Home Blog Page 375

*कार चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।*

0

8 लाख की बलेनो कार बरामद, आरोपियों ने घटना स्वीकार किया।

कोरबा – घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि दिनांक 17.08.2025 को प्रार्थी वरुण सुद पिता स्व. अशोक सुद उम्र 34 वर्ष निवासी एमआईजी-54, आरपी नगर फेस-2 निहारिका थाना सिविल लाइन रामपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पड़ोसी सतीश शर्मा (जो 20 दिन से मद्रास गए हुए थे) के मकान का मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था एवं मकान के पोर्च में खड़ी बलेनो कार क्रमांक CG 12 BG 5810 (कीमत लगभग 8 लाख रुपये) चोरी हो गई है, घटना की सूचना अपने वरिष्ठ अधिकारीगण पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी को एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर तथा नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का को दिया गया विवेचना हेतु दिशा-निर्देश प्राप्त कर मौके पर नगर पुलिस अधीक्षक बी• एक्का पहुंच प्राप्त दिशा-निर्देश व मार्गदर्शन में विवेचना को आगे बढ़ाने दो टीम गठित कर , एक टीम cctv चेक करने व दुसरी टीम पुराने अपराधियो की पता तलाश पुछताछ करने लगाया गया अज्ञात आरोपी की पता तलाश पुछताछ के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बुधवारी निवासी सत्यप्रकाश महंत व योगेश साहू अपने साथियों करण उर्फ दादू व अन्य के साथ इस चोरी किये होंगे दर रात मे सभी मोटरसाइकिल मे बिना लाईट जलाये कॉलोनी मे घुम रहे थे । प्राप्त सूचना पर संदिग्धों की पता तलाश किये , सत्यप्रकाश और योगेश मिले जिन्हे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सूने मकान का ताला तोड़कर कार मे कार की चाबी होने से कार चोरी करना तथा कार को दर्री लाल मैदान में छिपाना स्वीकार किया।
आरोपियों के कथन निशानदेही के आधार पर चोरी गई बलेनो कार (CG 12 BG 5810) बरामद की गई। आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने पर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। घटना के फरार आरोपी की पता तलाश जारी है जिन्हे शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। मामले मे थाना सिविल लाईन कोरबा के इस प्रकरण मे निरी• प्रमोद ,उप•निरी• महासिंह ध्रुव, सह• उप• निरी• दुर्गेश,प्र•आर• विनोद तिवारी,आर•जितेंद्र,योगेश,संजय,संदीप व साईबर टीम का विशेष योगदान रहा ।

*आसफपुर खरखड़ी की कुसुम चौहान हुई नीरा अमृत सम्मान से सम्मानित*

0

– कुसुम चौहान को धार्मिक, सामाजिक व राष्ट्रहित में उनके द्वारा किये जा रहे उल्लेखनीय कार्यो के लिए किया गया नीरा अमृत सम्मान से सम्मानित

– कुसुम चौहान महिला सशक्तिकरण का अनुपम उदाहरण है और आदर्श भारतीय नारी की जीती-जागती मिसाल है – डाक्टर हिमांशु शर्मा

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। इंसानियत को गौरवान्वित करने वाली शख्सियतों में शुमार भूदृष्टि फाउंडेशन की संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष कुसुम चौहान को उत्तर भारत के प्रतिष्ठित नीरा अमृत सम्मान से सम्मानित किया गया। आसफपुर खरखड़ी निवासी सुप्रसिद्ध समाज सेविका कुसुम चौहान को यह सम्मान धार्मिक, सामाजिक व राष्ट्रहित में उनके द्वारा किये जा रहे उल्लेखनीय कार्यो के लिए प्रदान किया गया। नीरा अमृत सम्मान समिति की ओर से प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता, इंटरनेशनल अवार्डी, महामहिम राष्ट्रपति महोदय व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन द्वारा कुसुम चौहान को पगड़ी पहनाकर, पटका व चादर ओढ़ाकर, प्रतीक चिन्ह व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। विपुल जैन ने बताया कि नीरा अमृत सम्मान धार्मिक, शैक्षिक, सामाजिक आदि विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली शख्सियतों को प्रमुख समाजसेवी रामसेवक शर्मा जी व डाक्टर हिमांशु शर्मा टटीरी वालों के माध्यम से प्रदान किया जाता है। डाक्टर हिमांशु शर्मा ने बताया कि कुसुम चौहान महिला सशक्तिकरण का अनुपम उदाहरण है। कहा कि कुसुम चौहान समाज सेविका होने के साथ-साथ पशुप्रेमी और पर्यावरण प्रेमी भी है। वह एक आदर्श भारतीय नारी की जीती-जागती मिसाल है। उनके पति अजीत कुमार चौहान पेशे से एक किसान है। कुसुम चौहान के दो बच्चे है। बेटी प्राची चौहान ने एमकॉम फाइनल किया है और टीचर है। प्राची चौहान बच्चों को फ्री में टयूशन देती है। बेटे वंश चौहान ने आईटीआई किया है। इस अवसर पर कुसुम चौहान ने कहा कि वे अपनी उपलब्धियों का श्रेय अपने माता-पिता, सास-ससुर, अपने पति, बच्चों, सहयोगियों व शुभचिंतकों को देती है। डाक्टर हिमांशु शर्मा ने समाज में छुपी हुई प्रतिभाओं को देश व दुनिया के सामने लाने के लिए विपुल जैन की प्रशंसा की। इस अवसर पर कुसुम चौहान के पति अजीत कुमार चौहान, बेटी प्राची चौहान, उर्मिला देवी, सीमा देवी, विमलेश, कमलेश आदि उपस्थित थे।

*मुंगेली में रक्तदान शिविर का आयोजन जय झुलेलाल सेवा मंडल एवं बढ़ते कदम और महिला विग के द्वारा किया गया*

0


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली ✍️। मुंगेली में आजादी के 79वें पर्व पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन जय झुलेलाल सेवा मंडल मुंगेली एवं बढ़ते कदम और महिला विग के द्वारा के द्वारा प्रतिवर्ष की भाँति इस स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन झूलेलाल मंदिर में किया गया। शिविर में पूरे उत्साह के साथ न केवल शहर के बल्कि आस पास के गाँव से भी आकर प्रबुद्धजनों ने रक्तदान किया। शिविर में कुल 42 यूनिट रक्त दान प्राप्त हुआ। सभी रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने हेतु हेलमेट और हेंडफ़ोन का वितरित किया गया

शिविर में संरक्षक राजकुमार वासवानी अशोक गोगिया अनिल राजेश अध्यक्ष संजय लखवानी उपाध्यक्ष अजय लेडवानी केशव रामचदानी महासचिव बंशी भाटवानी प्रकाश संतवानी सोमेश नंदवानी यश सचदेव अतुल रुपवानी जैकी राजेश सुनील हँसपाल जयपाल जेटवानी सोहन राजेश अशोक रुपवानी  विशेष रूप से  महिला विग नारी शक्ति से अध्यक्ष नेहा भाटवानी और उनकी पूरी टीम की भागीदारी सराहनीय रही। महिलाओ ने पहली बार रक्तदान किया और अपने आप में उन्हे संतुष्टि भी प्राप्त हुई के उन्होंने समाज सेवा की दिशा में आज के पावन दिन पहला कदम बढ़ाया ।जय झुलेलाल सेवा मंडल मुंगेली एवं बढ़ते कदम के द्वारा महिला विग के द्वारा सर्व समाज के लिये की जाने वाली सेवाओं में से एक रक्तदान की सेवा भी है, मंडल के सदस्यों ने सभी से अपील की है कि आगे लगने वाले शिविरों में अवश्य भागीदार बनें और रक्तदान अवश्य करें

*22 अगस्त को प्रदेश में कलम बंद काम बंद हड़ताल, मुंगेली में तैयारी जोरों पर*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली — छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन द्वारा घोषित आगामी 22 अगस्त 2025 को होने वाले एक दिवसीय कलम बंद–काम बंद आंदोलन की तैयारियां पूरे प्रदेश के साथ-साथ मुंगेली जिले में भी तेज़ी से चल रही हैं। जिलेभर के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में इस आंदोलन में शामिल होने की रणनीति बना रहे हैं। फेडरेशन के द्वारा प्रस्तावित 11 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है। इन्हीं मांगों को लेकर विगत दिनों जिला मुख्यालय मुंगेली में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक एवं पर्यवेक्षक कमल वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ प्रांताध्यक्ष सत्येन्द्र देवांगन, बी.पी. शर्मा, जी.आर. चंद्रा, रोहित तिवारी, हिमाचल साहू एवं राजेंद्र अवस्थी भी शामिल हुए।
बैठक में मुंगेली जिले से फेडरेशन के संयोजक जे.पी. ध्रुव, उपसंयोजक अवधेश शुक्ला, बिंदु भास्कर, प्रभाकांत शर्मा, रिजवान रिज़वी, हेमंत मानिकपुरी, पद्मावती खरे समेत जिलेभर के विभिन्न विभागों के कर्मचारी और अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

*विकासखण्डों का सघन दौरा*

इस समीक्षा बैठक से पूर्व जिला प्रभारी एवं संयोजक के नेतृत्व में मुंगेली जिले के सभी विकासखंडों का सघन दौरा कर वहां पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों से संपर्क किया जा रहा है। इस दौरान कर्मचारियों से 22 अगस्त को होने वाले कलम बंद–काम बंद आंदोलन को सफल बनाने की अपील की गई। जिले के विकासखंड मुंगेली, लोरमी एवं पथरिया विकासखंडों में जाकर पदाधिकारियों ने बैठक लीं और कर्मचारियों को आंदोलन के महत्व से अवगत कराया। स्थानीय स्तर पर भी कर्मचारियों ने आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया है।

*11 सूत्रीय मांगें बनी आंदोलन की वजह*

फेडरेशन ने प्रदेश सरकार से कई महत्वपूर्ण मांगें उठाई हैं, जिनमें प्रमुख रूप से वेतन विसंगति दूर करना, नियमितीकरण, पदोन्नति में आरक्षण नीति का पालन, समयमान वेतनमान, पुरानी पेंशन बहाली, भत्तों की बढ़ोतरी, रिक्त पदों की शीघ्र भर्ती, संविदा कर्मियों का स्थायीकरण, महिला कर्मचारियों से जुड़ी सुविधाएं और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन संबंधी लाभ जैसी बातें शामिल हैं।
फेडरेशन का कहना है कि इन मांगों को लेकर लगातार सरकार से चर्चा की गई है, किंतु ठोस निर्णय नहीं होने से मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है।

*हड़ताल से ठप रहेंगे शासकीय कामकाज*

फेडरेशन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि 22 अगस्त को पूरे प्रदेश में एक दिवसीय कलम बंद–काम बंद हड़ताल रहेगी, जिसके चलते शासकीय कार्य प्रभावित होंगे। शिक्षण संस्थानों से लेकर शासकीय दफ्तरों तक सभी जगह कामकाज ठप रहने की संभावना है।
बैठक में तय किया गया कि हड़ताल पूर्णतः शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से होगी। सभी कर्मचारियों से अपील की गई है कि वे एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाएं, ताकि सरकार तक उनकी आवाज़ प्रभावी ढंग से पहुंच सके।

*कर्मचारियों में उत्साह*

बैठक के दौरान कर्मचारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि अब यह आंदोलन केवल मांगों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह कर्मचारियों के आत्मसम्मान और अधिकारों की लड़ाई बन गया है।
फेडरेशन ने ऐलान किया है कि अगर 22 अगस्त की एकदिवसीय हड़ताल के बाद भी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होती, तो आगे आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

*राजा गुरु बालक दास की जयंती के उपलक्ष में मुंगेली में भव्य शोभा यात्रा निकाला गया मनखे मनखे एक समान का संदेश देते नगर भ्रमण किया गया,*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राजापुर बालक दास की जयंती धूमधाम से मनाया गया मुंगेली सतनाम भवन से राजा गुरु बालक दास की पूजा अर्चना कर मुंगेली नगर भ्रमण किया गया गुरु घासीदास चौक होते हुए बड़ा बाजार सिंधी कॉलोनी पड़ाव चौक बलानी चौक होते हुए मुंगेली भ्रमण किया गया मनखे मनखे एक सम्मान का संदेश देते हुए भव्य रैली का आयोजन किया गया जिसमें समाज के भंडारी कर्मचारी समाज के सभी बुद्धिजीवी उपस्थित रहे, सभी अन्य समाजों के द्वारा जगह-जगह पुष्प माला से स्वागत किया गया एवं पुलिस प्रशासन अधिकारी पदाधिकारी सभी समाज सतनामी समाज के लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद कार्यक्रम सफल बनाने में सहयोग किया गया,प्रमुख रूप से उपस्थित सतनाम महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अधिकता विकास खांडेकर, अजय पात्रे कुंज बिहारी डायरी अनिल प्रबल सतानंद घृतलहरे न नील कुमार घृतलहरे धीरसिंह बंजारे राजेश खन्ना लक्ष्मीकांत जडेजा,संजीत बनर्जी, खुमान ओग्रे कमल प्रसाद जांगड़े धर्मेंद्र चतुर्वेदी कुमान भास्कर खेमचंद, बजरंग,राजेश खन्ना ,नील,रेश दिवाकर रजीत बारियह लक्ष्मीनारायण आदि भरी संख्या में उपस्थित रहे

*स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार के सदस्यों का लगातार 7 वर्षों से किया जा रहा है सम्मान*

0


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली डॉ भीमराव अंबेडकर शिक्षण संस्थान का अभिनव पहल
मुंगेली:- डॉ.भीमराव अम्बेडकर शिक्षण संस्थान छत्तीसगढ़ द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ’’एक शाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम तिरंगा यात्रा’’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार तिरंगा यात्रा रैली विद्यालय परिसर से डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी स्टेडियम स्थित अमर जवान शहीद स्मारक पहुंचकर श्रद्धांजली अर्पित की गई। तत्पश्चात रैली एस.एन.जी. कालेज, महाराणा प्रताप चौंक, परमेश्वरी चौंक, परशुराम चौंक, गुरूघासीदास चौंक से देवगांव, सुरदा, संगवा होते हुए देवरी महंत पहुंचा। जहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिवार के योगदान के संबंध में चर्चा किया गया। वरिष्ठ नागरिक राजमहंत दिनदयाल कोशले एवं एच.आर.भास्कर ने सेनानियों के बारे में संस्मरण सुनाए। सभी की उपस्थिति में सेनानियों के योगदान को चिर स्थायी बनाये रखने के लिए ग्राम देवरी महंत में भव्य स्मारक एवं प्रवेश द्वार तथा कलेक्टोरेट स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा के बाजू में सेनानियों के नाम शिलालेख पट्टिका स्थापित करवाने के लिए मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से निवेदन पत्र दिया गया। संस्थाध्यक्ष राजेन्द्र दिवाकर ने कहा कि भारत देश गांवों का देश है यहां 70-80 प्रतिशत लोग गांवों में निवास करते हैं उन्हीं गांवों में से यह गांव देवरी महंत है जहां 22-22 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हुए। जिले में कुल 36 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे हैं।

देश के किसी भी अन्य गांवों से इतने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी होने की जानकारी नहीं है। अतः हम सभी जागरूक नागरिकों को चाहिए कि स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर यहां आकर सेनानियों के परिवार के सदस्यों से मिलकर देश के आजादी में उनके संघर्षों की गौरवगाथा को सुनकर अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए साथ ही उनके परिवार के सदस्यों का सम्मान करना चाहिए। तभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों तथा उनके परिवार के प्रति सच्ची श्रद्धांजली होगी। संस्थान द्वारा विगत सात वर्षों से लगातार कार्यक्रम आयोजित कर देवरी के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार के सदस्यों का सम्मान किया जा रहा है इस बार 36 में से 15 सदस्यों दीपक गुप्ता, दास कुर्रे, मुंजन, गुलाब कोशले, देवप्रसाद गेंदले, महेन्द्र कोशले, दीपक सेन्ड्रे, लालजी कुर्रे, राजमहंत दिनदयाल कोशले, पुनाराम, उमा कात्यायनी कोशले, पं.ईशान बंजारे, एवं नगर से रामकुमार बैस, शरद ताम्रकार का शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात आगर क्लब के सामने स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम बनी हुई शिलालेख पट्टिका के समक्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नामों की सूची का वाचन कर 36 मोमबत्ती जलाई गई। संविधान के प्रस्तावना का सामूहिक वाचन पश्चात् राष्ट्रगान के बाद दो मिनट मौन श्रद्धांजली अर्पित की गई।

इस अवसर पर संस्थाध्यक्ष राजेन्द्र दिवाकर, व्यवस्थापक एच.आर.भास्कर, प्राचार्य आशा दिवाकर, सह प्राचार्य छत्रपाल डाहिरे, शत्रुहन, जगदीश प्रसाद, लक्ष्मीकांत, वीरसिंह, जितेन्द्र, नरेश, देवप्रसाद, अम्बिका कोशले, चंदूलाल मंडलोई, सौखीलाल महिलांग, नंदनराज, दीनबंधु, माखनलाल, प्रेमचंद, धनलाल, राहूल, योगेश, तोपचंद, अनिता, अंजिता, नीलू, शशिकला, सरस्वती, कलावती, लीला, भुवनेश्वरी, जीनी छात्र-छात्रा तथा पदाधिकारी एवं सदस्यगण विशेष रूप से उपस्थित रहे।

*नियमितिकरण, वेतन वृद्धि सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के बैनर तले*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली जिले के संविदा एनएचएम कर्मचारियों का आज सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल का आगाज राष्ट्रगान से हुआ, कोविड 19 में एवं कार्यरत दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम का प्रारम्भ किया गया,आज दिनांक 18/08/2025 मुंगेली के आगर क्लब मैदान मे संविदा कर्मचारियों ने जिला स्तर पर अनिश्चित कालीन हड़ताल प्रदर्शन किया! हड़ताल की वजह से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही है।
एनएचएम कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष पवन निर्मलकर संरक्षक अमित दुबे ने बताया की सभी संविदा अधिकारी कर्मचारी संघ के बैनर तले 10 सूत्रीय मांगो को लेकर आज से अनिश्चित कालीन काम बंद, कलम बंद हड़ताल पर है उन्होंने बताया की 10 सूत्रीय मांगो मे संविलियन एवं स्थायीकरण, पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना, ग्रेड पे निर्धारण, लंबित 27% वेतन वृद्धि, कार्य मूल्यांकन सीआर में पारदर्शिता, नियमित भर्ती में सीटों का आरक्षण, अनुकम्पा नियुक्ति, मेडिकल व अवकाश सुविधा, स्थानांतरण नीति एवं 10 लाख तक कैशलेस स्वास्थ्य बीमा प्रमुख है! उन्होंने बताया कि प्रदेश के 16,000 से अधिक एनएचएम कर्मचारी 20 वर्षों की सेवा के बाद भी संविदा व्यवस्था में कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी और राज्य सरकार के बड़े नेताओं ने पहले संघर्ष के दौरान मंच साझा कर समर्थन दिया था लेकिन आज 20 माह इस सरकार का बीत जाने के बाद भी वादे अधूरे हैं। कोरोना काल में एनएचएम कर्मचारी फ्रंटलाइन योद्धा बनकर दिन-रात ड्यूटी पर डटे रहे, लेकिन आज उन्हें उनके अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है। संघ के पदाधिकारी पवन निर्मलकर ने बताया कि संघ के बैनर तले आज 18 अगस्त सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है! उन्होंने बताया कि शासन के बेरुखी एवं अड़ियल रवैया के कारण एनएचएम कर्मचारी हड़ताल करने मे विवश हो गए है! जब तक हमारी मांगो में को पूरा नहीं किया जायेगा, तब तक हड़ताल चलता रहेगा!
जिसमे अधिकारी /कर्मचारी उपस्थित रहे डॉ अखिलेश बंजारे, डॉ मीनाक्षी बंजारे, डॉ शशांक उपाध्याय, जितेन्द्र गौचंद, सुमेध खुजूर, केनेड़ी पोलूस, रितेश मिश्रा, दीनदयाल बंजारे, विनोद देवांगन, अमिताभ तिवारी, धीरज रात्रे, सुषमा पाण्डेकर, नंदनी, लक्ष्मी साहू, कविता घोसले, रुखमनी, अमन, जितेन्द्र तिवारी, कश्यप, भूपाल पुष्पांजलि, राजेन्द्र, कैलाश,

*ऋण पुस्तिका एवं पंजीयन समय पर नहीं हुआ तो किसान धान बिक्री नहीं कर पाएंगे – अजय साहू*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:- ऋण पुस्तिका व पंजीयन की समस्या को लेकर युवा कांग्रेस ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

युवा कांग्रेस नेता व पार्षद अजय साहू ने बताया कि डी सी एस सॉफ्टवेयर के माध्यम से खरीदी गई भूमि को ऑनलाइन व ऋण पुस्तिका नहीं मिलने से किसान परेशान है पूर्व में शासन के द्वारा धारा 109/110 में संशोधन करते हुए ऑटो नामांतरण की प्रक्रिया चालू की गई है जिसमें की जो व्यक्ति प्रक्रिया का लाभ उठा रहा है उसको उसकी भी ऋण पुस्तिका प्राप्त नहीं हो पा रहा है एवं साथ ही जिन कृषकों के द्वारा भूमि क्रय किया जा रहा है उसका डी.सी.एस सॉफ्टवेयर के माध्यम से खरीदी भूमि ऑनलाइन में नहीं दिख रहा है जिसकी कृषकों की भूमि धान बिक्री हेतु पंजीयन नहीं हो पा रहा है जिससे भूमि खरीदने वाले किसान बहुत परेशान हैं यदि समय पर पंजीयन नहीं हुआ तो किसान धान बिक्री नहीं कर पाएंगे।
श्री साहू ने बताया कि हमने ज्ञापन के माध्यम से कलेक्टर से निवेदन किया हैं कि किसानों की समस्या को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही उचित कार्यवाही करने की कृपा करें। जिससे भूमि खरीदने वाले किसान को अपने धान बेचने में किसी भी प्रकार से हानि का सामना न करना पड़े।

ज्ञापन के दौरान युवा नेता नरसिंह निषाद,युवा नेता काशी यादव,अतुल यादव,मोनू वर्मा,रमाकांत वर्मा,डीकेश्वर निषाद,रवि दास,विवेक साहू,अशोक वर्मा,लक्की साहू सहित अधिक संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*हायर सेकेंडरी स्कूल बांकी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, छात्र-छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति।*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हायर सेकेंडरी स्कूल बांकी में देशभक्ति और उत्साह से सराबोर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। ग्रामवासियों, विद्यार्थियों और शाला परिवार की बड़ी संख्या में सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की आराधना से हुआ। तत्पश्चात शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष श्री शिव प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण कर उपस्थित जनों के साथ राष्ट्रगान गाया। इस अवसर पर समिति के सदस्य, शाला प्राचार्य सीमा मरावी सहित व्याख्याता श्री संजीव कटकवार, श्री मोहित तिवारी, श्री नवल किशोर साहू, श्रीमती सोनल दुबे, श्रीमती दीपश्री महिलांह, श्रीमती लक्ष्मी झा एवं श्री आशुतोष धर शर्मा तथा संकुल समन्वयक श्री बलराज सिंह उपस्थित रहे।

विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविता, भाषण और रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद किया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। इनमें कक्षा 10वीं की दीप्ति साहू, कक्षा 12वीं (कला) के सुखसागर, कक्षा 12वीं (विज्ञान) की भुनेश्वरी, कक्षा 9वीं की श्रद्धा उपाध्याय, कक्षा 11वीं (विज्ञान) की टेकेश्वरी और कक्षा 11वीं (कला) की मंदाकिनी शामिल रहीं।

ग्राम बांकी के नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और भारत माता के जयघोष के साथ हुआ।

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने महिलाओं के साथ मनाया तीज मिलन समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिलाओं ने की भागीदारी*

0

0.तीज, भारतीय संस्कृति का एक अभिन्न हिस्सा है यह हमारी परंपराओं, विश्वासों और एकता का प्रतीक है:- भावना बोहरा।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा 18 अगस्त को सामुदायिक भवन, पंडरिया में तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र की 2500 से अधिक महिलाएं शामिल हुईं कार्यक्रम में महिलाओं के मनोरंजन हेतु सामूहिक एवं एकल नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था जिसमें उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया विधायक भावना बोहरा ने प्रतियोगिता में विजयी महिलाओं को सम्मानित कर तीज पर्व की अग्रिम बधाई व शुभकामनाएं दी, वहीं उनके साथ बड़े ही उत्साहव व विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता कर उत्साह के साथ उत्सव को मनाया कार्यक्रम में सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आने वाली समूह की महिलाओं को 11,000 रुपए, द्वितीय स्थान को 5,100 रुपए, तृतीय स्थान को 2,100 रुपए एवं ट्रॉफी से पुरस्कृत किया गया इसी तरह एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान को 5,100 रुपए, द्वितीय स्थान को 2,100 रुपए, तृतीय स्थान को 1,100 रुपए एवं ट्रॉफी से पुरस्कृत कर बधाई व शुभकामनाएं दी इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि तीजा पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा एवं नारी शक्ति के प्रतीक पर्व के रूप में बड़े ही उल्लास के साथ मनाया जाता है यह पर्व नारी शक्ति, संवेदना, समर्पण और स्नेह का पर्व है जहाँ महिलाएं अपने पति के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए कठिन व्रत करती हैं जो हमारी भारतीय संस्कृति की एक महत्वपूर्ण परंपरा है तीजा में सुहागन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर अपने पति की दीर्घायु जीवन की कामना लेकर शिव-पार्वती की पूजा करती हैं उन्होंने कहा कि हमारे धर्म में मान्यता है कि यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता इसी मान्यता का अनुसरण करते हुए छत्तीसगढ़ की डबल इंजन भाजपा सरकार भी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनान एक एलिए प्रतिमाह 1000 रुपए की राशि महतारी वंदन योजना के माध्यम से उनके खातों में हस्तांतरित कर रही है तीज केवल एक धार्मिक पर्व ही नहीं बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर का भी प्रतीक है यह पर्व हमें हमारी जड़ों से जोड़े रखता है और नई पीढ़ी को हमारी परंपराओं और मूल्यों से परिचित कराता है यह त्योहार सामाजिक समरसता को बढ़ावा देता है क्योंकि इसमें हर वर्ग और समुदाय की महिलाएँ एक साथ मिलकर उत्सव मनाती हैं यह पर्व हमें नारी शक्ति, आत्मविश्वास और एकता का संदेश देता है भावना बोहरा ने आगे कहा कि तीज हमें यह सिखाती है कि प्रेम, समर्पण और विश्वास के साथ कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है साथ ही, यह हमें परिवार और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी याद दिलाता है तीज-त्यौहारों की परंपरा काफी समृद्ध है यहां की महिलाएं पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खेत खलिहानों में काम करके देश और प्रदेश की समृद्धि में योगदान दे रही हैं। छत्तीसगढ़ निर्माण के बाद से प्रदेश की महिलाओं में तेजी से शिक्षा और साक्षरता का प्रसार हुआ है तीज का व्रत संकल्प शक्ति और अखंड सौभाग्य की कामना का प्रतीक पर्व है यह पर्व उन सभी माताओं-बहनों की शक्ति को भी दर्शाता है कि वे एक पत्नी के रूप में अपने पति की दीर्घायु की लिए इतनी कठिन निर्जला व्रत रखतीं हैं यह एक प्रकार से महिलाओं की सहनशीलता, समर्पण और हमारी संस्कृति एवं सभ्यता के साथ ही धार्मिक आस्था को भी यथार्थ करती है उन्होंने कहा कि यह केवल एक आयोजन नहीं है बल्कि आप सभी नारी शक्तियों के सामाजिक धार्मिक और एक पत्नी बेटी व माँ के रूप में आपकी भूमिका के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का हमारा प्रयास है आज केंद्र व छत्तीसगढ़ की सरकार भी महिलाओं के सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन के लिए निरंतर कार्य कर रही है उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और सशक्तिकरण के साथ ही उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाने में अतुलनीय कार्य कर रही है इस अवसर पर भाजपा कबीरधाम जिला एवं पंडरिया विधानसभा महिला मोर्चा की पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, समस्त मंडल, मोर्चा व प्रकोष्ठ की पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

—————————————-