Home Blog Page 388

*कलेक्टर-एसपी ने एटीआर के सुदूर वनांचल गांवों में पहुंचकर बाढ़ पूर्व तैयारियों का लिया जायजा*

0

*आपदा राहत एवं बचाव के संबंध में तैयारी तथा ग्रामीणों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने दिए निर्देश*

*ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी ली*

*बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, एटीआर उपसंचालक एटीआर श्री गणेश यू.आर. ने लोरमी विकासखण्ड के अचानकमार टाईगर रिजर्व क्षेत्र अंतर्गत सुदूर वनांचल ग्रामों सुरही, बम्हनी, निवासखार, लमनी आदि का दौरा किया। उन्होंने रोजगार सहायक, कोटवार, पटवारी व सचिव से बातचीत कर वहां बरसात के मौसम में आने वाली समस्याओं के संबंध में जानकारी ली और बाढ़ की स्थिति वाले गांवों में पर्याप्त खाद्य सामग्री, केरोसिन, दवाईयां, लाइफलाइन सप्लाई, लाइफ जैकेट, नाव आदि व्यवस्थाओं के साथ पर्याप्त रूप से एसडीआरएफ की टीम की तैनाती के साथ सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्रामीणों से बाढ़ आने पर वहां जाने से बचने, पानी के तेज बहाव के स्थिति में नदी और नाले में जान को जोखिम में डालकर पार करने की कोशिश नहीं करने की समझाईश दी। उन्होंने बम्हनी में निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने एसडीआरएफ से नाव और दो लोगों की व्यवस्था करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
कलेक्टर-एसपी ने गॉव के वृद्धजनों व लोगों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उन्हें समस्याओं के समाधान के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने बम्हनी गांव में पीने के पानी का जायजा भी लिया। इस दौरान आदिवासियों ने गॉव में बिजली की समस्या बताई। कलेक्टर ने अधिकारियों को बिजली, पानी की समस्या को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली की समस्या के समाधान के लिए वैकल्पिक प्रकाश की व्यवस्था करने पर्याप्त मात्रा में कैरोसीन लालटेन आदि उपलब्ध कराने के लिए कहा। ग्राम की महिला जयमती आर्माे ने शौचालय की मांग की। कलेक्टर ने तत्काल शौचालय बनाने, टूटे हुए पानी टंकी की मरम्मत और ग्रामीणों को राशनकार्ड उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने सुरही में आपातकालीन स्थिति में लोगों को आने-जाने के लिए गाड़ी की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने गांव के लोगों को पेड़ नहीं काटने और जंगल बचाने प्रोत्साहित किया। कलेक्टर ने बम्हनी में स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति की जानकारी ली और बच्चों को चाकलेट प्रदान कर पढ़-लिखकर आगे बढ़ने प्रोत्साहित किया। साथ ही पालकों को भी अपने बच्चों को नजदीकी स्कूल में शिक्षा दिलाने समझाइश दी। उपसंचालक एटीआर श्री गणेश यू.आर. ने बताया कि बारिश के मौसम में सुरही, अतरिया, बम्हनी सहित कोर एरिया के कुछ गांव कट जाते हैं। कलेक्टर ने कटे हुए गांवों के लिए राहत एवं स्वास्थ्य शिविर लगाने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

*दुर्गम क्षेत्रों में बाईक एवं ट्रैक्टर से पहुंचे कलेक्टर-एसपी*

कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार और पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल शासन की योजनाओं का अंतिम छोर तक पहुंच सुनिश्चित करने लमनी, निवासखार के दुर्गम क्षेत्रों में उफनती नदी को पार कर बाईक एवं ट्रैक्टर के माध्यम से पहुंचे। उनके साथ उपसंचालक एटीआर श्री गणेश यू.आर भी उपस्थित थे। उन्होने वनांचल में निवासरत ग्रामीणों से संवाद कर शासन की योजनाओं की पहुंच और गॉवों की समस्याओं के संबंध में जानकारी ली और ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, खाद्य सहित विभिन्न आधारभूत सेवाएं उपलब्ध कराने पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करने आश्वस्त किया।

*विस्थापन की दी जानकारी, उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण*

कलेक्टर ने ग्रामीणों को विधिवत विस्थापन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि नियमानुसार कोर एरिया के गॉवों का विस्थापन होना है। विस्थापन की प्रक्रिया सुचारु रूप से हो इसमें सभी आवश्यक सहयोग करें। उन्होने ग्रामवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि विस्थापन के पश्चात नए जगह पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कलेक्टर ने कहा कि आप सभी की समस्याओं के नियमानुसार निराकरण के लिए हम यहां आए हैं। उन्होंने ग्रामीणों को आवास, बिजली, पेयजल, आंगनबाड़ी, स्कूल आदि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने उप स्वास्थ्य केंद्र सुरही का निरीक्षण कर वहां आवश्यक दवाइयां, सर्पदंश से बचाव हेतु एंटीवेनम, प्रसव संबंधी आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली और सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उप स्वास्थ्य केंद्र में बिजली के लिए बैटरी की व्यवस्था करने कहा। इस दौरान केन्द्र में पहुंचे मरीज से बातचीत कर उनका हाल चाल पूछा और चिकित्सक को संवेदनशीलता के साथ बेहतर ईलाज करने निर्देशित किया। उन्होंने ग्राम निवासखार में चिकित्सक की समस्या पर वहां पर स्वास्थ्य कर्मी की व्यवस्था करने कहा। उन्होंने खुड़िया की स्वास्थ्य कार्यकर्ता लता दर्रो की वनांचल के ग्रामीणों की सेवा भावना से प्रभावित होकर उनकी सराहना की और आगे भी इसी तरह कार्य करने प्रोत्साहित किया। इस दौरान संबंधित विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

*50 बॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ छत्तीसगढ़ के स्टेट हेड बने रामपुरी गोस्वामी*

0

50 बॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ छत्तीसगढ़ के स्टेट हेड बने रामपुरी गोस्वामी

(3री राष्ट्रीय अंडर 19- यूथ 50 बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता उड़ीसा भुनेश्वर मे भाग लेने छत्तीसगढ़ कि टीम आज रवाना होंगी )
====================


राकेश खरे ब्यूरो बिलासपुर:-मनाली में आयोजित बैठक में 50 बाल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा छत्तीसगढ़ में 50 बॉल क्रिकेट के डेवलपमेंट हेतु 50 बॉल क्रिकेट एसोसिशन ऑफ छत्तीसगढ़ का गठन कर श्री रामपुरी गोस्वामी को स्टेट हेड बनाया गया है।
श्री रामपुरी गोस्वामी ने बताया कि 50 बॉल्स क्रिकेट फेडरेशन इंडिया के अंतर्गत 26 राज्यों को मान्यता प्रदान की गई है और प्रतिवर्ष राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन कर खिलाड़ियों को एक प्लेटफार्म दिया जा रहा है ताकि अपने खेल कौशल का बेहतर प्रदर्शन कर सके इसी तारतम्य में भुवनेश्वर उड़ीसा में 3री राष्ट्रीय अंडर 19 यूथ 50 बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे छत्तीसगढ़ कि 16 सदस्यीय टीम आज सुबह उत्कल एक्सप्रेस से भुनेश्वर के लिए रवाना हो रही है।उपरोक्त टीम का सलेक्शन ट्रायल विगत दिनों पेंड्रा मे लिया गया था, टीम के मुख्य प्रबंधक राष्ट्रीय एम्पायर नागेंद्र प्रताप सिंह होंगे एवं कोच विशाल सिंह रहेंगे। टीम मे शामिल 14 सदस्यीय खिलाड़ियों के नाम निम्नानुसार है-
1. ओम राठौर
2. हर्ष साहू
3. वीरेंद्र कुमार सरोते
4. साहिल श्रीवास
5. शुर्यांश शुक्ला
6. अंतरिक्ष जायसवाल
7. ऐश्वर्य प्रताप सिंह
8. देवेंद्र भानू
9. सिद्धार्थ कौशिक
10. अक्षत गौतम
11. धीरेन्द्र सिंह
12. प्रवीण टांडिया
13. अंकित सिंह
14. नमन राठौर ।
मल्टीपरपज स्कूल पेंड्रा के सभागृह में आज चयनित खिलाड़ियों को किट का वितरण एवं टी शर्ट के लॉन्चिंग समारोह माननीय अतिथियों जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह,गौरैला नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे,पेंड्रा नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जालन, समाजसेवी रितेश फरमानिया, प्राचार्य ललित दाहिरे, एवं रंजी खिलाडी वाशुदेव बरेठ कि उपस्थिति मे सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन टीम प्रबंधक नागेंद्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया है। उपरोक्त जानकारी 50 बॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के स्टेट हेड रामपुरी गोस्वामी द्वारा प्रदान कि गई।
(रामपुरी गोस्वामी)
स्टेट हेड
50 बॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़

*शासकीय प्राथमिक शाला सेनगुड़ा में शाला प्रवेश उत्सव, न्यौता भोज एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन*

0

*शिक्षा ही समाज के विकास की आधारशिला है – गायकवाड़*

लोरमी – विद्यालय किसी भी बच्चे के भविष्य की पहली सीढ़ी होता है। यहां बच्चों को ना केवल शिक्षा मिलती है, बल्कि संस्कार भी मिलते हैं।शिक्षा ही समाज के विकास की आधारशिला है, बच्चों को सब मिलकर प्रेरित करें ताकि वे उत्साहपूर्वक शिक्षा की ओर अग्रसर हों उक्त कथन शासकीय प्राथमिक शाला सेनगुड़ा के शाला प्रवेश उत्सव, न्यौता भोज, वृक्षारोपण कार्यक्रम में जनपद सदस्य प्रदीप गायकवाड़ ने मुख्य अतिथि के आसंदी से कही। वहीं कार्यक्रम का अध्यक्षता करते हुए सरपंच सकुन्तला लहरे ने कहा कि शाला प्रवेश एक अभिभावक जो विद्यायल पर विश्वास करता है उसका उत्सव है। हमें बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहना है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रधान पाठक अशोक टोण्डे ने कहा कि हर बच्चे में अपार संभावनाएं होती है। शिक्षा क्रांति का रास्ता गांव से होकर ही निकलेगा, इसके लिए हमें अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहना होगा। सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी एवं महापुरुषों के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद राजकीय गीत अरपा पैरी के धार प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात् प्रधान पाठक अशोक टोण्डे के द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया, फिर शिक्षा विभाग में शासन की योजना और अपने विद्यालय के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि इस वर्ष हमारे विद्यालय में अशासकीय विद्यालय के पांच बच्चों ने प्रवेश लिया है जो हमारी उपलब्धि है। फिर स्कूली बच्चों के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति की गई, जो उपस्थितजनों को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम को शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष राकेश टंडन, उपसरपंच हजारी चेलक, रजनीकांत लहरे ने भी संबोधित किया।इसके बाद नवप्रवेशी बच्चों का पारंपरिक तरीके से तिलक ,आरती एवं पुष्प वर्षा कर हमारी बगिया के नए फूल के रूप में स्वागत किया गया ,तथा लड्डू खिलाकर हर्षोल्लास के साथ प्रवेश उत्सव मनाया गया। तथा बच्चों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक, गणवेश के साथ प्रधान पाठक अशोक टोण्डे ने अपने स्वयं के व्यय से स्कूल बैग, टाई, बेल्ट, शिक्षण सामग्री वितरण किया गया। जिससे छोटे बच्चों की मुस्कान और अभिभावकों का उत्साह पूरे वातावरण को उल्लासपूर्ण बना दिया।नवप्रवेशी बच्चों के हाथों की निशानी को ड्राइंग शीट में उकेर कर प्रदर्शित करते हुए यादगार पल के रूप में विद्यालय में सुरक्षित रखा गया।यह आयोजन विद्यालय के साथ-साथ समस्त ग्रामवासियों के लिए एक प्रेरणास्पद क्षण रहा, जिसमें शिक्षा, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का सुंदर समन्वय देखने को मिला।

*न्यौता भोज ने बढ़ाया आत्मीयता का भाव*
कार्यक्रम के पश्चात सामूहिक न्यौता भोज का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, पालकों, शिक्षकगण तथा ग्रामवासियों ने स्नेहपूर्वक भाग लिया। न्यौता भोज ने विद्यालय और समाज के बीच आत्मीयता की भावना को और प्रगाढ़ किया।

*वृक्षारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत पौधे लगाए गए। सभी अतिथियों ने अपने हाथों से पौधरोपण किया और बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर ‘एक बच्चा – एक पौधा’ संकल्प भी लिया गया, जिससे हर बच्चा अपने एक पौधे की देखभाल करेगा।
कार्यक्रम में निकेश कुमार साहू सहायक शिक्षक ,रजनीकांत लहरे, राकेश टंडन, हजारी चेलक, श्रीमती मिथिला टंडन, पूनम लहरे, अजय कुर्रे,चंद्रकांत मिरी, जय सूर्य दर्शन कांत, देवचंद कोशले , संतोष मिरी, विक्रम टंडन, गोलू लहरे, सनत बंजारा, हेमंत मिरी, सहित पालकगण एवं ग्रामवासी भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

*सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ (संबद्ध छ ग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ) ने महासमिति की बैठक में 6 बिंदुओं में शासन से मांग पूरी कराने की बनाई रणनीति*

0

*सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ (संबद्ध छ ग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ) ने महासमिति की बैठक में 6 बिंदुओं में शासन से मांग पूरी कराने की बनाई रणनीति*


आशीष कश्यप बिलासपुर :-6 जुलाई को राजधानी में संघ महासमिति की बैठक श्री रविंद्र तिवारी कार्यकारी प्रांताध्यक्ष एवं संरक्षक तथा श्री प्रफुल्ल कुमार प्रांताध्यक्ष की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित की गई जिसमें ब्लॉक से लेकर प्रदेश स्तर के 300 पदाधिकारी सम्मिलित हुए ।
बैठक में विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा उपरांत 6 मांगों पर सहमति के आधार पर मांग पूरी कराने संघीय कार्यवाही का निर्णय पारित किया गया ।
राज्य में पदस्थ 4200 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के द्वारा अपनी जायज मांगों को लेकर समय – समय पर विभिन्न स्तर पर निरंतर विनम्र निवेदन, आवेदन, ध्यानाकर्षण कराने के साथ 3दिवसीय ऐतिहासिक आंदोलन करने के पश्चात भी शासन स्तर पर मांगों पर न तो कोई ठोस निर्णय गया और न ही किसी प्रकार की कोई कार्यवाही की गई ।सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता रहा जिसके कारण प्रदेश के सभी सामुदायिक अधिकारी अपने आप को ठगा महसूस कर रहे है ।
बैठक में प्रदेश से आए सभी पदाधिकारियों ने सर्वसहमति से आगामी रणनीति बनाते निम्न 6मांगों पर सहमति जताते हुए शासन स्तर से निराकरण कराने सहमति प्रदान की गई -:
(1)भारत सरकार द्वारा जारी प्रस्ताव एवं राज्य शासन के घोषणा पत्र के अनुरूप नियमिति करण की प्रक्रिया पूर्ण होते तक 62 वर्ष उम्र तक नौकरी की सुरक्षा /गारंटी प्रदाय किया जाय।
(2) भारत सरकार द्वारा जारी वित्त दिशा निर्देश के अनुरूप प्रति माह 25000/वेतन एवं 15000/ कार्य आधारित वेतन(PLP) प्रतिमाह निर्धारित तिथि में प्रदाय किया जाय।
(3)गृह जिला में स्थानांतरण की सुविधा प्रदान किया जाए
(4) राज्य शासन मानव संसाधन नीति2018 का अनुरूप एवं कर्मचारी भविष्य निधि के नियमानुसार EPF का लाभ प्रदाय किया जाय।
(5)आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बैठ कर opd संचालन करते हुए 12प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के मूलभूत कार्य संपादन में अवरोध पैदा करते हुए ब्लॉक एवं जिला स्तर के अधिकारियों द्वारा घर घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए दबाव देने एवं किए जा रहे दमनात्मक कार्यवाही पर रोक लगाया जाय ।
(6) विभाग प्रमुख द्वारा सभी संवर्ग के कर्मचारियों के लिए जारी कार्यदायित्व के अनुरूप कार्य लिया जाय तथा कार्यदायित्व के विपरित दबाव पूर्वक कराए जा रहे कार्य पर रोक लगाया जाय ।
*सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ के संरक्षक श्री रविंद्र तिवारी जी एवं प्रांताध्यक्ष श्री प्रफुल्ल कुमार जी ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि यदि राज्य शासन एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ द्वारा समय सीमा में कर्मचारी हित में ठोस निर्णय नहीं लेती है एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों से दबाव पूर्वक लिए जा रहे नियम विरुद्ध कार्य पर तुरंत रोक नहीं लगाई जाती है तो संघ न चाहते हुए भी बड़ा कदम उठाते हुए राज्य स्तर पर ऑन लाइन रिपोर्टिंग बंद करने के साथ साथ कार्य बंद करने का निर्णय लेने बाध्य होगा ।परिणाम स्वरूप ग्रामीणों के उपचार में आने वाली बाधाओं के लिए शासन की पूर्ण जवाबदेही होगी ।*
महासमिति की बैठक में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष – श्री देवानंद ,प्रदेश उपाध्यक्ष – श्री दीपचंद निषाद,श्री हिरेंद्र कुमार कर, प्रांतीय महामंत्री- श्री आशीष नंद,श्री हीरामन साहू, प्रांतीय महासचिव – श्री हेमंत साहू, श्री अविनाश तिग्गा,प्रांतीय सचिव – निधि श्रीवास,प्रीति पांडे,पुरुषोत्तम चतुर्वेदी,सह सचिव – हिमानी सिन्हा,मिथलेश साहू अस्मिता कुजूर,प्रांतीय संगठन सचिव- ओम कुर्रे, पायल वर्मा प्रदेश कोषाध्यक्ष – श्री सोहन कुंभकार,सह कोषाध्यक्ष – अंजू खरे,प्रांतीय संगठन सचिव- अमित पारथी, विकास राठौर ,मीडिया प्रभारी – प्रतीक कुमार गुप्ता,प्रियंका तिर्की, आई टी सेल प्रभारी- हेमराज निषाद,दीपक वर्मा,नैना नवीन, नीयत राम सिदा र, सहित प्रदेश के समस्त जिला अध्यक्ष एवं समस्त ब्लॉक अध्यक्ष उपस्थित रहे ।
अमित कौशिक
सूचना प्रभारी
सामुदायिकस्वादथ्य अधिकारी संघ छ ग

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा संचालित महाविद्यालयीन छात्राओं हेतु 5 निःशुल्क बसों का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने किया वर्चुअल लोकार्पण एवं करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात*

0

0.मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पंडरिया में नालंदा परिसर एवं ऑडिटोरियम, नवीन पालिका भवन एवं व्यावसायिक भवन निर्माण, बिसेसरा नाला से हरिनाला तक सड़क चौड़ीकरण, कुण्डा में नवीन महाविद्यालय भवन एवं कुण्डा अस्पताल का विस्तार, रणवीरपुर को नवीन उपतहसील और बिरेन्द्र नगर में नवीन महाविद्यालय स्थापना की दी सौगात, 72 करोड़ 73 लाख अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- 6 जुलाई को पीएम स्वामी आत्मानन्द शासकीय विद्यालय परिसर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पंडरिया विधानसभा के महाविद्यालयीन छात्राओं हेतु पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा संचालित 5 निःशुल्क बसों का वर्चुअल लोकार्पण किया और 72 करोड़ 73 लाख 69 हजार रुपए के अधोसंरचना निर्माण एवं विभिन्न विकास कार्यों का भी लोकार्पण व भूमिपूजन किया इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय एवं कबीरधाम जिला भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे ख़राब मौसम की वजह से मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर उड़ान न भरने की वजह से कार्यक्रम को परिवर्तित कर वर्चुअल लोकार्पण किया गया इतने ख़राब मौसम के बावजूद आयोजन स्थल में 15000 से अधिक लोगों का आगमन हुआ और सभा स्थल पूरी तरह से भर गया बारिश होने के बावजूद क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया और लगातार उनका आगमन एवं कार्यक्रम में उपस्थिति जारी रही इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा जनता के लिए किए जा रहे जनसेवा के कार्यों एवं प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि पंडरिया विधानसभा की विधायक भावना बोहरा द्वारा जनता की आकाँक्षाओं को पूरा करते हुए अभूतपूर्व कार्य किये जा रहें हैं एक जागरूक विधायक और समाज सेविका के रूप में वे अपने सभी दायित्वों का पूरे समर्पण भावना से निर्वहन कर रहीं हैं आज उनके द्वारा बेटियों की शिक्षा के लिए 5 निःशुल्क बस सेवा की शुरुआत करके एक मिसाल पेश की है कि एक जनप्रतिनिधि क्या कर सकता है वे कई महिलाओं के लिए एक प्रेरणा हैं जो सामाजिक परिवर्तन से लेकर अपने क्षेत्र के विकास एवं जनता की सेवा में निःस्वार्थ कार्य कर रही हैं मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में हमारी सरकार मोदी की गारंटी में किये गए अपने वादों को प्रतिबद्धता से पूरा कर रही है महतारी वंदन योजना, किसानों को दो वर्ष का बकाया धान बोनस 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी तेंदुपत्ता संग्राहकों को प्रति मानक बोरा को बढ़ाकर 5500 रुपए की गई और चरण पादुका योजना पुनः शुरू की गई भूमिहीन किसानों को आर्थिक सहयता जैसे अभूतपूर्व कार्यों से प्रदेश की तस्वीर बदल रही है और जनता के जीवन में खुशहाली आ रही है नक्सलवाद के समाप्ति के लिए गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में लगातार लाल आतंक पर प्रहार हो रहा है नक्सली सरेंडर कर रहें हैं और पीएम जनमन योजना व नियद नेल्लानार योजना से आदिवासी क्षेत्रों का समुचित विकास सुनिश्चित हो रहा है आज पंडरिया विधानसभा की जनता को भी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात डबल इनजन भाजपा सरकार में मिली है जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही है जिसके लिए मैं यहां उपस्थित आप सभी का अभिनंदन करता हूँ क्योंकि यह सभी कार्य आपके आशीर्वाद और जनविश्वास से हुआ है विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि भावना बोहरा द्वारा आज महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए जो कार्य किया है वह पंडरिया विधानसभा के लिए इतिहास रचने वाला है भावना बोहरा द्वारा पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनता की सुविधाओं के लिए कड़ी मेहनत तपस्या और समर्पण भाव से कार्य कर रही हैं आज उनके द्वारा महाविद्यालय की छात्राओं के लिए निःशुल्क बस सेवा की शुरुआत पूरे छत्तीसगढ़ में एक अनूठा कार्य है विधानसभा में भी जनता की आवाज बनकर वो मुखरता से क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों और जनता के मुद्दों को विधानसभा पटल पर रखती हैं उनके इसी कार्यशैली और विधानसभा की कार्यवाही में सक्रीय सहभागिता के लिए उत्कृष्ट विधायक चुना गया मैं पंडरिया विधानसभा की जनता का भी अभिनंदन करता हूँ कि उन्होंने कांग्रेस के कुशासन को समाप्त कर प्रदेश में भाजपा का सुशासन स्थापित किया आज छत्तीसगढ़ में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन, विकास कार्यों से हर गाँव तक योजनाओं का लाभ धरातल पर दिखाई दे रहा है उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बेटियों को शिक्षित करने के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा जी द्वारा किया गया यह प्रयास प्रशंसनीय है दूर-दराज गाँव में रहने वाली बेटियों को आवागमन की सुविधा मिलने से अब वह महाविद्यालय में अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख सकेंगी साथ ही उनके परिजन भी चिंतामुक्त होंगे राजनांदगांव सांसद संतोष ने कहा कि पंडरिया विधायक भावना बोहरा जी द्वारा किया गया यह प्रयास बेटियों की शिक्षा व सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण पहल है आज बेटियां हर क्षेत्र में अपने हुनर व कौशल से हम सभी का मान-सम्मान बढ़ा रहीं हैं ऐसे में उन्हें शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने हेतु आवागमन की बेहतर सुविधा उन्हें अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा इस अवसर पर कवर्धा जिला भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी ने आभार भाषण देते हुए मुख्यमंत्री विधानसभा अध्यक्ष सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यक्रम में उपस्थित जनता का आभार व्यक्त किया पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज का यह पल मेरे लिए एक सपना पूरा होने जैसा है पंडरिया विधानसभा की मेरी बहनें अच्छी शिक्षा ग्रहण कर सके इसके लिए जो भी संभव प्रयास होगा उसे करने के लिए मैं हमेशा प्रयास करती रहूंगी हमने शिक्षा, स्वास्थ्य,सशक्तिकरण और विकास इन चार आधार स्तंभों और आप सभी की आकाँक्षाओं के अनुरूप पंडरिया विधानसभा को समृद्धशाली और विकासशील से विकसित पंडरिया की ओर अग्रसर करने के लिए कृत संकल्पित हैं इसमें बेटियों की शिक्षा एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है इसके पूर्व हमने महाविद्यालय से घर आने-जाने में हमारी बहनों को हो रही असुविधा को देखते हुए 3 निःशुल्क बसों का संचालन शुरू किया और आज हमने अपने संकल्प को पूरा करते हुए 5 अतिरिक्त निःशुल्क बसों का संचालन शुरू करने जा रहे हैं जिसका मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने आज वर्चुअल लोकार्पण किया है यह बस उन सभी बहनों के लिए केवल एक आवागमन की सुविधा नहीं बल्कि यह उनके सपनों उनके सशक्तिकरण और उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ने में एक सारथी की भूमिका निभाएगा हमारा लक्ष्य है कि 1000 छात्राओं को हमारे इस प्रयास का लाभ मिले और वे उच्च शिक्षा ग्रहण करके अपने सपनों को पूरा करें इतनी बारिश में भी आप सभी का इतनी बड़ी संख्या में आगमन से बहुत ही प्रसन्नता हुई अप सभी की उपस्थिति इस कार्यक्रम की सफलता है उन्होंने आगे कहा कि हमें विश्वास है कि इस बस सेवा के संचालन से पंडरिया, पांडातराई, पिपरिया,सहसपुर लोहरा एवं कवर्धा महाविद्यालय में अध्ययनरत पंडरिया विधानसभा की छात्राओं को घर से महाविद्यालय एवं महाविद्यालय से घर आने-जाने के लिए सुरक्षित आवागमन की सुविधा होगी साथ ही ऐसी बहुत सी बेटियां जो आवागमन की कमी होने की वजह से अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करने में असमर्थ हैं उन्हें अपनी पढ़ाई पूरी करने एवं उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन मिलेगा, इसके साथ ही उन सभी परिजनों एवं अभिभावकों को भी अपनी बेटियों की शिक्षा एवं उनकी सुरक्षा के लिए चिंतामुक्त करेगी। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान एवं नारी शक्ति के सशक्तिकरण के लिए उनकी प्रतिबद्धता से प्रेरणा लेकर हमने यह प्रयास किया है आज यहां बहुत से बहनें और महिलाओं को सम्मानित किया गया मैं उन सभी को बधाई देती हूँ कि उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करते हुए बहुत सी महिलाओं को प्रेरित किया पंडरिया विधानसभा के विकास में उनकी सक्रीय सहभागिता के ल्लिये भी मैं उनका अभिनंदन करती हूँ भावना बोहरा ने कहा कि आज पंडरिया विधानसभा के विकास को गति देने के लिए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 72 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया मूलभूत सुविधाओं से लेकर, अधोसंरचना निर्माण, सिंचाई परियोजनाएं, विद्युत सेवाओं से लेकर जनसुविधाओं के विस्तार हेतु यह विकास कार्य पंडरिया विधानसभा को विकास के नए शिखर पर ले जायेगी आज डबल इंजन भाजपा सरकार में हमारे पंडरिया विधानसभा के लिए पीएम जनमन योजना,अधोसंरचना मद, विधायक निधि, मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना, शिक्षा विभाग, मनरेगा एवं सिंचाई परियोजनाओं जैसे विभिन्न विभाग अंतर्गत 600 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की स्वीकृति मिली है और कई कार्य प्रगति पर हैं पंडरिया नगर में हो रहे विकास कार्यों से आप सभी भलीभांति अवगत हैं नगरवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग हरिनाला पुल निर्माण और आज बनकर तैयार है और पंडरिया बाईपास भी अपना आकर ले रहा है यह सभी विकास कार्य आप सभी के सुझाव, सहयोग एवं मार्गदर्शन से हो रहें हैं एक समय था जब कांग्रेस की सरकार ने पंडरिया विधानसभा को अनदेखा किया विकास कार्यों के नाम पर यहां जमकर भ्रष्टाचार कांग्रेस पार्टी के समय किये गए केवल कागजों पर ही विकास दिखाई देता था पर आज पंडरिया विधानसभा में विकास कार्य तेजी से हो रहें हैं हमने पंडरिया विधानसभा को समृद्ध बनाने के लिए प्रयास करते हुए जनता को आपातकालीन समय में त्वरित सेवा उपलब्ध कारने के उद्देश्य से पंडरिया विधानसभा में कुल 8 निःशुल्क एम्बुलेंस का संचालन कर रहें हैं आज इन एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से लगभग 25 हजार लोगों को इसका लाभ मिला है निःशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब के माध्यम से लगभग 20 हजार लोगों ने अपना स्वास्थ्य जांच कराया है जनता की सुविधा के लिए हमने विधानसभा के 7 प्रमुख स्थानों में जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र की स्थापना की आज लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग सेंटर में 200 से अधिक युवाओं को IIT-JEE,NEET एवं CGPSC की निःशुल्क कोचिंग दी जा रही है मैं आज यहां उपस्थित आप सभी को आश्वस्त करती हूँ कि पंडरिया के विकास, जनसेवा के कार्यों और भावना दीदी की गारंटी में अपने संकल्पों को पूरा करने के लिए हम कटिबद्ध हैं भावना बोहरा ने कहा कि भावना दीदी की गारंटी एवं अटल संकल्प पत्र और हमर संकल्प पत्र में हमने जो अधोसंरचना विकास, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, स्ट्रीट वेंडर्स को आर्थिक सहयता,पीएम आवास योजना का विस्तार और अन्य जनकल्याण तथा विकास कार्यों को विस्तार देकर पंडरिया विधानसभा को विकास के शिखर पर ले जाने का संकल्प किया है उसे अक्षरशः पूरा करेंगे। हमारा लक्ष्य है कि पंडरिया विधानसभा को आने वाले समय में समृद्ध व एक विकसित विधानसभा के रूप में विकसित करेंगे जहाँ जनता की आकाँक्षाओं के अनुरूप सुविधाओं का विस्तार करेंगे जनता ने भाजपा पर जो विश्वास प्रकट किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर अपना भरोसा जताया उसे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने निभाया है जनहित की योजनाओं को धरातल पर लाकर जनता को सीधे उसका लाभ दिलाया है कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार को मिटाने का काम भाजपा के सुशासन में हुआ है और आज पंडरिया विधानसभा विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

*72 करोड़ से अधिक के विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का वर्चुअल भूमिपूजन एवं लोकार्पण*

पंडरिया विधानसभा अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों, परियोजनाओं एवं अधोसंरचना निर्माण हेतु इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं डॉ.रमन सिंह जी ने 72 करोड़ 70 लाख 32 हजार रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया इसमें बिजली आपूर्ति, सिंचाई, पुल-पुलिया,सड़क निर्माण जैसे विभिन्न विकास कार्यों की सौगात पंडरिया विधानसभा को मिली।

*पंडरिया विधानसभा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने की घोषणा*

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए पंडरिया विधानसभा को नए विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान करते हुए घोषणा की मुख्यमंत्री ने पंडरिया विधायक भावना बोहरा जी के मांग पर पंडरिया में नालंदा परिसर एवं 250 सीट वाले ऑडिटोरियम की स्थापना, पंडरिया में नगर पालिका के नवीन भवन एवं व्यावसायिक परिसर निर्माण, बिसेसरा नाला से हरिनाला तक 2 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग 130ए के 2 किलोमीटर सड़क का फोरलेन चौड़ीकरण, कुण्डा में नवीन महाविद्यालय भवन एवं कुण्डा अस्पताल का विस्तार, रणवीरपुर को नवीन उपतहसील बनाने की स्वीकृति, बिरेन्द्र नगर में आगामी शैक्षणिक सत्र से नवीन महाविद्यालय की स्थापना की स्वीकृति प्रदान की गई मुख्यमंत्री द्वारा पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से जनता की बहुप्रतीक्षित मांगों को स्वीकृति मिलने से जनता में उत्साह एवं हर्ष है और सभी ने मुख्यमंत्री और पंडरिया विधायक का इस सौगात के लिए आभार व्यक्त किया।

*महतारी सम्मान अलंकरण से नारी शक्तियों की किया गया सम्मानित*

इस अवसर पर आयोजित महतारी अलंकरण सम्मान समारोह में राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय पंडरिया विधायक भावना बोहरा एवं जिला अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं, बैगा आदिवासी महिलाओं एवं प्रतिभावान छात्राओं को सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित किया इस दौरान महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं, महतारी वंदन योजना की लाभार्थियों, टॉपर छात्राओं, खिलाड़ी छात्राओं, महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के विशेष आमंत्रण पर उनसे भेंट करने वाली ग्राम कांदावानी और लेदरा की बैगा आदिवासी समाज की जगतीन बाई तितरी बाई, और बलि बाई को भी सम्मानित किया गया इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी पूर्व विधायक सियराम कौशिक, पूर्व विधायक अशोक साहू नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, सभी पार्षद, जनपद सदस्य, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

—————————————-

*प्रथम जन्मदिवस पर युवराज आदितेश्वर वर्मा ने निभाई गौसेवा, वर्मा परिवार ने मनाया विशेष दिन*

0

नई दिल्ली, का दिन वर्मा परिवार के लिए अत्यंत विशेष रहा क्योंकि इसी दिन परिवार की अगली पीढ़ी और कुलदीपक युवराज आदितेश्वर वर्मा का प्रथम जन्मदिवस बड़े ही सनातन संस्कारों और धार्मिक परंपराओं के साथ मनाया गया।

इस पावन अवसर को वर्मा परिवार ने गौसेवा के रूप में समर्पित करते हुए जौनापुर स्थित बाबा नीम करौली गौशाला पहुंचकर गौपूजन किया और गौमाता की सेवा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

परिवार की ओर से डॉ. अभिषेक वर्मा (मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक, शिवसेना – एनडीए गठबंधन व चुनाव कार्यालय) ने कहा:

“जन्मदिवस की शुरुआत इससे पावन और श्रेष्ठ नहीं हो सकती, जब हम गौसेवा कर गौमाता का आशीर्वाद लें। हमारे ग्रंथों और सनातन संस्कृति में गौ को मां का दर्जा दिया गया है। गौमाता की सेवा और पूजन से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है।”

डॉ. वर्मा ने देशवासियों से भी आह्वान किया कि वे अपने या अपने परिजनों के जन्मदिवस को ‘गौसेवा दिवस’ के रूप में मनाएं। यदि ऐसा होने लगे तो गौमाता की स्थिति और संरक्षण में स्वतः सुधार आने लगेगा।

इस पुनीत अवसर पर वर्मा परिवार ने गौशाला की सतत सहायता का वादा करते हुए धार्मिक-सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने का संकल्प दोहराया।

*पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बावजूद बायोलॉजीकल टेस्ट के बहाने दाखिला प्रक्रिया मे हुई धांधली*

0

*अभिभावकों ने लगाए कालेज प्रशासन पर धांधली का गंभीर आरोप*

*चयन नही हुआ तो जाएंगे कोर्ट*

भाँवरकोल, गाज़ीपुर। ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय “महादेव” ने बताया कि भाँवरकोल थाना अंतर्गत
शेरपुर निवासी धनंजय राय की पुत्री वैष्णवी राय को गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ ने बायोलॉजिकल टेस्ट के नाम पर धांधली करते हुए कालेज मे चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया, जब कि बच्ची की वास्तविक आयु सरकारी, और अस्पताल के दिये आंकड़ों और प्रमाण पत्रों के आधार पर नियमतः सही है। ये वाकिया किसी एक अभ्यर्थी का नही है ऐसे सैकड़ों बच्चों का जीवन दांव पर लगा है।
असोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय ने पीड़ितों के न्याय हित में सहयोग का आश्वासन देते हुए इस मामले की सरकार से निष्पक्षता के साथ जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए पीड़ित अभ्यर्थी एवं अभिभावकों को राहत देने की मांग की।
अभिभावको का कहना है कि यदि सुनवाई नही हुई तो कालेज प्रशासन के खिलाफ कोर्ट और खेल मंत्रालय तक जाएंगे।
अभिभावक धनंजय राय ने बताया कि अपने चहेतों को एडमिशन देने के लिए योग्य अभ्यर्थियों को बायोलॉजिकल टेस्ट के नाम पर कालेज प्रशासन और चिकित्साधिकारी की मिलीभगत से मनमाने तरीके से बेखौफ़ होकर चयन प्रक्रिया की है जिससे सैकड़ों योग्य अभ्यर्थियों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।
कालेज प्रशासन सवालों के घेरे में है।
चयन प्रक्रिया मे पक्षपात का आरोप लगाते हुए शहीदी धरती शेरपुर के लाल धनंजय राय ने बातया कि उनकी 11 वर्षीय बेटी वैष्णवी राय ने वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में अंडर-12 कैटेगरी में वॉलीबॉल के लिए फॉर्म भरा था। बच्ची ने वाराणसी और लखनऊ में दोनों ट्रायल पास किए। किन्तु बायोलॉजिकल टेस्ट में उसे ओवरएज बताकर बाहर कर दिया गया।
उनकी बेटी की उम्र 11 साल है। उसे 14 साल बताया गया है। मेरे पास स्कूल, अस्पताल और यहां तक कि 2013 में किए गए फेसबुक पोस्ट का रिकॉर्ड है। 10 से ज्यादा राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी उस पर बधाई दे चुके हैं। आखिर ऐसी साजिश क्यों हुआ है? अपने चहेतों को सीटें देने के लिए यह सबकुछ हुआ है।


इस मामले पर पूरा गाँव और क्षेत्र की जनता बच्ची के साथ हुए अन्याय पर हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए तैयार है।
ग्रामीणों ने कालेज प्रशासन के इस अनैतिक और अविधिक रवैया पर रोष जताते हुए पीड़ित के पक्ष में संघर्ष करने की हुंकार भरते हुए कहा कि
यदि चयन नही हुआ तो हम कोर्ट की शरण मे जाएंगे। और कालेज प्रशासन की इंट से इंट बजा देंगे।

*छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स मुंगेली इकाई का शपथ ग्रहण समारोह 05 जुलाई को*

0

*दिग्गज अतिथियों की उपस्थिति में होगा भव्य आयोजन*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली–– छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स की मुंगेली इकाई का बहुप्रतीक्षित शपथ ग्रहण समारोह 05 जुलाई को नगर के प्रतिष्ठित होटल सिंह इंटरनेशनल में सायं 7:00 बजे आयोजित किया गया है। यह आयोजन व्यापारिक समुदाय के लिए गौरवपूर्ण अवसर के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें प्रदेश और केंद्र स्तर के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं विशिष्ट जनसमूह शामिल होंगे।
इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम आर्य ने बताया कि समारोह में देश व राज्य के राजनीतिक और व्यापारिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियां विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू तथा छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साहू समारोह की गरिमा बढ़ाएंगे। इसके अतिरिक्त विशेष रूप से बृजमोहन अग्रवाल (सांसद, रायपुर), अमर अग्रवाल (विधायक, बिलासपुर), धरमलाल कौशिक (विधायक, बिल्हा), पुन्नूलाल मोहले (विधायक, मुंगेली), धर्मजीत सिंह (विधायक, तखतपुर) तथा पूर्व विधायक चंद्र सुंदरानी एवं भूपेंद्र सावनी की उपस्थिति भी रहेगी।
व्यापारिक संगठन के शीर्ष नेतृत्व से प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी, कोषाध्यक्ष निकेश बरडिया, कार्यकारिणी अध्यक्ष राजेश वासवानी, ललित जयसिंह एवं कमल सोनी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
स्थानीय प्रशासन व जनप्रतिनिधियों में से श्रीकांत पांडे (अध्यक्ष, जिला पंचायत मुंगेली), रामकमल सिंह (अध्यक्ष, जनपद पंचायत मुंगेली), रोहित शुक्ला (अध्यक्ष, नगर पालिका मुंगेली), जयप्रकाश मिश्रा (उपाध्यक्ष, नगर पालिका परिषद) तथा सामाजिक व व्यापारिक जगत के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व विनय गुप्ता, अनिल सोनी, अध्यक्ष प्रेस क्लब राजमन सिंह, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ हेमेंद्र गोस्वामी, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्रीकांत गोवर्धन आधार स्तंभ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स मुंगेली सहित चैंबर ऑफ कॉमर्स मुंगेली इकाई के सभी संरक्षकगण एवं सदस्यगण समारोह में सम्मिलित होंगे।
समारोह की विशेष तैयारी की गई है, जिसमें सभी आगंतुकों के स्वागत एवं आयोजन की भव्यता को ध्यान में रखते हुए पूरी व्यवस्था की जा रही है। यह कार्यक्रम न केवल एक औपचारिक शपथ ग्रहण होगा, बल्कि व्यापारिक एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती का भी परिचायक बनेगा। मीडिया प्रभारी प्रीतेश अज्जू आर्य ने सभी व्यापारियों एवं आमंत्रित गणमान्य नागरिकों से समय का विशेष ध्यान रखते हुए कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की है।
मुंगेली के व्यावसायिक इतिहास में यह समारोह एक नई दिशा देने वाला अवसर साबित होगा, जहां व्यापारिक प्रतिनिधियों को एक मंच पर एकजुट होकर संगठन की भावी योजनाओं और विकास की रणनीति पर विचार विमर्श का अवसर मिलेगा।

*नवीन पाठ्यपुस्तक पाठ्यक्रम FLN की समझ हेतु पांच दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण का हुआ समापन*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली कार्यालय प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पेंड्रा श्री जे.पी पुष्प सर एवं FLN प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी श्री विकास वर्मा सर, जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुंगेली डाँ प्रतिभा मंडलोई एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक श्री सूर्यकांत उपाध्याय मुंगेली के मार्गदर्शन में आज दिनांक 4 जुलाई 2025 को विकासखंड स्तरीय नवीन पाठ्यपुस्तक पाठ्यक्रम के समझ हेतु प्राथमिक शाला के समस्त शिक्षकों का ऑनलाइन प्रशिक्षण समापन हुआ जिसमें विकासखंड मुंगेली अंतर्गत समस्त 620 प्राथमिक शालाओं के प्रधानपाठक एवं सहायक शिक्षक द्वारा ऑनलाइन प्रशिक्षण से जुड़कर प्रशिक्षण प्राप्त किया गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पेंड्रा से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स श्री चंद्रशेखर उपाध्याय संकुल शैक्षिक समन्वयक शास. कन्या मुंगेली, श्री ब्रजेश्वर मिश्रा संकुल शैक्षिक समन्वयक बांकी, श्री गौकरण डिंडोले संकुल शैक्षिक समन्वयक जरहांगांव, श्री दुर्गेश देवांगन, मेडम एंजल भारत,


  • श्री रविकांत पुरी गोस्वामी, श्री गणेश गुप्ता श्रीमति वर्षा चौरसिया, मेडम शाहिन हसन, द्वारा 3 अलग-अलग ऑनलाइन लिंक जनरेट कर कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा मुंगेली में उपस्थित होकर गूगल मीट एवं टेलिग्राम लिंक के माध्यम से ऑनलाइन, शिक्षकों को क्रमबद्ध से प्रथम दिवस से लेकर अंतिम दिवस तक के विषय वस्तुओं से परिचय कराते हुए अंतिम दिवस अध्ययन अध्यापन से संबंधित टॉपिक पर जानकारी प्रदान किया गया ।

जिसमे मुख्य रूप से प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को खेल -खेल के माध्यम से गतिविधि आधारित शिक्षा देने की बात कही गई है साथ ही साथ नए पुस्तको के बारे में भी शिक्षको को बताया गया

प्रशिक्षण में सहयोग हेतु बीआरसी श्री एस.के उपाध्याय सर विशेष रूप से उपस्थित रहे….

*शीतला माता मंदिर प्रागण सरोरा मेँ महतारी सदन निर्माण कार्य पर हाईकोर्ट ने रोक लगाई अधिकारियो को अवमानना का नोटिस जारी,*

0

मनोज शुक्ला ब्यूरो रायपुर राजधानी रायपुर,तिल्दा,ग्राम सरोरा के शीतला मंदिर प्रागण मेँ शँकराचार्य मंच के सामने द्वेष वश किये जा रहें महतारी सदन के काम पर हाईकोर्ट,उच्च न्यायालय ने आगे निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है न्यायालय के आदेश का उल्लंघ्न करने की शिकायत पर संबंधित अधिकारियो को न्यायालय ने अवमानना का नोटिस जारी कर जवाब माँगा है

आप को बता दें कि पंचायत चुनाव की अधिसू‌चना जारी होने के दिन स्थानीय विधायक व मंत्री टंकराम वर्मा ने ग्राम सरोरा के खसरा न. 1317/4 पर महतारी सदन भवन निर्माण का शिलान्यास तत्कालीन सरपंच बिहारी राम वर्मा के साथ किया था,किन्तु उक्त भवन का स्थल मनमाने तरीके से द्वेष पूर्वक शंकराचार्य के शिष्यों को नीचा दिखाने के लिए बिहारी वर्मा द्वारा बदलकर शंकराचार्य मंच के सामने करने हेतु कमलेश चन्द्राकर,उप अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी विभाग, तिल्दा के माध्यम से निर्माण कार्य हेतु ले-आऊट देकर निर्माण प्रारंभ करा दिया गया । इस पर मां शीतला समिति के अधिकांश सदस्यों व शंकराचार्य के शिष्यों द्वारा विरोध जताया गया व राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा व आशुतोष देवांगन, SDM के पास कार्य शिलान्यास स्थल पर ही किये जाने हेतु अनुरोध किया गया किन्तु स्थानीय विधायक व मंत्री के असहयोग के कारण समिति के सदस्यों को उच्च न्यायालय में रिट पिटीशन दर्ज कराना पड़ा। 13 जून, 2025 को केस क्रमांक 2825/2025 के तहत प्रकरण की सुनवाई की व सरकारी पक्ष के वकील सतीश गुप्ता के अनुरोध पर 10 दिन का समय जबाब प्रस्तुत करने हेतु दिया व लिखित में वैधानिक वचन दिया ‘दिया गया कि जब तक न्यायालय में फैसला नहीं हो जाता, तब तक कोई कार्य नहीं किया जाएगा। किन्तु वर्तमान सरपंच, सरोरा के पति विश्राम साहू के दबाव में न्यायालय मेँ दिए गए आश्वासन का उल्लंघन करते हुए निर्माण कार्य पूरे जोर-शोर से प्रांरभ कर दिया गया। इस पर पुनः शीतला समिति द्वारा न्यायालय में अवमानना का प्रकरण दर्ज कराया गया, जिस पर आज माननीय न्यायालय ने सुनवाई करते हुए निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने व न्यायालय के आदेश के उल्लघन के लिए दोषी मानते हुए रायपुर जिला स्तर के लअधिकारियों व सरपंच ग्राम पंचायत सरोरा को अवमानना का नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया हैँ,
मां शीतला समिति की ओर से वरिष्ठ वकील हेमन्त गुप्ता व अनिल त्रिपाठी ने पक्ष रखा। उक्त स्थगन से शीतला समिति के सदस्यों व शंकराचार्य के शिष्यों मेँ ह र्ष व्याप्त है व या न्याय की जीत बताया है। उक्त जानकारी मां शीतला समिति वे उप सँरक्षक दाऊ डी. डो. अग्रवाल द्वारा दी गई है।