Home Blog Page 371

*भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पांडेय ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- विपक्ष का उपराष्ट्रपति पद का प्रत्याशी माओवादी विचारधारा से प्रेरित*

0

0.सांसद संतोष पांडेय ने भूपेश बघेल द्वारा अमित शाह पर की गई टिप्पणी को बताया संस्कारहीनता का परिचायक।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा :- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पांडेय ने इंडी गठबंधन के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी को नक्सलवाद समर्थक बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर की गई टिप्पणी की कड़ी निंदा की है सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि भूपेश बघेल ने अपनी पूरी सरकार को कोयला शराब, पीएससी, डीएमएफ, महादेव सट्टा एप समेत अनेक घोटालों में झोंक दिया अनेक नेता अधिकारी, दलाल जेल में बंद हैं बघेल और उनकी सरकार ने कभी बस्तर के आदिवासियों की फिक्र तक नहीं की आज सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार बनाने वाली कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री बघेल भाषा की मर्यादा तक भुला बैठे हैं सांसद पांडेय ने कहा कि कांग्रेसनीत इंडी गठबंधन ने आज एक ऐसे व्यक्ति को उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया है जो माओवादी विचारधारा से प्रेरित हैं और सलवा जुडूम के खिलाफ दिया गया उनका निर्णय बस्तर और बस्तर के आदिवासियों के विरोध में रहा यहाँ तक कि रेड्डी का फैसला प्रदेश के कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ रहा उन्होंने स्व. महेन्द्र कर्मा, स्व. नन्दकुमार पटेल आदि झीरम नक्सली हिंसा में शहीद कांग्रेस नेताओं का स्मरण करते हुए कहा कि यदि सलवा जुडूम के खिलाफ फैसला नहीं आता तो प्रदेश में नक्सलवाद तो बहुत पहले ही खत्म हो जाता रेड्डी ने तब नक्सलियों के कार्य को क्रांतिकारी तक बताया भारत जैसे दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में इतने महत्वपूर्ण पद के लिए ऐसे व्यक्ति को उम्मीदवार बनाना यकीनन देश के लिए चिंता का विषय है पांडेय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रति प्रयुक्त भाषा पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि इस तरह की अमर्यादित भाषा न केवल राजनीतिक, अपितु पारिवारिक संस्कारहीनता की परिचायक है उन्होंने भूपेश बघेल के पिता की सनातन विरोधी टिप्पणियों और भ्रष्टाचार के मामले में बेटे की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए तीखा कटाक्ष किया उन्होंने कहा कि सूपा बोले तो बोले, चलनी भी बोले जिसके बहत्तर छेद बेदाग छवि के धनी लौहपुरुष सदृश्य केंद्रीय गृह मंत्रीअमित शाह ने उपराष्ट्रपति पद के कांग्रेस प्रत्याशी रेड्डी को लेकर जो भी कहा है, वह एकदम सही है कांग्रेस और बघेल के कथन को प्रदेश की जनता गम्भीरता से कतई नहीं लेता वीभत्स हिंसा करके आदिवासियों का खून बहाने वाले माओवाद प्रेरित उग्रवादी कर रहे हैं और कांग्रेस उनकी समर्थन कर रही है।

—————————————-

*अग्रसेन पब्लिक स्कूल में “सजग कोरबा” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम।*

0

कोरबा – पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार जिले में “सजग कोरबा अभियान”चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दिनांक 25/08/2025 को अग्रसेन पब्लिक स्कूल कोरबा में महिला सहायता एवं परिवार परामर्श केंद्र कोरबा तथा थाना यातायात कोरबा द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की उपस्थिति में बच्चों को गुड टच-बैड टच, ऑनलाइन शिकायत, पुलिस विभाग द्वारा जारी अभिव्यक्ति ऐप, बच्चों से संबंधित कानूनी जानकारी , मार्शल आर्ट्स एवं यातायात के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में श्री सियाराम बंजारे (शिक्षक) द्वारा भी उपयोगी मार्गदर्शन दिया गया।

इस अवसर पर लगभग 500 छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

उक्त कार्यक्रम में थाना यातायात प्रभारी निरीक्षक तेज कुमार यादव, उपनिरीक्षक मनोज राठौर, म.प्र.आर. 94 बेनेदिक्ता ग्लोरिया बेक, म.आर. 675 अनुसुईया भानु, म.आर. 193 बिंदेद्वरी साहू, म.आर. 810 अंजु, सुचिता पन्ना, आर. 726 ओमप्रकाश निर्मलकर एवं यातायात स्टाफ उपस्थित रहे।

*अवैध शराब बिक्री पर थाना पाली पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही 04 आरोपियों के कब्जे से 76 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त किया गया।*

0

 

पुलिस की सख्त कार्यवाही से नही बच पायेगें शराब का व्यापार करने वाले।
 


अवैध शराब बनाने एवं बेचने वाले में हडकंप।

कोरबा  – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आज दिनांक 24.7.2025 को देहात भ्रमण के दौरान मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम हरनमूडी पोडी में भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब बनाकर बेची जा रही है मुखबीर सूचना के आधार पर ग्राम हरनमूडी में अवैध शराब रेड कर आरोपीगण 01. कमला बाई सोरठे पति शिवराज सोरठे उम्र 52 साल साकिन टिकरीपारा हरनमूडी थाना पाली तथा हरीचंद्र यादव पिता बैशाखू यादव उम्र 50 साल साकिन टिकरीपारा हरनमूडी थाना पाली से कुल 33 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर कार्यवाही किया गया।
इसी प्रकार ग्राम पोडी में अवैध शराब रेड कर आरोपीगण श्रीमति जानू बाई पति स्व. शिव कुमार यादव उम्र 33 साल साकिन पोडी कुम्हारपारा तथा साजन साहू ऊर्फ छोटू पिता तेरस राम साहू उम्र 28 साल साकिन सालिहाभांठा थाना पाली जिला कोरबा छ.ग. के कब्जे से कुल 42 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर कार्यवाही किया गया। आरोपियों को गिरफतार कर रिमांड पर भेजा गया।
ग्राम केराझरिया में अवैध शराब रेड कर आरोपीगण महिपाल यादव पिता दुलार यादव उम्र 60 साल साकिन केराझरिया थाना पाली जिला कोरबा (छ.ग.), पंचराम यादव पिता स्व. मुकुंद राम यादव उम्र 62 साल साकिन केराझरिया थाना पाली जिला-कोरबा (छ.ग.), दिनेश प्रसाद जयसवाल पिता कल्लूराम जायसवाल उम्र 41 साल साकिन केराझरिया थाना पाली जिला कोरबा (छ.ग.) के कब्जे से कुल 39 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर कार्यवाही किया गया। आरोपियों को गिरफतार कर रिमांड पर भेजा गया।
पुलिस द्वारा सख्त से सख्त दंडात्मक कार्यवाही किया जायेगा
शराब व अन्य नशा किसी परिवार ही नही बल्कि सम्पूर्ण अनेक अपराधों की शुरूवाती बीज है जो पूरे समाज को दूषित करता है। इस प्रकार की कार्य जो शराब व नशा का व्यापार करते है या पिलाते है, उन पर सख्त से सख्त दंडात्मक कार्यवाही किया जायेगा आप तत्काल पुलिस को सूचना देवें। ( पंकज ठाकुर एस.डी.ओ.पी. कटघोरा )

*नगर पालिका बैठक में जलभराव पर चर्चा, अनुपस्थित रहे PWD इंजीनियर*

0

नगर पालिका बैठक में जलभराव पर चर्चा, अनुपस्थित रहे PWD इंजीनियर

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा अकलतरा।
वार्ड क्रमांक 3 और 4 में जलभराव और साफ-सफाई की समस्या को लेकर हुए चक्काजाम के बाद नगर पालिका में 25 जुलाई को बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नवनियुक्त एसडीएम सुमीत बघेल ने की। इसमें सीएमओ संजय सिंह, तहसीलदार शशिकांत सोनी, नायब तहसीलदार प्रशांत गुप्ता सहित नागरिक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

बैठक में वार्ड पार्षद सुनीता सिंह, राजू अग्रवाल, उपाध्यक्ष दिवाकर राणा, पार्षद धनराज सिंह, राजकुमार सिंह, दिनेश दास, दारा मिश्रा, सुरेश मिर्चन्य, वार्ड 7 प्रतिनिधि रमेश पालीवाल, ठेकेदार विशाल सिंह, गोपेश तुलस्यान और छतराम साहू शामिल हुए।

PWD इंजीनियर नहीं पहुंचे, आक्रोश व्यक्त

जब लोक निर्माण विभाग से जानकारी मांगी गई तो पता चला कि अकलतरा शाखा का इंजीनियर बैठक में नहीं आया। बलौदा के इंजीनियर अमित पटेल ने बताया कि उनकी ओर से सिर्फ टाइमकीपर और सुपरवाइजर बैठक में उपस्थित हैं। इस पर जनप्रतिनिधियों ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया और अकलतरा शाखा के इंजीनियर की कड़ी आलोचना की।

जलभराव का कारण अधूरा काम

नगरवासियों ने बताया कि ओवरब्रिज के नीचे बने इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के दोनों ओर नालियों का निर्माण होना था, लेकिन अधूरा छोड़ दिया गया। इसके चलते बरसात में वार्डों में जलभराव की समस्या गंभीर रूप ले रही है। साथ ही, पेयजल आपूर्ति के लिए लगने वाला वाल्व गंदी नाली से गुजरता है, जिससे हर साल बीमारियां फैलती हैं।

नाली निर्माण का निर्णय

बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि PWD के सहयोग से नाली निर्माण कराया जाएगा, ताकि जल निकासी और पेयजल आपूर्ति दोनों समस्याओं का स्थायी समाधान हो सके।

पार्षदों पर दर्ज FIR होगी वापस

जनप्रतिनिधियों ने बैठक में एसडीएम और तहसीलदार से पार्षदों के खिलाफ दर्ज FIR वापस लेने की मांग की। इस पर एसडीएम सुमीत बघेल ने सहमति जताई।

*सांसद संतोष पांडेय की पहल का असर- दो बड़ी सड़क स्वीकृत*

0

.गडकरी ने किया बड़ा ऐलान : लखनादौन–बालाघाट–लांजी–खैरागढ़–रायपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का डीपीआर दिसंबर 2025 तक होगा तैयार।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- दिल्ली में संसद के मानसून सत्र के दौरान क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर विभिन्न महत्वपूर्ण सड़कों की स्वीकृति प्रदान करने की मांग की थी इसका असर अब दिखने लगा है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जबलपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व में सांसद पांडेय की मांग पर दी स्वीकृती
लखनादौन–बालाघाट–लांजी–खैरागढ़–रायपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का डीपीआर दिसंबर 2025 तक तैयार कर लिए जाने की घोषणा की इससे करीब 10 हजार करोड़ रुपये की लागत से 220 किमी लंबे हाई स्पीड कॉरिडोर के निर्माण की दिशा में तेजी आएगी नितिन गडकरी की घोषणा से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई क्षेत्रवासियों ने केंद्रीय मंत्री और सांसद संतोष पांडेय के प्रति आभार जताते हुए उम्मीद जताई कि दिसंबर 2025 तक डीपीआर के साथ एक्सप्रेसवे का कार्य भी शुरू हो जाएगा। इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के बनने से क्षेत्र में आर्थिक विकास का नया मार्ग खुलेगा पर्यटन के नए अवसर पैदा होंगे। दोनों राज्यों के बीच तेज़ और सुरक्षित मार्ग मिलेगा स्थानीय स्तर पर रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी सांसद संतोष पांडेय की इस पहल का जिले के साथ पूरे राज्य को दोहरा लाभ मिलेगा यह सड़क आगे जाकर रायपुर से विशाखापटनम के भारत माला प्रोजेक्ट से जुड़ेगी। इससे खैरागढ़-राजनांदगांव जिले से विशाखापटनम तक का मार्ग सुलभ होगा और नए व्यापारिक अवसर खुलेंगे।

– चिल्फी–कवर्धा बॉर्डर से जबलपुर तक बनेगी 4 लेन सड़क-

संसद सत्र के दौरान सांसद संतोष पांडेय की रखी गई मांग पर केंद्र सरकार ने एक और तोहफ़ा दिया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के प्रयास से चिल्फी–कवर्धा बॉर्डर से जबलपुर तक 150 किमी लंबी 4 लेन सड़क के निर्माण को मंजूरी मिल गई है इस परियोजना पर करीब 2500 करोड़ रुपये खर्च होंगे।छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच तेज़ और सुगम कनेक्टिविटी,यात्रा समय में बड़ी कमी,व्यापार और उद्योग को गति,युवाओं के लिए रोजगार के अवसर,कवर्धा सहित पूरे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

—————————————-

*ट्रैक्टर में PDS चावल ले जा रहे वाहन संचालक को मुंगेली सिटी कोतवाली पुलिस ने छोड़ा ,,,,पढ़े पूरी खबर।*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर/मुंगेली = मुंगेली जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जहां सिटी कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है जिसमें 20/8/2025 को दोपहर बारह बजे दिलेश्वर सही पिता भुवन साहू अपने ट्रैक्टर में PDS का चावल लोड कर 18 बोरी चावल बेचने जा रहे थे , तभी पेट्रोलिंग पर गई टीम ने पकड़कर चालक जो कि स्वयं ट्रैक्टर का मालिक था उन्हें टैक्टर सहित थाने लाया गया, जहां दिनभर थाने में उन्हें रखा गया फिर लेने देन करके pds चावल को धारा 102 का जप्त बनाया गया जो कि थाने में है, इस पूरे मामले की शिकायत प्रदीप साहू जो कि ग्राम नीरजाम के निवासी हैं, उन्होंने इस पूरे मामले की शिकायत सिटी कोतवाली पुलिस के थाना प्रभारी sp,ig,dgp सहित गृह मंत्री से की गई है अब देखने वाली बात यह है कि इस लापरवाही से किसके ऊपर कार्यवाही की गाज गिरती है।

*प्रथम जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली :-काँग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा हुए शामिल
मुंगेली: गणेश चतुर्थी एवं तीज एवं एकादशी तक त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक मनियारी सभा कक्ष में संपन्न हुआ। कलेक्टर जिला मुंगेली कुंदन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। जिसमें बताया गया किसी भी आयोजन के लिए SDM से अनुमति लेना अनिवार्य रहेगा। वीडियो कैमरा मूर्ति की ओर बैकअप लेना, पंडाल में दो व्यक्ती को नियुक्त कर जिसकी जानकारी एसपी को देना। 12 घंटे के भीतर पंडाल हटाना, पंडाल सुनिश्चित जगह पर हो, सफाई का ध्यान रखना, गाड़ी रोककर प्रसाद नहीं बाटना, पर्यावरण अधिनियम का ध्यान रखना पी ओ पी वाली मूर्तियां नहीं रखना, डीजे साउंड की अनुमति और नीयत मापदंड पर चलाना है। धार्मिक उन्माद फैलाने वाले गाने और 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद अनिवार्य समिति की जिम्मेदारी रहेगी। वालंटियर की जानकारी निकट थाना में जमा करना। हथियारों का प्रदर्शन निषेध रहेगा। इस प्रकार विभिन्न नियमों का पालन करने का अनिवार्य सुझाव आए हुए जन प्रतिनिधि के समक्ष रखा। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्यवाही करने का आदेश दिया। जिला स्थाई शांति समिति का गठन का सुझाव बैठक में रखा गया। जिला स्तर पर पहली बार शांति समिति की बैठक आयोजित हुआ। बैठक में एसपी भोज राम पटेल एवं अधिकारियों के साथ जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा, लोरमी प्रत्याशी पूर्व आयोग अध्यक्ष थानेस्वर साहू, श्याम जायसवाल, संजय यादव, हेमेंद्र गोस्वामी, रोहित शुक्ला, स्वतंत्र मिश्रा, अभिलाष सिंह, अभिलाष जायसवाल,नकछेद जायसवाल, नवनीत शुक्ला, दिलीप बंजारा एवं पत्रकार साथी, समाज के अध्यक्ष, लोरमी मुंगेली के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता अधिकारी, पुलिस और प्रशासन के लोग शामिल हुए।

*जन्मदिन पर बधाई व शुभकामनाओं के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने जताया आभार, कहा जनता के सहयोग और समर्थन से समृद्ध पंडरिया का संकल्प होगा पूरा*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/ कवर्धा:- 24 अगस्त को पंडरिया की लोकप्रिय विधायक भावना बोहरा के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा बधाई व शुभकामनाएं दी गई और भव्य रूप से उनका जन्मदिन मनाया इस दौरान सुबह से ही बधाई देने के लिए लोगो तांता लगा रहा इस दौरान भावना बोहरा ने सभी की शुभकामनाओं के प्रति आभार व्यक्त किया उन्होंने कवर्धा निवास परिसर में हरीतिमा ग्रुप के सदस्यों और स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प किया उन्होंने कवर्धा में महामाया मंदिर और खेड़ापति हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि की कामना की और वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को फल वितरित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया भावना बोहरा के जन्मदिन के अवसर पर ग्राम सेमरहा के बच्चों का भी आगमन हुआ उन्होंने भावना बोहरा के साथ केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया इसके साथ ही पूरे पंडरिया विधानसभा में भावना बोहरा का जन्मदिन मनाया गया कबीरधाम जिला भाजपा कार्यालय, उड़िया कला सहसपुर लोहारा में पार्टी पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासियों ने उनका जन्मदिन मनाया और सिल्हाटी चौक, सिंगारपुर,रंजीतपुर एवं जमुनिया में भावना बोहरा का भव्य स्वागत किया गया ग्राम रणवीरपुर में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध भजन गायक एवं गीतकार पंडित विवेक शर्मा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया जहां हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने भावना बोहरा को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी इस अवसर पर भावना बोहरा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंडरिया विधानसभा की जनता और पार्टी के कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा प्राप्त स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए बहुमूल्य उपहार है आप सभी का यह स्नेह, आशीर्वाद सहयोग और विश्वास ही मेरी ऊर्जा है जो आपकी सेवा और अपने कर्तव्यों एवं संकल्पों को पूरा करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान करती है जनसेवा विकास और जनसुविधाओं का विस्तार ही मेरी प्राथमिकता और लक्ष्य है मुझे विश्वास है कि जीवन के हर पथ में आप सभी का मार्गदर्शन, सहयोग एवं आशीर्वाद मुझे प्राप्त होता रहेगा आप सभी के इसी आशीर्वाद से हम मिलकर समृद्ध और विकसित पंडरिया के संकल्प को जरूर पूरा करेंगे आज मैं जिस मुकाम पर हूँ वह आप सभी मेरे परिवारजनों के सहयोग व आशीर्वाद से हूँ और हमेशा मेरा यही प्रयास रहा है कि आप सभी के हर सुख-दुख में साथ रहूं और पंडरिया विधानसभा के विकास तथा आपकी सेवा के लिए हर दिन कुछ बेहतर करती रहूं विगत वर्षों में आप सभी के समर्थन और मार्गदर्शन में हमने जो भी प्रयास किया है चाहे वह बेटियों की शिक्षा के लिए निःशुल्क बस सेवा आप सभी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा एवं मोबाइल हेल्थ पैथ लैब युवाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग सेंटर, महिलाओं के सशक्तिकरण, विकास कार्यों एवं अधोसंरचना निर्माण के लिए 300 करोड़ रु से अधिक राशि की स्वीकृति विधानसभा में क्षेत्र व प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को उठाना हो या फिर जनता की सुविधा के लिए जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र की स्थापना हो, मैनें हमेशा ही अपने कर्तव्यों और एक जनप्रतिनिधि के रूप में अपने दायित्वों को निभाने का निरंतर प्रयास किया है भावना बोहरा ने आगे कहा कि विगत वर्षों में बहुत सी चुनौतियां आईं, बहुत कुछ सीखने व अनुभव प्राप्त हुए उन सभी अनुभवों एवं सीख से आने वाले समय में और भी बेहतर प्रयास एवं आप सभी की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मैं दुगुनी मेहनत से कार्य करूंगी मैं आभारी हूँ कि मेरे हर कदम पर और प्रयासों में आप सभी का साथ विश्वास और समर्थन मुझे मिला जिसने मेरा हौसला बढ़ाया। ऐसे ही आप सभी का समर्थन सहयोग और मार्गदर्शन मुझे मिलता रहे मैं ईश्वर से यही कामना करती हूं और पार्टी व संगठन के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, जनता एवं प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से बधाई शुभकामनाएं एवं समर्थन देने के लिए मैं आप सभी के प्रति आभार व धन्यवाद ज्ञापित करती हूं।

—————————————-

*जनपद पंचायत सीईओ साहू ने किया विभिन्न योजनाओं का औचक निरीक्षण*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली —जिले में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन एवं समयसीमा में कार्य पूर्ण कराने के उद्देश्य से लगातार निरीक्षण की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर आज जनपद पंचायत मुंगेली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राकेश साहू ने विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा किया।जनपद सीईओ साहू ने अपने निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत धरमपुरा, दशरंगपुर, छतौना, सोढ़ार, फरहदा, फुलवारी एवं भथरी का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने वर्ष 2024-25 के अंतर्गत स्वीकृत अप्रारंभ एवं प्रगतिरत प्रधानमंत्री आवास योजनाओं का स्थल निरीक्षण कर संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्य की गति तेज करने और निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने मनरेगा अंतर्गत चल रहे प्रगतिरत आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के तहत डोर टू डोर वेस्ट कलेक्शन व्यवस्था की भी समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि गांवों में स्वच्छता और बुनियादी ढांचे के निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीईओ साहू ने सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं आवास मित्रों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की प्रत्येक योजना आमजन तक सही तरीके से पहुंचे और कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समयसीमा में पूर्ण हो। उन्होंने यह भी हिदायत दी कि कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उनके साथ जनपद पंचायत से कार्यक्रम अधिकारी अशोक साहू, विकासखंड समन्वयक नरेंद्र यादव तथा तकनीकी सहायक विनय कुलमित्र भी उपस्थित रहे। ग्रामवासियों ने भी इस निरीक्षण के दौरान योजनाओं की जानकारी सीईओ को दी और कई स्थानों पर कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। वहीं कुछ स्थानों पर सीईओ ने तत्काल सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की गति और तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है।

*”स्टार्स ऑफ टुमॉरो ने स्व. शिक्षक पी. एस. ठाकुर जी को दी हरित श्रद्धांजलि, हरियर मुंगेली अभियान के तहत स्मृति में लगाए 50 पौधे”*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली / पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निरंतर जनजागरण का प्रतीक बन चुका स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी का अभियान “हरियर मुंगेली – सुघ्घर मुंगेली” आज अपने सातवें चरण में पहुँचा। इस चरण को नगर के प्रतिष्ठित, सरल, ज्ञानशील एवं आदर्श शिक्षक स्व. पी.एस. ठाकुर जी की स्मृति और श्रद्धांजलि को समर्पित किया गया।
संस्था द्वारा आज जिला अस्पताल मार्ग स्थित नहर रोड पर नीम, कदम, बादाम, गुलमोहर और मौलश्री जैसे छायादार व उपयोगी 50 पौधों का रोपण किया गया। इनमें 24 नए पौधे लगाए गए और पूर्व में क्षतिग्रस्त पौधों की जगह 26 पौधों को प्रतिस्थापित कर हरियाली को नया जीवन दिया गया। पौधों की सुरक्षा हेतु ट्री-गार्ड भी लगाए गए ताकि ये पौधे न केवल धरती को हरियाली दें बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए छाया और जीवन का आधार बनें।
इस अवसर पर संस्था के सचिव विनोद यादव ने कहा कि आज दुनिया की सबसे बड़ी चुनौती प्रकृति और मानव जीवन के बीच बिगड़ता हुआ संतुलन है। जनसंख्या वृद्धि और संसाधनों के अत्यधिक दोहन ने आर्थिक व स्वास्थ्य संबंधी अनेक समस्याएँ खड़ी कर दी हैं। ऐसे में पेड़-पौधों का संरक्षण ही मानवता के अस्तित्व की गारंटी है। इसी उद्देश्य को लेकर हमारी संस्था ने यह अभियान आरंभ किया था, जो आज एक जनांदोलन का रूप ले चुका है।”
संस्था के वरिष्ठ सदस्य सतपाल मक्कड़ एवं विकास जैन ने कहा स्व. पी.एस. ठाकुर जी जैसे गुरु समाज की धरोहर होते हैं। उनकी सादगी, ज्ञान और अध्यापन शैली से असंख्य छात्र जीवन की राह पाए और आज बड़े अधिकारी बनकर समाज का नाम रोशन कर रहे हैं। उनका जाना केवल एक परिवार की ही नहीं, पूरे समाज की क्षति है। ऐसे शिक्षक को श्रद्धांजलि देने का सबसे श्रेष्ठ माध्यम है, हरियाली का संवर्धन, क्योंकि पेड़ ही जीवन और ज्ञान दोनों का आधार हैं।
इस अवसर पर स्टार्स ऑफ टुमॉरो के संयोजक रामपाल सिंह, सह संयोजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव विनोद यादव, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार, सतपाल मक्कड़, दिनेश गोयल, गोखलेश सिंह, विकास जैन, देवशंकर श्रीवास्तव, देवेंद्र परिहार, आशीष सोनी, दीपक जैन, श्रेणिक पारख, अनुराग सिंह, रणवीर सिंह, मुकेश पांडेय, सूरज मंगलानी, नीलेश केशरवानी, कोमल चौबे, सुनील वाधवानी, नागेश साहू, पप्पू शर्मा, अंकित सिंह, राहुल मल्लाह, अजय चंद्राकर, रवि साहू, संदीप सिंह, वैभव ताम्रकार, देवेंद्र सिंह, वासु पांडेय, श्रीओम सिंह, अमित साहू, परमेश्वर देवांगन, संतोष जांगड़े, सुरेश यादव, सुमित उपाध्याय सहित पर्यावरण प्रेमी आशीष सिंह, प्रियांक गुप्ता, विजेंद्र मानिकपुरी, रिंकू सोनकर, रौशन कौसिल, सागर वैष्णव, आदर्श गुप्ता, नितेश लालवानी सहित संस्था के सभी सदस्य उपस्थित रहे।