Home Blog Page 372

*त्यौहारों के मद्देनज़र कोरबा पुलिस द्वारा डीजे साउंड पर की गई कड़ी कार्यवाही।*

0

 

कोरबा – आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जिले में शांति व्यवस्था एवं सार्वजनिक सुव्यवस्था बनाए रखने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। उक्त निर्देश के पालन में थाना स्तर पर लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में डीजे साउंड सिस्टम द्वारा निर्धारित डेसिबल स्तर से अधिक आवाज में ध्वनि प्रदूषण फैलाने पर थाना उर्गा , थाना पाली एवं थाना कटघोरा* क्षेत्र में अलग-अलग डीजे संचालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। पुलिस द्वारा मौके पर प्रत्येक थाना क्षेत्र में एक-एक डीजे संचालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर डीजे जप्त करने की कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्पष्ट किया है कि आगामी त्यौहारों में किसी भी प्रकार से कानून का उल्लंघन, ध्वनि प्रदूषण अथवा सार्वजनिक शांति भंग करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोरबा पुलिस द्वारा ऐसे मामलों में सख्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

कोरबा पुलिस आमजन से अपील करती है कि त्यौहारों को शांति एवं सद्भाव के साथ मनाएँ तथा ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले उपकरणों का उपयोग नियमानुसार ही करें।

*शराब दुकानों एवं आहताओं की जांच,त्योहार के मद्देनज़र कोरबा पुलिस आभियान।*

0

कोरबा – आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जिला कोरबा में कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए।उक्त निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतिश ठाकुर एवं अनुभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत स्थित शराब दुकानों एवं आहताओं की सतत निगरानी एवं जांच करने के निर्देश प्राप्त हुए।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, अनियंत्रित भीड़ अथवा अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी उद्देश्य से जिलेभर में निरंतर चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को रोका जा सके और नागरिक शांति एवं सुरक्षा के साथ त्यौहार मना सकें।

कोरबा पुलिस आमजन से अपील करती है कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को सहयोग प्रदान करें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम थाने/चौकी को दें।

*जागरूकता सेमिनार आयोजित पॉलिटेक्निक कॉलेज रूगड़ा में कोरबा पुलिस द्वारा।*

0

कोरबा – समय-समय पर आमजन को जागरूक करने हेतु कोरबा पुलिस द्वारा विभिन्न अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज पॉलिटेक्निक कॉलेज रूगड़ा, बालको में एक विशेष जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में साइबर सेल कोरबा, यातायात पुलिस एवं महिला सेल की टीमों ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं।

🔹 साइबर सेल कोरबा द्वारा साइबर अपराध एवं फ्रॉड के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इसमें डिजिटल अरेस्ट, एपीके फाइल इंस्टॉलेशन, ओटीपी शेयरिंग, बैंक संबंधी ठगी, सोशल मीडिया से जुड़े अपराध आदि विषयों पर विस्तार से बताया गया। साथ ही राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं CEIR पोर्टल (मोबाइल चोरी/गुम होने पर शिकायत हेतु) के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।
पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को यह भी समझाया कि अगर किसी के साथ ऑनलाइन ठगी होती है तो वह तुरंत नजदीकी थाने में या 1930 नंबर पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है, जिससे त्वरित कार्रवाई संभव हो सके।

🔹 यातायात पुलिस ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया और सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाया।

🔹 महिला सेल ने छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं अभिव्यक्ति ऐप के बारे में जानकारी दी। साथ ही गुड टच और बैड टच की विस्तृत जानकारी देकर छात्राओं को आत्मरक्षा और सजगता के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर पुलिस टीम द्वारा विस्तारपूर्वक दिया गया, जिससे कार्यक्रम और भी प्रभावी एवं संवादात्मक बना।

कोरबा पुलिस का यह अभियान युवाओं और छात्र-छात्राओं को जागरूक एवं सजग बनाकर समाज में सुरक्षा और विश्वास की भावना को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

कोरबा पुलिस आमजन से अपील करती है कि साइबर अपराध से सतर्क रहें, किसी भी प्रकार की ठगी होने पर तुरंत नजदीकी थाने या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें, यातायात नियमों का पालन करें तथा महिला सुरक्षा संबंधी किसी भी समस्या की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

*हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।*

0

 

कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इसप्कार है कि दिनांक 17 अगस्त, 2025 को शाम लगभग 6:00 बजे का है, जब शिकायतकर्ता राजेंद्र कुमार प्रजापति के भाई रोशन प्रजापति पर उनके घर के पास ही आरोपियों के एक समूह ने नशे की हालत में धावा बोल दिया। घटना का कारण आरोपी सोमवार सिंह देव द्वारा गली में गाली-गलौज करने पर रोशन द्वारा उसे टोकना बताया जा रहा है। इसके बाद सोमवार सिंह देव ने अपने बेटे पृथ्वी, भतीजे शुभम गांगुली और अन्य साथियों के साथ लोहे का रॉड, लोहे का पंच और लकड़ी के डंडे से रोशन प्रजापति पर जानलेवा हमला किया। हमले में पीड़ित के बाएं हाथ और दाएं पैर में Fracture सहित शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। वर्तमान में उसका कोरबा जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:
1. सोमवार सिंह देव (56), पिता स्व. कन्हैया लाल, निवासी भिलाईबाजार।
2. पृथ्वी सिंह देव (19), पिता सोमवार सिंह देव, निवासी भिलाईबाजार।
3. शुभम गांगुली उर्फ गोलू(25), पिता विमल कुमार गांगुली, निवासी भिलाईबाजार।

मुखबीर सूचना के आधार पर, आज दिनांक 23 अगस्त, 2025 को सभी तीनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया है। हमले में इस्तेमाल किए गए सभी हथियार (लोहे का रॉड, लोहे का पंच, लकड़ी का डंडा) जब्त कर लिए गए हैं। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

*थाना बलौदा पुलिस को मिली बड़ी सफलता 04 साल बाद मर्ग प्रकरण में हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों को किया गिरफ्तार*

0

* हत्या के मामले में 01 महिला सहित 03 आरोपी को किया गिरफ्तार*

* आरोपियों द्वारा मृतक भुखल रोहिदास के शराब में चुहा मार दवा मिलाकर पिलाया था*

* आरोपियों द्वारा मृतक के सिर में पत्थर मारकर शरीर में पेट्रोल डालकर आग लगाकर पहचान छिपाने के लिए छाता जंगल तरफ फेक दिया*

*महिला आरोपी राजिम उर्फ रजनी बाई ने रची थी हत्या की साजिश*

* मृतक भूखल रोहिदास द्वारा जमीन का बंटवारा नही देने तथा शराब बिक्री करने पर लडाई झगडा करने एवं शंका करने से परेशान होकर राजिम बाई उर्फ रजनी द्वारा अपराधिक षडयंत्र कर कराई हत्या*

*आरोपियों के विरूध्द धारा 302, 201,120बी, 34 भादवि के तहत के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-इस प्रकार है कि सूचक सुरेन्द्र नारंग निवासी मधईपुर दिनांक 08.11.2020 को चैकी पंतोरा में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि बिछलवा नरवा और छाता जगंल के पूल नहर पार में कोई अज्ञात पुरूष जली हालत में मृत अवस्था में पडा है जिसकी सूचना पर मर्ग क्रमांक 90/2020 कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया था अज्ञात पुरूष के शव का पहचान कार्यवाही कराया गया जिसे ग्राम बगडबरी के भूखल रोहिदास के रूप में पहचान परिजनों द्वारा की गई।

दिनांक 24.07.25 को आरोपी राजा बाबू खुंटे द्वारा थाना चकरभाठा के अपराध क्रमांक 284/25 धारा 103 (1) भा.न्या.सं. के प्रकरण में मेमोरेण्डम दौरान अपने साथी पुरूषोत्तम खुंटे के साथ मिलकर राजिम उर्फ रजनी बाई के कहने पर अपराधिक षडयंत्र करके भुखल रोहिदास की हत्या करना कबूल करने पर मर्ग डायरी को पुनः जांच किया जाकर आरोपीगण के विरूद्ध थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 333/25 धारा 303,201,120 बी,34 भादवि कायम कर विवेचना मेें लिया गया दौरान विवेचना के आरोपी राजाबाबू खुंटे का माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त कर आरोपी राजाबाबू खुंटे, पुरूषोत्तम खुंटे, राजिम बाई को अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया मेमोरेण्डम कथन में आरोपी राजिम बाई उर्फ रजनी बतायी की मृतक पिता भूखल रोहिदास द्वारा जमीन का बंटवारा नही देने तथा शराब बिक्री करने पर लडाई झगडा करने एवं शंका करने से परेशान होकर राजिम बाई उर्फ रजनी द्वारा अपराधिक षडयंत्र कर आरोपी पुरूषोत्तम खुंटे व राजाबाबू खुंटे को रूपये का लालच दिया गया जिसस पर से आरोपी पुरूषोत्तम खुंटे व राजाबाबू खुंटे द्वारा अपने पल्सर मो0सा0 से मृतक भुखल दास को बैठाकर बिछलवा नरवा और छाता जगंल के पूल नहर पार में बैठकर मृतक भुखल रोहिदास के शराब में चुहा मार दवा मिलाकर पिलाना तथा मृतक के सिर में आरोपी द्वारा पत्थर मारकर शरीर में पेट्रोल डालकर आग लगाकर हत्या करना जुर्म स्वीकार करना तथा आरोपीगण के विरूद्ध अपराध धारा सदर का पर्याप्त सबूत पाये जाने विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

*गिरफ्तार आरोपी का नाम*

1. राजाबाबू खुंटे उम्र 24 वर्ष निवासी कुरमा थाना बलौदा
2. पुरूषोत्तम खुंटे उम्र 28 वर्ष निवाड़ी कुरमा थाना बलौदा
3. राजिम उर्फ रजनी बाई रोहिदास निवासी बगडबरी थाना बलौदा जिला जाजगीर-चांपा

उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी बलौदा राजीव श्रीवास्तव, चैकी प्रभारी पंतोरा उनि दिलीप सिंह, सउनि प्रतिभा राठौर, प्र0आर0 गजाधर पाटनवार, नवीन क्षत्रीय, आर0 श्याम राठौर, प्रहलाद निर्मलकर, ईष्वरी राठौर, संदीप डहरिया, दीपक जायसवाल, म0आर0 करूणा खैरवार एवं थाना बलौदा स्टाप का सराहनीय योगदान रहा।

*13 साल बाद पूरी हुई प्रतीक्षा: मुंगेली के पड़ाव चौक में यात्री प्रतीक्षालय बनकर तैयार, यात्रियों को मिलेगी राहत*

0

*नगर पालिका परिषद व जिला प्रशासन की संयुक्त पहल से हुई वर्षों पुरानी मांग पूरी*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली-— जिले को अस्तित्व में आए भले ही 13 वर्ष बीत चुके हों, लेकिन शहर के व्यस्ततम और रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पड़ाव चौक पर यात्री प्रतीक्षालय जैसी बुनियादी सुविधा का अभाव लंबे समय से महसूस किया जा रहा था। अब इस दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए नगर पालिका परिषद और जिला प्रशासन की संयुक्त प्रयासों से यहां एक सुव्यवस्थित यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जिससे आम नागरिकों और यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

*हर दिन हजारों यात्रियों की आवाजाही, लेकिन वर्षों से नहीं थी छांव में बैठने की सुविधा*

पड़ाव चौक न केवल शहर का प्रमुख आवागमन केंद्र है, बल्कि यह जिले के भीतर और आसपास के ग्रामीण अंचलों से आने-जाने वाले हजारों यात्रियों का प्रमुख ठहराव स्थल भी है। बावजूद इसके, यहां यात्रियों को बसों के इंतजार के दौरान धूप, बारिश या ठंडी हवाओं से बचाव का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं था। स्थानीय लोगों द्वारा वर्ष 2012 से ही यहां यात्री प्रतीक्षालय की मांग की जा रही थी, लेकिन यह मुद्दा केवल ज्ञापनों और फाइलों तक ही सीमित रह गया था।

*अब पूरी सुविधाओं से युक्त प्रतीक्षालय जनता को समर्पित*

वर्षों की प्रतीक्षा के बाद आखिरकार शहरवासियों को एक सुसज्जित प्रतीक्षालय की सौगात मिल गई है। यह प्रतीक्षालय केवल एक साधारण शेड नहीं, बल्कि यात्रियों की सुविधा को केंद्र में रखकर आधुनिक स्वरूप में निर्मित किया जा रहा है। इसमें यात्रियों के बैठने हेतु पक्की बेंचें, पीने के स्वच्छ जल की व्यवस्था, रात्रिकालीन रोशनी के लिए लाइटें और साफ-सफाई के विशेष ध्यान दिया जाएगा।

जनप्रतिनिधियों ने जताई खुशी, कहा — जनता की मांग को प्राथमिकता दी
स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने इस उपलब्धि को जनता की जीत करार दिया है। नगर पालिका परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी होरी सिंह ठाकुर ने बताया कि “पड़ाव चौक शहर की पहचान है और यहां यात्री सुविधाओं का होना बेहद आवश्यक था। इसे हमने प्राथमिकता में रखा और आज यह कार्य पूरा कर जनता को समर्पित किया जा रहा है।” स्थानीय नागरिकों ने जताया आभार वहीं, स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने प्रतीक्षालय निर्माण को नगर की सकारात्मक प्रगति की दिशा में एक ठोस कदम बताया है। उनका कहना है कि इससे यात्रियों को न केवल राहत मिलेगी, बल्कि शहर की छवि भी बेहतर होगी। पड़ाव चौक पर यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण एक प्रतीक है उस बदलाव का, जिसकी नींव आम जनता की वर्षों पुरानी मांग और प्रशासन की इच्छाशक्ति ने रखी है। यह न केवल सुविधा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि शहरी विकास की दिशा में एक जरूरी और सराहनीय पहल भी है।

*फोटो केप्सन – (PMSMA प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान)*

0


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली– जिले मे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जोर शोर से डटे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर मितानिन संघ भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है!
जिसके चलते केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी अभियान प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण प्रसवपूर्व देखभाल जाँच भी असफल रहा! मितानिनो के द्वारा ही गर्भवती महिलाओ को स्वास्थ्य केन्द्रो मे लाकर उनका जाँच संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा किया जाता है! सबसे ज्यादा परेशानी ग्रामीण इलाके के मरीजों को उठाना पड़ा। ग्रामीण इलाकों के कई स्वास्थ्य केंद्रों पर ताला जड़ा हुआ है।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि जिले सहित छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाएं संविदा कर्मचारियों के हड़ताल के कारण हिल चुकी हैं. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन यानी NHM के 16 हजार से अधिक संविदा कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर है! जिला मुख्यालय के आगर क्लब मैदान में भी हड़ताल के पांचवे दिन मानव श्रृंखला बनाकर संविदा कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं. कर्मचारियों का आरोप है कि वो दो दशक से ज्यादा समय से संविदा व्यवस्था में काम कर रहे हैं. लेकिन सरकार ने अब तक उनके स्थायीकरण और अन्य सुविधाओं को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया. मोदी की गारंटी और राज्य के कई नेताओं के समर्थन के बावजूद, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों को अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा है,

“तख्ती और बैनर के साथ प्रदर्शन”: संविदा कर्मचारियों ने आरोप लगाए कि सरकार ने वादे तो किए, लेकिन अब तक उन्हें पूरा नहीं किया गया! मैदान में NHM कर्मचारी तख्ती-बैनर के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं. “संविलियन करो – अधिकार दो” और “संविदा कर्मियों का शोषण बंद करो” जैसे नारे पूरे मैदान में गूंज रहे हैं.

क्यों हड़ताल पर गए कर्मचारी? : NHM कर्मचारी संघ का कहना है कि उनकी पीड़ा और लंबी सेवा के बावजूद उन्हें कभी स्थायी कर्मचारी का दर्जा नहीं मिला! हमने कोरोना काल में अपनी जान जोखिम में डालकर ड्यूटी निभाई. जब पूरा देश घरों में था, तब NHM के कर्मचारी फ्रंटलाइन पर तैनात रहे. लेकिन आज हमें न नौकरी की सुरक्षा है, न मेडिकल सुविधा, न ही उचित वेतन!
अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे एनएचएम कर्मचारी अपनी मांगों के प्रति सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए लगातार अलग-अलग तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं! शुक्रवार को हड़ताल के पांचवें दिन एनएचएम कर्मचारियों ने अपने खून से नियमितीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर सरकार को पत्र लिखा है। इससे पहले महिला कर्मचारियों ने तीज से पहले अपने हाथो मे मेहंदी लगाकर सन्देश दिया है! एनएचएम कर्मचारियों ने कहा कि सरकार का ध्यान अपनी मांगों को लेकर आकृष्ट करने के लिए इस तरह का प्रदर्शन करना पड़ रहा है।


एनएचएम कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है! ऐसे में स्वास्थ्य से सबंधित शायद ही कोई ऐसा विभाग हो जहां इसका प्रभाव न पड़ा हो। लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी ग्रामीण इलाके के मरीजों को उठाना पड़ रहा है। ग्रामीण इलाकों के कई स्वास्थ्य केंद्रों पर ताला जड़ा हुआ है। ऐसे में इलाज के लिए मरीजों को एक जगह से दूसरे जगह जाना पड़ रहा है। यदि कोई गंभीर मामला होता है तो यह स्थिति और भी गंभीर बन जाएगी। हड़ताल मे जिला अध्यक्ष पवन निर्मलकर संरक्षक अमित दुबे सहित बड़ी संख्या मे एनएचएम के कर्मचारी उपस्थित रहे! विनोद देवांगन,डॉ अखिलेश बंजारे, डॉ मीनाक्षी बंजारे, डॉ शशांक उपाध्याय,डॉ मोनिका कुर्रे, डॉ विजय लक्ष्मी यादव, डॉ ज्योति पाण्डेय, डॉ भास्कर सिँह राठौर,डॉ रुपेश जायसवाल, शैलेन्द्र पाण्डेय, मनीष गुप्ता, दीनदयाल बंजारे, प्रवीण चतुर्वेदी अमित सिंह, देवी प्रसाद,रितेश मिश्रा उषा देवांगन,हेमंत सिन्हा, वीणा टंडन, रुखमनी कुशराम, राजकुमार साहू, संतोषी कविता,जितेन्द्र गौचंद, केनेडी पौलुस,गोविन्द साहू,नम्रता बंजारे, दिव्या लहरे, खुसबू कौशिक, लक्ष्मी साहू, मनीषा साहू, अमित कौशिक, संगीता निर्मलकर,भाग्यश्री, महेशवरी,ममता अजगले, चित्रामनी साहू, रेनू मीरे, अभिमिता बख्स, शकुंतला, पुष्पांजलि, सुषमा पाण्डेरकर, नम्रता पाल, दुर्गा चौधरी, श्रेश्री, एवं राजश्री आदि उपस्थित रहे

*अब्या प्रोडक्शन ने किया सिंगिंग शो 10 कदम आगे का भव्य आयोजन*

0

नई दिल्ली। विवेक जैन। अब्या प्रोडक्शन ने लाजपत भवन ऑडिटोरियम में पार्श्वसंगीत के साथ सिंगिंग शो 10 कदम आगे का सफलतापूर्वक भव्य आयोजन किया। इस शो का आगाज़ अब्या प्रोडक्शंस के सीईओ योगेश मलिक, अब्या प्रोडक्शंस की मैनेजिंग डायरेक्टर बब्लि मलिक, मुख्य अतिथि जितेंद्र सिंह शंटी जो कि जाने-माने राजनेता और समाजसेवक हैं और अब्या प्रोडक्शन की टीम द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। शो में आए हुए अन्य बड़े अतिथि के रूप में अरुण कुमार ओझा जो कि फिल्म निर्माता और कलाकार हैं, एजी ग्रुप के फाउंडर गौरव गोयल, एक रियल एस्टेट का जाना-माना नाम, इंदरजीत कौर, कल्याण ट्रस्ट एनजीओ से उपस्थित थे। शो को सफल बनाने में शो की टीम का बहुत बड़ा सहयोग रहा, उपमा दुआ जो कि एक फेमस एंकर और कलाकार, साथ ही अब्या प्रोडक्शंस की चीफ बिजनेस ऑफिसर हैं, जिन्होंने मंच का संचालन बहुत अच्छे से किया। वीएल प्रोडक्शंस की सीईओ शालू राठी शो की मेंटोर थीं। साथ में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच से रवि राठी, गैलेक्सी प्रोडक्शंस के शफीक उर रहमान, पवन आर्ट ग्रुप से पवन शर्मा, श्री बालाजी प्रोडक्शन हाउस से धर्मेंद्र तोमर शो के सपोर्टर्स रहे। इन सभी की मेहनत से ये शो सफल हुआ है।

इस शो का उद्देश्य सभी सिंगर्स को एक बड़ा प्लेटफॉर्म देने का था। मौजूद सभी गायकों ने अपनी परफॉर्मेंस से सभी दर्शकों का दिल जीता जैसे विनीता सक्सेना, पुरुषोत्तम भट्ट जी, सुनीता मोइरंगथेम, नीता चंदेल, सुभाष चंदेल, गुंजन कुण्याल, हरबीर राजोरा, हरविंदर मलिक आदि। इस अवसर पर उपस्थित अतिथि संजय नारायण, वरुण सूरी, अविनाश सैनी, संदीप दुग्गल, गुलाफ्शा कुरैशी, अमिताभ बच्चन जैसे दिखने वाले अरविंद अरोड़ा जी, सविता अरोड़ा, अफगानिस्तान से आई सोनिया खान, संजीव सूरी, इंटरनेशनल अवॉर्डी, महामहिम राष्ट्रपति जी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन बागपत इत्यादि ने शो की खूब सराहना की।

*क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड (ग्रामीन कूट) एवं क्रेडिट एक्सेस इंडिया फाउंडेशन (CAIF) के संयुक्त तत्वावधान में एकदिवसीय कार्यशाला आयोजन,*

0


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली इस कार्यशाला में मुंगेली जिले के आसपास के गांवों से आई 250 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ समुदाय के सदस्यों द्वारा स्वागत गीत से हुआ। इसके पश्चात् पारंपरिक दीप प्रज्वलन कर ज्ञान और सशक्तिकरण की यात्रा का संकेत दिया गया।

मुख्य अतिथि पि. डहीरे लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (LDM) ने अपने उद्बोधन में ग्रामीण परिवारों में वित्तीय शिक्षा और जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि वित्तीय साक्षरता से ही ग्रामीण महिलाएं और समुदाय आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकते हैं।

इस अवसर पर साइबर सेल टीम मुंगेली, द्वारा वित्तीय जागरूकता एवं अपराध के बारे में जानकारी दिया गया विशिष्ट अतिथि के रूप क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड के डिविजन मैनेजर श्री प्रसन्ना मार्था सर उपस्थित थे साथ ही एरिया मैनेजर श्रीकांत धनखुटे सर, ब्रांच मैनेजर अवधेश जायसवाल, दिपेश जायसवाल, भानु प्रताप वस्त्रकार, तथा मुंगेली शाखा की पूरी टीम विशेष रूप से उपस्थित रही और कार्यक्रम की सफलता में सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को वित्तीय सेवाओं के सही उपयोग, डिजिटल लेनदेन की सुरक्षा, धोखाधड़ी से बचाव तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रशिक्षित करना था।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण कूट और CAIF की सीएसआर पहलों के अंतर्गत कॉर्पोरेट वीडियो प्रस्तुत किया गया तथा प्रभावी वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण दिया गया। अंत में प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए और अनुभव साझा किए गए।

इस कार्यशाला की सफलता ने सतत शिक्षा और सामुदायिक भागीदारी के महत्व को पुनः पुष्ट किया और यह संदेश दिया कि जागरूकता और सशक्तिकरण से ही मजबूत समाज का निर्माण संभव है।

क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड (ग्रामीन कूट) बेंगलुरु आधारित भारत की प्रमुख माइक्रोफाइनेंस संस्थाओं में से एक है। यह मुख्य रूप से ग्रामीण महिलाओं को छोटे ऋण उपलब्ध कराता है और उनके जीवन स्तर को सुधारने में सहयोग करता है।

क्रेडिट एक्सेस इंडिया फाउंडेशन का परिचय
क्रेडिट एक्सेस इंडिया फाउंडेशन एक सेक्शन 8 कंपनी है, जो 100% क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड की सहायक संस्था है। यह शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, ग्रामीण विकास और आपदा राहत के क्षेत्रों में कार्य करती है तथा सीएसआर कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

*पुलिस अधीक्षक कोरबा सहित पूरी टीम का ग्रामीणों ने किया सम्मान।*

0

नवाडीह (थाना करतला) हत्याकांड एवं आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने पर ग्रामवासियों एवं पीड़ित परिवार ने कोरबा पुलिस को दिया धन्यवाद।

कोरबा – घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि पिछले साल फरवरी माह में थाना करतला क्षेत्र के ग्राम नवाडीह में एक युवक की नृशंस हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया था। प्रकरण में कोरबा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और मामले की विवेचना कर न्यायालय में मजबूत साक्ष्य प्रस्तुत किए गए। न्यायालय ने दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

धन्यवाद कार्यक्रमये:- 

आज पीड़ित परिवार एवं ग्राम नवाडीह के ग्रामीणों की ओर से इस प्रकरण का सफलतापूर्वक खुलासा करने एवं दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस के प्रति आभार व्यक्त करने हेतु एक विशेष धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं पीड़ित परिवार ने मिलकर श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी सहित पूरी पुलिस टीम का धन्यवाद प्रकट किया।

उपस्थित ग्रामवासियों ने कहा कि इस मामले में पुलिस की तत्परता और निष्पक्ष कार्यवाही से क्षेत्र में कानून पर जनता का भरोसा और अधिक मजबूत हुआ है।

ग्रामवासियों एवं मृतक परिवार ने मृतक की स्मृति में ग्राम नवाडीह में 16 सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं, जिससे ग्राम की सुरक्षा और निगरानी और मजबूत हो सके।

पुलिस अधीक्षक का उद्बोधन:- 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी ने ग्रामवासियों एवं पीड़ित परिवार को संबोधित करते हुए कहा कि –
“कोरबा पुलिस सदैव जनता की सुरक्षा और न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जनता और पुलिस मिलकर ही एक सुरक्षित समाज का निर्माण कर सकते हैं।

ग्राम नवाडीह के ग्रामीणों द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरे समाज के लिए एक प्रेरणा हैं। मैं समस्त नागरिकों से अपील करता हूँ कि अपने–अपने ग्राम एवं नगर के प्रमुख चौक–चौराहों में सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाएँ, ताकि अपराध और संदिग्ध गतिविधियों पर और अधिक प्रभावी निगरानी रखी जा सके।”

जनता से अपील

कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि:–

▪️किसी भी अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
▪︅अपराधियों व संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी गुप्त रूप से भी साझा की जा सकती है।
▪︅ग्राम और नगर के चौक–चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाकर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने में सहयोग करें।
▪︅पुलिस और जनता के सहयोग से ही समाज में शांति, सुरक्षा और न्याय कायम रह सकता है।

निष्कर्ष

पीड़ित परिवार एवं ग्राम नवाडीह के ग्रामीणों द्वारा आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम ने यह साबित किया है कि जनता और पुलिस के बीच विश्वास जितना गहरा होगा, अपराध पर उतनी ही प्रभावी रोक लगेगी। साथ ही ग्राम में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे आने वाले समय में सुरक्षा को और भी मजबूत करेंगे।