Home Blog Page 394

*मछली मारने पर विभागीय प्रतिबंध के बावजूद नरियरा नगर पंचायत के पथर्री तालाब में हो रहा मत्स्याखेट*

0

*मछली मारने पर विभागीय प्रतिबंध के बावजूद नरियरा नगर पंचायत के पथर्री तालाब में हो रहा मत्स्याखेट*

*नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर जिले के नरियरा नरियरा नगर पंचायत में मत्स्याखेट का मामला सामने आया है। प्रतिबंध के बावजूद नियमो को मजाक बनाया जा रहा है।
गौरतलब है कि मत्स्य विभाग ने वर्षा ऋतु में मछलियों की वंश वृद्धि (प्रजनन) के लिए संरक्षण देने के लिए नदी नालों तथा छोटी नदियों, सहायक नदियों और जलाशयों में 16 जून से 15 अगस्त तक की अवधि को बसंत ऋतु (क्लोज सीजन) के रूप में घोषित किया है। इनमें सभी प्रकार का मत्स्याखेट 15 अगस्त 2025 तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इन नियमों का उलंघन करने पर छत्तीसगढ़ राज्य मत्स्य क्षेत्र (संशोधित) अधिनियम के नियम-3 (5) के अन्तर्गत अपराध सिद्ध होने पर एक वर्ष का कारावास अथवा 10 हजार रुपए का जुर्माना अथवा दोनों सजा एक साथ होने का प्रावधान है।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार उक्त नियम तथा मत्स्य विभाग के द्वारा जारी एडवाइजरी को ताक पर रखकर नरियरा नगर पंचायत में मछली पकड़ने वाले समिति के सदस्यों के द्वारा ही नियमों की अनदेखी किया जा रहा है।

*(आबकारी वृत अकलतरा ,जिला – जाँजगीर चांपा की कार्यवाही )*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-जांजगीर चांपा कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार व सहायक आयुक्त आबकारी श्री अलेख राम सिदार के विशेष मार्गदर्शन में जिला-जांजगीर चांपा में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब भंडारण पर कार्यवाही
दिनांक 21-06-2025
-कुल प्रकरण = 01
-जप्ती मदिरा= 06 लीटर महुआ शराब
*धारा-34(1)(क)34(2) 59(क)=01 प्रकरण

. आबकारी वृत अकलतरा के अंतर्गत ग्राम कोटमी सोनार, थाना – अकलतरा निवासी आरोपीया-प्रमिला रात्रे पति- चन्द्रहेश रात्रे,उम्र – 39वर्ष, साकिन-कोटमी सोनार, थाना- अकलतरा,ज़िला -जाँजगीर-चाँपा के रिहायशी मकान की तलाशी लेने पर दो प्लास्टिक डिब्बों में भरा कुल 06लीटर महुआ शराब बरामद होने पर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क34(2)एवं 59(क) के तहत कार्यवाही कर जेल दाखिल किया गया।
उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक शिल्पा दुबे एवं मुख्य आरक्षक अनवर मेमन व गणेश चेलकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

*शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर में योग शिविर का आयोजन।*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:-अंतरराष्ट्रीय योग दिवस21जून को शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर संकुल केन्द्र ढोलगी विकास खंड लोरमी जिला मुंगेली में अन्तराष्ट्रीय योग दिवस21जून को शाला परिसर में “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग” की थीम पर “योग संगम” का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामवासियों एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने योग शिविर में शामिल हुए।शिक्षक रघुनाथ राठौर ने बताया कि योग एक प्राचीन भारतीय अभ्यास हैं जो शारीरिक, मानसिंक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देती हैं । योग करने के कई लाभ हैं साथ ही हमे विभिन्न प्रकार के बीमारियों से बचने में सहायता करती हैं ।इसलिए हमे प्रतिदिन योग करना चाहिए जिससे हमारा शरीर स्वस्थ रहे।साथ ही योग कैसे और कब करना चाहिए उसका नियम भी बताए।शिक्षक रूपेश राजपूत ने शाला परिसर में आए हुए ग्रामवासियों एवं छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार के योग कराकर योग करना बताए।इस अवसर पर शाला में सालिक राम, पूर्व उप सरपंच श्रीमती रेशम बाई यादव, कुमारी साहू, सरोजिनी, द्रौपती, सोनकुवर, लक्ष्मण यादव,गीता आदि उपस्थित रहे।

➡️ *जिला मुंगेली मे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा स्वस्थ राष्ट्र बनाने “अर्तराष्ट्रीय योग दिवस – 2025” की संकल्पना पर दिनांक 21.06.2025 को कृषि उपज मंडी मुंगेली में योग दिवस मनाया गया।*

0

➡️ *जिला मुंगेली मे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा स्वस्थ राष्ट्र बनाने “अर्तराष्ट्रीय योग दिवस – 2025” की संकल्पना पर दिनांक 21.06.2025 को कृषि उपज मंडी मुंगेली में योग दिवस मनाया गया।*

➡️ *माननीय उप मुख्यमंत्री छ. ग. शासन श्री अरूण साव, मुंगेली जिला कलेक्टर श्री कुंदन कुमार, मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल व शासन, प्रशासन, प्रेस क्लब तथा गणमान्य नागरिको के द्वारा योग कर “अर्तराष्ट्रीय योग दिवस 2025” मनाया गया।*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:-योग वैदिक समय से हमारे जीवन का हिस्सा रहा है, योग से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा स्वस्थ राष्ट्र बनाने *”अर्तराष्ट्रीय योग दिवस 2025″* की महा-आन्दोलन मे दिनांक 21.06.2025 के प्रातः 07.00 बजे कृषि उपज मंडी मुंगेली में योग दिवस का आयोजन किया गया।

माननीय उप मुख्यमंत्री छ.ग. शासन श्री अरूण साव जी, जिला कलेक्टर श्री कुंदन कुमार, मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल व शासन, प्रशासन, प्रेस क्लब तथा गणमान्य नागरिको के द्वारा *”अर्तराष्ट्रीय योग दिवस 2025″* मे योग किया गया एवं वृक्षारोपण किया गया तथा *”एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग”* का संकल्प लिया गया, योग का मतलब है जोड़ना, खुद में ऊर्जा मे समाहित करना है। शरीर, मन और आत्मा को मजबूत और खुबसुरत बनाना है। योग एक प्राचीन भारतीय अभ्यास है जो शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है यह विभिन्न आसनों, प्राणायाम (स्वांस अभ्यास) और ध्यान के माध्यम से शरीर और मन को संतुलित करने में सहयोग प्राप्त होता है, योग का उद्देश्य आत्म जागरूकता और आंतरिक शांति को बढ़ावा देना है, जिससे जीवन की गुणवत्ता मे सुधार होता है तथा नियमित योग अभ्यास से तनाव कम होना और मानसिक स्पष्टता में सुधार होता है।

योग दिवस में शासन प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारी तथा जनप्रतिनिधि, प्रेस क्लब, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

*आज हमारे शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रहंगी भारत देश की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली लोरमी:-आज हमारे शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रहंगी भारत देश की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य थीम पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया साथ ही इस अवसर पर विद्यालय परिसर पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अभिजीत तिवारी के द्वारा किया गया।
अतः इस अवसर पर जनप्रतिनिधि सरपंच भगवान सिंह पोर्ते, उपसरपंच भोलाराम साहू, सचिव कुशल यादव आसाराम साहू , जय सिंह वर्मा , तथा संस्था के संस्था प्रमुख श्रीमती सुषमा पांडे चंद्रकांत डड़सेना, अविदा परवीन, झूमक राजपूत, अभिजीत तिवारी,उमाकला मरावी,सुनीता टांडिया, स्व सहायता समूह के सदस्य,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,रसोइया ,सफाई कर्मचारी ,छात्र छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

*योग भारतीय संस्कृति का अमूल्य उपहार है, जो पूरी दुनिया को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रहा है:- भावना बोहरा*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/ कवर्धा:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से पूरे विश्व में 21 जून को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में पूरे विश्व में मनाया गया इस अवसर पर नगर पालिका परिषद पंडरिया द्वारा सामुदायिक भवन परिसर पंडरिया में “योग फॉर-वन अर्थ वन वन हेल्थ” सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम के आयोजन में पंडरिया विधायक भावना बोहरा शामिल हुई और नगरवासियों के साथ योगाभ्यास किया इस दौरान भावना बोहरा व सभी जनप्रतिनिधियों ने नगर पालिका परिसर में पौधरोपण भी किया इस अवसर पर भावना बोहरा ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हम सभी को भी भारत की प्राचीन सभ्यता को आगे बढ़ाने मे अपनी भूमिका निभाएं और इस परंपरा को आत्मसात कर एक स्वस्थ जीवनशैली की ओर बढ़ते हुए स्वस्थ भारत का निर्माण करें तभी यह दिन सार्थक होगा योग केवल हमें शारीरिक ही नहीं बल्कि बौध्दिक एवं मानसिक रूप से भी मजबूत बनाता है यह हमारी सांस्कृतिक विरासत का वह अमूल्य धन है जिसके माध्यम से करोड़ों लोग एक स्वस्थ एवं बेहतर जीवनशैली से जुड़ रहें हैं भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से आज पूरा विश्व भारतीय संस्कृति के इस विरासत को अपनाकर स्वस्थ जीवन का अनुभव कर रहें हैं इस वर्ष “योग फॉर-वन अर्थ वन वन हेल्थ” के उद्देश्य के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस समान्य जा रहा है इसका उद्देश्य हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग व जागरूक बनने के साथ ही हमारी प्रकृति और पर्यावरण की सुरक्षा व संरक्षण के लिए भी प्रेरित करता है जिस प्रकार हम अपने स्वास्थ्य की चिंता करते हैं उसी प्रकार हमें अपने पर्यावरण व अपने आस-पास में स्वच्छता बनाए रखने का सन्देश देता है जिससे हम अपनी पृथ्वी को भी स्वस्थ बनाएं और आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ समाज के साथ ही स्वस्थ पर्यावरण की सौगात भी दे सकें उन्होंने आगे कहा कि यह हम सभी भारतीयों के लिए एक गौरवशाली दिन है कि भारतीय सभ्यता का आज पूरे विश्व मे प्रसार हो रहा है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हमें बताता है कि योग हमारे शरीर के लिए जरूरी है योगाभ्यास तनाव को दूर करता है और मानसिक शांति प्रदान करता है यह रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है और एक स्वस्थ जीवन जीने की राह दिखाता है नियमित योग करने से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि हमारे शरीर मन और आत्मा को संतुलित करने का तरीका है यह हमें स्वस्थ, तनावमुक्त और ऊर्जावान बनाता है आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग मानसिक शांति और स्वास्थ्य के लिए वरदान है इस साल की थीम है कि “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग”, यानी खुद के साथ समाज को भी स्वस्थ बनाना है हमें योग को सिर्फ एक दिन नहीं बल्कि हर दिन की आदत बनाना चाहिए इस अवसर पर नगर पालिका पंडरिया की अध्यक्ष मंजुला देवी कुर्रे जी, उपाध्यक्ष सुमित तिवारी जी, जनपद पंचायत पंडरिया की अध्यक्ष नंदिनी साहू, उपाध्यक्ष छत्रकिशोर तिवारी, पार्षद व जनपद सदस्य, जनप्रतिनिधि, नगर पालिका पंडरिया के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

—————————————-

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ग्राम भगतपुर एवं निंगापुर में 34 लाख रुपए से अधिक के अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों का किया भूमिपूजन*

0

।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/ कवर्धा:- पंडरिया विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने एवं जनता की मूलभूत व आवश्यक सुविधाओं के विस्तार के लिए विधायक भावना बोहरा द्वारा निरन्तर अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया जा रहा है गुणवत्तापूर्ण और तय समय में विकास कार्यों को पूरा करने के लिए वे स्वयं विधानसभा में होने वाले सभी कार्यों की समय-समय पर समीक्षा कर रहीं हैं वहीं उनका निरिक्षण भी कर रही है भावना बोहरा ने क्षेत्रवासियों की मूलभूत सुविधाओं के मद्देनजर ग्राम भगतपुर एवं निंगापुर में 34 लाख रुपए से अधिक के अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम भगतपुर में आंगनबाड़ी भवन एवं सार्वजानिक शौचालय तथा निंगापुर में नवीन ग्राम पंचायत भवन व विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार मोदी की गारंटी में किये अपने वादों को पूरा करते हुए डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की जनता की आकाँक्षाओं अनुरूप कार्य कर रही है हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं और अधोसंरचना निर्माण कार्यों से ग्रामों का प्रतिबद्धता से समुचित विकास सुनिश्चित कर रही है और वहां निवासरत परिवारों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ रही है हमारे प्रदेश में पूर्ण पारदर्शिता के साथ विकास और अधोसंरचना निर्माण के कार्य तेजी से पूरे किये जा रहें हैं और साधन एवं संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित होने से हमारे ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिक प्रगति सुनिश्चित हुई है हमें पूरा विश्वास है कि आज इन सभी विकास कार्यों से ग्रामवासियों को सुविधा मिलेगी और हमारा लक्ष्य एवं प्रयास भी यही है कि जनता की समस्याओं का समाधान कर विकास व उनका सशक्तिकरण करना उन्होंने आगे कहा कि हमारे देश की पहचान हमारे गाँव से है इसलिए हमारे ग्रामीण क्षेत्रों का निरन्तर विकास और जनता की मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है यह सभी निर्माण कार्य हमारे ग्रामीण क्षेत्रों के विकास एवं जनता की सुविधाओं का विस्तार करने में बहुमूल्य भूमिका निभाएंगे जब से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है तब से छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना विकास से लेकर कल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से जन-जन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है पंडरिया विधानसभा में विकास कार्य प्रगति पर हैं जनता को योजनाओं का लाभ मिल रहा है, महिलाओं का सशक्तिकरण किसानों को सम्मान और युवाओं को रोजगार के साथ हमारे वृद्धजनों को आयुष्मान योजना के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।

—————————————-

➡️ *मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में गांजा तस्करी के प्रकरण में फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार*

0

1➡️ *गांजा तस्करी में संलिप्त फरार वाहन स्वामी व वाहन चालक को लोरमी पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:-दिनांक 15/02/2025 को सुबह 05.15 बजे जरिये मुखबिर से सूचना मिला है कि महिन्द्र कार क्रमांक सीजी 12 एएफ 3456 में कुधुरताल से खेकतरा की ओर अवैध रूप से मादक पदार्थ (गांजा) परिवहन करते जाने वाला है की सूचना पर ख़ेकतरा प्लाट में हमराह पुलिस स्टाफ के घेराबंदी कर वाहन महिंद्रा कार क्रमांक सीजी 12 एएफ 3456 को रुकवाकर विधिवत तलाशी लिया जाकर वाहन में परिवहन करते कुल वजन 86.250 किलो ग्राम (छियासी किलो दो सौ पचास ग्राम) कीमती करीबन 8.50,000/- रुपये व वाहन कमांक सीजी 12 एएफ 3456 कीमती 1500000/ रूपये कुल जुमला 23.50,000/ रू. को आरोपी राजू साहू व विधि से संघर्षरत बालक से जप्त कर अपराध क्रमांक 79/25 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया व आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया था।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन में तथा मुंगेली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री नवनीत कौर छाबडा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी लोरमी श्री नवनीत पाटिल के मार्ग दर्शन पर थाना लोरमी को उक्त मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्राप्त निर्देश के तारतम्य में प्रकरण की अग्रीम विवेचना क्रम में अपराध में उपयोग किये गये वाहन महिंद्रा कार क्रमांक सीजी 12 एएफ 3456 के वाहन स्वामी के संबंध में आरटीओ से जानकारी प्राप्त किया गया जो अरूण कुमार खुंटे पिता महेत्तर लाल खूंटे उम्र 53 साल निवासी मालखरौदा जिला शक्ति का होना पाया गया। जिसे लोरमी पुलिस द्वारा उपरोक्त पते पर जाकर व मुखबिर तैनात कर पता तलाश किया जा रहा था पुलिस टीम की आने की सूचना मिलने पर सकुनत से फरार हो जाता था। दिनांक 18.06.25 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि अरूण खुटे अपने सकुनत मालखरौदा में है तत्काल पुलिस टीम तैयार कर मालखरौदा रवाना किया गया जो पुलिस टीम के द्वारा अरूण खूंटे को उसके सकूनत से अभिरक्षा में लेकर घटना दिनांक को उसके वाहन के चालक के बारे में पूछताछ करने पर वह गांव का ही संतोष लहरे पिता बालाराम लहरे उम्र 25 साल साकिन मालखरौदा थाना मालखरौदा जिला शक्ति के द्वारा चलाना बताया है। तब चालक संतोष लहरे को गांव घर से अभिरक्षा में थाना लोरमी में लाकर पुछताछ करने पर वाहन स्वामी अरूण खुटे द्वारा वाहन कमांक सीजी 12 ए एफ 3456 का चालक रखना एवज में पैसा का प्रलोभन दिया था जिसके कारण वाहन दिनांक 15/2/25 को राजु साहु निवासी कुधुरताल को दिया था,आरोपी वाहन स्वामी अरुण खुटे व चालक संतोष कुमार लहरे साकिनान मालखरौदा जिला शक्ति के खिलाफ अपराध धारा का सबुत पाये जाने से दिनांक 19/06/25 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। न्यायायिक रिमांड मिलने पर जेल दाखिल किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी लोरमी अखिलेश वैष्णव, उप निरीक्षक सुंदर लाल गोरले, सउनि निर्मल घोष, आरक्षक 133 धर्मेन्द्र यादव,आरक्षक 411 अनिल कश्यप की भूमिका अहम रही।

*योग संपूर्ण विश्व को भारत की अमूल्य देन है, योग दिवस पर जागरूकता का संदेश,स्वस्थ जीवन के लिए परिवार के हर सदस्य को करना चाहिए योग – सुशांत शुक्ला*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली / अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मुंगेली द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि योग संपूर्ण विश्व को भारत की ओर से आरोग्यता के लिए अमूल्य देन है।
अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय मुंगेली में विधायक पुन्नूलाल मोहले के साथ पत्रकारों से बातचीत करते हुए आगे कहा कि जैसा कि आप और हम सभी जानते हैं कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अब हर वर्ष विश्व भर में मनाया जाता है। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र संघ ने इस दिवस की
मान्यता दी और इस दिन दुनिया के सभी देशों में कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। भारत के लिए यह बड़े ही गौरव की बात है। यह 2015 से हर साल 21 जून को मनाया जाता है। क्योंकि उत्तरी गोलार्ध में सबसे लंबा दिन इस दिन होता है और आध्यात्मिक सिद्धियों के लिए यह उपयुक्त समय होने के कारण इस दिन का चयन मोदीजी ने किया। सन 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में इस प्रस्ताव को 177 देशों का समर्थन मिला था ।
हर वर्ष अलग-अलग थीम पर यह दिवस मनाया जाता है. सन
2025 की थीम: ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ (Yoga
for One Earth, One Health) है। राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर पर
योग सत्र, शिविर, और कार्यशालाओं का आयोजन होगा। पूर्व की
तरह ही स्कूलों, कॉलेजों, और कार्यस्थलों में योग कार्यक्रम,
जिसमें सामूहिक योगाभ्यास और जागरूकता सत्र होंगे। इस प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से हम जनता से निवेदन करते हैं कि सभी इस आयोजन से जुड़ें। योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। जहां कल शासन द्वारा भी यह दिवस मनाया जाएगा, वहीं भारतीय
जनता पार्टी की तरफ से भी अनेक आयोजन प्रस्तावित हैं।
श्री शुक्ला ने कहा की अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से योग की महत्ता को रेखांकित किया गया है । इस विशेष दिन पर नागरिकों से यह अपील की गई है कि वे अपने जीवन में नियमित रूप से योग को शामिल करें और पूरे परिवार को स्वस्थ रखने के लिए एक सामूहिक प्रयास करें।
श्री शुक्ला ने कहा की योग केवल एक शारीरिक क्रिया नहीं, बल्कि मानसिक और आत्मिक संतुलन का माध्यम भी है। विशेषज्ञों का कहना है कि भागदौड़ भरी जीवनशैली, मानसिक तनाव, अनियमित खानपान और डिजिटल जीवनशैली से होने वाली परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए योग सबसे प्रभावी उपाय है। आज के समय में जब बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याओं से जूझ रहे हैं, ऐसे में योग एक सरल और सुलभ समाधान है।

विधायक सुशांत शुक्ला ने मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले की उपस्थिति में कहा कि परिवार के सभी सदस्यों को मिलकर सुबह जल्दी उठकर योग करना चाहिए। यह न केवल शरीर को चुस्त-दुरुस्त बनाता है, बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करता है। बच्चों में एकाग्रता, धैर्य और आत्मनियंत्रण बढ़ाने के लिए योग बहुत ही उपयोगी है।
श्री शुक्ला ने बताया कि वृद्धजनों के लिए योग जोड़ों के दर्द, मधुमेह, उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों को नियंत्रित करने में मदद करता है, वहीं युवाओं के लिए यह फिटनेस और आत्मविश्वास बढ़ाने का जरिया है। महिलाओं के लिए योग हार्मोन संतुलन और मानसिक स्थिरता लाने में सहायक है।
श्री शुक्ला ने कहा की योग दिवस पर आयोजित शिविरों, विद्यालयों, सामुदायिक केंद्रों और ऑनलाइन सत्रों के माध्यम से लोगों को यह प्रेरणा दी गई कि योग कोई एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि इसे रोज़मर्रा की आदत बनाना चाहिए। यदि प्रत्येक परिवार योग को अपनाता है तो न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य सुधरेगा, बल्कि एक स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव भी मजबूत होगी।
अतः आज के दौर में यह आवश्यक हो गया है कि हम सब मिलकर इस प्राचीन भारतीय परंपरा को जीवन का हिस्सा बनाएं और “योगा फॉर वेलनेस” को अपनी दिनचर्या में स्थान दें। पत्रकारों ने अस्पतालों में पत्रकारों पर बैन क्यों लगाया गया था पूछे जाने पर श्री शुक्ला ने कहा कि मीडिया को बैन नहीं किया गया है कुछ प्रोटोकॉल है अस्पताल का जिसका पालन होना चाहिए। प्रेस कांफ्रेंस में विधायक पुन्नूलाल मोहले,जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक,जयप्रकाश मिश्रा, योग गुरु विवेक केशरवानी, पुरुषोत्तम जायसवाल, लोकनाथ सिंह,मिट्ठूलाल यादव, जिला मीडिया प्रभारी सुनील पाठक, कोटूमल दादवानी, रामशरण यादव,अशोक निर्मलकर एवं पार्षद गण व पत्रकार गण उपस्थित रहे।

*आकाशीय बिजली से बचाव हेतु कोरबा पुलिस की अपील – सभी नागरिक सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।*

0

कोरबा – जिला मानसून काल में आकाशीय बिजली (वज्रपात) से प्रभावित क्षेत्रों में शामिल है। हर वर्ष इस प्राकृतिक आपदा के कारण कई लोगों की मृत्यु हो जाती है। इससे बचाव के लिए सतर्कता और जागरूकता आवश्यक है।कोरबा पुलिस सभी नागरिकों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों, किसानों एवं मजदूरों से निम्न सावधानियों का पालन करने की अपील करती है:

1. यदि घर में हों तो पानी का नल, फ्रिज, टेलीफोन आदि को न छुएं और उससे दूर रहें, तथा बिजली से चलने वाले यंत्रों/उपकरणों को बंद कर दें।

2. यदि दो पहिया वाहन, साइकिल, ट्रक, खुले वाहन आदि पर सवारी हो तो तुरंत उतरकर सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।

3. वज्रपात/आकाशीय बिजली के दौरान वाहनों पर सवारी न करें।

4. धातु की डंडी वाले छाते का उपयोग न करें।

5. टेलीफोन व बिजली के पोलों/खंभों तथा टेलीफोन टावर से दूर रहें।

6. कपड़े सुखाने के लिए तार का प्रयोग न करें, टूट या सूत की रस्सी का उपयोग करें।

7. बिजली की चमक तथा गड़गड़ाहट की आवाज सुनकर ऊंचे एवं एकल पेड़ों के नीचे न जाएं।

8. यदि आप जंगल में हों तो छोटे एवं घने पेड़ों की शरण में चले जाएं।

9. वृक्षों, दलदल वाले स्थानों तथा जल स्रोतों से यथा संभव दूर रहें; परंतु खुले आकाश में रहने से अच्छा है कि छोटे पेड़ों के नीचे रहें।

10. यदि खुले आकाश में रहना मजबूरी हो, तो नीचे के स्थलों को प्राथमिकता से चुनें।

11. एक साथ कई व्यक्ति इकट्ठे न हों; दो व्यक्तियों के बीच कम से कम 15 फीट की दूरी रखें।

12. तैराकी कर रहे लोग, मछुआरे आदि अविलंब पानी से बाहर निकल जाएं।

13. गीले खेतों में हल चलाते, रोपाई या अन्य कार्य कर रहे किसानों एवं मजदूरों या तालाब में कार्यरत व्यक्ति तुरंत सूखे एवं सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।

14. धातु से बने कृषि यंत्र, डंडा आदि से दूर रहें।

15. यदि आप खेत-खलिहानों में कार्यरत हों और किसी सुरक्षित स्थान पर नहीं जा सकते, तो:
– जहां हैं, वहीं रहें। पैरों के नीचे लकड़ी, प्लास्टिक, बोरा या सूखे पत्ते रखें।
– दोनों पैरों को आपस में सटाकर, दोनों हाथों को घुटनों पर रखकर सिर को जमीन की ओर यथा संभव झुका लें। सिर को जमीन से न छूने दें।
– जमीन पर बिल्कुल न लेटें।

16. अपने घरों तथा खेत-खलिहानों के आसपास कम ऊंचाई वाले उन्नत किस्म के फलदार वृक्षों का समूह लगाएं।

17. ऊंचे पेड़ों के तनों या टहनियों में तांबे का एक तार स्थापित कर उसे जमीन में पर्याप्त गहराई तक दबा दें, जिससे पेड़ सुरक्षित हो सके।

18. मजबूत छत वाला पक्का मकान सबसे सुरक्षित स्थान होता है।

19. यदि संभव हो तो अपने घरों में तड़ित चालक (Lightning Arrester) लगवाएं।

20. यथासंभव खुले क्षेत्र में स्वयं को धात्विक संपर्क से बचाकर रखें।

कोरबा पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वज्रपात के समय मौसम विभाग की चेतावनी पर ध्यान दें, सतर्क रहें और इन सावधानियों का पालन कर अपने व अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें। यह जानकारी ग्रामीण क्षेत्र के लोगों तक विशेष रूप से पहुँचाई जाए।

आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है।