Home Blog Page 379

*भारतीय युवा कांग्रेस स्थापना दिवस: मुंगेली में ध्वजारोहण एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर आज कांग्रेस भवन, मुंगेली में जिलाध्यक्ष राजेश छैदईया के नेतृत्व में ध्वजारोहण एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं ने देश के उज्ज्वल भविष्य और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए शपथ ली तथा युवाओं में जागरूकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस ने संकल्प लिया कि जोश, जुनून और सामाजिक बदलाव के प्रति समर्पण के साथ देश के युवाओं को सशक्त बनाया जाएगा और अपने अधिकारों के लिए तानाशाही नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी।

जिलाध्यक्ष राजेश छैदईया ने कहा कि “एक समावेशी, प्रगतिशील और न्यायपूर्ण भारत के निर्माण के लिए हमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होना है।”

प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार इस आयोजन में जिला इकाई ने संगठनात्मक मजबूती, सदस्यता विस्तार अभियान और जन-जन तक कांग्रेस की विचारधारा पहुँचाने के लिए आगामी रणनीतियों पर भी चर्चा की।

कार्यक्रम में अभिलाष सिंह, इमरान खोखर, पोखराज बंजारा, असद खोखर, नानू ठाकुर, मंजीत रात्रे, भारत रत्न मंडेला, आयुष ठाकुर, योगेश्वर, नामदेव, चन्दन टंडन, सूरज सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

*अग्रणी बैंक द्वारा वित्तीय समावेशन शिविर का आयोजन*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली/पथरिया* भारत सरकार के वित्तीय सेवा विभाग के निर्देशानुसार 01 जुलाई 2025 से 30 सितंबर, 2025 तक ग्राम पंचायत स्तर पर वित्तीय समावेशन योजनाओं की संतृप्ति सुनिश्चित करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया गया है। जिसमे जिला प्रशासन के सहयोग से बैंकों द्वारा जिले के सभी 370 ग्राम पंचायतों में कैंप का आयोजन किया जा रहा है | कैंप में जनधन एवं सभी निष्क्रिय खातों में केवायसी, जनधन खाता खोलना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना का कार्य किया
है I
गौरतलब है कि वित्तीय सेवा विभाग भारत सरकार एवं भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशों के अनुसार बैंक खाते का पुनः-KYC समय-समय पर किया जाता है ,जिससे खाताधारक सुचारु रूप से अपने खाते का संचालन जारी रख सकें।
इसी तारतम्य में दिनांक 08.08.2025 को मुंगेली जिले के पथरिया ब्लॉक ग्राम पंचायत डिघोरा में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन भारतीय स्टेट बैंक – अग्रणी बैंक कार्यालय द्वारा किया गया ,जिसमे क्षेत्र के सभी बैंक – भारतीय स्टेट बैंक पथरिया , छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक पथरिया एवं सरगांव व इंडियन बैंक सरगांव शाखा ने भाग लिया।
भारतीय रिज़र्व बैंक, रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय के महाप्रबंधक श्री मनीष पाराशर ने इस शिविर का दौरा किया और अभियान के प्रगति की समीक्षा की। उन्होने बैंक अधिकारियों एवं लाभार्थियों से संवाद कर वित्तीय समावेशन के महत्त्व पर प्रकाश डाला। शिविर में भारतीय रिज़र्व बैंक, एकीकृत ऑम्ब्ड्स्मैन योजना 2021, निष्क्रिय खाते, डिजिटल धोखाधड़ी,बीमा योजना,अटल पेंशन योजना एवं शासकीय ऋण योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। शिविर में भारतीय रिजर्व बैंक, रायपुर के प्रबंधक श्री अविनाश कुमार टोप्पो ,भारतीय स्टेट बैंक के आर.एम श्री अविनाश सोनी, सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं स्टाफ,एफ.एल.सी.श्री डी.के. पान ,समर्पित संस्था से श्री धनंजय गर्ग, श्री रूपेंद्र यादव, श्री अमित यादव (पथरिया ब्लॉक काउंसलर), तीनो बैंक के कियोस्क संचालक , सरपंच श्री संदीप कुर्रे,सचिव, रोजगार सहायक प्रेमियर,सक्रिय महिला सरिता,सुनंदा एवं एफएलसीआरपी उपस्थित रहे।
शिविर में ग्राम पंचायत डिघोरा के साथ उनके आसपास के सभी ग्राम के ग्रामवासी उपस्थित होकर उल्लास एवं सौहद्रपूर्ण भाव से खातों का केवाइसी, नया खाता खोलना, बिमा का कार्य एवं बैंक से सम्बंधित अन्य कार्य किए।
अंत में अग्रणी जिला प्रबंधक श्री पबित्र देहरी ने क्षेत्र के सभी जनधन खाता धारियों से अपने निष्क्रिय खातों का पुनः केवाईसी करने का अनुरोध करते हुए धन्यवाद के साथ शिविर का समापन किया गया।

*शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर में शिक्षक – पालक मेगा बैठक का आयोजन*

0


सूरज गुप्ता ब्यूरो लोरमी:- छत्तीसगढ़ शासन शिक्षा विभागएवं जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार आज दिनांक 07/08/2025 दिन गुरुवार को मध्याह्न भोजन पश्चात शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर में स्मार्ट क्लास रूम में शिक्षक पालक मेगा बैठक (पी टी एम )का आयोजन किया गया,जिसमें विद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं के पालकगण,शाला विकास समिति के सदस्यगण,ग्राम पंचायत के पंच के साथ साथ गांव के विभिन्न गणमान्य वरिष्ठ नागरिक भी उपस्थित रहे।विद्यालय परिवार द्वारा बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों को तिलक लगाकर एवं पुष्प गुच्छा भेटकर स्वागत किए। प्रधान पाठक रघुनाथ राठौर ने पालकों को सम्बोधित करते हुए बताया कि पालक शिक्षक बैठक का मुख्य उद्देश्य बच्चों के लिए उचित वातावरण, विद्यार्थियों की दिनचर्या, विद्यार्थियों ने आज क्या सीखा,बच्चा बोलेगा बेझिझक, विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं पोषण की जानकारी, न्योता भोज,विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओ, छात्रवृत्ति एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी आदि विषयों पर चर्चा किए।बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा विद्यालय के हित में अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लिए गए।बच्चों की सतत एवं समय पर उपस्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ।इस हेतु सभी कक्षाओं में अनवरत रूप से अनुपस्थित रहने वाले बच्चों की सूची बनाकर उनके पालकों से संपर्क कर विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया जाएगा।बच्चों की विद्यालयीन गतिविधियों से पालक अवगत हों एवं घर में भी उस पर कार्य करने के लिए प्रेरित करें।विद्यालयीन एवं घरेलू गतिविधियों में सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास करें।शाला परिसर एवं आस पास की स्वच्छता एवं सुरक्षा के लिए सभी मिलजुल कर प्रयास करे।मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता एवं मात्रा संतोषजनक रहे,संचालक समूहों को इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।शाला परिसर में बन रहे दो अतिरिक्त कक्ष एवं शौचालय को यथाशीघ्र पूरा कर विद्यालय प्रबंधन को सौंपने,शाला परिसर में एक विद्युत खम्भा लगा हैं,जिसे अहाता के बाहर निकालने। शौचालय एवं यूरिनल हमेशा स्वच्छ रखने ।शिक्षक रूपेश राजपूत ने उपस्थित पालकों को विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से शिक्षा के प्रति जागरूकता जैसे दीक्षाएप्प, ई-जादुई पिटारा, मुस्कान पुस्तकालय, स्मार्ट क्लास आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दिए ताकि पालक इससे अवगत हो सके।शाला प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष दीपक साहू ने कहा कि हमें विद्यार्थियों को पढ़ाई में रूचि बना रहे ऐसा हर सम्भव प्रयास करना है तथा विद्यालय की रखरखाव इसकी सुरक्षा हमारी जवाबदारी हैं।इस अवसर पर smc के सभी सदस्य, पंच आकाश,पालक लक्ष्मण, परसादी, बोधन,प्यारे, जोधन, पठारी, पुसऊ, रेशम बाई गंगा, गोलबाई, सुनिता आदि उपस्थित थे।

*राखी के धागे में बंधा विश्वास: छात्राओं ने एसपी को बांधी राखी, ‘पहल अभियान’ से मिली सुरक्षा की सीख*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली। रक्षाबंधन के अवसर पर माइंड्स आई इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल को राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त किया। इस दौरान स्कूल प्रबंधन ने कोसाबाड़ी की लाली को न्याय दिलाने में उनके संवेदनशील प्रयासों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और उन्हें संविधान की पुस्तक भेंट की।

राखी बंधवाने के बाद पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बच्चों को रक्षाबंधन पर्व का महत्व समझाते हुए राजा बलि, भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी से जुड़ी कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल में पराक्रमी राजा बलि ने अपने तप और दानशीलता से तीनों लोकों पर अधिकार कर लिया था। भगवान विष्णु ने वामन अवतार लेकर उनसे तीन पग भूमि दान में मांगी और दो पग में आकाश व धरती नाप ली। तीसरे पग के लिए राजा बलि ने अपना सिर अर्पित कर दिया। उनके समर्पण से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु ने उन्हें पाताल लोक का राजा बनाया और उनके साथ रहने का वचन दिया।
भगवान विष्णु के पाताल लोक जाने से देवी लक्ष्मी चिंतित हो गईं। उन्होंने एक साधारण महिला का रूप लेकर राजा बलि के महल में जाकर उन्हें भाई बना लिया और राखी बांधी। भाई बनने के नाते राजा बलि ने उनसे कोई वर मांगने को कहा, तब लक्ष्मी जी ने भगवान विष्णु को वापस वैकुंठ लाने का अनुरोध किया। राजा बलि ने सहर्ष अनुमति दी और तभी से रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, वचन और सुरक्षा का प्रतीक बन गया।

पुलिस अधीक्षक ने बच्चों को समझाया कि जैसे राखी सुरक्षा का वचन है, वैसे ही हर बच्चा अपने परिवार के लिए जिम्मेदारी निभा सकता है। उन्होंने कहा कि स्कूल से घर लौटने के बाद बच्चे दिनभर की सभी बातें अपनी मम्मी को जरूर बताएं, जिससे घर-परिवार में विश्वास और सुरक्षा बनी रहे।

कार्यक्रम में पहल अभियान के अंतर्गत पुलिस बाल मित्र रोशना डेविड ने बच्चों को अपराध संबंधी जानकारी दी और मोबाइल से दूरी बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि अधिकतर अपराध मोबाइल के दुरुपयोग से होते हैं।पहल अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित भविष्य की ओर ले जाना है। इस अभियान के तहत बच्चों को मोबाइल से होने वाले अपराधों के बारे में जागरूक किया जाता है, ताकि वे सावधान रहकर सुरक्षित रह सकें।इस अवसर पर महिला आरक्षक बबीता श्रीवास भी उपस्थित रहीं।

*मां समलाई देवी पूर्व माध्य. विद्यालय पथर्री में बच्चो ने दिखाई प्रतिभा प्राकृतिक राखी एवम् मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसकी शुरूवात मुख्यतिथि के रूप में श्री जी, के निर्मलकर ( सर्जन, संजीवनी हॉस्पिटल बिलासपुर)*

0


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली लोरमी प्रधान पाठक रामरतन साहू जिसकी अध्यक्षता दिलीप कुमार ने किया जिसकी शुरुआत भारत माता के फोटो पर माल्यार्पण एवम् दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम को संबोधित किया अपने संबोधन में भारतीय संस्कृति एवम् परंपरा को सराहा छत्तिसगढ़ खुशियों का पिटारा है जहा पूरे वर्ष खुश रहने के लिए कुछ ना कुछ उत्सव होते ही रहता इस तरह के कार्यक्रम से बच्चो की चहुमुखी विकास होता है प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिवान बच्चो को पुरूस्कार वितरण किया गया प्रतिभान बच्चे इस प्रकार थे मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रुबिका साहू
द्वितीय स्थान रीना साहू


तृतीय स्थान कु नीलम बने इसी प्रकार से राखी प्रियोगिता में प्रथम कु निहारिका द्वितीय स्थान मिलुराम
तृतीयस्थान कु उर्वशी को प्राप्त हुआ
इस अवसर पर विद्यालय परिवार से श्री जितेन्द्र यादव, सूरज यादव,सहोदरा साहू, तारनी, चांदनी, काजल नवरंग तथा छात्र छात्राएं दीपक,तिपेश्वर, अभिषेक , साहिल राधिका यादव,रुबिका, वर्षा, ईशान, मुकेश, पवेंद्र, गौतम उपस्थित रहे…

सांसद संतोष पांडेय ने नई दिल्ली में *केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद संतोष पांडेय ने नई दिल्ली में भारत के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट कर भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक गृहमंत्री के रूप में 2,258 दिन पूरे करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी अमित शाह ने अपने कार्यकाल में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने माओवाद को समाप्त करने आतंकवाद-विरोधी निर्णायक नीतियों को लागू करने CAA के कार्यान्वयन और आंतरिक सुरक्षा सुधारों के लिए साहसिक व ऐतिहासिक निर्णय लिए,जिसने भारत को वैश्विक स्तर पर एक मजबूत और सशक्त राष्ट्र बनाया है।

—————————————-

*तिरंगा यात्रा के संबंध में कबीरधाम जिला भाजपा की कार्यशाला सम्पन्न, पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने की जानकारी साझा*

0

तिरंगा यात्रा के संबंध में कबीरधाम जिला भाजपा की कार्यशाला सम्पन्न, पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने की जानकारी साझा

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- आज भाजपा कार्यालय कवर्धा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला में पंडरिया विधायक एवं तिरंगा यात्रा की जिला संयोजक भावना बोहरा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा जी द्वारा अभियान को सफल बनाने हेतु जारी की गई महत्वपूर्ण जानकारियों को कबीरधाम जिला व मंडल के पादधिकारियों, बूथ व शक्ति केंद्र के प्रभारी-सहप्रभरियों के साथ साझा किए और सभी को जिम्मेदारियां सौंपी गई भावना बोहरा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर प्रत्येक वर्ष पार्टी के कार्यकर्ता आम जनमानस के साथ तिरंगा यात्रा एवं अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से देश भक्ति के कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित करते हुए देश की एकता एवं अखंडता के प्रति संकल्प लेते हैं अभियान के तहत 10 से 14 अगस्त तक प्रत्येक मंडल में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा एवं 13 अगस्त तक सभी घरों प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराना पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दृढ़ इच्छा शक्ति एवं निर्णायक नेतृत्व, सेना का शौर्य एवं पराक्रम तथा देशवासियों की एकजुटता के संकल्प से आपरेशन ‘सिन्दूर’ पूर्णतः सफल रहा यह मोदी के नेतृत्व में नया, समृद्धशाली, शक्तिशाली एवं आत्मनिर्भर भारत है, सभी को इस पर गर्व है पूरे देश भर में हर्षोल्लास के साथ हाथों में तिरंगा लेकर के देश भक्ति के कार्यक्रम आपरेशन सिन्दूर की सफलता के उपरांत मनाया गया इस वर्ष भी उसी उत्साह के साथ हमारे सेना के जवानों के शौर्य एवं राष्ट्रीय जनजागरण के उद्देश्य से हर घर तिरंगा अभियान मनाया जाएगा जिसके संबंध में आज कार्यशाला में समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया जहां विस्तृत चर्चा कर अभियान को सफल एवं भव्य बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई भावना बोहरा ने आगे कहा कि संसद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर चर्चा करते हुए कहा “यह भारत के विजयोत्सव और गौरवगान का सत्र है कि यह विजयोत्सव, आतंक हेडक्वार्टर को मिट्टी में मिलाने का है यह विजयोत्सव, सिंदूर की सौगंध पूरा करने का है यह विजयोत्सव भारत की सेना के शौर्य और सामर्थ्य का है संसद के इस सत्र में पहलगाम घटना के उपरांत आपरेशन सिन्दूर की सफलता पर माननीय प्रधानमंत्री जी तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं द्वारा दिये गये भाषण अत्यधिक जानकारी युक्त एवं प्रेरक है। कार्यकर्ता इसे पढ़े एवं व्यापकता के साथ प्रचार-प्रसार करते हुए इसकी चर्चा करें कबीरधाम जिला भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी ने बताया कि हम सबको स्मरण है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ में कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के लिए सबका जोश हाई रहता है गरीब हो अमीर हो छोटा घर हो या बड़ा घर हो हर कोई तिरंगा लहराकर गर्व का अनुभव करता है जब कालोनी या सोसायटी के एक-एक घर पर तिरंगा लहराता है तो देखते-देखते दूसरे घरों पर तिरंगा दिखने लगता है यानी हर घर तिरंगा अभियान तिरंगे की शान में एक यूनिक फेस्टिवल बन चुका है तिरंगे को लेकर यह उल्लास यह उमंग हमें एक दूसरे से जोड़ती है इसी उद्देश्य व संकल्प को पूरा करते हुए आज कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें कबीरधाम जिला के सभी वरिष्ठजन जिला एवं मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, बूथ व शक्ति केंद्र के प्रभारी-सहप्रभरियों के साथ व्यापक चर्चा की गई और सभी को जिम्मेदारियां सौंपी गई कार्यशाला में कार्यशाला में कबीरधाम जिला भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी पूर्व विधायक अशोक साहू कार्यशाला प्रभारी शंकर अग्रवाल दिनेश गांधी संतोष पटेल रूपेश जैन सहित कबीरधाम जिले के सभी भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

—————————————-

*दिव्यांग बच्चों के लिए विशाल आकलन शिविर का आयोजन*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली— समावेशी शिक्षा के अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान और उपचार हेतु गुरुवार को बीआरसी भवन, मुंगेली में एक दिवसीय विशाल आकलन शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
शिविर में जिला अस्पताल मुंगेली से विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने भाग लिया, जिनमें डॉ. देवेश खांडे (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. नारायण देव साहू (अस्थि रोग विशेषज्ञ), डॉ. कमलेश सत्यपाल (नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ), डॉ. संजय ओबेरॉय (मनो रोग विशेषज्ञ), नेत्र सहायक डॉ. पटेल, और क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट नीरज शुक्ला शामिल रहे। कार्यक्रम में जिले से एपीसी आईडी अशोक कश्यप एवं ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर जितेंद्र कुमार बावरे का विशेष योगदान रहा। आकलन शिविर में कुल 165 दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया, जिनके साथ 165 पालक, 15 शिक्षक एवं व्याख्याता भी उपस्थित रहे। शिविर में दृष्टिबाधित, मानसिक मंदता, अस्थिबाधित, श्रवण बाधित और मल्टीपल डिसएबिलिटी से ग्रसित बच्चों का विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण कर आवश्यक परामर्श, उपचार सुझाव, एवं यूडीआईडी कार्ड एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किए गए।
विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को करेक्टिव सर्जरी, फिजियोथेरेपी एवं स्पीच थैरेपी हेतु जिला अस्पताल रेफर किया गया। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग बच्चों, उनके पालकों एवं उपस्थित शिक्षकों के लिए चाय-नाश्ता एवं भोजन की समुचित व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम की सफलता में बीआरसी सूर्यकांत उपाध्याय, बीआरपी संजीव सक्सेना, स्पेशल एजुकेटर कौशल पात्रे, बीआरजी साथी रविकांत गोस्वामी एवं दुर्गेश देवांगन मौजूद रहे। इसके अलावा संकुल से आए सीएससी, व्याख्याता एवं बीआरसी स्टाफ ने भी सराहनीय सहयोग प्रदान किया। यह आयोजन दिव्यांग बच्चों की समग्र उन्नति एवं समावेशी समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण रहा।

*नेतृत्व गुणों को सशक्त बनाने के लिए भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली *प्रेरणा* कार्यक्रम में चयनित होकर जेसीज पब्लिक स्कूल मुंगेली का छात्र गुजरात में ले रहा प्रशिक्षण*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली प्रेरणा एक ‘अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम (Experiential Learning program)’ है जिसका उद्देश्य सभी प्रतिभागियों को एक सार्थक, अद्वितीय और प्रेरक अनुभव प्रदान करना है, जिससे उन्हें नेतृत्त्व गुणों के साथ सशक्त बनाया जा सके।
यह भारतीय शिक्षा प्रणाली के सिद्धांतों और मूल्य-आधारित शिक्षा के दर्शन को एकीकृत करने की मज़बूत प्रतिबद्धता से प्रेरित है।
इसे भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय (Ministry of Education – MoE) के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा लॉन्च किया गया था।
देश के विभिन्न भागों से प्रत्येक सप्ताह 20 चयनित छात्रों (10 लड़के व 10 लड़कियों) का एक बैच कार्यक्रम में भाग लेता है।
पाठ्यक्रम को गरिमा और विनम्रता, वीरता और साहस, कड़ी मेहनत और समर्पण, करुणा और सेवा, विविधता और एकता, अखंडता और पवित्रता, नवाचार और जिज्ञासा, आस्था और विश्वास तथा स्वतंत्रता और ज़िम्मेदारी जैसे नौ प्रमुख मूल्यों के आधार पर बनाया गया है।

यह सप्ताह भर चलने वाला आवासीय कार्यक्रम गुजरात के वडनगर में एक ऐतिहासिक वर्नाक्यूलर स्कूल (1888 में स्थापित) में होता है। प्राचीन विरासत स्थलों और स्मारकों का घर, यह जीवंत शहर लचीलेपन के एक शक्तिशाली प्रतीक के रूप में कार्य करता है और सामान्य शुरुआत से असाधारण विकास की क्षमता का उदाहरण देता है।

भारत सरकार के इस कार्यक्रम में जेसीज पब्लिक स्कूल के कक्षा 12वीं का छात्र गौरव साहू का चयन हुआ है, जो अभी वडनगर, गुजरात में इस *प्रेरणा प्रोग्राम* में भाग ले रहा है।

*शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रहंगी में छत्तीसगढ़ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री सम्माननीय विष्णु देव साय जी के मुख्यमंत्री गुणवत्ता शिक्षा योजना के तहत, मुंगेली जिले के सम्माननीय कलेक्टर कुंदन कुमार जी के नेतृत्व में 90 प्लस विशेष अभियान के तहत मुंगेली जिले का नाम शिक्षा के क्षेत्र में अग्रिम पंक्ति में दर्ज कराने आशातीत परिणाम देने के उद्देश्य से पालक शिक्षक बैठक आयोजन*

0

सूरज गुप्ता ब्यूरो लोरमी :-शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रहंगी में छत्तीसगढ़ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री सम्माननीय विष्णु देव साय जी के मुख्यमंत्री गुणवत्ता शिक्षा योजना के तहत, मुंगेली जिले के सम्माननीय कलेक्टर कुंदन कुमार जी के नेतृत्व में 90 प्लस विशेष अभियान के तहत मुंगेली जिले का नाम शिक्षा के क्षेत्र में अग्रिम पंक्ति में दर्ज कराने आशातीत परिणाम देने के उद्देश्य से पालक शिक्षक बैठक आयोजन किया गया। अतः इस दौरान विद्यालय की प्रधान पाठिका अविदा परवीन ने विद्यालय और समुदाय की सहभागिता संबंधी ,मासिक मूल्यांकन की प्रगति ,नियमित उपस्थिति,नियमित गणवेश में आने ,स्वच्छता ,अनुशासन नै तिक शिक्षा ,नियमित गृह कार्य कराने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा आहूत की।अतः शिक्षक अभिजीत तिवारी ने प्रमुखता से विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए
जिसमें पालकों शिक्षकों दोनोंको उनकी महती भूमिका से अवगत कराते हुए विद्यालय में शिक्षा का उचित वातावरण तैयार करते हुए बच्चों को बोर्ड परीक्षाओं अच्छे अंक प्राप्त करने तथा पालकों शिक्षकों का सहयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।वरिष्ठ शिक्षक झूमूक राम राजपूत जी ने सभी पालकों को प्रतिदिन 2 घंटे अपने बच्चों अपने समक्ष उपस्थित रखकर नियमित अध्ययन अध्यापन कराने हेतु प्रेरित किया।
अतः इस अवसर उप सरपंच संध्या भोला राम साहू पंच गण रामावतार साहू ,आशा राम साहू,जीतराम कोशले,भागवत पात्रे,रोहित शर्मा, शिवकुमार साहू आशा राम साहू,समय लाल साहू,राम लाल साहू ,राजू कुमार साहू,जुटेल राम साहू,वीर दास कोशले,रमेश साहू ,राजकुमार,धुन गिरी गोस्वामी ,रामायण ,संजय वर्मा,चित्रकांत साहू , तितरु राम साहू, नंद कुमार श्रीवास , तिहारी राम साहू, चैत राम साहू,कबीर दास कोशले,मीना साहु,संतोषी साहू,सावित्री साहू चंद्रिका यादव,सरोजनी साहू, प्रधान पाठिका अविदा परवीन वरिष्ठ शिक्षक , झूमूक राम राजपूत ,अभिजीत तिवारी,उमाकला मरावी ,निशा पोर्ते,सुनीता टांडिया ,गेंदलाल बुनकर सफाई कर्मचारीआदि उपस्थित रहे।