Home Blog Page 397

*महिलाओं की सहायता हेतु 181 महिला हेल्पलाईन नंबर 24 घंटे 7 दिवस संचालित*

0

आपकी सखी एप्प के द्वारा उत्पीड़न के सम्बंध में ऑनलाइन शिकायत कर सकते है दर्ज।

आवेदनकर्ता महिला हेल्पलाईन 181 व आपकी सखी एप्प के माध्यम से सहायता कर सकते है प्राप्त।

कोरबा – भारत शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित महिला हेल्पलाईन टोल फ्री नंबर 181 पीडित महिलाओं की सहायता हेतु 24 घंटे 7 दिवस संचालित है। पीड़ित महिला, अपातकालीन सेवा हेतु सखी वन सेन्टर, महिला हेल्पलाईन टोल फ्री नंबर 181 एवं डायल 112 पुलिस के माध्यम से घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, शोषण, यौन हमला आदि मुद्दों पर सुरक्षा, संरक्षण एवं सहायता प्राप्त कर सकती है। आपकी सखी एप्प के माध्यम से आवेदिका/आवेदक द्वारा ऑनलाईन शिकायत दर्ज होने पर “सखी“ वन स्टॉप सेन्टर द्वारा त्वरित कार्यवाही एवं महिलाओं की गोपनीयता बनाए रखते हुए आवश्यकतानुसार सहायता प्रदान की जाती हैं। जिसमें कानूनी सहायता, पुलिस सहायता, चिकित्सा सेवाएं, मनोवैज्ञानिक परामर्श, अस्थाई आश्रय सेवाएं दी जाती है। आवेदनकर्ता महिला हेल्पलाईन 181 एवं आपकी सखी एप्प के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इस सम्बंध में महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा से संपर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

*विकलांग महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।*

0

आरोपी पूर्व में भी मारपीट का सजायाप्ता आरोपी रह चुका है।

कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, थाना उरगा के अपराध कमांक 255/25 धारा 333, 296, 351 (3), 115 (2), 64 (2) (ड़) बीएनएस के प्रकरण में प्रार्थिया/पीड़िता दिनांक 15.06.2025 को थाना उपस्थित एक लिखित शिकायत पत्र देकर आरोपी अमित सोनवानी पिता उदय सोनवानी उम्र 39 वर्ष साकिन खोड्डल थाना उरगा जिला कोरबा (छ.ग.) के विरूद्ध में रिपोर्ट दर्ज करायी कि होली त्यौहार के आस पास जब वह घर में काम कर रहीं थी उसी समय उसके घर अंदर घुसकर उसे मारने पीटने का डर दिखाकर जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया तथा इस बात को किसी को बताने पर उसे एवं उसके परिवार को जान सहित मार दूंगा की धमकी दिया था पुनः दिनांक 15.06. 2025 को सुबह 10:30 बजे के आसपास वह अपने घर में अकेली थी उसी समय अमित सोनवानी जबरन उसके घर अंदर घुस गया और उसे गंदी-गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर हांथ मुक्का से मारपीट किया तथा जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया तथा किसी को बताई तो जान से खत्म कर दूंगा की धमकी दिया है कि रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण के आरोपी के सकुनत पर जाकर पता तलाश किया जो अपने सकुनत से फरार हो गया था जिसे घेरबंदी कर उसे पकड़ कर हिरासत में लेकर प्रकरण सदर के संबंध में पूछताछ किया जो अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

*नाम आरोपी:-*
01. अमित सोनवानी पिता उदय सोनवानी उम्र 39 वर्ष साकिन खोड्डुल थाना उरगा जिला कोरबा (छ.ग.)

उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर, उप निरीक्षक राजेश तिवारी, सउनि संतराम सिन्हा, प्रआर 407 बसंत कुमार भैना, प्रआर 387 रामू कुर्मी, आर. क्र. 52 नितेश तिवारी, आर. क्र. 464 प्रेमचंद साहू, आर. क्र. 93 उमेश मैसना एवं सैनिक क्रमांक 217 शांतनु राजवाड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की खुशी में डिजनीलैंड मेले के एंट्री में 25% की छूट, पब्लिक डिमांड में मेले को 7 जुलाई तक बढ़ाया गया*

0

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की खुशी में डिजनीलैंड मेले के एंट्री में 25% की छूट, पब्लिक डिमांड में मेले को 7 जुलाई तक बढ़ाया गया

आशीष कश्यप बिलासपुर। शहर के साइंस कॉलेज मैदान में इन दिनों डिजनीलैंड मेला लगा हुआ है । जहां प्रतिदिन लोगों की जमकर भीड़ देखी जा रही है। लोग अपने परिवार के साथ आकर मेले का जमकर आनंद उठा रहे है। मेले में लगे मनमोहक झूले, अनेकों प्रकार के फूड स्टॉल, विभिन्न प्रकार की शॉपिंग की दुकाने एवं शानदार लाइटिंग लोगो को बेहद आनंदित कर रहा है । वही इस मेले में पहली बार शहर के लोगों को जलपरी लाइव शो के जरिए देखने को मिल रहा है। जो लोगों के बीच मुख्य आकर्षक का केंद्र बना हुआ है।
मेले के संचालक सलीम भाई ने बताया है कि भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा एवं जनता से मिल रहे प्यार एवं आशीर्वाद की खुशी में डिजनीलैंड मेले की एंट्री टिकट में 25% की छूट की जा रही है। वही अब जल परी की टिकट में रोबोटिक एनिमल की एंट्री भी फ्री कर दिया गया है। मतलब अब लोग एक टिकट में दो शो का आनंद के पाएंगे। साथ ही मेले के संचालक ने बताया कि लोगों की बेहद डिमांड में मेले को 7 जुलाई तक बढ़ाया गया है।

*युक्तियुक्तकरण के विरोध में धरना प्रदर्शन*

0

मनोज साहू ब्यूरो जहांगीर चांपा :-नगरवासियों ने सोमवार को युक्तियुक्तकरण के विरोध में धरना प्रदर्शन किया है । इस विरोध प्रदर्शन के पहले अकलतरा नगरपालिका के पार्षदगणों ने कुंवर भुवन भास्कर स्कूल और कन्या शाला के एक दूसरे में समायोजन के खिलाफ पहले तो अनेक ज्ञापन सौंपा गया फिर बीईओ कार्यालय का घेराव कर चेतावनी दी गई । इस विषय में विधायक राघवेंद्र सिंह ने कहा कि नियम विरूद्ध युक्त के खिलाफ चरणबद्ध तरीके किया जाएगा । अनेक आवेदन निवेदन के बाद प्रशासन द्वारा इस मामले में गंभीर नहीं नजर आने पर आज कुंवर भुवन भास्कर सिंह स्कूल के सामने धरना प्रदर्शन किया गया और अंत में तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया ।

*पुरानी रंजिश को लेकर बीयर के बाटल को फोटकर सीने के पास मारकर प्राणघातक हमला करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार*

0

पुरानी रंजिश को लेकर बीयर के बाटल को फोटकर सीने के पास मारकर प्राणघातक हमला करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- हत्या के प्रयास का जूर्म दर्ज कर आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विजय पाण्डेय ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री उमेश कुमार कश्यप एंव अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जांजगीर श्री प्रदीप सोरी के मार्गदर्शन में प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये दिशा निर्देश प्राप्त हुआ। जिस पर से तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपियों को उनके निवास स्थान से घेराबंदी कर दबिश दिया जाकर आरोपियों को हिरासत में लिया गया प्रकरण सदर में प्रार्थिया फुलेशरी बाई चौहान पति राम कुमार चौहान उम्र 40 वर्ष ग्राम नरियरा अमोरा रोड वार्ड 04 थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.) के द्वारा थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि इसका लडका अजय चौहान जिसे गांव के महेश उर्फ बुंदरू श्रीवास के धान बेचने मजदूरी में काम कराने के लिये अजय चौहान को दिनांक 13.06.2025 को गया था। जो शाम करीबन 04.30 बजे प्रार्थिया की बहन बुधवारा बाई का लड़का मनीष चौहान ने फोन कर बताया कि भाई अजय चौहान को ग्राम नरियरा के शराब दुकान के पास सोनू यादव एवं अजय निर्मलकर के द्वारा पुरानी रंजीश को लेकर आहत को देखकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का एवं कांच की शीशी से मारपीट कर शरीर में चोट पहुंचाना बताया है। प्रार्थिया फुलेशरी बाई चौहान की रिपोर्ट पर 1. सोनू यादव 2. अजय निर्मलकर साकिनान नरियरा के विरूद्ध थाना मुलमुला में अपराध क्र. 162/2025 धारा 296, 351(3),115(2),3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान घटना स्थल का निरीक्षण कर नजरी नक्शा तैयार किया गया है। आहत अजय चौहान एवं चस्मदीद गवाह महेश कुमार श्रीवास उर्फ बुन्दरू का पृथक पृथक कथन लिया गया है। जो आरोपी सोनू यादव एवं अजय निर्मलकर के द्वारा मां बहन की गंदी गंदी अश्लील गालियां देते हुये जान से मारने की धमकी देते हुये सोनू यादव के द्वारा घटना स्थल के पास पड़े बियर के कांच के बोतल को फोड़कर अजय चौहान को हत्या करने की नियत से सीना में प्राण घातक चोट पहुंचाया है तथा अजय निर्मलकर ने भी अजय चौहान को हाथ मुक्का से पीठ, गाल में हत्या करने की नियत से प्राण घातक चोट पहुंचाया है। जिस पर से प्रकरण में धारा 109 बीएनएस जोड़ी गयी है। प्रकरण के आरोपीगण सोनू यादव एवं अजय निर्मलकर से पूछताछ किया गया जो अपराध करना स्वीकार किये। आरोपी (1) सोनू यादव उर्फ डेढिया पिता मोहन यादव उम्र 27 वर्ष, (2) अजय कुमार निर्मलकर पिता सीधी लाल उम्र 26 वर्ष साकिनान नरियरा थाना मुलमुला जांजगीर चांपा के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से आज दिनांक 16.06.2025 के 14ः30 एवं 14ः40 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है प्रकरण में विवेचना अपूर्ण है समय की आवश्यकता है।

उपरोक्त कार्यवाही मे उप निरी. पारस पटेल थाना प्रभारी मुलमुला, सउनि कपिल राम साहू प्र.आर. बलबीर सिंह, प्र.आर.राजमणी द्विवेदी ,आरक्षक डिकेश्वर साहू , जितेन्द्र कुर्रे ,देवमरकाम , यशवंत कश्यप, मनभावन पटेल, का सराहनीय योगदान रहा।

*आम जनता एवं पीड़ित की समझ के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्य प्रणाली से उर्दू-फारसी के कठिन शब्दों की जगह उपयोग होगी सरल हिंदी- गृहमंत्री विजय शर्मा*

0

*पुलिस कार्यप्रणाली में उर्दू-फारसी के कठिन शब्दों की जगह होगी सरल हिंदी*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, :-प्रदेश की पुलिस व्यवस्था को और अधिक जनसुलभ, पारदर्शी और संवादात्मक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश के पश्चात अब राज्य की पुलिस कार्यप्रणाली में प्रयुक्त होने वाले कठिन, पारंपरिक एवं आम नागरिकों की समझ से बाहर उर्दू-फारसी शब्दों को हटाकर उनकी जगह पर सहज और प्रचलित हिंदी शब्दों का उपयोग किया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने स्पष्ट रूप से कहा है कि आम नागरिक जब किसी शिकायत, अपराध सूचना अथवा अन्य कार्य से थाने जाता है, तो वह अक्सर पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर या अन्य दस्तावेजों की भाषा को लेकर असमंजस में रहता है। अन्य भासाओ के शब्द आम लोगों के लिए अनजाने होते हैं, जिससे वे न तो अपनी बात ठीक से समझा पाते हैं और न ही पूरी प्रक्रिया को ठीक से समझ पाते हैं। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस का उद्देश्य नागरिकों की सहायता और सुरक्षा है, तो उसकी भाषा भी ऐसी होनी चाहिए जो नागरिकों की समझ में आए और उनके विश्वास को बढ़ाए।

उपमुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पुलिस महानिदेशक द्वारा सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को एक आधिकारिक पत्र जारी किया गया है, जिसमें स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि पुलिस की व्यवहारिक कार्यवाहियों में प्रयुक्त कठिन, पारंपरिक शब्दों को सरल और स्पष्ट हिंदी में बदला जाए। इसके लिए एक शब्द सूची भी तैयार की गई है, जिसमें पुराने कठिन शब्दों के स्थान पर उपयोग किए जाने योग्य सरल विकल्प सुझाए गए हैं।

इस पत्र में यह भी निर्देशित किया गया है कि सभी अधीनस्थ अधिकारियों को इस विषय में अवगत कराया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि यह आदेश केवल औपचारिकता भर न रहे, बल्कि इसका वास्तविक कार्यान्वयन प्रदेश की प्रत्येक पुलिस चौकी, थाने और कार्यालय में दिखे।

छत्तीसगढ़ पुलिस अब केवल कानून का पालन कराने वाली संस्था न होकर जनसंवाद का माध्यम भी बनेगी। भाषा के इस सरलीकरण से शिकायतकर्ता को अपनी बात स्पष्ट रूप से कहने, सुनने और समझने में सुविधा होगी। एफआईआर जैसी प्रक्रिया, जो अब तक केवल अधिवक्ताओं या पुलिस कर्मियों की समझ में आती थी, वह अब आम नागरिक के लिए भी बोधगम्य हो सकेगी।

1 अदम तामील-सूचित न होना
2 इन्द्राज -टंकन
3 खयानत-हड़पना
4 गोश्वारा-नक्शा
5 दीगर-दूसरा
6 नकबजनी -सेंध
7 माल मशरूका लूटी-चोरी गई सम्पत्ति
8 मुचलका-व्यक्तिगत बंध पत्र
9 रोजनामचा-सामान्य दैनिकी
10 शिनाख्त-पहचान
11 शहादत-साक्ष्य
12 शुमार-गणना
13 सजायाफ्ता- दण्ड प्राप्त
14 सरगना -मुखिया
15 सुराग -खोज
16 साजिश -षडयंत्र
17 अदालत दिवानी -सिविल न्यायालय
19 फौजदारी अदालत- दांडिक न्यायालय
20 इकरार नामा -प्रतिज्ञापन
21 बनाम विक्रय -पत्रक
22 इस्तिफा -त्याग-पत्र
23 कत्ल-हत्या
24 कयास -अनुमान
25 खसरा क्षेत्र- पंजी
26 खतौनी -पंजी
27 गुजारिश -निवेदन
28 जब्त -कब्जे में लेना
29 जमानतदार -प्रतिभूति दाता
30 जमानत -प्रतिभूति
31 जरायम- अपराध
32 जबरन -बलपूर्वक
33 जरायम पेशा -अपराधजीवी
34 जायदादे मशरूका -कुर्क हुई सम्पत्ति
35 दाखिलखारिज- नामांतरण
36 सूद -ब्याज
37 हुजूर -श्रीमान/महोदय
38 हुलिया -शारीरिक लक्षण
39 हर्जाना क्षति-प्रतिपूर्ति
40 हलफनामा-शपथ-पत्र
41 दफा- धारा
42 फरियादी -शिकायतकर्ता
43 मुत्तजर्रर -चोट
44 इत्तिलानामा- सूचना पत्र
45 कलमबंद करना -न्यायालय के समक्ष कथन
46 गैरहाजिरी -अनुपस्थिति
47 चस्पा- चिपकाना
48 चश्मदीद- प्रत्यक्षदर्शी
49 जलसाजी- कूटरचना
50 जिला बदर -निर्वासन
51 जामतलाशी -वस्त्रों की तलाशी
52 वारदात- घटना
53 साकिन- पता
54 जायतैनाती- नियुक्ति स्थान
55 हाजा स्थान-परिसर
56 मातहत -अधीनस्थ
57 जेल हिरासत -कब्जे में लेना
58 फौती -मृत्यु सूचना
59 इस्तगासा- छावा
60 मालफड -जुआ का माल मौके पर बरामद होना
61 अर्दली -हलकारा
62 किल्लत मुलाजमान- कर्मगण की कमी
63 तामील कुनन्दा- सूचना करने वाला
64 इमदाद -मदद
65 नजूल -राज भूमि
66 फरार -भागा हुआ
67 फिसदी- प्रतिशत
68 फेहरिस्त -सूची
69 फौत- मृत्यु
70 बयान- कथन
71 बेदखली-निष्कासन
72 मातहत- अधीन
73 मार्फत- द्वारा
74 मियाद -अवधी
75 रकबा-क्षेत्रफल
76 कास्तकार- कृषक
77 नाजिर -व्यवस्थापक
78 अमीन राजस्व -कनिष्ठ अधिकारी
79 राजीनामा -समझौता पत्र
80 वारदात -घटना
81 संगीन -गंम्भीर
82 विरासत -उत्तराधिकार
83 वसियत- हस्तांन्तरण लेख
84 वसूली -उगाही
85 शिनाख्त- पहचान
86 सबूत साक्ष्य-प्रमाण
87 दस्तावेज- अभिलेख
88 कयास -अनुमान
89 सजा -दण्ड
90 सनद -प्रमाण पत्र
91 सुलहनामा-समझौता पत्र
92 अदम चौक- पुलिस असंज्ञेय हस्ताक्षेप, अगोग्य अपराध की सूचना
93 कैदखाना- बंदीगृह
94 तफतीश/तहकीकात -अनुसंधान/जाँच/विवेचना
95 आमद/रवाना/रवानगी-आगमन, प्रस्थान
96 कायमी-पंजीयन
97 तेहरीर- लिखित या लेखीय विवरण
98 इरादतन- साशय
99 खारिज/खारिजी/रद्द निरस्त/निरस्तीकरण
100 खून आलुदा रक्त-रंजित/रक्त से सना हुआ
101 गवाह/गवाहन- साक्षी/साक्षीगण
102 गिरफ्तार/हिरासत -अभिरक्षा
103 तहत् -अंतर्गत
104 जख्त, जख्मी, मजरूब -चोट/घाव घायल/आहत
105 दस्तयाब -खोज लेना/बरामत
106 मौका ए वारदात-घटना स्थल
107 परवाना- परिपत्र/अधिपत्र
108 फैसला- निर्णय
109 हमराह -साथ में

*केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने युवाओं को बताया कि राजनीति अब राष्ट्र निर्माण का मंच है, आगे आइए, बदलाव के वाहक बनिए*

0

केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने युवाओं को बताया कि राजनीति अब राष्ट्र निर्माण का मंच है, आगे आइए, बदलाव के वाहक बनिए

छत्तीसगढ़:-भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने आज बिलासपुर के परसदा में आयोजित‘अरण्य यूथ पार्लियामेंट’ के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सहभागिता की। देशभर से आए 300 युवा प्रतिनिधियों के बीच उन्होंने अपने जीवन की संघर्षपूर्ण यात्रा, लोकतंत्र के मूल्यों और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की नीति ‘ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा’ का सार साझा करते हुए युवाओं को राजनीति को सेवा का माध्यम मानने की प्रेरणा दी।

श्री साहू ने कहा कि मैं राजनीति में किसी वंशवाद से नहीं आया। मैं सबसे पहले पंच बना, फिर सरपंच, जनपद पंचायत अध्यक्ष, सांसद और आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने मुझे अपने मंत्रिमंडल में स्थान देकर जनता की सेवा का अवसर दिया है। यह लोकतंत्र की ताकत और ईमानदारी की जीत है।”

उन्होंने बताया कि जब वे संसद भवन में पहली बार गए, तो उन्होंने संसद भवन को प्रणाम कर प्रवेश किया, क्योंकि यह भारत के संविधान और 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं का प्रतीक है।

उन्होंने युवाओं को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 15 अगस्त 2023 के स्वतंत्रता दिवस भाषण का स्मरण दिलाया, जिसमें उन्होंने युवाओं से अपील किया था कि मैं चाहता हूं कि मेरे देश का नौजवान राजनीति में आए। अगर अच्छे लोग राजनीति में नहीं आएंगे, तो देश की राजनीति कैसे सुधरेगी?”

श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने बीते 11 वर्षों में देश को सेवा, सुशासन और जनकल्याण के नए आदर्श दिए हैं। हर योजना गरीब, युवा, महिला और किसान को केंद्र में रखकर बनी है। अब देश को नए भारत के निर्माण के लिए युवाओं की जरूरत है।”

श्री साहू ने प्रश्नकाल, नीतिगत बहस, विधेयक प्रस्तुति जैसे वास्तविक संसदीय अनुभवों को साझा किये।

इस अवसर पर आयोजक टीम के सदस्यों जिनमें अर्जित तिवारी, स्नेहिल शुक्ला, शिवी शुक्ला, कौस्तुभ त्रिपाठी, देवांश अवस्थी, पियुष मोटवानी सहित सभी को बधाई दिये। और कहा कि “अरण्य यूथ पार्लियामेंट” एक अनूठी पहल रही, जो केवल एक अभ्यास नहीं बल्कि युवाओं को लोकतंत्र से जोड़ने, राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देने और नेतृत्व को गढ़ने का मंच बना।

श्री साहू ने समापन भाषण में कह कि अब समय है कि युवा सिर्फ देखने वाले न बनें, बल्कि व्यवस्था में शामिल होकर बदलाव के वाहक बनें। राजनीति अब देश को बनाने का माध्यम है,आप आइए, देश आपका इंतज़ार कर रहा है।”

*ग्राम धरमपुरा में टुल्लू पंप जब्त, अवैध जल दोहन पर पीएचई विभाग की कार्रवाई*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली,// जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीणों को पाइपलाइन के माध्यम से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, लेकिन ग्राम धरमपुरा में कुछ लोगों द्वारा पाइपलाइन में अवैध रूप से टुल्लू पंप लगाकर पानी खींचने की शिकायतें मिल रही थीं। इस कारण अन्य घरों में जल आपूर्ति बाधित हो रही थी। शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) के अधिकारियों ने ग्राम धरमपुरा में दबिश दी। निरीक्षण के दौरान बलराम गांडीव, बेताल निर्मलकर, किशुन श्रीवास, क्रांति बाई, दुखी राम एवं बिंदा राम के घरों से टुल्लू पंप जब्त किए गए। साथ ही दो अन्य ग्रामीणों से पाइप भी जप्त किया गया।
विभाग द्वारा संबंधित लोगों को भविष्य में टुल्लू पंप से पानी नहीं खींचने की समझाइश दी गई और बताया गया कि इससे न केवल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होती है, बल्कि अन्य जरूरतमंदों को पेयजल नहीं मिल पाता। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन के उद्देश्य को सफल बनाने सभी नागरिकों की सहभागिता आवश्यक है। अवैध कनेक्शन या उपकरण पाए जाने पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सहायक अभियंता आशीष मिश्रा और उप अभियंता प्रतीक पाटनी उपस्थित रहें।

 

*पांचवीं व आठवीं कक्षा की अंकसूचियां जिले में प्राप्त, 16 जून को विद्यार्थियों को वितरित की जाएंगी*

0

*पांचवीं व आठवीं कक्षा की अंकसूचियां जिले में प्राप्त, 16 जून को विद्यार्थियों को वितरित की जाएंगी*

*कलेक्टर के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने की तत्परता से वितरण व्यवस्था*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, // राज्य में आयोजित कक्षा पांचवीं एवं आठवीं की वार्षिक परीक्षा के उपरांत विद्यार्थियों को अंकसूचियों के वितरण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसी क्रम में आज मुंगेली जिले को पांचवीं व आठवीं कक्षा की अंकसूचियां प्राप्त हो गई हैं। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देश पर जिला शिक्षा विभाग द्वारा तत्काल वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अंकसूची वितरण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो तथा सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक विद्यार्थी को समय पर उसकी अंकसूची प्राप्त हो। इस दिशा में जिला शिक्षा विभाग द्वारा शीघ्र, समन्वित और उत्तरदायित्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री चंद्रकुमार घृतलहरे ने बताया कि जिले के तीनों विकासखंड पथरिया, मुंगेली एवं लोरमी को संबंधित कक्षाओं की अंकसूचियां प्राप्त होते ही वितरित कर दी गई हैं। विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल अंकसूचियां संबंधित संस्था प्रमुखों को उपलब्ध कराएं, ताकि विद्यार्थियों को समय पर उनके परीक्षा परिणाम सौंपे जा सकें। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि परीक्षा परिणाम की जानकारी विद्यार्थियों को पहले ही दी जा चुकी है। 16 जून को जिले के समस्त प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में अध्ययनरत कक्षा पांचवीं एवं आठवीं के सभी विद्यार्थियों को उनकी अंकसूचियां उपलब्ध करा दी जाएंगी। इस कार्य के लिए विकासखंड स्तर पर आवश्यक समन्वय स्थापित कर वितरण प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

*सहायक विकास विस्तार अधिकारी परीक्षा शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न*

0

*6221 में से 4588 अभ्यर्थी हुए शामिल, प्रशासनिक निगरानी रही सख्त*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, // छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित सहायक विकास विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में परीक्षा संचालन हेतु व्यापक प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित की गई। नोडल अधिकारी श्रीमती मेनका प्रधान ने बताया कि परीक्षा हेतु 6221 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया था, जिनमें से 4588 उपस्थित तथा 1633 अनुपस्थित रहे। सहायक नोडल अधिकारी रामनाथ गुप्ता के अनुसार सभी परीक्षा केंद्रों पर समुचित सुरक्षा, निगरानी और प्रबंधन की व्यवस्था रही। परीक्षा के सफल संचालन हेतु नोडल अधिकारी श्रीमती मेनका प्रधान ने परीक्षा केंद्र नगर पालिका उच्चतर माध्यमिक शाला मुंगेली का निरीक्षण किया। अनुविभागीय अधिकारी श्री अजय शतरंज द्वारा सोनकर कॉलेज मुंगेली का निरीक्षण किया गया, वहीं रैंबो मेमोरियल इंग्लिश स्कूल में डीईओ एवं डीएमसी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस तरह अन्य अधिकारियों ने भी विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।