
तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली कृष्णा ललित कला महाविद्यालय रायपुर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कत्थक कौशल महोत्सव 2025 में यह उपलब्धि न केवल माही पाठक के लिए, बल्कि पूरे मुंगेली जिले के लिए गौरव की बात है। माही पाठक ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। पूर्व में,स्नेहा और माही पाठक ने राजनांदगांव, भिलाई और पुणे में आयोजित राष्ट्रीय नृत्य स्पर्धा में द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल कर चुकी हैं। माही पाठक मुंगेली ने आत्मानंद स्कूल से 12वीं की परीक्षा इस वर्ष पास की है और आगे की कॉलेज की पढ़ाई जारी है। माही पाठक की माता स्वीटी पाठक और पिता पंडित राजू पाठक हैं, माही पाठक ने डांस की शिक्षा अपनी बहन स्नेहा शर्मा से ही ली है। स्नेहा शर्मा एक प्रतिभाशाली कत्थक नृत्यांगना हैं और कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। माही पाठक की इस उपलब्धि पर मुंगेली जिले के कलाकारों और संगीत प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी और उनकी सफलता के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। माही पाठक की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे मुंगेली जिले के लिए गौरव की बात है। यह उपलब्धि मुंगेली जिले की सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण कदम है।
*राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय कत्थक कौशल महोत्सव 2025 में मुंगेली जिला की कत्थक नृत्यांगना माही पाठक ने जूनियर वर्ग में दूसरा स्थान हासिल कर मुंगेली जिले का मान बढ़ाया है।*
*विश्व हिन्दू परिषद ने गौवंश सुरक्षा व संवर्धन को लेकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली : विश्व हिंदू परिषद, जिला कार्यकारिणी मुंगेली द्वारा छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम राज्य में गौवंश की सेवा, सुरक्षा और प्रबंधन के संबंध में कलेक्टर कार्यालय में अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया । जिसमें विश्व हिन्दू परिषद द्वारा कई बिंदुओं पर गौवंश की सुरक्षा व संवर्धन हेतु मांग किया गया जिनमें गौपालन प्रोत्साहन योजना लागू करें, जिसमें गौपालन समितियों और व्यक्तियों को सहायता प्रदान करने के लिए मुर्गीपालन, मछलीपालन, सुअरपालन और बकरीपालन के लिए दी जाने वाली सब्सिडी और प्रोत्साहन के समान सब्सिडी और प्रोत्साहन प्रदान किया जाए।
जिला प्रशासन को निर्देश दें कि वे मौजूदा गौशालाओं और चारागाह भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराएं तथा प्रत्येक गांव और शहर में गायों के चरने के लिए स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करें।
गौशाला संवर्धन योजना लागू करें, गौशालाओं का प्रबंधन स्थानीय बेरोजगार युवा समूहों को सौंपें तथा उन्हें सरकार की ओर से निश्चित प्रोत्साहन राशि प्रदान करें।
आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए गोबर गैस संयंत्र, सौर पंप स्थापित करने और गौ-आधारित उत्पादों के उत्पादन के लिए गौ-पालक समूहों को आवश्यक मशीनरी और प्रशिक्षण प्रदान करना।
प्रत्येक तहसील में पशु उत्पादों के संग्रहण एवं विक्रय के लिए उचित केन्द्र स्थापित किए जाने चाहिए।
प्रत्येक गांव में चरवाहा दल का गठन किया जाना चाहिए, जिसमें सरकार और ग्राम पंचायत की सामूहिक भागीदारी के माध्यम से मासिक अनुदान का प्रावधान हो।

बछड़ों और सांडों के लिए अलग और उचित सुविधाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए।
मवेशियों की तस्करी और वध में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए और ऐसी गतिविधियों को रोकने के लिए काम करने वालों को सहायता प्रदान की जानी चाहिए। इसके अलावा, संकर नस्लों की तुलना में देशी, उन्नत नस्लों के मवेशियों को बढ़ावा देने को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
राज्य नीति के निर्देशक सिद्धांतों और पंचायती राज अधिनियम 1993 के अनुसार, रोजगार गारंटी योजना के तहत स्थानीय ग्राम पंचायतों और पशुपालकों के माध्यम से मवेशियों का संरक्षण और प्रबंधन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद परिवार के दिनेश सोनी, पद्मराज सिंह, यशवंत सिंह, भैयालाल परिहार, प्रकाश संतवानी, ब्रजेश शर्मा व खेमेश्वर पुरी गोस्वामी उपस्थित रहे।
*रक्षा बंधन पर विशेष पहल: सोनकर कॉलेज मुंगेली में राखी बनाओ प्रतियोगिता*
*यह केवल एक राखी नहीं, बल्कि समाज और पुलिस के बीच जुड़ाव और विश्वास का प्रतीक है* – पुलिस अधीक्षक

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली— रक्षा बंधन के पावन पर्व को समर्पित करते हुए सोनकर कॉलेज मुंगेली में एक विशेष “राखी बनाओ प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बी.एड. (B.Ed.) और डी.एल.एड. (D.El.Ed.) के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और रचनात्मकता के साथ भाग लिया। विद्यार्थियों ने विविध रंगों, डिज़ाइनों और पारंपरिक-सांस्कृतिक शिल्प को आत्मसात करते हुए सुंदर, आकर्षक और भावनात्मक राखियों का निर्माण किया, जो हर किसी का मन मोह लेने वाली थीं। इस प्रतियोगिता की विशेष बात यह रही कि इन स्वनिर्मित राखियों को केवल प्रदर्शन तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि उन्हें पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल सहित जिले की सुरक्षा में सदैव तत्पर रहने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों को समर्पित किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी राखियों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जाकर मुंगेली जिले के पुलिस अधीक्षक को भेंट किया और उन्हें अपने हाथों से राखी बांधी। इसके साथ ही, जिले के सभी पुलिसकर्मियों के लिए विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई राखियों का एक संग्रह भेंट स्वरूप दिया गया, ताकि यह संदेश जाए कि समाज की सुरक्षा में डटे भाइयों के लिए भी बहनों का स्नेह और आशीर्वाद हमेशा बना हुआ है। इस भावुक क्षण में उपस्थित पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों की इस पहल की सराहना की और कहा कि यह केवल एक राखी नहीं, बल्कि समाज और पुलिस के बीच जुड़ाव और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके इस संवेदनशील और राष्ट्रसेवा से प्रेरित कार्य के लिए धन्यवाद देते हुए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के आयोजन में कॉलेज की शिक्षा संकाय की विभागाध्यक्ष श्रीमती सत्यवती शुक्ला की विशेष भूमिका रही। साथ ही कार्यक्रम में विजय ओगरे और सुश्री हर्षा सोनी सहित सभी शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही।

इस अवसर पर पुलिस परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा, जहाँ विद्यार्थी रचनात्मकता, राष्ट्रीय भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व के समन्वय से भरे कार्य में भाग लेकर गर्वित अनुभव कर रहे थे। सोनकर कॉलेज की इस पहल ने यह सिद्ध कर दिया कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व और मानवीय संवेदनाओं के साथ जुड़ी होती है। इस तरह के आयोजन छात्रों के व्यक्तित्व विकास और सामाजिक चेतना को सशक्त करने की दिशा में अहम कदम होते हैं।
*पथरिया ब्लॉक स्तरीय आदिवासी युवा शक्ति का गठन*

तिजराम साहू ब्यूरो पथरिया:- मुंगेली जिला के पथरिया विकास खंड में ब्लॉक स्तरीय आदिवासी युवा शक्ति का गठन किया गया जिसमें अनेक पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। युवाओं ने आदिवासी समाज में जागृति लाने का संकल्प लिया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय गोंड महासभा अध्यक्ष वीरेंद्र मरावी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सबसे पहले इष्ट देव बूढ़ा देव के छाया चित्र पर पीला चावल व धूप दीप जलाकर किया गया।
बता दें कि केंद्रीय गोंड महासभा जिला मुंगेली ने अनेक सराहनीय सामाजिक कार्य कर मिशाल पेश किया है जिनसे प्रेरित होकर आज समाज के युवाओं ने संगठित होने सामाजिक संगठन का दामन थामा है। पथरिया विकास खंड में ब्लॉक स्तरीय युवा शक्ति का गठन कर सामाजिक दायित्वों को निभाने का संकल्प लेते हुए युवाओं ने कहा की हम अपने समाज के साथ सदैव साथ रहेंगे और समाज के उत्थान के लिए कार्य करेंगे। युवाओं ने केंद्रीय गोंड महासभा जिलाध्यक्ष मरावी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा की जिलाध्यक्ष समाज को गति देने दिन रात कार्य कर रहे हैं इसी कारण है की आज समाज में जागरूकता आई है और समाज संगठित हुए हैं। इसकी जानकारी देते हुए केन्द्रीय गोंड महासभा मुंगेली जिला मीडिया प्रभारी ने बताया कि बीते वर्षों से केन्द्रीय गोंड महासभा ने लगातार समाज को एकता के सूत्र में बांधने कार्य कर रहे हैं जिसका परिणाम है कि आज जिला मुंगेली में बड़े बड़े कार्य आयोजित हो रही है जिसमें समाज के मातृ शक्ति, पितृ शक्ति, युवा शक्तियों ने बढ़ चढ़कर सहयोग प्रदान कर रहे हैं। आदिवासी युवा शक्ति के पदाधिकारियों में अध्यक्ष दीपेश छेदैहा, उपाध्यक्ष राधे नेताम, सचिव कैलाश खुसरो, सह सचिव टेकलाल छेदैहा, कोषाध्यक्ष गंगा सागर, उप कोषाध्यक्ष प्रभु मरकाम, मंच संचालक ताराचंद मरावी, उप मंच संचालक रजीत खुसरो, मीडिया प्रभारी छबि मरावी, अनुराग मरावी, उप मीडिया प्रभारी प्रमोद मरावी, सलाहकार/ राय पंच गोपी सोरी, नारद, तुमाढेटा विश्व आदिवासी दिवस के लिए रैली प्रभारी बलेश्वर मरावी, धर्मेंद्र मरावी, पड़ियाइन के लिए गौतम मरावी, रामायण, झूलना कला भगत राम, देवदत्त, धरदेही के लिए अमित छेदैहा, शिवा मरावी, रापा झोरी रवि खुसरो व सुरेंद्र छेदैहा को जिम्मेदारी दी गई है।
*अंधे क़त्ल की गुल्थी सुलझी*
*घटना के बाद चंद ही घंटों में आरोपी को किया गया गिरफ्तार*
*शराब के नशे में मृतक ने आरोपी को गाली गलौच किया जिससे आक्रोशित होकर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया*
नाम आरोपी –
1- यशराज भानु उर्फ़ छोटा पिता संतराम भानु उम्र 20 वर्ष निवासी पहाड़बछाली चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर

आशीष कश्यप बिलासपुर मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि दिनांक 04.08.25 को प्रार्थी गंगा बाई गंधर्व कोटवार निवासी पहाड़बछाली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 04.08.2025 को मृतक छेदीलाल यादव को बृहस्पति बाई के घर मे किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दिया है, प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।घटना के सम्बन्ध में तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह महोदय (भा.पु.से.) अवगत कराया गया जिनके दिशानिर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा (रा.पु.से.) ,अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) महोदया के मार्गदर्शन में टीम गठित कर फारेंसिक टीम की उपस्थिति में घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया, प्रार्थी, गवाह की पूछताछ कर कथन लिया गया, दौरान विवेचना के संदेही यशराज भानु उर्फ़ छोटू को हिरासत मे लेकर बारीकी एवं कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि मृतक के पास आरोपी गया था जिसे शराब के नशे में मृतक ने माँ बहन की गाली दिया जिससे वो ग़ुस्से में आकर मृतक के घर में रखे टंगिया से गले में वार कर उसकी हत्या कर दिया।तथा घटना में प्रयुक्त आलाजरब एक टांगिया को आरोपी यशराज भानु उर्फ़ छोटा के निशांदेही पर गवाहों के समक्ष जप्तकर कब्जे पुलिस लिया गया,आरोपी यशराज भानु उर्फ़ छोटा के द्वारा धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाए जाने पर आरोपी यशराज भानु को आज दिनांक 05.08.25 को विधिवत गिरप्तार किया गया, उक्त कार्यवाही में फॉरेन्सिक टीम, उप निरीक्षक राज सिंह,ASI भारतलाल राठौर, मोतीलाल सूर्यवंशी, HC 520 नरेंद्र पात्रे, ईश्वर नेताम, अंकित जायसवाल, संदीप शर्मा का विशेष योगदान रहा ।
*जवाहर नगर में पानी की गंभीर समस्या, समाधान नहीं होने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी*
जवाहर नगर में पानी की गंभीर समस्या, समाधान नहीं होने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा, अकलतरा।
जवाहर नगर के रहवासियों ने नगरपालिका परिषद अकलतरा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर इलाके में लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या के तत्काल समाधान की मांग की है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि विगत कई वर्षों से जवाहर नगर में पानी की समस्या बनी हुई है, जिसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

ज्ञापन में बताया गया कि जवाहर नगर की गली नंबर 1 और 2 में पानी की आपूर्ति बेहद खराब स्थिति में है। कई बार पानी सप्लाई बिल्कुल बंद हो जाती है, जिससे लोगों को पीने और दैनिक उपयोग के लिए पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। इस समस्या के चलते नागरिकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि 20 अगस्त 2025 तक इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे बड़े स्तर पर चक्का जाम करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।
ज्ञापन पर जवाहर नगर के कई नागरिकों के हस्ताक्षर हैं और इसे वार्ड पार्षद द्वारा भी समर्थन मिला है।
नगरवासियों ने प्रशासन से इस समस्या के शीघ्र निराकरण की मांग की है ताकि आमजन को राहत मिल सके।
*अमरकंटक में आस्था और विश्वास का विशाल संगम, विधायक भावना बोहरा द्वारा काँवड़ यात्रियों की सेवा के चौथे वर्ष 30000 से अधिक कांवड़ियों और शिवभक्तों के लिए की गई निःशुल्क भोजन एवं विश्राम की व्यवस्था*

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।
ब्यूरो रायपुर/ कवर्धा:- सावन माह में कबीरधाम जिले से अमरकंटक जाने वाले कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सेवा हेतु निरंतर चौथे वर्ष भी भावना बोहरा द्वारा 11 जुलाई से 6 अगस्त तक उनके ठहरने एवं भोजन हेतु नि:शुल्क व्यवस्था की गई थी इस दौरान लगभग 30,000 कांवड़ यात्रियों एवं शिवभक्तों का मेला मैदान, नया पालिका परिसर, अमरकंटक में आगमन हुआ जहाँ संस्थान के सदस्यों द्वारा उनका स्वागत कर सेवा की गई परिसर में प्रतिदिन हजारों की संख्या में कबीरधाम जिले से कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं का आगमन जारी रहा वहीं संध्या आरती में प्रतिदिन हजारों की संख्या में भक्तजनों ने शामिल होकर शिवजी की आराधना कर भोजन एवं प्रसाद ग्रहण किया इस दौरान भक्तिमय भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी भव्य आयोजन किया गया इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि सावन माह के अवसर पर कबीरधाम जिले से अमरकंटक जाने वाले शिव भक्तों और कांवड़ यात्रियों के कठिन यात्रा में पुण्य का भागीदार बनने का हमें एक सौभाग्यशाली अवसर प्राप्त हुआ भावना समाज सेवी संस्थान के सदस्यगण भी 11 जुलाई से 6 अगस्त तक उनकी सेवा में दिन-रात अनवरत जुटे हुए थे ताकि उन्हें किसी भी प्रकास की कोई असुविधा न हो मेला मैदान, नया पालिका परिसर,अमरकंटक में कबीरधाम जिले के कांवड़ यात्रियों के कठिन यात्रा के बाद विश्राम हेतु उनके ठहरने व भोजन की निःशुल्क व्यवस्था की गई थी जहां प्रतिवर्ष श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों का आगमन हो रहा है साथ हर वर्ष शिवभक्तों की बढ़ती संख्या हमारे प्रयासों एवं मन को संतुष्टि व प्रसन्न करने वाली है इस वर्ष लगभग 30000 हजार से अधिक की संख्या में श्रद्धालुओं व कांवड़ियों का आगमन हुआ और उनकी सेवा करने का अवसर मिलना हमारे लिए परम सौभाग्य की बात है इस दौरान हमारे इस प्रयास में भावना समाज सेवी संस्थान के सदस्यों, कबीरधाम जिले के वरिष्ठजनों प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से समाज सेवकों व पूरे कबीरधाम जिले की जनता ने अपना भरपूर सहयोग आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन हमें दिया और उनके इसी अपार स्नेहरूपी आशीर्वाद से हमें यह कार्य करने का अवसर मिला जिसके लिए मैं सभी का आभार व्यक्त करती हूँ इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि हमारे इस प्रयास से उनके चेहरों पर आई ख़ुशी और कठिन यात्रा के बाद उन्हें सुविधा मिली उसे देखकर बहुत ही प्रसन्नता हुई है मैं कबीरधाम जिले से पधारे समस्त कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत करती हूँ और आभार भी व्यक्त करती हूँ की हमें इस पुण्य का भागीदार बनने का अवसर प्रदान किया हमारी धार्मिक सभ्यता के प्रसार एवं उसे संजोने में आप सभी का यह अतुलनीय योगदान हमारी आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करेगा इसके साथ ही सनातन धर्म संस्कृति उसकी गौरवशाली महिमा को भी पोषित तथा संरक्षित करने का कार्य करेगा इस वर्ष सावन का माह मेरे लिए भी बहुत ही भाग्यशाली रहा। हमारे कांवड़ यात्रियों की भक्ति भावना से प्रेरणा लेकर और माँ नर्मदा एवं भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से मुझे भी माँ नर्मदा मंदिर अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक 151 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा करने का अवसर प्राप्त हुआ छत्तीसगढ़ वासियों की सुख-समृद्धि एवं प्रदेश की खुशहाली हेतु इस यात्रा में मेरे साथ सैकड़ों कांवड़ियों ने भी कदम से कदम मिलाकर साथ दिया और 7 दिनों में हमने घने जंगलों, उफनती नदियों बिहड़ रास्तों को पार करते हुए अपनी यात्रा पूर्ण की भावना बोहरा ने आगे कहा कि कांवड़ यात्रा हमारी धार्मिक परंपरा और भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था एवं विश्वास का प्रतीक है श्रावण मास के शुभ अवसर पर कांवड़ यात्रियों की सेवा करने एवं यात्रा के सहभागी बनने का हमें पुण्य अवसर मिला प्रतिदिन यहां होने वाले भजन संध्या में भी हजारों की संख्या में शिवभक्तों की उपस्थिति हमें अपने इन प्रयासों को निरंतर जारी रखने के लिए बल प्रदान करती है हमारी धार्मिक परंपरा व संस्कृति को जिवंत रखने और हमारी आने वाली पीढ़ियों को इससे अवगत कराने के लिए इतनी कठिन यात्रा करके पधारे कांवड़ियों की सुविधा सात्विक भोजन एवं विश्राम हेतु यहां हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध रही संस्थान के सदस्यों द्वारा भी उनकी सुविधा में कोई कमी न हो उसका विशेष ध्यान रखा गया और 6 अगस्त को भी हजारों की संख्या में कांवड़ियों का आगमन हुआ मैं सभी का हृदय से अभिनंदन करती हूँ और इस प्रयास में अपना सहयोग प्रदान करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के प्रति आभार व्यक्त करती हूँ।
—————————————-
*जिला उपभोक्ता आयोग कोरबा में ई-हियरिंग से प्रकरणो की सुनवाई प्रारंभ।*
अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री गौतम चौरड़िया द्वारा वर्चुअली किया शुभारंभ।

छत्तीसगढ़ पहला ऐसा राज्य जहां जिला उपभोक्ता आयोगो में भी ई-हियरिंग से प्रकरणो की सुनवाई शुरू : न्यायमूर्ति श्री गौतम चौरड़िया।
कोरबा – जिला उपभोक्ता आयोग कोरबा में ऑनलाईन के माध्यम से अध्यक्ष राज्य उपभोक्ता आयोग न्यायमूर्ति श्री गौतम चौरड़िया ने 04 अगस्त को ई-हियरिंग का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अवसर पर रजिस्ट्रार श्री श्रीनिवास तिवारी व सदस्य राज्य उपभोक्ता आयोग प्रमोद वर्मा, श्रीमती मोना चौहान ज्वांन्टर रजिस्ट्रार छ0ग0 राज्य उपभोक्ता आयोग रायपुर, श्रीमती मधुलिका यादव, लेखा अधिकारी छ0ग0 राज्य उपभोक्ता आयोग रायपुर, माननीय श्री डाकेश्वर शर्मा अध्यक्ष एवं सदस्य श्रीमती निरूपमा प्रधान एवं श्री अनिल अग्निहो़त्री जिला उपभोक्ता आयोग रायपुर, जिला उपभोक्ता आयोग जगदलपुर के अध्यक्ष सुजाता जायसवाल एवं सदस्य आलोक पांडेय वर्चुअली उपस्थित थे।
अध्यक्ष राज्य उपभोक्ता आयोग द्वारा ई-हियरिंग का वर्चुअल शुभारंभ के अवसर पर अपने संक्षिप्त उदबोद्धन में कहा कि वर्चुअल सुनवाई के माध्यम से प्रकरणो के शीघ्र निराकरण के संबंध में अवगत कराया गया। इस डिजिटल पहल के तहत पक्षकार और वकील घर बैठे ही मोबाईल, कम्प्यूटर के माध्यम से आयोग की सुनवाई शामिल हो संकेगे। खास कर ग्रामीण व दूर दराज के क्षेत्रो में रहने वाले लोगो के लिये बेहद ही लाभदायक होगी। इससे समय, श्रम व संसाधनो तीनो की बचत होगी।
न्यायमूर्ति श्री गौतम चौरड़िया ने आगे बताया कि ई- फायलिंग पहले से ही प्रदेश के सभी जिला आयोगो मे उपलब्ध थी अब ई -हियरिंग जुड़ने से छत्तीसगढ़ देश का पहला ऐसा राज्य बन जायेगा जहां सभी जिला उपभोक्ता आयोगो में डिजिटल सुनवाई की सुविधा आरंभ हो जायेगी। न्यायमूर्ति श्री चौरड़िया ने कहा कि उक्त कार्य हेतु राज्य शासन का भरपूर सहयोग मिल रहा है तथा उन्होने मिडिया एवं अधिवक्ताओ से अपील की वे ई- हियरिंग की जानकारी व्यापक रूप से प्रचार प्रसार कर लोगो जागरूकता लाये एवं जिला आयोगो को सहयोग प्रदान करे।
इस दौरान जिला आयोग कोरबा के अध्यक्ष श्रीमती रंजना दत्ता द्वारा कार्यक्रम के संचालन के दौरान वर्चुअल सुनवाई की महत्ता के संबंध मे जानकारी देते हुए बताया कि छ0ग0 राज्य आयोग के निर्देशानुसार कोरबा जिले में नम्वबर 2023 से ई-फायलिंग से प्रकरणो की प्रस्तुती हो रही है अब ई-हियरिंग से सुनवाई किये जाने जो अभूतपूर्ण निर्णय लिया गया है वह भविश्य में एक युगातंकारी कदम सिद्ध होगा। इस डिजिटीलाईजेशन कुशल पारदर्शी अधिक समावेशी न्यायप्रणाली के द्वार खोल रहा है जो भौगोलिक बाधाओ के दूर करेगा। कोरबा जिला एक औद्योगिक क्षेत्र जहां इस वर्चुअल हियरिंग का लाभ उपभोक्ताओ को निश्चित ही प्राप्त होगा।
कार्यक्रम मे प्रकरण मयंक सक्सेना बनाम आदित्य बिरला इंश्योरेंस कंपनी की सुनवाई राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया, राज्य उपभोक्ता आयोग के सदस्य प्रमोद वर्मा, रजिस्ट्रार श्री श्रीनिवास तिवारी की वर्चुअल उपस्थिति में जिला उपभोक्ता आयोग कोरबा की अध्यक्ष श्रीमती रंजना दत्ता, सदस्यगण सुश्री ममता दास एवं श्री पंकज कुमार देवड़ा द्वारा की गई जिसमें परिवादी मयंक सक्सेना सहित उनके अधिवक्ता सुयश बाग एवं विरोधी पक्षकार आदित्य बिरला कंपनी की ओर से अधिवक्ता सौरभ अग्रवाल ने अपना तर्क प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्तागण श्री अशोक तिवारी, श्री बी.के.शुक्ला, अधिवक्ता संघ के सचिव श्री नूतन सिंह ठाकुर, श्री पी.एन.एस. यादव, श्री संजय जायसवाल ने ई- हियरिंग की आवश्यकता महत्ता एवं भविष्य की चुनौतियो के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर जिला आयोग के मध्यस्थ सदस्य श्रीराम श्रीवास एवं महेन्द्र राजवाड़े उपस्थित थे। अंत में आभार प्रदर्शन जिला उपभोक्ता आयोग के डाटा एंन्ट्री ऑपरेटर श्री मनीराम श्रीवास के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्तागण श्री श्याम सुदंर अग्रवाल, श्रीमती संगीता चौहान, आयोग के कर्मचारीगण नाजीर श्री रामनारायण पटेल, आदेशिका वाहक श्री संजय कुमार शर्मा, वाहन चालक श्री राजेश्वर राव इंग्ले भृत्य नूतन राजपूत, भृत्य श्रीमती दुर्गा चौबे, डी.एम.ए. श्रीमती आरती श्रीवास एवं आनंद सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण,पक्षकारगण मिडिया कर्मी उपस्थित थे।
*जांजगीर-नैला में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान, मंडल-संरचना पर हुआ मंथन*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत जांजगीर-नैला शहर के 3 मंडल और 6 सेक्टर के पुनर्गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक लोकप्रिय चाम्पा विधायक कार्यालय में संपन्न हुई।
बैठक में जांजगीर विधायक श्री ब्यास कश्यप, संगठन प्रभारी श्री भविष्य चंद्राकर, जिला कांग्रेस कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री रमेश पैगवार, शहर अध्यक्ष श्री संतोष शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की गई और पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए रणनीति बनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि यह पुनर्गठन अभियान कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा और कांग्रेस को आगामी चुनावों में मजबूत आधार प्रदान करेगा।
* *अकलतरा पुलिस ने एक रेड कार्यवाही में 6 लोगों को गांजा पीते हुए और सुलेशन सूंघते हुए पकड़ा*
* *अकलतरा पुलिस ने एक रेड कार्यवाही में 6 लोगों को गांजा पीते हुए और सुलेशन सूंघते हुए पकड़ा*
* *आरोपियों के पास से गांजा पीने का चिलम, गांजा का पुड़िया, बीड़ी और सुलेशन बरामद किया गया*
* *आरोपियों के खिलाफ धारा 27 NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-थाना अकलतरा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 13 सब्जी मंडी के पीछे कुछ लोगों के द्वारा गांजा एवं सुलेशन पीकर बैठे रहते हैं एवं आने जाने वालों को गाली-गलौज कर करते हैं, जिसको मना करने पर गाली गलौच करते है की सूचना पर *निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा* द्वारा जाकर रेड कार्यवाही किया जिसमें मौके पर 6 लोगों को गांजा पीते हुए सुलेशन सूंघते हुए पकड़ा जाकर विधिवत NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
*गिरफ्तार आरोपियों का नाम*
01. किशन पाण्डेय उम्र 20 वर्ष निवासी फिरंगीपारा वार्ड न 05 करगीरोड बिलासपुर
02. निखिल गरुड उम्र 19 वर्ष निवासी जैतखाम अकलतरा
03. रूपेश चौहान उम्र 21 वर्ष सा. वार्ड न.14 अकलतरा
04. धर्मेन्द्र यादव उम्र 20 वर्ष वार्ड न 14 अकलतरा
05. सुनील सारथी उम्र 22 वर्ष वार्ड न. 04 अकलतरा
06. टीकाराम टण्डन उम्र 70 वर्ष सा. वार्ड न. 13 अकलतरा
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर सिंह थाना प्रभारी अकलतरा एवं ASI राजेंद्र सिंह क्षत्रिय का सराहनीय योगदान रहा










