Home Blog Page 376

*ब्रेकिंग न्यूज़ – जांजगीर-चांपा नाबालिग छात्र पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला!*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-सरागांव थाना क्षेत्र के ग्राम अफ़रीद में हुआ सनसनीखेज़ वारदात।
मामूली विवाद – रास्ता रोककर खड़े होने की बात को लेकर छात्रों के बीच हुआ झगड़ा।
विवाद इतना बढ़ा कि 4-5 छात्रों ने मिलकर नाबालिग छात्र पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया।
गंभीर रूप से घायल नाबालिग योगेश सूर्यवंशी को जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफ़र किया गया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

*जेएसडब्ल्यू महानदी पावर प्लांट में धूमधाम से आयोजित हुआ स्वतंत्रता दिवस समारोह*

0

*जेएसडब्ल्यू महानदी पावर प्लांट में धूमधाम से आयोजित हुआ स्वतंत्रता दिवस समारोह*

*79 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा पूरा देश*

*जेएसडब्ल्यू महानदी पॉवर प्लांट प्रबंधन का पहला स्वतंत्रता दिवस समारोह बना ऐतिहासिक*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर जिले के अकलतरा क्षेत्र अंतर्गत नरियरा में संचालित जेएसडब्ल्यू महानदी पावर कंपनी लिमिटेड प्रबंधन ने प्लांट परिसर में अपना पहला एवं देश का 79 व स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया ।
स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर आयोजित ऐतिहासिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कार्यकारी उपाध्यक्ष (कार्पोरेट मामले) श्री गजेंद्र सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्लांट प्रमुख छवि नाथ सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए ।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई शुभकामनाएं संदेश देते हुए कहा कि देश की विकास को गति पर ले जाने की जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है उसी सोच को साकार करने जेएसडब्ल्यू प्रबंधन लगातार अग्रसर है। जेएसडब्ल्यू प्रबंधन के विस्तार को लेकर आने वाले समय में भारत देश की प्रगति को प्राथमिक तौर पर सबसे ऊपर रखते हुए लगातार प्रबंधन द्वारा कार्ययोजना पर कार्य करने की जानकारी साझा की।
प्लांट प्रमुख छवि नाथ सिंह ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए बताया की बहुत जल्दी प्रबंधन
द्वारा प्लांट के विस्तार को गति दिया जाएगा। निकट भविष्य में रोजगार के शुअवसर देश को सौगात होगा वहीं स्थानीय क्षेत्र में विकास कार्य करने की जानकारी दी।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का ओजस्वी संचालन एच.आर. प्रमुख अभिषेक शर्मा द्वारा सफलता पूर्वक किया गया । कार्यक्रम में अतिथियों के द्वारा आसमान में गुब्बारा छोड़कर देश को स्वतंत्रता का शांति संदेश दिया ।
स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम को सफल बनाने मुख्य रूप से पवन पांडेय, मेजर शुक्लांबर, रामोद सिंह तथा पूरे स्टाफ का विशेष सहयोग रहा । कार्यक्रम में भारी संख्या में अधिकारी कर्मचारी एवं श्रमिक लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

*अकलतरा – संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पिता ने की निष्पक्ष जांच की मांग*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-अकलतरा विकासखंड के ग्राम करुमहू निवासी शंकर यादव ने अपने पुत्र अंशुमन यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु की जांच की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में उन्होंने बताया कि 14 जुलाई की शाम करीब साढ़े 6 बजे अंशुमन स्कूटी से घूमने की बात कहकर घर से निकला था। रात 8 बजे तक घर नहीं लौटने पर जब परिजनों ने उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की तो फोन बंद मिला। रातभर खोजबीन के बाद, 15 जुलाई की सुबह उनके भाई ने अकलतरा जाते समय खदान के पास स्कूटी खड़ी देखी। आस-पास तलाश करने पर स्कूटी की चाबी नीचे पड़ी थी और अंशुमन का शव खदान के पानी में तैरता मिला।

शव के पास से मोबाइल और चप्पल नहीं मिले। पुलिस को सूचना देने पर एफएसएल और सायबर सेल की टीम मौके पर पहुंची, पूछताछ व पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

शंकर यादव का आरोप है कि उनके पुत्र की हत्या कर शव को खदान में फेंका गया है। उन्होंने बताया कि अकलतरा पुलिस को कई बार संदिग्धों के नाम बताने और गुहार लगाने के बाद भी सही जांच नहीं की जा रही है। उन्होंने जांच अधिकारी बी.एल. कोसरिया पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि 30 जुलाई को वे परिजनों का कथन लेने घर आए थे, लेकिन अब तक हुई कार्रवाई की कोई जानकारी नहीं दी गई।

परिजनों का कहना है कि यदि संदिग्ध लोगों से सही तरीके से पूछताछ की जाए तो सच्चाई सामने आ सकती है।

वर्जन
जांच प्रभारी बी.एल. कोसरिया ने बताया कि “मृतक के परिजनों द्वारा बताए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। उनमें से एक व्यक्ति फिलहाल बाहर है। मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल जांच के लिए भेजी गई है, जिसके आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।”

*मॉडिफाई साइलेंसर लगे बाईकों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही।*

0

कोरबा पुलिस की इस कार्यवाही के दौरान कुल 25 प्रकरण दर्ज किए गए।

कोरबा – जिले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिनांक 15 अगस्त 2025 को शहर की यातायात व्यवस्था एवं सार्वजनिक शांति बनाए रखने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न थाना/चौकियों एवं यातायात पुलिस द्वारा मॉडिफाई साइलेंसर लगाने वाले वाहन चालकों पर विशेष अभियान चलाया गया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उन मोटरसाइकिल चालकों पर कार्रवाई करना था जो—

तेज गति से वाहन चला रहे थे, लापरवाह ड्राइविंग एवं खतरनाक स्टंट कर रहे थे, तथा तेज आवाज वाले मॉडिफाई साइलेंसर के माध्यम से शहर में उपद्रव फैला रहे थे।

इस कार्यवाही के दौरान कुल 25 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें—

▪️थाना मानिकपुर : 07 प्रकरण
▪️थाना सीएसईबी : 02 प्रकरण
▪️थाना सर्वमंगला : 01 प्रकरण
▪️यातायात पुलिस : 15 प्रकरण

पुलिस की सख्त चेतावनी

कोरबा पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि दोबारा उपद्रव मचाने वालों पर और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी, जिसमें वाहन ज़ब्ती और जेल की सजा भी शामिल होगी।

 

कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि—

▪️यातायात नियमों का पालन करें।
▪️हेलमेट पहनकर वाहन चलाएं।
▪️अनावश्यक शोर-गुल एवं स्टंट से बचें।
▪️सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में सहयोग दें।

*हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार,अपने ही दोस्त को चाकू मारकर किया था घायल।*

0

आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।

कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी राकेश कुमार पटेल पिता अलगू राम पटेल, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम रेंकी बगैहापारा, थाना हरदीबाजार, जिला कोरबा द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 02.06.2025 को सायं 07ः30 बजे प्रार्थी राकेश इसके दोस्त आहत राहुल पटेल व आरोपी गोवर्धन कंवर के साथ रेंकी बगैहापारा तालाब की ओर गये थे और तीनों लोग तालाब के पचरी में बैठकर बातचीत कर रहे थे, इसी दौरान राहुल पटेल और आरोपी गोवर्धन के मध्य वाद विवाद हो गया गोवर्धन कंवर ने मां बहन की गाली गलौज करने लगा, तब राकेश पटेल उन लोग के मध्य विवाद को देखकर समझाने लगा राहुल ने गोवर्धन कंवर को गाली गलौच करने से मना किया तो जान से मारने की धमकी देते गोवर्धन अपने घर जा कर चाकू लेकर आ राहुल के गले में वार कर घायल कर दिया, राहुल स्वयं को बचाने लगा जिससे उसके बांए हाथ में चाकू लगा , गोवर्धन कंवर ने राहुल पटेल पर कई बार चाकू से वार किया जिससे राहुल के शरीर पर काफी चोंट आई व काफी खून भी निकला। राहुल के चिखने चिल्लाने पर गोवर्धन कंवर वहॉ से भाग गया। घटना को देख सुनकर आसपास के लोग आ गये और ईलाज के लिए अस्पताल लेकर गये। आरोपी गोवर्धन कंवर ने राहुल पटेल की हत्या करने की नियत से चाकू से ताबड़ तोड़ हमला कर घायल किया हैं। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 94/2025 धारा 296,351(2),109(1) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया हालात वरिष्ठ अधिकारियों को बताया गया जिनके द्वारा आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। आरोपी घटना कारित करने के बाद से लगातार फरार रहकर लुकछुप रहा था।
नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री विमल कुमार पाठक ( भा•पु•से• ) के मार्गदर्शन मे आज दिनांक 16.08.2025 को मुखबीर सूचना पर घेराबंदी कर कोरबी क्षेत्र से हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया है। आरोपी से घटना में प्रयुक्त एक चाकू को पेश करने पर जप्त किया गया । आरोपी को आज दिनांक 16.08.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। विवेचना कार्य मे प्रभारी एम• पाण्डेय , सह•उप• निरी• विजय ,आर• प्रफुल, कलेश,गौतम, गौकरण का विशेष योगदान रहा ।

*धारदार हथियार से हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार।*

0

आरोपी से घटना मे प्रयुक्त चाकू स्टील कटर जप्त।

कोरबा – दिनांक 13.08.2025 की रात लगभग 10.00 बजे प्रार्थी कोमल प्रसाद दुबे पिता हेमचंद दुबे उम्र 50 वर्ष निवासी सर्वमंगला रोड फोकटपारा थाना कोतवाली कोरबा अपने पड़ोसी सुदेश पाल के घर से निकल रहा था। उसी दौरान आरोपी निखलेश पाल ने बिना कारण गाली-गलौज करते हुए प्रार्थी को जान से मारने की धमकी दी तथा अपने पास रखे धारदार हथियार से गले पर प्राणघातक हमला किया। हमले से प्रार्थी घायल होकर जमीन पर गिर गया, जिसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे परिवार वाले कृष्णा अस्पताल कोरबा ले जाकर भर्ती करायें।

घटना की जानकारी होने पर थाना कोतवाली पुलिस कृष्णा अस्पताल पहुंच पीडित से पूछताछ कर मौके पर बिना नंबरी अपराध धारा 296, 361(3), 115(2), 109 बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना के सूचनाप्राप्त होने पर मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगण घटनास्थल पहुंच बारीकी से निरीक्षण कर घटना घटित कर भागे आरोपी निखिलेश पाल की गिरफ्तार हेतू दो टीम बनाकर कर आरोपी के दोस्तो , कार्यस्थल व रिस्तेदारो की जानकारी प्राप्त कर आरोपी के छुपने स्थान पर लगातार दाबिश दी जा रही थी,आरोपी घटना घटित कर अपना मोबाईल फोन बंद कर दिया था घटनास्थल पर पुलिस उपस्थित रहे कर लोगो से चर्चा कर हर प्राप्त सूचना की तस्दीक की जा रही थी इसी दौरान मुखबीर से फरार आरोपी घोड़ा के जांजगीर मे छुपे होने की सूचना मिलने पर थाना कोतवाली कोरबा पुलिस द्वारा मुखबीर व्दारा बताये स्थान पर घेराबंदी कर जांजगीर से आरोपी को पकड़कर हिरासत मे ले कोरबा लाकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना अपराध कारित करना स्वीकार किया व घटना में प्रयुक्त हथियार चाकू स्टील कटर पेश किया जिससे गवाहों के समक्ष जप्त किए गए। आरोपी निखलेश पाल उर्फ घोड़ा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया एवं रिमांड पर जेल भेजा गया ।
इस संपूर्ण कार्यवाही मे पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री नीतिश ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरी• मोती पटेल, सह• उप• निरी• रामकृष्ण उइके, आर•चंद्रकांत गुप्ता,सुनील राजपूत,अलोक पंडे,
संदीप टण्डन,रामधर पटेल, का विशेष योगदान रहा ।

*स्वतंत्रता दिवस पर महिलाओं की मिसाल—मोनिका राठौड़ ने किया रक्तदान*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा, 15 अगस्त 2025।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जहां लोग देशभक्ति के रंग में रंगे थे, वहीं जांजगीर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्टाफ मोनिका राठौड़ ने अपने कार्य से एक अनूठा संदेश दिया। उन्होंने गर्व के साथ रक्तदान कर देश सेवा में योगदान दिया।

अक्सर रक्तदान में पुरुषों की भागीदारी अधिक देखी जाती है, लेकिन मोनिका राठौड़ ने इस परंपरा को तोड़ते हुए महिलाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया। इस अवसर पर उन्हें सम्मानित भी किया गया।

मोनिका का कहना है कि “रक्तदान एक ऐसा उपहार है, जो किसी की जिंदगी बचा सकता है, और अगर यह देशभक्ति के दिन किया जाए तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है।”

*ऑपरेशन सिंदूर की सफलता एवं सेना के जवानों के सम्मान में पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में निकाली गई विधानसभा स्तरीय तिरंगा यात्रा*

0

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता एवं सेना के जवानों के सम्मान में पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में निकाली गई विधानसभा स्तरीय तिरंगा यात्रा

0.तिरंगा यात्रा हमारी एकता, त्याग और राष्ट्रप्रेम का सशक्त प्रतीक है:- भावना बोहरा

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/ कवर्धा:- स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान में आज देशभर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता एवं हमारे सेना के जवानों व स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में विधानसभा स्तरीय तिरंगा यात्रा निकाली गई इस अवसर पर पंडरिया विधानसभा में भी विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में कुण्डा मंडल में भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें विधायक भावना बोहरा और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रवासियों को हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने का आग्रह किया कबीरधाम जिला भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी ने कहा कि हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक प्रतीकात्मक कदम नहीं है बल्कि यह भारत के प्रत्येक नागरिक को अपनी जड़ों, संस्कृति और स्वतंत्रता के मूल्यों से जोड़ने का एक प्रयास है यह अभियान हमें एकजुट होकर एक मजबूत समृद्ध और गौरवशाली भारत के निर्माण की दिशा में प्रेरित कर देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देता है और नागरिकों

को स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों की याद दिलाता है इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि तिरंगा हमारा गर्व, गौरव और अभिमान है इस तिरंगे की रक्षा एवं देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए असंख्य राष्ट्रभक्तों सेनानियों एवं वीर योद्धाओ ने अपना जीवन समर्पित कर दिया हर घर तिरंगा यात्रा उन्हीं असंख्य राष्ट्रभक्तों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और राष्ट्रप्रेम के पुनर्जागरण का समय है ऑपरेशन सिंदूर में हमारे सेना के वीर जवानों ने जिस प्रकार पाकिस्तान को करारा जवाब दिया उनके पोषित आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर दिया और विश्व को अपनी आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति सजगता व प्रतिबद्धता का परिचय दिया उसके सम्मान में यह तिरंगा यात्रा निकाली गई है भावना बोहरा ने कहा कि तिरंगा हमारा गौरव, हमारी एकता और हमारी स्वतंत्रता का प्रतीक है हर घर तिरंगा अभियान जिसकी शुरुआत हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर की थी, एक ऐसा जन आंदोलन है जो देश के हर नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज से जोड़ता है इस अभियान का उद्देश्य है कि 13 से 15 अगस्त के बीच देश का हर घर तिरंगे से सुशोभित हो यह केवल एक झंडा फहराने की बात नहीं है बल्कि यह देशभक्ति की भावना को हर दिल तक पहुँचाने और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का संकल्प है हमारा तिरंगा केसरिया, सफेद, और हरा रंग, और बीच में अशोक चक्र है जो हमारी विविधता में एकता, हमारे बलिदानों और हमारे सपनों का प्रतीक है केसरिया रंग साहस और बलिदान को दर्शाता है सफेद रंग शांति और सत्य को, और हरा रंग समृद्धि और विकास को अशोक चक्र हमें निरंतर प्रगति की प्रेरणा देता है इस अभियान ने न केवल देशभक्ति को बढ़ावा दिया है बल्कि खादी और हथकरघा उद्योग से जुड़े कारीगरों को रोजगार भी प्रदान किया है यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है उन्होंने आगे कहा कि आज देशभर में स्कूल कॉलेज, विश्वविद्यालय, और विभिन्न संगठनों द्वारा तिरंगा यात्राएँ निकाली जा रही हैं जो युवाओं और नागरिकों में देशप्रेम की भावना को प्रज्वलित करती हैं “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों के साथ इस यात्रा के माध्यम से देशभक्ति का संदेश दिया जा रहा है तो वहीं हमारे सेना के वीर जवानों तथा देश को आज़ादी दिलाने वाले सेनानियों एवं महान विभूतियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जा रही है इस यात्रा में न केवल युवा, महिला, बुजुर्ग, सामाजिक संगठन एवं हर वर्ग के लोग शामिल होते हैं ये यात्राएँ हमें याद दिलाती हैं कि हमारा तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारे स्वतंत्रता संग्राम की गाथा, हमारे शहीदों के बलिदान और हमारे एकजुट भारत का प्रतीक है मैं पंडरिया विधानसभा सहित पूरे प्रदेश की जनता से आग्रह करती हूं कि हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ें और अपने घरो प्रतिष्ठानों में तिरंगा ध्वज फहराकर देशभक्ति की इस यात्रा में सहभागी बनें और अपने देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाए यह हमारा देश है और इसका गौरव हमारी एकता और प्रेम में ह तिरंगा यात्रा में पंडरिया विधानसभा के समस्त पदाधिकारी, मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्ता, मंडल, शक्ति केंद्र व बूथ के प्रभारी, पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

—————————————-

*छात्राओं के लिए नई उम्मीद और परिजनों के आंखों में बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के सपने लेकर गांव-गांव पहुंची पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा संचालित निःशुल्क बस सेवा, छात्राओं,परिजनों और ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत*

0

छात्राओं के लिए नई उम्मीद और परिजनों के आंखों में बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के सपने लेकर गांव-गांव पहुंची पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा संचालित निःशुल्क बस सेवा, छात्राओं,परिजनों और ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

0.पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा संचालित महाविद्यालयीन छात्राओं हेतु निःशुल्क बस सेवा का संचालन प्रारम्भ, छात्राओं,परिजनों और ग्रामीणों ने पूजा कर बस का किया भव्य स्वागत।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधानसभा अंतर्गत महाविद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं को सुगम व सुरक्षित आवागमन की सुविधा हेतु विधायक भावना बोहरा द्वारा संचालित 8 निःशुल्क बस सेवा का संचालन 11 अगस्त से प्रारंभ हुआ इसके पूर्व 10 अगस्त को भावना बोहरा ने सभी बसों की पूजा कर छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी भावना बोहरा द्वारा इस निःशुल्क बस सेवा के माध्यम से विधानसभा की 1000 हजार छात्राओं को लाभ पहुंचाने एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की राह सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है आज बस प्रारम्भ होने के साथ ही कवर्धा,पिपरिया, सहसपुर लोहारा,पंडरिया एवं पांडातराई महाविद्यालय में पढ़ने वाली उन ग्रामीण क्षेत्रों की

छात्राओं को लाभ मिल रहा है जो आवागमन के अभाव में अपने आगे की शिक्षा ग्रहण करने में असमर्थ थी इसके साथ ही उनके परिजनों को आर्थिक व मानसिक रूप से भी सम्बल मिल रहा है जो अपनी बेटियों की शिक्षा और उनके सुरक्षित आवागमन की सुविधा को लेकर संशय में रहते थे विदित हो कि पूर्व में भावना बोहरा द्वारा 3 निःशुल्क बसों का संचालन किया जा रहा था भावना दीदी की गारंटी में उन्होंने संकल्प किया था कि इन बसों का विस्तार पूरे पंडरिया विधानसभा में किया जाएगा अपने संकल्प को पूरा करते हुए 6 जुलाई को अतिरिक्त 5 निःशुल्क बस सेवा का शुभारंभ किया गया इस प्रकार कुल 8 निःशुल्क बस सेवा का संचालन पंडरिया विधानसभा की छात्राओं को घर से महाविद्यालय एवं महाविद्यालय से घर आने-जाने हेतु सुरक्षित व सुगम आवागमन की सुविधा मिल रही है जैसे-जैसे बसें अपने गंतव्य की ओर बढ़ रही थी छात्राओं, उनके परिजनों और ग्रामवासियों में उत्साह देखने को मिला सभी ने बसों के आगमन पर उनका स्वागत कर पूजा-अर्चना की और पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा बेटियों को शिक्षित कर आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए इस सार्थक प्रयास हेतु उनका आभार व्यक्त किया परिजनों के चेहरे पर सुकून भारी मुस्कान थी तो वहीं छात्राओं में अपने सुरक्षित व उज्ज्वल भविष्य की चमक स्पष्ट रूप से दिखाई दी इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि यह मेरे लिए अत्यंत ही भावनात्मक एवं सुखद क्षण है भावना दीदी की गारंटी में हमने क्षेत्र की बेटियों के सशक्तिकरण और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए जो संकल्प किया था आज वह पूरी हुई उन सभी बेटियों के मुस्कुराते चेहरे और परिजनों की आंखों में अपनी बेटियों की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की नई उम्मीद एवं सपनों की चमक अत्यंत ही संतोषजनक है। यह बस सेवा बेटियों की शिक्षा एवं उनके उज्ज्वल भविष्य का आधार ही नही बल्कि उन सैकड़ों बेटियों और उनके परिजनों के लिए एक उम्मीद―एक आशा है अपने सपनों को पूरा करने की मैं सभी बेटियों और उनके परिजनों को बधाई देती हूं उन्होंने आगे कहा कि हमें विश्वास है कि इस बस सेवा के संचालन से पंडरिया, पांडातराई, पिपरिया,सहसपुर लोहरा एवं कवर्धा महाविद्यालय में अध्ययनरत पंडरिया विधानसभा की छात्राओं को घर से महाविद्यालय एवं महाविद्यालय से घर आने-जाने के लिए सुरक्षित आवागमन की सुविधा होगी साथ ही ऐसी बहुत सी बेटियां जो आवागमन की कमी होने की वजह से अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करने में असमर्थ हैं उन्हें अपनी पढ़ाई पूरी करने एवं उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन मिलेगा इसके साथ ही उन सभी परिजनों एवं अभिभावकों को भी अपनी बेटियों की शिक्षा एवं उनकी सुरक्षा के लिए चिंतामुक्त करेगी भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान एवं नारी शक्ति के सशक्तिकरण के लिए उनकी प्रतिबद्धता से प्रेरणा लेकर हमने यह प्रयास किया है हमारा लक्ष्य यही है कि हमारी बेटियां भी अपनी आकाँक्षाओं को पूरा करें शिक्षा ग्रहण करें और अपने माता-पिता एवं हमारे क्षेत्र का गौरव बढ़ाएं।

—————————————-

*ग्राम देवरी महंत में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम स्मारक एवं प्रवेश द्वार* 

0

तिजराम साहू  ब्यूरो मुंगेली ग्राम देवरी महंत में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम स्मारक एवं प्रवेश द्वार तथा कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा के बाजू में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिलालेख पट्टिका स्थापित करने के लिए माननीय यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से अतिरिक्त कलेक्टर को डॉ भीमराव अम्बेडकर शिक्षण संस्थान द्वारा मांग पत्र का ज्ञापन दिया गया। ज्ञात हो कि ग्राम देवरी महंत मुंगेली से लोरमी रोड पर 6 किलोमीटर दूर स्थित है जहां एक ही गांव से 22-22 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हुए जिले में लगभग 36 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे हैं। देश के किसी अन्य गांवों से इतनी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी होने की जानकारी नहीं है यह गांव जिला मुंगेली ही नहीं वरन देश का गौरव बढ़ाने वाला गौरव ग्राम है गौरव ग्राम देवरी महंत में इन महान सपूतों की याद में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक एवं प्रवेश द्वार तथा मुंगेली नगर के कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा के बाजू में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम शिलालेख पट्टिका स्थापित किया जाए यह जिला प्रदेश तथा देश में अलग पहचान स्थापित करेगा ऐसा करने से उन शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिवार के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। ज्ञापन देने के लिए संस्थान के अध्यक्ष राजेन्द्र दिवाकर एवं सचिव एच आर भास्कर आदि उपस्थित रहे।