Home Blog Page 373

 *नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की।*

0

कोरबा पुलिस की बड़ी कार्यवाही 08 आरोपी गिरफ्तार, प्रतिबंधित नशीली दवाओं की खेप जप्त।

दो आरोपी वाराणसी (उ.प्र.) से गिरफ्तार, अंतर्राज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के दिशा-निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतिश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री विमल पाठक एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन में CSEB थाना चौकी एवं साइबर सेल कोरबा को निर्देश प्राप्त हुआ था।इसके परिपालन में कोरबा पुलिस के द्वारा लगातार आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में साइबर सेल कोरबा एवं चौकी सीएसईबी मुखबिर के सूचना पर संयुक्त टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए कुल 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मुखबिर सूचना पर कार्यवाही

दिनांक 19.08.2025 को प्राप्त सूचना के आधार पर श्री विमल पाठक (भा.पु.से.) के नेतृत्व में बुधवारी बाजार, कोरबा में घेराबंदी की गई, जहां 06 आरोपियों को प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी (कोरबा के):-
1. संगीत कुमार पटेल पिता संतोष पटेल, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम चाकाबुड़ा थाना बांकीमोंगरा। जप्त रू 795 नग ।Alprazolam टैबलेट, 72 नग Pyeevon spas plus कैप्स्यूल, नगदी ₹1000/- इतिहासः- पूर्व में थाना हरदीबाजार अप0क्र0 45/2025 धारा 21,22 एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल जा चुका है।

2.गोपाल यादव उर्फ मलिंगा पिता रामदयाल यादव, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम चाकाबुड़ा, बजरंग चौक थाना बांकीमोंगरा। जप्त रू 810 नग ।ALPRAZOLAM टैबलेट, नगदी ₹300/- इतिहासः- पूर्व में थाना कटघोरा का अप.क्र. 327/2024 धारा 21 बी एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुका है।
3. सुरेश कुमार यादव पिता धीरसाय यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी झाबर अटल चौक थाना दीपका। जप्त रू 810 नग ALPRAZOLAMटैबलेट, नगदी ₹200/-

4. सैफ खॉन उर्फ चांद पिता सहीद खॉन, उम्र 31 वर्ष, निवासी अमरैयापारा नोनबिर्रा थाना करतला (वर्तमान पता- पंपहाउस अटल आवास, चौकी सीएसईबी)। जप्त रू 810 नग । ALPRAZOLAMटैबलेट, नगदी ₹200/-

5. अभिषेक कुमार रात्रे पिता जशवंत कुमार, उम्र 21 वर्ष, निवासी पखनापारा थाना दीपका। जप्त रू 810 नग ALPRAZOLAM टैबलेट, नगदी ₹300/-

6. अमित कुमार भारद्वाज उर्फ ददू पिता आनंदराम भारद्वाज, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम चाकाबुड़ा थाना बांकीमोंगरा। जप्तः- 810 नग ALPRAZOLAM टैबलेट, नगदी ₹300/-
कुल जप्ती (कोरबा में)
323 स्ट्रीप = 4845 नग ALPRAZOLAM टैबलेट (कीमती ₹ 20,995/-
09 स्ट्रीप = 72 नग Pyeevon Spas Plus कैप्स्यूल (कीमती ₹ 633/-
नगदी ₹ 2300/-
01 अपाचे मोटरसायकल (बिना नंबर, कीमती ₹90,000/-

कुल जप्ती राशि रू ₹1,13,928/-

वाराणसी (उ.प्र.) से गिरफ्तारी
मुख्य आरोपी संगीत पटेल के मेमोरेण्डम के आधार पर अन्य आरोपी वाराणसी उत्तर प्रदेश में होना बताया। कोरबा पुलिस की टीम एक अन्य मामले में प्रयागराज उत्तर प्रदेश में थी जिसे वरिष्ठ अधिकारियों से सूचना प्राप्त होने पर टीम वाराणसी रवाना हुए। वहां पर कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
1. अजय कुमार कनौजिया पिता बद्रीप्रसाद, उम्र 32 वर्ष, निवासी राजा बाजार नंदेसर, वाराणसी।
2. शांतनु जैसवाल पिता ज्ञानेश्वर प्रसाद, निवासी सर्किट हाउस गोविंद नगर कॉलोनी, वाराणसी।
जप्ती (वाराणसी से)ः-
6440 नाग, 07 पैकेट ALPRAZOLAM टैबलेट
6000 नाग, 25 पैकेट Pyeevon Spas Plus कैप्स्यूल
1608 नाग ProÛyco SPAS कैप्स्यूल
01 पल्सर मोटरसायकल UP 65 BD 0782

अब तक कुल जप्ती
कोरबा में- 4917 नग नशीली दवाएं कीमती लगभग 83000 रुपए़ नगदी ₹2300/- ़ मोटरसायकल कीमती लगभग ₹ 30000
वाराणसी में- नशीली दवाएं 14048 कीमती लगभग 89390/- रुपए साथ में एक नाग मोटरसायकल कीमती लगभग 30000/- रुपए एवं दो नाग मोबाइल कीमती लगभग ₹ 25000/-
कोरबा में मार्केट रेट एक नग 25 रूपये बेचते थे कुल नशीली दवाएं नग 18965 जिसकी कुल किमत 474125 है।

*नशे के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही,17 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा शराब बनाने के बर्तन किया गया जप्त।*

0

 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक हिरासत में गिरफ्तार आरोपी।

कोरबा – पुलिस द्वारा लगातार असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दीपिका पुलिस द्वारा शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही करने में सफलता प्राप्त हुई है।मुखबिर सूचना के आधार पर केराकछार निवासी सुरेश कुमार जायसवाल द्वारा अपने घर के पीछे कच्ची महुआ शराब बनाते हुए पकड़ा गया तथा शराब बनाने वाले भट्ठा और महुआ पास को नष्ट किया गया एवं आरोपी के कब्जे से बिक्री हेतु रखें 17 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा शराब बनाने में प्रयुक्त बर्तन को जप्त कर आरोपी को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है जिसे ज्यूडिशियल रिमांड में भेज दिया जाएगा।

*पुलिस की कार्यवाही,ब्लैक फ़िल्म, मॉडिफाइड साइलेंसर एवं डीजे जप्त।*

0

 

कोरबा – पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना/चौकी प्रभारियों एवं पुलिस स्टाफ द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।इस अभियान के दौरान जिले में कानून व्यवस्था एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने हेतु ब्लैक फ़िल्म, मॉडिफाइड साइलेंसर एवं शहर में बिना अनुमति बज रहे डीजे के विरुद्ध सघन कार्यवाही की गई।

कार्यवाही के परिणामस्वरूप :
• कुल 12 वाहन से ब्लैक फ़िल्म हटाई गई एवं चालानी कार्यवाही की गई।
• कुल 07 मॉडिफाइड साइलेंसर जप्त किए गए।
• कुल 02 डीजे (बिना परमिशन एवं तेज ध्वनि विस्तारक के उपयोग में पाए जाने पर) जप्त किए गए।

कोरबा पुलिस द्वारा यह अभियान आमजन की सुविधा, शांति व्यवस्था एवं कानून का पालन सुनिश्चित कराने हेतु लगातार जारी है।

कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सड़क सुरक्षा, ध्वनि प्रदूषण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा उल्लंघन की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना / चौकी या पुलिस नियंत्रण कक्ष में दें।

*मुंगेली पुलिस को मिली बड़ी सफलता*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली पुलिस को मिली बड़ी सफलता
थाना फास्टरपुर-सेतगंगा ने बाइक चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से 2 मोटरसाइकिल और 1 स्कूटी, जिसकी कुल कीमत ₹80,000 है, बरामद की है.
पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत मुंगेली पुलिस ने यह कार्रवाई की. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

*एक पेड़ माँ के नाम 2.0*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली जिला पंचायत अध्यक्ष श्री श्रीकांत पाण्डेय जी एवम जनपद अध्यक्ष श्री रामकमल सिंह परिहार जी की उपस्थिति में एक पेड़ माँ के नाम 2.0 अंतर्गत जनपद पंचायत मुंगेली परिसर में आम, कटहल करंज ,सीताफल अमरूद सहित 40 पौधे का रोपण!इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री पद्मनी मोहले जी, जिला पंचायत सभापति श्री उमाशंकर साहू जी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री परमेश्वर ठाकुर जी,जनपद सभापति श्री पवन पाण्डेय जी, श्रीमती खोरबहारिन लालाराम साहू जी,श्री रिंकू सिंह ठाकुर जी श्री सन्नी भार्गव जी ,सरपंच ग्रामपं चायत करही एवम जनप्रतिनिधि सहित जिला व जनपद पंचायत के अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे!*

*भारतीय वायु सेना द्वारा जन जागरूकता अभियान एवं अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया पर जानकारी*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली शासकीय जिला ग्रंथालय, मुंगेली में आज भारतीय वायु सेना द्वारा जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत उपस्थित जनों को भारतीय वायु सेना के विभिन्न कार्यों एवं उसमें उपलब्ध कैरियर अवसरों की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही, “अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया” के विषय में विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया गया।

कार्यक्रम में भारतीय वायु सेना से सार्जेंट यू. संतोष एवं राजू राजपुत उपस्थित रहे। शिक्षा विभाग से ए.डी.पी.ओ. अजय नाथ, डी.एम.सी. ओ.पी. कौशिक तथा जिला ग्रंथालय से देवशंकर श्रीवास्तव, पुरुषोत्तम घृ तलहरे, कमलेश साहू एवं धनजय कुमार बांधी ने सहभागिता की।

ग्रंथालय के पाठकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे तथा सभी ने कार्यक्रम का लाभ उठाया। उपस्थित अधिकारियों ने युवाओं को देशसेवा हेतु प्रेरित करते हुए वायु सेना में कैरियर बनाने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान किया।

*मुंगेली- छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के आव्हान पर मुंगेली में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन *

0


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली- छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के आव्हान पर मुंगेली में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों ने दिनांक 18/08/2025 दिन सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। संविदा कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर आज चौथे दिन भी आगर क्लब मैदान मे धरना मे डटे रहे। हड़ताल के चलते जिला अस्पताल मुंगेली में एसएनसीयू (नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई) पोषण पुनरवास केंद्र NRC, पीडिया वार्ड पूर्ण रूप से बंद है। जिससे हितग्राही यहाँ वहां भटक रहें है, जिला मुंगेली के कई आयुष्मान आरोग्य मंदिर पूर्ण रूप से बंद है।
एनएचएम कर्मचारी संघ के संरक्षक अमित दुबे एवं जिलाध्यक्ष पवन निर्मलकर ने मांगों का ब्योरा दिया। इसमें 10 सूत्रीय मांगो मे संविलियन एवं स्थायीकरण, पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना, ग्रेड पे निर्धारण, लंबित 27% वेतन वृद्धि, कार्य मूल्यांकन सीआर में पारदर्शिता, नियमित भर्ती में सीटों का आरक्षण, अनुकम्पा नियुक्ति, मेडिकल व अवकाश सुविधा, स्थानांतरण नीति एवं 10 लाख तक कैशलेस स्वास्थ्य बीमा भी मांगों में शामिल है। कर्मचारियों ने बताया कि जिले में कुल 350 एनएचएम कर्मचारी काम कर रहे हैं। इनमें चिकित्सक, नर्स, थेरेपिस्ट, लैब टेक्निशियन, कार्यालयीन स्टाफ और डाटा एंट्री ऑपरेटर शामिल हैं। शासन की बेरुखी से आक्रोशित कर्मचारियों ने इस बार आपातकालीन सेवाओं के साथ-साथ जिला अस्पताल मुंगेली में एसएनसीयू (नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई) पोषण पुनरवास केंद्र NRC, पीडिया वार्ड पूर्ण रूप से बंद है। जिससे हितग्राही यहाँ वहां भटक रहें है, जिला मुंगेली के कई आयुष्मान आरोग्य मंदिर पूर्ण रूप से बंद है।
एनएचएम कर्मचारियों ने कहा कि वे पिछले 20 वर्षों से लगातार स्वास्थ्य सेवा दे रहें है, स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ है,
ग्रामीण और वनाँचल क्षेत्रों में मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, प्रसव, OPD, IPD, मौसमी बीमारी आपातकालीन सेवाओं में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहता है लेकिन इसके बावजूद राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों को आज तक मूलभूत सुविधाएं, सविलियन और समानजनक वेतन नहीं मिल पाया है। कर्मचारियों ने बताया कि, भाजपा के घोषणा पत्र एवं मोदी की गारंटी में स्पष्ट कहा गया है कि, प्रदेश में बीजेपी के सरकार बनने के 100 दिन के भीतर समस्त संविदा कर्मचारियों के मांगों को पूरा किया जाएगा, लेकिन आज सरकार के डेढ़ साल से भी अधिक समय बीत जाने के बाद भी इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। धरने पर बैठे संविदा कर्मचारियों ने कहा कि, हमने प्रदेश के सभी 90 विधायकों, 11 सांसदों, बीजेपी के 33 जिला अध्यक्षों, समस्त कैबिनेट मंत्रियों, विधान सभा अध्यक्ष, स्वास्थ्य मंत्री, मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य सचिव, स्वास्थ्य संचालक एवं मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधिकारियों से अनेकों बार पत्र व्यवहार किया गया है। हड़ताल से स्वास्थ्य विभाग की कार्यालयीन व्यवस्था ठप हो गई है। अस्पतालों में इलाज की व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। आंदोलनरत कर्मचारियों का कहना है कि वे अब सरकार के आश्वासन से पीछे नहीं हटेंगे। जब तक उनकी सभी मांगों पर लिखित मे अमल नहीं होता, हड़ताल अनवरत जारी रहेगी।

राजनीतिक दलों पर वादाखिलाफी का आरोप –
डॉ. अखिलेश बंजारे ने राजनीतिक दलों पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। डॉ. ज्योति पाण्डेय ने नियमित और एनएचएम कर्मचारियों के बीच भेदभाव का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि एनएचएम कर्मियों को बीमारी में भी अवैतनिक अवकाश लेना पड़ता है। श्री धीरज रात्रे ने याद दिलाया कि चुनाव से पहले मौजूदा नेताओं ने उनका समर्थन करते हुए नियमितीकरण का वादा किया था, लेकिन सत्ता मे आने के बाद अपना वादा भूल गए है उनकी याददाश्त कमजोर हो गई है! आज तक इस दिशा में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। जिस कारण हड़ताल करने में विवश होना पड़ रहा है, मनीषा गुप्ता, अमिताभ तिवारी, उदय भानु सिंह बंजारे, गोविन्द साहू, मिर्ज़ा तोशेर अहमद बेग, प्रेमलता मंडावी, डॉ मोनिका कुर्रे, डॉ लीना बरले, डॉ. ऋषिराज मेश्राम, चन्द्रहास सेन, नम्रता बंजारे, अमित खांडेकर, बलराम साकत, अर्चना रही, राजकुमार साहू, अमित सिंह, देवी साहू, आदि उपस्थित रहें

*युवा सरपंच ने अपने जन्मदिवस पर बच्चों के साथ बांटी खुशियाँ, कराया नेवता भोज एवं बांटे शैक्षणिक सामग्री*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली। जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम नुनियाकछार प्राथमिक विद्यालय में युवा सरपंच विनय बंजारा ने अपने जन्मदिवस को अनोखे अंदाज में मनाया। सरपंच बंजारा ने अपने बचपन की यादों को ताज़ा करते हुए विद्यालय में बच्चों के साथ केक काटा और सभी विद्यार्थियों को नेवता भोज करवाया। इस दौरान मध्यान्ह भोजन के अतिरिक्त उन्होंने अपने व्यक्तिगत व्यय से बच्चों को खीर, पूरी, हलवा, मिठाई और चॉकलेट परोसी। साथ ही विद्यार्थियों को कापी, पेन, बैग एवं नेम आईडी कार्ड भी वितरित कर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए सरपंच ने विद्यालय परिसर में कंदब का पौधा लगाकर वृक्षारोपण भी किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी जे.के. बावरे, विकासखंड स्रोत समन्वयक एस.के. उपाध्याय, सीएसी नेमीचंद भास्कर एवं बीआरजी सदस्य चंद्रशेखर उपाध्याय, रविकांतपुरी गोस्वामी उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में सरपंच विनय बंजारा ने कहा “प्राथमिक विद्यालय के बच्चे मिट्टी के घड़े के समान होते हैं, जिनकी शिक्षा और संस्कार से ही उनके जीवन की नींव मजबूत होती है। इनकी शिक्षा में हर संभव मदद करना ही मेरा उद्देश्य है।” बीईओ जे.के. बावरे ने बताया कि शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण पहल के तहत किसी भी जनप्रतिनिधि या अधिकारी को अपने जन्मदिवस पर विद्यालय में इस तरह के आयोजन करने का अवसर दिया गया है। उन्होंने बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर दिया। वहीं बीआरसी उपाध्याय ने बच्चों को नियमित स्कूल आने और पौष्टिक आहार लेने के लिए प्रेरित किया। सभी अतिथियों ने सरपंच को जन्मदिन की सामूहिक बधाई दी और कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के शिक्षक दुर्गेश देवांगन ने किया। आभार प्रदर्शन प्रधानपाठक आर.एस. मार्को ने किया।

*सांसद संतोष पांडेय ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, विभिन्न महत्वपूर्ण सड़को की स्वीकृति प्रदान करने की मांग*

0

0.क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं सांसद संतोष पांडेय।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/ कवर्धा :- राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं सांसद पांडेय लोकसभा सदन में लगातार क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाने से लेकर विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों से मुलाक़ात कर क्षेत्र की मांगों व समस्याओं से अवगत कराते आ रहे हैं यही वजह है कि क्षेत्र में कई बड़े विकास निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिल चुकी है इसी कड़ी में सांसद संतोष पांडेय ने दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की इस दौरान सांसद पांडेय ने राज्य मार्ग कवर्धा-राजनांदगांव मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर चौड़ी सड़क का निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान करने की मांग की साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 रायपुर-जबलपुर मार्ग अंतर्गत कवर्धा में नया बायपास निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान करने की मांग की उन्होंने बताया कि कवर्धा में लगातार ट्रैफिक का दबाव बढ़ता ही जा रहा है राहगीरों व शहरवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है कवर्धा में नए बायपास सड़क निर्माण की बेहद आवश्यकता है सांसद पांडेय ने उक्त विषय को लेकर पूर्व में भी केंद्रीय मंत्री को पत्र सौंपकर स्वीकृति प्रदान करने की मांग कर चुके हैं सांसद पांडेय ने बताया कि राज्य मार्ग कवर्धा-राजनांदगांव मार्ग में भी ट्रैफिक लगातार बढ़ता जा रहा है इस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग घोषित कर चौड़ीकरण करने की आवश्यकता है केंद्रीय मंत्री ने उक्त विषय में ठोस आश्वासन दिया इसके अलावा सांसद पांडेय ने प्रस्तावित “लखनादौन – बालाघाट – लांजी – रायपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे” के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करवाने हेतु निवेदन किया 200 किलोमीटर लंबा यह मार्ग लगभग 5700 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाना है मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के लखनादौन से बालाघाट लांजी होते हुए सीधे रायपुर को जोड़ने वाला यह मार्ग दोनों राज्यों के बीच सड़क परिवहन हेतु वरदान साबित होगा साथ दोनों प्रदेशों के मध्य पर्यटन, व्यापार और सामाजिक विकास के द्वार खुलेंगे केंद्रीय मंत्री गडकरी ने इस मार्ग के अंतर्गत विभिन्न जनजातीय भूभागों और वनक्षेत्रों से गुज़रने के पूर्व किये जाने वाले राजमार्ग एकरेखन सहित सभी तकनीकी बिंदुओं की जानकारी दी और समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कर इसे जल्द ही प्रारंभ करने का आश्वासन दिया इस दौरान बालाघाट सांसद भारती पारधी भी उपस्थित थीं।
—————————————-

*अकलतरा शराब भट्टी में हंगामा कर पैसे और शराब की मांग करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

 

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा। अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत शराब भट्टी में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट व रुपए-शराब की मांग करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी आशीष उर्फ अस्सु ठाकुर (34 वर्ष), निवासी कोटमीसोनार थाना अकलतरा है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने उसके विरुद्ध गुंडा-बदमाश फाइल तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

घटना का विवरण
दिनांक 19 अगस्त 2025 की शाम लगभग 5 बजे आरोपी शराब के नशे में अकलतरा शराब भट्टी पहुंचा और सेल्समेन व मैनेजर से शराब व पैसे की मांग करने लगा। मना करने पर वह काउंटर के अंदर घुस गया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित मुकेश कुमार नायक की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 383/25 धारा 296, 251(2),115(2), 333, 119(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में आरोपी को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसमें उसने जुर्म स्वीकार किया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

आरोपी का आपराधिक इतिहास
आरोपी आशीष ठाकुर पर जुआ एक्ट, एससी-एसटी एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। पूर्व में उस पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई थी, लेकिन सुधार न होने पर अब गुंडा-बदमाश की फाइल तैयार की गई है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा एवं पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।