Home Blog Page 382

*डॉ भीमराव अम्बेडकर शिक्षण संस्थान छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित डॉ ब्रास मास्टर की एकेडमी मुंगेली में नीट यूजी परीक्षा 2025 *

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली डॉ भीमराव अम्बेडकर शिक्षण संस्थान छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित डॉ ब्रास मास्टर की एकेडमी मुंगेली में नीट यूजी परीक्षा 2025 में सफल छात्र मुकेश साहू ने गत दिवस डॉ भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय में कक्षा नवमी से बारहवीं तक के छात्रों को नीट यूजी परीक्षा की तैयारी करने के सम्बन्ध में विशेष मार्ग दर्शन कर उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि कमजोर छात्र भी यदि लक्ष्य तय कर कक्षा नवमी से समझ के साथ तैयारी करना प्रारम्भ करे तो बारहवीं तक चार वर्ष में नीट परीक्षा के सिलेबस , प्रश्न पूछने की पद्धति, माध्यम, ओ एम आर भरना, समय प्रबंधन आदि की पूरी जानकारी हो सकती है और वह पहले ही बार में सफल हो सकता है या ज्यादा से ज्यादा दो वर्ष लगेगा पर सफलता मिलेगी ही परन्तु अधिकतर छात्र बारहवीं के बाद ही तैयारी करने के बारे में विचार करते हैं । यदि प्रतिभावान छात्र है तो वह पहले ही बार में सफल हो सकता है अन्यथा उसे भी अधिक बार प्रयास करने होंगे। मैंने स्वयं बारहवीं के बाद तैयारी की । मैं हिंदी माध्यम ग्रामीण क्षेत्र शासकीय विद्यालय का छात्र हूँ। कक्षा नवमी से ही इस प्रकार की जानकारी देने वाले मुझे कोई शिक्षक नहीं मिले। परन्तु इस विद्यालय के सभी छात्र -छात्रा और अन्य शालाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थी आप सभी अत्यंत सौभाग्य शाली हैं कि डॉ ब्रास मास्टर की एकेडमी द्वारा कक्षा नवमी से ही पूरी जानकारी दी जाती है और प्रतिवर्ष निःशुल्क क्रैश कोर्स कोचिंग देकर नीट, जेईई, बीएससी नर्सिंग, सीईयूटी आदि की तैयारी कराकर सफलता दिलवाते हैं ।

मुझे यहां से बहुत अधिक मार्ग दर्शन मिला तब मैं आज यहां पर आया हूं। आप सभी हमेशा इस संस्थान से जुड़े रहें और अपना भविष्य बनाएं।

*डॉ भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय मुंगेली में जिला के कलेक्टर श्रीमान कुन्दन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमान भोजराम पटेल के निर्देशन में पुलिस बाल मित्र रोशना डेविड,*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली डॉ भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय मुंगेली में जिला के कलेक्टर श्रीमान कुन्दन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमान भोजराम पटेल के निर्देशन में पुलिस बाल मित्र रोशना डेविड, बबीता श्रीवास एवं प्रधान आरक्षक राजेश बंजारे द्वारा पहल योजना के तहत सायबर क्राइम, फ्राड, सड़क सुरक्षा एवं विभिन्न प्रकार के नशा से बचने के उपाय, अच्छी शिक्षा और संस्कार के बारे में जानकारी दी गई। अतिथियों का संस्था के प्राचार्य श्रीमती आशा दिवाकर एवं अंजिता चंद्राकर तथा संस्था अध्यक्ष राजेन्द्र दिवाकर ने स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया एवं आभार व्यक्त किया इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्रा एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे

*प्रतियोगिता न केवल ज्ञानवर्धक है, बल्कि यह हमारी संस्कृति से जुड़ने का माध्यम भी बनती है- अध्यक्ष शुक्ला*

0

*श्रीराम चरित मानस सम्मेलन समिति द्वारा आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई अद्भुत प्रतिभा*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली — श्रीराम चरित मानस सम्मेलन समिति मुंगेली द्वारा महाकवि गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती के पावन अवसर पर ‘मानस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता’ का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन नगर के छात्रों में श्रीरामचरित मानस के प्रति रुचि एवं समझ विकसित करने के उद्देश्य से किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद मुंगेली के अध्यक्ष एवं समिति के संरक्षक रोहित शुक्ला रहे। उनके साथ आयुष शुक्ला (पार्षद प्रतिनिधि, अम्बेडकर वार्ड) एवं जेठमल कोटड़िया भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस दौरान नगर पालिका के अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने विद्यार्थियों की अद्भुत प्रतिभा और गहरी धार्मिक समझ की सराहना करते हुए कहा कि *”यह प्रतियोगिता न केवल ज्ञानवर्धक है, बल्कि यह हमारी संस्कृति से जुड़ने का माध्यम भी बनती है। ऐसे आयोजन हमारे भावी पीढ़ी को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं। अध्यक्ष शुक्ला ने समिति के सदस्यों को इस आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि विद्यार्थियों में श्रीराम के आदर्शों, नीति और मर्यादा के प्रति जो उत्साह देखने को मिला, वह निश्चय ही प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका इस तरह के आयोजनों को सदैव प्रोत्साहित करेगी।
प्रतियोगिता का आयोजन दो स्तरों – पूर्व माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक – में बालक एवं बालिका वर्ग के तहत किया गया। लगभग छह शालाओं के 55 छात्र-छात्राओं ने इसमें भाग लेकर अपने ज्ञान का परिचय दिया।
समिति द्वारा छात्रों के उत्साहवर्धन हेतु सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे –

पूर्व माध्यमिक स्तर –
बालक वर्ग –
कुणाल साहू – विवेकानंद विद्यापीठ, मुंगेली
बालिका वर्ग –
मान्या चंद्राकर – सरस्वती शिशु मंदिर, मुंगेली
रामप्यारी साहू – रविन्द्र भारती, मदनपुर
साक्षी गर्ग एवं भावना साहू – रविन्द्र भारती, मदनपुर (संयुक्त रूप से)
उच्चतर माध्यमिक स्तर –
बालक वर्ग –
पंकज चंद्राकर – विवेकानंद विद्यापीठ, मुंगेली
शिव शंकर साहू – सरस्वती शिशु मंदिर, मुंगेली
गुप्तेश्वर चंद्राकर – एस.एल.एस. एकेडमी स्कूल, मुंगेली

बालिका वर्ग –
चित्रांजलि साहू – विवेकानंद विद्यापीठ, मुंगेली
प्रिंसी साहू – एस.एल.एस. एकेडमी स्कूल, मुंगेली
हिमांशी साहू – विवेकानंद विद्यापीठ, मुंगेली
इस सफल आयोजन में समिति के अध्यक्ष तरुण किशोर सिंह, कोषाध्यक्ष कोमल शर्मा, सचिव किरण कुमार शर्मा, विनोद पूरी गोस्वामी, प्रकाश यादव, नीलकंठ तिवारी, प्रभाकांत शर्मा, डॉ. संजय गिरी गोस्वामी, शिव कुमार राजपूत, धनराज सिंह ठाकुर एवं दुष्यन्त सिंह श्रीनेत सहित सभी विद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम का संचालन नीलकंठ तिवारी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन तरुण किशोर सिंह द्वारा किया गया। यह आयोजन न केवल श्रीरामचरित मानस के गूढ़ प्रसंगों की जानकारी छात्रों को देने में सहायक रहा, बल्कि उनमें भारतीय संस्कृति व आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति आस्था भी जगाई।

*निःशुल्क कोचिंग से सफल होने पर छात्रों का मनोबल बढ़ा*

0


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:- डॉ. भीमराव अम्बेडकर शिक्षण संस्थान छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित डॉ. ब्रास मास्टर की एकेडमी में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जेईई, नीट एवं सीयुईटी कोचिंग के साथ-साथ व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए बी.एस.सी.नर्सिंग, पीपीएचटी, पीईटी, पीएटी आदि की 45 से 75 दिवसीय निःशुल्क क्रैशकोर्स कोचिंग दी गई। व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षा का परिणाम गत दिवस घोषित किया गया। जिसमें एकेडमी के 20 छात्रों में से 17 छात्रों ने बी.एस.सी. नर्सिंग की परीक्षा में सफलता अर्जित की है। सफल छात्रों में निधी माथुर 93, तितरी बुनकर 89, जान्हवी टोंडे 86, दामनी साहू 81 परसेंटाइल तथा पीपीएचटी में 14, पीएटी में 15 छात्र-छात्रा सफल हुए। दिशा भास्कर ने सीयुईटी की परीक्षा में सफल हुई है। छात्रों के भविष्य संवारने में संस्थान लगातार प्रयासरत है। निःशुल्क कोचिंग एवं परिणाम से मुंगेली जिला गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

सफल छात्रों को जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा संस्थाध्यक्ष राजेन्द्र दिवाकर, व्यवस्थापक एच.आर.भास्कर, प्राचार्य आशा दिवाकर, उपप्राचार्य छत्रपाल डाहिरे, संस्थान के सदस्य एवं पदाधिकारी, कोचिंग टीम के सदस्य जे.आर.साहू, प्रेमचंद टंडन, नरेश कुमार, अभिभावकगण एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस सफलता से कोचिंग सेंटर, विद्यालय परिवार, संस्थान एवं क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है।

*सरस्वती शिशु मंदिर में कोदवा बानी में मनाया गया ‘ग्रीन डे’*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली ग्राम भारती सरस्वती शिशु मंदिर कोदवा बानी के छात्रों ने ग्रीन डे मनाया । इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चे हरे- हरे ड्रेस पहन कर शिशु मन्दिर आए।सरस्वती शिशु मंदिर में ग्रीन डे का आयोजन किया गया था, जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने एक सुंदर नृत्य-नाटिका प्रस्तुत किया। साथ ही रंगोली व हरे रंगों की फल तथा व्यंजन प्रस्तुत किया। इस तरह की गतिविधि छात्रों को सीखने में मदद करती है। विद्यालय के शिक्षिकाओं ने छात्रों को परिसर में पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के हरे रंग की वस्तुओं के बारे में विस्तार से समझाया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य बलवंत सिंह राजपूत ने कहा कि स्कूल में ग्रीन डे मनाने का यह उद्देश्य है कि हम सभी धरती को बचाने के लिए हर समय संभव प्रयास करते रहें और अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाएं। उन्होंने हरे रंग को सुरक्षा का प्रतीक भी बताया। जिस प्रकार प्रकृति जीवन का संदेश देती है, इसी प्रकार हरे रंग से भी जीवन का गहरा संबंध है।


विद्यालय की शिक्षिका कविता राजपूत ने हरे रंग के महत्व को समझाया और बच्चों को अपने वातावरण को ‘क्लीन एंड ग्रीन’ रखने के लिए पहला कदम विद्यालय से शुरू करने को कहा।
इस अवसर पर अजय निर्मलकर, प्रभु ध्रुव, रूखमणी साहू, विभा त्रिपाठी, संतोषी जायसवाल, अनुराधा साहू, ओमकुमारी साहू, साधना निर्मलकर सहित आचार्य व शिक्षिकाओं का इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 *मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर जिला मुंगेली पुलिस द्वारा ‘‘पहल’’ अभियान संचालित का किया जा रहा है*

0

*मुंगेली जिले के 24 विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 8010 विद्यार्थी ने पहल कार्यशाला का लाभ लिये* l
[ *विशेष रूप कहानि एवं सच्ची दुर्घटनाओं के साक्षात उदाहरण द्वारा बच्चों को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक*]

*पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर पुलिस विभाग द्वारा चलाये जा रहे अभियान ‘‘पहल’’* *के तहत जिले के विभिन्न* *स्कूलों मेंबच्चों के अपराध से बचाकर सुरक्षित भविष्य के उद्देश्य जागरूकता कार्यक्रम का निरंतर आयोजन किया जा रहा है* l


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली*अभियान ‘‘पहल’’* *के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों में पुलिस कर्मचारी* *शोभा यादव, शत्रुहन खुंटे, , बबीता श्रीवास, पुलिस बाल मित्र रोशना* *डेविड उड़ान जी एस सो महासमुंद द्वारा विभिन्न महत्पूर्ण विषयों जैसे साइबर अपराध, यातायात*
*के नियम व उसके पालन, नशामुक्ति एवं बच्चों व महिलाओं से संबंधित* *अपराधों के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया। साइबर अपराध से *सावधानी व सतर्कता कीजानकारी दिये* । *यातायात नियम का पालन करने, एवं नशा से दूरी बनाये रखने के लिये प्रेरित किये l महिला एवं बच्चों से* *संबंधित अपराधों से बचने के जानकारी साझा किया गया।विशेष रूप से पॉस्को एक्ट की जानकारी दी गई* l
*कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अनुशासन लक्ष्य ,पूर्ण शिक्षा, सुविचार* *एवं अच्छे संस्कार के साथ* जीवन *व्यतित करने के लिए जागरूक किया* *गया एवं आत्म सुरक्षा के टेक्निक बताया गया करने lजिसमे विद्यार्थी अपने व्यक्तित्व का पूर्ण विकास कर सके* l
कार्यक्रम को सफल बनाने में पुलिस विभाग के अधिकारी स्कुल प्राचार्य एवं शिक्षक गण अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किये * l

*जिला जेल से चार कैदी फरार, पुलिस ने जारी किया कंट्रोल नंबर सूचना मिलने में तत्काल संपर्क करें।*

0

जिला जेल के अंदर गौशाला के दीवाल को फोन कर जेल से फरार हो गए चारों आरोपी।

कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 02.08.2025 को जिला जेल में निरुद्ध विचार दिन बंदी १)राजा कंवर पिता टीकाराम कंवर उम्र 22 वर्ष निवासी- भूलसीडीह चौकी राजगमार थाना बालको नगर जिला कोरबा(२) दशहरा सिदार पिता प्रताप सिंह सिदार उम्र 19 वर्ष निवासी – पोड़ी बाहर नीचे मोहल्ला जिला कोरबा(३ )सरना सिंकू पिता शंकर सिंकू को उम्र 26 वर्ष निवासी- लालघाट मुंडा मोहल्ला बालको थाना बालको जिला कोरबा(४) चंद्रशेखर राठिया पिता सूरज प्रसाद राठिया उम्र 20 वर्ष निवासी- कमतरा थाना घरघोड़ा जिला रायगढ़। जो जिला जेल कोरबा में परिरुद्ध है। अभियुक्तगण दिनांक 02.08.2025 के समय लगभग तीन से चार बजे के मध्य जिला जेल के अंदर गौशाला के दीवार को फांदकर जेल से फरार हो गए हैं।आरोपीगणों के विरुद्ध थाना सिविल लाइन रामपुर में अपराध क्रमांक 466/ 2025 धारा 262 बी एन एस पंजीबंद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपीयो की पताशाजी की जा रही है,आरोपीगणों
की सूचना मिलने पर कंट्रोल रूम नंबर कोरबा के मोबाइल नंबर 9479193399 एवं सिविल लाइन रामपुर प्रभारी 9479280226 व 7693913611 पर सूचित करे।

*शासकीय पूर्व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डबरी का जसवंत कुमार श्रीवास्तव को बनाया गया निर्विरोध अध्यक्ष*

0

शासकीय पूर्व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डबरी का जसवंत कुमार श्रीवास्तव को बनाया गया निर्विरोध अध्यक्ष

पंडरिया:- पंडरिया विकासखण्ड के ग्राम डबरी शासकीय पूर्व उच्चतर माध्यमिक शाला के पालकों द्वारा जसवंत कुमार श्रीवास्तव को पालक संघ द्वारा बैठक में सर्व सम्मति से अध्यक्ष बनाया गया है जहां अध्यक्ष बनाये जाने के बाद पालक संघ में काफी खुशी देखने को मिली साथ ही जसवंत कुमार श्रीवास्तव काफी सरल सहज मृदुभाषी के धनी व्यक्ति है वही बता दे कि जसवंत कुमार श्रीवास्तव पूर्व में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष बतौर कार्य कर चुके है जिसके लिए उनके कार्य व व्यवहार को देखते हुए पालक संघ द्वारा निर्विरोध अध्यक्ष बनाया गया वही अध्यक्ष बनने के उपरांत सभी ने मिठाई बाट कर जसवंत कुमार श्रीवास्तव को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं व बधाई ज्ञापित की।

—————————————-

*निःशुल्क कोचिंग से सफल होने पर छात्रों का मनोबल बढ़ा*

0


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:- डॉ. भीमराव अम्बेडकर शिक्षण संस्थान छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित डॉ. ब्रास मास्टर की एकेडमी में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जेईई, नीट एवं सीयुईटी कोचिंग के साथ-साथ व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए बी.एस.सी.नर्सिंग, पीपीएचटी, पीईटी, पीएटी आदि की 45 से 75 दिवसीय निःशुल्क क्रैशकोर्स कोचिंग दी गई। व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षा का परिणाम गत दिवस घोषित किया गया। जिसमें एकेडमी के 20 छात्रों में से 17 छात्रों ने बी.एस.सी. नर्सिंग की परीक्षा में सफलता अर्जित की है। सफल छात्रों में निधी माथुर 93, तितरी बुनकर 89, जान्हवी टोंडे 86, दामनी साहू 81 परसेंटाइल तथा पीपीएचटी में 14, पीएटी में 15 छात्र-छात्रा सफल हुए। दिशा भास्कर ने सीयुईटी की परीक्षा में सफल हुई है। छात्रों के भविष्य संवारने में संस्थान लगातार प्रयासरत है। निःशुल्क कोचिंग एवं परिणाम से मुंगेली जिला गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

सफल छात्रों को जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा संस्थाध्यक्ष राजेन्द्र दिवाकर, व्यवस्थापक एच.आर.भास्कर, प्राचार्य आशा दिवाकर, उपप्राचार्य छत्रपाल डाहिरे, संस्थान के सदस्य एवं पदाधिकारी, कोचिंग टीम के सदस्य जे.आर.साहू, प्रेमचंद टंडन, नरेश कुमार, अभिभावकगण एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस सफलता से कोचिंग सेंटर, विद्यालय परिवार, संस्थान एवं क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है।

*नगर के प्रतिष्ठित प्राचीन जोरा मंदिर का किया गया जीर्णोद्धार*

0

नगर के प्रतिष्ठित प्राचीन जोरा मंदिर का किया गया जीर्णोद्धार

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/ कवर्धा/पंडरिया:- नगर के बहुत ही जर्जर प्राचीन जोरा मंदिर में शिव व हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य फरवरी 2024 से प्रारंभ किया गया जहां करीब 18 माह में बनकर तैयार हुआ वही मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पूजा – पाठ व स्थापना कार्यक्रम शनिवार:- 2 अगस्त से 4 अगस्त के बीच सम्पन्न किया जाना प्रस्तावित है साथ ही शनिवार 2 अगस्त से वेदि निर्माण, वेदि पूजन, शिवजी एवं हनुमान जी का अभिषेक, परिधि पूजन, गुम्बज पूजन, वास्तु पूजन, देव स्थापना, आवाहन, रामायण अखण्ड पाठ समिति के सदस्यों द्वारा किया जाएगा वही द्वितीय दिवस 3 अगस्त रविवार को वेदि पूजन, मण्डप पूजन, कलश यात्रा, अन्नाधिवास, फलाधिवास, हरिकीर्तन सह मेहंदी सांझी व तृतीय दिवस 4 अगस्त सोमवार को वेदि पूजन, देव स्थापना, नेत्र मिलन आदि, अभिषेक, पूजन, श्रृंगार, चोला आदि, शिखर कलश स्थापना, हवन, विशेष आरती, महाप्रसाद, ब्राह्मणभोज, विशाल भण्डारा, प्रसादी वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न किया जाना है जहां जीर्णोद्धार समिति द्वारा नगरवासी सहित अन्य श्रद्धालुओं के सहयोग से मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य संपादित हो सका बता दे कि जीर्णोधार में पंडरिया के पूर्व राजा स्व कृष्ण राज सिंह के सुपुत्र स्व सुनील राज के भाई अमरराज की सहमति से पंडरिया नगर के धर्म प्रेमी नागरिकों की समिति बनाकर जीर्णोद्धार का कार्य पूर्ण कराया गया वही समिति के प्रमुख तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह के विशेष प्रयास से जीर्णोद्धार का कार्य पूर्ण कराया जा सका।

—————————————-