Home Blog Page 398

*ग्राम धरमपुरा में टुल्लू पंप जब्त, अवैध जल दोहन पर पीएचई विभाग की कार्रवाई*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली,// जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीणों को पाइपलाइन के माध्यम से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, लेकिन ग्राम धरमपुरा में कुछ लोगों द्वारा पाइपलाइन में अवैध रूप से टुल्लू पंप लगाकर पानी खींचने की शिकायतें मिल रही थीं। इस कारण अन्य घरों में जल आपूर्ति बाधित हो रही थी। शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) के अधिकारियों ने ग्राम धरमपुरा में दबिश दी। निरीक्षण के दौरान बलराम गांडीव, बेताल निर्मलकर, किशुन श्रीवास, क्रांति बाई, दुखी राम एवं बिंदा राम के घरों से टुल्लू पंप जब्त किए गए। साथ ही दो अन्य ग्रामीणों से पाइप भी जप्त किया गया।
विभाग द्वारा संबंधित लोगों को भविष्य में टुल्लू पंप से पानी नहीं खींचने की समझाइश दी गई और बताया गया कि इससे न केवल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होती है, बल्कि अन्य जरूरतमंदों को पेयजल नहीं मिल पाता। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन के उद्देश्य को सफल बनाने सभी नागरिकों की सहभागिता आवश्यक है। अवैध कनेक्शन या उपकरण पाए जाने पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सहायक अभियंता आशीष मिश्रा और उप अभियंता प्रतीक पाटनी उपस्थित रहें।

 

*पांचवीं व आठवीं कक्षा की अंकसूचियां जिले में प्राप्त, 16 जून को विद्यार्थियों को वितरित की जाएंगी*

0

*पांचवीं व आठवीं कक्षा की अंकसूचियां जिले में प्राप्त, 16 जून को विद्यार्थियों को वितरित की जाएंगी*

*कलेक्टर के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने की तत्परता से वितरण व्यवस्था*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, // राज्य में आयोजित कक्षा पांचवीं एवं आठवीं की वार्षिक परीक्षा के उपरांत विद्यार्थियों को अंकसूचियों के वितरण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसी क्रम में आज मुंगेली जिले को पांचवीं व आठवीं कक्षा की अंकसूचियां प्राप्त हो गई हैं। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देश पर जिला शिक्षा विभाग द्वारा तत्काल वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अंकसूची वितरण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो तथा सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक विद्यार्थी को समय पर उसकी अंकसूची प्राप्त हो। इस दिशा में जिला शिक्षा विभाग द्वारा शीघ्र, समन्वित और उत्तरदायित्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री चंद्रकुमार घृतलहरे ने बताया कि जिले के तीनों विकासखंड पथरिया, मुंगेली एवं लोरमी को संबंधित कक्षाओं की अंकसूचियां प्राप्त होते ही वितरित कर दी गई हैं। विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल अंकसूचियां संबंधित संस्था प्रमुखों को उपलब्ध कराएं, ताकि विद्यार्थियों को समय पर उनके परीक्षा परिणाम सौंपे जा सकें। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि परीक्षा परिणाम की जानकारी विद्यार्थियों को पहले ही दी जा चुकी है। 16 जून को जिले के समस्त प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में अध्ययनरत कक्षा पांचवीं एवं आठवीं के सभी विद्यार्थियों को उनकी अंकसूचियां उपलब्ध करा दी जाएंगी। इस कार्य के लिए विकासखंड स्तर पर आवश्यक समन्वय स्थापित कर वितरण प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

*सहायक विकास विस्तार अधिकारी परीक्षा शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न*

0

*6221 में से 4588 अभ्यर्थी हुए शामिल, प्रशासनिक निगरानी रही सख्त*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, // छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित सहायक विकास विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में परीक्षा संचालन हेतु व्यापक प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित की गई। नोडल अधिकारी श्रीमती मेनका प्रधान ने बताया कि परीक्षा हेतु 6221 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया था, जिनमें से 4588 उपस्थित तथा 1633 अनुपस्थित रहे। सहायक नोडल अधिकारी रामनाथ गुप्ता के अनुसार सभी परीक्षा केंद्रों पर समुचित सुरक्षा, निगरानी और प्रबंधन की व्यवस्था रही। परीक्षा के सफल संचालन हेतु नोडल अधिकारी श्रीमती मेनका प्रधान ने परीक्षा केंद्र नगर पालिका उच्चतर माध्यमिक शाला मुंगेली का निरीक्षण किया। अनुविभागीय अधिकारी श्री अजय शतरंज द्वारा सोनकर कॉलेज मुंगेली का निरीक्षण किया गया, वहीं रैंबो मेमोरियल इंग्लिश स्कूल में डीईओ एवं डीएमसी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस तरह अन्य अधिकारियों ने भी विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

 

➡️ *पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा नशे में धुत आरक्षक को किया गया सस्पेन्ड*

0

➡️ *पुलिस अधीक्षक के द्वारा ड्यूटी में लापरवाही एवं अनुशासनहीनता करने वाले आरक्षक को किया गया निलंबित एवं दिये विभागीय जांच के आदेश*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा लगातार थाना व चौकियों का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान नशा न करने की नसीहत दिया जा रहा था किसी प्रकार की कोई ड्यूटी में लापरवाही व अनुशासनहीनता नही करने की हिदायत दी गई थी।

लोरमी क्षेत्रान्तर्गत तहसील शराब भट्टी के आसपास थाना लोरमी में पदस्थ आरक्षक रोशन पहाड़ी के द्वारा तहसील भट्ठी के आसपास मे ड्यूटी के दौरान नशे मे बेशुध होकर कर्तव्य में लापरवाही करते हूये अनुशासनहीनता करते पाये जाने एवं आम जनता मे पुलिस की छबि धुमिल करते पाये जाने तथा वायरल विडियो को संज्ञान में लेते हूये मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा उक्त पुलिसकर्मी को निलंबित (सस्पेंड) किया जाकर विभागीय जांच का आदेश दिया गया।

*मुंगेली पुलिस अधीक्षक के द्वारा* ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता एवं लापरवाही करने वाले पुलिस कर्मी बर्दाश्त नही किये जायेंगे एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों/अधिकारियों को उत्साहवर्धन हेतू ईनाम भी दिया जायेगा।

*मुंगेली/ भाजपा द्वारा विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल पर जिला भाजपा कार्यालय मुंगेली में कार्यशाला का आयोजन किया गया।*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:-मुंगेली/ भाजपा द्वारा विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल पर जिला भाजपा कार्यालय मुंगेली में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता विधायक एवं पूर्वमंत्री पुन्नूलाल मोहले ने बताया कि मोदी सरकार के सुशासन और विकास के 11 साल पूर्ण होने पर हम सभी को जन जन तक सरकार के विकास कार्यों को पहुंचाना है।
विधायक मोहले ने आगे बताया कि इस अभियान के जरिए भाजपा 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए गए कार्यों का लेखाजोखा लेकर हम सभी को जनता के बीच में जाना है। पार्टी की रणनीति है कि युवा, महिला, किसान और मजदूर श्रेणी में विभाजित लोगों के कल्याण और उत्थान में किए गए कामों के जरिए जनता के बीच संवाद स्थापित किया जाए, जिसमें पीएम किसान सम्मान निधि योजना, मुद्रा योजना, पीएम फसल बीमा योजना, आवास योजना, खाद्य सुरक्षा, उज्ज्वला, जेजेएम योजना शामिल है।

जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने इस कार्यशाला में बताया कि देश की जनता ने विकसित भारत, स्वाभिमानी भारत और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए तीसरी बार मोदी सरकार के संकल्प को पूरा किया है। जनता की उम्मीदों और विश्वासों पर मोदी सरकार लगातार 11वें वर्ष भी खरा उतर रही है। आज भारत का पूरी दुनिया में डंका बज रहा। मोदी सरकार विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ रही। आतंकवाद के खिलाफ आक्रामक लड़ाई में भारत ने पाकिस्तान को घुटने टेकने को मजबूर किया है। हम आज अर्थ व्यवस्था में विश्व के चौथे स्थान पर पहुंचा है, आज भारत अमेरिका, चाइना रशिया जैसी महाशक्तियों के साथ खड़े हैं। इस सभी कामों को हमें जन जन तक पहुंचाना है।
जिला भाजपा महामंत्री एवं संकल्प से सिद्धि अभियान के संयोजक गुरमीत सलुजा ने कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि जिला के बाद विधानसभा स्तर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इसे शक्तिकेन्द्र स्तर तक ले जाना है।
भारत संकल्प सभाओं के साथ ही 17 से 21 जून के बीच विश्व योग दिवस का आयोजन किया जाएगा।
15 से 17 जून के बीच सभी शक्ति केंद्र पर सभाओं और चौपालों का आयोजन किया जाएगा जहां 11 वर्षों की उपलब्धियों, आयुष्मान योजना, विकसित भारत पर संकल्प दिलाना, साथ ही मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियों पर बनी पत्रिकाओं को घर घर पहुंचाना शामिल है।
इसके साथ 5 जून से 15 अगस्त तक वृक्षारोपण अभियान के साथ ही 23 जून को डॉ . श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस और 25 जून को आपातकाल – जिलों में सेमिनार एवं लोकतन्त्र सेनानियों का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन होना सुनिश्चित किया है। संचालन संकल्प से सिद्धि अभियान के जिला सह संयोजक सुनील पाठक ने तथा आभार मुंगेली ग्रामीण अध्यक्ष राजीव श्रीवास ने किया।
कार्यशाला में प्रमुख रूप से गिरीश शुक्ला, शैलेश पाठक,मानस प्रताप सिंह,द्वारिका जायसवाल, मोहन भोजवानी,किशोरीलाल केशरवानी, प्रद्युम्न तिवारी, शंकर सिंह, जनपद अध्यक्ष रामकमल सिंह,बरेला नगर पंचायत अध्यक्ष नरेश पटेल,गणेश बाजपेयी, मण्डल अध्यक्ष सौरभ बाजपेयी, नागेश्वर जायसवाल, अभिलाष द्विवेदी,पंकज सिंह,राणाप्रताप सिंह,संजय वर्मा,अमितेष आर्य, कोटू दादवानी,रमेश बुनकर, मन्नू श्रीवास्तव, महावीर सिंह,चंद्रकली पात्रे,श्वेता सोनी,रितिमा लाल,यशोदा यादव,भोई,
सहित जिला के पदाधिकारी मंडलों के अध्यक्ष, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष सहित भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*वनवासी रोजगार व प्रकृति संरक्षण की दिशा में पहल*

0

*वनवासी रोजगार व प्रकृति संरक्षण की दिशा में पहल*

*”हर घर एक फलदार पौधा” अभियान शुरू*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली — अचानकमार अभ्यारण्य क्षेत्र में अ स्माल स्टेप फाउंडेशन द्वारा वनवासियों के रोजगार और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से “हर घर एक फलदार पौधा” अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत हर घर में एक फलदार पौधा लगाया जाएगा, और जब वह पौधा फल देने लगेगा, तब संबंधित परिवार को संस्था की ओर से ₹1100 का पुरस्कार दिया जाएगा। संस्था ने लोगों से अपील की है कि वे इस मुहिम में भाग लेकर एक पौधे की जिम्मेदारी लें और इस छोटे प्रयास को बड़ा बदलाव बनाएं।

*युवा हमारे भविष्य के नागरिक, उन्हें करियर बनाते समय देश की चिंता करनी पड़ेगी : उप मुख्यमंत्री अरुण साव*

0

*”पाश्चात्य जीवन शैली बेहद खतरनाक, इसका त्याग भारत के भविष्य के लिए जरूरी है”*

*युवा भारतीय सनातन परंपरा, संस्कार और संस्कृति को लेकर आगे बढ़े : डिप्टी सीएम अरुण साव*

*उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर के एलसीआईटी पब्लिक स्कूल के युगांतर यूथ समिट में हुए शामिल*


आशीष कश्यप बिलासपुर,/। युवा ही वह शक्ति है, जो दुनिया को अपने इशारों पर चला सकती है। देश की युवा शक्ति अनुशासित होगी, शिक्षित होगा, तभी वह देश-दुनिया में आगे बढ़ सकेगा। निश्चित ही भारत आज उस दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह बात उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कही।

श्री साव ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि, हमारे युवा भविष्य के नागरिक है। आने वाले समय में इन्हीं युवाओं के हाथों में देश का बागडोर होगा, इसलिए उन्हें भविष्य की समस्याओं पर चिंता करनी होगी। आज उन्हें शुद्ध पेयजल और पर्यावरण की चिंता करनी होगी। उन्होंने कहा कि, मोदी जी ने देश में स्वच्छता का बड़ा अभियान चलाया। जब तक हम में स्वच्छता का संस्कार नहीं आएगा तो यह देश आगे नहीं बढ़ सकेगा। करियर बनाते समय देश की चिंता करनी पड़ेगी।
श्री साव ने कहा कि, पाश्चात्य जीवन शैली बेहद खतरनाक है। इसे त्यागना होगा। उन्होंने सभी छात्रों को भारतीय सनातन परंपरा, संस्कार और संस्कृति को लेकर आगे बढ़ने की सीख दी।

गौरतलब है कि, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव एलसीआईटी पब्लिक स्कूल, बिलासपुर के युगांतर यूथ समिट में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में श्री साव ने कहा कि, युगांतर यूथ समिट एक प्रेरणादायक आयोजन है, इसमें युवाओं की ऊर्जा, विचारशीलता और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखकर गर्व हुआ। श्री साव ने कहा कि, युवा शक्ति ही भारत का भविष्य है, और ऐसे मंच उनके नेतृत्व कौशल एवं सामाजिक जागरूकता को सशक्त करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर विधायक श्री सुशांत शुक्ला जी, डॉ देवेंद्र कौशिक जी, श्री राजेश सिंह जी, स्कूल प्रबंधन, प्राचार्य एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
…… ……

*अवैध शराब बेचने वाले आरोपी के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार*

0

 अवैध शराब बेचने वाले आरोपी के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार

🔷 01 आरोपी के कब्जे से कुल 52 लीटर हांथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब जप्त

🔷 दिनांक 25.05.2025 से अब तक आबकारी के 14 प्रकरण दर्ज किए गए हैं जिसमें 01 एक्टिवा एवं 01 मो.सा. सहित कुल 92 लीटर हाथ भट्टी का महुआ शराब एवं 45 लीटर देशी प्लेन मंदिरा शराब जप्त किया गया है।

🔷 अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध के लगातार कार्यवाही जारी

आशीष कश्यप बिलासपुर:- पुलिस लगातार नशे के खिलाफ़ कार्यवाही कर रही है इसी तारतम्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर के शहरी तथा सभी ग्रामीण थानो में लगातार शराब/गांजा/नशीली पदार्थ बेचने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।

इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 14.06.2025 को थाना प्रभारी राहुल तिवारी को सूचना मिला कि ग्राम जलसो में संतोष वर्मा अवैध रूप से हांथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है सूचना पर कोनी थाना प्रभारी द्वारा पुलिस टीम भेजकर संतोष वर्मा के घर ग्राम जलसो में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। जहां आरोपी संतोष वर्मा पिता स्व. रमाकांत वर्मा उम्र 45 वर्ष साकिन जलसो थाना कोनी जिला बिलासपुर के कब्जे से कुल 52 लीटर हांथ भट्ठी से बनी कच्ची महुआ शराब कीमती 10,400 रुपए जब्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी के विरुद्ध वजह सबूत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर आबकारी अधिनियम 34(2) के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही गया है। थाना कोनी में दिनांक 25.05.2025 से लगातार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए आबकारी के 14 प्रकरण दर्ज किए गए हैं जिसमें अवैध शराब परिवहन करने वाले दो पहिया वाहन 01 एक्टिवा एवं एक मोटरसाइकिल सहित 92 लीटर हाथ भट्टी का महुआ शराब एवं 45 लीटर देशी शराब जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस बेहतर और प्रभावी कार्यवाही के लिए ज़िले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोतवाली श्री अक्षय प्रमोद साबद्रा, थाना प्रभारी कोनी राहुल तिवारी और स्टाफ़ की सराहना की है ।

अवैध शराब/गांजा/नशा बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही का उद्देश्य अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाना तथा अवैध रूप से नशे के व्यापार करने पर रोक लगाना है।

*नरियरा में युवक पर जानलेवा हमला पुरानी रंजिश को लेकर कांच की शीशी से किया वार।*

0

नरियरा में युवक पर जानलेवा हमला पुरानी रंजिश को लेकर कांच की शीशी से किया वार।

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-आज रविवार की दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार नरियरा गांव से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।यह घटना 13 जून 2025 की शाम की है। पीड़िता फुलेशरी बाई चौहान ने थाना मुलमुला में शिकायत दर्ज कराई है कि उसका बेटा अजय चौहान मजदूरी पर बुंदरू श्रीवास के साथ गया था। तभी गांव के ही सोनू यादव और अजय निर्मलकर ने शराब दुकान के पास घेरकर उस पर कांच की शीशी और हाथ मुक्कों से हमला कर दिया। फिलहाल मुलमुला पुलिस ने धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

*आपरेशन बाज’’ के दौरान शराब तस्करी करने वाले के विरूद्ध किया गया कार्यवाही*

0

 ‘‘आपरेशन बाज’’ के दौरान शराब तस्करी करने वाले के विरूद्ध किया गया कार्यवाही*
➡️ *थाना जरहागांव क्षेत्र में अवैध देशी शराब परिवहन करते एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार*
➡️ *आरोपी छवि कोशले के कब्जे से 39 पाव देशी मदिरा प्लेन शराब एवं तस्करी में प्रयुक्त मो.सा. क्रमांक सीजी-28 क्यू-8013 जुमला कीमती 53,120 रूपये को किया गया जप्त*
➡️ *शराब तस्कर के विरूद्ध थाना जरहागांव में अपराध क्रमांक 73/2025 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर किया गया कार्यवाही*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली :-पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा असामाजिक तत्वों एवं मादक पदार्थ बिक्री व तस्करी करने वालों के विरूद्ध *‘‘ऑपरेशन बाज’’* अभियान चलायी जाकर समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को कड़ी कार्यवाही करने निर्देश दिया गया है। उक्त निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक लालपुर श्री एस.आर. धृतलहरे से कुशल मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना जरहागांव पुलिस को दिनांक 14.06.2025 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति अपने कब्जे में देशी मदिरा शराब रखकर मोटर सायकल से ग्राम ठकुरीकापा तरफ से शराब परिवहन करते जा रहा है, कि सूचना तस्दीक पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के साथ घेराबंदी कर ग्राम ठकुरीकापा मेन रोड बनिया तालाब के पास पकड़े, जिससे पूछताछ व गवाहों के समक्ष चेक करने पर वह व्यक्ति अपना नाम छवि कोशले पिता सैमदास कोशले उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम ठकुरीकापा थाना जरहागांव का होना बताया, जिसके कब्जे से एक नीले रंग के प्लास्टि बोरी (डिटर्जेंट पाउडर लिखा हुआ) में 39 पाव देशी मदिरा शराब कीमती 3,120 रूपये एवं शराब तस्करी में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक सीजी-28 क्यू-8013 कीमती 50,000 रूपये जुमला कीमती 53,120 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना जरहागांव में अपराध क्रमांक 73/2025 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत् गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सुशील कुमार बंछोर प्रभारी साइबर सेल मुंगेली, सउनि. मनकराम ध्रुव, प्रआर. नोखेलाल कुर्रे, नरेश यादव, यशवंत डाहिरे, लाकेश राजूपत, लक्ष्मण यादव, परमानंद यादव, आरक्षक भेषज पाण्डेकर, राकेश बंजारे, परमेश्वर जांगड़े, हेमसिंह एवं अजय शिवहरे का सराहनीय योगदान रहा।