Home Blog Page 383

*थाना अकलतरा क्षेत्र में सट्टा खेलाने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार अकलतरा पुलिस की कार्यवाही*

0

*आरोपी के विरुद्ध धारा 06 छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधि. 2022 के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

* नाम आरोपी महेन्द्र भारद्धाज उम्र 44 साल निवासी बम्हनीन थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय पाण्डेय (IPS)* के निर्देशन में जिले में जुआ/सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है, कि इसी क्रम में *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप* के मार्गदर्शन में थाना अकलतरा क्षेत्र ग्राम बम्हनीन में सट्टा खेलाने वाला आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही किया गया जिसमे मुखबिर की सूचना पर आरोपी महेन्द्र भारद्वाज द्वारा सट्टा खेलाते मिला जिसके कब्जे से एक हरे रंग का पेन, लाईनदार कागज जिसमें अंको के माध्यम से 5000/₹ का सट्टा पट्टी लिखा हुआ बरामद कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 351/25 धारा 06 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधि.2022 का घटित करना सबूत पाए जाने से विधिवत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक भास्कर शर्मा, प्र.आर. शरीफुदीन, आरक्षक गौकरण, राजारात्रे का सराहनीय योगदान रहा।

*नाबालिक बालिका के साथ अनाचार करने वाला आरोपी को बिहार से किया गिरफ्तार थाना नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

0

*नाबालिक बालिका के साथ अनाचार करने वाला आरोपी को बिहार से किया गिरफ्तार थाना नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

* आरोपी द्वारा नाबालिक बालिका को शादी करने का झांसा देकर बहला फुसलाकर कर भगा ले गया था*

* आरोपी रोहित कुमार दास पिता लाल दास उम्र 20 वर्ष निवासी नीरपुर थाना चौथम जिला खगड़िया बिहार*

* आरोपी के विरूद्ध धारा 137 (2), 64(2) (m) BNS 4, 6 पास्को एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि नाबालिक बालिका को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने की सूचना रिपोर्ट पर दिनांक 02.05.25 को थाना नवागढ़ में अपराध क्र. 189/25 धारा 137 (2) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए *पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जांजगीर श्री विजय कुमार पैकरा के कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में सायबर की मदद से आरोपी और अपहृता पतासाजी हेतु टीम नीरपुर बिहार भेजा गया जहां से अपहृता को आरोपी रोहित कुमार के कब्जे से बरामद कर किया जाकर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया को नाबालिक बालिका को शादी करने का झांसा देकर बहला फुसला कर भगा ले जाकर अनाचार करना जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

*उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक वैष्णव* थाना प्रभारी नवागढ़, सहायक उप निरी हीरालाल एक्का आरक्षक चंद्रमणि कश्यप एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

*प्रतिवर्ष की भांति आगर साहित्य समिति मुंगेली के द्वारा गोस्वामी तुलसीदास जी व मुंशी प्रेमचंद की जयंती को बड़े उत्साह के साथ मनाया गया ।*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली आमंत्रित अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र में दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ । तत्पश्चात सुश्री अभिलाषा पांडे के द्वारा मां वीणापाणी की सुमधुर वंदना प्रस्तुत की गई । कार्यक्रम में अतिथियों के स्वागत के पश्चात आगर साहित्य समिति मुंगेली के अध्यक्ष देवेंद्र परिहार ने गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज व मुंशी प्रेमचंद जयंती के आयोजन की निरंतरता पर अपनी बात रखते हुए अतिथियों के लिए स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया ।
इस अवसर पर आगर साहित्य समिति के सभी सदस्यों ने श्री रामचरितमानस की दो-दो चौपाइयां और एक दोहा अर्थ सहित प्रस्तुत किया । तत्पश्चात श्रीमती विभा सोनी व सुश्री अभिलाषा पांडे के द्वारा मुंशी प्रेमचंद की प्रसिद्ध कहानी बुढ़ी काकी का वाचन किया गया । तुलसीदास जयंती पर अपनी बात रखते हुए प्रेस क्लब मुंगेली के सचिव योगेश शर्मा ने कहा -“गोस्वामी तुलसीदास जी का जन्म विक्रम संवत 1554 में हुआ था । बचपन में विकट परिस्थितियों से जूझते हुए उन्होंने सच्चे अर्थों में विश्व को संसार का सर्वाधिक जनप्रिय महाकाव्य दिया । तुलसी को हम कई संत, भक्त, ज्योतिष ज्ञाता जो कहें सब संही लगता है । श्रीरामचरितमानस तो हमारे पूजा घर में मिलता है । उनकी रचनाओं की प्रसिद्ध इस बात से लगाया जा सकता है कि जो व्यक्ति कभी विद्यालय भी नहीं गया हो उनको भी तुलसी की चौपाइयां मुखाग्र याद रहता है । कवितावली, दोहावली, हनुमान चालीसा, विनय पत्रिका को लोग बड़े भाव से पढ़ते हैं ।” इस अवसर पर दैनिक भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद पाठक ने कहा – तुलसीदास जी की भाषा लोक भाषा थी । तुलसी के पूर्व वाल्मीकि जी ने रामायण की रचना की थी, लेकिन लोक भाषा का अपना महत्व होता है । रामचरितमानस ही विश्व का ऐसा ग्रंथ है जिस पर सर्वाधिक शोध किया गया और आज भी किया जा रहा है । उनके द्वारा रचित ग्रंथ सर्वकालिक हैं । इस अवसर पर न्यूज़ 18 के वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत शर्मा ने कथाकार मुंशी प्रेमचंद पर अपनी बात रखते हुए कहा -“मुंशी प्रेमचंद जी का जीवन हम सबके लिए प्रेरणा है । तमाम समस्याओं से जूझते हुए उन्होंने अपना अध्ययन, अध्यापन, व लेखन को कभी नहीं विराम नहीं दिया। ब्रिटिश काल में रचित उनकी रचना सोजे वतन ने तो लोगों में राष्ट्रीयता की भावना को उद्वेलित कर दिया था । आज भी उनकी कहानी पढ़ने पर ऐसा प्रतीत होता है जैसे उसके पड़ोस की घटित घटना है । सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक दशाओं पर उनकी पैनी नजर कलम के माध्यम से उतरती थी । इस अवसर पर प्राध्यापक व आगर साहित्य समिति के संयोजक अशोक गुप्ता ने कहा – मुंशी प्रेमचंद के समय की सामाजिक, राजनीतिक परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए उनके द्वारा रचित कहानी व उपन्यास की महत्ता को बताते हुए और कहा 19वीं सदी की यह रचनाएं इसे लगता है जैसे आज के लिए लिखी गई हो । कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन आगर साहित्य समिति के सहसंयोजक राकेश गुप्त निर्मल जी ने किया । कार्यक्रम का शानदार संचालन रामा साहू व खेमेश्वर पुरी गोस्वामी ने किया । कार्यक्रम में आगर साहित्य समिति के संयोजक अशोक गुप्ता, सहसंयोजक राकेश गुप्त निर्मल, अध्यक्ष देवेंद्र परिहार, राष्ट्रीय कवि संगम जिला अध्यक्ष रामा साहू, वरिष्ठ साहित्यकार जगदीश देवांगन, ज्वाला कश्यप, रोहित ठाकुर, विनोद सिंह, श्रीमती विभा सोनी, सुश्री अभिलाषा पांडे, खेमेश्वर पुरी गोस्वामी, अखिलेश्वर सिंह की विशेष उपस्थिति रही ।

*उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने व्यवहार न्यायालय लोरमी के भवन के नवीनीकरण का किया लोकार्पण*

0

*19 लाख 72 हजार की लागत से हो रहा निर्माण कार्य, वकीलों को मिलेगी बेहतर सुविधा*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली— क्षेत्र के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने लोरमी स्थित व्यवहार न्यायालय परिसर में अधोसंरचना मद से स्वीकृत 19 लाख 72 हजार रुपये की लागत से प्रथम चरण में निर्मित सामुदायिक भवन के नवीनीकरण का विधिवत लोकार्पण किया। मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और रिबन काटकर उन्होंने इस भवन को जनता को समर्पित किया।
यह भवन न्यायिक कार्यों के सुचारू संचालन एवं अधिवक्ताओं की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लोकार्पण कार्यक्रम में स्थानीय वकील संघ के सदस्यों ने उपमुख्यमंत्री के समक्ष कई महत्वपूर्ण मांगें भी रखीं, जिनमें लाइब्रेरी की स्थापना, ग्रुप इंश्योरेंस योजना का विस्तार, राजस्व प्रकरणों की शीघ्र सुनवाई तथा अन्य सुविधाओं की आवश्यकता प्रमुख रही।

*उपमुख्यमंत्री ने वकीलों की समस्याओं को माना जायज़*

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि “न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के लिए अधिवक्ताओं को बेहतर सुविधाएं मिलनी ही चाहिए।” उन्होंने कहा कि न्यायालय परिसर में पीने के स्वच्छ पानी, बैठने की समुचित व्यवस्था, पुस्तकालय जैसे मूलभूत सुविधाएं बेहद जरूरी हैं और इनकी पूर्ति को प्राथमिकता दी जाएगी।
उपमुख्यमंत्री ने कहा, “मैं आप सबके आशीर्वाद से लोरमी का विधायक और राज्य का उपमुख्यमंत्री बना हूं। इसका उद्देश्य केवल सत्ता में रहना नहीं, बल्कि जनहित में कार्य करना है। लोरमी शहर ही नहीं, बल्कि ग्रामीण अंचलों में भी सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है।”

*अधूरी संरचनाओं को जल्द मिलेगा पूर्ण रूप*

उपमुख्यमंत्री श्री साव ने जानकारी दी कि प्रथम चरण का सामुदायिक भवन लोकार्पण के लिए तैयार है, जबकि शेष कार्य प्रगति पर हैं। निर्माणाधीन भाग को शीघ्र ही पूर्ण कर सभी सुविधाओं को क्रियाशील कर दिया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि न्यायालय परिसर को आधुनिक एवं सुविधाजनक बनाने के लिए राज्य सरकार हरसंभव प्रयास करेगी।

*अधिवक्ताओं के हित में निरंतर काम का वादा*

वकीलों के हित में बात करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि “जो भी कार्य वकीलों के हित में आवश्यक होंगे, उन्हें चरणबद्ध रूप से पूरा किया जाएगा। न्यायालय परिसर को केवल एक भवन नहीं, बल्कि न्याय की प्रतिष्ठा का केंद्र बनाया जाएगा।” उपमुख्यमंत्री ने भवन निर्माण में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, अभियंताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा जताई कि यह भवन लोरमी की न्यायिक प्रणाली को एक नई दिशा देगा और लोगों को समयबद्ध न्याय प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा। उल्लेखनीय है कि यह भवन लोरमी न्यायालय परिसर के पहले चरण का सामुदायिक भवन है, जिसका लोकार्पण अब संपन्न हो गया है, जबकि अन्य निर्माण कार्य तेजी से जारी हैं।

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र*

0

*दीक्षारंभ एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में हुए शामिल*

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर.  उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज लोरमी के राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में दीक्षारंभ एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने दीक्षारंभ कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि हमें प्रकृति और समाज से जुड़कर समग्र विकास की दिशा में आगे बढ़ना होगा। उन्होंने अपने छात्र जीवन की स्मृतियाँ साझा करते हुए विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, अनुशासन और निरंतर प्रयास का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारित करना महत्वपूर्ण है, लेकिन उससे भी अधिक आवश्यक है, सही दिशा तय करना। जीवन में सफलता का रास्ता मेहनत और ईमानदारी से होकर गुजरता है। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के जीवन संघर्ष और उपलब्धियों का उदाहरण देते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य श्री एम.के. धुर्वे ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए संस्थान की उपलब्धियों की जानकारी दी।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि वर्ष 1994 से संचालित यह कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी की शैक्षणिक पहचान बन चुका है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि कभी भी डिप्रेशन, निराशा और हताशा को अपने जीवन में जगह न दें। ये आपके सबसे बड़े शत्रु हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जैसे नेता एक गरीब माँ के बेटे होकर भी विश्व मंच पर छाए हैं। यह उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है। श्री साव ने महाविद्यालय की मांग पर 15 नग ग्रीन बोर्ड, परिसर में बाउण्ड्रीवाल, चेकर पत्थर, दो सेट सोलर हाइमास्ट लाइट और सांस्कृतिक मंच के निर्माण की घोषणा की।

*वृक्षारोपण कर दिया संदेश, सांस्कृतिक मंच निर्माण सहित की कई घोषणाएं*

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने महाविद्यालय परिसर में आम का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारी भावी पीढ़ियों के प्रति एक जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग और जल संरक्षण के प्रति युवाओं को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण, जनप्रतिनिधि और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

*2500 वर्गफीट से अधिक भूमि वाले भी पाएंगे पीएम आवास योजना का लाभ? नगर पालिका अध्यक्ष ने भेजा प्रस्ताव*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत 2500 वर्गफीट से अधिक भूमि रखने वाले हितग्राहियों को भी योजना का लाभ मिले – इस मांग को लेकर नगर पालिका परिषद मुंगेली के अध्यक्ष श्री रोहित शुक्ला ने राज्य शहरी प्रशासन (SUDA) को पत्र भेजा है।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि कई ऐसे पात्र हितग्राही हैं, जिनके पास 2500 वर्गफीट से अधिक भूमि है, लेकिन वर्तमान नियमों के अनुसार उन्हें योजना से वंचित कर दिया गया है। श्री शुक्ला ने अनुरोध किया है कि ऐसे आवेदकों को भी PMAY-U (BLC) योजना में शामिल कर लाभ प्रदान किया जाए।

उन्होंने SUDA के प्रमुख अधिकारियों से अनुरोध किया है कि ऐसे सभी आवेदकों को DPR (Detailed Project Report) में सम्मिलित कर योजना के लाभों से वंचित न किया जाए।

🔹 क्या कहता है पत्र:
“2500 वर्गफीट से अधिक भूमि वाले आवेदक प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित हो रहे हैं। आपसे अनुरोध है कि उन्हें भी योजना में शामिल करते हुए DPR में सम्मिलित करें।”

यह कदम उन आवेदकों के लिए उम्मीद की नई किरण हो सकता है, जिन्हें अब तक योजना से बाहर रखा गया था।

*पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में समस्त थाना व चौकी प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण क्राइम मीटिंग ली गई।*

0

कोरबा –  पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में आज जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में समस्त थाना व चौकी प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण क्राइम मीटिंग ली गई। इस मीटिंग में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा लंबित अपराध , मर्ग , शिकायतों के त्वरित निराकरण, अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था के सुधार एवं यातायात नियमों के कड़ाई से पालन को लेकर विस्तारपूर्वक निर्देश दिए गए । पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाएं एवं आम जनता से संवाद कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।
विशेष रूप से यह निर्देश दिया गया कि गंभीर अपराधों की रोकथाम हेतु रात्रि गश्त बढ़ाई जाए, साथ ही यातायात नियमों के उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु अभियान भी चलाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा , नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा , अनुभागीय पुलिस अधिकारी कटघोरा , उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं अन्य थाना प्रभारी अधिकारीगण उपस्थित रहे।

*”सजग चालक, सुरक्षित गति” अभियान – तेज रफ्तार नहीं, जिम्मेदार चाल जरूरी है!*

0

कोरबा – यातायात पुलिस द्वारा “सजग चालक, सुरक्षित गति अभियान” के तहत सड़क सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों में जिम्मेदारी की भावना जागृत करना तथा सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है।

हर वर्ष तेज गति और लापरवाही के कारण हज़ारों ज़िंदगियाँ सड़क दुर्घटनाओं की भेंट चढ़ जाती हैं। एक पल की जल्दबाज़ी कई बार अपनों से हमेशा के लिए जुदाई का कारण बन जाती है। आंकड़ों के अनुसार, 67% सड़क हादसों का मुख्य कारण तेज गति है।

यातायात पुलिस द्वारा अपील की जाती है कि सभी नागरिक निम्न बातों का पालन करें:

🔸 निर्धारित गति सीमा में सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं।
🔸 वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें।
🔸 हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
🔸 नशे की हालत में वाहन न चलाएं।
🔸 पैदल चलने वालों का सम्मान करें और ज़ेब्रा क्रॉसिंग का पालन करें।

जिला पुलिस अधीक्षक महोदय न बताया कि अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने के लिए विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, स्कूलों और ट्रैफिक पॉइंट्स पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

“आइए, हम सभी मिलकर संकल्प लें कि सड़क पर सुरक्षित चलें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।”

*कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह का हुआ आयोजन।*

0

कोरबा और पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉकों की उल्लेखनीय उपलब्धि, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण व कृषि क्षेत्रों में श्रेष्ठ प्रदर्शन।

कोरबा – नीति आयोग के तत्वावधान में संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन रहें।
संपूर्णता अभियान आकांक्षी जिलों एवं ब्लॉकों के लिए एक ऐतिहासिक पहल रही, जिसका उद्देश्य प्रमुख 6 प्रदर्शन संकेतकों में पूर्णता प्राप्त करना था। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन एवं ब्लॉक अधिकारियों, स्वयं सहायता समूहों, फ्रंटलाइन वर्कर्स तथा विभिन्न विभागीय टीमों के समन्वित प्रयास से कोरबा ने आकांक्षी जिला कार्यक्रम के 6 में से 5 संकेतकों में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त की। कोरबा आकांक्षी ब्लॉक 6 में से 5 संकेतकों में शत प्रतिशत उपलब्धि वहीं पोड़ी उपरोड़ा आकांक्षी ब्लॉक 6 में से 4 संकेतकों में शत प्रतिशत उपलब्धि रही। इस सफलता पर कोरबा ब्लॉक को सिल्वर मेडल एवं पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक को कांस्य पदक प्रदान किया गया।

कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने अपने संबोधन में कहा कोरबा जिला, कोरबा एवं पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉकों के प्रयासों से आकांक्षी जिला श्रेणी में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। यह उपलब्धि विभागीय टीमों के परिश्रम और सामूहिक समर्पण का परिणाम है। हमें सतत प्रयास कर कोरबा को आकांक्षी जिला श्रेणी से बाहर लाकर विकसित जिलों में शामिल करना है।

कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल ने कहा कि यह उपलब्धि जिले के लिए गर्व का क्षण है। एक समय आकांक्षी जिलों की सूची में कोरबा 73वें स्थान पर था, आज यह रजत पदक प्राप्त कर रहा है। यह सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के समन्वित प्रयास का प्रतिफल है।

विधायक पाली तानाखर श्री तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम ने समारोह में सम्मानित हुए सभी अधिकारी कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी को आगे भी कोरबा जिले को आकांक्षी जिले की सूची से बाहर लाने के लिए विशेष प्रयास करने हेतु प्रेरित किया।

इस अवसर पर शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, कृषि एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सम्मानित किया गया। आकांक्षी ब्लॉक कोरबा एवं पोड़ी उपरोड़ा के तात्कालीन सीईओ को क्रमशः सिल्वर एवं कांस्य पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह में महापौर नगर निगम कोरबा श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधन दिया एवं सम्मानित अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी।

🔴*गाली-गलौज और मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

🔴*गाली-गलौज और मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

आशीष कश्यप बिलासपुर :- थाना सकरी क्षेत्रांतर्गत ग्राम चोरभट्टी खुर्द स्थित साबिर गैराज के पास गोपी वर्मा अपने दोस्तों के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान मोहम्मद ईशराक अली शराब के नशे में वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। आपत्तिजनक व्यवहार का विरोध करने पर आरोपी ने अपने पास रखी नुकीली वस्तु से गोपी वर्मा पर हमला कर दिया।

हमले में गोपी वर्मा के कंधे और पीठ पर चोटें आईं, जिसे तत्काल उपचार हेतु सिम्स अस्पताल, बिलासपुर में भर्ती कराया गया है।

सूचना प्राप्त होते ही थाना सकरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी मोहम्मद ईशराक अली को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।