Home Blog Page 393

*जिला न्यायालय परिसर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली विशेष यूनिट 2025 के अंतर्गत जागरूकता अभियान, जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुंगेली द्वारा आज जिला न्यायालय परिसर में विधिक जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती गिरिजा देवी शर्मा ने की। सचिव श्री नलिन नायक के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में “विशेष यूनिट 2025 – जागृति, जाँच, संवाद, आश्रय” विषय पर नामित अधिकारियों/सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया, जिसमें न्यायाधीश श्री राजीव कुमार, श्री नवल कुमार सोनी, श्री नरेश तिवारी, पुलिस अधीक्षक मुंगेली, मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री अमित तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी, व अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

सचिव श्री नायक ने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जनसामान्य को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में जनसामान्य को विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे नालसा, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना, श्रम कार्ड, पेंशन योजना, विधवा सहायता योजना आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही इन योजनाओं से संबंधित प्रचार-प्रसार सामग्री का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता, पैरा लीगल वालंटियर, एनएसएस, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं समाजसेवी संगठनों की सक्रिय भागीदारी रही।

*जनसंघ के संस्थापक व भाजपा के प्रेरणास्रोत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस सोमवार 23 जून को जिला भाजपा कार्यालय मुंगेली में श्रद्धासुमन अर्पित कर मनाया गया।*

0


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली इस अवसर पर भाजपा लोकतंत्र सेनानी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता द्वारिका जायसवाल ने कहा कि 23 जून 2025 को श्रद्धेय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस पर उनके राष्ट्रवादी कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जम्मू-कश्मीर को भारत का पूर्ण और अभिन्न अंग बनाना चाहते
थे। संसद में अपने भाषण में उन्होंनें धारा-370 को समाप्त करने की भी जोरदार वकालत की। अगस्त 1952 में जम्मू कश्मीर की विशाल रैली में उन्होंने अपना संकल्प व्यक्त किया था कि ”या तो मैं आपको भारतीय संविधान प्राप्त कराऊंगा या फिर इस उद्देश्य की पूर्ति के लिये अपना जीवन बलिदान कर दूंगा”। जिला मीडिया प्रभारी एवं प्रदेश आईटी सेल कार्यसमिति सदस्य सुनील पाठक ने कहा कि डॉ. मुखर्जी अपने संकल्प को पूरा करने के लिये 1953 में बिना परमिट लिये जम्मू-कश्मीर की यात्रा पर निकल पड़े, वहां पहुंचते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 23 जून 1953 को जेल में रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गयी। जेल में उनकी मृत्यु ने देश को हिलाकर रख दिया और परमिट सिस्टम समाप्त हो गया। इस अवसर पर नगर मण्डल के पूर्व महामंत्री रामशरण यादव ने कहा कि मुखर्जी के जीवन चरित्र को हम सभी को आत्मसात करना चाहिए। युवामोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य यश गुप्ता ने कहा कि डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर को लेकर एक नारा दिया था कि एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेगा। गणेश बाजपेयी,जिला कार्यालय मंत्री कोटूमल दादवानी ने भी श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। संचालन नगर मण्डल महामंत्री मन्नूलाल श्रीवास्तव ने तथा आभार नगर मण्डल महामंत्री महावीर सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला भाजपा मंत्री श्रीमती सरस्वती सोनी, श्वेता सोनी,गायत्री भोई,रितिमा लाल,यशोदा यादव तथा रमेश बुनकर,विजय यादव,सुनील सोनी,हीरालाल साहू,शैलेंद्र यादव,अनूप जैन,होरीलाल सोनकर,राहुल पाठक, रविन्द्र केशरवानी,प्रमोद जांगड़े,विजेंद्र देवांगन,पवन मिश्रा,संतोष लखवानी, हरीश दरड़ा,सचिन यादव आदि उपस्थित रहे।

*आगामी 25 जून को जिला कांग्रेस कमेटी के त्तवाधान में स्थानीय मुद्दो सहित युक्तियुक्त करण अघोषित बिजली कटौती, *

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली – आगामी 25 जून को जिला कांग्रेस कमेटी के त्तवाधान में स्थानीय मुद्दो सहित युक्तियुक्त करण अघोषित बिजली कटौती,  जिले में खाद की किल्लत को लेकर कलेक्ट्रेट घेराव किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश स्तर से खनिज निगम के पूर्व अघ्यक्ष गिरीश देवांगन,युका कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्माएन एस नू आई प्रदेश अध्यक्ष निरज पाण्डेय सहित अन्य नेताओं का आगमन संभावित है। जिसको लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने बताया कि शिक्षको के युक्तियुक्त करण को लेकर प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर 9 जून से लगातार आंदोलन किया जा रहा है। इसी कडी में आगामी 25 जून को जिला स्तरीय घेराव किया जा रहा है। जिसमें युक्तियुक्तकरण योजना के तहत प्रदेश के 10,463 स्कूलों को बंद करने और लगभग 45,000 शिक्षकों एवं कर्मचारियों के पदों को समाप्त करने की योजना का विरोध। अघोषित बिजली कटौती सहित वर्तमान समय में प्रदेश के किसान खरीफ फसल की बुआई की तैयारी में लगे हुए हैं, लेकिन राज्य सरकार द्वारा खाद एवं बीज की अनुपलब्धता के कारण किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस पार्टी यह मांग करती है कि प्रत्येक किसान को समय पर एवं पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज उपलब्ध कराया जाने की मांग को लेकर घेराव किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश स्तर सहित जिला/शहर/ब्लाक/सेवादल/युवाकांग्रेस/ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होगे ।

*ग्राम कोदवा बानी में जगन्नाथपुरी की रथ यात्रा निकाली जाएगी*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली* प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी जिले के निकटस्थ ग्राम कोदवा बानी में 27 जून 2025 को भगवान श्री जगन्नाथ जी अपनी बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के साथ भक्तों को दर्शन देने पवित्र रथ पर सवार होकर गांव के विभिन्न मोहल्लें में भ्रमण पर निकलेंगे।
यह दिन केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि आस्था, समर्पण और आनंद का महापर्व होता है, इस दिन जब पूरा संसार पुरी धाम की ओर निहारता है। यह मान्यता है कि रथ खींचने से जन्मों के पाप कट जाते हैं और मोक्ष की ओर मार्ग प्रशस्त होता है। श्रद्धालुजन “जय जगन्नाथ” के उद्घोष के साथ रथ खींचते हैं।
भगवान जगन्नाथजी मानव-धर्म, मानव-संस्कृति और विराट विश्व-चेतना के साक्षात् मूर्तिमान रूप हैं। समस्त मानव जाति को दर्शन देने, दु:खी मनुष्यों का कल्याण करने व अज्ञानी और अविश्वासी लोगों का भगवान पर विश्वास बनाये रखने के लिए जगन्नाथजी वर्ष में एक बार अपने साथ बड़े भाई और बहिन सुभद्रा को लेकर रथयात्रा करते हैं। यह यात्रा आषाढ़ शुक्ल द्वितीया तिथि को होती है। रथयात्रा में जाति, धर्म, वर्ग व भाषा के बंधनों से मुक्त होकर सम्पूर्ण समाज आपस में एक हो जाता है।
रथों पर विराजमान भगवान जगन्नाथजी, बलभद्रजी व सुभद्राजी के विग्रहों को छूने का भक्तों को सौभाग्य केवल रथयात्रा के दौरान ही मिलता है ।
भगवान की रथयात्रा यही संदेश देती है कि यदि इस शरीर रूपी रथ पर श्रीकृष्ण को आरुढ़ कर दिया जाए तो कंस रूपी पाप-वृतियां अपने-आप समाप्त हो जाएंगी और शरीर और उसमें स्थित आत्मा स्वयं दिव्यता धारण कर लेगें ।
भाजपा नेता व भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी अरविन्द सिंह राजपूत ने बताया कि ग्रामीण अंचल में रथ यात्रा निकालने की शुरुआत ग्राम कोदवा बानी के प्रतिष्ठित नागरिक व प्रेरणा स्रोत, मार्गदर्शक ठाकुर स्व.जीवन सिंह (उमेंदी सिंह) जी के सानिंध्य में आज भी प्रासंगिक है।
रथ यात्रा केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि भक्ति, सेवा और समर्पण का पर्व है।
“सबको साथ लेकर चलना ही तो रथ है,
और सबको अपना मान लेना ही तो प्रभु का पथ है!”

*कान साफ करने वाले ने मज़दूर से लूटे 35000/- रुपये- गिरफ्तार।*

0

लूटे हुए नगदी रकम एवं लूट की रकम से खरीदे सोने चांदी के जेवर जप्त।

कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी संजय कुमार मंझवार पिता जोतराम मंझवार उम्र 21 साल सा० बनखेता चौकी रजगामार जिला कोरबा के द्वारा आज दिनांक 22.06.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह मैहर (मध्यप्रदेश) से 07 महीना मजदूरी काम कर आज ही मैहर (मध्यप्रदेश) से नया बस स्टैण्ड कोरबा में बस से उतरकर अपने गांव बनखेता जाने हेतु बस का इंतजार कर रहा था, तभी प्रार्थी एक कान सफाई करने वाला राहुल शोरी के साथ दारू पीने इन्दिरा स्टेडियम कोरबा के पास गया था जहां राहुल सोरी के द्वारा प्रार्थी संजय कुमार मंझवार को मारपीट करते हुए प्रार्थी के जेब मे रखे नगदी रकम 35000/- रूपये को लूट लिया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस चौकी सीएसईबी थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा में अपराध कमांक 371/2025 धारा 309 (4) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं मामले की गंभीरता के संबंध में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री नितीष ठाकुर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिविल लाईन रामपुर निरीक्षक प्रमोद डनसेना, चौकी प्रभारी सीएसईबी स०उ०नि० भीमसेन यादव को त्वरित कार्यवाही कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त हुआ ।

वरिष्ठ अधिकारियो से प्राप्त दिशा निर्देश के परिपालान में चौकी प्रभारी सीएसईबी स०उ०नि० भीमसेन यादव के द्वारा अपने मातहत स्टाफ स०उ०नि० धनंजय सिंह नेटी, प्रआर 357 सत्यनारायण यादव, आर. 527 सूरज खरे, आर. 790 मुकेश मार्बल के साथ मिलकर तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपी राहुल शोरी उर्फ बेलदार पिता बंशी शोरी उम्र 35 वर्ष सा० कोहड़िया गोस्वामी मोहल्ला चौकी सीएसईबी जिला कोरबा (छ०ग०) को पकड़कर पूछताछ करने पर जुर्म घटित करना स्वीकार करते हुए प्रार्थी से लूटे हुए नगदी रकम 35000/- मे से 20900/- एवं शेष लूट के रकम से खरीदे गये 02 नग सोने की छोटी बाली, 01 नग चांदी का ब्रेसलेट, 02 नग चांदी का अंगूठी बरामद कराया है, जिसे विधिवत जप्त किया गया है एवं आरोपी को आज दिनांक 22.06.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय में पेश करने उपरांत न्यायालय आदेश से जिला जेल कोरबा में दाखिल किया गया है।

*थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम धाराशिव में मामुली बातो को लेकर दो पक्षों में हुई, बीते रात्रि में मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के विरुद्ध बलवा, हत्या का प्रयास का मामला दर्ज*

0

* जिले के पुलिस कप्तान स्वयं पहुंचे रात्रि में ही घटना स्थल का जायजा लेने*।

* दोनो पक्षों के विरूद्व अलग-अलग चार अपराध पंजीबद्व कर विवचेना की जा रही*

* आपसी रंजिश को लेकर एक-दुसरे पक्ष द्वारा प्राण घातक हमला करने के उद्वेश्य से किया गया हमला*

* प्रकरण में दोनों पक्षों के कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है*

* गिरफ्तार आरोपी दिग्विजय सिह राठौर, चन्द्रशेखर, सूरज यादव, देवेन्द्र राठौर एवं राधेश्याम राठौर, अमन राठौर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा-ले का विवरण इस प्रकार है कि बीते शाम दिनांक 21.06.25 को 07.30 बजे करीबन अभिषेक गोस्वामी एवं जितेश राठौर उर्फ राजा दोनो के बीच में आपस में आपसी रंजिश को लेकर बातचीत गाली गलौच हुआ था। आहत् अभिषेक गोस्वामी को जितेष राठौर उर्फ राजा द्वारा फोन से गाली गलौच किया था जिसको वह अपने दोस्तो को बताया तो, जितेश राठौर को समझाने के लिए रात्रि करीबन 08.30 बजे उसके ससुराल वाले घर गये, जितेश राठौर उर्फ राजा एवं अभिषेक गोस्वामी आपस में दोनो लड़ाई झगड़ा होने लगें, जिसको लोगो के द्वारा बीच बचाव किया तो अपने-अपने घर चले गयें।

एक पक्ष के रिपोर्ट के आधार पर विवरण इस प्रकार है कि अभिषेक गोस्वामी और जितेश राठौर के बीच झगड़ा लड़ाई वाद विवाद हुआ था, जिसको लेकर अभिषेक गोस्वामी के पक्ष के लोग आपस में एक दुसरे से बातचीत कर रहे थे उसी समय जितेश राठौर का बड़ा भाई दिलीप राठौर और उसका पिता राधेष्याम राठौर मोटर सायकल से जितेश राठौर के ससुराल घर जा रहे थे तब अभिषेक गोस्वामी के पक्ष के द्वारा राधेश्याम राठौर को बोला कि जितेश राठौर को बुलाना बातचीत करना है और मामला को सुलझाना है इतना बोलकर चले गयें कुछ देर बाद राधेष्याम राठौर अकेले मोटर सायकल से आ रहा था तो पूनः उसको बोला कि तुम्हारे तिनो लड़को को बुलाओ आपसी बातचीत करना है, नही आने से रात्रि करीबन 10.00 बजे अभिषेक गोस्वामी द्वारा अपने साथियों को बोलकर घर जा रहा हू कहकर चला गया, राधेष्याम राठौर के घर के सामने से पैदल जा रहा था कुछ समय बाद जोर से मार दिया रे कहकर चिल्लाने की आवाज आया तो उसके दोस्त लोग वहां पर गयें तो देखे कि दिनेष राठौर अपने हाथ में तलवार रखा था और पास में अमन राठौर और उसके दादा राधेष्याम राठौर अपने रोड के घर के सामने खड़ा था, अभिषेक गोस्वामी केे गर्दन में चोट लगा था जिसको उसके साथियों द्वारा तत्काल जिला अस्पताल जांजगीर में इलाज हेतु ले गया जहां डाक्टर द्वारा चोट की गंभीरता को देखते हुए उसके बिलासपुर अस्पताल रिफर कर दिया गया।

इसी प्रकार दुसरे पक्षो के रिपोर्ट के आधार पर दिग्विजय सिंह राठौर ने, राधेश्याम राठौर को रोककर बोला कि तुम्हारे तीनों लड़को को बुलाकर लाओं बातचीत करना है एवं मामला को सुलझाना है कहकर राधेश्याम राठौर अपने लड़के को जितेश के ससुराल में छोड़कर अकेले मोटर सायकल से घर आ रहा थ तभी दिग्विजय सिंह के घर के पास अभिषेक गोस्वामी एवं अपने साथियों के साथ खड़े थे और एक राय होकर राधेश्याम राठौर एवं उसके लड़के को गाली गलौच करते हुए, जान से मारने की धमकी देने लगा, कुछ देर बाद चन्द्रशेखर राठौर अपने हाथ में तलवार लेकर अपने साथियों के साथ आया और गाली गुप्तार करते हुए जितेश राठौर उर्फ राजा, उसके भाई दिनेश राठौर, दिलीप को नही छोड़ेगें जान सहित मार देगें कहकर चन्द्र शेखर ने हत्या करने की नियत से दिनेश राठौर के सिर पर हमला कर दिया, एवं उसके अन्य साथियों ने क्रिकेट बेट, स्टम्प से हमला कर दिया।

दोनो पक्षों में एक दुसरे के मारपीट के दौरान अभिषेक गोस्वामी के गर्दन के पास भी चोट लगा है, दोनो पक्षो के हुए लड़ाई झगड़ा मारपीट में दोनो पक्षो को चोट लगा है, जिसकी सूचना पुलिस को मिलने पर तत्काल *रात्रि में ही घटना की जायजा लेने पुलिस अधीक्षक जांजगीर -चाम्पा श्री विजय कुमार पाण्डेय* पहुंचे और थाना प्रभारी पामगढ़ को आरोपियों के विरूद्व उचित कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया गया।

दोनो पक्षों में हुए मारपीट के मामले में बलवा, हत्या का प्रयास का मामला थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप* के कुशल मार्ग दर्शन में थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा एक पक्ष के आरोपी दिग्विजय सिह राठौर, चन्द्रषेखर, सूरज यादव, देवेन्द्र राठौर एवं दुसरे पक्ष के आरोपी राधेश्याम राठौर, अमन राठौर को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की विवेचना जारी है।

*कूर्मि समाज के पदाधिकारियों को दिए गए नियुक्ति पत्र*

0

 


आशीष कश्यप बिलासपुर – छत्तीसगढ़ कूर्मि क्षत्रिय चेतना मंच के सरकंडा स्थित कार्यालय में रविवार को बैठक आयोजित किया गया , जिसमें नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप कौशिक एवं महासचिव अनिल कुमार वर्मा ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया। बैठक में नये पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेंदारी की जानकारी संरक्षक डां. हेमंत कौशिक एवं इंजीनियर लक्ष्मी कुमार गहवई ने दी। इस अवसर पर प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चमन चंद्राकर, महासचिव डॉ. गणेश कौशिक, संभागीय अध्यक्ष सुरेश कौशिक, जिला युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष यज्ञेश कौशिक, उपाध्यक्ष टिकेश्वर कौशिक,सचिव डॉ.नवीन कौशिक, कोषाध्यक्ष सोमनाथ सिंगरौल, जिला ग्रामीण अध्यक्ष सुनील कौशिक, उपाध्यक्ष मोहन कश्यप, नाथूराम राम सिंगरौल, अध्यक्ष नगर युवा प्रकोष्ठ विनय कश्यप, सचिव कलेश्वर कौशिक, जिला शहर अध्यक्ष तामेश कश्यप, उपाध्यक्ष मनीष कौशिक, सचिव महेंद्र चंद्राकर, कोषाध्यक्ष जय चंद्राकर, प्रांतीय महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ. शारदा कश्यप, उपाध्यक्ष आशा कश्यप, महासचिव सुमन कौशिक, संभागीय महिला कोषाध्यक्ष नवोदिता पाटनवार, जिला महिला युवा प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ज्योति सिंगरौल, सचिव ऋतु कुंभज, नगर महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष स्वाती वर्मा, कोषाध्यक्ष गायत्री कौशिक को तीन साल के कार्यकाल के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। सभी पदाधिकारियों को फूलों का हार पहनाकर सम्मानित किया गया। सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि वे अपनी जिम्मेंदारी का निष्ठापूर्वक निर्वाह करेंगे। समाज को प्रगति की राह में आगे ले जाने के लिए वैज्ञानिक सोच, सकारात्मक कार्यक्रम, युवा संगठन, महिला जागरूकता, राजनीतिक व सामाजिक जागरूकता की दिशा में निस्वार्थ काम किया जाएगा। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष माला चंद्राकर, प्रदेश कोषाध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद चंद्राकर, प्रदेश सचिव देवनारायण कश्यप, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक कौशिक, पूर्व महिला प्रांताध्यक्ष नंदिनी पाटनवार,भारती कश्यप, वरीष्ठ आजीवन सदस्य मोहन कश्यप, सलाहकार यदुनंदन कौशिक, पुनाराम कौशिक, राजेन्द्र वर्मा, अश्वनी कुमार कश्यप, पदुमलाल कश्यप, रामकिशोर कश्यप, की आर कश्यप, शकुंतला पाटनवार, नमिता कश्यप, रेवती कश्यप, छाया कश्यप, सुषमा कश्यप, मधु वर्मा, रंजना कौशिक, भुवनेश्वरी कौशिक, तुलसी कौशिक, मौजूद रहीं । कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वनाथ कश्यप ने किया। आभार प्रदर्शन प्रदेश सचिव देवनारायण कश्यप ने किया।

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने तेंदूपत्ता संग्राहक महिलाओं के पैर पखार कर अपने हाथों से पहनाई चरण पादुका*

0

0.मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में मोदी जी की गारंटी हो रही पूरी:- भावना बोहरा।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने आज जशपुर जिले के तपकरा में प्रदेशव्यापी चरण पादुका योजना का शुभारंभ किया इस अवसर पर ग्राम पोलमी में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने तेंदूपत्ता संग्रहण करने वाली हितग्राही महिलाओं के पैर पखार कर अपने हाथों से उन्हें चरण पादुका पहनाकर बधाई व शुभकामनाएं दी पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने इस योजना के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, सुरक्षा और सम्मान के लिए डबल इंजन भाजपा सरकार प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है जंगलों में जाकर तेंदूपत्ता संग्रहण करने वाली माताओं-बहनों के चरणों की सुरक्षा के लिए आज चरण पादुका योजना की शुरुआत कर मोदी की एक और गारंटी को पूरा किया है इसके पूर्व तेंदूपत्ता संग्राहकों को 5500 रुपये प्रति मानक बोरा की दर से तेंदूपत्ता खरीदी का वादा किया था और उसे पूरा किया उन्होंने आगे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में वर्ष 2005 में इस भागीरथी योजना की शुरुआत की गई थी भारत के प्रधानमंत्री ने भी 14 अप्रैल 2018 को बीजापुर में इस योजना के तहत लाभार्थी महिला को स्वयं अपने हाथों से चरण पादुका पहनाकर उन प्रति सम्मान व्यक्त किया था लेकिन पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने इस योजना पर रोक लगाकर तेंदूपत्ता संग्राहकों एवं माताओं-बहनों को उनके अधिकारों से वंचित रखा लेकिन आज प्रदेश में सुशासन की डबल इंजन भाजपा सरकार ने उनकी पीड़ा को देखा महसूस किया और सभी माताओं-बहनों और तेंदूपत्ता संग्राहकों को उनका अधिकार दिलाया है उन सभी का हमारे प्रदेश की आर्थिक प्रगति में भी उनका बहुमूल्य योगदान है जिसके प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने इस योजना की शुरुआत करते हुए 40 करोड़ रुपये की सौगात दी है जिससे 12 लाख 40 हजार तेंदूपत्ता का संग्रहण करने वाली महिलाओं को लाभ मिलेगा विधायक भावना बोहरा ने कहा मोदी की गारंटी में किये अपने संकल्पों को पूरा कर रही है जिससे प्रत्येक व्यक्ति के जीवन मे सकारात्मक परिवर्तन व प्रदेश के हर गांव-शहर में विकास स्पष्ट दिखाई दे रहा है हमारे वनांचल क्षेत्रों के विकास और जनजातीय समुदाय के लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए जिस प्रकार हमारी सरकार निरन्तर प्रयास कर रही है उसके सकारात्मक परिवर्तन आया है। किसानों को दो साल का बकाया बोनस,3100 प्रति एकड़ 21 क्विंटल की दर से धान खरीदी हो रही है आज गाँव-गाँव में पक्की सड़कों का निर्माण हो रहा है जल जीवन मिशन से शुद्ध पानी पहुँच रहा है पर्याप्त बिजली की आपूर्ति से हर गाँव रोशन हो रहा है महतारी वंदन योजना से महिलाएं सशक्त हो रही हैं पक्के आवास मिल रहें हैं भूमिहीन किसानों को आर्थिक सहायता मिल रही है योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन और प्रत्यक्ष रूप से लाभ आम जनता को मिल रहा है ये सभी विष्णु के सुशासन एवं मोदी की गारंटी में डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में ही सार्थक हो रहें हैं।

—————————————-

*महिला ने रेल से कटकर जान दी डेढ साल का बच्चा सुरक्षित*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-अकलतरा के ग्राम कल्याणपुर रेलवे फाटक के पास महिला ने रेल से टकराकर जान दी साथ में बच्चा भी था लेकिन बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है । मिली जानकारी अनुसार कल्याणपुर के आश्रित ग्राम पंचायत दर्री टांडे की महिला शिवकुमारी पति मंतराम दो तीन दिन पहले बाहर कमाने खाने के बाद वापस आयी थी । रात में संभवतः घरवालों के साथ विवाद हुआ और वह लगभग साल भर के बच्चे को लेकर घर से निकल गई और कल्याणपुर और कोटमी सोनार को जोड़ने वाली रेलवे ट्रैक में आ गयी और जान देने की नीयत से ट्रेन के सामने आ गई जिससे ट्रेन से टकराकर वह पटरी पर गिर गई और गंभीर चोट की वज़ह से उसकी मौत हो गई । महिला का साल भर का बेटा ट्रैक में गिरा रोता रहा। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर किसी ने इस घटना की सूचना अकलतरा रेलवे स्टेशन में दी और बच्चे को अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है और बताया यह भी जा रहा है कि बच्चे के उपर और अगल-बगल से दो -तीन ट्रेन गुज़री है लेकिन बच्चे को कुछ नहीं हुआ । देखने वालो ने इसे भगवान का चमत्कार बताया। बताया जा रहा है कि शिवकुमारी का पहले विवाह हो चुका है और पहले पति से उसके दो बच्चे हैं और यह बच्चा उसके दूसरे पति मंतराम से है । मंतराम की पहली पत्नी ने भी आग लगाकर आत्महत्या की थी । फिलहाल पति घर में नहीं है । मामले की सूचना अकलतरा पुलिस को दे दी गई है

*नाबालिग बालिका की सकुशल बरामदगी – पुलिस की तत्परता से त्वरित कार्यवाही।*

0

पुलिस ने अपहरण के आरोपी को किया गिरफ्तार।

कोरबा  – थाना सिविल लाइन, कोरबा को दिनांक 21/06/25 के प्रातः सूचना प्राप्त हुई कि एक नाबालिग बालिका को रात्रि के समय अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाया गया है। प्राप्त सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 368/25, धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  नीतिश ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक  भूषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा तत्परता के साथ कार्रवाई करते हुए निरंतर प्रयास किए गए।पुलिस की सतत खोजबीन और रणनीतिक कार्यवाही के फलस्वरूप, रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया। बालिका से आवश्यक पूछताछ उपरांत वैधानिक कार्यवाही की गई।

प्रकरण में संलिप्त आरोपी की पहचान दशरथ सिदार, पिता प्रताप सिदार, उम्र 19 वर्ष, निवासी पोड़ीबहार के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा उसे देर रात्रि कपडा व पैसा ले कर भागते समय हिरासत में लिया गया। पूछताछ की गई तो बताया की पीडिता पर गलत नियत रखता था। जिसके चलते अपहरण कर दादर जंगल की ओर ले गया। पुलिस का दबाव बढते देख पीडित को जंगल मे ही छोङ दिया।जिसमें उसने अपहरण का अपराध स्वीकार किया। तत्पश्चात आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।
इस गंभिर अपराध को सुलझाने मे निरीक्षक प्रमोद डनसेना थाना सिविल लाईन, उनि• महासिंह ध्रुवे, सउनि दुर्गेश राठौर, आर• योगेश राजपूत, संजय चंद्रा, संदीप भगत, जितेन्द्र सोनी, म• आर• रेहाना फतिमा की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें एवं किसी भी प्रकार की संदिग्ध जानकारी मिलने पर तत्काल स्थानीय थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।