Home Blog Page 374

*ऑल इंडिया लीनेस जबलपुर नर्मदा क्लब द्वारा मेधाबी छात्रों एवं वृद्धो का हुआ सम्मान।।*

0

पंकज जैन ब्यूरो जबलपुर :-ऑल इंडिया लीनेस जबलपुर नर्मदा क्लब द्वारा डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट की आधिकारिक यात्रा संपन्न कराई गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लीनेस अनीता कपूर जी , एक्जीक्यूटिव ऑफिसर श्रीमती मंगला सिंघई एरिया ऑफिसर श्रीमती सुनीता जाटव जी रही कार्यक्रम का संचालन एडिशनल कैबिनेट सेक्रेटरी श्रीमती श्रद्धा साहू द्वारा किया गया कार्यक्रम का आयोजन लीनेस मौली जैन,अर्चना साहू एवं अर्पिता ओसवाल द्वारा किया गया कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन मंगलाचरण एवं अतिथि स्वागत से की गई कार्यक्रम में मेधावी छात्रों का सम्मान ,वृद्ध आश्रम से आए हुए वृद्धो का सम्मान, एक मुट्ठी अनाज प्रोजेक्ट के तहत गरीबों को सूखा राशन दान दिया गया कार्यक्रम में मंगलाचरण श्रीमती विद्या जैन द्वारा किया गया स्वागत नृत्य श्रीमती रोमा जैन द्वारा किया गया जिसमें ग्रुप की अरुणा विश्वकर्मा,नंदिनी,कंचन,कल्पना रेवा क्लब से कल्पना जैन उपस्थित रहीं। जबलपुर से जिला व्योरो पंकज जैन की रिपोर्ट

*पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण।*

0

♦️ *गर्भवती होने पर 2 बार दवा खिलाकर कराया गर्भपात।*

♦️ *रिपोर्ट के 24 घंटों के भीतर आरोपी जशपुर से गिरफ्तार।*

♦️ *आरोपीं को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश।*
————————————————-
*नाम आरोपी:-*
मनीष कुमार साहू उर्फ सूरज पिता मानेश्वर साहू उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम नारायण बहली थाना कांसाबेल जिला जशपुर छ.ग.
————————————————-

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया ने दिनांक 17.08.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसका जान मनीष कुमार साहू के साथ हुआ था जो इसे पसंद करता हूं, तुमसे शादी करूंगा कहते हुये अपने किराये के मकान सरकण्डा बुलाकर शादी करने का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा इस बीच गर्भवती होने पर शादी के बाद में बच्चा लेने की बात कहते हुये दवा खिलाकर गर्भपात कराया, इसके बाद लगातार शारीरिक संबंध बनाने लगा, जिसे बार-बार शादी करने के लिए कहने पर टाल मटोल करते हुये शारीरिक संबंध बनाते रहा दुबारा गर्भवती होने पर आम जूस में गर्भपात का दवा डालकर धोखे से पिला दिया एवं दुसरा टेबलेट लेने से मना करने पर जबरन दवा खिलाकर यह हमारा आखरी मुलाकात है कहते हुये शादी करने से इन्कार कर बातचीत करना बंद कर दिया है इस प्रकार मनीष साहू शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण कर बालात्कार किया है, प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराने पर तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देश दिये। जिसके

परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में म.प्र.आर. संगीता नेताम के हमराह टीम तैयार कर आरोपी के पतासाजी हेतु रवाना किया गया, जिनके द्वारा कांसाबेल जशपुर से आरोपी मनीष साहू को पकड़कर पूछताछ करने पर जूर्म कारित करना स्वीकार करने पर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

*मां से मारपीट कर घोर उपहती कारित करने वाले आरोपी गिरफ्तार*

0

 आरोपी को कलेक्टर परिसर से घेराबंदी कर पकडा गया

गिरफ्तार आरोपी
नारायण प्रसाद खरे पिता स्व बलदाउ प्रसाद खरे उम्र 46 साल निवासी नरगोडा थाना सीपत

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया उर्मिला बाई सूर्यवंशी दिनांक 17.07.2025 को घर में बंटवारा के नाम से इसके लडका नारायण प्रसाद के द्वारा गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर प्रार्थीया के साथ लाठी मारपीट करने पर प्रार्थीया के दोनो पैर, पीठ एवं हाथ में चोंट लगने से ईलाज हेतु सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था प्रार्थिया के बांये हाथ फेक्चर होने से प्रकरण में आरोपी के विरूद्ध 296,351(2),117(2), 118(2) बीएनएस में आरोपी नारायण प्रसाद को आज दिनांक 19.08.2025 को कलेक्टर परिसर में आया हुआ था जिसे कलेक्टर परिसर से सीपत पुलिस टीम द्वारा घेरा बंदी कर आरोपी को विधिवत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

 *जुआ खेलने वाले 06 जुवाड़ीयानो को किया गया गिरफ्तार*

0

 *जुआ खेलने वाले 06 जुवाड़ीयानो को किया गया गिरफ्तार*

* आरोपियों के कब्जे से नगदी 5200/रू एवं 52 पत्ती तास, 02 नग मोबाइल बरामद*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* के निर्देशन में जिले में जुआ/सट्टा खेलाने एवं खेलने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप* के कुशल मार्गदर्शन पर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए जांजगीर पुलिस द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में *निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी नवागढ़* के नेतृत्व में मुखबिर सूचना पर ग्राम गोधना में रेड कार्यवाही कर 06 जुवाड़ीयानो को जुआ खेलते पकड़ा जाकर विधिवत गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 (2) के तहत कार्यवाही किया गया।

*जुवाड़ीयानो का नाम*
1. प्रदीप साहू उम्र 46 वर्ष निवासी गोधना
2. अरुण कुमार चौहान उम्र 30 वर्ष निवासी गोधना
3. भरत लाल साहू उम्र 38 वर्ष निवासी गोधना
4. गणेश राम कुर्रे उम्र 43 वर्ष निवासी गोधना
5. जितेंद्र साहू उम्र 49 वर्ष निवासी गोधना
6. छोटेलाल काटले उम्र 43 वर्ष निवासी गोधना सभी थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांम्पा

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी नवागढ़, प्रधान आरक्षक प्रेमलाल दिवाकर आरक्षक आरक्षण चंद्रमणि कश्यप, देवराज लसार, श्याम कुमार शांते एवम थाना स्टाफ का सराहनिय योगदान रहा।

*नेशनल हाईवे रोड तरौद चौक अकलतरा में ट्रक ड्रायवर से लूट करने वाले फरार आरोपी को पकड़ने में थाना अकलतरा पुलिस को मिली सफलता*

0

*आरोपी विकाश उर्फ छोटा पटेल निवासी जयरामनगर थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर*

* पूर्व में 02 आरोपी एवं 01 विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा जा चुका है*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है प्रार्थी सूरज तिवारी निवासी अहिवारा नंदनी खुंदनी थाना नंदनी जिला दुर्ग का दिनांक 14.07.25 के जे.के. लक्ष्मीन सीमेट फैक्ट्री अहिवारा जिला दुर्ग से ट्रक कमांक सीजी 04 एच.डब्ल्यु 6317 मे सीमेंट लोड करके चांपा के लिये अपने हेल्फर नारायण पटेल के साथ गाडी लेकर निकला था कि करीबन 05.00 बजे सुबह तरौद चौक अकलतरा हाइवे रोड पर पहुंचकर चांपा जाने के रास्ता पूछने के लिये गाडी को खडी किया और देखा कि चौक में चाय दुकान गये चाय पीकर अपने हेल्फर के साथ गाडी मे आकर बैठकर गाडी को चालू किया था उसी समय प्रार्थी के गाडी के सामने एक मो.सा में जिसमे 04 लोग सवार थे अपनी मो.सा को खड़ी कर प्रार्थी के गाडी के केबिन के ऊपर जबरदस्ती दोनो तरफ से चढे और मारपीट करते हुये पैसे की मांग करने लगे मना करने पर एक व्यक्ति अपने हाथ मे रखे चाकू से मारने लगा तब अपना बचाव करने की कोशिश किया तब उसके वार करने से पेट के दाहिने तरफ चोट लगा व ट्रक के केबिन ऊपर पर्स रखा हुआ था जिसमे नगदी रकम 5000 रूपये को लूट कर ले गये है की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 313/25 धारा 309(4),3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया था।

घटना को गंभीरता से लेते हुए *पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* के निर्देशन में तथा *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप* के मार्गदर्शन में पूर्व में *आरोपी* निखील उर्फ रिंकू मरावी एवं रंजनीकांत खाण्डेकर के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा चुका है, एवं विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय में पेश किया जा चुका है।

*प्रकरण के आरोपी विकाश उर्फ छोटा पटेल निवासी जयरामनगर* जो घटना घटित कर फरार था जिसका थाना अकलतरा पुलिस द्वारा लगातार पातासाजी की जा रही थी। जिसको मुखबिर सूचना से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा का सराहनीय योगदान रहा।

*लडाई झगडा करने वालों को लोरमी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:-श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मुगेली श्री भोजराम पटेल (IPS) के आदेशानुसार एव श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबडा के मार्गदर्शन में एव श्रीमान् उप पुलिस अधीक्षक महोदय लोरमी नवनीत पाटिल के निर्देशन में थाना लोरमी क्षेत्र में दिनांक 18-19.08.25 आवेदकों के रिपोर्ट पर त्वरित प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए ग्राम कोदवा महंत के अनावेदक 01 दिलहरण जायसवाल उर्फ गोलू पिता गीताराम उम्र 29 साल 02 गीताराम जायसवाल उर्फ मुन्ना पिता कोडकूराम उम्र 55 साल 03 नेतराम जायसवाल पिता गीताराम उम्र 34 साल 04 आदित्य जायसवाल पिता गीताराम उम्र 24 साल व ग्राम मोहतरा तेली के अनावेदक यादराम साहू पिता स्व अजीत साहू उम्र 22 साल के विरुद्ध इस्तगाशा क्रमांक क्रमश: 40,41/466. 467/25 धारा 170.126 135 (2) बीएनएसएस तैयार कर माननीय sdm न्यायालय लोरमी के समक्ष पेश किया गया जो अनावेदको का जेल वारंट प्राप्त होने पर जेल दाखिल किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना लोरमी के प्र आर.27 शेषनारायण कश्यप 262 लिलक साहू 18 जयप्रकाश दुबे आरक्षक ईश्वर मरावी पुरुषोत्तम ध्रुव प्रफुल्ल ठाकुर का अहम भूमिका रही

*अस्पताल में उस समय खुशी का माहौल छा गया जब पामगढ़ ब्लॉक के ग्राम कमरीद निवासी ललिता रात्रे ने एक साथ तीन बच्चियों को जन्म*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा  जांजगीर के जिला अस्पताल में उस समय खुशी का माहौल छा गया जब पामगढ़ ब्लॉक के ग्राम कमरीद निवासी ललिता रात्रे ने एक साथ तीन बच्चियों को जन्म दिया। खास बात यह रही कि मां और तीनों बच्चियां पूरी तरह स्वस्थ हैं। जानकारी के अनुसार, ललिता रात्रे की सफल डिलीवरी 3 डॉक्टरों की टीम ने मिलकर की। पूर्व में ललिता की दो बच्चियां पहले से ही हैं, और अब तीन बच्चियों के जन्म के बाद परिवार में हर्ष का माहौल है।
अस्पताल स्टाफ की हड़ताल के चलते मां और नवजात शिशुओं को बेहतर देखभाल और उपचार के लिए बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है।

*अतिथि व्याख्याता हेतु आवेदन आमंत्रित*

0


सूरज गुप्ता ब्यूरो लोरमी,,, राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी में अर्थ शास्त्र के सहायक प्राध्यापक पद विरुद्ध आवेदन आमंत्रित किया गया हैं। इस संदर्भ में प्राचार्य डॉ एन के ध्रुवे ने बताया हैं

कि उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देषानुसार अर्थशास्त्र विषय के एक पद हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया हैं इच्छुक अभ्यर्थी 29 अगस्त 2025 तक रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से या स्वयं उपस्थित होकर आवेदन जमा कर सकते हैं।

*महिला की गला दबाकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार।*

0

मृतिका के प्रेमी द्वारा ,महिला की मौत सांप काटने से  होने की झूठी रिपोर्ट कराई गई थी।

एफएसएल रिपोर्ट एवं डॉक्टर की राय के आधार पर हत्या का खुलासा।

 

कोरबा – घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि थाना बालकोनगर में दिनांक 22/07/24 को मर्ग क्रमांक 91/2024 धारा 194 BNSS में मृतिका शांति चौहान पति संजय चौहान उम्र 32 वर्ष निवासी नेपालीपारा चेकपोस्ट बालकोनगर की मृत्यु सर्पदंश से होना बता कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई ।
घटनास्थल निरीक्षण, शव निरीक्षण व शव परीक्षण के बाद पी•एम• रिपोर्ट मे डॉक्टर द्वारा स्पष्ट राय नहीं दी गई बिसरा आदि पिजार्ब किया गया था एफएसएल रिपोर्ट पश्चात राय देने की बात कही गई। मृतिका के ब्लड सैम्पल को एफएसएल बिलासपुर भेजा गया, जहाँ रिपोर्ट में रासायनिक विष नहीं पाया गया। इसके पश्चात डॉक्टर ने अपनी अंतिम राय में बताया कि —

▪️मृतिका की मृत्यु गला दबाने से दम घुटने के कारण हुई।
▪️मृत्यु हत्या का होना ।
▪️सभी चोटें मृतिका की मृत्यु से पूर्व की हैं।

पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के दिशा-निर्देश प्राप्त कर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना बालकोनगर पुलिस द्वारा मामले की विवेचना की गई।

जांच में यह तथ्य सामने आया कि घटना दिनांक की रात्रि मृतिका अपने परिचित सौरभ यादव के साथ रह रही थी और अगले दिन सुबह मृत अवस्था में पाई गई। घटना के बाद से सौरभ यादव फरार हो गया ।जांच के आधार पर मृतिका शांति चौहान की हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी सौरभ यादव को संदेही पाया गया। विवेचना के दौरान गवाहों के कथन एवं आरोपी सौरभ यादव को हिरासत मे लेकर पूछताछ कर कथन मे दिनांक घटना को मृतिका व्दारा शादी करने का दबाव देने पर मारपीट कर मुंह-नाक गला दबाकर हत्या करना कबूल किया अपराध। आरोपी सौरभ यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
हत्या के प्रकरण को सुलझाने मे निरीक्षक अभिनावकांत सिंह , सह• उप•निरी• धन्यजय जाटवर,आर• बुध्दु मधुकर,सलाहुद्दीन का विशेष योगदान रहा ।

*रात्रि में लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नगदी रकम एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जब्त।*

0

 

 

कोरबा – घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि दिनांक 16.08.2025 को रात्रि लगभग 11:40 बजे प्रार्थी चन्द्रभवन यादव अपने दोस्तों दिलबोध यादव एवं सरवन सिंह के साथ स्कूटी (क्रमांक CG 12 BQ 4524) से पेट्रोल लेने पॉलीटेक्निक कॉलेज रूमगड़ा स्थित पेट्रोल पंप जा रहा था। रास्ते में हवाई पट्टी गुप्ता होटल मोड़ के पास 03 मोटरसायकल में सवार लगभग 07–08 अज्ञात युवकों ने प्रार्थी व उसके साथी को रोककर नगदी व मोबाइल लूटे ।

7-8 आरोपीयो ने प्रार्थी व उसके दोस्तों के साथ मारपीट की, जिससे चन्द्रभवन यादव, दिलबोध यादव एवं सरवन सिंह को चोटें आईं। लुटेरों द्वारा प्रार्थी से 1500 रुपये नगद, सरवन सिंह से मोबाइल रेडमी 9 प्राइम व 1200 रुपये नगद, तथा दिलबोध यादव से 3000 रुपये नगद लूट कर ले गया।
घटना मारपीट के दौरान एक हमलावर का चेहरा कपड़ा गिरने से खुला, जिसे पीड़ितों ने पहचान लिया कि वह दीपक मरावी निवासी प्रगतिनगर दर्री का रहने वाला है।
*पुलिस कार्यवाही* घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारीगणो को दे प्राप्त दिशा-निर्देश पर
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बालकोनगर पुलिस की तीन टीम बनाकर अपराध क्रमांक 525/2025 धारा 310(2) BNS के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। विवेचना के दौरान आरोपीयो की पतातलाश मे आरोपी दीपक मरावी मिला जिसे हिरासत मे ले कर पुछताछ कर अन्य आरोपीयो नाम पता कर टीम अन्य आरोपी की पता तलाश मे रवाना हो गए आरोपी दीपक मरावी से पूछताछ कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल क्रमांक CG 12 BN 8392 तथा 700 रुपये नगद जब्त किया गया।

मामला अपराध अजमानतीय होने से आरोपी दीपक मरावी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
वरिष्ठ अधिकारीगण व मौके मे पहुँचे नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना बालकोनगर पुलिस निरी• अभिनवकांत सिंह, सह•उप•निरी माखनलाल,अजय,इमरान,आर• कृष्णा, सुजीत,शिव के द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार करने मे विशेषयोगदान रहा शेष फरार आरोपी की पतातलाश की जा रही है शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।