Home Blog Page 391

*अघोषित आपातकाल के दौर में गुजर रहा देश-संजय यादव*

0

आपातकाल पर भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुये जिला महामंत्री संजय यादव ने कहा है कि संसद के उच्च सदन में बिना बहस विधेयक पारित कराना, कृषि कानूनों के खिलाफ 8 माह किसानों को आंदोलन करना पड़ा, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों को अपनी बात रखने के लिए मीडिया के सामने आना पड़ा, चुनाव आयोग की निष्पक्षता का संदिग्ध होना, मीडिया की आजादी खत्म करना आदि वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा अघोषित आपातकाल के सबसे बड़े उदाहरण हैं।

जिला महामंत्री संजय यादव ने विज्ञप्ति में कहा कि दरअसल समूची भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की तानाशाही के सामने डरी व सहमी हुई है। इसलिए, भाजपा जनों को देश की असली हकीकत नहीं दिख रही। लागत से बेहद कम धान की कीमत,

छग में बोवाई समय खाद का संकट आदि ज्वलंत मुद्दों पर भाजपा के नेता व जनप्रतिनिधि कुछ बोलने की हिम्मत नहीं जुटा बाते। उन्हें मोदी व शाह के नाराज होने का डर सताते रहता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी मोदी व शाह की सहमति बिना निर्णय नहीं ले सकती। चुनी गई सरकारों व जनादेश को धन बल के सहारे तथा राज भवनों से हस्तक्षेप करवा कर सरकारों को हड़पना, असहमति के स्वरों को दबाने सीबीआई, ईडी की धौंस विपक्ष के नेताओं को दिखाना अघोषित आपातकाल नहीं तो और क्या है।

*नगदी रकम चोरी करने वाले आरोपी मुंगेली पुलिस केे गिरफ्त में*

0

➡*मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर मुंगेली पुलिस द्वारा चोर को पकड़ने में मिली सफलता*
➡*नगदी रकम चोरी करने वालों पर मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्यवाही*
➡*आरोपियों से नगदी रकम 55,000 रूपये बरामद कर किया गया गिरफ्तार*
➡*आरोपियों के विरूद्ध थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 399/25 धारा 305 बीएनएस के तहत् आरोपियों के विरूद्ध किया गया कार्यवाही*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली‘-जिला मुंगेली के सभी थाना/चौकी क्षेत्रांतर्गत चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराध की घटना घटित होने पर मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा अज्ञात चोरों की पता तलाश करने हेतु थाना/चौकी प्रभारियों एवं साइबर सेल मुंगेली को निर्देश दिया गया है।
दिनांक 24.06.2025 को प्रार्थी राजेश कुमार साहू पिता दाऊलाल साहू उम्र 35 वर्ष निवासी झझपुरी कला थाना लोरमी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 20.06.2025 को अपने मकान बिक्री के बयाना रकम 01 लाख रूपये को प्रार्थी के घर से कोई अज्ञात चोर के द्वारा चोरी करने की सूचना पर थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 399/25 धारा 305 बीएनएस पंजीबद्ध कर माल मुल्जिम का पता तलाश लिया गया।
पतासाजी के दौरान साइबर सेल टीम मुंगेली को दिनांक 25.06.2025 को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम झझपुरी कला के 02 व्यक्ति गांव में बकरा एवं शराब पार्टी कर रहे हैं, अत्यधिक खर्च कर रहे हैं और अधिक मात्रा में नगदी रकम रखे हुये है कि सूचना मिली जिसके संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक लोरमी श्री नवनीत पाटिल से मार्गदर्शन प्राप्त कर विवेचना कार्यवाही के दौरान संदिग्ध उक्त संदेहियों को घेराबंदी कर पकड़कर मनोवैज्ञानिक एवं तथ्यात्मक पूछताछ करने पर आरोपी रामलोचन साहू उर्फ गोलू एवं 01 विधि से संघर्षरत् बालक के द्वारा दिनांक घटना को प्रार्थी के घर जाकर उसके पेंट के जेब में रखे नगदी रकम 96500 रूपये को चोरी करना स्वीकार किये जाने पर आरोपी रामलोचन साहू उर्फ गोलू पिता मोतीराम साहू उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम झझपुरी कला थाना लोरमी एवं 01 विधि से संघर्षरत् बालक के कब्जे से चोरी गये रकम 55,000 रूपये बरामद कर जप्त किया जाकर विधिवत आरोपी रामलोचन साहू उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया तथा 01 विधि से संघर्षरत बालक को माननीय किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सुशील कुमार बंछोर प्रभारी सायबर सेल मुंगेली, प्रआर. नरेश यादव, लोकेश राजपूत, यशवंत डाहिरे, नोखेलाल कुर्रे, रवि जांगड़े, आरक्षक भेषज पाण्डेकर, परमेश्वर जांगड़े, राहुल यादव, हेमसिंह, राकेश बंजारा, रवि मिंज, रामकिशोर कश्यप, महेन्द्र ठाकुर, बसंत कुमार, जितेन्द्र सिंह राजपूत एवं थाना प्रभारी लोरमी निरीक्षक अखिलेश वैष्णव सउनि. धर्मेन्द्र शर्मा, प्रआर. जयप्रकाश दुबे, आरक्षक देवीचंद नवरंग एवं धनंजय यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

♦️ *चेतना अभियान के तहत अवैध शराब पर कार्यवाही*

0

♦️ *अवैध शराब भण्डार पर थाना कोनी की कार्यवाही*

♦️ *आरोपियों के कब्जे से 96 पाव देशी मदिरा प्लेन शराम जप्त, जुमला किमती 7680 रुपये*

*नाम आरोपिया*
कौशलिया बाई पति स्व. महावीर गढेवाल उम्र-100 साल सा छोटी कोनी जिला बिलासपुर (छ.ग.)

आशीष कश्यप बिलासपुर:* मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश रिक द्वारा जिले में अबैध शराब, गाजा एवं नशीली दवाई के विरुद्ध विशेष अभियान (चेतना) चलाकर अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था. जिसके परिपालन में श्रीमान अपुअ शहर श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल, न पु अ सरकण्डा, श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कोनी, निरीक्षक राहुल तिवारी के कुशल नेतृत्व में थाना क्षेत्रों में सतत् निगाह रखी गई थी, जो दिनांक-26.06.2025 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम छोटी कोनी में एक महिला अवैध रूप से देशी मदिरा प्लेन शराब बिक्री करने के लिए अपन कब्ज में रखी हुई है, की सूचना तस्दीक पर हमराह स्टाफ रवाना होकर मुखबिर के बताये अनुसार एक महिला को मदिरा प्लेन शराब रखे रंगे हाथों पकड़ा गया पूछताछ पर महिला द्वारा अपना नाम कोशलिया बाई बताई है जिसके कब्जे से 50 नग देशी गदिरा प्लेन शराब, जुमला मात्रा 96 लीटर, कीमती 7680 रुपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियों कौशलिया बाई पति स्व. महावीर गडेचाल उम्र-60 साल निवासी छोटी कोनी जिला बिलासपुर (छ.ग.) के विरुद्ध विधिवत् आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
*विशेष योगदान -* निरीक्षक राहुल तिवारी, प्र.आर. 477 रमेशचंद्र पटनायक, आरक्षक 1372 देवानंद कैवर्य, 917 विरेन्द्र भोई, 1203 अनुज जांगडे म.आर. 73 सुरेखा कुर्रे की अहम योगदान रहा।

*‘‘चकरभाठा पुलिस का अवैध शराब के विरूद्व प्रहार‘‘*

0

*थाना चकरभाठा क्षेत्र अंतर्गत अंडर ब्रिज में आरोपी संजय परस्ते के कब्जे से अवैध रूप से बिक्री करने ले जाते हुए 45 पाव देशी प्लेन मंदिरा कीमती 3840 रुपए को बरामद कर शराब ले जाने हेतु उपयोग किए एक्टिवा वाहन को किया गया जप्त।*

नाम आरोपी –
संजय परस्ते पिता श्याम लाल परस्ते उम्र 45 वर्ष निवासी हिर्री माइंस थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर।

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा जिला बिलासपुर के समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालों के विरूद्व शख्त कार्यवाही करने के दिये गये निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अनुज कुमार एसीसीयू एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्रीमति रश्मित कौर चावला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चकरभाठा उत्तम साहू द्वारा थाना स्तर पर ठीम बनाकर सूचना एकत्रित कर दिनांक 25.06.2025 को मुखबिर से सूचना मिला कि चकरभाठा अंडर ब्रिज के पास से एक व्यक्ति मोटर साइकल एक्टिवा में शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री करने ले जा रहा है जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसके मोटर साइकिल में एक बोरी के अंदर 45 पाव देशी प्लेन मंदिरा मिला जिसे नाम पूछने पर अपना नाम संजय परस्ते पिता श्याम लाल परस्ते उम्र 45 वर्ष निवासी हिर्री माइंस थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर का निवासी होना बताकर गांव की ओर उक्त शराब को बिक्री करने हेतु ले जाना बताया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) 59(क) के तहत कार्यवाही कर रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में निरीक्षक उत्तम साहू, प्रधान आरक्षक निर्मल सिंह, आरक्षक योगेन्द्र खुटे, सतपुरन जांगड़े, प्रवीण पंकज, राकेश साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*पुलिस द्वारा सरेराह तलवार लहराकर आम जनों को डराने धमकाने वाले आरोपी अनिल नायक उर्फ कबाड़ी को किया गिरफ्तार।*

0

* थाना चकरभाठा पुलिस द्वारा सरेराह तलवार लहराकर आम जनों को डराने धमकाने वाले आरोपी अनिल नायक उर्फ कबाड़ी को किया गिरफ्तार।*

* आरोपी के कब्जे से एक लोहे का तलवार किया गया जप्त।*

*नाम आरोपी – अनिल नायक उर्फ कबाड़ी पिता बाबूलाल उम्र 35 वर्ष निवासी नयापारा चकरभाठा जिला बिलासपुर।*

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का विवरण – इस प्रकार है कि श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री राजनेश सिंह द्वारा जिला बिलासपुर के समस्त थाना प्रभारियों को शख्त हिदायत देकर सार्वजनिक स्थानों में तलवार चाकू लेकर आम नागरिकों को डराने धमकाने वालों पर कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है उक्त निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीसीयू श्री अनुज कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा श्रीमती रश्मित कौर चावला के मार्गदर्शन में आज दिनांक को जरिए मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि चकरभाठा नयापारा चौक के पास एक व्यक्ति लोहे का तलवार लेकर लहराते हुए आम जनों को डरा रहा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए तत्काल मय हमराह स्टाफ के घटना स्थल पहुंच कर उक्त व्यक्ति को अभिरक्षा में लेकर नाम पता पूछने पर अपना नाम अनिल नायक उर्फ कबाड़ी पिता बाबूलाल उम्र 35 वर्ष निवासी नयापारा चकरभाठा जिला बिलासपुर का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से एक लोहे का तलवार जप्त कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत कार्यवाही कर माननीय जेएमएफसी न्यायालय बिल्हा के समक्ष पेश किया गया है।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चकरभाठा निरीक्षक उत्तम कुमार साहू सहायक उपनिरीक्षक मोहन सोनी, वरिष्ठ आरक्षक सतपुरन जांगड़े, योगेंद्र खूंटे, सुधीर कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

*चला राजस्व का बुलडोजर हटाया गया बेजा कब्जा पोड़ी दल्हा से*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा अकलतरा के पोड़ी दल्हा में बेजा कब्जा हटाया गया जिसमें मुख्य रुप से मुक्तिधाम बनाने के लिए चिन्हित जमीन भी बेजा कब्जाधारियों से मुक्त कराईं गई है । पोड़ी दल्हा सरपंच जीतेन्द्र सिंह ने बताया कि आज पोड़ी दल्हा में राजस्व विभाग और ग्राम पंचायत के संयुक्त प्रयास से चार स्थानों से शासकीय जमीन को बेजा कब्जाधारियों से मुक्त कराया गया है। उन्होंने बताया तहसीलदार अकलतरा के स्टाफ और अकलतरा थाना प्रभारी मणिकांत पांडे महिला पुलिस सहित पुलिस बल लेकर बेजा कब्जा स्थान पर पहुंचे। सबसे पहले सरपंच, उपसरपंच और पंचो की उपस्थिति में पंचनामा बनाया गया फिर बेजा कब्जा धारियों द्वारा बनाये कच्चे घर को जेसीबी से तोड़ दिया गया है । इसके पहले सभी बेजा कब्जाधारियों को नोटिस देकर बेजा कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया था लेकिन बेजा कब्जाधारियों ने शासन के आदेश की अवहेलना करते हुए शासकीय भूमि पर कब्जा बनाए रखा इसलिए तहसीलदार के आदेश से सभी शासकीय भूमि जिनपर निर्माण कार्य हुआ है, तोड़ दिया गया है । पोड़ी दल्हा में कुल चार स्थानों से बेजा कब्जा हटाया गया है जिसमें अघोर आश्रम के पास संतोंष दिनकर द्वारा घेरी गई शासकीय भूमि , विनोद शोलडे द्वारा गोठान के पास घेरा गया अवैध निर्माण , लालजी केशकर द्वारा मधुवा मोड़ पर घेरी गई शासकीय भूमि पर से बेजा कब्जा हटाया गया है

इस मामले में सरपंच जीतेन्द्र सिंह ने कहा कि

पोड़ी दल्हा में सतनामी समाज और अन्य सभी समाज के लिए मुक्तिधाम की आवश्यकता बहुत दिनों से थी लेकिन बेजा कब्जाधारियों के कारण कही भी शासकीय भूमि नहीं मिल रही थी इसलिए नहर के पास बेजा कब्जा की गई जमीन को आज बेजा कब्जा धारियों से मुक्त कराया गया है जिससे उम्मीद की जा रही है कि अब सर्व समाज के लिए मुक्तिधाम बनाया जा सकेगा ।

इस मामले में जब अकलतरा एसडीएम विक्रांत अंचल से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि

पोड़ी दल्हा में सर्वसमाज के लिए मुक्तिधाम की आवश्यकता महसूस की जा रही थी और इसी तारतम्य में चार स्थान से शासकीय जमीन खाली कराए गए हैं । जिला कलेक्टर के निर्देश से ऐसी शासकीय जमीनो पर लाल झंडा लगाकर चिन्हित किया गया है जिसे बेजा कब्जा कर फसल ली जा रही है । शासन की ओर से आदेश के तहत जो भी व्यक्ति या समूह लाल झंडा हटाकर कृषि कार्य करेगा, उसके उपर कड़ी दंडनीय कार्यवाही की जायेगी ।

*ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा 26 जून के कार्यक्रम को लेकर चला सघन ग्राम भ्रमण अभियान*

0

संवाददाता- गाज़ीपुर:-ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय “महादेव” ने बताया कि 26 जून को मुहम्मदाबाद मे होने वाले स्वामी सहजानंद सरस्वती एवं मंगला राय पहलवान की श्रद्धांजलि सभा, भूमिहार ब्राह्मण सम्मान समारोह एवं सम्मेलन कार्यक्रम की तैयारियों के क्रम में निमंत्रण पत्र वितरण हेतु राष्ट्रीय महामंत्री जीतेन्द्र राय बबलू के नेतृत्व में अन्य जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं के साथ गाँव गाँव भ्रमण अभियान चलाया गया ।
घर घर जाकर कार्यक्रम मे उपस्थित होने के लिए सम्पर्क स्थापित किया गया।
लोगों में इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बहुत जागरूकता एवं उत्सुकता दिखी।
जन सम्पर्क अभियान मुहम्मदावाद से चलकर हाटा, परसा, करीमुद्दीनपुर, लट्ठूडीह, जोगा, सबितापुर, देवरिया इत्यादि कई गांवों से होते हुए बालापुर मे समाप्त हुआ।
लोगों का रुझान बहुत सकारात्मक रहा।
स्वामी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु सभी लोगों ने अपना बहुमूल्य समय निकाल कर सहभागी होने का संकल्प लिया ।

*मुहम्मदाबाद में स्वामी सहजानंद एवं मंगला राय की पुण्यतिथि का कार्यक्रम होगा ऐतिहासिक – त्रिलोकी नाथ राय*

0

संवाददाता- गाज़ीपुपुर:-ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय “महादेव” ने कहा कि 26 जून को मुहम्मदाबाद मे होने वाले स्वामी सहजानंद सरस्वती एवं मंगला राय पहलवान की श्रद्धांजलि सभा, भूमिहार ब्राह्मण सम्मान समारोह एवं सम्मेलन कार्यक्रम बहुत दिव्य, भव्य एवं ऐतिहासिक होगा।

जिला स्तर पर जनसम्पर्क अभियान बहुत तेज गति से चलाया जा रहा है।
प्रदेश महामंत्री रासबिहारी राय के नेतृत्व में
राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं जिला के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं के साथ गाँव गाँव भ्रमण अभियान चलाया गया ।
इस अभियान में राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय,
जिला महामंत्री प्रमोद राय, निखिल राय, राकेश रंजन राय सम्मिलित रहे।
घर घर जाकर कार्यक्रम मे उपस्थित होने के लिए लोगों से सम्पर्क स्थापित किया गया।

ये जनसम्पर्क अभियान गाज़ीपुर शहर से होते हुए
बरवां,धुर्वाजुन,टंडवा,
सवास, हंसराज पुर पारा, एवम् सिखडीं गाँव में समाप्त हुई।
जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल चंद्र राय के नेतृत्व में भी एक
सघन ग्राम भ्रमण अभियान चलाया गया साथ में जिला महामंत्री अजीत राय मिंटू,
अरविन्द राय पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा, मनोज राय गडुआ, राजू राय ढढनी, शशिकांत राय गडुआ इत्यादि लोग शामिल रहे।
ये अभियान सुहवल, डुहिया, गडुआ, मकसूदपुर, भागीरथपुर, मलसा, देवा बैरनपुर, खानपुरा, देवरिया, मतसा, सैदाबाद, लहुवार, पचोखर, टीशौरा, ढढनी, बेटाबर होते हुए सोनहरिया मे समाप्त हुई।
लोगों का रुझान बहुत सकारात्मक रहा।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शिक्षाविद्, महान समाज सुधारक और संगठित
किसान आंदोलन के संस्थापक स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि
26 जून को मुहम्मदाबाद में श्रद्धाभाव से मनाई जाएगी। इस अवसर पर
श्रद्धांजलि, पुष्पांजलि एवं
शब्दांजलि अर्पित कर उनके
महान कायों को स्मरण किया
जाएगा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल चंद्र राय ने कहा कि
स्वामी सहजानंद
सरस्वती का जन्म 1889 में गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के देवा ग्राम में
भूमिहार ब्राह्मण परिवार में हुआ
था। उन्होंने अपनी प्रांभिक
शिक्षा गाजीपुर और वाराणसी दंडी स्वामी सहजानंद सरस्वती का
में प्राप्त की, तथा काशी
में संन्यास लेने के पश्चात
वेद, पुराण, वेदांत, मीमांसा और दर्शन का गहन अध्ययन
किया। वे अखिल भारतीय किसान सभा के संस्थापक अध्यक्ष रहे और
आजीवन किसानों एवं खेतिहर मजदरों के हक की लड़ाई लड़ते रहे।
उनका राजनीतिक प्रभाव भी अत्यंत व्यापक था और नेताजी सुभाष चंद्र
बोस जैसे शीर्ष नेताओं द्वारा उन्हें अत्यंत सम्मान दिया जाता था।
राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय ने कहा कि
स्वामी सहजानंद सरस्वती ने किसान आंदोलन, झूठा भय, मिथ्या अभिमान, ब्रह्मर्षि वंश विस्तार
सहित कई महत्वपूर्ण रचनाएं लिखीं जो आज भी किसान आंदोलन और
सामाजिक चेतना के लिए प्रेरणा स्नोत हैं। उनका निधन 1950 में हुआ,
लेकिन उनके विचार, आदर्श और संघर्ष आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं।
जन सम्पर्क कर सम्मानित लोगों को आगामी 26 जून को सायं तीन बजे श्री विशारद कोल्ड स्टोर मुहम्मदाबाद के कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस महान विभूति को श्रद्धा सुमन अर्पित करने हेतु आमंत्रित किया गया।
स्वामी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु सभी लोगों ने अपना बहुमूल्य समय निकाल कर सहभागी होने का संकल्प लिया ।

*चंदेश्वर सेवा समिति ने मनाई स्वामी सहजानंद की पुण्यतिथि*

0

संवाददाता – शेरपुर, गाज़ीपुर:-चंद्रेश्वर सेवा समिति के अध्यक्ष चंद्रबली राय ने बताया कि आज सुबह सात बजे “चंदेश्वर सेवा समिति” शेरपुर के तत्वाधान में शेरपुर कलां ग्राम में स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई ।
और कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर स्वामी अमेरिकानंद जी ने की और समापन हेमनाथ राय जी ने किया।
कुछ वक्ताओं ने अपने विचार भी प्रस्तुत किया और स्वामी जी के पद चिन्हों पर समाज को चलने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय , महामंडलेश्वर अमेरिकानंद , पंडित इंद्रजीत मिश्र, पंडित मृत्युंजय शर्मा, सुरेंद्र नाथ शर्मा, अमरनाथ राय, हेमनाथ राय, शिवकुमार राय,डॉक्टर आलोक राय, बाला जी राय,
राकेश रंजन राय, कृष्ण मुरारी राय रामविशाल राय, श्यामनारायण राय, विद्यासागर शर्मा, अनिल राय, प्रभु नारायण राय ,भरत राय, रमेश राय शर्मा इत्यादि कई लोग उपस्थित रहे।
और स्वामी जी के आदर्शो पर चलने का सर्वसम्मति से सामूहिक संकल्प लिया ।

*मानवाधिकार सहायता संस्थान की बैठक जिला कवर्धा में डॉ रमेश कश्यप (राष्ट्रीय अध्यक्ष) ने संगठन के विस्तार पर की गई विशेष परिचर्चा*

0

मानवाधिकार सहायता संस्थान की बैठक जिला कवर्धा में डॉ रमेश कश्यप (राष्ट्रीय अध्यक्ष) ने संगठन के विस्तार पर की गई विशेष परिचर्चा 

कवर्धा। मानवाधिकार सहायता संस्थान भारत का कवर्धा में कल्पना आई केयर में 22जून को बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें डॉक्टर रमेश कुमार कश्यप राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवाधिकार सहायता संस्थान एवं मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग भारत के उपाध्यक्ष शामिल हुए। डॉक्टर रमेश कुमार कश्यप के द्वारा कवर्धा पदाधिकारी को संगठन के उद्देश्य और महत्व को बताते हुए कार्य करने के लिए मार्गदर्शन दिया गया। उन्होंने बताया कि मानवाधिकारों की रक्षा के साथ संगठन के उद्देश्य और महत्व के बारे में प्रचार प्रसार करना भी संगठन का कार्य है।मानव अधिकार सहायता संस्थान का विशेष रूप से प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए जिससे समाज में  सभी लोग जागरुक हो सके ।जिसके लिए पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को आपसी सामंजस्य के साथ कार्य किया जाना चाहिए। जिससे संगठन को और मजबूती प्रदान हो सके।मानव जीवन में मानवाधिकारों का बहुत महत्व है। ये अधिकार सभी मनुष्यों को गरिमा, स्वतंत्रता और समानता के साथ जीने का अधिकार देते हैं, चाहे उनकी जाति, लिंग, धर्म या सामाजिक स्थिति कुछ भी हो। मानवाधिकार, समाज में न्याय, समानता और सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बैठक में जिला संगठन के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्तागण भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित रहे हैं।जिसमें मानवाधि‌कार सहायता संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष धरम भार्गव  एवं जिला अध्यक्ष डॉ सहदेव चंद्रवंशी, महिला जिला अध्यक्ष रुखमणी साहू भी प्रमुख रूप से उपस्थित रही। जिसमें योगेश शर्मा प्रचार मंत्री, अंजू शर्मा जिला सचिव,ममता तिवारी उपाध्यक्ष ,शालू भट्ट कोषाध्यक्ष, द्रौपदी मानिकपुरी जिला महासचिव ,सपना श्रीवास बोड़ला ब्लॉक अध्यक्ष, चित्रलेखा देवांगन पंडरिया ब्लाकअध्यक्ष ,राजेश्वरी तिवारी जिला सहसचिव ,गीता तिवारी जिला महामंत्री ,विश्वासनीय सत्यम पंडरिया ब्लाक अध्यक्ष,संगीता हलवाई पंडरिया सह सचिव, रीना यादव पंडरिया सदस्य,ममता यादव सदस्य, गंगा झरिया,ममता साहू,लीला साहू,मालती पटेल,अनीता धुर्वे,उमा गोस्वामी दुर्गा नंद आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण सम्मिलित रहे हैं।