Home Blog Page 396

*पत्रकारिता में समर्पण और सादगी का प्रतीक बना जन्मदिन समारोह*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली | पत्रकारिता को समाज का आईना कहा जाता है और जब इस मिशन को निष्ठा और ईमानदारी से निभाने वाले पत्रकार का सम्मान होता है, तो यह पूरे पत्रकारिता जगत के लिए गौरव की बात होती है। पत्रिका के जिला प्रतिनिधि एवं अपना छत्तीसगढ़ समाचार पोर्टल के संपादक अक्षय लहरे का जन्मदिन बुधवार को प्रेस क्लब मुंगेली में सादगी और आत्मीयता से मनाया गया।

इस कार्यक्रम में जिले के अनेक पत्रकारों, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने यह संदेश दिया कि पत्रकार अक्षय लहरे न केवल अपने कार्यक्षेत्र में बल्कि सामाजिक स्तर पर भी गहरी पैठ रखते हैं। जन्मदिन की शुरुआत पारंपरिक रूप से केक काटने से हुई, लेकिन जो बात इस आयोजन को विशेष बनाती है, वह थी उपस्थितजनों की आत्मीय शुभकामनाएँ और सच्चे संवाद।

प्रेस क्लब के सदस्यों ने इस अवसर पर कहा कि अक्षय लहरे युवा होते हुए भी पत्रकारिता के उस रास्ते पर चल रहे हैं, जहाँ सूचनाओं की प्रमाणिकता, सामाजिक सरोकारों की समझ और ज़मीनी मुद्दों पर पैनी दृष्टि आवश्यक होती है। उनकी लेखनी में संवेदना भी है और सत्य का साहस भी – यही गुण उन्हें भीड़ से अलग करते हैं।

अपने उद्बोधन में अक्षय लहरे ने जिस विनम्रता से यह स्वीकार किया कि पत्रकारिता उनके लिए सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि एक मिशन है – वह उनकी कार्यशैली और दृष्टिकोण को प्रतिबिंबित करता है। उन्होंने यह भी कहा कि वे समाज के लिए सच, न्याय और जागरूकता की राह पर आगे बढ़ते रहेंगे।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकारों की उपस्थिति अनुभव और मार्गदर्शन की छाया जैसी रही, वहीं युवा मीडियाकर्मियों की मौजूदगी ने भविष्य के प्रति आशा और उत्साह को दर्शाया। यह आयोजन एक जन्मदिन से कहीं अधिक – पत्रकारिता के मूल्यों की पुन: पुष्टि और सामाजिक सहभागिता का सुंदर उदाहरण बन गया। यह आयोजन सिर्फ एक जन्मदिन नहीं था, बल्कि पत्रकारिता में ईमानदारी, सादगी और समर्पण की जीवंत प्रस्तुति थी। अक्षय लहरे जैसे पत्रकारों की उपस्थिति इस क्षेत्र को नई दिशा और ऊर्जा देती है।

*लोरमी में अवैध शराब तस्करो के विरूद्ध पुनः कार्यवाही जप्ती 3.5 लीटर महुआ शराब * लोरमी में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले शराबियों पर ताबडतोड कार्यवाही*

0

*लोरमी में अवैध शराब तस्करो के विरूद्ध पुनः कार्यवाही जप्ती 3.5 लीटर महुआ शराब
* लोरमी में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले शराबियों पर ताबडतोड कार्यवाही*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:-श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मुंगेली, श्री भोजराम पटेल (IPS) के आदेशानुसार एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय मुंगेली नवनीत छाबडा के मार्गदर्शन में एवं श्रीमान उप पुलिस अधीक्षक महोदय नवनीत पाटील के निर्देशन में थाना लोरमी क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने प्राप्त निर्देश के तारतम्य में दिनांक 16-17.06.2025 को 31 प्रकरण अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया जिसमें निम्न आरोपियो

01 रामसिंह ध्रुव पिता इतवारी राम उम्र 37 साल साकिन तुरवारी थाना लालपुर

02 नील कुमार राजपूत पिता रामप्रकाश उम्र 27 साल साकिन सुकली थाना लोरमी

03 राजू साहू पिता संतोष उम्र 32 साल साकिन राम्हेपुर लोरमी

04 निलेश साहू पिता ललित उम्र 19 साल साकिन चदली थाना लालपुर

05. महेन्द्र कुमार पिता नगत साहू उम्र 28 साल साकिन चंदली थाना लालपुर 06

. किशन कुमार यादव पिता अघनू उम्र 22 साल साकिन डोगरिया थाना लोरमी 07 दुर्गेश यादव पिता

बेदराम उम्र 23 साल साकिन सारधा थाना लोरमी 08 सतोष साहू

पिता शिवप्रसाद उम्र 19 साल साकिन बिचारप्र थाना लोरमी 09

बिहारी वर्मा पिता प्रहलाद उम्र 50 साल साकिन नयागांव झोत्था थाना लोरमी 10 पकज कुमार

कुलमित्र पिता रविशकर उम्र 26 साल साकिन सुकली थाना लोरमी 11. मनहरण राजपत पिता रामकमार उम्र 34 साल साकिन आफल थाना लोरमी08. संतोष साहू पिता शिवप्रसाद उम्र 19 साल साकिन बिचारपुर थाना लोरमी

09 बिहारी वर्मा पिता प्रहलाद उम्र 50 साल साकिन नवागांव झोत्था थाना लोरमी

10 पंकज कुमार कुलमित्र पिता रविशंकर उम्र 26 साल साकिनः सुकली थाना लोरमी

11. मनहरण राजपूत पिता रामकु‌मार उम्र 34 साल साकिन झाफल थाना लोरमी

12 विशाल सोनकर पिता मिश्र राम उम्र 27 साल साकिन सारधा थाना लोरमी

13. सीताराम पटेल पिता आजूराम उम्र 32 साल साकिन सकेरी थाना चौकी जूनापारा थाना तखतपुर

14. रूपेश सिह राज पिता चंद्रपाल उम्र 24 साल साकिन सकेरी चौकी जूनापारा थाना तखतपुर

15 दिलहरण केवट पिता हरिचंद उम्र 42 साल साकिन सुकली थाना लोरमी

16 शिवकुमार वेगा पिता दशरू बैगा उम्र 26 साल साकिन बाबूटोला चौकी खुद्धिया 17 बिजेन्द्रपुरी पिता सुरेन्द्रपुरी उम्र 40 साल साकिन कोलिहाडीह थाना मुंगेली

18. श्यानु यादव पिता जगाती उम्र 30 साल साकिन चदली थाना लालपुर

19. हीसलाल यादव पिता भरत लाल उम्र 30 साल साकिन डोगरिया थाना लोरमी

20 मागयत पिता रामस्वरूप राजपूत उम्र 48 साल साकिन सारखा थाना लोरमी

21. किशन यादय पिता अघनु उम्र 22 साल साकिन डोंगरिया थाना लोरमी

22 प्रभू यादव पिता नानू उम्र 19 साल साकिन डोंगरिया थाना लोरमी 23. आत्माराम रामेकर पिता मोहित राम उम्र 33 साल साकिन सारधा थाना लोरमी

24 हेमंतपुरी पिता रामेश्वरपूी उम्र 32 साल साकिन पेन्ट्रीतालाब (एन) थाना लोरमी

25 रामानुज केवट पिता लल्लू राम उम्र 52 साल साकिन सुकली थाना लोरमी

26 चंद्रकुमार राजपूत पिता मिलउ राम उम्र 52 साल साकिन सुकली थाना लोरमी

27 नानू राजपूत पिता चंद्रहास उम्र 21 साल साकिन विचारपुर थाना लोरमी 28 अशोक सारथी पिता नारायण उम्र 38 साल साकिन सारखा थाना लोरमी

29 नरत सिंह राजपूत पिता रमउ उम्र 55 साल साकिन बिठलदह थाना लोरमी

30 सदाराम यादव पिता हीराराम उम्र 55 साल साकिन दिडोल थाना लोरमी

श्याम कुमार मरकाम पिता अधनू सिंह उम्र 51 साल साकिन लालपुर कला गाना लोरमी

31 उक्त कार्यवाही में थाना लोरमी पुलिस की अहम भूमिका रही।

0…निर्देशक बाबला बागची की पहली छत्तीसगढ़ी संगीत प्रधान फिल्म ‘संगीरे लहुट के आजा ” 20 जून से प्रदेश के सभी सिनेमाघरों में…

0

0…निर्देशक बाबला बागची की पहली छत्तीसगढ़ी संगीत प्रधान फिल्म ‘संगीरे लहुट के आजा ” 20 जून से प्रदेश के सभी सिनेमाघरों में…

0…योगेश अग्रवाल प्रकाश अवस्थी दमदार रोल में..

राकेश खरे ब्यूरो बिलासपुर। सुपरहिट पहली फिल्म ‘मोर छैया भुइयां’को अपने संगीत से अमर बनाने वाले प्रसिद्ध संगीतकार बबला बागची निर्देशक के रूप में अपनी पहली छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘संगी रे लहुट के आजा’ लेकर आ रहे हैं। उनके साथ निर्माता के तौर पर सुशील गर्ग भी जुड़े हैं।
बिलासपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते हुए योगेश अग्रवाल, बबला बागची ने बताया कि संगी रे फिल्म छत्तीसगढ़ की पहली संगीत-प्रधान फिल्म बताई जा रही है, जिसकी कहानी दो गायकों के प्यार, उनके सपनों और संघर्षों के इर्द-गिर्द घूमती है। खाश बात ये भी है कि निर्देशक बाबला के फिल्मी गुरु सुपर डायरेक्टर “सतीश जैन” इस फिल्म में दमदार अभिनय करते दर्शकों मंत्र मुग्ध अचंभित करते दिखाई देंगे। फिल्म में मुख्य भूमिका में नवोदित कलाकार प्रतीक के साथ छत्तीसगढ़ी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री सिल्की गुहा नजर आएंगी। प्रतीक इस फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर रहे हैं और निर्देशक बाबला बागची का मानना है कि यह फिल्म प्रतीक के करियर के लिए “मील का पत्थर” साबित होगी। फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी दमदार है। मुख्य जोड़ी के अलावा, छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सुपरस्टार प्रकाश अवस्थी, सतीश जैन, सिखा चितांबरे, पुष्पेंद्र सिंह, योगेश अग्रवाल, सतीश जैन, सिग्मा उपाध्याय, हेमलाल कौशल और धर्मेंद्र अहिरवार जैसे मंझे हुए कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
संगीत, निर्देशक बाबला बागची, निर्माताः सुशील गर्ग कैमरा दिनेश ठक्कर, संपादनः पूरन किरी क्रिएटिव हेडः शुशांत शर्मा डि आई : नितेश झा
दमदार कहानी, सुरीले संगीत और बेहतरीन कलाकारों की टीम के साथ, ‘संगी रे लहुट के आजा’ से छत्तीसगढ़ी सिनेमा के दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। फिल्म 20 जून 2025 को, सिल्वर स्क्रीन बिलासपुर सहित प्रदेश के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

*सबमर्सिबल पम्प एवं मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार।*

0

कोरबा – पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार मीणा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल कुमार पाठक के निर्देशन में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कारवाही की जा रही है।दिनांक 17/06/2025 को थाना दीपका में प्रार्थी तिलक पटेल निवासी तिवरता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके निवास के बाड़ी से दिनांक 15/06/2025 को सबमर्सिबल पम्प चोरी करके ले गया है। उक्त रिपोर्ट पर थाना दीपका में अपराध पंजीबद्ध कर मुखबिर सूचना के आधार पर संदेहियों को पकड़ा गया तथा उनके कब्जे से चोरी के दो नग सबमर्शिबल पम्प एवं चोरी का एक पल्सर मोटरसाइकिल जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जप्त संपत्ति का विवरण:

1. दो नग सबमर्सिबल पम्प
2. ⁠पल्सर मोटर साइकिल क्रमांक CG 10 AW 7908

गिरफ्तार आरोपी:

1. सतीश कुमार पेंड्रो पिता रामकुमार पेंड्रो उम्र 27 वर्ष साकिन तीवारता थाना दीपका

2. ⁠विनय मरकाम पिता इंद्रपाल मरकाम उम्र 23 वर्ष साकिन तीवारता थाना दीपका

**लवन तहसील के ग्राम तुरमा में खनिज विभाग की मिलीभगत से अभी भी बदस्तूर जारी है रेत का अवैध उत्खनन एवम भण्डारण **

0


बालोदबाज़ार के लवन तहसील के ग्राम तुरमा में खनिज विभाग की मिलीभगत से अभी भी रेत का अवैध खनन एवम भण्डारण बदस्तूर जारी हैं।रेत माफियाओं द्वारा प्रतिदिन सैकड़ों ट्रैक्टर रेत का अवैध उत्खनन कर विक्रय एवम भण्डारण किया जा रहा है।इन लोगो द्वारा सेकड़ो ट्रैक्टर रेत का अवैध भण्डारण किया जा चुका हैं ताकि ये उसे बाद में महँगे दामो पर बेच सके।ज्ञात हो कि इस संबंध में पूर्व में ग्राम पंचायत के पदाधिकारी एवम ग्रामीणों द्वारा लिखित में कलेक्टर एवम खनिज विभाग को शिकायत की गई थी।मिडिया ने भी इस संबंध में प्रमुखता से खबरे प्रकाशित की थी किंतु खनिज विभाग ने मामले को रफा दफ़ा कर दिया।खनिज विभाग की इस उदासीनता से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है तथा पिछले दिनों उन्होंने इस संबंध में मंत्री से भी लिखित शिकायत की है।ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन ने यदि अवैध खनन एवम भण्डारण पर कड़ी कार्यवाही नहीं की तो वे रायपुर जाकर उच्चाधिकारियों से इनकी लिखित शिकायत करेंगे।

*23 पांव देशी प्लेन शराब एवं 05 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार*

0

*23 पांव देशी प्लेन शराब एवं 05 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार*

डभरा पुलिस की लगातार कार्यवाही

आनंद राठौर ब्यूरो शक्ति:- श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अंकिता शर्मा (भा.पु.से), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री हरीश यादव (रा.पु.से.), एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर डभरा अंजली गुप्ता (रा.पु.से.) हो रहे अवैध जुओं, सट्टा, शराब और नशीले मादक पदार्थों पर रोकथाम के लिए दिये गए कड़े निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी डभरा के द्वारा थाना क्षेत्र में मुखबिर तैनात किया गया था। घटना दिनांक 17.06.2025 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम खोंधर में अपने घर के पास नन्द किशोर साहू भारी मात्रा में देशी प्लेन शराब एवं कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखा है की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी नंदकिशोर साहू पिता सतराम साहू उम्र 31 वर्ष साकिन खोंधर थाना डभरा के कब्जे से 23 पांव देशी प्लेन शराब एवं 05 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल 09 लीटर 140 एम.एल. को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 200/2025 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर दिनांक 17.06 2025 को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक कमल किशोर महतो के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक एच एन ताम्रकार, आरक्षक लक्ष्मी कांत उरांव, मिरिश साहू का विशेष योगदान रहा।

🔴 *मिनीबस्ती क्षेत्र में हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले 05 आरोपियों को सिविल लाइन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पकड़ा।*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर :-दिनांक 17.06.2025 को थाना सिविल लाइन पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि मिनीबस्ती, जरहाभाठा क्षेत्र में कुछ युवक तलवार, चाकू एवं चापड़ जैसे धारदार हथियार लहराकर आम नागरिकों को भयभीत कर रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा 05 आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया तथा उनके कब्जे से धारदार हथियार जब्त किए गए।

*पूर्व में सोशल मीडिया में वायरल हुए एक वीडियो, जिसमें एक युवक द्वारा चाकू लहराकर धमकाने का दृश्य सामने आया था, के संबंध में आरोपी की पहचान ईशु सूर्यवंशी के रूप में की गई थी। उक्त आरोपी को भी इस कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया है।*

*आरोपीगण:*
1. मोनू उर्फ हरिमंगल गौतम
2. विशाल डहरिया
3. शान्तनु
4. ईशु सूर्यवंशी
5. आकाश सूर्यवंशी

*जप्त हथियार:*
• 1 चाकू
• 1 तलवार
• 3 चापड़

सभी आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तारी की गई है। आरोपी आदतन बदमाश प्रवृत्ति के हैं, जिन्हें माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

बिलासपुर पुलिस असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है एवं नागरिकों की सुरक्षा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

🔴 *सकरी क्षेत्र में शराब भट्टी के पास युवक से मारपीट कर पैसे की मांग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार*

0

🔴 *सकरी क्षेत्र में शराब भट्टी के पास युवक से मारपीट कर पैसे की मांग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार*

आशीष कश्यप बिलासपुर:-दिनांक 16.06.2025 को प्रार्थी शिवपूजन चौधरी, निवासी आवासपारा सकरी द्वारा थाना सकरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह दोपहर लगभग 3:00 बजे शराब भट्टी सकरी में शराब लेने गया था तभी राहुल माखीजा अपने साथी मुरली माखीजा एवं अजय उर्फ अज्जू पृथवानी (रायपुर निवासी) के साथ वहां पहुँचा।

आरोपियों ने प्रार्थी को शराब पीने के लिए पैसे की मांग की, और मना करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा हाथ-मुक्कों से मारपीट कर चोट पहुंचाई।

प्रार्थी की शिकायत पर थाना सकरी में आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया, तथा सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

*गिरफ्तार आरोपीगण:*
1. राहुल माखीजा पिता शंकर माखीजा, उम्र 26 वर्ष, निवासी शांति नगर सकरी
2. अजय उर्फ अज्जू पृथवानी पिता दीपक पृथवानी, उम्र 27 वर्ष, निवासी ईदगाह भाठा, रायपुर
3. मुरली माखीजा पिता घनश्याम माखीजा, उम्र 42 वर्ष, निवासी शांति नगर सकरी

बिलासपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में गुंडा तत्वों पर सतत निगरानी रखी जा रही है एवं इस प्रकार की घटनाओं पर कठोर कार्रवाई की जा रही है।

 *सदर बाजार चौक सिटी कोतवाली बिलासपुर के पास लोहे का धारदार चाकू से आने जाने वाले लोगों को डराने वाले आरोपी को थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार*

0

 *सदर बाजार चौक सिटी कोतवाली बिलासपुर के पास लोहे का धारदार चाकू से आने जाने वाले लोगों को डराने वाले आरोपी को थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार*

> जप्त हथियार एक लोहे का धारदार चाकू ।

नाम आरोपी

01. शैफूल हक उर्फ शैलू पिता फजलूल हक उम्र 28 वर्ष निवासी सदर बाजार थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग.।

गिरफ्तारी दिनांक 17.06.25

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक-17.06.25 को जरिये मुखबीर मोबाईल से सूचना मिली कि सैफूल हक उर्फ शैलू के द्वारा सदर बाजार चौक के पास एक धारदार लोहे का चाकू को लेकर आने जाने वालों को डरा धमका रहा है कि मुखबीर की सूवना से श्रीमान. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भापुसे), अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय प्रमोद साबदा (भा.पु.से) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा दबिश देकर आरोपी सैफूल हक उर्फ शैलू पिता फजलूल हक उम्र 28 वर्ष निवासी सदर बाजार थाना सिटी जिला बिलासपुर छ.ग. को पकड़ा गया जिसके पारा लोहे का धारदार एक चाकू मिला जिसके संबंध में धारा 194 बी.एन.एस.एस के नोटिस दस्तावेज पेश करने हेतु दिया गया जो नोटिस पर कोई दस्तावेज नहीं होना बताये जाने पर आरोपी का कृत्य अपराध पारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी के विरुद्ध अप.क-324/25 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी विवेके कुमार पाण्डेय, सउनि भोलेनाथ तिवारी हमराम स्टॉफ आर गोकूल जांगडे, नुरुल कादिर एवं धीरेन्द्र सिंह के विशेष योगदान रहा है।

*फ्लाई एस ब्रिक्स फैक्ट्री में टुल्लू पम्प चोरी करने वाले आरोपी चोर को रतनपुर पुलिस ने चंद घंटे में किया गिरफ्तार।।*

0

🔹 फैक्ट्री में काम करने वाला व्यक्ति ही निकला चोरी का आरोपी।।
🔹 आरोपी चोर के कब्जे से चोरी गई टुल्लू पम्प कीमती 5000 रूपये को किया बरामद।।

आशीष कश्यप बिलासपुर:-

गिरफ्तार आरोपी –
1. प्रमोद कोराम पिता कुंवर सिंह कोराम उम्र 28 वर्ष साकिन कैमाडीह थाना सीपत जिला बिलासपुर (छ.ग.)
दिनाँक 17/06/2025 को प्रार्थी कृष्ण कुमार अग्रवाल निवासी गाँधीनगर थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी का ग्राम घॉसीपुर में फ्लाई एस ब्रिक्स का फैक्ट्री है जो दिनाँक 16/06/2025 को फैक्ट्री बंद होने से वहाँ लगे टुल्लू पम्प को प्रमोद कोराम चोरी कर ले गया है। कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार करने से आरोपी के कब्जे चोरी गई टुल्लू पम्प कीमती 5000 रूपये को बरामद कर आरोपी प्रमोद कोराम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, प्र.आर. बलदेव सिंह, आर. राजेन्द्र साहू, कीर्ति पैकरा का विशेष योगदान रहा।