Home Blog Page 390

*विकास खंड शिक्षा अधिकारी की सेवानिवृत्ति पर दी गई यादगार भव्य विदाई*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली*विकास खंड शिक्षा अधिकारी लोरमी श्री डी एस राजपूत जी की सेवानिवृत्ति के अवसर पर 30 जून दिन मंगलवार को विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय लोरमी के समस्त स्टाफ एवं विकास खंड के समस्त शिक्षक संगठनों के द्वारा उन्हें भव्य विदाई दी गई।विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री डी एस राजपूत सर जी के साथ साथ विकास खंड लोरमी के चार प्रधान पाठक श्री राधे श्याम काठले जी, प्रधान पाठक,शासकीय प्राथमिक शाला पथरी,श्री लखन लाल राठौर,प्रधान पाठक,शासकीय प्राथमिक शाला डिंडोल,श्री राम सिंह राठौर,प्रधान पाठक,शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लाखासर,श्री गोपीनाथ कुलमित्र,प्रधान पाठक,शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सूकली का भी आज सेवानिवृत्ति का दिन था।इस अवसर पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय लोरमी के सामने एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री डी एस राजपूत जी के साथ साथ चारों सेवानिवृत्ति पाने वाले प्रधान पाठकों का भी सम्मान किया गया।इस अवसर पर मां सरस्वती की पूजन वंदन के पश्चात विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय लोरमी के वरिष्ठ लेखापाल श्री हेमंत उपाध्याय की बेटियों के द्वारा स्वागत गीत के साथ सभी का स्वागत करते हुए उपस्थित समस्त शिक्षकों,संकुल समन्वयक,व्याख्याता एवं प्राचार्यों के द्वारा विकास खंड शिक्षा अधिकारी एवं सेवानिवृत्ति पाने वाले प्रधान पाठकों के स्वागत का सिलसिला चलता रहा एवं सभी के द्वारा स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।इस दौरान उद्बोधनों का भी दौर चला।सर्वप्रथम सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती मनीषा पाटले मैडम जी के द्वारा श्री डी एस राजपूत सर जी के बेहतर नेतृत्व एवं सहयोगात्मक भाव के साथ कुशल कार्यकाल का बयान करते हुए उनकी कमी पर होने वाले अभावों पर बात की गई।उसके बाद सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री सुनील शर्मा सर जी के द्वारा श्री राजपूत सर जी के बेहतर कार्यकाल के बारे में अवगत कराया गया।सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री राजेंद्र निर्मलकर के द्वारा बताया गया कि कैसे श्री राजपूत सर जी के कार्यकाल में सभी को अच्छा कार्य करने का अवसर मिला।स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल लोरमी के प्रभारी प्राचार्य श्री अरुण कुमार जायसवाल ने श्री डी एस राजपूत सर जी के साथ मित्रवत व्यवहार की बात करते हुए उनकी कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए बताया कि कैसे हम हर जगह साथ साथ चलते रहे हैं एवं वे उनके कदमों पर चलते रहते हैं।*
*बी आर सी श्री डी सी डाहीरे सर जी ने बताया कि कैसे केवल एक बी आर सी के रूप में दो साल के कार्यकाल में श्री डी एस राजपूत सर के बेहतर नेतृत्व में उन्होंने एक अच्छे कार्य को अंजाम दिया।*
*व्याख्याता श्री लीलाधर साहू और मिल्लू राम यादव जी ने अपने व्यक्तव्य में अपने छात्र जीवन के दौरान श्री राजपूत सर जी के एक व्याख्याता के रूप में बेहतर कार्यप्रणालियों का वर्णन किया।*

*विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री डी एस राजपूत सर जी के पारिवारिक सदस्यों की ओर से उनके दामाद,मध्यप्रदेश सरकार में महिला एवं बाल विकास विभाग में परियोजना अधिकारी के पद पर कार्यरत श्री अयोध्या सिंह राजपूत जी के द्वारा समस्त शिक्षक समूहों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी श्री राजपूत सर जी को पारिवारिक सदस्य के रूप में जरूर सम्मान प्रदान करें।*

 

*सभी के उद्बोधनों के बाद अंतिम में विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री डी एस राजपूत सर जी ने अपने उद्बोधन के दौरान कहा कि एक विकास खंड शिक्षा अधिकारी कभी कभी अपनी पद और गरिमा के अनुरूप प्रशासनिक अधिकारी और अनुशासनप्रिय के साथ कुछ कड़क जरूर हो सकता है लेकिन एक विकास खंड शिक्षा अधिकारी की सफलता का पूरा श्रेय उसके विकास खंड में कार्यरत समस्त शिक्षकों समूहों की बेहतरीन कार्यप्रणालियों को जाता है,इसके लिए उन्होंने समस्त शिक्षक समूहों को धन्यवाद प्रेषित किया एवं आज अपने साथ सेवानिवृत्त हो रहे चारों प्रधान पाठकों को तुरंत ही पेंशन का आदेश प्रदान किया।*

*उद्बोधन की अंतिम कड़ी के रूप में मंचीय कार्यक्रम को अंतिम रूप देते हुए सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय महामंत्री एवं शासकीय प्राथमिक शाला रहेंगी के शिक्षक अभिजीत तिवारी के द्वारा आए हुए समस्त शिक्षक,संकुल समन्वयक,प्रधान पाठक,व्याख्याता एवं प्राचार्यों का सहृदय आभार व्यक्त किया गया।*

*मंचीय कार्यक्रम के तुरंत बाद ही विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय लोरमी से श्री डी एस राजपूत सर जी को सम्मान सहित उनके निवास राजा कॉलोनी लोरमी तक बैंड बाजे की मधुर धुन एवं फ़टाकों की गूंज के साथ पहुंचाया गया।इस दौरान अपने प्रिय विकास खंड शिक्षा अधिकारी के प्रति उपस्थित समस्त शिक्षकों के मन में अभूतपूर्व प्रेम एवं उत्साह देखने को मिला ,जिसका साक्षी पूरे लोरमी शहर के सभी नागरिक रहे।*

*कार्यक्रम की पूरी तैयारी एवं उसकी सफलता में विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से श्री हेमंत उपाध्याय,श्रीमती मनीषा पाटले मैडम,श्री राजेंद्र निर्मलकर सर जी,श्री सुनील कुमार शर्मा सर जी,श्री अभिजीत तिवारी, स्वारथ कश्यप ,श्री भगवान सिंह पोर्ते,नरेंद्र राठौर ,ओमप्रकाश साहू,दूज राम यादव,नोहर ,राकेश कश्यप के साथ साथ समस्त कार्यालयीन स्टॉप का योगदान रहा।*

 

*पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रीमती डॉक्टर प्रतिभा मंडलोई मैडम जी ,विकास खंड शिक्षा अधिकारी मुंगेली,विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री डी एस राजपूत सर जी का पूरा परिवार, बी आर सी श्री डी सी डाहीरे सर,सभी सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी,लोरमी विकास खंड के समस्त संकुल समन्वयक,लोरमी विकास खंड के समस्त शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी,विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय लोरमी का समस्त स्टाफ,प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं के प्राचार्यगण,व्याख्याता , प्रधान पाठक एवं बहुत से शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।*

*कार्यक्रम का सफल संचालन शासकीय प्राथमिक शाला घानाघाट के शिक्षक श्री जितेंद्र कुमार वैष्णव एवं शासकीय प्राथमिक शाला झलरी के शिक्षक एवं राष्ट्रीय कवि श्री संस्कार साहू ने किया।*

*सूखा नशा ब्राउन शुगर तस्कर मुख्य सरगना को सासाराम बिहार से किया गया गिरफ्तार*

0

➡️ *ब्राउन शुगर के मुख्य तस्कर करन बिंद को सासाराम बिहार से 01 पिस्टल एवं 11 जिंदा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार*
➡️ *आरोपी करन बिंद से 01 पिस्टल, 02 नग मैगजीन, 11 जिंदा कारतूस एवं 02 मोबाइल किया गया जप्त*
➡️ *थाना सिटी कोतवाली मुंगेली के अपराध क्रमांक 268/25 धारा 21 एन.डी.पी.एस. (ब्राउन शुगर) के मामले में किया गया इण्ड-टू-इण्ड कार्यवाही*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:-भारत सरकार द्वारा ‘‘नशा मुक्त भारत पखवाड़ा’’ के तहत् नशे के अवैध कार्य करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के परिपालन में मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में मुंगेली पुलिस द्वारा *‘‘नशा मुक्त भारत पखवाड़ा’’* एवं *‘‘ऑपरेशन बाज’’* चलायी जा रही है। उक्त अभियान के तहत् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मुंगेली श्री मयंक तिवारी के पर्यवेक्षण में मुखबीर की सूचना पर दिनांक 18.06.2025 को रामगोपाल तिवारी वार्ड (पुलपारा) स्थित सामुदायिक भवन के सामने 02 व्यक्ति मादक पदार्थ ब्राउन शुगर को सफेद पॉलीथिन में रखकर अवैध रूप से बिक्री करते पाये जाने पर साइबर सेल एवं थाना सिटी कोतवाली मुंगेली की संयुक्त टीम द्वारा उक्त आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़कर (1) लक्की उर्फ अवि पाठक पिता गोपी पाठक, उम्र 22 वर्ष, सा. पुलपारा रामगोपाल तिवारी वार्ड, मुंगेली, थाना सिटी कोतवाली, जिला मुंगेली (2) दीपक विश्वकर्मा पिता पुनाराम विश्वकर्मा, उम्र 20 वर्ष, निवासी पुलपारा रामगोपाल तिवारी वार्ड मुंगेली थाना सिटी कोतवाली, जिला मुंगेली उक्त दोनों आरोपियों से कुल 30 ग्राम ब्राउन शुगर कीमती 1,50,000 रूपये को समक्ष गवाहन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी लक्की उर्फ अवि पाठक एवं दीपक विश्वकर्मा को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेजी गयी है।
मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री पटेल द्वारा उक्त प्रकरण में इण्ड-टू-इण्ड कार्यवाही कर मुख्य सरगना को पकड़कर विधिवत् कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में, प्रकरण की विवेचना के दौरान गिरफ्तार लक्की उर्फ अवि पाठक एवं दीपक विश्वकर्मा द्वारा उक्त मादक पदार्थ ब्राउन शुगर को सासाराम रोहतास निवासी करन बिंद से खरीदना बताये जाने तथा तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पुलिस टीम सासाराम बिहार भेजकर दिनांक 30.06.2025 को *मुख्य तस्कर करन कुमार बिंद पिता सुरेन्दर निषाद बिंद उम्र 21 वर्ष निवासी नया बस स्टैण्ड बनरसिया थाना मुफ्फसिया सासाराम, जिला रोहतास (बिहार)* को पकड़ा गया, जिसके कब्जे से *01 पिस्टल, 02 नग मैगजीन, 11 जिंदा कारतूस एवं 02 नग मोबाइल* को जप्त कर आरोपी करन बिंद को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में उप निरी. गिरीजाशंकर यादव थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली, उप निरी. सुशील कुमार बंछोर प्रभारी साइबर सेल, उप निरी. नंदलाल पैकरा, सउनि. ईश्वर सिंह राजपूत, प्रआर. रवि जांगड़े, आरक्षक भेषज पाण्डेकर, महेन्द्र सिंह ठाकुर, विकास ठाकुर, रामकिशोर कश्यप, बसंत डाहिरे की अहम भुमिका रही।

*चाकू से वार कर हत्या करने वाले आरोपियों को पकड़ने में मिली सफलता*

0

➡️ *आपसी एवं पुरानी रंजिश को लेकर अपने दोस्त की चाकू से हत्या कर मृतक के शव की नदी में पत्थर बांधकर फेंकने वाले 04 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार*

➡️ *आरोपीगण अज्जू ठाकुर, गौतम उर्फ चिन्दु महरा, पवन विश्वकर्मा, विवेक तिवारी से एक पुरानी लोहे का चाकु जप्त किया गया*

➡️ *हत्या के आरोपियों को 48 घण्टे के भीतर मुंगेली पुलिस ने किया गिरफ्तार*

➡️ *थाना लोरमी मे आरोपीगण के विरुद्ध अपराध क.411/25 धारा 103(1), 140 (1),238, 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली लोरमी:-प्रार्थी संजय वर्मा पिता प्यारे लाल उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 02 डोंगरीपारा लोरमी ने बताया कि बड़ा भाई दिनांक 27.06.2025 को रात्रि खाना खाने के समय निकला था जो देर रात होने से घर नहीं आने पर फोन से पुछा अभी तक कैसे नही आये हो तब भाई दशरथ वर्मा बताया कि मैं अज्जू ठाकुर, विन्दु महरा, पवन के साथ में हूं यही खाना खाकर आऊंगा नहीं आया तो पुनः फोन करके पुछा तब वह बोला कि मैं घर आ रहा हूं। उसके वाद रात्रि करीब 11.00 बजे सो गये सुबह उठे तो देखे कि बड़ा भाई दशरथ वर्मा घर पर नही था। फोन लगाया तो उसका मोबाईल बंद आ रहा था, आस पास खोजे कोई पता नहीं चला है, कुछ दिन पहले अज्जू ठाकुर की बहन की शादी हुई थी। शादी में अज्जु ठाकुर एवं उनके साथियों के साथ मेरा बड़ा भाई दशरथ वर्मा के साथ झगडा लड़ाई हुआ था इस बात को मेरा भाई दशरथ वर्मा मुझे बताया था मेरा बड़ा भाई दशरथ वर्मा दिनांक 27.06.2025 को रात्रि में उन्ही लोगो के साथ में था, पुरानी रंजिश के चलते अज्जू ठाकुर, चिंटू महरा उर्फ गौतम, पवन कुम्भकार, एवं विवेक तिवारी मिलकर हत्या करने कि नियत से मेरा भाई दशरथ उर्फ रमाशंकर का अपहरण कर लिये है कि रिपोर्ट पर थाना लोरमी में अपराध क्र.411/24 थारा 140 (1), 3(5) भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

पुलिस साइबर सेल मुंगेली को सूचना प्राप्त हुई कि डोंगरीपारा लोरमी निवासी दशरथ वर्मा को उसके दोस्त अन्जू ठाकुर, चिंटू महरा, पवन, विवेक तिवारी के द्वारा हत्या कर मनियारी नदी में पत्थर बांधकर फेंक दिये है कि मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुये अति. पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छावड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत पाटिल के पर्यवेक्षण में साइबर टीम व लोरमी पुलिस को घटना के संबंध में बारीकी से जांच करने पुलिस टीम गठित किया गया, प्रकरण में विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर अज्जू ठाकुर, गौतम उर्फ चिंटू महरा, पवन कुंभकार, विवेक तिवारी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पुछताछ करने पर बताये कि दिनांक 27.06.2025 के रात्रि बाजारपारा लोरमी में चिकन बनवाकर बाजारपारा सुलभ के पास चिकन, शराब पार्टी कर रहे थे कि रात्रि करीबन 11.00 बजे बाजार के पास से ही दशरथ वर्मा (मृतक) जा रहा था जिसे अज्जू के द्वारा बहला-फुसलाकर बुलाकर बैठाया और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज कर वाद विवाद होने लगे, वाद विवाद ज्यादा बढ़ने पर दशरथ वर्मा को कंकालिन मंदिर के पीछे पकड़कर चबुतरा में लेकर मारपीट कर रहे थे सभी ने एक राय होकर दशरथ वर्मा के हाथ पैर को पकड़कर अज्जू ठाकुर व पवन कुम्भकार के द्वारा दशरथ वर्मा के गले, सिर, माथा को चाकू से वार किया गया जिससे दशरथ की मृत्यु हो गयी दशरथ के लाश को चारों मिलकर उठाकर पास नदी किनारे ले गये और दशरथ के हाथ पैर को पास के बाड़ी का तार निकालकर व विवेक के पास रखे गमछा से बांध दिये और वही नदी किनारे रखा एक बड़ा सा वजनदार पत्थर को दशरथ के सीने में बांधकर मृत शरीर को नदी के पानी में डाल देना स्वीकार करने पर तथा आरोपियों के निशादेही पर मृतक दशरथ वर्मा के शव को मनियारी नदी मे गोताखोर की मदद से निकालकर फारेंसिक टीम द्वारा घटना स्थल से खून एवं अन्य अवशेष लेकर जांच हेतू भेजी गयी है मृतक का पोस्टमार्टम पश्वात् परिजनो को शव कफन दफन हेतू सुपुर्द कर दिया गया है, आरोपियो के द्वारा घटना में प्रयुक्त खून जैसा दाग धब्बा लगा एक लोहे का पुराना चाकू को छिपाकर रखे नदी किनारे झाड़ियों से बरामद कर जप्त किया गया व आरोपियों का कृत्य बारा सदर का अपराध पटित करना पाये जाने से प्रकरण मे आरोपीगण के विरुद्ध धारा 103(1), 238 बीएनएस जोड़ी जाकर आरोपी 1. अजीत उर्फ अज्जू ठाकुर पिता गुलाब उम्र 19 वर्ष निवासी बाजारपारा लोरमी 2. गौतम उर्फ चिंटू महरा पिता काशी उम्र 19 वर्ष निवासी बाजारपारा लोरमी 3. विवेक तिवारी पिता रामनारायण उम्र 18 वर्ष निवासी बाजारपारा लोरमी 4. पवन कुम्भकार पिता विनोद उम्र 21 वर्ष निवासी कंकालिनपारा लोरमी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में निरी. अखिलेश कुमार वैष्णव थाना प्रभारी लोरमी, साइबर सेल से उपनिरी. सुशील कुमार बंछोर, प्र.आर. नरेश यादव, यशवंत डाहिरे, लोकेश राजपूत, रवि जांगड़े, आर. गिरीराज सिंह, राहुत यादव, रवि मिंज, हेमसिह, परमेश्वर जांगड़े, थाना लोरमी से उपनिरी, सुन्दर लाल गोरले, जी.पी. राव, सउनि निर्मल घोष, प्र. आर. शेषनारायण कश्यप आर. देवीचंद नवरंग, कवि टोप्पो की भुमिका अहम रही।

*थाना बांगो में पुलिसकर्मियों पर हमले की घटना में शामिल चार आरोपी गिरफ्तार।*

0

हत्या के प्रयास एवं 07 अन्य गंभीर धाराओं मे अपराध दर्ज ।

कोरबा – जिले के थाना बांगो क्षेत्र में पुलिसकर्मियों के साथ किए गए हुज्जतबाज़ी व हमले के मामले में FIR क्रमांक 94/2025 दर्ज करते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 191(2), 191(3), 190, 221, 296, 121(1), 132 एवं 109 के तहत दर्ज किया गया है, जिसमें पुलिस अधिकारियों के साथ मारपीट, उनकी हत्या की नीयत से हमला, सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा सार्वजनिक शांति भंग करने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।

घटना का विवरण इस प्रकार है कि थाना बांगो में तैनात आरक्षक क्रमांक 50 अनिल कुमार पोर्ते, आरक्षक 298 अभिषेक पाण्डेय एवं आरक्षक 651 गजेन्द्र बिंझवार को ग्राम बगबुड़ा निवासी राजेश सोनी द्वारा दिए गए चोरी की सूचना पर गांव पहुंचे थे ।जांच दल ने ग्राम बगबुड़ा पहुँचकर संदिग्ध भंजू यादव को बुलाया । पूछताछ के दौरान भंजू यादव ने अचानक आक्रमण करते हुए आरक्षक अनिल कुमार से मार पीट की तथा गाली-गलौज एवं जातिसूचक टिप्पणियों के साथ मुक्के-लाठी से हमला किया। जब अन्य पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव किया, तो भंजू यादव के परिवार के सदस्यों—लक्ष्मण यादव, लाल अहिबरन, विश्राम यादव एवं भजन यादव—ने भी पुलिस टीम पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया।पुलिसकर्मी अपनी जान बचाकर वहां से निकलने में सफल रहे तथा घटना की सूचना थाना प्रभारी को दी।मामले को संज्ञान में लेते हुए कोरबा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की और बीएनएस की धारा 191 (2), 191 (3), 190, 221, 296, 121 (1), 132, 109 के तहत एफआईआर दर्ज की।

आरोपी लक्ष्मण यादव, लाल अहिबरन, विश्राम यादव, एवं भजन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी जल्द की जाएगी

कोरबा पुलिस जनता की सेवा मैं तत्पर है परंतु पुलिसकर्मियों पर हमला एक गंभीर अपराध है जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जावेगा। दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाएगी ।

*लोकतंत्र सेनानी श्री राधेश्याम शर्मा पंचतत्व में विलीन,राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा / लोकतंत्र सेनानी एवं मीसाबंदी श्री राधेश्याम शर्मा का रविवार को दुखद निधन हो गया। वे वर्षों से जनसेवा और लोकतंत्र के मूल्यों के लिए समर्पित रहे। उनका देहावसान समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। अकलतरा मुक्तिधाम में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय, एसडीएम अकलतरा श्री विक्रांत अंचल ,तहसीलदार श्री एस बी सोनी सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। गौरतलब है कि 26 जून को रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया था।श्री शर्मा के निधन पर समस्त क्षेत्र में शोक की लहर है।

*भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ नगर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने रामगोपाल तिवारी वार्ड बुथ क्रमांक 85 में देखी व सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम।*

0


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली रामगोपाल तिवारी वार्ड क्रमांक एक के अध्यक्ष राहुल पाठक के निवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 123 वीं मन की बात कार्यक्रम देखने व सुनने की व्यवस्था की गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में कहा कि योग,आपातकाल के साथ ही विभिन्न प्रान्तों में व्यक्तिगत कार्यों से अपना व समाज तथा राष्ट्र के लिए योगदान देने वालों की चर्चा कर उनके कार्यों की सराहना की। मन की बात देखने सुनने हेतु उपस्थित रहे प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला,जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, पूर्व अध्यक्ष शैलेश पाठक, वरिष्ठ नेता द्वारिका जायसवाल, मोहन भोजवानी,सुनील पाठक, मिट्ठूलाल यादव,राणाप्रताप सिंह,गणेश बाजपेयी, जयप्रकाश मिश्रा,रमेश बुनकर, अमितेष आर्य,हीरालाल साहू,दिनेश पाठक, लववीर गुप्ता, प्रमोद पाठक, विनय मिश्रा, विजय यादव,महावीर सिंह,रोशन,निमेष , यश , वैभव ताम्रकर, प्रमोद साहू, सागर सोनी,आकाश मिश्रा,आयुष यादव,मुकेश मिश्र,शैलेन्द्र मिश्रा,प्राची सोनी ,रिंशु मिश्रा,अदिति मिश्रा, राशि मिश्रा आदि उपस्थित रहे। इसी तरह जिले के सभी 11 मण्डलों के बूथों में मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

*RES बिलासपुर में गहमागहमी सवालों के घेरे में कार्यपालन अभियंता कार्यालय की कार्यप्रणाली बिना किसी सूचना के खोल दिया गया टेंडर चहेते ठेकेदारों को मिल गया लाभ,,,,, पढ़े पूरी खबर।*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर = बिलासपुर जिले का RES कार्यालय यानी ग्रामीण यांत्रिकीय सेवा संभाग बिलासपुर इन दिनों सुर्खियों में लगभग आधा दर्जन ठेकेदारों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं, बताते चले कि बिलासपुर जिले के अंतर्गत DAV मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में परिवर्तन परिवर्धन कार्य के अंतर्गत गोढ़ी , देवरीखुर्द, वेदपरसदा, गोबरिपाट में कार्य कराया जाना था, जिसमें चारों ब्लॉक में DAV स्कूल के परिवर्तन परिवर्धन कार्य के लिए दिनांक 11,6,2025 को टेंडर आमंत्रित किया गया था, जिसमें 16,6,2025 को टेंडर खुलना था, लेकिन बड़ी हैरानी वाली बात यह है कि कुछ ठेकेदारों ने यह आरोप लगाया है कि RES के अधिकारियों/ कर्मचारियों द्वारा अपने चहेतो को लाभ दिलाने के लिए उन्हें बिना किसी सूचना के टेंडर खोल दिया गया, जबकि उनका दस्तावेज ही सही नहीं था, डिस्क्वालीफाई लोगो को क्वालीफाई कर दिया लगभग आधा दर्जन ठेकेदारों ने कार्यालय में पहुंचकर मामले की शिकायत ई ई से की है, व इस पूरे मामले में जांच कराने की मांग की है, टेंडर प्रक्रिया में तकनीकी दस्तावेज में त्रुटियों के बावजूद भी क्वालीफाई कर बीड खोल दिया गया जो नियम विरुद्ध है, अब देखने वाली बात यह है कि इस पूरे मामले में आगे क्या जांच होता है क्योंकि दो दिवस बाद ही ई ई रिटायर्ड होने वाले हैं।

*शिक्षकों और बच्चों ने दिया स्वच्छता का संदेश*

0

 कछार

आशीष कश्यप बिलासपुर :-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 को महात्मा गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर इसे स्वच्छता दिवस के रूप में मनाने का आग्रह किया था साथ ही साल भर अपने आस पास स्वच्छता बनाये रखने की अपील की थी, इसी के तहत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कछार विकासखंड बिल्हा के छात्र और शिक्षक शनिवार बस्ताविहीन दिवस के अवसर पर शाला परिसर की साफ सफाई कर आने वाले समय मे पौधारोपण की तैयारी कर रहे जिसमे बच्चों का उत्साह देखते बन रहा, सभी प्रधानमंत्री मोदी के एक अन्य अभियान एक पेड़ माँ के नाम को लेकर उत्साहित हैं और इसकी तैयारी कर रहे। विद्यालय के शिक्षक स्वयं सफाई करते दिखे ताकि बच्चों को स्वच्छता का संदेश दिया जा सके। बता दें कि सफाई कर्मी हड़ताल पर हैं लेकिन शाला के शिक्षकों और बच्चों ने सोचा कि अपने विद्यायल की स्वच्छता का दायित्व उनका भी है, इसलिए सभी ने शनिवार को बस्ताविहीन दिवस के अवसर पर इसे स्वच्छता दिवस के रूप में मनाते हुए प्रांगण की साफ सफाई की जिसमे स्कूल के शिक्षक भी हाथ मे झाड़ू थामे साफ सफाई करते दिखे।
ज्ञात हो कि शासन के द्वारा भी “स्वच्छता ही सेवा ” अभियान के माध्यम से स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जाता रहा है जिसमें स्वयं की सफाई, अपने घर एवं आसपास की सफाई के द्वारा “स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत” का गांधी जी का सपना पूरा करना है और इसकी शुरुआत हमें स्वयं से करनी होगी।

*मृतिका सरोज कौशिक की मृत्यु की उच्चस्तरीय जांच की मांग पिता ने कहा मेरी लड़की किसी दुर्घटना का शिकार नहीं हुई है,,,, पढ़े पूरी खबर।*

0

मृतिका सरोज कौशिक की मृत्यु की उच्चस्तरीय जांच की मांग पिता ने कहा मेरी लड़की किसी दुर्घटना का शिकार नहीं हुई है,,,, पढ़े पूरी खबर।

आशीष कश्यप बिलासपुर = लोरमी ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पैजनिया निवासी कौशल कश्यप की लड़की का विवाह राममनोहर कौशिक निवासी देवरी बेलपान तखतपुर में हुआ था, दिनांक 2/6/2025 को इनकी मृत्यु करेंट लगने की वजह से हुई ऐसा मृतक के पिता को सूचना मिली मृतक के पिता ने ससुराल वालों के ऊपर यह आरोप लगाया है कि उनकी लड़की के साथ आए दिन ससुराल वालों के द्वारा मारपीट किया जाता रहा हैं उनके दहेज को लेकर भी कई बार प्रताड़ित किया जाता रहा हैं, दहेज की मांग को लेकर कई बार पूर्व में पंचायती भी की गई थी, मृतक के पिता का कहना है कि इस विषय में कई बार सूचना भी दी जा चुकी हैं जिसमें आज तक कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है, पूर्व में भी पुलिस प्रशासन को इस विषय में अवगत कराया गया है जिसमें आज तक कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है, अंतः इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच के लिए sp, आई जी,  कलेक्टर, sdop कोटा को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है, अब देखने वाली बात यह होगी कि इस पूरे मामले में आगे क्या नया मोड आता है,

*मुंगेली में भगवान जगन्नाथ जी की भव्य यात्रा निकली, पूरे नगर में दिखा उल्लास*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली भगवान जगन्नाथ जी की परंपरागत यात्रा शुक्रवार को नगर के दाऊपारा महामाई मंदिर से विधिवत पूजन-अर्चन के बाद प्रारंभ हुई। यात्रा पड़ाव चौक होते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पूरे शहर में निकाली गई। पूरे नगर में यात्रा को लेकर उत्सव जैसा माहौल रहा।

भक्तों की भारी भीड़ यात्रा में उमड़ी। श्रद्धालु भजन-कीर्तन व जयकारों के साथ पूरे उत्साह से शामिल हुए। नगरवासियों ने जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया एवं प्रसाद वितरण किया। डीजे एवं बैंड-बाजों की गूंज से पूरा शहर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने भी यात्रा में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ जी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने नगरवासियों को इस पावन अवसर पर शुभकामनाएं दीं और सभी के जीवन में सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।

यात्रा के सफल आयोजन में नगर के अनेक सामाजिक व धार्मिक संगठनों की भी सक्रिय भूमिका रही। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

भगवान जगन्नाथ की इस रथयात्रा ने नगरवासियों के हृदय में आस्था और एकता का संदेश भर दिया।