुद्ध सर्जिकल, एयर स्ट्राइक एवं ऑपरेशन सिंदूर जैसे निर्णायक कदमों ने राष्ट्रीय अस्मिता एवं स्वाभिमान को नए आयाम दिए हैं प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला, एवं सौभाग्य जैसी योजनाओं ने करोड़ों परिवारों को गरिमापूर्ण जीवन देने के साथ साथ आयुष्मान भारत योजना और जन औषधि केंद्रों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा को मुफ्त और सुलभ बनाया है। ‘सबका साथ, सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की मूल भावना के साथ भारत ने ‘अंत्योदय से राष्ट्रोदय’ तक की जो यात्रा तय की है वह ‘विकसित भारत – आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण की अमिट आधारशिला बन चुकी है उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से 81 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन मिल रहा है 15 करोड़ से अधिक घरों में नल से स्वच्छ जल की आपूर्ति हो रही है आवास योजना से 4 करोड़ से अधिक घरों का निर्माण हुआ है पीएम जनमन योजना से आदिवासी व दूरस्थ अंचलों में निरंतर विकास व अधोसंरचना निर्माण के कार्य आकर ले रहें हैं स्वच्छ भारत मिशन के तहत 12 करोड़ शौचालय का निर्माण हुआ है पीएम स्वनिधि योजना से 68 लाख रेहड़ी-पटरी वालों को आर्थिक संबल मिल रहा है मुद्रा योजना से 52 करोड़ से अधिक उद्यमियों को लोन मिला है महतारी वंदन योजना से महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिला 77 करोड़ आयुष्मान हेल्थ अकाउंट बनाए गए पीएम विश्वकर्मा योजना से कारीगरों को लाभ मिल रहा है स्टार्टअप इण्डिया से युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ा किसानों को सशक्त बनाने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड से तत्काल ऋण सुविधा, 25 करोड़ से अधिक मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनाए गए लखपति दीदी एवं ड्रोन दीदी से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया गया ऐसे कई ऐतिहासिक निर्णय, योजनाएं एवं जनहित के लिए फैसलें इन विगत 11 वर्षों में लिए गए हैं जिसने हर व्यक्त के जीवन में सकारात्मक परिणाम लेकर आए हैं वहीं भारत का वर्चस्व भी विश्व में बढ़ाया है मैं पुनः माँ भारती और 140 करोड़ देशवासियों को समर्पित सेवा, सुशासन, सशक्तिकरण और अंत्योदय की इस ऐतिहासिक यात्रा के लिए भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके दृढ़ एवं समर्पित नेतृत्व के लिए हार्दिक अभिनंदन करती हूँ।

—————————————-

*पत्नी की गला दबाकर हत्या करने वाला आरोपी पति तोरवा पुलिस की गिरफ्त में*

0

पत्नी की गला दबाकर हत्या करने वाला आरोपी पति तोरवा पुलिस की गिरफ्त में

# आरोपी पति शराब पीकर करता था अपनी पत्नी से मारपीट

# पत्नी के गले में पहने काले मोटे धागे से गला दबाकर हत्या को दिया अंजाम

# तोरवा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को धर दबोचा

नाम आरोपी
अंकित लास्कर पिता अशोक लास्कर उम्र 25 साल पता लालखदान महमंद थाना तोरवा बिलासपुर छत्तीसगढ़

आशीष कश्यप बिलासपुर:-दिनांक 09.06.2025 को प्रार्थी संतोष कुमार सूर्यवंशी निवासी लालखदान महमंद तोरवा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका दामाद अंकित लास्कर अक्सर उसकी पुत्री मुस्कान को आए दिन शराब के नशे में मारपीट करता था जिसकी वजह से पूर्व में अपनी पुत्री मुस्कान को अपने घर ले आया था जो आज दिनांक 09.06.25 को उसका दामाद अंकित लास्कर प्रार्थी के घर आया उस वक्त घर में प्रार्थी की पुत्री मुस्कान और छोटी पुत्री अनामिका मौजूद थे जो अंकित लास्कर ने पैसे देकर अनामिका को समान लेने भेज दिया और मौका पाकर मुस्कान के गले में पहने काले मोटे धागे से मुस्कान का गला दबाकर हत्या कर दिया कि रिपोर्ट पर तत्काल अपराध क्रमांक 248/2025 धारा 103(1) बीएनएस दर्ज किया गया । जिसकी जानकारी तत्काल जिले के पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह भापुसे को दी गई जिनके द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए जिसके परिपालन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेंद्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री अक्षय प्रमोद सबद्रा भापुसे के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी तोरवा के नेतृत्व में टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा जुर्म करना स्वीकार करने से आरोपी अंकित लास्कर को गिरफ्तार किया गया है जिसे न्यायालय पेश किया जाएगा ।