Home Blog Page 368

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दक्षिण कोरिया प्रवास में ModernTech Corp. और UNECORAIL को छत्तीसगढ़ में निवेश व सहयोग के लिए किया आमंत्रित*

0

*ईवी चार्जिंग मैन्युफैक्चरिंग, रेलवे अधोसंरचना और तकनीकी हस्तांतरण से राज्य की स्वच्छ ऊर्जा व लॉजिस्टिक्स क्षमता को मिलेगी नई गति*

रायपुर,/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने दक्षिण कोरिया प्रवास के दौरान ग्रीन मोबिलिटी सॉल्यूशंस की अग्रणी कंपनी ModernTech Corp. और रेल रखरखाव समाधानों की प्रमुख कोरियाई कंपनी UNECORAIL को छत्तीसगढ़ में निवेश और सहयोग के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना, सतत परिवहन अधोसंरचना का निर्माण करना और रेलवे नेटवर्क को मज़बूत बनाना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन दोनों कंपनियों के साथ साझेदारी से छत्तीसगढ़ की स्वच्छ ऊर्जा यात्रा और लॉजिस्टिक्स बैकबोन को नई गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ग्रीन मोबिलिटी सॉल्यूशंस की अग्रणी कंपनी ModernTech Corp. को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित कर कंपनी को प्रदेश में अत्याधुनिक ईवी चार्जिंग मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने का प्रस्ताव देते हुए कहा कि यह परियोजना राज्य को स्वच्छ ऊर्जा और सतत परिवहन अधोसंरचना के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार की औद्योगिक नीति 2024–30, हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने और कार्बन उत्सर्जन कम करने के लक्ष्यों के अनुरूप है। उन्होंने कहा—
“छत्तीसगढ़ में ईवी चार्जिंग मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की स्थापना से न केवल स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों को बल मिलेगा, बल्कि प्रदेश की जनता को बेहतर और आधुनिक परिवहन अवसंरचना भी उपलब्ध होगी। यह पहल भविष्य की पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण का उपहार देने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी।”

उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि इस निवेश से स्थानीय युवाओं के लिए व्यापक रोज़गार अवसर सृजित होंगे, राज्य में हरित तकनीकी कौशल का विकास होगा और ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में सतत परिवहन नेटवर्क को गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि ModernTech Corp. का अनुभव और विशेषज्ञता छत्तीसगढ़ की ऊर्जा संक्रमण यात्रा को तेज़ करेगी।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित परियोजना से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा तथा स्थानीय स्तर पर घटक निर्माण इकाइयों को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे छत्तीसगढ़ हरित ऊर्जा के क्षेत्र में एक उभरते हुए राष्ट्रीय हब के रूप में स्थापित होगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ModernTech Corp. के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार निवेशकों को हर संभव सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि “प्रक्रियाओं को सरल और पारदर्शी बनाया गया है, ताकि निवेशक बिना किसी बाधा के अपने प्रोजेक्ट को शीघ्रता से क्रियान्वित कर सकें।”

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दक्षिण कोरिया प्रवास के दौरान UNECORAIL के सीईओ श्री डोंग पिल पार्क से मुलाकात की। यह कंपनी कोरिया की अग्रणी रेल मेंटेनेंस समाधान प्रदाता है।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री और कंपनी के प्रतिनिधियों के बीच स्थानीय मैन्युफैक्चरिंग, तकनीकी हस्तांतरण और रेलवे अधोसंरचना विकास में सहयोग की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की तेज़ी से बढ़ती औद्योगिक और लॉजिस्टिक आवश्यकताओं को देखते हुए रेलवे क्षेत्र में अत्याधुनिक समाधान बेहद अहम हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि UNECORAIL के अनुभव और विशेषज्ञता से राज्य में रेलवे नेटवर्क को सुदृढ़ करने, रखरखाव को बेहतर बनाने और लॉजिस्टिक्स बैकबोन को मजबूत करने में नई दिशा मिलेगी। इससे न केवल औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी बल्कि आम जनता को भी सुरक्षित और सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार स्वच्छ ऊर्जा और सतत विकास को नीति का केंद्रीय तत्व बना रही है। उन्होंने सभी निवेशकों से आग्रह किया कि वे छत्तीसगढ़ के विकास भागीदार बनें और इस परिवर्तनकारी यात्रा में शामिल होकर राज्य को नए शिखरों पर पहुँचाएँ।

*महाविद्यालय में खेल दिवस मनाया गया*

0

महाविद्यालय में खेल दिवस मनाया गया

सूरज गुप्ता ब्यूरो लोरमी,,,
29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस संबंध में प्रो डॉ नरेंद्र सलूजा ने बताया कि यह आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना एवं क्रीडा विभाग के संयुक्त तत्वाधान मे आयोजित किया गया । कार्यक्रम के आरंभ प्राचार्य डॉ. एन.के.ध्रुवे के द्वारा मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। उद्बोधन की कड़ी में प्राचार्य डॉ.ध्रुवे ने खेल के महत्व को बताते हुए कहा कि मेजर ध्यानचंद की खेल भावना, अनुशासन और समर्पण आज भी हर खिलाड़ी और युवा को प्रेरणा देते हैं। वे इस बात का प्रतीक हैं कि दृढ़ निश्चय और कड़ी मेहनत से असंभव भी संभव हो सकता है। इस अवसर पर डॉ.एस.के.जांगड़े,डॉ एच.एस.राज,डॉ.राधेश्याम साहू,डॉ गंगा गुप्ता के द्वारा छात्र-छात्राओं संबोधित किया गया । इस अवसर पर रासेयो के द्वारा- कितने भाई, कितने खेल एवं क्रीड़ा विभाग के द्वारा शतरंज,बॉलीवाल, तथा कबड्डी का आयोजन हुआ। क्रीड़ा अधिकारी श्री अविनाध निर्मलकर के अनुसार शतरंज पुरुष वर्ग में दीपेश साहू (विजेता) तुलाराम (उपविजेता) राजा साहू ,शतरंज (महिला वर्ग) में खुशी पनाकर (विजेता), निधि (उपविजेता) एकता ,
कबड्डी पुरुष वर्ग विजेता टीम प्रशांत खुसरो जीतू सागर जितेंद्र साहू दिलीप टोप्पो रमेश कुमार मोरध्वज कोसले जितेंद्र साहू हीरेद डहरिया वॉलीबॉल (पुरुष) वर्ग विजेता देवानंद चंद्र प्रकाश राजा साहिल कमलेश कुमार दीपेश साहू रहे । इस अवसर पर महाविद्यालय के श्री पी.पी.लाठिया,प्रो.निधि सिंह,क्रीड़ा प्रभारी प्रो.महेंद्र पात्रे, डॉ.अर्चना भास्कर,प्रो.विवेक साहू,प्रो.देवेंद्र जायसवाल,श्री आर.के.श्रीवास्तव,श्री पूरनेश जायसवाल,प्रो.अमित निषाद,प्रो.श्रेया श्रीवास्तव, प्रो गुरुदेव निषाद,डॉ.सुषमा डहरिया, प्रो.मनीष कश्यप, श्री प्रतापभानु शर्मा,श्री भगबाली जायसवाल, श्री अविनाश साहू, श्री मुकेश यादव,श्री उमाशंकर राजपूत ,श्री नरेंद्र ध्रुव,श्री जितेंद्र दुबे सहित रासेयो के अनेक स्वयंसेवक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

*तीन सवारी वाहनों पर की गई विशेष कार्यवाही।*

0
फाइल इमेज

 

 

 

फाइल इमेज

कोरबा – पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार जिले में *“सजग कोरबा अभियान”* अंतर्गत दिनांक 01.08.2025 से 28.08.2025 तक थाना, चौकी एवं यातायात पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया।इस क्रम में कोरबा पुलिस के द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर निरंतर कार्रवाई कर रही है इसी क्रम में अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए दोपहिया वाहनों में तीन सवारी बैठाकर चलाने वाले कुल 299 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 128 एवं 177 के तहत कार्यवाही की गई। जिसमें विशेषतह 51 थाना दीपका, थाना कोतवाली 38, थाना कटघोरा 35 की कार्यवाही शामिल हैं।

वाहन चलाते समय बरती जाने वाली सावधानियाँ।
✔️ दोपहिया वाहन पर चालक सहित केवल दो सवारी ही बैठाएँ।
✔️ हमेशा हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएँ और पीछे बैठने वाले को भी हेलमेट पहनाएँ।
✔️ वाहन चलाते समय निर्धारित गति सीमा का पालन करें।
✔️ शराब पीकर वाहन न चलाएँ।
✔️ मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन न चलाएँ।
✔️ सड़क पर ट्रैफिक सिग्नल, संकेतक और नियमों का पालन करें।

 कानूनी प्रावधान
मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 128 – दोपहिया वाहन पर चालक सहित दो से अधिक व्यक्तियों को ले जाने पर प्रतिबंध।
मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 177 – यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर दंड का प्रावधान।

इन धाराओं के अंतर्गत उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्यवाही की जाती है और नियमों का बार-बार उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की अपील

कोरबा पुलिस आमजन से अपील करती है कि—
1️⃣ दोपहिया वाहन पर केवल दो ही सवारियां बैठाएँ।
2️⃣ अधिक सवारी बैठाकर वाहन चलाना दुर्घटना की संभावना बढ़ाता है।
3️⃣ यातायात नियमों का पालन करें , सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, स्वयं भी सुरक्षित रहें एवं अन्य व्यक्तियों की भी जान माल की हानि होने से बचाए ।

आपकी सतर्कता और सहयोग से ही “सजग कोरबा अभियान” सफल होगा तथा कोरबा शहर को सुरक्षित और अनुशासित यातायात प्रदान किया जा सकेगा।

*,,,,अग्निवीर वायु सेना में भर्ती हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोनित*

0

,,,,अग्निवीर वायु सेना में भर्ती हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोनित


सूरज गुप्ता ब्यूरो लोरमी-राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी में जिलाधीश मुंगेली के आदेशानुसार अग्निवीर वायुसेना में भर्ती हेतु प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस संदर्भ में महाविद्यालय के प्रो.डॉ.नरेंद्र सलुजा ने बताया कि जिलाधीश मुंगेली के निर्देशानुसार महाविद्यालय में स्नातक स्तर के विद्यार्थियों को अग्निवीर वायुसेना में भर्ती हेतु प्रेरित करने एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में सार्जेंट श्री यू संतोष ( आई एस ए एस सी भोपाल ) सार्जेंट श्री राजू राजपूत, श्री रामनाथ गुप्ता परियोजना अधिकारी मुंगेली की गरिमामयी उपस्थिति रही। सर्वप्रथम कार्यक्रम के आरंभ में मुख्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया । तत्पश्चात राष्ट्रगान,राजकीय गीत का सामूहिक रूप से गायन हुआ। छात्रा तुलसी एवं भानुप्रिया के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। स्वागत भाषण में प्राचार्य डॉ. एन.के.ध्रुवे ने कहा कि आज हम एक ऐसे अवसर पर एकत्रित हुए हैं, जो आपके जीवन को नई दिशा देने वाला है। यह अवसर है भारतीय वायु सेना में अग्निवीर बनने का। यह सिर्फ एक नौकरी नहीं, यह देश की सेवा करने का, अपने सपनों को साकार करने का और एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण में योगदान करने का सुनहरा मौका है। प्रो.डॉ.आर.साहू ने कहा कि अग्निवीर बनकर, आप भारतीय वायु सेना का हिस्सा बनेंगे, जो देश की सीमाओं की रक्षा करने और देशवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मुख्य वक्ता सार्जेंट श्री यू संतोष ने अग्निवीर वायुसेना में भर्ती आवश्यक आयु सीमा तथा योग्यता की जानकारी देते हुए कहा कि यह समय है, अपने सपनों को उड़ान देने का। यह समय है, अपने देश के लिए कुछ करने का। यह समय है, अग्निवीर बनकर, इतिहास रचने का।आओ, हम सब मिलकर, भारतीय वायु सेना को मजबूत करें और अपने देश को सुरक्षित बनाएं! सार्जेंट श्री राजू राजपूत ने कहा कि अग्निवीर वायु भारतीय वायु सेना में “अग्निपथ योजना” के तहत भर्ती होने वाले युवा हैं। यह योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य युवाओं को भारतीय वायु सेना मे दष सेवा करने का अवसर देना है। परियोजना अधिकारी श्री रामनाथ गुप्ता ने कहा कि अग्निवीर वायु परीक्षा , भारतीय वायुसेना द्वारा अग्निपथ योजना के तहत अविवाहित उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा उन लोगों के लिए एक अच्छा अवसर है जो रक्षा श्रेणी में नौकरी पाना चाहते हैं। इस फॉर्म को भरने के लिए आवश्यक आयु 17.5 से 21 वर्ष है। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ.गंगा गुप्ता ने किया। इस कार्यशाला के दौरान डॉ एस के जांगड़े,श्री पी पी लाठिया,प्रो.निधि सिंह,डॉ.अर्चना भास्कर ,प्रो.नितेश गढ़ेवाल,प्रो.विवेक साहू,प्रो. महेंद्र पात्रे, प्रो देवेंद्र जायसवाल, श्री आर के श्रीवास्तव, श्री पूर्णश जायसवाल,श्री गंगा राम जायसवाल, श्रीमती सुषमा उपाध्याय,प्रो.मनीष कश्यप,प्रो.अमित केवट,डॉ.सुषमा डहरिया,प्रो .गुरुदेव निषाद,प्रो.श्रेया श्रीवास्तव, श्री अविनाश निर्मलकर,श्री शिव यादव,श्री अविनाश साहू ,श्री मुकेश यादव,श्री उमाशंकर राजपूत,सहित अनेक विद्यार्थी उपस्थित थे।

छग प्रदेश सर्व कुर्मी समाज जिला मुंगेली (*आवश्यक सूचना* ) प्रिय स्वजातीय जन छग प्रदेश कुर्मी समाज जिला मुंगेली के समस्त स्वजायीय युवा, महिला, एवं बुजुर्ग आप सभी को सादर सूचित किया जा रहा है की आगामी दिनांक 30/8/2025 को शनिवार को दोपहर 2:00 बजे शोभा वाटिका मे

0

छग प्रदेश सर्व कुर्मी समाज जिला मुंगेली

(*आवश्यक सूचना* )

प्रिय स्वजातीय जन
छग प्रदेश कुर्मी समाज जिला मुंगेली के समस्त स्वजायीय युवा, महिला, एवं बुजुर्ग आप सभी को सादर सूचित किया जा रहा है की आगामी दिनांक 30/8/2025 को शनिवार को दोपहर 2:00 बजे शोभा वाटिका मे

*समाजिक समीक्षा एवं जिला कुर्मी समाज एवं ब्लाॉक लोरमी कुर्मी समाज का पदाधिकारी चयन व समाजिक समीक्षा, समाज मे ऐकरूपता लाने तथा आगामी रुपरेखा बनाने* कार्यक्रम आयोजित है

अस्तु आप सभी स्वजातीय से अनुरोध है की समय पर उपस्थिति होकर सर्व कुर्मी समाज लोरमी, मुगेली को एक नई दिशा देने हेतु उपस्तिथ होने की कष्ट करे।

समय – 2 : बजे
दिन – शनिवार
दिनांक – 30/8/2025
स्थान – शोभा वाटिका पंडरिया रोड लोरमी

भवदीय
*सर्व कुर्मी समाज जिला मुंगेली*

*लाखों रूपये का गांजा तस्करी करने के मामले में मध्य प्रदेश के 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

0

*लाखों रूपये का गांजा तस्करी करने के मामले में मध्य प्रदेश के 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

* आरोपियों के कब्जे से 20 किलो 820 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 4,20,000/₹ को किया गया बरामद*

*आरोपीयो के विरुद्ध स्वपाक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 की धारा 20 बी के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

*नाम आरोपीगण*

01.नेपाल सिंह पिता साहब सिंह लोधी उम्र 28 वर्ष निवासी बहिरिया थाना नोहटा जिला दमोह मध्यप्रदेश

02. प्रदीप सिंह पिता दुरख सिंह लोधी उम्र 21 वर्ष निवासी माडनखेडा थाना तेजगढ जिला दमोह मध्य प्रदेश

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा* श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) पुलिस अधीक्षक* एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप जांजगीर चांपा के निर्देशन में जिले में गांजा बिक्री करने व पीने वालो पर अंकुश लगाने पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है कि इसी क्रम में थाना अकलतरा क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड के पास थाना अकलतरा की टीम और रेलवे पुलिस की टीम के साथ मिलकर रेड कार्यवाही की गई।

मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 28.08.2025 को उपनिरीक्षक के के साहू को मुखबिर से सूचना मिला था कि रेलवे स्टेशन अकलतरा के पास अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा 2 आरोपी रखे हुए है कि सूचना पर रेलवे पुलिस के सहयोग से रेड कार्यवाही को गईं, जो रेलवे स्टेशन के पास 2 व्यक्ति सूटकेश और बैग रखे मिले थे जिनका नाम पूछने पर अपना नाम नेपाल सिंह एवं प्रदीप सिंह बताए जो सूटकेश एवं बैग रखे थे आरोपियों का तलाशी लिया गया जो आरोपीगणों के कब्जे से 20 किलो 820 ग्राम कीमती 4,20000 रूपये का मादक पदार्थ गांजा सयुक्त रूप से जप्त किया गया । आरोपीयों को हिरासत मे लेकर थाना लाये आरोपियो का कृत्य धारा सदर का पाये जाने से आरोपियो के विरूद्व अप.क्र. 412/2025 धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट कायम किया गया ।
आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार का न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।

उपरोक्त कार्यवाही में उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक भास्कर शर्मा, उप निरीक्षक के.के.साहू प्र.आरक्षक राकेश चतुर्थी, आरक्षक अजीत सिह राज, उमेश यादव, विजय राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

*कोटमीसोनार थाना अकलतरा क्षेत्र में जुआ खेलने वाले 07 जुवाड़ीयानो को किया गिरफ्तार थाना अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

0

*कोटमीसोनार थाना अकलतरा क्षेत्र में जुआ खेलने वाले 07 जुवाड़ीयानो को किया गिरफ्तार थाना अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

* आरोपियों के कब्जे से नगदी 5100/रू एवं 52 पत्ती तास बरामद*

 

* पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* के निर्देशन में जिले में जुआ/सट्टा खेलाने एवं खेलने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में *अतिरिक्त पुलिस अ

धीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप* के कुशल मार्गदर्शन पर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए जांजगीर पुलिस द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में *निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी नवागढ़* के नेतृत्व में मुखबिर सूचना पर ASI राजेंद्र सिंह क्षत्रिय टीम के साथ ग्राम कोटमीसोनार के अटल चौक तलाब के पास रेड कार्यवाही कर 07 जुवाड़ीयानो को जुआ खेलते पकड़ा जाकर विधिवत गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 (2) के तहत कार्यवाही किया गया।

*जुवाड़ीयानो का नाम*

1. सुखीराम केंवट उम्र 51 वर्ष निवासी कोटमीसोनार
2. दिलेश साण्डील्य उम्र 21 वर्ष साकिन कोटमीसोनार
3. अवधेश लहरे उम्र 45 वर्ष साकिन दलदली कोटमीसोनार
4. नरेश टण्डेन उम्र 43 वर्ष साकिन कोटमीसोनार
5. दिनेश साहू उम्र 24 वर्ष साकिन कोटमीसोनार
06. संजय बंजारे उम्र 22 वर्ष साकिन पाराघाट थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
7. महिपाल मिरी उम्र 26 वर्ष साकिन पाराघाट थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा, सउनि राजेन्द्र सिह थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।।

*विज़न विस्तारा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने इवेंट आयोजित कर बताई कंपनी की खासियत, “युवराज पार्क” कालोनी में खुद का आशियाना बनाने का सुनहरा अवसर,,,,*

0

बिलासपुर में लॉन्च हुआ विज़न विस्तारा का पहला प्रोजेक्ट – युवराज पार्क

सिर्फ 1821 रुपए प्रति स्क्वायर फीट में सुरक्षित निवेश और अपने सपनों का घर बनाने का सुनहरा अवसर

आशीष कश्यप बिलासपुर। बिलासपुर शहरवासियों के लिए खुशखबरी है। शहर के प्रमुख हाउसिंग ब्रांड विज़न विस्तारा प्राइवेट लिमिटेड ने अपना पहला प्रोजेक्ट “युवराज पार्क” लॉन्च कर दिया है। सकरी रोड पर स्थित इस भव्य कॉलोनी का लगभग 90 प्रतिशत विकास कार्य पूरा हो चुका है। कंपनी की माने तो यह कॉलोनी अपने आप में शहर के लिए एक नए जीवनस्तर और आधुनिक हाउसिंग विकल्प का उदाहरण बन गई है।
कंपनी के डायरेक्टर अविरल शर्मा ने मंगला चौक स्थित होटल कोर्टयार्ड में आयोजित भव्य कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। उन्होंने मीडिया और आम लोगों को कॉलोनी की विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। श्री शर्मा ने कहा कि “युवराज पार्क केवल जमीन खरीदने का अवसर नहीं है। यह अपने सपनों का घर बनाने का अनुभव है। यहाँ जमीन खरीदने वाला हर परिवार महसूस करेगा कि उन्होंने अपने भविष्य और अपने सपनों को खरीदा है।”

उन्होंने बताया कि युवराज पार्क की योजना इस तरह तैयार की गई है कि यहाँ रहने वाले लोग पूरी तरह आरामदायक और सुरक्षित जीवन का अनुभव कर सकें। कॉलोनी में मंदिर, हरियाली से भरा गार्डन, चौड़ी 25 फीट सड़कें और स्वच्छ वातावरण है। साथ ही, बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं पूरी तरह उपलब्ध हैं।

युवराज पार्क की प्रमुख विशेषताएं

मंदिर और गार्डन: कॉलोनी में परिवारिक और सामाजिक गतिविधियों के लिए पर्याप्त जगह।

सड़कें और परिवहन सुविधा: 25 फीट चौड़ी सड़कें, जिससे हर घर तक आसानी से पहुँच।

साफ-सुथरा वातावरण: हरियाली और खुले स्थानों के साथ स्वच्छता का विशेष ध्यान।

बिजली और पानी: हर घर तक पूरी तरह से सुरक्षित और नियमित आपूर्ति।

टीएनसी और रेरा अनुमोदन: निवेश पूरी तरह सुरक्षित, सरकारी मानकों के अनुरूप।

निवेश और प्लॉट की जानकारी

अविरल शर्मा ने बताया कि युवराज पार्क में प्लॉट केवल 1821 रुपए प्रति स्क्वायर फीट की दर से उपलब्ध हैं। इसके अलावा, ग्राहकों के लिए कई आकर्षक ऑफ़र भी रखे गए हैं। श्री अविरल शर्मा ने कहा कि कॉलोनी का 90 प्रतिशत हिस्सा पहले ही विकसित हो चुका है, जिससे नई खरीददारियों को तुरंत लाभ और सुविधाएं मिलेंगी।

 

शहरवासियों के लिए संदेश

विजन विस्तारा प्राइवेट लिमिटेड ने शहरवासियों को यह संदेश भी दिया कि “जहाँ जगह बहुत है… लेकिन मौका सीमित है।” यह कॉलोनी विशेष रूप से उन परिवारों के लिए डिज़ाइन की गई है जो अपने घर का सपना संजोए बैठे हैं।

विज़न विस्तारा के अनुसार, युवराज पार्क में निवेश करना न केवल सुरक्षित है बल्कि यह हर परिवार के लिए अपने सपनों का घर हासिल करने का सुनहरा अवसर भी है।

*पीएम सड़क बनने से मिली राहत, ग्रामीणों और किसानों का आना-जाना हुआ आसान*

0

*पीएम सड़क बनने से मिली राहत, ग्रामीणों और किसानों का आना-जाना हुआ आसान*

*तीन गांवों के हजारों लोग हो रहे लाभान्वित, ग्रामीण विकास को मिली गति*

आशीष कश्यप बिलासपुर,/प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बिल्हा ब्लॉक में बहतराई से परसाही व्हाया बिजौर तक 6.400 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण 1 करोड़ 79 लाख रुपए की लागत से हुआ है। इस सड़क ने क्षेत्र के ग्रामीणों को जर्जर सड़क की समस्या से मुक्ति दिला दी है। सड़क निर्माण से रहवासियों को आवागमन में सुविधा हो रही है। सड़क निर्माण से तीन गांवों के हजारों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है।
ग्रामीणों ने बताया कि पहले यह सड़क पूरी तरह गड्ढों से भरी और उखड़ी हुई थी। वर्ष 2023 में सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत हुआ, अच्छी गुणवत्ता और लगातार मेंटेनेंस के कारण सड़क अच्छी स्थिति में है। पहले बारिश के दिनों में कीचड़ और पानी भरने से मार्ग और भी दुर्गम हो जाता था। स्कूल जाने वाले बच्चों, बीमार लोगों और शहर में कामकाज के लिए जाने वाले ग्रामीणों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता था।
स्थानीय किसान सहदेव कौशिक ने बताया सड़क बनने से हमें फसल शहर तक ले जाने में बहुत सुविधा होती है, पहले खराब रास्ते के कारण ट्रॉली और वाहन फँस जाते थे, जिससे समय और पैसा दोनों का नुकसान होता था। अब सीधा शहर से जुड़ाव हो गया है। वहीं छात्र युग भार्गव का कहना है कि अब उन्हें विद्यालय आने-जाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़या और दुर्घटनाओं का खतरा भी कम हो गया है। गाँव के बुजुर्गों का कहना है कि यह सड़क उनके लिए “जीवन रेखा”की तरह है।
पीएम ग्राम सड़क योजना से सड़क बन जाने से बहतराई, परसाही और बिजौर क्षेत्र के ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी झलक रही है। आवागमन आसान हो गया है, समय की बचत हो रही है, और दुर्घटनाओं में कमी आ गई है साथ ही, किसानों को अपनी फसल बिना रुकावट के सीधे शहर तक ले जाने में अब सुविधा हो रही है।
*प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना : ग्रामीण विकास की जीवनरेखा*
भारत सरकार ने 25 दिसंबर 2000 को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की शुरुआत की थी। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने ग्रामीण इलाकों को सड़कों से जोड़ने का सपना देखा था। इस योजना का मुख्य उद्देश्य 500 या उससे अधिक आबादी वाले गाँवों (पहाड़ी और रेगिस्तानी क्षेत्रों में 250 आबादी वाले गाँव) को हर मौसम में उपयोगी सड़कों से जोड़ना है। इसके तहत सड़कों का न सिर्फ निर्माण किया जाता है, बल्कि उनकी देखरेख और रख-रखाव की भी जिम्मेदारी तय की जाती है ताकि ग्रामीणों को लंबे समय तक सुविधा मिल सके।

*राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू करेंगे शुभारंभ*

0

*मोर खेल मोर गौरव की थीम पर होंगे विविध कार्यक्रम*


आशीष कश्यप बिलासपुर,/प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मेजर ध्यानचंद की स्मृति में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान 29 से 31 अगस्त तक राष्ट्रव्यापी खेल एवं फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसी अनुक्रम में स्व. श्री बी. आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई में 29 अगस्त को सवेरे 7.30 बजे से मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि एवं फिट इण्डिया शपथ और हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू द्वारा सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम में सर्व विधायकगण भी शामिल होंगे। मोर खेल मोर गौरव की थीम पर विविध कार्यक्रम होंगे। 30 अगस्त को खेलों से संबंधित विषयों पर वाद विवाद, फिटनेस टॉक, स्थानीय स्तर पर प्रचलित इंडोर गेम्स पर प्रतियोगिताएं होगी। 31 अगस्त को संडेस ऑन सायकल कार्यक्रम के अंतर्गत सायकल रैली का आयोजन किया जाएगा।