Home Blog Page 370

*पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने क्रिएटर्स व इन्फ्लुएंसर्स से की विशेष मुलाकात*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली— जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बुधवार को अगस्त प्रातः 11 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय, मुंगेली में जिले के सभी क्रिएटर्स एवं इन्फ्लुएंसर्स के साथ विशेष बैठक आयोजित की। बैठक का मुख्य उद्देश्य पुलिस विभाग द्वारा शुरू की जा रही नई पहल “बदलाव की शुरुआत, सुरक्षा के साथ” को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान साइबर सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
एसपी भोजराम पटेल ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में समाज में जागरूकता फैलाने के लिए क्रिएटर्स एवं इन्फ्लुएंसर्स की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने उपस्थित सभी प्रतिभागियों से इस पहल में सक्रिय रूप से जुड़ने का आह्वान किया। बैठक में क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स ने भी अपने सुझाव और विचार साझा किए तथा पुलिस विभाग के साथ मिलकर साइबर सुरक्षा जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह अभियान केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग को सुरक्षित डिजिटल वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक मजबूत कदम है। यह जानकारी सोशल मीडिया प्रचारक कोमल देवांगन मुंगेलिहा ने दिया।

*गिरौदपुरी धाम विकास के संबंध में आयोजित दो दिवसीय 23 एवं 24 अगस्त 2025 को राज्य स्तरीय सामाजिक बैठक का आयोजन गिरौदपुरी में किया गया । *

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली जिसमें सम्मिलित होने के लिए डॉ भीमराव अम्बेडकर शिक्षण संस्थान छत्तीसगढ़ के पदाधिकारीगण भी प्रवास पर गिरौदपुरी पहुंचे। जहां प्रथम दिवस रात्रि में बैठक संपन्न हुआ। बैठक में उपस्थित विभिन्न जिलों से उपस्थित वरिष्ठ समाज सेवी बुद्धि जीवी नागरिकों एवं संस्थागत प्रतिनिधियों द्वारा गिरौदपुरी विकास के संबंध में अपने अपने स्वतंत्र और महत्वपूर्ण सुझाव रखे गए। जिले एवं संस्थान की ओर से अध्यक्ष राजेन्द्र दिवाकर द्वारा महत्वपूर्ण विचार एवं सुझाव रखा गया। उन्होंने कहा कि गिरौदपुरी विकास प्राधिकरण का गठन हो, अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम की तरह एरिना का निर्माण हो, मेला में दर्शनार्थियों के लिए जिले वार पार्किंग की व्यवस्था, बच्चों व युवाओं के लिए एडवेंचर पार्क, नारियल के छिलके से जूट रस्सी निर्माण उद्योग की स्थापना, मेला में आपात कालीन चिकित्सा टीम एवं सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक सुरक्षा दस्ता की व्यवस्था होनी चाहिए।रात्रि विश्राम पश्चात द्वितीय दिवस प्रातः 8 बजे मुख्य मंदिर में गुरु बाबा घासीदास जी के चरण वंदन कर परिसर में ही ध्यान योग किया गया। 9 बजे स्वल्पाहार के बाद संस्थान की प्रबंध समिति की बैठक भी आयोजित की गई। तत्पश्चात धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब एवं गुरु सोमेश साहेब के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान मुख्य स्थलों में गुरु वंदना एवं आरती सुखचंद भास्कर द्वारा कराया गया।भ्रमण में मुख्य प्रवेश द्वार से गुरु गद्दी, चरण कुण्ड, अमृत कुण्ड, जोक नदी, महराजी, छाता पहाड़, पच कुण्डी आदि का दर्शन कर वापस विश्राम गृह पहुंचा गया। जहां दोपहर भोजन पश्चात समीक्षा बैठक की गई। बैठक के दौरान उपस्थित समाज के वरिष्ठ बुद्धि जीवी नागरिकों ने अपनी अपनी स्वेच्छा से गिरौदपुरी विकास के लिए 10 मिनट में ही लगभग 9.5 लाख रुपए देने के लिए सहमति दी । और अंत में गुरु बालदास साहेब द्वारा आशीर्वचन प्रदान किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। जिसमें डॉ भीमराव अम्बेडकर शिक्षण संस्थान छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों एवं सदस्य व अध्यक्ष राजेन्द्र दिवाकर , सचिव एच आर भास्कर, उपाध्यक्ष एस पी कौशिक, कोषाध्यक्ष योगकुमार पाटले, कार्यकारिणी सदस्य शत्रुहन कांत, जगदीश कांत, राजेश दिवाकर, जितेन्द्र कुमार , रेखचंद कोशले , रेश दिवाकर , सुखचंद भास्कर, राजा सिंह मिरी, कुंजन सतनामी , जैत राम खांडे आदि को भी सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

*जगह-जगह विराजमान हुए बप्पा, शहर-नगर और गांव में दिखा भारी उत्साह*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली— गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर जिले के शहर, नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बप्पा का भव्य स्वागत कर श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास के साथ गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाए। जगह-जगह स्थापित किए गए आकर्षक पंडालों में श्रद्धालु भारी संख्या में पहुंच रहे हैं और पूरे वातावरण में भक्ति व उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। गली-गली, चौक-चौराहों एवं मोहल्लों में बप्पा की प्रतिमाओं की एक दिन पहले शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़े, ताशा, डीजे और बैंड-बाजों की धुन पर लोग नाचते-गाते हुए बप्पा को पंडालों तक लेकर पहुंचे। जगह-जगह महिलाओं ने आरती उतारी और बच्चों ने फूलों की वर्षा कर गणपति बप्पा का स्वागत किया।

*विधि-विधान से हुई स्थापना*

सभी पंडालों में पंडितों द्वारा विधि-विधान से पूजन-अर्चना कर गणेश जी की स्थापना की गई। भजन, कीर्तन और आरती से वातावरण गुंजायमान रहा। श्रद्धालु पूरे उत्साह से बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद ले रहे हैं। कई सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं द्वारा भी सार्वजनिक पंडालों में बप्पा का विराजमान किया गया है।

*इस वर्ष और अधिक मांग में रहे बप्पा*

प्रतिमा विक्रेताओं के अनुसार इस वर्ष जिले में गणेश प्रतिमाओं की मांग अन्य वर्षों की तुलना में अधिक रही। घर-घर और पंडालों में गणेश जी की स्थापना को लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ गई। मूर्तिकारों ने भी अलग-अलग आकार और आकर्षक स्वरूप की प्रतिमाएँ तैयार की थीं, जिन्हें लोगों ने उत्साह से खरीदा।

*भक्तिमय माहौल में सामाजिक एकता की झलक*

गणेश उत्सव को लेकर न केवल हिंदू समाज बल्कि अन्य समुदायों के लोग भी बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। जगह-जगह श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जा रहा है। युवा वर्ग आयोजन में विशेष भूमिका निभा रहा है और पंडालों की सजावट से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक की जिम्मेदारी संभाल रहा है।

*सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद*

जिले के पुलिस प्रशासन द्वारा भीड़भाड़ वाले इलाकों एवं प्रमुख पंडालों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। नगर के मुख्य मार्गों पर यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने हेतु जवान तैनात किए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

*पूरे जिले में पर्व का उल्लास*

मुंगेली जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण अंचलों तक गणेशोत्सव की धूम है। गांव-गांव में घरों के आंगन और चौपालों में गणेश जी की स्थापना कर ग्रामीण भक्ति गीत गा रहे हैं। वहीं नगर में बड़े-बड़े पंडाल आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। गणेश उत्सव की इस पावन घड़ी में हर ओर “गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया” के जयकारों से वातावरण गूंज रहा है। श्रद्धालु विश्वास जता रहे हैं कि बप्पा की कृपा से जिले में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहेगी। यह जानकारी सोशल मीडिया प्रचारक कोमल देवांगन मुंगेलिहा ने दिया।

*तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत, की भगवान शिव-पार्वती की पूजा*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली। पति की लंबी उम्र एवं परिवार की खुशहाली के लिए महिलाओं ने मंगलवार को निर्जला व्रत रखकर रतालिका तीज का पर्व धूमधाम से मनाया। दिनभर निराहार रहकर महिलाओं ने शाम ढलने से पूर्व मोहल्लों व मंदिरों में सामूहिक रूप से पूजन-अर्चना किया। इस अवसर पर विवेकानंद वार्ड पार्षद श्रीमती अर्चना सत्तू देवांगन सहित अन्य सुहागिन महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सोलह श्रृंगार कर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की। परंपरा के अनुसार महिलाओं ने ठेठरी, खुरमी, गुझिया आदि पूजन सामग्री तैयार की और कथा सुनकर एक-दूसरे के साथ प्रसाद ग्रहण किया।
पर्व पर महिलाओं ने अलग-अलग टोलियों में मिलकर करू भात का आनंद लिया, जिसमें चावल और करेला प्रमुख रहा। रात्रि में भगवान शिव-पार्वती का स्मरण करते हुए महिलाएं उपवास का त्याग कर भोजन ग्रहण करती हैं। जानकारी के अनुसार तीज के अवसर पर नगर के विभिन्न हिस्सों में सामूहिक पूजन का आयोजन हुआ।

*मदकू द्वीप : अष्टभुजी गणेश और माण्डूक्य ऋषि की तपोभूमि में अष्टभुजी नृत्य गणेश की कलचुरी कालीन प्रतिमा*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली सरगांव-मदकू द्वीप क्षेत्र में प्राप्त अष्टभुजी नृत्य गणेश की विलक्षण दक्षिणावर्त प्रतिमा इस अंचल को प्राचीन शैव–साधना केंद्र मानने की अवधारणा को पुष्ट करती है। स्थापत्य की दृष्टि से यह प्रतिमा 10वीं–11वीं शताब्दी की कलचुरी कला का अनुपम उदाहरण है। मूर्तिकला विज्ञान की दृष्टि से यह प्रतिमा छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक इतिहास में एक मील का पत्थर कही जा सकती है।

*शिल्प–लक्षण*

प्रतिमा लाल बलुआ पत्थर पर निर्मित है।
भगवान गणेश को अष्टभुज रूप में नृत्यमग्न दर्शाया गया है। हाथों में पाश, अंकुश, मोदक पात्र, त्रिशूल, परशु, वरद मुद्रा आदि का अंकन है।
गजमुख पर अलंकरण, मस्तक पर जटाजूट और करुणामयी दृष्टि अंकित है।
दक्षिणावर्त सूँड़, शक्ति–साधना के गूढ़ रहस्य को प्रकट करती है। अंग–प्रत्यंग में लयात्मकता, नृत्य की गाम्भीर्य मुद्रा और शिल्प–सौंदर्य कला की उच्च परंपरा का परिचायक है।

यह प्रतिमा यह संकेत देती है कि मदकू द्वीप केवल एक उपासना–स्थल ही नहीं, अपितु कला, स्थापत्य और आध्यात्मिक साधना का संगम स्थल रहा है। लगभग 60–70 वर्ष पूर्व यह प्रतिमा स्थानीय लोगों को प्राप्त हुई थी जिसे एक छोटी मढ़िया में स्थापित कर पूजा अर्चना की जा रही थी।
श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप सेवा समिति मदकू के द्वारा लाल बलुआ पत्थर से मंदिर का निर्माण किया गया और महाशिवरात्रि सन् 2021 को नव–निर्मित मंदिर में प्राण–प्रतिष्ठा कर प्राचीन अष्टभुजी गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई।

*मण्डूक्य ऋषि की तपःस्थली*

मदकू का वर्तमान नाम वास्तव में “माण्डूक्य” शब्द का अपभ्रंश है। शिवनाथ नदी की धाराओं से घिरा यह पावन द्वीप अपने नैसर्गिक सौंदर्य और शांति के कारण माण्डूक्य ऋषि को अत्यंत प्रिय रहा। यहाँ उन्होंने दीर्घकालीन तप किया और माण्डूक्य उपनिषद् की रचना की, जो वेदांत दर्शन का सार मानी जाती है।

*माण्डूक्य उपनिषद् के श्लोक*

इस उपनिषद् में “ॐ” को ही सम्पूर्ण ब्रह्मांड का स्वरूप बताया गया है।

> “ॐ इत्येतदक्षरमिदं सर्वम्”
– अर्थात् ॐ ही सम्पूर्ण जगत् का प्रतिरूप है।

उपनिषद् में चेतना की चार अवस्थाओं का उल्लेख है –

1. जाग्रत (वैश्वानर) – स्थूल अनुभव।
2. स्वप्न (तैजस) – सूक्ष्म अनुभव।
3. सुषुप्ति (प्राज्ञ) – अविद्या में लीन गहन निद्रा।
4. तुरीय – जो इन तीनों से परे है; वही ब्रह्म का अनुभव है।

इस प्रकार, माण्डूक्य उपनिषद् मदकू द्वीप को केवल धार्मिक नहीं, दार्शनिक और आध्यात्मिक दृष्टि से भी अद्वितीय स्थान प्रदान करता है।

*गणेश प्रतिमा की सूँड़ : दिशा और निहितार्थ*

भगवान गणेश को वक्रतुण्ड कहा जाता है। उनकी सूँड़ के तीन स्वरूप हैं –

1. बाईं ओर मुड़ी सूँड़ (चंद्र प्रभाव / इड़ा नाड़ी)- शांति, समृद्धि, शिक्षा, धन और परिवार–सुख की दात्री। मुख्य द्वार पर स्थापना करने से नकारात्मक शक्तियों को रोकती है।
2. दाईं ओर मुड़ी सूँड़ (सूर्य प्रभाव / पिंगला नाड़ी)- शक्ति, पराक्रम, विजय और शत्रु–नाश का प्रतीक।
यह स्वरूप सिद्धिविनायक कहलाता है। विशेष कार्यों की सफलता हेतु अत्यंत प्रभावकारी।
3. सीधी सूँड़ (सुषुम्ना / मोक्षमार्ग)- अत्यंत दुर्लभ स्वरूप।
कुण्डलिनी जागरण, समाधि, रिद्धि–सिद्धि और मोक्ष का साधन।
संत–समाज द्वारा पूजनीय।

*शास्त्रों के अनुसार सूंड़ की दिशा के अनुरूप पूजन का महत्व–*

बाईं सूँड़ : गृहस्थ जीवन की समृद्धि व स्थायी सुख।

दाईं सूँड़ : विजय और त्वरित सिद्धि।

सीधी सूँड़ : आध्यात्मिक उत्कर्ष और मोक्ष।

मदकू द्वीप की अष्टभुजी नृत्य गणेश प्रतिमा, कलचुरी कला का अद्वितीय उदाहरण है। यहाँ मण्डूक्य ऋषि की तपस्या और माण्डूक्य उपनिषद् की रचना ने इसे आध्यात्मिक महत्ता प्रदान की। गणेश प्रतिमा की सूँड़ के भेद जीवन के विविध आयामों – गृहस्थ सुख, कार्य–सिद्धि और मोक्षमार्ग – का प्रतीक हैं।

*केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू ने दुर्ग में पोरा महोत्सव में भाग लिया, छत्तीसगढ़ की संस्कृति और लोक कला के संरक्षण पर जोर दिया*

0


​
केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री और बिलासपुर के सांसद, श्री तोखन साहू ने आज दुर्ग में आयोजित पोला महोत्सव में भाग लिया और छत्तीसगढ़ की कृषि प्रधान परंपरा और संस्कृति के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। यह आयोजन शास्त्री नवयुवक मंडल, मड़ियापर (दुर्ग) द्वारा किया गया था।
​अपने संबोधन में, श्री साहू ने कहा, “पोरा महोत्सव हमारी कृषि प्रधान परंपरा, पशुधन और छत्तीसगढ़ की जीवंत संस्कृति के संवर्धन का प्रतीक है।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह उत्सव किसानों के जीवन, उनके श्रम और समृद्ध संस्कृति को जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है और इसे भावी पीढ़ियों के लिए संरक्षित करना आवश्यक है।
​इस अवसर पर, बैल दौड़ प्रतियोगिता के विजेताओं को श्री साहू द्वारा नकद पुरस्कार प्रदान किए गए:
​प्रथम पुरस्कार: ₹21,000
​द्वितीय पुरस्कार: ₹11,000
​तृतीय पुरस्कार: ₹5,000
​श्री साहू ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हैं और हमारी समृद्ध परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह महोत्सव स्थानीय युवाओं की लगन और समर्पण का परिणाम है।
​इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

*ग्राम कोहड़िया में करंट लगने से पिता-पुत्र की मृत्यु, खेत मालिक गिरफ्तार*

0

कबीरधाम :-दिनांक 24/08/2025 की रात्रि ग्राम कोहड़िया में टमाटर खेत में असुरक्षित तरीके से बिजली करंट लगाने से दो ग्रामीण— *जहरू निषाद (60 वर्ष)* एवं *श्रवण निषाद (24 वर्ष)* पिता–पुत्र निवासी कोहड़िया—की करंट लगने से मृत्यु हो गई।

प्रार्थी *राजू निषाद* द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराए जाने पर चौकी रणवीरपुर में मर्ग क्रमांक 38/25 एवं 39/25 कायम कर शव का पंचनामा और पीएम कराया गया। पीएम रिपोर्ट में मृतकों की मृत्यु बिजली करंट लगने से होना पाया गया तथा हिस्तोपैथोलॉजी जांच हेतु त्वचा नमूना सुरक्षित किया गया।

जांच में यह तथ्य सामने आया कि ग्राम कोहड़िया निवासी *विशाल पटेल (50 वर्ष) पिता स्व. चंदू पटेल* ने टमाटर की फसल की सुरक्षा हेतु अपने खेत में जमीन के समानांतर जीआई तार से असुरक्षित तरीके से करंट प्रवाहित किया था। यह जानते हुए भी कि कोई व्यक्ति खेत में प्रवेश करेगा तो उसकी जान को खतरा हो सकता है, आरोपी द्वारा यह कृत्य किया गया, जिसके कारण दोनों मृतकों की करंट लगने से मृत्यु हुई।

इस पर अपराध क्रमांक 185/25 धारा 105 बीएनएस पंजीबद्ध कर आरोपी *विशाल पटेल* को 26/08/2025 को 13:00 बजे गिरफ्तार किया गया। आरोपी से मेमोरेण्डम कथन लिया गया, जिसमें उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। घटना से संबंधित जीआई तार एवं खेत के बिजली कनेक्शन से जुड़े दस्तावेज (जुलाई 2025 का बिजली बिल) जप्त किए गए हैं।

आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण की विवेचना प्रचलित है तथा घटना के वैज्ञानिक एवं तकनीकी पहलुओं की जांच जारी है। पुलिस ने शवों का पंचनामा व पीएम तत्काल कराकर, आरोपी की शीघ्र पहचान कर 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी की और घटना से जुड़े सभी भौतिक प्रमाण जप्त किए।

*पंडरिया में मारपीट और गाली-गलौज करने वाले तीन आरोपी पुलिस की त्वरित कार्रवाई में गिरफ्तार*

0

चंद्रसेन कश्यप ब्यूरो पंडरिया:-कबीरधाम:-दिनांक 24/08/2025 को प्रार्थी अरुण चंद्रसेन पिता सूरज शरण चंद्रसेन, निवासी वार्ड क्रमांक 4, महामाया चौक, पंडरिया द्वारा थाना पंडरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दोपहर लगभग 14:30 बजे वह अपने मित्र नवीन यादव के साथ सरकारी अस्पताल जा रहा था। इसी दौरान पंडरिया बांधा तालाब स्थित शिव मंदिर के पास सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार सूरज ने उसकी मोटरसाइकिल को ठोकर मार दी। घटना के बाद सूरज ने अपने साथियों कुणाल और छोटा के साथ मिलकर प्रार्थी के साथ अश्लील गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी तथा मारपीट की।

रिपोर्ट प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हेतु आदेश जारी किए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री भूपत सिंह धनेश्री के निर्देशन तथा थाना प्रभारी नितिन कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई।

गठित टीम द्वारा सतत प्रयास करते हुए दिनांक 26/08/2025 को आरोपियों सूरज, कुणाल एवं छोटा को गिरफ्तार कर थाना लाया गया तथा उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

आरोपियों की गिरफ्तारी एवं कार्रवाई में प्रधान आरक्षक श्रवण चंद्रवंशी, प्रधान आरक्षक राजेश्वर केसरिया, आरक्षक द्वारिका चंद्रवंशी, आरक्षक अभिषेक शर्मा, आरक्षक आकाश भोई एवं आरक्षक राजाराम जयसवाल का विशेष योगदान रहा।

*शराब पीने के लिए पैसा मांगने पर नहीं देने से नुकिली वस्तु से मारपीट करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार |*

0

शराब पीने के लिए पैसा मांगने पर नहीं देने से नुकिली वस्तु से मारपीट करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार |

नुकिली धारदार टीना के टुकडे को किया गया जप्त ।

नाम आरोपी :-
01 किशन यादव उर्फ किर्तन पिता कमल यादव उम्र 35 वर्ष निवासी मधुबन अटल आवास मकान नं. – के / 1 थाना सिटी कोतवाली ।

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 20.08.25 को प्रार्थी रमेश गोरख पिता स्व. रघुवीर गोरख उम्र 65 वर्ष निवासी जगमल चौक सीताराम मंदिर के पीछे मांडवा बस्ती थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी किशन यादव प्रार्थी के घर के पास शराब पीने के लिए पैसा मांगने लगा नहीं देने पर गंदी-गंदी गाली गुप्तार करने लगा एवं अपने पर्स मे रखे किसी नुकीली वस्तु से प्रार्थी को चोंट पहुंचाया है रिपोर्ट पर अप.क्र. 434/25 धारा 119(1),296,115 (2),351 (2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में आरोपी के सकुनत पर दबिश देकर मधुबन अटल आवास के पास से अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर जुर्म घटित करना स्वीकार किया है एवं घटना में प्रयुक्त टीने के नुकीली वस्तु को जप्त कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड भेजा गया है।

*तेज एवं फर्राटेदार गति से वाहन चलाने वाले, मोडिफाइड साइलेंसर (तेज आवाज़ वाले एग्जॉस्ट), प्रेशर हॉर्न तथा बिना नंबर प्लेट के वाहनों पर की गई कड़ी चालानी कार्यवाही।*

0

🔶 आगामी तीज त्योहार के अवसर पर सड़क सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना कोटा पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं चौक-चौराहों पर पॉइंट ड्यूटी लगाई जा रही है।

🔶 यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के तहत चालानी कार्रवाई एवं वाहन जब्ती जैसी कठोर कार्यवाही की जाएगी।

आशीष कश्यप बिलासपुर – थाना कोटा पुलिस द्वारा तीज त्योहारों के मद्देनज़र पूरे थाना क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है तथा मुख्य चौक-चौराहों पर पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाकर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इसी क्रम में, आज थाना क्षेत्र के अंतर्गत तेज एवं लापरवाह गति से वाहन चलाने वाले,मोडिफाइड साइलेंसर (तेज आवाज़ वाले एग्जॉस्ट) लगाने वाले, प्रेशर हॉर्न का उपयोग करने वाले तथा बिना नंबर प्लेट वाले कुल 04 वाहन चालकों को मौके पर ही रोका गया। इनके विरुद्ध ₹16,000 का चालान बनाकर कड़ी कानूनी कार्रवाई की गई।

बिलासपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित यात्रा करें और त्योहारों को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।