Home Blog Page 385

*बकरा चोरी के 03 साल से फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे*

0

➡️ *मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर थाना लालपुर पुलिस को मिली सफलता*
➡️ *बकरा चोरी कर 03 साल फरार आरोपी को लालपुर पुलिस ने दबोचा*
➡️ *आरोपी के विरूद्ध थाना लालपुर में अपराध क्रमांक 23/2022 धारा 457, 380, 411, 34 भादवि. के तहत किया गया कार्यवाही*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:-पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भापुसे) द्वारा निर्देश दिया गया है कि लंबित प्रकरणों में विधिवत कार्यवाही कर शीघ्र निराकरण करने निर्देश दिया गया है। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक लालपुर श्री एस.आर. धृतलहरे से मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना लालपुर के अपराध क्रमांक 23/2022 धारा 457, 380, 411, 34 भादवि. के फरार 03 वर्ष आरोपी चंद्रमणि जांगडे को मुखबीर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी चंद्रमणि जांगड़े पिता रामखेलावन जांगड़े उम्र 32 साकिन चिरौटी थाना सरगांव को आज दिनांक 31.07.2025 को बिलासपुर में घेराबंदी कर पकड़कर विधिवित् गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक अमित गुप्ता थाना प्रभारी लालपुर, सउनि. रधुवीर, आर. 362 जितेंद्र ठाकुर एवं लालपुर पुलिस की अहम भूमिका रही।

*साइबर सेल कोरबा द्वारा सी.ई.आई.आर पोर्टल के जरिए खोए हुए मोबाइल की वापसी –122 लोगों को उनके मोबाइल लौटाए गए।*

0

कोरबा पुलिस ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से गुम हुए मोबाइल फोनों को ढूंढकर उनके असली मालिकों तक पहुंचाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री एवं साइबर सेल प्रभारी  विमल पाठक के मार्गदर्शन में, साइबर सेल कोरबा की टीम ने गुम हुए मोबाइलों का पता लगाकर विभिन्न जिलों से उन्हें बरामद किया।इस अभियान में उनि अजय सोनवानी और साइबर सेल टीम का विशेष योगदान रहा।

मुख्य तथ्य:

* 122 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद करके उनके मालिकों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में सौंपे गए।

* बरामद मोबाइलों का कुल अनुमानित मूल्य लगभग ₹18,50,000/- है।

* पिछले 6 महीनों में साइबर सेल कोरबा द्वारा कुल 200 गुम हुए मोबाइल फोन ट्रैक करके उनके असली मालिकों को लौटाए जा चुके हैं।

* यह पहल आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को बढ़ाने और पुलिस पर भरोसा मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

अगर आपका मोबाइल खो जाए तो CEIR पोर्टल पर यह प्रक्रिया अपनाएं:

1. वेबसाइट **https://www.ceir.gov.in** पर जाएं।
2. **”Block Stolen/Lost Mobile”** का विकल्प चुनें।
3. अपना विवरण, FIR की कॉपी, पहचान पत्र और मोबाइल का बिल अपलोड करें।
4. फॉर्म जमा करें – इसके बाद पुलिस और टेलीकॉम कंपनियां मोबाइल को ट्रैक करेंगी।
5. मोबाइल मिलने पर संबंधित थाना या साइबर सेल आपको सूचित करेगा।

जनता से अनुरोध:

कोरबा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अगर किसी का मोबाइल फोन खो जाए या चोरी हो जाए, तो वे तुरंत **CEIR पोर्टल** पर रिपोर्ट दर्ज करें या नजदीकी थाने/साइबर सेल को सूचित करें, ताकि तकनीकी सहायता से जल्द से जल्द मोबाइल बरामद किया जा सके।

*पिस्टल तथा फरसा नुमा धारदार हथियार लहराकर आमजनता एवं श्रद्धालुओं में दहशत फैलाने वाले उपद्रवियों के खिलाफ उरगा पुलिस ने किया कार्यवाही।*

0

पुलिस के द्वारा सूचना प्राप्त होने पर आरोपियों के विरुद्ध त्वरित दंडात्मक कार्यवाही किया गया।

 

कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी मेघनाथ यादव पिता बोधन यादव उम्र 32 वर्ष साकिन ग्राम खैरभवना थाना उरगा जिला कोरबा छ0ग0 का दिनांक 21.07.2025 को थाना उपस्थित आकर एक लिखित शिकायत पत्र देकर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया कि वह दिनांक 21.07.2025 को रात्रि लगभग 02:30 बजे सावन सोमवार होने से अपने घर से कनकेश्वर धाम कनकी शिव मदिंर दर्शन करने के लिये जा रहा था और रास्ते में नहर रोड कनबेरी बाजार के पास कुछ श्रध्दालू डी.जे. साउण्ड सिस्टम के गाना में डांस कर रहे थे उसी समय विक्रम शर्मा, नामक व्यक्ति अपने कुछ अन्य साथियों के साथ मिलकर डी.जे. के धुन मे डांस करते हुये विक्रम शर्मा अपने पास रखे पिस्टल तथा विधि से संघर्षरत् बालक अपने पास रखा हुआ फरसा नुमा धारदार हथियार को अपने-अपने दाहिने हाथ में उपर आसमान की ओर उठाकर लोगो को दिखाकर लहराते हुये वहां पर सार्वजनिक जगह में अश्लील गाली गलौच करते हुये उपद्रव कर रहे थे जिससे आस पास के तथा आने जाने वाले आम जनता श्रध्दालुओं में डर भय का वातावरण बन गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपीगण राहुल यादव, विक्रम शर्मा तथा इनके साथ मिलकर अपराधिक कृत्यों में संलिप्त 04 विधि से सघर्शरत् बालको के द्वारा घटना में प्रयुक्त 01 नग मो.सा. के चैन स्पैकिट से बना हुआ फरसा नुमा धारदार हथियार एवं एक लाईटर गन नकली पिस्टल को आरोपीयों तथा विधि से संघर्शरत् बालको के कब्जे से जप्त किया गया है। आरोपिगण (1) राहुल यादव पिता दादू राम यादव उम्र 21 वर्ष निवासी खपराभट्टा वार्ड क्रमांक 21 बुधवारी बाजार थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा (छ.ग.), (2) विक्रम शर्मा पिता श्री अप्पुनर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी चिमनीभट्टा टीपी नगर कोरबा चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा (छ.ग.) के विरूद्ध अपराध धारा का घटित करना सिद्ध पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायिक दण्डाधिकारी महोदय न्यायालय कोरबा, रिमाण्ड पर भेजा गया है तथा इनके साथ अपराधिक कृत्यों में संलिप्त 04 विधि से सघर्शरत् बालको का निरूद्ध पंचनामा तैयार किया जाकर चारों विधि से संघर्शरत् बालक को माननीय किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया है।

उक्त कार्यवाही में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री नितिश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन पर, उप निरीक्षक राजेश तिवारी, उनि अजय सोनवानी, प्रआर 387 रामू कुर्मी, प्रआर 407 बसंत कुमार भैना, आर. क्र. 103 अजय यादव, आर. क्र. 52 नितेश तिवारी, आर. क्र. 464 प्रेमचंद साहू, आर. क्र.41 सुशील यादव एवं सैनिक क्रमांक 217 शांतनु राजवाड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*आरोपी:-*

(1) राहुल यादव पिता दादू राम यादव उम्र 21 साल निवासी खपरा भट्टा वार्ड क्रमांक 21 बुधवारी बाजार थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा (छ.ग.)

(2) विक्रम शर्मा पिता श्री अप्पु शर्मा उम्र 19 साल निवासी चिमनीभट्टा टीपी नगर कोरबा चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा (छ.ग.)
एवं 04 विधि से संघर्षरत् बालक

*ओ.एन.सी. बार एवं पॉम मॉल में उपद्रवबाजी के आरोपी गिरफ्तार।*

0

पुलिस द्वारा अब तक 10 की गिरफ्तारी की गई,आरोपियों से 03 चारपहिया वाहन भी जप्त।

कोरबा  – घटना दिनांक 06.07.2025 की मध्य रात्रि में दो गुटों के द्वारा टीपी नगर कोरबा स्थित ओ.एन.सी. बार एवं पॉम मॉल के बाहर उपद्रवबाजी कर शराब के नशे में एक-दूसरे के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था,दिनांक 19.07.2025 को टीपी नगर पॉम मॉल के बाहर सिक्युरिटी गार्ड एवं एक असामाजिक तत्व के शराबखोरी करने की सूचना प्राप्त हुई थी जिसके संबंध में क्रमशः अपराध क्रमांक 436/2025 धारा 36 (च) आबकारी एक्ट, अपराध कमांक 437 / 2025 धारा 36 (च) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया है।

उपरोक्त घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा नितिश ठाकुर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिविल लाईन रामपुर निरीक्षक प्रमोद डनसेना एवं चौकी प्रभारी सीएसईबी स०उ०नि० भीमसेन यादव को त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ था।

घटनाओं की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार चौकी प्रभारी सीएसईबी स०उ०नि० भीमसेन यादव द्वारा अपने अधिनस्थ स्टाफ के सहयोग से ओ.एन.सी. बार एवं पॉम मॉल के बाहर उपद्रवबाजी मारपीट करने वाले आरोपीगण सौरभ सिंह उर्फ चिक्की, पंकज सोनी, ऋषभ सिंह, आदित्य सिंह उर्फ आदि, हितेश पाण्डेय, मुकेश महतो, शाहरूक सिद्दिकी, मोहम्मद गौस उर्फ रेहान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है एवं आरोपियों से घटना में प्रयुक्त एक महिन्द्रा थार, एक बी.एम.डब्ल्यू कार एवं एक मारुति स्वीफ्ट कार को जप्त किया गया है।

घटना दिनांक 19.07.2025 को टीपी नगर पॉम मॉल के बाहर सिक्युरिटी गार्ड एवं एक असामाजिक तत्व के शराबखोरी करने वाले आरोपीगण आर्यन राय पिता हरीनारायण राय उम्र 28 साल सा० नमन विहार चौकी मानिकपुर जिला कोरबा एवं सिक्युरिटी गार्ड अशीष सिंह पिता अम्बिका सिंह उम्र 34 साल सा० सेक्टर- 5 बाल्कोनगर थाना बाल्कोनगर जिला कोरबा को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है एवं पृथक से धारा 170,126 (बी), 135 (3) बी.एन.एस.एस. के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

*कोरबा पुलिस आमजन की सुरक्षा हेतु प्रतिबद्ध है – उपद्रवी एवं असामाजिक तत्वों व अपराधिक वायरल वीडियोज पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।*

*हांथ में कांवड़, मन में छत्तीसगढ़ की सुख-शांति और समृद्धि की भावना के साथ पंडरिया विधायक ने अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक 151 किलोमीटर पदयात्रा के लिए किया प्रस्थान*

0

0.कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि आस्था, अनुशासन, पर्यावरण प्रेम और हमारी संस्कृति से जुड़ी एक महत्वपूर्ण रीति भी है:- भावना बोहरा।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/ कवर्धा:- पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सावन माह के द्वितीय सोमवार को माँ नर्मदा मंदिर अमरकंटक में माँ नर्मदा और नर्मदेश्वर महादेव जी की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि की कामना की और अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक कांवड़ यात्रा के लिए प्रस्थान किया इसके पूर्व रविवार को भावना बोहरा ने मेला मैदान, नया नगर पालिक परिसर, अमरकंटक में कांवड़ यात्रियों से मुलकात की और उन्हें भोजन परोसकर उनकी सेवा की और भजन संध्या में शामिल हुईं इस दौरान लगभग 3000 से अधिक संख्या में कबीरधाम जिला से पधारे कांवड़ यात्रियों और पंडरिया विधानसभा एवं जिला पदाधिकारी कार्यकता एवं भक्तजनों ने उत्साह के साथ भजन संध्या में शामिल हुए और हर हर महादेव के नाम से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा 21 जुलाई सोमवार को भावना बोहरा के साथ लगभग 1000 से अधिक कबीरधाम जिला से पधारे कांवड़ यात्रियों, पंडरिया विधानसभा से आए भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालुओं ने नर्मदा मंदिर में पूजा-अर्चना की और उनकी यात्रा के लिए शुभकामनाएं प्रेषित किया इस दौरान 300 से अधिक कांवड़ यात्री भावना बोहरा के साथ उनकी इस यात्रा में सहभागी बनें हैं सभी ने बड़े ही उत्साह और उर्जा के साथ बोल बम और हर हर महादेव के नारे के साथ यात्रा की शुरुआत करते हुए जंगलों के रास्ते छत्तीसगढ़ वासियों एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के संकल्प के साथ यात्रा के लिए प्रस्थान किया यात्रा के प्रथम नर्मदा मंदिर, अमरकंटक से लम्हनी तक यात्रा तय की जाएगी और मंगलवार को पुनः यात्रा आगे बढ़ेगी 21 जुलाई से प्रारंभ यह यात्रा 27 जुलाई को भोरमदेव मंदिर पहुंचेगी और भावना बोहरा एवं उनके साथ इस यात्रा से जुड़े सभी कांवड़ यात्री एवं भक्तजन डोंगरिया महादेव और भोरमदेव मंदिर में महादेव का जलाभिषेक करेंगे इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ वासियों और हमारे प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की मेरी इस संकल्प यात्रा में सहभागी बनें सभी कांवड़ यात्रियों भक्तजनों और कबीरधाम जिला एवं पंडरिया विधानसभा के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का मैं आभार व्यक्त करती हूँ इस यात्रा में शामिल सभी का उत्साह एवं भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था और विश्वास एक नई उर्जा देने वाला है कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं बल्कि आस्था, अनुशासन, पर्यावरण प्रेम और हमारी संस्कृति से जुड़ी एक महत्वपूर्ण रीति भी है हमने जो संकल्प किया है उसकी पूर्ति हेतु भगवान भोलेनाथ एवं माँ नर्मदा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए हमारी यह यात्रा आज प्रारंभ हुई है और आज यात्रा के प्रथम दिन नर्मदा मंदिर अमरकंटक से लम्हनी तक यात्रा की जाएगी और मंगलवार को यात्रा के दूसरे दिन हम सभी पुनः उसी उत्साह और उरज के साथ भोरमदेव मंदिर की ओर आगे बढ़ेंगे भावना बोहरा ने आगे कहा कि सबके जीवन में सुख-समृद्धि का वास हो,हमारा छत्तीसगढ़ निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर हो इसी कामना के साथ और हमारी आने वाली पीढ़ियों को सनातन संस्कृति, हमारी धार्मिक आस्था,परंपरा एवं रीती-रिवाजों से अवगत कराना हमारा उद्देश्य है।यह यात्रा मेरे लिए माँ नर्मदा और भोलेनाथ बाबा के प्रति कृतज्ञता का एक विनम्र प्रयास है और आज उनकी ही कृपा से हमारी यह पुण्य यात्रा शुरू हुई है इस पदयात्रा के माध्यम से मैं पंडरिया विधानसभा और पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना करती हूँ मुझे विश्वास है कि आपके साथ और भोलेनाथ के आशीर्वाद से यह यात्रा निश्चित ही सफल होगी विगत वर्षों में आप सभी ने मुझ पर जो विश्वास जताया व अपना आशीर्वाद प्रदान किया है वह मेरा सौ भाग्य है एक जनप्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र का विकास और जनता की सेवा मेरा परम कर्तव्य है अपने इसी कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए मैंने जो संकल्प किये हैं उन्हें पूरा करने हेतु मैं निरंतर प्रयासरत हूँ औरआगे भी पूरी निष्ठा से प्रयास करती रहूंगी।

—————————————-

* महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा मिशन शक्ति अंतर्गत जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र के संचालन हेतु नियम के विरूद्ध भर्ती किया जा रहा है।*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली महिला एवं बाल विकास विभाग जिला मुंगेली के द्वारा भारत शासन ने महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत महिलाओं के सुरक्षा एवं बचाव हेतु एक अम्ब्रेेला योजना मिशन शक्ति की शुरूवात की है। मिशन शक्ति के अंतर्गत जिला स्तर पर जिला स्तरीय महिला शक्ति केन्द्र हेतु एकमुश्त संविदा मासिक वेतन में स्वीकृत 08 पदों की पूर्ति की जानी है। अतः पात्र एवं इच्छुक आवेदकों से दिनांक 22.02.2024 कार्यालयीन समय सायं 05ः30 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये, मिशन शक्ति अंतर्गत जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र के संचालन हेतु भर्ती किया जा रहा है, जिसमें विभाग के द्वारा आवश्यक शर्ते एवं चयन हेतु आर्हताएं, मापदण्ड एवं अन्य शर्ते दिया गया, जिसमें संबंधित क्षेत्र का शासकीय/अध्र्द शासकीय संस्थाओं/गैर सरकारी संगठन में कम से कम 03 वर्षो का अनुभव और कम से कम 03 वर्षो का महिलाओं के मुद्दो का अनुभव दिया गया परंतु विभाग के द्वारा नियम के विरूध्द भर्ती किया जा रहा है।


अभ्यार्थीयों के द्वारा कलेक्टर महोदय को आवेदन देकर सही जांच करते हुए नियमानुसार भर्ती का मांग किया गया। विज्ञापन में अध्र्द शासकीय संस्थाओं/गैर सरकारी संगठन में कम से कम 03 वर्षो/महिलाओं के मुद्दो का 03 वर्षो से अधिक का अनुभव है, जिसमें अन्य जिलो में पात्र किया जा रहा है, मुंगेली जिले में हमे अपात्र कर दिया गया है, जो बेरोजगार युवाओं के साथ भविष्य का खिलवाड़ किया जा रहा है। जिसमें दावा आपत्ति के निराकरण सूची निकाले बिना अंतिम सूची निकाल कर 25 जुलाई 2025 को साक्षात्कार रखा गया है। जो नियम के आवश्यक शर्ते एवं चयन हेतु आर्हताएं, मापदण्ड एवं अन्य शर्ते दिया है उसी के अनुसार नही किया जा रहा है।

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा छत्तीसगढ़ वासियों एवं प्रदेश की खुशहाली व समृद्धि के लिए सावन के दूसरे सोमवार को अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक करेंगी 151 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़। ब्यूरो रायपुर/ कवर्धा:– भगवान भोलेनाथ पर अपार आस्था और विश्वास के साथ प्रतिवर्ष हमारे प्रदेश व देश में लाखों कांवड़ यात्री कई किलोमीटर की कठिन यात्रा करके भगवान शिवजी का जलाभिषेक करने के लिए विभिन्न मंदिरों की यात्रा करते हैं और शिवभक्ति की इस परंपरा को आगे ले जाते हैं हमारे छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से भी प्रतिवर्ष सावन माह में हजारों की संख्या में कांवड़ यात्री अमरकंटक में जलेश्वर महादेव को जल अर्पित करने कांवड़ यात्रा करते हैं इसी कड़ी में पंडरिया विधानसभा की विधायक भावना बोहरा ने भी इस वर्ष एक ऐसा संकल्प किया है जिसे शिवजी के प्रति उनकी अटूट आस्था और विश्वास के साथ ही जनसेवा एवं हर व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे उस निर्मल भावना को दर्शाती है उनके द्वारा स्वयं कंधो पर आस्था और विश्वास एवं मन में छत्तीसगढ़ व प्रदेशवासियों की सुख -समृद्धि एवं खुशहाली की कामना लिए वे 151 किलोमीटर की कठिन कांवड़ यात्रा करने जा रही हैं भावना बोहरा का यह संकल्प एक जनप्रतिनिधि होने के नाते अपने कर्तव्यों का निर्वहन हेतु उनकी तत्परता एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं आने वाली पीढ़ियों तक हमारी सनातनत परंपरा एवं धार्मिक महत्वत के गौरवशाली इतिहास के प्रति प्रेरित करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास सिद्ध होगा छत्तीसगढ़ की जनता और प्रदेश की सुख-समृद्धि व खुशहाली के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा 21 जुलाई को सावन माह के दूसरे सोमवार को सुबह 7 बजे माँ नर्मदा मंदिर अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक लगभग 151 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा शुरू की जाएगी भावना बोहरा माँ नर्मदा मंदिर से कांवड़ में जल लेकर पद यात्रा करते हुए डोंगरिया महादेव का जलाभिषेक करने के पश्चात् भोरमदेव मंदिर में शिवजी का जलाभिषेक कर अपनी यात्रा समाप्त करेंगी यह छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार होगा की एक महिला जनप्रतिनिधि इतनी कठिन यात्रा करके प्रदेश व प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए 151 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा करेंगी। इस दौरान भावना बोहरा माँ नर्मदा मंदिर अमरकंटक से लहनी, खुड़िया, पंडरिया, मोहतरा से डोंगरिया महादेव पहुंचेगी जहाँ शिवजी का जलाभिषेक करेंगी तत्पश्चात डोंगरिया महादेव से बोड़ला होते हुए भोरमदेव मंदिर में पूजा-अर्चना व शिवजी का जलाभिषेक कर अपनी यात्रा का समापन करेंगी यात्रा के पूर्व शनिवार को भावना बोहरा ने कवर्धा में माँ महामाया मंदिर, बूढ़ा महादेव मंदिर, श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर एवं शनिदेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की समृद्धि एवं प्रदेशवासियों की खुशहाली हेतु कामना की तत्पश्चात ग्राम रणवीरपुर में हनुमान मंदिर एवं माँ महामाया मंदिर में आयोजित झंडा पूजा में शामिल हुईं और मंदिर में दर्शन-पूजन कर सर्वमंगल की की कामना की और अपनी सुखद व सफल यात्रा के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने बताया कि हमारी सनातन संस्कृति में श्रावण मास और शिव उपासना की पौराणिक मान्यता है हमारे छत्तीसगढ़ में भी अमरकंटक के नर्मदेश्वर महादेव के निकट मां नर्मदा का पावन जल लेकर बाबा भोरमदेव को अर्पित करने की प्राचीन आस्था है और प्रतिवर्ष कबीरधाम जिले से हजारों की संख्या में कांवड़ यात्री जल लेकर कठिन कांवड़ यात्रा करके भोरमदेव मंदिर में शिवजी का जलाभिषेक करते हैं उसी आस्था के प्रति भगवान भोलेनाथ एवं माँ नर्मदा के आशीर्वाद तथा कांवड़ यात्रियों से प्रेरणा लेकर इस वर्ष सावन माह के द्वितीय सोमवार को माँ नर्मदा मंदिर प्रांगण से डोंगरिया महादेव एवं भोरमदेव मंदिर तक छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए मैं 151 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा करने जा रही हूं मैं प्रदेशवासियों और कबीरधाम जिला के सभी शिवभक्तों से आग्रह करती हूँ कि इस प्रयास में आपका सहयोग और गरिमामयी उपस्थिति मेरे संकल्प और मनोबल को नई उर्जा प्रदान करेगा उन्होंने जनता से आग्रह करते हुए कहा कि 21 जुलाई को प्रातः 7 बजे अमरकंटक में भगवान नर्मदेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर माँ नर्मदा मंदिर से कांवड़ में जल लेकर डोंगरिया महादेव एवं भोरमदेव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए प्रस्थान होगा अतः इस यात्रा को भगवा ध्वज दिखाकर रवाना करने हेतु आपकी उपस्थिति एवं मंगलकामनाओं की अपेक्षा है आपकी उपस्थिति हर कदम पर बोल बम के उद्घोष के साथ मेरी हिम्मत को बढ़ाएगा आप सभी अपने बहुमूल्य समय से कुछ क्षण निकालकर इस “कांवड़ यात्रा में अमरकंटक से माँ नर्मदा का निर्मल जल लेकर भोरमदेव मंदिर में महादेव का जलाभिषेक कर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना हेतु इस यात्रा में सादर आमंत्रित हैं उन्होंने आगे कहा कि भगवान शिव के प्रति मेरी आस्था और विश्वास एवं हमारे कांवड़ यात्रियों से प्रेरणा लेकर छत्तीसगढ़ की खुशहाली हेतु मैं यह पद यात्रा करने जा रही हूं और आप में से जो भी कांवड़ यात्री या भक्तगण इस पुण्य यात्रा में मेरे साथ सहभागी बनना चाहते हैं उनका मैं सहर्ष स्वागत करती हूं यह केवल एक पद यात्रा नहीं बल्कि देवों के देव महादेव के प्रति हमारी आस्था भक्ति और उनकी कृपा से हम सभी के जीवन में व्याप्त सुख-समृद्धि का प्रतीक है हमारी भारतीय संस्कृति “सर्वे भवन्तु सुखिनः” की है और इसी संस्कृति और भगवान शिवजी के प्रति आस्था ने मुझे इस कांवड़ यात्रा हेतु प्रेरित किया है कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि आस्था, अनुशासन, पर्यावरण प्रेम और स्वास्थ्य से जुड़ी एक रीति भी है यह शिव भक्ति के साथ-साथ जीवन में अनुशासन और सामाजिक समरसता का अद्भुत उदाहरण है यह यात्रा मानसिक एकाग्रता, संयम, धैर्य और भक्ति की भावना को बढ़ाती है सामूहिक यात्रा से सामाजिक एकता और सहिष्णुता का भाव जागता है तथा शुद्ध आचरण, सात्विक भोजन, मौन या भक्ति में लीन रहना “ॐ नमः शिवाय” का जप करते हुए यात्रा करना ये सब हमारे अंदर एकजुटता, सामाजिक एकता, धैर्य और आध्यात्मिकता को बढ़ावा देता है भावना बोहरा ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि जिस संकल्प और छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ से अधिक जनता के जीवन में सुख-शांति और हमारे प्रदेश की समृद्धि के लिए यह यात्रा करने जा रही हूँ वह जनता के सहयोग एवं माँ नर्मदा एवं भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से जरुर पूरा होगा डोंगरिया महादेव और भोरमदेव महादेव का जलाभिषेक कर इस यात्रा की समाप्ति होगी इस दौरान मेरे हर कदम पर बोल बम के नारों से एक नया उत्साह एवं उर्जा का संचार करने के लिए जो भी शिवभक्त और कांवड़ यात्री हमारी इस यात्रा में शामिल होना चाहते हैं मैं सहर्ष उनका स्वागत करती हूँ।

*मुंगेली/ छत्तीसगढ़ स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी संघ द्वारा एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन रविवार को आगर खेल परिसर में आयोजित।*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली संघ के अध्यक्ष उमाशंकर साहू ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि छत्तीसगढ़ स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी संघ द्वारा अपनी दो प्रमुख मांगों के समर्थन में रविवार 20 जुलाई को प्रातः 11 बजे से एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन करेगा। यह धरना सभा आगर खेल परिसर मुंगेली में आयोजित किया गया है। संघ का उद्देश्य शिक्षक एवं कर्मचारियों से जुड़ी आवश्यक मांगों को शांतिपूर्ण व लोकतांत्रिक तरीके से शासन-प्रशासन तक पहुंचाना है। इस धरना प्रदर्शन के माध्यम से संघ निम्नलिखित दो प्रमुख मांगों को सामने रखेगा-
1-नियमित वेतन वृद्धि एवं वेतनमान निर्धारण 2. शिक्षा विभाग में समायोजन (संविलियन) एवं नियमितीकरण प्रमुख है।
यह प्रदर्शन पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं सांकेतिक होगा। संघ ने शासन से निवेदन किया है कि शासन इन मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय ले, जिससे शिक्षक व कर्मचारी और अधिक निष्ठा के साथ कार्य कर सकें। जिला अध्यक्ष श्री उमाशंकर साहू एवं संभाग अध्यक्ष बिलासपुर श्री राहुल वर्मा ने जिले के समस्त स्वामी आत्मानंद विद्यालय के संविदा कर्मचारियों को इस सांकेतिक धरना प्रदर्शन में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने आह्वान किया है।

*शहीद धनंजय सिंह राजपूत का वीरता और बलिदान को हम कभी नहीं भूलेंगे :- सुरेश कुमार राजपूत*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली जिला के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पंडरभट्ठा में शहीद वीर धनंजय सिंह राजपूत का चौबीसवां शहादत दिवस मनाया गया।कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सैनिकों ने ऑपरेशन रक्षक में दुश्मनों का खात्मा किया लेकिन 16 जुलाई 2001 को लगभग 2:30 रात में आतंकवादियों के कायरता पूर्ण हमले में सोलह जवान शहीद हो गए जिसमें वीर शहीद धनंजय सिंह राजपूत भी शामिल थे।ग्राम पंचायत बेलखुरी के युवा, सामाजिक कार्यकर्ता- सुरेश कुमार राजपूत ने शहीद धनंजय सिंह राजपूत के शहादत दिवस पर उनकी स्मारक प्रतिमा में पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि शहीद वीर धनंजय सिंह राजपूत की कुर्बानी का कर्ज वास्तव में कभी नहीं चुकाया जा सकता,लेकिन हम उनके बलिदान को याद करके,उनके आदर्शो पर चलकर,उनकी कहानियों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाए। उनके परिवारों के प्रति हमेशा सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य हैं।शहीद धनंजय सिंह राजपूत ने जो सर्वस्व बलिदान, देश प्रेम व उनकी कर्तव्य निष्ठा के प्रति हम सदैव ऋणी रहेंगे और वह अनंत काल तक अमर रहेंगी।

*सेतगंगा धाम में श्रावण मास के अवसर पर रामायण प्रवचन और शिव आराधना का आयोजन, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली | सेतगंगा — धर्म नगरी सेतगंगा धाम में श्रावण मास के पावन अवसर पर धार्मिक गतिविधियों की धूम मची हुई है। प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावण मास में श्रीरामचरितमानस का प्रवचन निरंतर हो रहा है। क्षेत्र के श्रद्धालु प्रतिदिन भारी संख्या में मंदिर पहुंचकर रामकथा श्रवण कर पुण्य लाभ ले रहे हैं। हर सोमवार को शिव पूजा और आराधना के लिए यहां 500 से 1000 श्रद्धालु उपस्थित हो रहे हैं। शिवभक्त कांवड़ यात्रा के माध्यम से भोरमदेव और बेलपान जाकर जलाभिषेक कर रहे हैं। साथ ही, मंदिर परिसर में अखंड राम नाम संकीर्तन भी चल रहा है, जिससे वातावरण पूर्ण रूप से भक्तिमय हो उठा है। इस धार्मिक आयोजन में मंहत राधेश्याम दास जी, पंडित नारायण शर्मा, नरेंद्र शर्मा, रुद्र उपाध्याय, केजू गबेल, लालजी गबेल सहित अनेक श्रद्धालु सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। क्षेत्र से प्रतिदिन 20 से 25 रामभक्त श्रीरामचरितमानस प्रवचन में नियमित भाग ले रहे हैं। सेतगंगा धाम में इस धार्मिक माहौल को लेकर क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। श्रद्धा, भक्ति और आस्था का यह संगम श्रावण मास को और भी पावन बना रहा है।