Home Blog Page 392

*समीक्षा बैठक में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने जनपद पंचायत पंडरिया अंतर्गत अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा की*

0

0.जनपद पंचायत पंडरिया की समीक्षा बैठक में अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण व तय समय पर पूर्ण करने विधायक भावना बोहरा ने दिए निर्देश।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/ कवर्धा:- आज जनपद पंचायत सभागार पंडरिया में विधायक भावना बोहरा ने जनपद पंचायत अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की और विकास कार्यों एवं अधोसंरचना निर्माण को गुणवत्तापूर्ण एवं तय समय में पूरा करने तथा जनता द्वारा प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया इसके साथ ही उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की और जनता को उसका लाभ समय पर दिलाने एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ कार्य करने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए इस दौरान उन्होंने कृषि,शिक्षा, स्वच्छता, विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों और जनता की सुविधाओं तथा योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन की समीक्षा कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि जनता को योजनाओं का लाभ मिले नगर व गांव का सर्वांगीण विकास हो अधोसंरचना निर्माण से क्षेत्र की प्रगति निरंतर जारी रहे और पंडरिया विधानसभा समृद्ध हो इसके लिए हम कृतसंकल्पित हैं इसी क्रम में आज जनपद पंचायत पंडरिया की समीक्षा बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा कर कार्यों की समीक्षा की गई जिसमें नगर के शासकीय स्कूलों व शासकीय जमीनों पर अतिक्रमण को हटाने के सख्त निर्देश दिए गए किसानों को बीज एवं खाद वितरण में किसी प्रकार की समस्या तथा सभी सोसायटी में खाद एवं बीजों तथा फसलों की सुरक्षा के लिए कीट नाशकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कही धान खरीदी केन्द्रों में धान के उठाव बारिश में उनकी सुरक्षा के सन्दर्भ में भी समीक्षा की गई और सभी सुविधाएँ उपलब्ध कराने की बात कही जिन राशन दुकानों में वितरण एवं अनियमितता की शिकायतें मिली हैं उन पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल की आपूर्ति हेतु चल रहे कार्यों जैसे बकेला जलाशय चतरी जलाशय, पुटपुटा व विभिन्न निर्माण कार्यों को जल्द पूर्ण करने महिला चौपाटी के निर्माण पानी टंकियो की सफाई व निर्माण उद्यानों का सौन्दर्यीकरण,अवैध अतिक्रमण हटाने,बाजार को सुव्यवस्थित करने, नए बोर खनन, पूर्व में स्वीकृत अपूर्ण कार्यों को पूर्ण करने, पीएम जनमन योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने बारिश के पूर्व बड़े नालों व नालियों की सफाई सुनिश्चित करने के संबंध में दिशा निर्देश दिए उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है हमारे पंडरिया विधानसभा में भी पांच वर्षों तक कांग्रेस के शासनकाल में जो विकास कार्य ठप्प पड़े थे वह अब ट्रिपल इंजन सरकार में तीव्र गति से हो रहें हैं सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है जनता की मूलभूत सुविधाओं का विस्तार भी उनकी आकाँक्षाओं के अनुरूप किया जा रहा है ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास से लेकर सौन्दर्यीकरण व प्रकाश, पेयजल, स्वच्छता व्यवस्था की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है ऐसे में जनता को इन सुविधाओं एवं विकास कार्यों का लाभ सुचारू एवं गुणवत्तापूर्ण रूप से मिल सके इसके लिए समय-समय पर कार्यों की समीक्षा करना एवं उनके सुचारू क्रियान्वयन हेतु एक जनप्रतिनिधि के रूप में उनका अवलोकन करना हमारी जिम्मेदारी बनती है इसी सन्दर्भ में आज विकास कार्यों में तेजी लाने रुके कार्यों को पूरा करने एवं योजनाओं का लाभ जनता को सीधे मिले इसके लिए विभिन्न कार्ययोजनाएं भी बनाई गई है।

—————————————-

*देश में आपातकाल लगाकर तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने भारत की आत्मा, लोकतंत्र पर प्रहार किया : भावना बोहरा*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/ कवर्धा:- 25 जून 1975 को तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा देश में आपातकाल घोषित किये जाने के विरोध में आज जिला प्रशासन कबीरधाम द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पंडरिया विधायक भावना बोहरा शामिल हुईं इस दौरान उन्होंने आपतकाल की 50वीं बरसी पर प्रदर्शनी का अवलोकन किया और आपातकाल के खिलाफ आवाज उठाने वाले कर्मशील सेनानियों व मीसाबंदियों हरीश लुनिया ,कुमारी देवी सोनी और विजय यादव को सम्मानित किया केंद्र की मोदी सरकार द्वारा इस दिन को संविधान हत्या दिवस के रूप में नागरिकों के मौलिक अधिकारों के हनन व प्रेस की आज़ादी पर लगाए गए प्रतिबंध के प्रति विरोध प्रकट किया इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा 1975 से 77 तक लगाया गया आपातकाल भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का सबसे काला अध्याय है उस दौरमें इंदिरा सरकार ने संविधान की मूल भावना को दरकिनार कर लोकतंत्र के आत्मा, संवैधानिक संस्थाओं, प्रेस की स्वतंत्रता, न्यायपालिका की निष्पक्षता और नागरिक अधिकारों पर आघात किया आपातकाल का कालखंड भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में कलंक के टीके की तरह हैं कांग्रेस ने आपातकाल की आड़ में भारत की आत्मा पर प्रहार किया यह कोई प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि स्वतंत्रता और लोकतंत्र को कुचलने की साजिश थी उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने संविधान को नजरअंदाज किया जनता के मौलिक अधिकार छीने और असहमति की हर आवाज को जेल में बंद कर दिया प्रेस की आजादी पर ताले लगाए गए विपक्ष के नेताओं को कैद किया गया और आम नागरिक भय के साये में जीने को मजबूर हुआ। कांग्रेस का यह कदम सत्ता की लालच और तानाशाही की मानसिकता का प्रतीक है जब उनकी सत्ता पर सवाल उठे तो उन्होंने जनता को ही दबाने की कोशिश की भ्रष्टाचार और कुशासन की आलोचना को दबाने के लिए आपातकाल थोपा गया लेकिन वे भूल गए कि भारत की जनता गुलामी की जंजीरें तोड़ना जानती है जयप्रकाश नारायण, स्व. अटल बिहारी वाजपेयी और लाखों देशवासियों ने इस अंधेरे के खिलाफ आवाज उठाई सड़कों पर उतरे नौजवानों ने साबित किया कि लोकतंत्र किसी एक पार्टी का बंधक नहीं बल्कि जनता की ताकत है भावना बोहरा ने कहा कि यह कोई साधारण निर्णय नहीं था यह था एक तानाशाही थी जहां सत्ता की भूख ने जनता की आवाज को दबाने की कोशिश की यह देश केवल सत्ता का मोह नहीं बल्कि संघर्ष और साहस की कहानी है एक वह युग था जब लोगों की आवाज को कुचला गया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जनता की आवाज को सुना जा रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने आर्थिक सुधार, सामाजिक कल्याण और अवसंरचना विकास में महत्वपूर्ण प्रगति की है”मेक इन इंडिया” और डिजिटल इंडिया जैसे कार्यक्रमों ने भारत को वैश्विक मंच पर मजबूत किया है किसान कल्याण और महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजनाओं ने समावेशी विकास को बढ़ावा दिया है धारा 370 हटाना, नई शिक्षा नीति नारी शक्ति वंदन अधिनियम आज़ादी के बाद पहली बार जातिगत जनगणना तीन तलाक कानून, वक्फ बोर्ड अधिनियम और जापान को पीछे कर आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है मोदी सरकार की इन उपलब्धियों ने विकसित भारत की दिशा में मजबूत आधार तैयार किया है आर्थिक विकास, सामाजिक समावेशन और वैश्विक नेतृत्व के साथ हम 2047 तक स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष में एक समृद्ध और समावेशी भारत का सपना साकार करेंगे इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू,भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी नगर पालिका परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य राम कुमार भट्ट, रोशन दुबे, दीपा धुर्वे, राजेश्वरी धृतलहरे, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष रूपेश जैन, जिला प्रशासन कबीरधाम के जिलाधीश गोपाल वर्मा, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय त्रिपाठी, वन मंडलाधिकारी निखिल अग्रवाल, सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

—————————————-

*कोरबा पुलिस द्वारा स्कूली विद्यार्थियों को पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई।*

0

 

कोरबा – पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नितीश ठाकुर के मार्गदर्शन में कोरबा पुलिस द्वारा छात्रों को जागरूक करने एवं पुलिसिंग की बेहतर समझ प्रदान करने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कार्यालय जिला कोरबा, थाना कोतवाली , कटघोरा, दर्री, बालको एवं सिविल लाइन क्षेत्र के स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों को पुलिस की कार्य प्रणाली, कर्तव्यों, कानून व्यवस्था बनाए रखने की प्रक्रिया, साइबर क्राइम की जानकारी, नशा मुक्ति, ट्रैफिक नियम, महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण अधिनियम सहित विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई।पुलिस अधिकारियों ने छात्रों से संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया तथा उन्हें बताया कि कानून के पालन के साथ-साथ समाज में सहयोग और सकारात्मक सोच से ही एक सशक्त नागरिक का निर्माण संभव है।

इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं ने पुलिस विभाग की कार्य प्रणाली को नजदीक से समझा और सराहना की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में कानून के प्रति सम्मान, नागरिक जिम्मेदारी एवं पुलिस के प्रति विश्वास को बढ़ाना था।

कोरबा पुलिस द्वारा आगे भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में किया जाएगा, जिससे बच्चों में कानून और व्यवस्था के प्रति जागरूकता और भागीदारी की भावना को प्रोत्साहन मिल सके।

*पुलिस अधीक्षक, जिला कोरबा के निर्देश पर पूरे जिले में चला अभियान।*

0

ताबड़तोड़ कार्यवाही में 12 स्थायी वारंट एवं 89 गिरफ्तारी वारेंट तामील कर गिरफ्तार किया गया।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नकेल कसने तथा अरसे से फरार स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटियों की तामिल के निर्देश के बाद जिला कोरबा के सभी थानों में वारंटियों के गिरफ्तारी की ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई। विगत दो दिवस के भीतर विभिन्न थानों में 12 स्थाई तथा 89 गिरफ्तारी वारंटियों सहित कुल 101 अरसे से फरार अपराधियों को गिरफ्तार कर अलग-अलग न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पुलिस के इस कार्यवाही से अपराधियों में अफरा तफरी देखी गई।
अभियान मे थाना उरगा, कोतवाली, बालको, पाली, दर्री, करतला, हरदीबाजार, कुसमुंडा, दीपका, बांकीमोंगरा, सिविल लाइन रामपुर, कटघोरा तथा बांगो और पुलिस चौकी कोरबी, जटगा, मोरगा, मानिकपुर एवं CSEB में वारंटो की तामिली हुई। अभियान के तहत थाना उरगा ,बांकीमोंगरा और बाल्को ने अधिक वारंट तामिल किये ।

पुलिस अधीक्षक ने स्थाई वारंट तमिल करने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा करते हुए बताया कि अपराध, अपराधियों तथा वारंटी के विरुद्ध धर पकड़ का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा ।

*जांजगीर चांपा में सड़क हादस:- ट्रक ने बुजुर्ग व्यक्ति को कुचला हुई मौत,परिजनों ने किया चक्का जाम*

0

जांजगीर चांपा में सड़क हादस:- ट्रक ने बुजुर्ग व्यक्ति को कुचला हुई मौत,परिजनों ने किया चक्का जाम

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-जांजगीर चांपा जिले के बजरंग चौक ओवरब्रिज के नीचे तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल चल रहा 60 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को अपनी चपेट में लेकर कुचला है। जिससे मौके पर ही मौत हो गई,परिजनों ने शव को बीच सड़क में रख कर चक्का जाम किया गया। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी अनुसार,,मृतक मुन्ना लाल खरे जोकि मोची का कम कर जीवन यापन करता था रोज की तरह वह काम के लिए जा रहा था इस दौरान बजरंग चौक के ओवर ब्रिज के पास पहुंचा था कि तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में लेते हुए कुचला दिया। जिससे मौके पर ही मौत हो गई,घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंची। परिजनों में शव को सड़क में रखकर चक्का किया गया। परिजनों ने मुआवजा की मांग की गई । सड़क पर 1 घंटे तक आवागमन बाधित रहा ,पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी ने समझाईस दी तब जाकर ट्रक मलिका ने मृतक के परिजनों को तत्काल में 1 लाख रु का मुआवजा दिया गया।

जिसके बाद परिजनों ने चक्का जाम खत्म किया जिससे आवागमन सुचारु रूप से चालू किया गया। अकलतरा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वही दुर्घटना वाली ट्रक को पुलिस ने जब्त कर आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।

*कांग्रेस ने लोकतांत्रिक संस्थाओं को रौंदा, बल्कि प्रेस की स्वतंत्रता, न्यायपालिका की निष्पक्षता और नागरिकों के मौलिक*

0


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली अधिकारों को कुचलकर यह स्पष्ट कर दिया कि जब-जब उनकी सत्ता संकट में होती है, वे संविधान और देश
की आत्मा को ताक पर रखने से पीछे नहीं हटते। ये बातें आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित पत्रकारों से बातचीत करते हुए महासमुंद के पूर्व सांसद एवं छग राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू ने कही।

विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूर्व सांसद श्री साहू ने बताया कि 25 जून 1975 की आधी रात को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने‘आंतरिक अशांति ’ का बहाना बनाकर
भारत पर आपातकाल थोप दिया। यह निर्णय किसी युद्ध या विद्रोह के कारण नहीं, बल्कि अपने चुनाव को रद्द
किए जाने और सत्ता बचाने की हताशा में लिया गया था। कांग्रेस पार्टी ने इस काले अध्याय में न केवल लोकतांत्रिक संस्थाओं को रौंदा, बल्कि प्रेस की स्वतंत्रता, न्यायपालिका की निष्पक्षता और नागरिकों के मौलिक
अधिकारों को कुचलकर यह स्पष्ट कर दिया कि जब-जब उनकी सत्ता संकट में होती है, वे संविधान और देश
की आत्मा को ताक पर रखने से पीछे नहीं हटते। आज 50 वर्ष बाद भी कांग्रेस उसी मानसिकता के साथ चल रही है, आज भी सिर्फ तरीकों का बदलाव हुआ है, नीयत आज भी वैसी ही तानाशाही वाली ही है।
मार्च 1971 में लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीतने के बावजूद इंदिरा गांधी की वैधानिकता को चुनौती मिली। उनके विपक्षी उम्मीदवार राज नारायण ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनाव को भ्रष्ट आचरण और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग केआधार पर चुनौती दी। देेश की अर्थव्यवस्था मंंदी केे दौर सेे गुुजर रही थी, जिससेे
जनता में असंंतोष बढ़ता जा रहा था। देश पहले से ही आर्थिक बदहाली, महंगाई और खाद्यान्न संकट से जूझ रहा था। बिहार और गुजरात में छात्रों के नेतृत्व में नवनिर्माण आंदोलन खड़ा हो चुका था। 8 मई 1974 को
जॉर्ज फर्नांडिस के नेतृत्व में ऐतिहासिक केरल हड़ताल ने पूरे देश को जकड़ लिया। इस आंदोलन को रोकने के
लिए 1974 में गुजरात में इंदिरा गांधी ने राष्ट्रपति शासन लगा दिया। यही राष्ट्रपति शासन 1975 में लगने वाले आपातकाल की एक शुरुआत थी।
इसके साथ ही बिहार में कांग्रेस सरकार के खिलाफ असंतोष बढ़ने लगा और 1975 में हुए गुजरात विधानसभा
चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। 12 जून 1975 को कोर्ट ने इंदिरा गांधी को चुनाव में
दोषी ठहराया और उन्हें 6 वर्षों तक किसी भी निर्वाचित पद पर रहने से अयोग्य करार दिया। इसके बाद राजनीतिक अस्थिरता तेजी से बढ़ी, जिससे घबराकर इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 को ‘आंतरिक अशांति ’ का हवाला देकर राष्ट्रपति को आधी रात जगा कर हस्ताक्षर कराया और देश मे आपातकाल लगा दिया। रातोंरात प्रेस की बिजली काटी गई, नेताओं को बंदी बनाया गया था मुंगेली के द्वारिका जायसवाल सहित कई लोग जेल में डाल दिए गए थे। पत्रकारों ने पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की बात कही। प्रेसवार्ता में छग शासन रजककार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद रजक,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय,लोकतंत्र सेनानी द्वारिका जायसवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, जिला मीडिया प्रभारी सुनील पाठक, मिट्ठूलाल यादव,कोटूमल दादवानी,सौरभ बाजपेयी, राजीव श्रीवास आदि उपस्थित रहे।

*मुहम्मदाबाद में स्वामी सहजानंद एवं मंगला राय की पुण्यतिथि का कार्यक्रम होगा ऐतिहासिक – त्रिलोकी नाथ राय*

0

संवाददाता- गाज़ीपुर ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय “महादेव” ने कहा कि 26 जून को मुहम्मदाबाद मे होने वाले स्वामी सहजानंद सरस्वती एवं मंगला राय पहलवान की श्रद्धांजलि सभा, भूमिहार ब्राह्मण सम्मान समारोह एवं सम्मेलन कार्यक्रम बहुत दिव्य, भव्य एवं ऐतिहासिक होगा।

जिला स्तर पर जनसम्पर्क अभियान बहुत तेज गति से चलाया जा रहा है।
प्रदेश महामंत्री रासबिहारी राय के नेतृत्व में
राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं जिला के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं के साथ गाँव गाँव भ्रमण अभियान चलाया गया ।
इस अभियान में राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय,
जिला महामंत्री प्रमोद राय, निखिल राय, राकेश रंजन राय सम्मिलित रहे।
घर घर जाकर कार्यक्रम मे उपस्थित होने के लिए लोगों से सम्पर्क स्थापित किया गया।

ये जनसम्पर्क अभियान गाज़ीपुर शहर से होते हुए
बरवां,धुर्वाजुन,टंडवा,
सवास, हंसराज पुर पारा, एवम् सिखडीं गाँव में समाप्त हुई।
जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल चंद्र राय के नेतृत्व में भी एक
सघन ग्राम भ्रमण अभियान चलाया गया साथ में जिला महामंत्री अजीत राय मिंटू,
अरविन्द राय पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा, मनोज राय गडुआ, राजू राय ढढनी, शशिकांत राय गडुआ इत्यादि लोग शामिल रहे।
ये अभियान सुहवल, डुहिया, गडुआ, मकसूदपुर, भागीरथपुर, मलसा, देवा बैरनपुर, खानपुरा, देवरिया, मतसा, सैदाबाद, लहुवार, पचोखर, टीशौरा, ढढनी, बेटाबर होते हुए सोनहरिया मे समाप्त हुई।
लोगों का रुझान बहुत सकारात्मक रहा।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शिक्षाविद्, महान समाज सुधारक और संगठित
किसान आंदोलन के संस्थापक स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि
26 जून को मुहम्मदाबाद में श्रद्धाभाव से मनाई जाएगी। इस अवसर पर
श्रद्धांजलि, पुष्पांजलि एवं
शब्दांजलि अर्पित कर उनके
महान कायों को स्मरण किया
जाएगा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल चंद्र राय ने कहा कि
स्वामी सहजानंद
सरस्वती का जन्म 1889 में गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के देवा ग्राम में
भूमिहार ब्राह्मण परिवार में हुआ
था। उन्होंने अपनी प्रांभिक
शिक्षा गाजीपुर और वाराणसी दंडी स्वामी सहजानंद सरस्वती का
में प्राप्त की, तथा काशी
में संन्यास लेने के पश्चात
वेद, पुराण, वेदांत, मीमांसा और दर्शन का गहन अध्ययन
किया। वे अखिल भारतीय किसान सभा के संस्थापक अध्यक्ष रहे और
आजीवन किसानों एवं खेतिहर मजदरों के हक की लड़ाई लड़ते रहे।
उनका राजनीतिक प्रभाव भी अत्यंत व्यापक था और नेताजी सुभाष चंद्र
बोस जैसे शीर्ष नेताओं द्वारा उन्हें अत्यंत सम्मान दिया जाता था।
राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय ने कहा कि
स्वामी सहजानंद सरस्वती ने किसान आंदोलन, झूठा भय, मिथ्या अभिमान, ब्रह्मर्षि वंश विस्तार
सहित कई महत्वपूर्ण रचनाएं लिखीं जो आज भी किसान आंदोलन और
सामाजिक चेतना के लिए प्रेरणा स्नोत हैं। उनका निधन 1950 में हुआ,
लेकिन उनके विचार, आदर्श और संघर्ष आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं।
जन सम्पर्क कर सम्मानित लोगों को आगामी 26 जून को सायं तीन बजे श्री विशारद कोल्ड स्टोर मुहम्मदाबाद के कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस महान विभूति को श्रद्धा सुमन अर्पित करने हेतु आमंत्रित किया गया।
स्वामी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु सभी लोगों ने अपना बहुमूल्य समय निकाल कर सहभागी होने का संकल्प लिया ।

*छ. ग चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स जिला इकाई मुंगेली द्वारा पूर्व मे (2021-25) जिला कलेक्टर कार्यालय एवं तहसील कार्यालय मुंगेली*

0


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली – छ. ग चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स जिला इकाई मुंगेली द्वारा पूर्व मे (2021-25) जिला कलेक्टर कार्यालय एवं तहसील कार्यालय मुंगेली मे वहाँ आम जन को पानी के लिए हो रही समस्या एवं जरूरतों को देखते हुए जनहित मे वाटर कूलर लगाने का निर्णय पूर्व बैठक मे लिया गया था उसे पूरा करते हुए छ ग चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स मुंगेली कि पुरी टीम द्वारा जिला कलेक्टर कार्यालय मुंगेली मे अति.कलेक्टर महोदया श्रीमती निष्ठा तिवारी पांडे.एवं Sdm /तहसील कार्यालय मुंगेली मे तहसीलदार महोदय श्री कुणाल पांडे को वाटर कूलर,मशीन सौपा गया. जिसमे छ ग चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स जिला इकाई मुंगेली के निम्नलिखित पदाधिकारियों कि उपस्थिति रही – प्रदेश मंत्री प्रवीण वैष्णव, पूर्व अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा,पूर्व कार्य.पथरिया अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, पूर्व कार्य अध्यक्ष रणजीत सिंह,सागर सोलंकी, मीडिया प्रभारी संजय यादव, कोषाध्यक्ष नवरतन जैन, युवा अध्यक्ष अरविन्द केशरवानी, सचिव सुदीप ताम्रकार, राजेंद्र देवांगन, आदि अन्य उपस्थित रहे

➡️ *मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर मुंगेली पुलिस द्वारा बी.एन. गोल्ड रियल स्टेट एण्ड एलाएड लिमिटेड कंपनी द्वारा निवेशकों से रकम धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को पकड़ने में मिली सफलता*

0

➡️ *मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर मुंगेली पुलिस द्वारा बी.एन. गोल्ड रियल स्टेट एण्ड एलाएड लिमिटेड कंपनी द्वारा निवेशकों से रकम धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को पकड़ने में मिली सफलता*

➡️ *आम लोगो से रकम थोखाधड़ी करने वाले बी.एन. गोल्ड रियल स्टेट एण्ड एलाएड लिमिटेड कंपनी के डारेक्टर को मुंगेली पुलिस द्वारा मध्यप्रदेश से 02 आरोपी को किया गया गिरफ्तार*

➡️ *आरोपीगण द्वारा निवेशकों से धोखाधड़ी कर रकम 5 करोड़ 53 लाख 22 हजार 722 सौ रू. संचय करना स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर भेजा गया ज्युडिशियल रिमाण्ड पर*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली पुलिस द्वारा थाना सरगांव के बी.एन. गोल्ड रियल स्टेट एण्ड एलाएड लिमिटेड कंपनी के द्वारा रकम धोखाधड़ी के प्रकरण मे धारा 173 (8) जा. फौ. के तहत 08 वर्ष से फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने मे मिली सफलता*

➡️ *आरोपी के विरूद्ध थाना सरगांव में अपराध क्रमांक 262/2016 धारा 420,34 भादवि एवं ईनामी चिट और धन अधिनियम 3,4,5 स्कीम पाबंदी अधिनियम 1978 एवं निपेक्षकों का संरक्षण अधिनियम धारा 10 पंजीबद्ध*

आवेदिका हैपशिया प्रकाश पिता श्री प्रेमप्रकाश मसीह निवासी बैतलपुर लिखित आवेदन पेश किया कि माह जून 2013 से बी.एन. गोल्ड कंपनी का अभिकर्ता कन्हैया साहु ग्राम बासीन ने आवेदिका की मां एस्ता प्रकाश को बी. एन. गोल्ड कंपनी में प्रतिमाह 1000 रूपये की दर से 05 वर्ष तक रकम जमा करने पर मूलधन का अलावा 24000 रूपये व्याज मिलने की बात पर आवेदिका के मां के प्रार्थिया के नाम पर खाता खोलवाया उक्त खाता में 38000 रूपये अभिकर्ता कन्हैया साहु को दिया जो माह अप्रैल 2016 तक का था समाचार पत्रों के माध्यम से बी. एन. गोल्ड कंपनी के फर्जी होने की जानकारी होने पर अभिकर्ता कन्हैया साहु से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया किन्तु कन्हैया साहु नही मिलने एवं कार्यालय भी बंद मिलने पर आवेदिका के शिकायत पत्र पर दिनांक 27.08.2016 की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 262/2016 धारा 420,34 भादवि. इनामी चिट और धन परिचालन अधिनियम 3,4,5 निपेक्षकों का संरक्षण अधिनियम धारा 10 पंजीबद्ध कर विवेचना दौरान कंपनी के डायरेक्टर सचिन दामोर निवासी इन्द्रपुरी कॉलोनी झाबुआ (म.प्र) एवं अभिकर्ता कन्हैया साहु निवासी बासीन को विधिवत गिरफ्तार कर प्रकरण में अन्य फरार आरोपियों होने से समयावधि मे धारा 173 (8) जा. फौ. के तहत मान. न्यायालय प्रकरण पेश किया गया था, प्रकरण मे 1.विनय कुमार यादव पिता केदार नाथ उम्र 35 साल 2. विकास भारती पिता केदारनाथ उम्र 40 साल साकिन उपरपुर विहार 3. अनिल कुमार शर्मा पिता तिलक राम उम्र 42 साल साकिन घोरपुडे महाराष्ट्र 4. गुरूविंदर सिंह पिता चरणजीत सिंह उम्र 43 साल साकिन पिंडोरी निजरम पंजाब 5. गोपाल दास पिता महेत्तर दास उम्र 52 साल साकिन कोथारी कोरबा 6. चैतराम केंवट पिता बसंत केंवट उम्र 50 साल साकिन मल्हार बिलासपुर 7. बलजीत सिंह पिता चरणजीत सिंह उम्र 39 साल साकिन मकान नं. 24 टावर इन्क्लेव फेस-1 बंडाला रोड थाना नं. 05 जलांधर पंजाब 8.. संदीप सौंध पिता मोहिंदर दास सौंघ उम्र 39 साल साकिन मकान नं. 12 टावर इन्क्लेव फेस-1 बंडाला रोड थाना नं. 05 जलांधर पंजाब 9. विपिन यादव पिता अभिलाख सिंह यादव साकिन हरचंद्रपुरा थाना देहात भिंड जिला भिंड मध्यप्रदेश का जिला जेल हरदोई उप्र० को पूर्व में गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण माननीय न्यायालय धारा 173 (8) जा. फौ. के तहत पेश किया गया था फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी किया जा रहा था

मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये लंबित 173 (8) जा.फौ. के तहत फरार आरोपियों की गिरफ्तारी कर प्रकरण की शीघ्र निराकरण करने निर्देशित किया गया व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल के पर्यवेक्षण में थाना सरगांव पुलिस टीम तैयार कर फरार आरोपी *01. चरण सिंह ठाकुर पिता स्व. नरबत सिंह उम्र 44 वर्ष साकिन अरनियाराम थाना आस्टा जिला सिहोर (म.प्र.), 02. विक्रम सिंह सोनालिया पिता स्व. करन सिंह 47 वर्ष साकिन मुंगेली थाना आस्टा जिला सिहोर (म.प्र.)* की पतासाजी कर आरोपीगण के सकूनत मध्यप्रदेश पुलिस टीम जाकर दोनों आरोपियों के सकूनत में दबिश देकर मिलने पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी जिन्होने तत्कालिक समय में कथित बी.एन. गोल्ड रियल स्टेट एण्ड एलाएड लिमिटेड कंपनी बिलासपुर में डॉयरेक्टर के पद पर कार्यरत रहना एवं कथित तौर पर निवेशकों से धोखाधड़ी कर रकम 5 करोड़ 53 लाख 22 हजार 722 सौ रूपये को संचय करना स्वीकार किये है जिन्हें विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजी गयी।

उक्त कार्यवाही में उप निरी. संतोष शर्मा थाना प्रभारी सरगांव, सउनि महादेव खुंटे, आर. जितेन्द्र जाधव, रिपिन बनर्जी की अहम भुमिका रही।

*फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर नौकरी लगाने वाले फरार आरोपी को किया गिरफ्तार*

0

*फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर नौकरी लगाने वाले फरार आरोपी को किया गिरफ्तार*

➡️ *मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर मुंगेली पुलिस को फर्जी दस्तावेज तैयार कर नौकरी दिलाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के फरार आरोपी को पकड़ने में मिली सफलता*

➡️ *फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 01 फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार*

➡️ *आरोपी फैजान खां से फर्जी स्टाम्प पेड, लकड़ी एवं रबर का सील पेन ड्राईव, 01 लेपटाप तथा 01 नग मोबाईल को किया गया जप्त*

➡️ *केन्द्रीय बल में एसआरई जिले से अतिरिक्त अंक मिलने की संभावना पर बनवाया गया फर्जी आधार कार्ड, दस्तावेज*

➡️ *आरोपी के विरूद्ध थाना लालपुर में अपराध क्रमांक 103/2025 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:-दिनांक 06.06.2025 को योगेन्द्र कुमार पिता प्रेमशंकर बघेल एवं प्रशांत राजपूत पिता मानसिंह दोनों अपने आपको ग्राम कंतेली का निवासी होना बताते हुये विशाल पिता यशपाल सिंह के चरित्र सत्यापन के संबंध में जानकारी प्राप्त करने पुलिस कार्यालय मुंगेली आये थे उक्त दोनों व्यक्ति एवं उनके द्वारा चाही गयी चरित्र सत्यापन के संबंध में बारिकी से जांच कर ग्राम कंतेली में सरपंच प्रतिनिधि, कोटवार एवं गणमान्य लोगो द्वारा विशाल पिता यशपाल सिंह नामक का कोई व्यक्ति गांव में नहीं रहना बताने पर संदिग्ध व्यक्ति 1. योगेन्द्र कुमार पिता प्रेमशंकर बघेल उम्र 29 वर्ष निवासी अंडला याना खैर, जिला अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) 2. प्रशांत राजपूत पिता मानसिंह राजपूत उम्र 30 वर्ष निवासी डौकी थाना डौकी, जिला आगरा (उत्तरप्रदेश) को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपने साथी फैजान खां उत्तरप्रदेश के साथ मिलकर फर्जी तरीके से दस्तावेज ग्राम कंतेली जिला मुंगेली छ.ग. का फर्जी मूल निवास प्रमाण पत्र वनवाकर असल रूप में पेश कर धोखाधड़ी करते केन्द्रीय बलों में सरकारी नौकरी में नियुक्ति दिलाया जाना पाये जाने पर थाना लालपुर में आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 103/2025 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर उक्त आरोपी 1. योगेन्द्र कुमार 2. प्रशांत राजपूत से निवास प्रमाण पत्र, नोटरी का कोरा प्रमाण पत्र, दाखिल खारिज, सील, कुटरचित प्रमाण पत्र एवं 03 नग मोबाईल को जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतू इण्ड-टु-इण्ड की कार्यवाही करने निर्देशित किया गया व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक एस. आर. घृतलहरे के पर्यवेक्षण में थाना लालपुर पुलिस द्वारा फरार आरोपी फैजान खां की लगातार पतासाजी किया जा रहा था कि मुखबिर एवं तकनीकी आधार पर दिनांक 23.06.2025 को आरोपी फैजान खां पिता पिता सईद खां उम्र 38 वर्ष निवासी भोजपुर (रामगढ़), फतेहाबाद जिला आगरा (उत्तरप्रदेश) को रेलवे स्टेशन बिलासपुर से हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर ग्राम चमई फरीदाबाद उत्तरप्रदेश मे जन सेवा केन्द्र सायबर कैफे चलाना तथा अपने साथी योगेन्द्र कुमार व प्रशांत राजपूत के साथ मिलकर फर्जी तरीके से कूटरचित कर पैसे लेकर फर्जी आधार कार्ड, दस्तावेज तैयार करना बताया गया एवं फर्जी स्टाम्प पेड, लकड़ी एवं रबर का सील पेन ड्राइव, 01 लैपटाप तथा 01 नग मोबाइल पेश किया जिसे समक्ष गवाहान जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरी. अमित गुप्ता थाना प्रभारी लालपुर, आर. जितेन्द्र ठाकुर, देवेन्द्र नागरे, रामकिशोर कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।