Home Blog Page 377

*हर घर तिरंगा यात्रा: गांव गांव में गूंजा तिरंगे का जयघोष*

0

*ग्राम पंचायतों में निकली तिरंगा यात्रा*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत जिले के ग्राम पंचायतों में देशभक्ति से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में गांव के बुजुर्ग, युवा और बच्चे पूरे उत्साह और उमंग के साथ शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लिए लोग कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे और “भारत माता की जय” तथा “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारों से वातावरण गूंज उठा।
रास्ते भर लोग अपने घरों से निकलकर तिरंगा यात्रा में शामिल हो रहे थे, जिससे यात्रा का स्वरूप और भी भव्य होता चला गया।
तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति के गीतों ने माहौल को भावविभोर कर दिया। इस आयोजन ने न केवल स्वतंत्रता दिवस के प्रति उत्साह बढ़ाया, बल्कि राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, एकता और अखंडता के संदेश को भी जन-जन तक पहुँचाया।

*स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मुंगेली में गूंजेगी कविताओं की स्वर-लहरियां*

0

*कवि सम्मेलन में देश एवं प्रदेश के प्रख्यात कवि देंगे प्रस्तुति*

*कविता के सुर में बजेगी देशभक्ति की तान*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली,// स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिला प्रशासन मुंगेली द्वारा एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित यह कार्यक्रम 14 अगस्त की शाम 6 बजे कृषि उपज मंडी परिसर में होगा।

कार्यक्रम में देश एवं राज्य के चर्चित कवि अपनी ओजस्वी और भावपूर्ण रचनाओं से माहौल को देशभक्ति और साहित्यिक रंग में रंग देंगे। मंच पर अलवर, राजस्थान से डॉ. विनीत चौहान, जयपुर से सुमित मिश्रा, रायपुर से श्री रमेश विश्वहार, कोरबा से हीरामणि वैष्णव और मुंगेली के श्री देवेंद्र परिहार अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।
जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक साहित्य प्रेमियों से इस ऐतिहासिक कवि सम्मेलन में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है।

*सहकारी आवास खाली कराना बना जी का जंजाल कलेक्टर कार्यालय का एक कर्मचारी सेवा निवृत होने के बाद भी नहीं कर रहा मकान खाली*

0

सहकारी आवास खाली कराना बना जी का जंजाल कलेक्टर कार्यालय का एक कर्मचारी सेवा निवृत होने के बाद भी नहीं कर रहा मकान खाली

बिलासपुर जिले में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी मदनलाल बरमैया जो कि कलेक्टर कार्यालय में भू अभिलेख शाखा में पदस्थ रहे हैं इनके द्वारा सरकारी आवास पर नियम विरुद्ध कब्जा किया गया है, बताते चले कि इस एक कर्मचारी को सेवा निवृत हुए एक महीने से भी ज्यादा समय बीत गए हैं लेकिन इसके बाद भी शासन प्रशासन के आंखों में धूल झोंकते हुए इनके द्वारा शासन आदेश की धज्जियां उड़ाई जा रही है और वहीं इनके जगह पर किसी अन्य कर्मचारी को आवास आबंटन आदेश जारी हो चुका हैं, लेकिन इसके बाद भी इनके द्वारा अमानवीय प्रवृति को दर्शाते हुए इस प्रकार का अनाधिकृत कार्य किया जा रहा है, व आवास रिक्त नहीं किया जा रहा है बताते चले कि इस तरह के कई मामले पूर्व में भी आ चुके हैं लेकिन ऐसे मामलों कब्जा हटाने के अलावा कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो पाती है, बड़ी हैरानी वाली बात यह है कि ये कर्मचारी कलेक्टर कार्यालय बिलासपुर में ही पदस्थ था, बरहाल इस पूरे मामले की शिकायत कलेक्टर से की गई है कलेक्टर ने कर्मचारी के खिलाफ नोटिश भी जारी किया गया है अब देखने वाली बात यह है कि इस पूरे मामले में कोई ठोस कार्यवाही अब होती हैं की नहीं।

*विकास खण्ड शिक्षाधिकारी ने किया स्कूल का औचक निरीक्षण दिए यह निर्देश…*

0

सूरज गुप्ता ब्यूरो लोरमी,11 अगस्त 2025// प्रभारी खण्ड शिक्षाधिकारी श्रीमती मनीषा पाटले के द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला सेमरिया का औचक निरीक्षण किया गया विद्यालय में 3 शिक्षक पदस्थ है जिसमें से 2 उपस्थित मिले और 1 संतान पालन अवकाश पर होना बताया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षाधिकारी ने बच्चों की क्लास ली और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी शिक्षकों को शासन के निर्देशानुसार समय पर शाला संचालन आस – पास की सफाई व्यवस्था,मध्याह्न भोजन और 90 प्लस प्रतिशत के उद्देश्य को पूरा करने के लिए भरपूर मेहनत करने की सलाह दी गई।

*मुंगेली / मोर तिरंगा मोर अभिमान,घर घर तिरंगा, हर घर तिरंगा अभियान *

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली / मोर तिरंगा मोर अभिमान,घर घर तिरंगा, हर घर तिरंगा अभियान  के तहत मुंगेली विधानसभा स्तर पर विधायक पुन्नूलाल मोहले के अगुवाई में बरेला एवं सेतगंगा से दोपहर 1 बजे यात्रा प्रारंभ हुई जो जिला मुख्यालय में नगर भ्रमण करने के बाद अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय में समाप्त हुई।
विधानसभा स्तरीय तिरंगा यात्रा के समापन अवसर पर विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि भारत माता के सच्चे सपूत अपने देश की सेना के शौर्य और पराक्रम से गौरवान्वित हैं जबकि कुछ पार्टियों को सेना का शौर्य दिख नहीं रहा है वे सबूत पर सबूत मांगे जा रहें हैं और ये पहली बार नहीं है हर बार कुछ लोग व उनकी पार्टी सेना पर सवालिया निशान लगाती रही है। हम सब ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से तथा देश पहले की भावना से अमेरिकी दबाव के आगे नहीं झुकने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्य से खुश हैं कि उन्होंने देश की बेहतरी के लिए यह कदम उठाया। तिरंगा यात्रा के संदर्भ में उन्होंने बताया कि मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के बरेला और सेतगंगा से एक साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई जो जिला मुख्यालय में बरसते पानी के बीच नगर भ्रमण करने के बाद अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय पहुँचकर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में विधानसभा क्षेत्र के 5 मण्डलों के अध्यक्ष महामंत्री व पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा सामान्य नागरिक भी शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में शामिल सभी का आभार जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी एवं तिरंगा यात्रा के जिला प्रभारी शैलेश पाठक ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय,जनपद अध्यक्ष रामकमल सिंह,नगर पालिका मुंगेली के उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, पदमनी मोहले,नगर मण्डल अध्यक्ष सौरभ बाजपेयी, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष राजीव श्रीवास, सेतगंगा मण्डल अध्यक्ष सुखचंद साहू,जरहागांव मण्डल अध्यक्ष नागेश्वर जायसवाल बंटी, लौदा मण्डल अध्यक्ष अभिलाष त्रिवेदी के साथ ही सभी मण्डलों के महामंत्री व अन्य पदाधिकारी गण,जिला पंचायत सभापति व सदस्य गण, पार्षद गण, जनपद सदस्य गण,सरपंच गण उपस्थित रहे।

*सामाजिक एवं राजनैतिक योगदान व कर्मठता को नमन*

0

अपने आवास में कड़ाके के ठंड में आगंतुकों को रात में कंबल ओढ़ाती
ऐसी थी ममतामयी मिनीमाता अम्बेडकर संस्थान का आयोजन


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:-डॉ. भीमराव अम्बेडकर शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित डॉ. भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय में ममतामयी मिनीमाता की 53वीं पुण्यतिथि के साथ पर्यावरण महोत्सव मनाया गया इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष राजेन्द्र दिवाकर, व्यवस्थापक एच.आर.भास्कर तथा अभिभावक एवं पार्षद संजय चंदेल द्वारा ममतामयी मिनीमाता की छायाचित्र के समक्ष द्वीप प्रज्जवलन कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। मिनीमाता के सामाजिक और राजनैतिक योगदान और कर्मठता को नमन किया। कहा जाता है कि ठण्ड के मौसम में क्षेत्र के लोग जब दिल्ली जाते थे और उनके आवास में ठहरते थे तब देर रात को उनके कमरे में जाकर देखती कि कंबल के खिसकने पर ठंड से सिकुड़े हुए हैं तब उन्हें कंबल ओंढ़ाती।

ऐसी थी ममतामयी मिनीमाता। तत्पश्चात सभी कक्षाओं में शिक्षकों द्वारा ममतामयी मिनीमाता के जन्म से लेकर उनके द्वारा किये गये सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को बताया गया। मिनीमाता एक कर्मठ महिला थी। वे छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद थीं। वे 1952 से लगातार पाँच बार सांसद चुनी गई थीं। समाज में व्याप्त छुआछूत, गरीबी, अशिक्षा तथा पिछड़ापन को दूर करने के लिए मिनीमाता ने अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। नारी शिक्षा, मजदूरों के उत्थान के लिए काम करने के साथ-साथ उन्होंने बाल-विवाह, और दहेज प्रथा जैसे सामाजिक कुरूतियों के खिलाफ समाज से संसद तक अपनी आवाज को बुलंद किया। अस्पृश्यता निवारण विधेयक को संसद में पास करवाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। छत्तीसगढ़ में कृषि तथा सिंचाई के लिए हसदेव बांध परियोजना भी उन्हीं की दूर-दृष्टि का परिणाम है भिलाई इस्पात संयंत्र में स्थानीय निवासियों को रोजगार और औद्यौगिक प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में आज भी उन्हें याद किया जाता है हम सब ऐसे व्यक्तित्व पर गर्व करते हैं।

प्रदेश सरकार द्वारा उनके सम्मान में प्रतिवर्ष महिलाओं के विकास के क्षेत्र में काम करने वालों को मिनीमाता सम्मान देती है। प्रदेश में विधानसभा भवन भी मिनीमाता के नाम बना है। ऐसे गुरूमाता का आज ही के दिन 11 अगस्त 1972 को विमान दुर्घटना में दुखद निधन हो गया। मिनीमाता के पुण्यतिथि के अवसर पर शिक्षकों एवं छात्रों में मां के नाम एक पौधा रोपण किया गया ।

और अंत में सभी के द्वारा ममतामयी मिनीमाता की पुण्यतिथि पर दो मिनट मौन श्रद्धांजली अर्पित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारीगण, प्राचार्य आशा दिवाकर, सह प्राचार्य छत्रपाल डाहिरे, शिक्षक-शिक्षिका, छात्र-छात्रा एवं अभिभावक आदि उपस्थित रहे।

*विश्व आदिवासी दिवस पर मुंगेली में भव्य आयोजन संस्कृति, एकता और अधिकारों की उठी हुंकार पारंपरिक वेशभूषा में सजी आदिवासी पहचान सम्मान, संवाद और समर्पण का बना मंच*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली।विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मुंगेली में भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया, जिसमें आदिवासी समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं संवैधानिक अधिकारों को केंद्र में रखते हुए समाज की गरिमा, परंपरा और संघर्ष को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक मुंगेली पुन्नूलाल मोहले, श्रीकांत पांडेय जिला पंचायत अध्यक्ष, रोहित शुक्ला नगर पालिका अध्यक्ष, पुहुप राम साहू जिलाध्यक्ष साहू समाज मुंगेली, कार्यक्रम का अध्यक्षता प्रो. चंद्रशेखर सिंह ने किया।

इस विशेष दिवस पर समाज के बुजुर्गों, युवाओं, बच्चों और महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर अपनी संस्कृति का भव्य प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, प्रतियोगिताएं, विचार-विमर्श और सम्मान समारोह आयोजित हुए।

*विश्व आदिवासी दिवस की आवश्यकता और उद्देश्य*

कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 1982 में यह महसूस किया कि विश्वभर के आदिवासी समुदायों को मूल अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। इसी के चलते हर वर्ष 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाने का निर्णय लिया गया, ताकि इन समुदायों की पहचान, भाषा, संस्कृति, शिक्षा और अधिकारों को वैश्विक मंच पर संरक्षण मिल सके।लेकिन यह भावना अभी भी कागजों तक सीमित है—धरातल पर आदिवासियों को न्याय, सम्मान और संसाधनों से वंचित किया जा रहा है। समाज के युवाओं ने इस अवसर पर संगठित होकर संवैधानिक मार्ग से आगे बढ़ने की अपील की।

*मुख्य अतिथि का प्रेरणादायक उद्बोधन*

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं छत्तीसगढ़ के अजेय योद्धा के रूप में चर्चित, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक मुंगेली पुन्नूलाल मोहले ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि “आदिवासी समाज” केवल इस देश की आत्मा नहीं, बल्कि इसकी जड़ें हैं। यह समाज प्रकृति का पूजक है, जो जल, जंगल और जमीन से अपने जीवन को जोड़कर जीता है। हमें गर्व है कि हम ऐसे समाज से आते हैं, जिसने इतिहास में हमेशा अन्याय का डटकर सामना किया।आज आवश्यकता है कि हम अपनी बोली, वेशभूषा, संस्कृति और शिक्षा से नई पीढ़ी को जोड़ें। प्रो. चंद्रशेखर सिंह ने कहा समाज के हर बच्चा पढ़े व देश के विकास में अपना योगदान दे। पुहुप राम साहू ने कहा आदिवासी समाज बहुत सभ्य व संगठित समाज है जिनकी अलग रीति रिवाज व संस्कृति ही पहचान है। वीरेन्द्र मरावी के. गों. महासभा अध्यक्ष ने कहा हमें संगठित रहकर, संविधान के दायरे में अपने हक की लड़ाई लड़नी होगी। हमारा समाज भोला हो सकता है, लेकिन अब हमें अपने अधिकारों के लिए जागरूक और मजबूत बनना होगा।”

*विजेताओं को मिला सम्मान*

कार्यक्रम में आयोजित आदिवासी वेशभूषा प्रतियोगिता में बच्चों एवं युवाओं ने पारंपरिक परिधान में भाग लिया। निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों के प्रदर्शन को सराहा गया और उन्हें सम्मानित किया गया:

*वेशभूषा प्रतियोगिता परिणाम* :

1. प्रथम पुरस्कार: कु. मोंशिका ध्रुव (ग्राम जमकोर)

2. द्वितीय पुरस्कार: कु. राधिका छेदईया (ग्राम अमेरा)

3. तृतीय पुरस्कार: अरुण कुमार ध्रुव

 

इन सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

*संगठन और सहभागिता*

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने की।
विशिष्ट उपस्थिति में कई गणमान्यजन, समाजसेवी, पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

विरेन्द्र मरावी – जिला अध्यक्ष, के. गो. महासभा मुंगेली

उत्तम ध्रुव – महासचिव

जिगेश्वर सिंह ध्रुव – जिला उपाध्यक्ष

कृष्ण कुमार ध्रुव – जिला मीडिया प्रभारी

अन्य प्रमुख: शैलेंद्र ध्रुव, सुरेश सोरी, छत्रपाल ध्रुव, भगवान सिंह मंडावी, भक्तु राम छेदैया, रामू लाल श्याम, संजीव नेताम, अंजोरी राम ध्रुव, रिखी राम मरकाम, मनोज चेचाम, प्रेम सागर ध्रुव, सरोज ध्रुव, सनत ध्रुव, गनेशु मरकाम आदि।
मुंगेली और पथरिया से समाज के वरिष्ठजनों, बुद्धिजीवियों, मातृशक्ति, पितृशक्ति एवं युवाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

*समर्पण भाव की मिसाल, गोड़ समाज भवन निर्माण*

1 अगस्त की पुण्य तिथि पर पेनवासी मनोहर सिंह मरकाम (पूर्व अध्यक्ष, गोड़ समाज मुंगेली) की स्मृति में उनके सुपुत्र जितेंद्र कुमार ध्रुव एवं पेनवासी सुखी राम मरकाम सुपुत्र ऋषि कुमार ध्रुव ने एक 15×12 वर्गफुट का भवन निर्माण कर गोड़ समाज मुंगेली को समर्पित किया। समाज ने इस भेंट को भावभीनी श्रद्धांजलि के रूप में स्वीकारा।विश्व आदिवासी दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि अधिकारों, आत्मसम्मान और सांस्कृतिक गर्व का प्रतीक है। अब समय है कि समाज संवैधानिक ढांचे में रहकर संगठित हो और अपने हक के लिए एकजुट होकर आगे बढ़े।

*जांजगीर-चांपा ब्रेकिंग कलेक्टर, SP उतरे सड़क पर – मवेशियों को लगाया रिफ्लेक्टिव कॉलर*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा में मवेशियों के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कलेक्टर जन्मेजय महोबे और एसपी विजय कुमार पाण्डेय रात में पूरे अमले के साथ सड़कों पर उतरे। इस दौरान उन्होंने सड़क पर घूम रहे मवेशियों को रेडियम कॉलर पहनाए, ताकि रात में वाहन चालकों को उनकी पहचान आसानी से हो सके। साथ ही मवेशियों को सड़क से सुरक्षित स्थानों पर हटाया गया।
यह अभियान सड़क सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

—

*अकलतरा में आप पार्टी कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका पर हंगामा*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कल्याणपुर में आप पार्टी की महिला कार्यकर्ता पूजा केवट (22) की ओवरब्रिज से गिरकर मौत हो गई। वहीं उनके पति राहुल साहू को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद आम आदमी पार्टी ने इसे हत्या की आशंका बताते हुए जोरदार हंगामा किया।

जानकारी के अनुसार, बिलासपुर निवासी पूजा केवट का कल्याणपुर निवासी राहुल साहू से अंतरजातीय प्रेम विवाह हुआ था। रक्षाबंधन के अवसर पर पूजा अपने पति और देवर प्रकाश साहू के साथ बाइक से बिलासपुर गई थी। वहां वह अपनी बहन से मिली, लेकिन माता-पिता से नहीं मिली। देर रात करीब 12 बजे तीनों बिलासपुर से लौट रहे थे कि नेशनल हाईवे पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इसी दौरान पूजा ओवरब्रिज से नीचे गिर गई, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट लगी और मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आप पार्टी के संगठन महामंत्री जसबीर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका शुक्ला, महिला विंग अध्यक्ष मिथिलेश बघेल समेत कार्यकर्ता थाने पहुंचे और दोबारा पोस्टमार्टम व हत्या की जांच की मांग पर अड़े रहे। यह हंगामा करीब पांच घंटे तक चला।

पुलिस ने जांजगीर से फोरेंसिक टीम बुलाकर घटना स्थल से खून और अन्य साक्ष्य के नमूने लिए। वहीं, शव के अंतिम संस्कार को लेकर मायके और ससुराल पक्ष में विवाद हो गया। अंततः तहसीलदार ने मामले की जांच के लिए टीम गठित की और शव मायके पक्ष को सौंप दिया गया, जिसे बिलासपुर ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया।

*आज दिनांक 10/8/2025 को लोरमी ब्लॉक के सुदूर वन ग्रामों जमुना ही, जाखड़ बांधा ,सुरही ,महामाई और डग निया में माता जी के जन्म शताब्दी मनाने हेतु लगातार जनसंपर्क अभियान*

0

सूरज गुप्ता ब्यूरो लोरमी:-आज दिनांक 10/8/2025 को लोरमी ब्लॉक के सुदूर वन ग्रामों जमुना ही, जाखड़ बांधा ,सुरही ,महामाई और डग निया में माता जी के जन्म शताब्दी मनाने हेतु लगातार जनसंपर्क अभियान किया गया ।लोगों से संपर्क के दौरान नशा से बचने ,के संबंध बताया गया और गुरुदेव जी के साहित्य का वितरण किया गया ।आज श्री धर कश्यप और इंद्रजीत ध्रुव ने अपना समयदान गुरुदेव के चरणों में समर्पित किया ।