Home Blog Page 389

*राजधानी रायपुर के अयान ख्वाजा ने देहरादून में इंडिया ओपन नेशनल 2025 मे 50 मीटर राइफल प्रोन इवेंट मे सबसे अधिक अंक प्राप्त कर गोल्ड मैडल जीत देश मे छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया*

0

मनोज शुक्ला ब्यूरो रायपुर राजधानी के अयान ख्वाजा निवासी सड्डू अविनाश कैपिटल होम ने देहरादून मे चल रहे आल इंडिया ओपन नेशनल 2025 मे 50 मीटर राइफल प्रोन इवेंट मे हाईएस्ट स्कोर मारकर गोल्ड मैडल हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम पुरे भारत रोशन किया है.
आप को बता दें अयान ख्वाज ने इस प्रतियोगिता में जितने का श्रेय अपने भिलाई के शूटिंग कोच नीरज निखिल साइमन को मानते हैं,अयान ने बताया कि कोच साइमन सर के कुशल नेतृत्व मे खेल की पूरी तैयारी कर अच्छे ट्रेनिंग और कुशल मार्ग दर्शन से यहां तक मै पहुंचा हुं,मेरे सर ने बहुत ही कम समय मे मुझे इस प्रतियोगिता में शामिल होने तैयार किया लगातार तीसरी बार है जो कोच नीरज निखिल साइमन के अंडर मे तैयार हुए शूटर्स ने ओपन नेशनल शूटिंग कम्पटीशन मे गोल्ड मैडल हासिल कर छत्तीसगढ़ का गौरव बढाया है,अयान ख्वाजा ने बताया कि मेरा सपना है देश का मान शूटिंग के क्षेत्र में बढ़ाना,

*बिलासपुर अपर कलेक्टर ने अक्षत सिंह ठाकुर (पत्रकार) की शिकायत पर मामले को लिया संज्ञान RTI (आर टी आई) कानून का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों को लिखित में लगाई फटकार जारी किया पत्र ,,,,*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर = RTI आर टी आई कानून का उल्लंघन करने वाली खबर आप आजकल आम बात हो गई लेकिन हद दो तब हो गई कि RTI प्रशिक्षण की कार्यशाला आयोजित करने के बाद भी बिलासपुर जिले के कुछ विभागों में सूचना के अधिकार को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन नहीं लिया जा रहा है, लगभग एक वर्ष पूर्व में शासन द्वारा यह आदेश जारी किया गया था कि सूचना का अधिकार ऑनलाइन के माध्यम से भी लिया जाना है, व सूचना के अधिकार का ऑनलाइन स्वपंजीयन/ऑनबोर्डिंग की कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश राज्य सूचना आयोग द्वारा जारी किया गया था, इसी कड़ी में एक आवेदक अक्षत सिंह ठाकुर के द्वारा कलेक्टर से इस मामले की शिकायत की गई थी जिसपर संज्ञान लेते हुए अपर कलेक्टर ने यह आदेश जारी किया है कि व अवगत कराते हुए लेख किया गया है कि पूर्व में भी संबंधित विभाग को पत्र जारी किया गया है किंतु आपके विभाग द्वारा सूचना के अधिकार का ऑनलाइन स्वपंजीयन/ ऑनबोर्डिंग की कार्यवाही पूर्ण नहीं की गई है जो कि अत्यंत खेद का विषय है, ऐसा प्रतीत होता है कि आपके द्वारा उच्च अधिकारियों द्वारा दिए गए आदेशों की अवेहलना की जाती हैं, अतः आपको निर्देशित किया जाता है कि RTI आर टी आई स्वप्नजीयन/ऑनबोर्डिंग दो दिवस के भीतर करते हुए इस कार्यालय को अवगत कराना सुनिश्चित करें , विलंब कार्यवाही करने पर कार्यालय द्वारा की जाने वाली विपरीत कार्यवाही के लिए आप स्वयं ही जिम्मेदार होंगे, इस प्रकार अपर कलेक्टर ने जल संसाधन व इनसे संबंधित संभागों व उप संभागों विभागों को पत्र जारी किया गया है।

*बिलासपुर में BNI BELIEVERS द्वारा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 6 जुलाई को*

0

राकेश खरे ब्यूरो बिलासपुर। जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए, BNI BELIEVERS के सौजन्य से आगामी 6 जुलाई रविवार को एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक “उमंग IVF एवं सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, गौरव पथ, रिंग रोड नंबर 2, बिलासपुर” में आयोजित होगा। इस शिविर का उद्देश्य आमजन को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सकीय परामर्श व सुविधाएं एक ही स्थान पर निःशुल्क उपलब्ध कराना है। आयोजक डॉ किरणपाल सिंह चावला ने सहयोगियों की टीम के साथ बिलासपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते बताया कि शिविर में 17 से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के लिए निशुल्क परामर्श देगी।इससे यह लाभ होगा कि लोगों को बीमारी से पहले ही उसका संकेत मिल जाएगा और बेहतर इलाज समय रहते हो जाएगा। इस दिन शिविर में चिकित्सा सेवाएं देने के लिए प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ बांझपन और IVF, कान रोग, हकलाना, आंखों की जांच, दंत चिकित्सा, पैथोलॉजी, लेज़र एवं गहन सर्जरी, हृदय एवं गुर्दा रोग, प्लास्टिक सर्जरी, शिशु रोग, पाचन तंत्र, रेडियोलॉजी, तंत्रिका तंत्र, फेफड़े व सामान्य रोग जैसी सेवाएं देने वाले अनुभवी डॉक्टर जैसे
डॉ गीतिका शर्मा (IVF व स्त्री रोग), डॉ गुंजन अग्रवाल (कान एवं हकलाना), डॉ वाय एस दुबे (हृदय रोग), डॉ राजकुमार गुप्ता (दंत रोग), डॉ कृति अग्रवाल (पैथोलॉजी), डॉ विकास शर्मा एवं डॉ रौनक कलवानी (प्लास्टिक सर्जरी), डॉ महेश (पाचन रोग), सहित अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपस्थिति इस शिविर को विशिष्ट बनाएगी। पत्रकारों को बताया गया कि शिविर के दौरान ब्लड डोनेशन कैंप भी आयोजित किया जा रहा है,जिसमें ब्लड डोनेट करने वालों को विभिन्न प्रकार की मेडिकल जांच को फ्री किया जाएगा।
विशेष आकर्षण के रूप में शिविर में
सिनियर हेल्थ वैलनेस न्यूट्रिशन कोच कृष्ण राम प्रधान द्वारा सेल्युलर न्यूट्रिशन डाइट प्लान पर मार्गदर्शन भी शिविर में दिया जाएगा।

इस शिविर में भाग लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
है https://arogyam.ezsoftapp.in/ लिंक के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

टीम AAROGYAM एवं BNI BELIEVERS की ओर से शहरवासियों से अपील की गई है कि वे इस स्वास्थ्य शिविर का भरपूर लाभ उठाएं और अपने परिजनों को भी साथ लाकर स्वास्थ्य की ओर एक ठोस कदम बढ़ाएं।

प्रेस वार्ता के दौरान सत्मीत सिंह, अमित वासुदेव, राजीव अग्रवाल, आदित्य गुप्ता, शिवानी शर्मा, गुलशन मिश्रा, अमन अग्रवाल सहित आयोजन से जुड़े कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने इस आयोजन को समाजसेवा का एक सकारात्मक उदाहरण बताते हुए इसे भविष्य में भी निरंतर जारी रखने की बात कही।
यह शिविर न केवल स्वास्थ्य सेवा का माध्यम है, बल्कि समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने का एक मिशन है, जिसकी सफलता समाज के सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है।

*तालाबों के पट्टा आबंटन हेतु आवेदनआमंत्रण, 17 जुलाई तक करें आवेदन*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली— जनपद पंचायत मुंगेली द्वारा मछली पालन को प्रोत्साहित करने एवं स्थानीय आजीविका संवर्धन के उद्देश्य से जनपद अंतर्गत चयनित तालाबों को 10 वर्षीय पट्टे पर आबंटित करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इसके लिए इच्छुक पंजीकृत मछुआ सहकारी समितियां, मछुआ समूह, व्यक्तिगत मछुआ हितग्राही एवं पात्र स्व-सहायता समूहों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

*पट्टे पर आबंटित किए जाने वाले तालाबों का विवरण इस प्रकार है –*

*ग्राम का नाम तालाब का नाम खसरा क्रमांक जल क्षेत्र (हेक्टेयर में)*
पदमपुर शासकीय बंधवा तालाब 212,15.949 हे., केशरूवाडिह शासकीय अड़बंधा तालाब केशरूवाडिह 54, 11.756 हे. (उत्पादिक जल क्षेत्र 6.000 हे), भथरी शासकीय तालाब 703, 14.000 हे., टेढ़ाधौरा शासकीय तालाब टेढ़ाधौरा 497 , 11.918 हे., मजगांव बलौदी शासकीय सिंचाई जलाशय – 10.915 हे. और दुल्लापुर मुड़पार शासकीय तालाब दुल्लापुर 175 , 11.00 हे. है।

*पट्टा आबंटन में प्राथमिकता क्रम इस प्रकार रहेगा*
पंजीकृत मछवारा सहकारी समिति, मछुआ समूह, व्यक्तिगत मछुआ हितग्राही,
विस्थापित परिवार (जिनकी भूमि या मकान 1965 या उसके बाद डूब क्षेत्र में आए हों), स्व-सहायता समूह । “मछुआ” से आशय ऐसे व्यक्ति से है जो अपनी आजीविका मछली पालन, मछली पकड़ने या मछली बीज उत्पादन जैसे कार्यों से अर्जित करता है।

*आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज*

सहकारी समिति हेतु: पंजीयन प्रमाण पत्र, बायलॉज, सदस्यों की सूची, बैंक कर्जमुक्ति प्रमाण पत्र, समिति का प्रस्ताव, ठहराव एवं विगत वर्षों की ऑडिट रिपोर्ट। मछुआ समूह / एस.जी.एस.वाई. समूह हेतु: समूह का प्रस्ताव एवं ठहराव, गरीबी रेखा प्रमाण पत्र, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, बैंक कर्जमुक्ति प्रमाण पत्र। व्यक्तिगत मछुआ हितग्राही हेतु: जाति प्रमाण पत्र (यदि अनु. जाति / जनजाति / पिछड़ा वर्ग हो), गरीबी रेखा प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक से कर्ज नहीं होने का प्रमाण। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 17 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र समस्त दस्तावेजों के साथ आवेदन जनपद पंचायत मुंगेली कार्यालय में लेखापाल कमल बंजारे के पास जमा कर पावती प्राप्त करें। अपूर्ण आवेदन पत्रों पर किसी भी स्थिति में विचार नहीं किया जाएगा।

*6जुलाई को पंडरिया में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह करेंगे महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए 5 निःशुल्क बसों का शुभारम्भ एवं विकास कार्यों का लोकार्पण*

0

6 जुलाई को पंडरिया में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह करेंगे महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए 5 निःशुल्क बसों का शुभारम्भ एवं विकास कार्यों का लोकार्पण

0.पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा संचालित 5 निःशुल्क बसों का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह करेंगे शुभारम्भ, विकास कार्यों का भी करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन सौगात।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/ कवर्धा/पंडरिया:- 6 जुलाई रविवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह का पंडरिया आगमन होगा रविवार को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष पीएम स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय परिसर में पंडरिया विधानसभा की महाविद्यालयीन छात्राओं हेतु 5 निःशुल्क बस सेवा का शुभारंभ करेंगे और क्षेत्र की उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए महतारी अलंकरण सम्मान समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे इसके साथ ही पंडरिया विधानसभा में अधोसंरचना निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन कर पंडरियावासियों को विकास कार्यों की सौगात देंगे पंडरिया विधायक भावना बोहरा की अध्यक्षता और लोक निर्माण विभाग जिला कबीरधाम द्वारा आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी विदित हो कि पंडरिया विधायक भावना बोहरा जी ने विधानसभा चुनाव में भावना दीदी की गारंटी में विधानसभा की महाविद्यालय में अध्ययन करने वाली छात्राओं के लिए संचालित निःशुल्क बस सेवा का विस्तार पूरे पंडरिया विधानसभा में करने का संकल्प किया था अपने इसी संकल्प को पूरा करते हुए 6 जुलाई 2025, रविवार को 5 अतिरिक्त निःशुल्क बस सेवा का संचालन प्रारंभ कर रहीं हैं जिसका शुभारम्भ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह हरी झंडी दिखाकर करेंगे इसके पूर्व भी उनके द्वारा 3 निःशुल्क बसों का संचालन किया जा रहा है जो यथावत जारी रहेगी पिपरिया,पंडरिया,पांडातराई कवर्धा एवं सहसपुर लोहारा महाविद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं को महाविद्यालय से घर आने-जाने हेतु इस निःशुल्क बस सेवा का लाभ मिलेगा पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा की यह मेरे लिए एक अत्यंत ही गौरव का क्षण है कि भावना दीदी की गारंटी में हमने जनता से जो वादा किया था और जनता ने विश्वास प्रकट कर अपनी सेवा का जो अवसर मुझे दिया उस विश्वास के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए हम एक और गांरटी को पूरा करने जा रहे हैं पंडरिया विधानसभा की बेटियों की शिक्षा,सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से महाविद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए निःशुल्क बस सेवा की शुरुआत कर रहें हैं जिससे आवागमन की कमी और महाविद्यालय की दूरी उन छात्राओं की शिक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य की राह में बाधा न बन सकें इसके पूर्व भी जिन 3 निःशुल्क बसों का संचालन किया जा रहा है वह भी निरन्तर जारी रहेगी इस तरह हम पंडरिया विधानसभा अंतर्गत महाविद्यालय में पढ़ने वाली बेटियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने एवं उच्च शिक्षा ग्रहण कर अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करने का प्रयास कर रहें हैं उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि 1000 बेटियों को इस सेवा का लाभ मिलें और वे शिक्षा ग्रहण करके अपने सपनों को पूरा कर सकें जिन क्षेत्र में उनकी रूचि हैं उन क्षेत्रों में सफलता अर्जित करके अपने परिवार पंडरिया विधानसभा और छत्तीसगढ़ सहित हम सभी का नाम रोशन करें इस सेवा के माध्यम से उन सभी बेटियों के परिजनों को भी आर्थिक और मानसिक संबल मिलेगा जो आवागमन की कमी होने की वजह से अपनी बेटियों की सुरक्षा के प्रति चिंतित रहते थे और महाविद्यालय भेजने में संकोच करते थे परन्तु अब बेटियां अपने घरों से निकलकर महाविद्यालय पढ़ने जा रही हैं और उन्हें सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल रही है उन्होंने बताया कि इस बस सेवा का लाभ लेने के लिए पंजीयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और छात्राएं अपने नजदीकी जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र (विधायक कार्यालय) में संपर्क करके पंजीयन फॉर्म प्राप्त कर सकती हैं और उसमें पूछी गई जानकारी को अंकित करके पुनः उसी केंद्र में जमा करना होगा जहाँ से उनका पंजीयन पूर्ण कर पहचान पत्र दिया जाएगा पंडरिया एवं पिपरिया महाविद्यालय में दो पालियों में कक्षाएं लगती हैं जिसके मद्देनजर दोनों पालियों की छात्राओं को भी घर से महाविद्यालय एवं महाविद्यालय से घर आने जाने की सुविधा मिलेगी सभी महाविद्यालयों हेतु समय सारिणी भी तय की जा चुकी है और किन-किन ग्रामों में किस समय छात्राओं को उपस्थित रहना होगा उसकी सूचना भी दी जा चुकी है भावना बोहरा ने आगे कहा कि मैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह के प्रति भी आभार व्यक्त करती हूँ कि इतने अल्प सूचना में उन्होंने हमें अपना बहुमूल्य समय दिया है और इसके साथ ही पंडरिया विधानसभा अंतर्गत विभिन्न अधोसंरचना निर्माण व विकास कार्यों की सौगात भी उनके माध्यम से ईस कार्यक्रम में पंडरिया विधानसभा वासियों को मिलने वाली है इस अवसर पर पंडरिया विधानसभा की उन सभी नारी शक्तियों को महतारी अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने शिक्षा,खेल,व्यवसाय,जनजागरुकता, सशक्तिकरण एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करते हुए बहुत सी महिलाओं के लिए प्रेरणा बनकर उन्हें प्रोत्साहित किया है क्षेत्र में बहुत से ऐसे सुदूर गाँव हैं जहाँ से छात्राओं को महाविद्यालय आने-जाने में आवागमन की पर्याप्त सुविधा प्राप्त नहीं हो पा रही थी उनकी समस्याओं को देखते हुए हमने यह निर्णय लिया था और आज मुझे बहुत ही ख़ुशी हो रही है की हमने जो संकल्प किया था वह आज पूरा हो रहा है और क्षेत्र की बेटियों को इसका लाभ मिलेगा साथी ही वह भी पढ़कर अपने सपनों को पूरा कर सकेंगी।

—————————————-

*ग्राम महली में शाला प्रवेशोत्सव में शामिल हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, विद्यार्थियों की सुविधा हेतु शाला भवन एवं अतिरिक्त कक्ष का किया भूमिपूजन*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं की शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और राज्य में शिक्षा के क्षेत्र को सशक्त बनाने एवं शत-प्रतिशत बच्चों का विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के तहत आज ग्राम महली में पंडरिया विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सहभागिता की और नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर उनका स्वागत इस दौरान उन्होंने बच्चों को गणवेश पाठ्यपुस्तकें और सरस्वती सायकल योजना के तहत छात्राओं को सायकल वितरण कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने छात्र-छात्राओं से अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव साझा करते हुए उन्हें जीवन में शिक्षा के महत्व के बारे में बताया और उन्हें स्कूल आने तथा मन लगाकर पढ़ाई करने की बात कही उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में शिक्षा का बहुत महत्व है शिक्षा, ज्ञान, कौशल, और मूल्यों का विकास करती है, जो व्यक्ति को बेहतर जीवन जीने और समाज में सकारात्मक योगदान करने में मदद करती है शिक्षा द्वारा हमें नैतिक मूल्यों, समाज सेवा की भावना, सामाजिक न्याय और समरसता के महत्व को समझने में मदद मिलती है शिक्षित लोग समाज की समस्याओं के समाधान में योगदान करते हैं सामाजिक बदलाव को प्रोत्साहित करते हैं, और समाज को एक नई दिशा देने में योगदान देते हैं आप सभी इस देश की आने वाली युवा पीढ़ी हैं और आपके कंधो पर ही देश की प्रगति टिकी हुई है आज आप सभी विद्यार्थी इस विद्यालय से शिक्षा ग्रहण करके अपने उज्ज्वल भविष्य की राह पर अग्रसर होंगे यह नया सत्र आपको अपने लक्ष्यों और जीवन के उद्देश्यों को पूरा करने की एक सीढ़ी है जिसके माध्यम से आने वाले समय में आप सभी विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करके अपने गाँव,शहर, प्रदेश, नगर और माता-पिता एवं हम सभी का नाम रोशन करेंगे उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की डबल इंजन भाजपा सरकार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किये जा रहें हैं विगत डेढ़ वर्षों में प्रदेश में छात्रों के समग्र विकास को बढ़ावा देने के साथ शिक्षा स्तर में सुधार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुआ है केद्र सरकार द्वारा नई एजुकेशन पॉलिसी को पूर्ण रूप से लागू करके शिक्षा को रोजगार के साथ जोड़ने के उद्देश्य से विद्यार्थियों को आवश्यक कौशल व ज्ञान के साथ युवाओं को बेहतर शिक्षा प्रदान कर उनका उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में सराहनीय कदम है आज समग्र शिक्षा योजना के तहत स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ ही सुविधाओं का भी निरंतर विस्तार हो रहा है पीएम स्कूल के माध्यम से 211 स्कूलों को स्मार्ट क्लासरूम, लैब, और डिजिटल संसाधनों से अपग्रेड किया जा रहा है बिलासपुर में 100 करोड़ रुपये की लागत से 13 एकड़ में एजुकेशन सिटी का निर्माण किया जा रहा है जिसमें आधुनिक शैक्षिक सुविधाएँ होंगी स्कूलों में शिक्षकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्च्ति करने के लिए 5500 से अधिक शिक्षकों की भर्ती की जा रही है साथ ही 2600 से अधिक बीएड धारी शिक्षकों की बहाली और व्यापम के माध्यम से भी नई भर्तियाँ की जा रही है ताकि छात्र-छात्राओं को लाभ मिल रहा है स्कूलों का उन्नयन नए कक्ष एवं भवनों का निर्माण, बच्चों को मिड-डे मील के तहत पौष्टिक आहार छात्रवृत्ति, छात्राओं को स्कूल आने-जाने हेतु सायकल वितरण जैसे कई सराहनीय प्रयासों से आज छत्तीसगढ़ में शिक्षा का स्टार सुधरा है एवं सुविधाएँ सुदृढ़ हुईं हैं जिसका सीधा लाभ छात्र-छात्राओं को मिल रहा है।

—————————————-

*कबीरधाम जिले के कांवड़ यात्रियों की सेवा* के लिए अमरकंटक में पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा 11 जुलाई से 6 अगस्त तक निःशुल्क भोजन एवं ठहरने की सुविधा

0

0.कबीरधाम जिले के कांवड़ यात्रियों की सुविधा और सेवा के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा की गई अमरकंटक में निःशुल्क भोजन व विश्राम की व्यवस्था

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- इस वर्ष 11 जुलाई से सावन माह प्रारंभ हो रहा है इस अवसर पर कबीरधाम जिले से हजारों की संख्या में कांवड़ यात्री अमरकंटक में जलेश्वर महादेव के दर्शन व जलाभिषेक करने के लिए कठिन यात्रा करके पहुँचते हैं कांवड़ यात्रियों की सेवा और उनकी इस यात्रा को सुखद बनाने के लिए विगत 3 वर्षों से पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा अमरकंटक में पूरे सावन माह तक निःशुल्क भोजन एवं विश्राम हेतु सुविधा उपलब्ध कराई जाती है इसी कड़ी में चौथे वर्ष भी पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा दिनांक 11 जुलाई से 6 अगस्त तक कबीरधाम जिले से अमरकंटक जाने वाले कांवड़ यात्रियों की सेवा हेतु मेला मैदान,नया नगर पालिका परिसर,अमरकंटक जिला अनुपपुर में भोजन एवं विश्राम हेतु ठहरने की निःशुल्क सुविधा का लाभ कांवड़ यात्रियों को मिलेगा इसके साथ ही प्रतिदिन यहां पधारने वाले हजारों भक्तों के साथ भगवान भोलेनाथ की भव्य महारती का आयोजन भी यहां किया जाता है इस सुविधा का लाभ लेने के लिए कबीरधाम जिले के कांवड़ यात्रियों के लिए भावना बोहरा द्वारा उनके संस्थान के माध्यम से 9755359004 एवं 9754462000 मोबाइल नम्बर भी जारी किया गया है जिसमें संपर्क करके अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने बताया कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हमारे कबीरधाम जिले से हजारों कांवड़ यात्री आस्था और विश्वास के साथ भगवान महादेव के जलाभिषेक हेतु अमरकंटक की यात्रा करने जाते हैं और उनकी सेवा का अवसर हमें प्राप्त होता है उनकी इस पुण्यदायी यात्रा में सहभागी बनने और उनकी यात्रा को सुखद बनाने व सेवा करने का हमें जो अवसर मिलता है वह हमारे लिए स्वयं भगवान भोलेनाथ की सेवा करने के समान है उनकी इस आस्था का सम्मान करते हुए और एक जनप्रतिनिधि होने के नाते अपने सामाजिक दायित्वों को पूरा करने हेतु हमने लगातार इस चौथे वर्ष कबीरधाम जिले से कांवड़ में जल लेकर अमरकंटक तक यात्रा करने वाले कांवड़ियों के लिए नवनिर्मित पालिका परिषद,अमरकंटक में 11 जुलाई से 6 अगस्त तक निःशुल्क ठहरने व भोजन की व्यवस्था की है कबीरधाम जिले से जाने वाले कांवड़ियों की सुविधा और इस कठिन यात्रा के बाद उन्हें विश्राम मिल सके इसके लिए यह व्यवस्था की है और हमें विश्वास है कि हमारे इस प्रयास से कांवड़ यात्रियों को राहत मिलेगी उन्होंने आगे कहा कि कांवड़ यात्रियों के लिए सात्विक भोजन तथा उन्हें किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसके लिए हमारे संस्थान के सदस्य चौबीसों घंटे उनकी सेवा में उपस्थित रहेंगे साथ ही कांवड़ियों के लिए उक्त स्थान में सभी प्रकार की मूलभूत सुविधा जैसे भोजन, स्नान, शौचालय व विश्राम के लिए सभी सुविधाओं का विशेष रूप से ध्यान रखा गया है और वह सभी सुविधाएँ वहां मुहैय्या की जाएँगी ताकि कठिन यात्रा के बाद उन्हें विश्राम मिल सके और हमें उनकी सेवा करने का अवसर प्राप्त हो सके हमारा यह प्रयास कबीरधाम जिले के समस्त कांवड़ यात्रियों और जनता के विश्वास, सहयोग एवं मार्गदर्शन से ही संभव हो रहा है कि लगातार चार वर्षों से हमें यह सेवाकार्य करने का पुण्य मौका मिल रहा है मैं कबीरधाम जिले के सभी भक्तों,कांवड़ यात्रियों और जनता के प्रति आभार व्यक्त करती हूँ कि हमारे इस प्रयास को सफल बनाने और अपने सेवा का सौभाग्यशाली अवसर हमें दिया है कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि सनातन धर्म, संस्कृति उसकी गौरवशाली महिमा को भी पोषित तथा संरक्षित करता है और हमारी आने वाली युवा पीढ़ी को हमारी समृद्धशाली संस्कृति के प्रति सजग और प्रेरित करता है कबीरधाम जिले से पधारने वाले कांवड़ यात्रियों के साथ यहां प्रतिदिन भोलेनाथ की भव्य महाआरती का भी अयोजन किया जाता है जहाँ हजारों की संख्या में भक्तजनों का आगमन होता है और पूरे भक्ति भाव से सभी श्रद्धालु भोलेनाथ की भक्ति में लीन रहते हैं विदित हो कि पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा जनसेवा के कार्यों के साथ ही सामाजिक, शिक्षा,स्वास्थ्य,सशक्तिकरण के लिए लगातार कबीरधाम जिले सहित आस-पास के जिले में निवासरत हर जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है क्षेत्रवासियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए निशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब, 8 निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा, महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए निःशुल्क बस सेवा, युवाओं के लिए IIT-JEE,NEET एवं CGPSC की निःशुल्क कोचिंग सुविधा के साथ-साथ खेल और गरीब, जरूरतमंद लोगों की सहायता के उद्देश्य के साथ उनके द्वारा लगातार सक्रीय भागीदारी निभाते हुए पंडरिया विधानसभा में विकास व अधोसंरचना निर्माण के लिए भी अनवरत कार्य किया जा रहा है।

—————————————-

*प्राचार्य पदोन्नति से स्टे हटा, अब 15 जुलाई 2025 के पूर्व काउंसलिंग की प्रक्रिया पूर्ण कर “टी एवं ई संवर्ग” में प्राचार्य के रिक्त समस्त पदों पर पदस्थापना आदेश जारी करने प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने शासन से की मांग”।*

0

 


बिलासपुर-रायपुर– “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” तथा “छत्तीसगढ़ राज्य सर्वशासकीय सेवक अधिकारी- कर्मचारी पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” तथा सहयोगी संगठन “छत्तीसगढ़ प्रगतिशील एवं नवाचारी शिक्षक महासंघ (Chhattisgarh Progressive and Innovative Teachers Federation- CGPITF) के द्वारा प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में विगत 12 वर्षों से लंबित प्राचार्य पदोन्नति का शासन से आदेश जारी करवाने व माननीय हाई कोर्ट छत्तीसगढ़ में प्राचार्य पदोन्नति के मामले में लगी याचिकाओं का निराकरण किये जाने के लिए विधिसम्मत ढंग से उचित पहल करने तथा काउंसलिंग के माध्यम से “टी एवं ई संवर्ग” में प्राचार्य के रिक्त समस्त पदों पर पदस्थापना आदेश जारी करवाने के लिए कारगर पहल की हैं।

गौरतलब हैं कि माननीय हाई कोर्ट छत्तीसगढ़ बिलासपुर के डिवीज़न बैंच ने 1 जुलाई 2025 को दिए अपने महत्वपूर्ण फ़ैसले में प्राचार्य पदोन्नति पर लगे स्टे को हटा दिया हैं, इससे स्कूल शिक्षा विभाग में विगत 12 वर्षों से रुकी हुई प्राचार्य पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त हो गया हैं। “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने राज्य शासन, सचिव स्कूल शिक्षा विभाग तथा संचालक लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ से मांग की हैं कि प्राचार्य पदोन्नति के मामले में लगी स्टे को 1 जुलाई 2025 को माननीय हाई कोर्ट छत्तीसगढ़ द्वारा हटा दिए जाने के बाद प्राचार्य पदोन्नति के मार्ग में अब कोई क़ानूनी बाधा नहीं हैं, अतः राज्य शासन, स्कूल शिक्षा विभाग तथा लोक शिक्षण संचालनालय त्वरित कार्यवाही कर 15 जुलाई 2025 के पूर्व काउंसलिंग की पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष ढंग से पूर्ण कर, प्रदेश में “टी एवं ई संवर्ग” में रिक्त प्राचार्य के समस्त पदों पर पदस्थापना आदेश जारी करें।

उल्लेखनीय हैं कि “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह तथा उनके सहयोगियों ने छत्तीसगढ़ शासन के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सहित अन्य माननीय मंत्रीगणों, माननीय सांसदगणों, माननीय विधायकगणों तथा सचिव स्कूल शिक्षा विभाग,संचालक लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़,अवर सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, विभागीय उच्च अधिकारियों से मुलाक़ात करके अनेकों बार ज्ञापन सौंप कर प्राचार्य पदोन्नति का आदेश जारी करवाने तथा प्राचार्य पदोन्नति के मार्ग में बाधित सभी क़ानूनी मामलों का उचित समाधान किए जाने के लिए लगातार पहल किया हैं, इसी का प्रतिफल हैं कि माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ के द्वारा प्राचार्य पदोन्नति के सभी मामलों में सुनवाई के बाद 1 जुलाई 2025 को अपना निर्णय दे दिया हैं। माननीय हाई कोर्ट छत्तीसगढ़ बिलासपुर ने 1 जुलाई 2025 को दिए अपने महत्वपूर्ण फ़ैसले में प्राचार्य पदोन्नति पर लगी हुई स्टे को हटा दिया हैं, तथा अनेकों याचिकाओं को खारिज कर दिया हैं। माननीय हाई कोर्ट छत्तीसगढ़ के द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय दिए जाने के बाद अब प्राचार्य पदोन्नति के मार्ग में कोई क़ानूनी बाधा नहीं हैं। अब शासन द्वारा निर्बाध ढंग से प्राचार्य पदोन्नति की पूरी प्रक्रिया पूर्ण की जा सकती हैं।

“छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने माननीय हाई कोर्ट छत्तीसगढ़ के द्वारा प्राचार्य पदोन्नति के मामले में लगी स्टे को हटा दिए जाने के बाद राज्य शासन, सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, संचालक लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ से मांग की हैं कि, प्रदेश में “टी एवं ई संवर्ग” में प्राचार्य के रिक्त सभी पदों पर 15 जुलाई 2025 तक निष्पक्ष ढंग से काउंसलिंग की पूरी प्रक्रिया पूर्ण कर पदस्थापना आदेश जारी करने की मांग की हैं।

“छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने सचिव स्कूल शिक्षा विभाग तथा संचालक लोक शिक्षण संचालनालय से मांग की हैं कि विभाग में 35/40 वर्षों की सेवा करने के बाद भी बिना प्राचार्य पदोन्नति पाएं प्रत्येक माह 150/200 की संख्या में वरिष्ठ नियमित व्याख्याता एवं वरिष्ठ प्रधान पाठक रिटायर्ड हो रहें हैं, अतः वरिष्ठ व्याख्याता,वरिष्ठ प्रधान पाठकों की पीड़ा को देखते हुए अविलम्ब प्राचार्य पदोन्नति के लिए काउंसलिंग की तिथि घोषित कर, निष्पक्ष ढंग से काउंसलिंग की प्रक्रिया पूर्ण कर, पदस्थापना आदेश जारी करें।

प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने सचिव स्कूल शिक्षा विभाग,संचालक लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ से मांग की हैं कि दिनांक 30.04.2025 को स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी किये गए प्राचार्य पदोन्नति के आदेश की सूची में आज की स्थिति में रिटायर्ड हो चुके लोगों के स्थान पर प्रतीक्षा सूची में से वरिष्ठता के अनुसार पात्र लोगों को पदोन्नति सूची में शामिल करने की मांग की हैं।
प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने शासन से मांग कर कहा हैं कि 15 जुलाई 2025 तक प्राचार्य पदोन्नति की नियमानुसार काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूर्ण करके “टी एवं ई संवर्ग” में प्राचार्य के रिक्त समस्त पदों पर पदस्थापना आदेश जारी किया जावें। ताकि प्राचार्यविहीन विद्यालयों में पदोन्नति के बाद पूर्णकालिक प्राचार्य के पदस्थ होने से विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा प्रदेश में शिक्षा गुणवत्ता में वृद्धि के साथ शिक्षा का स्तर और ऊँचा हो सकेगा।

 *हत्याकांड में शामिल 04 अन्य आरोपियों को पकड़ने मे मिली सफलता*

0

 *हत्याकांड में शामिल 04 अन्य आरोपियों को पकड़ने मे मिली सफलता*
➡️ *मृतक के शव को पत्थर बांधकर नदी मे फेंकने वाले अन्य 04 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार*
➡️ *आरोपी गण उमेश जायसवाल, शैलेन्द्र शर्मा, रिंकू कश्यप एवं अजय कश्यप से 01 नग चाकु एवं 03 मोबाईल जप्त किया गया*
➡️ *थाना लोरमी के अपराध क्रमांक 411/25 धारा 103(1), 140(1),238, 61(2), 191(2), 191(3), 190 बी.एन.एस. व 25, 27 आर्म्स एक्ट बीएनएस पंजीबद्ध के तहत किया गया कार्यवाही*
➡️ *आरोपी अजीत उर्फ़ अज्जू द्वारा दहशत का माहौल बनाकर पैसे की उगाही करने के उद्देश्य से घटना की वीडियो वायरल करने पर थाना लोरमी में पृथक से अपराध पंजीबद्ध कर किया गया गिरफ्तारी कार्यवाही*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:-प्रार्थी संजय वर्मा पिता प्यारे लाल उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 02 डोंगरीपारा लोरमी के रिपोर्ट पर थाना लोरमी मे दर्ज अपराध क्रमांक 411/24 धारा 140(1), 3(5) बीएनएस के प्रकरण में मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुये आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत पाटिल के पर्यवेक्षण में सायबर सेल व लोरमी पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर प्रकरण की बारिकी से विभिन्न बिन्दुओं पर जांच करने निर्देश दिया गया है।
प्रकरण की विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर अज्जु ठाकुर, गौैतम उर्फ चिन्टु महरा, पवन कुम्भकार, विवेक तिवारी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पुछताछ करने पर एक राय होकर दशरथ वर्मा के हाथ पैर को पकड़कर अज्जु ठाकुर व पवन कुम्भकार के द्वारा दशरथ वर्मा के गले, सिर, माथा को चाकु से वार किया गया जिससे दशरथ की मृत्यु हो गयी दशरथ के लाश को चारो मिलकर नदी किनारे ले जाकर मृतक दशरथ के हाथ पैर को विवेक के गमछा से बांध दिये और वही नदी किनारे पड़ा एक बड़ा वजनदार पत्थर को दशरथ के सीने मे बांधकर मृत शरीर को नदी के पानी में डालकर अपराध घटित करना स्वीकार करने पर आरोपियों के विरूद्व धारा 103(1), 238 बीएनएस जोड़ी जाकर आरोपीगण 1.अजीत उर्फ अज्जु ठाकुर पिता गुलाब उम्र 19 वर्ष निवासी बाजारपारा लोरमी 2.गौतम उर्फ चिन्टु महरा पिता काशी उम्र 19 वर्ष निवासी बाजारपारा लोरमी 3.विवेक तिवारी पिता रामनारायण उम्र 18 वर्ष निवासी बाजारपारा लोरमी 4.पवन कुम्भकार पिता विनोद उम्र 21 वर्ष निवासी कंकालिनपारा लोरमी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। प्रकरण के अन्य आरोपियों संलिप्तता पाये जाने पर न्यायालय से गिरफ्तार आरोपियों का पुलिस रिमाण्ड लिया गया।
मामले की विवेचना के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से मनोवैज्ञानिक तथा तथ्यात्मक पूछताछ करने पर बताये कि घटना कारित करते समय रिंकू कश्यप और अजय कश्यप को आने-जाने लोगों को पर नजर रखने व उमेश जायसवाल द्वारा मृतक दशरथ को बहला-फुसलाकर उनके पाल लाने एवं गौतम उर्फ चिन्टू द्वारा घटना के समय पहने चप्पल व कपड़ा को जलाना बताया गया। आरोपी उमेश जायसवाल से *घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल व उसके द्वारा उपयोग किये जाने वाले मोबाईल, रिंकू कश्यप से उसका इस्तेमाली मोबाईल एवं पूर्व में गिरफ्तार आरोपी विवेक तिवारी से उसका इस्तेमाली मोबाइल एवं अज्जु ठाकुर से विडियो में दिख रहे एक चाकू तथा घटनास्थल से जले हुये अवशेष* जप्त कर मामले में धारा 3(5) विलोपित कर 61(2), 191(2), 191(3), 190 बी.एन.एस. व 25, 27 आर्म्स एक्ट जोड़ी जाकर प्रकरण अन्य *आरोपीगण 1.उमेश जायसवालपिता राजेन्द्र जायसवाल उम्र 26 वर्ष, 2.शैलेन्द्र शर्मा उर्फ छोटू पिता निर्मल शर्मा उम्र 29 वर्ष दोनो निवासी वार्ड क्र. 02 डबरीपारा लोरमी, 3.रिंकू कश्यप पिता विजेन्द्र कश्यप उम्र 19 वर्ष एवं 4.अजय कश्यप पिता राजेन्द्र कश्यप उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 04 कंकालीनपारा लोरमी* को विधिवत गिरफ्तार किया गया है।
*पूर्व के गिरफ्तार आरोपीगण* 1.अजीत उर्फ अज्जु ठाकुर पिता गुलाब उम्र 19 वर्ष निवासी बाजारपारा लोरमी 2.गौतम उर्फ चिन्टु महरा पिता काशी उम्र 19 वर्ष निवासी बाजारपारा लोरमी 3.विवेक तिवारी पिता रामनारायण उम्र 18 वर्ष निवासी बाजारपारा लोरमी 4.पवन कुम्भकार पिता विनोद उम्र 21 वर्ष निवासी कंकालिनपारा लोरमी को विधिवत गिरफ्तार कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर विवेचना कार्यवाही किया गया।
आरोपी अजीत उर्फ़ अज्जू ठाकुर द्वारा हत्या की घटना कारित करते हुए घटना की वीडियो बनवाकर दहशत का माहौल बनाने के उद्देश्य से घटना की वीडियो वायरल कर पैसा उगाही करने की कोशिश किया जा रहा था जिसकी शिकायत प्राप्त होने पर प्रार्थी के शिकायत पर आरोपी अजीत ठाकुर उर्फ़ अज्जू के विरुद्ध थाना लोरमी में पृथक से अपराध क्रमांक 413/25 धारा 308 बीएनएस पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तारी की कार्यवाही किया गया।
उक्त कार्यवाही मे निरी. अखिलेश कुमार वैष्णव थाना प्रभारी लोरमी, साइबर सेल से उपनिरी. सुशील कुमार बंछोर, प्रआर. नरेश यादव, यशवंत डाहिरे, लोकेश राजपूत, रवि जांगड़े, आर. गिरीराज सिंह, राहुल यादव, रवि मिंज, हेमसिंह, परमेश्वर जांगड़े, थाना लोरमी से उपनिरी. सुन्दर लाल गोरले, जी.पी. राव, सउनि निर्मल घोष, प्र.आर. शेषनारायण कश्यप आर. देवीचंद नवरंग, कवि टोप्पो की भुमिका अहम रही।

➡️*एक पेड़ मां के नाम पर” मुंगेली पुलिस बीट प्रभारी करेंगे बीट क्षेत्र ग्रामों में वृक्षारोपण*

0

➡️*एक पेड़ मां के नाम पर” मुंगेली पुलिस बीट प्रभारी करेंगे बीट क्षेत्र ग्रामों में वृक्षारोपण*

➡️ *पुलिस बीट प्रभारी अपने अपने क्षेत्र के ग्रामो में ग्राम रक्षा समिति व ग्रामीणों से समन्वय स्थापित कर करेंगे वृक्षारोपण |*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा निर्देशित किया गया कि पर्यावरण के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिये *”एक पेड़ मां के नाम”* अभियान चलाया जा रहा है जिसमे थाना चौकी क्षेत्र मे पुलिस बीट प्रभारी अपने-अपने बीट के ग्रामों में जाकर ग्राम रक्षा समिति व ग्रामीणों से समन्वय स्थापित कर *”एक पेड़ मां के नाम”* वृक्षारोपण करेंगे तथा आम जनता को पेड़ लगाने हेतू जागरूक कर पर्यावरण में पेड़ की आवश्यकता के संबंध में जानकारी प्रदाय करेंगे साथ ही वृक्षारोपण कर वृक्षारोपण अभियान को सफल करने का आह्वान किया गया और साथ ही जोर दिया की वृक्षों को लगाने के साथ-साथ उनकी रक्षा भी करनी होगी।

मुंगेली पुलिस अधीक्षक द्वारा अपील की गई कि वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है और स्वच्छ पर्यावरण और पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन हेतु आवश्यक है। आज लोग अपने भौतिक सुख एवं अल्प लाभ के लिए वृक्षों की अंधाधुंध कटाई कर रहे हैं जिसके भयावह परिणाम हम सबको देखने को मिल रहे हैं, पर्यावरण को बचाने के लिए हर नागरिक को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए ताकि पृथ्वी मे संतुलन बना रहे एवं प्रदुषण से बचा जा सके तथा वातावरण स्वच्छ एवं शुद्ध मिल सके।