Home Blog Page 378

*हरियर मुंगेली अभियान का पांचवां चरण सम्पन्न – अध्यक्ष महावीर सिंह के जन्मदिन पर 40 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली/ पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने की दिशा में “स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी” ने एक और सराहनीय कदम उठाते हुए “हरियर मुंगेली – सुघ्घर मुंगेली” अभियान के पांचवें चरण का आयोजन पृथ्वी ग्रीन कॉलोनी, मुंगेली में किया। यह आयोजन संस्था के अध्यक्ष महावीर सिंह के जन्मदिन के अवसर पर हुआ, जिसमें नीम, कदम, बादाम और मौलश्री सहित 40 पौधों का रोपण किया गया और उनकी सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड भी लगाए गए। अध्यक्ष महावीर सिंह ने इस अवसर पर सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जन्मदिन, सालगिरह या किसी भी शुभ अवसर को पौधारोपण के साथ मनाएं, क्योंकि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा और संतुलित जलवायु छोड़ना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर उपस्थित कॉलोनी के देवकीनंदन पांडेय एवं सौरभ बाजपेयी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा जब पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग और मौसम में हो रहे असामान्य बदलावों से जूझ रही है, ऐसे समय में युवाओं की यह टोली निस्वार्थ भाव से हरियाली के लिए काम कर रही है, यह प्रेरणादायक और अनुकरणीय है।
अभियान प्रभारी एवं वरिष्ठ सदस्य सूरज मंगलानी ने बताया कि संस्था पिछले 9 वर्षों से नगर के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर रही है। इस बार पृथ्वी ग्रीन कॉलोनी को इसलिए चुना गया क्योंकि पेड़ों का सीधा संबंध वर्षा चक्र और प्राकृतिक संतुलन से है। उन्होंने कहा यदि हम वृक्ष नहीं लगाएंगे तो वर्षा भी प्रभावित होगी। अब वक्त आ गया है कि हम सभी पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी को अपना कर्तव्य मानें और सक्रिय रूप से योगदान दें। इस अभियान से प्रेरित हो कालोनी के प्रकृति प्रेमी सोमेश नंदवानी ने अपने घर में संस्था के सभी सदस्यों के लिए विशेष जल-पान की व्यवस्था की।
इस अवसर पर स्टार्स ऑफ टुमॉरो के संयोजक रामपाल सिंह, अध्यक्ष महावीर सिंह, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार, दिनेश गोयल, गोखलेश सिंह, देवेंद्र परिहार, दीपक जैन, सूरज मंगलानी, श्रेणिक पारेख, रणवीर सिंह, मुकेश पांडेय, गिरीश सुथार, नागेश साहू, सुनील वाधवानी, आर्या सिंह, श्रेयांश बैद, पप्पू शर्मा, रघुराज सिंह, पवन यादव, दिलबाग सिंह, देवेंद्र सिंह, वासु पांडेय, चित्रकान्त सिंह, रवि साहू, श्रीओम सिंह, अमित साहू, परमेश्वर देवांगन, संतोष जांगड़े, सुरेश यादव, नगर के पर्यावरण प्रेमी देवकीनंदन पांडेय, सौरभ बाजपेयी, राजेंद्र चंद्रवंशी, दीनू सिंह, सोमेश नंदवानी, धनेश्वर साहू, प्रद्युम सिंह, प्रियांक गुप्ता, सागर वैष्णव, शोभित बाजपेयी, आकाश सोनी, मृदुल सिंह सहित संस्था के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

* मोर तिरंगा मोर अभिमान के तहत विधानसभा स्तर पर विधायक पुन्नूलाल मोहले के अगुवाई में सोमवार को बरेला एवं सेतगंगा से दोपहर 12 बजे निकलने तथा नगर भ्रमण करने के कार्यक्रम के तहत नगर मण्डल की कार्यशाला जिला संयोजक शैलेश पाठक की उपस्थिति में हुई।*

0


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित नगर मण्डल की कार्यशाला में जिला संयोजक शैलेश पाठक ने कहा कि तिरंगा हमारे देश का आन बान और शान है जिसे सभी भारतीय राष्ट्रवादी नागरिकों को अपने घरों में पूरे सम्मान के साथ लगाना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज सशक्त भारत है जो दुनिया में किसी के आगे झुकने वाला नहीं है, इसे कोई नापाक देश अथवा आतंकवादी डरा धमका या नुकसान नहीं पहुँचा सकते। आज का भारत घर मे घुसकर मारता है। इसी बात को देश ने महसूस किया है इसी संदर्भ में तथा ऑपरेशन सिंदूर की भव्य सफलता में सभी नागरिकों को शामिल करने भारतीय जनता पार्टी ने तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया है जिसके तहत सोमवार 11 अगस्त को विधायक पुन्नूलाल मोहले,जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी तथा 5 मण्डल अध्यक्षों के नेतृत्व में मुंगेली विधानसभा के दो स्थानों से तिरंगा यात्रा प्रारंभ होगी एक बरेला से तथा दूसरा सेतगंगा से दोनों यात्रा एक साथ नगर भ्रमण करेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता द्वारिका जायसवाल,राणाप्रताप सिंह,सुनील पाठक, सौरभ बाजपेयी ने भी संबोधित किया। संचालन नगर महामंत्री मन्नूलाल श्रीवास्तव ने तथा आभार नगर महामंत्री महावीर सिंह ने किया। इस अवसर पर भाजपा नेता संजय वर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, अंजना जायसवाल व पार्षद एवं वार्ड अध्यक्ष गण उपस्थित रहे।

*बरनावा में हुआ जनपद बागपत की सबसे बड़ी कैंटीन का शुभारम्भ*

0

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। जनपद बागपत के बरनावा स्थित एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र बरनावा में बागपत की सबसे बड़ी कैंटीन का शुभारम्भ हुआ। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह इंसान द्वारा सिरसा से एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र बरनावा, बागपत, उत्तर प्रदेश में आधुनिक, आकर्षित एसजीएम कैंटीन का अपने कर कमलों द्वारा ऑनलाइन शुभारंभ किया । कैंटीन के जिम्मेदार अशोक कुमार रतिया ने बताया कि कैंटीन सुबह 8 बजे से लेकर रात्रि 10 बजे तक आम जन मानस के लिए खुली रहेगी। जिसमें समस्त प्रकार का शाकाहारी नाश्ता भोजन उपलब्ध रहेगा। कैंटीन में कोई भी व्यक्ति बच्चों के जन्मदिन, अंगूठी रस्म, शादी की सालगिरह, विवाह शादी के आयोजन, व्यावसायिक बैठक आदि की पार्टी के लिए अपने पसंदीदा भोजन व नाश्ते की बुकिंग करा सकेगा, जिसमें मांसाहारी भोजन को छोड़कर सभी कल्चर का नाश्ता भोजन उपलब्ध रहेगा।कैंटीन में पार्टी आदि के आयोजन के लिए 200 से लेकर 300 व्यक्तियो के बैठने व खाने पीने की पर्याप्त व्यवस्था है। कैंटीन में डेरा सच्चा सौदा के हर घर में प्रयोग होने वाले उच्च क्वालिटी के उत्पाद भी उपलब्ध रहेंगे। इस कैंटीन का मुख्य द्वार सुबह 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक बरनावा बिनोली मार्ग की ओर खुला रहेगा। बताया कि यह कैंटीन डेरे के गेट नंबर एक के बराबर में है। इस कैंटीन के शुभारम्भ अवसर पर कैंटीन के जिम्मेदार अशोक कुमार रतिया, डॉ मदन लाल इंसान, डेरे के प्रबंधक प्रीतपाल इंसान, मीडिया के सेवादार रकम सिंह इंसान, इंटरनेशनल अवार्डी, महामहिम राष्ट्रपति और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।

*बेलखुरी में बड़ी धूमधाम से मनाया भोजली त्यौहार,अच्छी फसल की कामना के साथ बड़े तालाब में विसर्जित किया*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली रविवार को पथरिया ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बेलखुरी में भोजली तिहार बड़ी धूमधाम से मनाया।सात दिवस तक भोजली की सेवा करने के बाद महामाया प्रांगण से सिर पर भोजली को रखकर बड़े तालाब में अच्छी फ़सल की कमाना के साथ विसर्जित किया गया। युवा गंगाराम साहू और दौलत सिंह राजपूत ने कहा कि भोजली तिहार छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति का एक अभिन्न अंग है।अगर हम इन पारंपरिक त्योहारों को नहीं मनाएंगे,तो हमारी संस्कृति और पहचान नष्ट हो( नंदा जाहि)जाएगी क्योंकि आज भोजली विसर्जन के दौरान टोकरियों की संख्या में कमी नजर आई।जो आने वाले समय के लिए चिंता का विषय हैं।साथ ही युवाओं ने भोजली को एक दूसरे के कानों में रखकर “मित्रता दिवस” के रूप में भी मनाया गया।छत्तीसगढ़ का पारंपरिक तिहार को बनाएं रखने के लिए आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में ग्राम वासियों को हिस्सा लेने के लिए आग्रह किया।इस दौरान डुकेश साहू,योगेश्वर राजपूत,हरिकिशन,बृजेश राजपूत,गंगाराम साहू,सुरेश कुमार राजपूत, विनय राजपूत, रामलाल राजपूत एवं बड़ी संख्या बालिकाओं के साथ माताएं भी उपस्थित रही।

*रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में सड़क निर्माण हेतु नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षद प्रतिमा रवि कोशले ने किया भूमि पूजन*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली। रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व पर नगर पालिका मुंगेली के राजेंद्र वार्ड में विकास की नई सौगात दी गई। वार्ड की लोकप्रिय पार्षद प्रतिमा रवि कोशले के अथक प्रयासों और नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला के सहयोग से लगभग 6 लाख 50 हजार रुपये की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन की कार्य विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला, वार्ड पार्षद प्रतिमा रवि कोशले, पार्षद कुलदीप पाटले, संजय चंदेल, पार्षद प्रतिनिधि मकबूल खान सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं वार्डवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस अवसर पर पूरे वार्ड में उत्साह का माहौल देखने को मिला, लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी। कार्यक्रम के दौरान पार्षद प्रतिमा रवि कोशले ने कहा कि यह सड़क निर्माण कार्य वार्डवासियों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हुआ। सड़क बन जाने से न केवल आवागमन में सहूलियत होगी, बल्कि बरसात के मौसम में कीचड़ और जलभराव से होने वाली दिक्कतें भी समाप्त हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि लगभग 6 लाख 50 हजार रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क को उच्च गुणवत्ता के साथ शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा, ताकि वार्डवासियों को जल्द से जल्द सुविधा मिल सके। पार्षद कोशले ने इस अवसर पर कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक है और इस शुभ दिन पर विकास कार्य की शुरुआत होना वार्ड के लिए शुभ संकेत है। नगर पालिका अध्यक्ष ने आश्वासन करते हुए कहा कि नगर पालिका मुंगेली शहर के हर वार्ड में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए लगातार काम कर रही है और आगे भी जनहित के कार्य प्राथमिकता से पूरे किए जाएंगे। वार्डवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षद का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के दिन विकास की इस सौगात से उन्हें दोगुनी खुशी मिली है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर शहर और वार्ड के सर्वांगीण विकास की कामना की।

*अकलतरा मुरलीडीह फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, 22 वर्षीय युवती की मौत*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-जांजगीर-चांपा। अकलतरा थाना क्षेत्र के मुरलीडीह फ्लाईओवर ब्रिज के ऊपर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, पूजा केवट (उम्र 22 वर्ष), पति राहुल साहू, कल्याणपुर (जिला जांजगीर चांपा) निवासी, राखी बांधने सेवार ग्राम बिलासपुर जिला गई थी लौटते वक्त मुर्लीडीह फ्लाईओवर ब्रिज अकलतरा रात 12बजे 9/8 2025 को आ रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार में जा रही उनकी मोटरसाइकिल फ्लाईओवर पर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे में पूजा केवट को गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।

*जांजगीर चाम्पा जिला मे आयोजित अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि…*

0

 

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-जांजगीर चाम्पा जिला मे आयोजित अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि…

*हमने जांजगीर को इस बैठक के लिए विशेष रूप से चुना क्यों कि यह अनु जाति बाहुल्य क्षेत्र है। आज छत्तीसगढ़ अपनी स्थापना के 25 वे वर्ष में पहुंच चुका है*

*छत्तीसगढ़ को विकास की दृष्टि से हमें बहुत आगे बढ़ाना है*

*पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के संकल्पना के अनुरूप राज्य में विकास के कार्य हुए हैं*

*एस सी समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक उत्थान के लिए ही प्राधिकरण का गठन किया गया*

*प्राधिकरण के माध्यम से एस सी समाज का समुचित विकास हो इसके लिए हम सभी प्रयास करेंगे*

*प्राधिकरण के लिए बजट 50 करोड़ के स्थान पर 75 करोड़ बढ़ाने की स्वीकृति दी*

*बाबा गुरु घासीदास बाबा के तपोस्थली गिरौधपुरी के लिए 2 करोड रुपए के विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा की*

*एस सी बच्चों को कोचिंग उपलब्ध कराने के लिए 50 लाख रुपए की घोषणा की*

*सभी जिला मुख्यालय और मुख्य शहरों में नालंदा परिषद बनाए जाएंगे*

*एस.सी. बच्चे पायलट बने, इसके लिए इसके लिए प्रत्येक साल 5 बच्चों को 15 -15 लाख रुपए का दिया जाएगा*

*प्राधिकरण अंतर्गत लंबित सिंचाई परियोजनाओं को पूरा करने के लिए सरकार गंभीर है ताकि लगभग 40 हजार हेक्टेयर में सिंचाई की सुविधा मिले*

*जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए जैतखाम लकड़ी या सीमेंट से बनाने के दिए निर्देश*

*सभी कलेक्टर प्राधिकरण अंतर्गत जनता के छोटे-छोटे कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करें विकास के कार्यलंबित ना रहे*

*अकलतरा रेलवे स्टेशन पर ममता की अनोखी मिसाल: कुतिया का दूध पीते दिखा बंदर का बच्चा*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-अकलतरा (जांजगीर-चांपा) – जिले के अकलतरा रेलवे स्टेशन परिसर में इंसानियत और ममता को शर्मसार कर देने वाली, मगर दिल को छू जाने वाली एक अनोखी तस्वीर सामने आई है। यहां एक नवजात बंदर का बच्चा एक कुतिया का दूध पीते हुए देखा गया।

यह दृश्य वहां मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए हैरानी भरा तो था, लेकिन साथ ही यह दृश्य करुणा और जीवों के आपसी रिश्ते की गहराई को भी दर्शाता है। बताया जा रहा है कि यह दृश्य अकलतरा रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित यात्री प्रतीक्षालय (यद्रीस) के पास की है, जहां यह कुतिया अक्सर घूमती रहती है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि संभवतः यह बंदर का बच्चा किसी कारणवश अपनी मां से बिछड़ गया है। भूख से बेहाल बच्चे ने कुतिया के पास जाकर दूध पीना शुरू कर दिया, और हैरानी की बात यह रही कि कुतिया ने भी उसे अपनाने में कोई आपत्ति नहीं जताई।

इस मार्मिक दृश्य को देखकर कई लोग भावुक हो गए और इसे इंसानों के लिए भी एक बड़ा संदेश बताया – कि जब पशु भी एक-दूसरे के लिए इतना अपनापन दिखा सकते हैं, तो हम इंसान क्यों नहीं?

यह दृश्य अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है और लोग इसे “ममता की मिसाल” कहकर साझा कर रहे हैं।

*विधायक अकलतरा विश्व आदिवासी दिवस में शामिल हुए*

0

विधायक अकलतरा विश्व आदिवासी दिवस में शामिल हुए

झिरिया (पोड़ी दल्हा) में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-अकलतरा के आदिवासी बहुल गांव झिरिया जो पोड़ी दल्हा से लगा हुआ है, वहां विश्व आदिवासी दिवस वहां के आदिवासियों द्वारा मनाया गया और इस कार्यक्रम में विधायक अकलतरा राघवेन्द्र सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए विश्व आदिवासी दिवस के अवसर आज पूरे जिले में जगह-जगह विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया और आदिवासी संस्कृति और सभ्यता को बचाने का संकल्प लिया गया इस अवसर पर विधायक राघवेन्द्र सिंह द्वारा एक सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया गया । यह सामुदायिक भवन विधायक निधि से निर्मित किया गया है । इस अवसर पर आदिवासियों द्वारा विधायक राघवेन्द्र सिंह को पीला गमछा ओढ़ाकर और श्रीफल भेंटकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक राघवेन्द्र सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी भाइयों और बहनों का अस्तित्व तब से जब से मानव धरती पर है इसलिए जल जंगल और जमीन पर सबसे पहला अधिकार आदिवासी भाइयों का है और यह अधिकार आपसे कोई छीन नहीं सकता है । आदिवासी सभ्यता संस्कृति और आदिवासी समाज को बचाने और सुरक्षित करने के लिए यह दिवस पूरे विश्व में आदिवासी दिवस के रुप में मनाया जा रहा है और हम सबको संकल्प लेना है कि हम सब मिलकर आदिवासी सभ्यता संस्कृति का सम्मान करें और उनके अधिकारों की रक्षा करेंगे साथ ही उनके सर्वांगीण विकास में हम सब भागीदारी करेंगे । इस अवसर पर छोटे छोटे बच्चे आदिवासी वेशभूषा में आये थे और उनकी सुंदरता और मासूमियत सबका मन मोह रहीं थीं ।

*जैव विविधता एवं पर्यावरण संरक्षण में आदिवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका*

0


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:- डॉ. भीमराव अम्बेडकर शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित डॉ. भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय में स्वच्छता अभियान के साथ विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया । इस अवसर पर सर्वप्रथम बिरसा मुंडा, शहीद वीरनारायण सिंह, डॉ. भीमराव अम्बेडकर एवं वर्तमान राष्ट्रपति के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। संस्थान के अध्यक्ष राजेन्द्र दिवाकर एवं व्यवस्थापक एच.आर.भास्कर के निर्देशन में सभी कक्षाओं में शिक्षकों द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य, देश तथा विश्व में आदिवासियों की जनसंख्या, उनके रहन-सहन, खान-पान, संस्कृति, तीज, त्योहार, भाषा, बोली एवं शिक्षा तथा उनको मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में संक्षिप्त जानकारी दी गई और आदिवासी लोगों के सम्मान में 23 दिसम्बर 1993 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाये जाने की घोषणा की गई। तब से विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है। आदिवासी भारत के विभिन्न राज्यों में बहुसंख्यक रूप में निवासरत हैं। लगभग 22 फीसदी आदिवासी समाज भारत देश में रहता है। छत्तीसगढ़ में तो इनकी जनसंख्या 32 फीसदी से भी ऊपर है। छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीरनारायण सिंह को देश की आजादी के लिए आंदोलन करने पर रायपुर में फांसी दे दी गई वैसे ही आदिवासियों के आंदोलन का नेतृत्व करने वाले लोकनायक बिरसा मुंडा को भगवान माना जाता है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आदिवासियों के उत्थान के लिए शहीद वीर नारायण सिंह के नाम पर प्रतिवर्ष राज्योत्सव में राज्य अलंकरण के रूप में सम्मानित किया जाता है। वर्तमान में देश के प्रथम आदिवासी नागरिक द्रोपदी मुर्म भारत की पंद्रहवीं और वर्तमान राष्ट्रपति के रूप में सुशोभित हैं। ऐसे अनेक प्रमुख आदिवासी जयपालंिसंह मुंडा, रामनारायण सिंह, जगन्ननाथ सिंह, रघुनाथ सिंह आदि हैं जिन्होंने आदिवासी समाज को संगठित करने का भरसक प्रयत्न किया। ऐसे हैं हमारे आदिवासी सपूत उन्हें कोटिशः नमन। आदिवासी ही इस देश के मूल निवासी हैं आदिवासियों ने ही हमारे जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा किया है जैव विविधता एवं पर्यावरण संरक्षण में आदिवासियों की ही महत्ववपूर्ण भूमिका रही है किंतु आज पर्यन्त हमारे उन भोले-भाले मूल निवासियों, आदिवासियों को हम ही जंगलों, पहाड़ों और झोपड़ियों में रहने के लिए मजबूर कर रहे हैं उनको मिलने वाली सुविधाओं से वंचित कर रहे हैं। आज जंगलों को काटने और खनिज संसाधनों की खुदाई के लिए आदिवासियों को विस्थापित किये जा रहे हैं। हमें उनकी हर समस्याओं के निदान के लिए तत्पर रहना चाहिए तभी विश्व आदिवासी दिवस मनाना सार्थक होगा। हम सब मूलनिवासी और आदिवासी ही हैं। और अंत में जय भीम-जय भारत, जय संविधान, जय मूलनिवासी- जय आदिवासी का नारा लगाकर सभी के द्वारा विश्व आदिवासी दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई । इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारीगण, प्राचार्य आशा दिवाकर, सह प्राचार्य छत्रपाल डाहिरे, शिक्षक-शिक्षिका, छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।