Home Blog Page 387

* ⏩10साल से फरार आरोपी गिरफ्तार*

0

⏩10साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

सूरज गुप्ता ब्यूरो लोरमी ♐️श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मुंगेली, श्री भोजराम पटेल (आईपीएस) के आदेशानुसार एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय मुंगेली के मार्गदर्शन में एवं श्रीमान उप पुलिस अधीक्षक महोदय एस आर घृतलहरे के निर्देशन में थाना लालपुर के स्थाई वारंटी नंदू सिंह ठाकुर पिता गजाधार 46 वर्ष साकिन बीजा थाना तखतपुर जिला बिलासपुर थाना लालपुर के अपराध क्र 132/16 धारा 20 B NDPS के फरार आरोपी को विरुद्ध कार्यवाही करने प्राप्त निर्देशन के तारतम्य में दिनांक 16 07 2025 को पुलिस टीम को स्थाईवारंटी को गिरफ्तार करने मे सफलता मिली है
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अमित गुप्ता , स उ नि रधुवीर आर 362जितेंद्र ठाकुर आर क्र 190 गुलाबचंद लालपुर पुलिस की अहम भूमिका रही।

*विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में बांग्लादेशी घुसपैठ पर किया ध्यानाकर्षण, पंडरिया विधानसभा में सड़क निर्माण, पालिका एवं पंचायतों में कर्मचारियों की नियुक्ति, मुख्यमंत्री सिलाई मशीन योजना एवं सिंगल विंडो सिस्टम के संबंध में भी पूछा प्रश्न*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/ कवर्धा:- छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने 4 विभिन्न विषयों पर विधानसभा पटल के समक्ष प्रश्न रखा इस दौरान उन्होंने पंडरिया विधानसभा में सड़क निर्माण, पालिका एवं पंचायतों में कर्मचारियों की नियुक्ति, मुख्यमंत्री सिलाई मशीन योजना एवं सिंगल विंडो सिस्टम के संबंध में प्रश्न किया इसके साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से पकडे गए 30 बंगलादेशी घुसपैठियों को प्रदेश से वापस भेजे जाने के संबंध में राज्य सरकार का ध्यानाकर्षण किया और अपने सुझाव सदन के समक्ष रखा भावना बोहरा ने कहा कि प्रदेश में बढ़ती बांग्लादेशी घुसपैठ राज्य की आंतरिक व राष्ट्रीय सुरक्षा के लिये बढ़ी समस्या बनती जा रही हैं जहां निरंतर इनकी इनकी संख्या तेजी के साथ बढ़ रही हैं जिसके कारण राज्य में क्राईम भी बढ़ रहा है और प्रदेशवासियों की सरकारी संसाधनों का उपभोग भी किया जा रहा हैं वही आतंकवाद निरोधक दस्ता (ए.टी.एस.) के अनुसार विगत 2 वर्ष पूर्व पश्चिम बंगाल के रास्ते घुसपैठ कर बिहार झारखंड होते हुये लगभग 5000 बांग्लादेशी छत्तीसगढ़ आने का अनुमान है जिसका अनुमान सही भी होते नजर आ रहा है हाल ही में कई घुसपैठियों का छत्तीसगढ़ में रहने का पुख्ता भी हो चुका हैं जहां सिर्फ बिलासपुर मे ही 300 बांग्लादेशी घुसपैठ होने का संदेह है कई बीते कई वर्ष से घुसपैठ कर रहे हैं जहां जिला दुर्ग के भिलाई शहर में दो घुसपैठियो की पहचान की गयी वहीं राजधानी रायपुर के विभिन्न क्षेत्रों में भी रह रहे हैं और नशा, तस्करी, लूट-पाट, चाकूबाजी व अनैतिक कृत्य के जरिए अपना जीवन यापन कर रहे हैं इसके साथ-साथ अंतराष्ट्रीय गिरोह से भी इनका लिंक जुड़ा हुआ है व आतंकी गतिविधियों से भी जुड़े होने की आशंका हैं जिन पर त्वरित कार्यवाही अत्यंत आवश्यक है आज प्रदेश की आंतरिक शुरक्षा के प्रति मुख्यमंत्री द्वारा त्वरित निर्णय लेते हुए इन घुसपैठियों को प्रदेश से बाहर भेजने एवं उनकी पहचान करने के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है जो 24 घंटे और सप्ताह के सभी दिनों में सक्रिय रहेगा। इस हेल्पलाइन के माध्यम से राज्य का कोई भी नागरिक अपने क्षेत्र में मौजूद संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों अथवा उनकी गतिविधियों के संबंध में सूचना सीधे पुलिस प्रशासन को दे सकता है सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी ताकि लोग बिना किसी भय के राष्ट्रहित में सहयोग कर सकें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुशासन की सरकार राज्य को घुसपैठियों और अवैध गतिविधियों से मुक्त रखने के लिए प्रतिबद्ध है आज प्रदेश में 30 बंगलादेशी घुसपैठियों को वापस भेज दिया गया है यह सरकार की त्वरित प्रतिक्रिया एवं प्रदेशवासियों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से रह रहे बंगलादेशी घुसपैठियों के खिलाफ भाजपा सरकार द्वारा की गई कार्यवाही के संबंध में भावना बोहरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में आंतरिक सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है पुलिस विभाग द्वारा टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 1800-233-1905 जारी किया गया है जो 24 घंटे और सप्ताह के सभी दिनों में सक्रिय रहेगा इस हेल्पलाइन के माध्यम से राज्य का कोई भी नागरिक, अपने क्षेत्र में मौजूद संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों अथवा उनकी गतिविधियों के संबंध में सूचना सीधे पुलिस प्रशासन को दे सकता है सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी ताकि लोग बिना किसी भय के राष्ट्रहित में सहयोग कर सकें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुशासन की सरकार राज्य को घुसपैठियों और अवैध गतिविधियों से मुक्त रखने के लिए प्रतिबद्ध है आज प्रदेश में 30 बंगलादेशी घुसपैठियों को वापस भेज दिया गया है यह सरकार की त्वरित प्रतिक्रिया एवं प्रदेशवासियों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने प्रश्न किया कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जनवरी 2024 से 20 जून 2025 तक कितनी लम्बाई के कुल कितनी नवीन सड़कों का निर्माण किया गया है?वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के मुख्य बजट में शामिल कितनी सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है एवं कितनी सड़कों का निर्माण कार्य निर्माणाधीन एवं अप्रारम्भ है एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के मुख्य बजट में शामिल सड़कों में से कितनी सड़कें निविदा स्तर पर लम्बित हैं एवं कितनी सड़कों का निविदा कार्य पूर्ण हो चुका है जिसका उत्तर देते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि पंडरिया विधानसभा अंतर्गत जनवरी 2024 से 20 जून 2025 तक 13.50 किलोमीटर के कुल 4 सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 15 सड़कों के निर्माण कार्य को स्वीकृति मिली है जिसमें से मैनपुरा में हरिनाला पुल निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है और 14 सड़कों का निर्माण कार्य हेतु कुल लागत का आंकलन किया जा रहा है वहीं वर्ष 2025-26 के मुख्य बजट में कुल 14 सड़कों के निर्माण कार्य को स्वीकृति मिली है जिसमें 10 सड़कों हेतु कुल लागत तय की जा चुकी है 2 सड़कों का कुल लागत का आंकलन किया जा रहा है 1 सड़क की पुनरावृत्ति है एवं 1 सड़क अन्य विभाग के अधीन है भावना बोहरा छत्तीसगढ़ में उद्योगों की स्थापना व उनकी सहायता हेतु एक खिड़की प्रणाली के संबंध में प्रश्न करते हुए पूछा कि एकल खिड़की प्रणाली (Single Window System) उद्योगों की स्थापना में कैसे सहायता प्रदान करती है इसके अंतर्गत किस श्रेणी के उद्योगों को शामिल किया जाता है क्या इसका कार्यालय या डेस्क अलग से संचालित होता है तथा एकल खिड़की प्रणाली के तहत वर्ष 2020-21 से जून 2025 तक कितने आवेदनों का निराकरण किया गया है और इसमें औसतन कितना समय लगता है जिसका लिखित उत्तर देते हुए वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि एकल खिड़की प्रणाली छत्तीसगढ़ शासन की ऐसी व्यवस्था है जिसके माध्यम से उद्योग/सेवा स्थापना के लिए आवश्यक अनुमति सम्मति एवं स्वीकृतियां एकीकृत आवेदन पत्रों तथा सिंगल साईन-ऑन के माध्यम से ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाता है इसके अंतर्गत सभी श्रेणी के उद्योगों को शामिल किया जाता है एकल खिड़की प्रणाली के लिए पृथक कार्यालय नहीं है अपितु नोडल विभाग वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के एकल खिड़की प्रणाली के अंतर्गत ऑनलाइन क्रियान्वयन किया जाता है एकल खिड़की प्रणाली के तहत वर्ष 2020-21 से जून 2025 तक 43,831 आवेदनों का निराकरण किया गया है प्रत्येक आवेदन/सेवा के निराकरण हेतु लगने वाले औसतन समय पृथक-पृथक होती है प्राप्त आवेदनों का निराकरण यथासंभव, छत्तीसगढ़ लोकसेवा गारंटी अधिनियम, 2011 में निर्धारित समयसीमा के अनुसार किया जाता है महिला सशक्तिकरण हेतु शासन की कल्याणकारी योजना के संबंध में प्रश्न करते हुए भावना बोहरा ने पूछा कि मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना की पात्रता के नियम क्या हैं इस योजना हेतु आवेदन मंगवाने की प्रक्रिया कैसे तय की जाती है पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना के तहत कितनी महिलाओं का आवेदन 1 जनवरी 2024 से दिनांक 20.06.2025 तक प्राप्त हुआ है प्राप्त आवेदन में से कितनो को सहायता/लाभ प्राप्त हुआ है एवं मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना में लाभान्वित महिलाओं हेतु क्या किसी तरह के प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है जिसका लिखित प्रतिउत्तर में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने बताया कि श्रम विभाग के अधीन छ.ग.भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना के तहत 18 वर्ष से 50 वर्ष तक के पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिकों को सिलाई मशीन हेतु राशि रूपये 7900/- प्रदान किया जाता है योजनांतर्गत पात्रता संबंधी शर्तें निम्नानुसार है 18 वर्ष से 50 वर्ष आयु की पंजीकृत निर्माण महिला श्रमिक मंडल में 01 वर्ष पूर्व से पंजीकृत हो मंडल की मुख्यमंत्री कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत टेलरिंग ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त किया हो अथवा राज्य शासन के किसी विभाग उपक्रम, मंडल, निगम अथवा राज्य शासन से मान्यता प्राप्त संस्थान से टेलरिंग ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त किया हो राज्य शासन द्वारा संचालित किसी समानान्तर योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त न किया हो मंडल द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त न किया हो योजना का लाभ केवल एक बार देय होगा इस योजना हेतु पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिक स्वयं ‘श्रमेव जयते मोबाईल एप’ के माध्यम से अथवा जिला श्रम कार्यालय, विकासखण्ड में स्थापित मुख्यमंत्री श्रम संसाधन केन्द्र, लोक सेवा केन्द्र एवं मोबाईल रजिस्ट्रेशन वेन के सहयोग से विभागीय वेबसाईट में ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है उन्होंने बताया कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना के तहत कवर्धा विकासखंड अंतर्गत प्राप्त 4 आवेदन में से 3 लाभान्वित, पंडरिया विकासखंड अंतर्गत 12 आवेदन प्रपात हुए हैं जिसमें 1 लाभान्वित एवं सहसपुर लोहारा विकासखंड अंतर्गत प्राप्त 7 आवेदन में से 2 महिलाएं लाभान्वित हुईं हैं बाकि प्राप्त आवेदनों के तहत पात्र महिलाओं को जल्द ही इसका लाभ दिया जाएगा पंडरिया विधानसभा अंतर्गत शासकीय कार्यों का सुचारू रुप से संचालन हो सके इसके लिए भावना बोहरा पूछा कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नगर पालिका एवं नगर पंचायतो में वर्तमान स्थिति में कौन-कौन से पद रिक्त हैं रिक्त पदों में क्या किसी अन्य पंचायत या पालिका के कर्मचारियों को संलग्न किया गया है तथा रिक्त/संलग्न पदों हेतु स्थाई नियुक्तियां कब तक की जाएंगी कृपया सुनिश्चित करें जिसका लिखित उत्तर देते हुए उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने बताया कि पंडरिया विधानभा क्षेत्र अंतर्गत नगरपालिका परिषद् पंडरिया, नगर पंचायत पाण्डातराई एवं नगर पंचायत इंदौरी में वर्तमान में कुल 11 पद रिक्त हैं। जिसके अंतर्गत पांडातराई में भृत्य के 1 पद, इंदौरी में उप अभियंता लेखापाल,राजस्व उप निरीक्षक,सफाई दरोगा के 1-1 पद सहायक वर्ग एवं सहायक राजस्व निरीक्षक के 2-2 पद एवं भृत्य के 3 पद रिक्त हैं उन्होंने आगे बताया कि नगर पालिक पंडरिया में लेखापाल के पद पर अजय पटेल, सहा.राज. निरी. न.पं. पाण्डातराई एवं सहायक वर्ग-02 के पद पर भूपेन्द्र मानिकपुरी, कैशियर, न.पं. पाण्डातराई को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है नगर पंचायत पाण्डातराई में उप अभियंता के पद पर योगेश्वर सिंह ठाकुर उप अभियंता नगर पंचायत सहसपुरलोहारा को अतिरिक्त प्रभार दिया गया था भागवत धुरर्वे उप अभियंता, नगर पंचायत पिपरिया को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है नगर पंचायत इंदौरी में उप अभियंता के पद पर राजेश मिश्रा, उप अभियंता, नगर पालिका परिषद् कवर्धा एवं सहायक वर्ग-03 के पद रिक्त होने से सुरेश जायसवाल, कैशियर नगर पंचायत बोड़ला को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है रिक्त पदों पर भर्ती हेतु कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

—————————————-

*महाविद्यालय में हुआ पौधारोपण*

0

सूरज गुप्ता ब्यूरो लोरमी,,,,,,,राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी में एक पेड़ माँ के नाम के तहत पौधा रोपण किया गया। इस संदर्भ में महाविद्यालय के प्रो.डॉ. नरेन्द्र सलूजा ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महाविद्यालय में लगभग 150 पौधों का रोपण किया गया। यह पौधरोपण राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा किया गया। पौधरोपण के पूर्व राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.राधेश्याम साहू एवं प्रो.निधि सिंह ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार महाविद्यालय में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लगभग 150 पौधों बरगद,बेल करंज ,आंवला ,नीम, अशोक आदि पौधों का रोपण किया गया। तथा महाविद्यालय में एक नवीन वाटिका का भी निर्माण कर वहां पुष्प एवं फलदार पौधों को रोपित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.एन.के.ध्रुवे ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का सार एक प्रतीकात्मक भाव है—अपनी माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना। यह सरल कार्य दोहरा उद्देश्य पूरा करता है: जीवन के पोषण में माताओं की भूमिका का सम्मान और पृथ्वी के स्वास्थ्य में योगदान। पेड़ जीवनदायी होते हैं, और एक माँ की तरह, वे अगली पीढ़ी को पोषण, सुरक्षा और भविष्य प्रदान करते हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रो.डॉ.हरिशंकर सिंह राज की सासु माँ श्रीमती पार्वती परस्ते के द्वारा भी महाविद्यालय में बेल के पौधे का रोपण किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ.एन.के.ध्रुव,प्रो.एन.एस परस्ते ,प्रो.डॉ.एस.के. जांगड़े,प्रो.डॉ.एच एस राज ,श्री पी पी लाठिया,डॉ. आर.एस.साहू,डॉ.एन.के.
सलूजा,प्रो.निधि सिंह,डॉ.अर्चना भास्कर,प्रो.महेंद्र पात्रे, प्रो.नितेश गढ़ेवाल, प्रो.हेमा टंडन, प्रो.विवेक साहू, प्रो. देवेंद्र जायसवाल,श्री आर के श्रीवास्तव, श्री एन के जायसवाल, श्री पी के जायसवाल,श्री जी आर जायसवाल, श्री अविनाश साहू,,श्री मनीष कश्यप, श्री शिव यादव, श्री उमाशंकर राजपूत, श्री जितेंद्र दूबे श्री मुकेश यादव, श्री नरेन्द्र ध्रुव,ललित लाठिया, अवधेश, प्रियंका विजय, प्रवीण, दिलीप आदि के द्वारा पौधरोपण किया गया.

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने प्रदेश में शराब दुकानों के संचालन, पर्याप्त बिजली आपूर्ति एवं पंडरिया विधानसभा में नवीन शासकीय विद्यालयों की स्थापना एवं उन्नयन के संबंध में विधानसभा में पूछा प्रश्न*

0

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने प्रदेश में शराब दुकानों के संचालन, पर्याप्त बिजली आपूर्ति एवं पंडरिया विधानसभा में नवीन शासकीय विद्यालयों की स्थापना एवं उन्नयन के संबंध में विधानसभा में पूछा प्रश्न

0.पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा में नवीन विद्यालयों की स्थापना और प्रदेश में शराब दुकानों के संचालन एवं विद्युत् आपूर्ति बाधित होने का विधानसभा में उठाया मुद्दा।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से प्रारंभ होकर 18 जुलाई को समाप्त होगा इस दौरान सत्र के प्रथम दिन अपनी सक्रीय सहभागिता निभाते हुए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने प्रदेश में संचालित शराब दुकानों एवं पर्याप्त बिजली आपूर्ति तथा पंडरिया विधानसभा अंतर्गत नवीन विद्यालयों की स्थापना व उनके उन्नयन के संबंध में विधानसभा सदन के समक्ष प्रश्न किया भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से प्रश्न किया कि वर्तमान में राज्य शासन द्वारा आबकारी विभाग के माध्यम से कुल कितनी देशी एवं विदेशी मदिरा की दुकानों का संचालन किया जा रहा है तथा मदिरा दुकानों में से कितनी शराब दुकानें शैक्षणिक संस्थानों (जैसे स्कूल/कॉलेज), चिकित्सालयों तथा धार्मिक स्थलों के समीप स्थित हैं इसके साथ ही कितनी मदिरा दुकानें राष्ट्रीय/राज्य राजमार्गों अथवा प्रमुख सार्वजनिक सड़कों के निकट संचालित हैं और क्या शासन द्वारा मदिरा दुकानों के स्थान निर्धारण हेतु कोई निर्धारित मानक अथवा दिशा-निर्देश निर्धारित किए गए हैं इस प्रश्न का लिखित उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान में 161 देशी मदिरा दुकान, 179 कंपोजिट देशी मदिरा दुकान, 200 विदेशी मदिरा दुकान, 105 कंपोजिट विदेशी मदिरा दुकान एवं 31 प्रीमियम मदिरा दुकान इस प्रकार कुल 676 मदिरा दुकानों का संचालन प्रदेश में किया जा रहा है संचालित मदिरा दुकानें सामान्य प्रयुक्ति नियम के प्रावधानों के तहत् आपत्तिरहित स्थल पर अवस्थित हैं तथा राज्य अंतर्गत समस्त मदिरा दुकानों का स्थान निर्धारण छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 के अंतर्गत सामान्य प्रयुक्ति नियम के प्रावधानों के अनुरूप किया जाता है भावना बोहरा ने विद्युत् आपूर्ति बाधित होने से जनता को हो रही परेशानी के सन्दर्भ में प्रश्न किया कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित होने की घटनाएँ उत्पन्न होने के प्रमुख कारण क्या हैं क्या विभाग में तकनीकी एवं मैदानी कर्मचारियों की संख्या आवश्यकता से कम है यदि हाँ तो विभाग द्वारा इस समस्या के स्थायी समाधान हेतु कौन-कौन से कदम उठाए जा रहे हैं? इस प्रश्न के लिखित उत्तर में जवाब देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित होने के मुख्य कारण विद्युत लाईनों में होने वाले विभिन्न प्रकार के फाल्ट जैसे कि मानसून अवधि के दौरान उपकरणों का खराब होना एवं लाईनों के इंसुलेटरों का टूटना/खराब हो जाना, जम्पर का कट जाना, तेज आंधी-तूफान के कारण विद्युत लाईनों पर पेड़ बैनर, पोस्टर, फ्लैक्स इत्यादि का गिर जाना जिसके फलस्वरूप पोल या तार टूट जाता है अप्रत्याशित रूप से वाहनों का पोल से टकराकर दुर्घटना होने की स्थिति में पोल या तार का टूट जाना बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा कारणों से लाईनों को बंद करना इत्यादि कारणों से विद्युत आपूर्ति बाधित होती है मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि इसके अतिरिक्त उत्पादन इकाईयों के सुधार के लिये बंद होने की स्थिति में राज्य की विद्युत मांग को नियंत्रित करने तथा ग्रिड को सुरक्षित रखने के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति को नियंत्रित किया जाता है इसके अलावा समय समय पर लाईनों एवं उपकेन्द्रों के रख-रखाव हेतु शटडाउन किये जाते है माह अप्रैल 2025 की स्थिति में छ.ग.स्टे. पॉ.डि.कं. लिमि. में तकनीकी एवं मैदानी कर्मचारियों के कुल स्वीकृत पद 12317 है, जिनमें से 5747 पदो पर नियमित कर्मचारी कार्यरत है रिक्त 6570 पदों के विरूद्ध बाह्य स्त्रोत से 2728 कुशल कर्मचारी एवं 4687 अकुशल कर्मचारी नियोजित किये गये है इस प्रकार 6570 रिक्त पदों के विरूद्ध 7415 कर्मचारी कार्य पर नियोजित किये गये है एवं विभाग द्वारा प्रदेश के सभी भागों में तकनीकी एवं मैदानी कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त मांग का प्रस्ताव आने पर प्रकरण की समीक्षा किया जा रहा है और अतिरिक्त कर्मचारियों की स्वीकृति यथासमय प्राधिकृत अधिकारी से स्वीकृत कराया जा रहा है पंडरिया विधानसभा अंतर्गत स्कूलों के उन्नयन एवं नवीन विद्यालयों की स्थापना के संबंध में भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से प्रश्न किया कि विगत डेढ़ वर्षों के दौरान पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर पर कुल कितने नए शासकीय विद्यालयों का निर्माण किया गया है पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत संचालित तथा वित्तीय वर्ष 2024-25 के मुख्य बजट में शामिल एवं स्वीकृति प्राप्त शालाओं में से कितने शाला भवन वर्तमान में निर्मित हो चुके हैं एवं कितने शालाओं का कार्य निर्माणाधीन व अप्रारम्भ है इसके साथ ही विगत डेढ़ वर्षों में राज्य के शासकीय विद्यालयों में विभिन्न विषयों के शिक्षकों की कितनी संख्या में नियुक्तियाँ की गई हैं मुख्यमंत्री ने लिखित उत्तर देते हुए बताया कि विगत डेढ़ वर्षों के दौरान पंडरिया विधानसभा क्षेत्र जिला कबीरधाम अंतर्गत नये प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर के शालाओं में निर्माण कार्य प्रगति पर है पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 के मुख्य बजट में शामिल एवं स्वीकृति प्राप्त शालाओं में से 06 शासकीय शालाएं निर्माणाधीन है एवं अप्रारंभ कार्य निरंक है विगत डेढ़ वर्षों में राज्य के शासकीय विद्यालयों में कुल 3371 नियुक्तियां की गई है जिसके अंतर्गत 2638 सहायक शिक्षक, 686 शिक्षक, 19 व्याख्याता गणित एवं 27 व्याख्याता भौतिकी शास्त्र में नियुक्ति की गई है।

—————————————-

*लुतरा शरीफ में रविवार को होगा हाजी हज्जनों का सम्मान, दरगाह बाउंड्री वॉल के संगे बुनियाद का भी आयोजन*

0

लुतरा शरीफ में रविवार को होगा हाजी हज्जनों का सम्मान, दरगाह बाउंड्री वॉल के संगे बुनियाद का भी आयोजन

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज और सदस्य सैय्यद फैसल रिजवी सहित कई अतिथि होंगे शामिल

राकेश खरे ब्यूरो बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक दरगाह शहंशाहे छत्तीसगढ़ हुजूर बाबा सैयद इंसान अली शाह रहमतुल्लाह अलैह की पवित्र भूमि लुतरा शरीफ में रविवार 13 जुलाई को राज्यभर से पहुंचने वाले नए हाजी हज्जनों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम माहाना उर्स के मुबारक मौके दोपहर 2:00 बजे से 4 बजे तक दरगाह परिसर में संपन्न होगा।

इस मौके पर दरगाह की पुरानी और जर्जर बाउंड्री वॉल को तोड़कर उसकी जगह पर करीब 50 लाख रुपए की लागत से नई, भव्य और आकर्षक बाउंड्री वॉल के निर्माण हेतु संगे बुनियाद (भूमि पूजन) का कार्यक्रम भी रखा गया है।

इस विशेष आयोजन में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता और वक्फ बोर्ड के सदस्य सैय्यद फैसल रिजवी करेंगे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य हज कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद इमरान खान, सदस्य सैयद मकबूल अली, रहमान खान, दरगाह कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अखलाक खान, हाजी सैय्यद अकबर बक्शी, जनपद सदस्य देवेश शर्मा, लुतरा सरपंच चंद्रमणि मरावी, एवं कई अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

इस आयोजन के दौरान ही रायपुर की प्रतिष्ठित धार्मिक संस्था शहर सीरतुन्नबी कमेटी के नवनिर्वाचित सदर सोहेल सेठी तथा बिलासपुर कमेटी के नवनियुक्त सदर यूसुफ हुसैन उर्फ बंटी का भी विशेष सम्मान किया जाएगा।

समारोह के उपरांत, शाम 4:30 बजे, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज एनटीपीसी सीपत के जाह्नवी गेस्ट हाउस में आयोजित एककार्यक्रम में भाजपा के मंडल, जिला और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सौजन्य मुलाकात भी करेंगे।

*हरियर मुंगेली-सुघ्घर मुंगेली अभियान का 9वां वर्ष प्रारंभ, 30 पौधों के रोपण के साथ ‘स्टार्स ऑफ टुमॉरो’ ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली/ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक उल्लेखनीय पहल करते हुए स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी ने “हरियर मुंगेली-सुघ्घर मुंगेली” अभियान के 9वें वर्ष का शुभारंभ बी.आर. साव स्कूल मैदान में 30 पौधों के रोपण के साथ किया। नीम, बादाम, कदम और गुलमोहर जैसे छायादार और पर्यावरण हितैषी पौधों को ट्री गार्ड से सुरक्षित करते हुए एक बार फिर हरियाली की ओर सार्थक कदम बढ़ाया गया।

पिछले आठ वर्षों से निरंतर चल रहे इस अभियान का उद्देश्य न केवल पौधरोपण करना है, बल्कि मुंगेली और इसके आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते तापमान, गिरते जलस्तर और घटती हरियाली के प्रति जनजागरूकता लाना भी है।

संस्था के संयोजक रामपाल सिंह ने बताया कि इन वर्षों की मेहनत अब रंग ला रही है। शहर की सड़कों, स्कूल परिसरों और सार्वजनिक स्थानों पर लहलहाते वृक्ष संस्था के प्रयासों की जीवंत मिसाल हैं। उन्होंने कहा, “ग्लोबल वार्मिंग और मौसम चक्र में आ रहे असंतुलन को देखते हुए अब समय आ गया है कि हर नागरिक पर्यावरण की रक्षा में अपनी भागीदारी निभाए।”

संस्था अध्यक्ष महावीर सिंह ने कहा, “वृक्ष प्रकृति के सबसे बड़े उपहार हैं। इनसे ही जीवन सुरक्षित और संतुलित बना रहता है। इसलिए हर व्यक्ति का दायित्व है कि वह अधिक से अधिक वृक्षारोपण करे और उनका पालन-पोषण भी उतनी ही जिम्मेदारी से करे।”

संस्था के सचिव विनोद यादव ने बताया कि अब तक संस्था द्वारा 2,000 से अधिक पौधों को ट्री गार्ड सहित और 3,000 से अधिक पौधों को फेंसिंग युक्त स्थानों पर रोपित किया गया है। ये वृक्ष अब परिपक्व होकर मुंगेली की हरियाली में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उन्हें संरक्षित कर बड़ा करना है। इसी भावना के साथ हम हर वर्ष आगे बढ़ते हैं।”

इस अभियान से प्रेरित होकर हेमंत वैष्णव ने संस्था को 5 बड़े पौधे भेंट किए, जो उनके प्रकृति प्रेम का परिचायक है।

इस अवसर पर नगर के अनेक पर्यावरण प्रेमियों और समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल रहे:
राजेंद्र चंद्रवंशी, प्रभाकर सिंह, अरविंद रूपवानी, धनेश्वर साहू, प्रद्युम सिंह, आयुष केशरवानी, मयंक वैष्णव, स्टार्स ऑफ टुमॉरो के संयोजक रामपाल सिंह, सह संयोजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव विनोद यादव, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार, सतपाल मक्कड़, दिनेश गोयल, गोखलेश सिंह, विकास जैन, देवेंद्र परिहार, आशीष सोनी, रणवीर सिंह, नीलेश केशरवानी, सूरज मंगलानी, मुकेश पांडेय, कोमल चौबे, आशीष सिंह, सुनील वाधवानी, रघुराज सिंह, रॉकी सलूजा, पप्पू शर्मा, आर्या सिंह, श्रेयांश बैद, राहुल मल्लाह, संदीप सिंह, पवन यादव, वैभव ताम्रकार, चित्रकान्त सिंह, देवेंद्र सिंह, वासु पांडेय, रवि साहू, श्रीओम सिंह, अमित साहू, परमेश्वर देवांगन, संतोष जांगड़े, सुरेश यादव सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी व सदस्यगण उपस्थित रहे।

*विश्व आदिवासी दिवस को लेकर केन्द्रीय गोंड महासभा का बैठक सम्पन्न*

0

*मुंगेली में जिला स्तरीय आदिवासी दिवस मनेगा*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:- विश्व आदिवासी दिवस, जो हर साल 9 अगस्त को मनाया जाता है, इसको दुनिया भर में और विशेष रूप से भारत में विभिन्न आदिवासी समुदायों द्वारा धूमधाम से मनाया जाता है, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों, रैलियों, सभाओं और पारंपरिक रीति-रिवाजों का आयोजन शामिल होता है। इसी कड़ी में जिला मुंगेली में विश्व आदिवासी दिवस को लेकर केन्द्रीय गोंड महासभा मुंगेली के जिलाध्यक्ष तिरु. वीरेंद्र मरावी के नेतृत्व में व मुंगेली ब्लॉक अध्यक्ष तिरु. भगवान सिंह मंडावी के अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में सर्किट हाऊस मुंगेली में विशेष बैठक का आयोजन किया गया।
बता दें कि इस बार मुंगेली में जिला स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस मनाने की तैयारी जोरो पर है जिसको लेकर केन्द्रीय गोंड महासभा मुंगेली के द्वारा बैठक आयोजित कर उसकी रूपरेखा तैयार की साथ ही साथ मातृ शक्ति का गठन व कार्यक्रम के लिए आर्थिक सहयोग पर चर्चा किया गया। समाज के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण के साथ समाज की मजबूती के लिए योजना तैयार किए व आगामी 18 सितंबर को मध्य प्रदेश के गोंड राजवंश के शासक अमर बलिदानी शंकर शाह कुंवर रघुनाथ शाह के पुण्य स्मृति कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री जी के आगमन की तैयारी पर भी चर्चा किए। आगे इस बैठक में केन्द्रीय गोंड महासभा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मरावी के द्वारा आने वाले सामाजिक जनगणना, वैवाहिक कार्यक्रम, शिक्षा को विशेष महत्व व छात्रावास पर विस्तृत चर्चा किया गया। केन्द्रीय गोंड महासभा मुंगेली जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताय कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने आदिवासी लोगों के अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस घोषित किया था। आदिवासी समुदाय सदियों से सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना कर रहा है व इन जनसंख्या समूहों की आवश्यकताओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए, इस दिन को मनाकर हम आदिवासियों के योगदान को याद करते हैं और उनके अधिकारों के लिए काम करने का संकल्प लेते हैं। इस बैठक में केंद्रीय गोंड महासभा मुंगेली जिला अध्यक्ष वीरेंद्र मरावी, सुरेश सोरी जिला उपाध्यक्ष, भगवान सिंह मंडावी ब्लॉक अध्यक्ष मुंगेली, मालिक मंडल जनपद सदस्य, चक अध्यक्ष राजू नेताम फुलवारी, जिगेश्वर सिंह ध्रुव जिला उपाध्यक्ष, रामजी मरकाम चक अध्यक्ष, मंतराम ध्रुव गुरूजी संरक्षक, सुमंत पोर्ते संरक्षक, उमेंद् ध्रुव, मनोज चेचाम, ब्लॉक सचिव, प्रेम सागर खैरवार सरपंच, गणेशु मरकाम, गौरी शंकर ध्रुव, राजू ध्रुव, सुरेंद्र ध्रुव, मातृ शक्तियों में सुश्री राधिका छेदईहा, मंजू केशर एवं अन्य सभी चक अध्यक्षों की उपस्थिति बहुत ही सराहनीय रहा।

*स्कूल के बाद पहुंचे डाबरी में नहाने,दो भाई बहन के साथ 4 बच्चों की मौत, परिवार में छाया मातम*

0

स्कूल के बाद पहुंचे डाबरी में नहाने,दो भाई बहन के साथ 4 बच्चों की मौत, परिवार में छाया मातम

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा जिले के ग्राम भैंसतरा गांव में डाबरी में नहाने गए 4 मासूम बच्चों की पानी में डूबे से मौत हुई है। जिसमें 3 लड़की एक लकड़ा शामिल है चारों बच्चों की उम्र 5 से 8 साल के बीच है,घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी अनुसार,, ग्राम भैंसतरा के रहने वाले चार बच्चे 8 साल पुष्पांजली श्रीवास, 5 साल का तुषार श्रीवास, 6 साल की ख्याति केंवट और 6 साल की अंबिका यादव आज शनिवार की दोपहर 12 se 1बजे स्कूल से आने के बाद घर में बैग को रख कर खाना खाने के बाद खेलते डाबरी के पास चले गए। इस दौरान सभी डाबरी में नहाने चले गए,इस दौरान सभी नहाने के लिए डाबरी में उतरे थे तब गहरे पानी में जाने से डूब गए।

बहुत देर तक जब बच्चे घर वापस नहीं लौट तो परिजनों ने तलाश शुरु की तभी उन्हें डाबरी के पास बच्चों के कपड़े देखा जिससे अनोहनी की आशंका होने पर डाबरी की तलाशी लेने पर सभी बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया। जिसके बाद परिजनों ने सभी बच्चों को सीएचसी अस्पताल बलौदा लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया। वही घटना की जानकारी मिलने पर बलौदा पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। आगे की जांच पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है।

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा कबीरधाम जिले के कांवड़ यात्रियों के लिए अमरकंटक में निःशुल्क भोजन एवं विश्राम की सुविधा की हुई शुरुआत, प्रथम दिन लगभग 500 भक्तों का हुवा आगमन*

0

पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा कबीरधाम जिले के कांवड़ यात्रियों के लिए अमरकंटक में निःशुल्क भोजन एवं विश्राम की सुविधा की हुई शुरुआत, प्रथम दिन लगभग 500 भक्तों का हुवा आगमन

0.कांवड़ियों की सेवा और सत्कार का पुण्य अवसर हमारे लिए परम सौभाग्य की बात है : भावना बोहरा।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/ कवर्धा:- सावन का पवित्र महिना 11 जुलाई से शुरू हो गया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कबीरधाम जिले से हजारों की संख्या में कांवड़ यात्री जल लेकर अमरकंटक में जलेश्वर महादेव के दर्शन व जलाभिषेक करने के लिए प्रस्थान करेंगे उनकी यात्रा को सुखद बनाने के लिए लगातार चौथे वर्ष भी पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा मेला मैदान नया नगर पालिका के पास, अमरकंटक जिला अनुपपुर (म.प्र.) में 11 जुलाई से 6 अगस्त तक सर्वसुविधायुक्त निःशुल्क विश्राम एवं भोजन की व्यवस्था की गई है, जहां सावन माह के प्रथम दिन लगभग 500 श्रद्धालुओं का आगमन हुआ सभी श्रद्धालुओं का पूरे उत्साह के साथ संस्थान के सदस्यों द्वारा स्वागत एवं सेवा की गई और श्रद्धालुओं में भी उत्साह दिखाई दिया एवं सभी ने पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों की प्रशंसा की और आभार व्यक्त किया विगत वर्ष भावना बोहरा द्वारा इस सुविधा के माध्यम से लगभग 11,000 से अधिक श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों को इस सुविधा का लाभ मिला और इस वर्ष भी उसी लक्ष्य के साथ मेला मैदान नया नगर पालिका के पास अमरकंटक में कांवड़ यात्रियों के लिए लिए सुबह चाय-नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि के भोजन नहाने व विश्राम की व्यवस्था एवं रोजमर्रा की सभी मूलभूत सुविधाओं की यहां पूरी तरह व्यवस्था की गई है और भावना समाज सेवी संस्थान के सदस्य भी यहां सातों दिन चौबीसों घंटे उनकी सेवा में उपलब्ध रहेंगे ताकि कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को कसीस प्रकार की असुविधा न हो इस सेवा से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु आप हेल्पलाइन नंबर 9755359004 एवं 9754462000 पर संपर्क कर सकते हैं इस अवसर पर भावना बोहरा ने बताया कि हमारे कबीरधाम जिले से हजारों कांवड़ यात्री भगवान भोलेनाथ के प्रति अपार आस्था एवं विश्वास के साथ कांवड़ में जल लेकर उनका जलाभिषेक करने हेतु कठिन यात्रा करके अमरकंटक के लिए प्रस्थान करते हैं उनकी यात्रा सुखद और मंगलमय हो इसके लिए लगातार हमारा प्रयास जारी है कांवड़ यात्रियों को कोई असुविधा न हो इसके लिए हमने नवनिर्मित पालिका परिषद, अमरकंटक,अनुपपुर (म.प्र.) में सभी मूलभूत सुविधाओं तथा आपके विश्राम,भोजन, पेयजल,स्नान जैसे सभी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की है साथ ही भावना समाज सेवी संस्थान के सदस्य उनकी सेवा में हमेशा तत्पर रहेंगे कांवड़ यात्रियों की सेवा करने का अवसर स्वयं भगवान शिवजी की सेवा करने का सौभाग्य है और भगवान भोलेनाथ की कृपा एवं आशीर्वाद और क्षेत्रवासियों के सहयोग से ही लगातार चौथे वर्ष भी हमें शिवभक्तों की सेवा करने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ है उन्होंने आगे कहा कि विगत वर्ष लगभग 11000 शिवभक्तों एवं कांवड़ यात्रियों की सेवा करने का हमें अवसर मिला था इस वर्ष भी उसी लक्ष्य के साथ हमने सभी मूलभूत सुविधाओं से लेकर सात्विक भोजन एवं विश्राम की व्यवस्था की है और हमें विश्वास है कि कबीरधाम जिले के सभी शिवभक्त पधारकर हमारे इस प्रयास में अपना सहयोग और सेवा का अवसर जरुर प्रदान करेंगे हमारी धार्मिक परंपरा व संस्कृति को जिवंत रखने और हमारी आने वाली पीढ़ियों को इससे अवगत कराने के लिए इतनी कठिन यात्रा करके पधारे कांवड़ियों की सुविधा सात्विक भोजन एवं विश्राम हेतु हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध है यहां प्रतिदिन शाम को भोलेनाथ जी की भव्य महारती भी की जाती है जिसमें सैकड़ों की संख्याम में भक्त शामिल होते हैं मैं कबीरधाम जिले से पधारने वाले समस्त कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत करती हूँ और आभार भी व्यक्त करती हूँ की हमें इस पुण्य का भागीदार बनने का अवसर प्रदान किया हमारी धार्मिक सभ्यता के प्रसार एवं उसे संजोने में आप सभी का यह अतुलनीय योगदान हमारी आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करेगा इसके साथ ही सनातन धर्म संस्कृति उसकी गौरवशाली महिमा को भी पोषित तथा संरक्षित करने का कार्य करेगा।

—————————————-

*मां समलाई देवी पूर्व माध्य. विद्यालय पथर्री में गुरू पूर्णिमा की पावन अवसर*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली लोरमी मां समलाई देवी पूर्व माध्य. विद्यालय पथर्री में गुरू पूर्णिमा की पावन अवसर पर प्रति वर्ष की भाती इस वर्ष भी विद्यालय परिवार की ओर से तालाब में बरगद (वटवृक्ष) लगाया गया और उसकी रक्षा करने का संकल्प लिया विद्यालय परिवार की प्रधान पाठक रामरतन साहू ने बताया की हमारे विद्यालय परिवार की तरफ से प्रतिवर्ष पीपल एवम बरगद का वृक्ष लगाया जाता है जिसमें तालाब किनारे पीपल का वृक्ष हरियाली एवम छायादार हो गया गया जिसकी संख्या 10 से अधिक है
इस अवसर पर पूरे विद्यालय परिवार से प्रधान पाठक श्री रामरतन साहू प्रभारी श्री दिलीप कुमार श्री जितेन्द्र यादव, श्रीमति सहोदरा साहू, कु.तारनी साहू, श्रीमति चांदनी,सूरज यादव कु.काजल नवरंग तथा छात्र छात्राएं दीपक,तिपेश्वर, नीलम, शाहिल, थानेश्वर,रुबिका, अमन, शैलेन्द्र, मेघा,उपस्थित रहे…